City Media - Page 1364 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1364

पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और कोचिंग मे शामिल आरक्षक बस्तर फाईटर भर्ती के अभ्याथियों से मिलकर किया मार्गदर्शन

0

एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने कहा बस्तर फाईटर में आरक्षक की नौकरी मेरिट के आधार पर लगेगी

आज दिनांक 27.10.2021 को एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल ने नारायणपुर पुलिस द्वारा उप निरीक्षक संवर्ग भर्ती और आरक्षक बस्तर फाईटर भर्ती हेतु संचालित निःशुल्क फिजिकल अभ्यास और कोचिंग के अभ्याथियों से मिलकर उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर, रक्षित निरीक्षक दीपक साव, निरीक्षक मालिक राम, निरीक्षक आकाश मसीह सहित प्रशिक्षण टीम के अधिकारी/कर्मचारी व पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले लगभग 450 अभ्यार्थी डीआरजी ग्रेट हाॅल, नारायणपुर में उपस्थित रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर ने भी हाई स्कूल ग्राउण्ड में चल रहे फिजिकल अभ्यास की समीक्षा करते हुए भर्ती के दौरान फिजिकल टेस्ट और परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्नों की तैयारी के संबंध में बारीकियों से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में आरक्षक बस्तर फाईटर की भर्ती प्रक्रिया जारी है, इसके तहत् जिला नारायणपुर में 300 पदों के विरूद्ध भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस अधीक्षक जायसवाल ने अभ्यार्थियों से कहा कि ये भर्ती जिला नारायणपुर के मूल निवासियों के लिये पहली बड़ी भर्ती है जिसमें केवल 300 स्थानीय युवाओं को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। इस भर्ती की सबसे खास बात ये है कि इस भर्ती में स्थानीय बोली, हल्बी और गोण्डी के जानकार को 20 अंक बोनस भी प्रदान किये जायेंगे। आरक्षक बस्तर फाईटर के 300 पदों के विरूद्ध भर्ती में जिला नारायणपुर का कोई भी निवासी समान रूप से प्रतियोगिता में भाग लेकर फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा, स्थानीय बोली के ज्ञान और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट हासिल कर अपना नियुक्ति सुनिश्चित कर सकता है। उन्होनें कहा कि यह भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी और भ्रष्ट्राचार मुक्त होगा। 

जायसवाल ने अभ्यार्थियों का मनोबल ऊँचा करते हुए कहा कि “आरक्षक बस्तर फाईटर की यह भर्ती न सिर्फ आपको देश-प्रेम और राज्य की सेवा करने अवसर प्रदान करेगी वरन् आप सबके लिये गरीमामय जीवन जीने, आर्थिक आजादी और सामाजिक स्टेटस प्रदान करने सहित आत्म निर्भर होने का भी अवसर प्रदान करती है।”

राजहरा खदान समूह भ्रष्टाचार का बना अड्डा, ठेका श्रमिकों का हो रहा खुलेआम शोषण

0

केंद्रीय सरकार के सार्वजानिक उपक्रम महारत्न कंपनी सेल के इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र के बंधक खदान राजहरा खदान समूह वर्तमान में खुलेआम भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। यहाँ कार्यरत अधिकांश अधिकारी ठेकेदारों के साथ मिलकर न केवल ठेका श्रमिकों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं बल्कि कंपनी के सार्वजानिक पैसे को अपना मान कर खुलेआम धांधली कर रहे हैं। भा.म.सं. से सम्बद्ध खदान मजदूर संघ भिलाई के अध्यक्ष (केंद्रीय) एम.पी.सिंह ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आज राजहरा खदान समूह के हर चार में से दो अधिकारी खुले आम भ्रष्टाचार में लिप्त हैं ।

वर्ष 2020 में संघ ने भ्रष्टाचार का एक प्रकरण स्थानीय प्रबंधन के मुखिया मुख्य महाप्रबंधक खदान के सामने लाते हुए इसमें लिप्त अधिकारीयों पर समुचित कारवाई करने की मांग की थी। प्रकरण का संक्षिप्त विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि राजहरा क्रशिंग प्लांट में एम एस राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स को मैन पावर सप्लाई का काम मिला था जिसका देख रेख ठेका कंपनी के तरफ से श्री अनिल यादव कर रहे थे एवं प्रबंधन के तरफ से उक्त कार्य का देख रेख तत्कालीन उपमहाप्रबंधक प्लांट श्री सुनाराम बास्के कर रहे थे। उक्त ठेका में कार्यरत श्रमिकों द्वारा संघ को यह शिकायत मिली कि उन्हें अर्धकुशल की जगह अकुशल श्रेणी के कर्मी का वेतन भुगतान किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में जब संघ ने जानकारी इकट्ठा की तब यह बात सामने आयी कि उक्त ठेके में श्री सुनाराम बास्के एवं ठेका कंपनी के संचालक श्री अनिल यादव द्वारा षड्यंत्र रचकर एक तरफ खुले आम ठेका श्रमिकों का शोषण किया जा रहा था तो दूसरी तरफ कंपनी के सार्वजानिक पैसे को अपना समझते हुए कंपनी के साथ आर्थिक धोखाधड़ी भी की जा रही थी जिसमे एक तरफ मस्टर रोल में कम हाजिरी दिखाई जा रही थी तो दूसरी तरफ बिल में पूरे मैनडेज का भुगतान किया जा रहा था।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

इस सम्बन्ध में दस्तावेजिक सबूतों के साथ संघ के अध्यक्ष एम.पी.सिंह ने मुख्य महाप्रबंधक खदान के समक्ष प्रकरण को रखते हुए इसमें लिप्त अधिकारी श्री सुनाराम बास्के एवं ठेका कमपनी के संचालक अनिल यादव पर समुचित कारवाई करने की मांग की थी लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई न होते देखत संघ के अध्यक्ष ने मामले को कार्यपालक निदेशक (खदान एवं रावघाट) तथा प्रभारी निदेशक बी.एस.पी के समक्ष भी रखते हुए कारवाई की मांग की जिसपर आश्वासन तो दिया गया किन्तु वास्तविकता में कुछ किया नहीं गया तब संघ ने मामले की शिकायत सेल चेयरमैन से भी की जिसपर मामले में लिप्त व्यक्तियों पर समुचित कारवाई करने हेतु स्थानीय प्रबंधन को कहा गया किन्तु इसके बाद भी मुख्य महाप्रबंधक खदान द्वारा कोई कारवाई नहीं की गयी। तब संघ के अध्यक्ष एमपी सिंह ने मामले को बीएसपी के विजिलेंस विभाग के समक्ष रखते हुए कारवाई की मांग की।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

विजिलेंस विभाग द्वारा किये जा रहे कारवाई के बीच ही सुनाराम बास्के को उपमहाप्रबंधक से पदोनत्त करते हुए महाप्रबंधक प्लांट बना दिया गया, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी का आर्थिक नुक्सान पहुंचाने वाले अधिकारियों का प्रमोशन करके उनके कृत्यों को सही साबित करने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। जबकि सुनाराम बास्के और अनिल यादव द्वारा सुनियोजित तरीके से कंपनी को चूना लगाकर अपना जैब भरा है कायदे से तो ईस आर्थिक धोखाधड़ी के लिए कंपनी के उच्च अधिकारियों को सुनाराम बास्के और अनिल यादव के ऊपर अपराध पंजीबद्ध कराना था किन्तु खदान के उच्च अधिकारी तो ईनको संरक्षण देने में लगे रहे जिसका जीवंत उदाहरण ये है कि विजिलेंस जांच के बीच सुनाराम बास्के को प्रमोशन देना है जबकि राजहरा खदान में किसी भी ठेकेदार द्वारा किसी तरह की गड़बड़ी करने पर उसे कंपनी से डी रजिस्टर किया जाता है और आर्थिक भ्रष्टाचार करने पर जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार पर अपराध पंजीबद्ध कराना चाहिए। किंतु इस मामले में ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया गया , जबकि यहां प्रमाणिक आर्थिक अपराध है।पर ईसपर कंपनी के अधिकारियों द्वारा किसी तरह की कार्यवाही का न करना ईसमे उच्च अधिकारियों की सलंग्लता को दिखाता है, जबकि अभी कुछ माह पूर्व दस्तावेज की ऐसी गड़बड़ी अर्पित एसोसियेट भिलाई द्वारा करना सामने आया था तब उस पर कार्रवाई करते हुए उसे भी बीएसपी से परमानेंट डी रजिस्टर कर दिया गया था और कंपनी का वेंडर कोड भी हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया था किन्तु ठेकेदार अनिल यादव के ऊपर किसी तरह की कार्यवाही का न करना कंपनी के उच्च अधिकारियों की मिलीभगत को दिखाता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

बीएसपी के उच्च अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने पर संघ के अध्यक्ष एम.पी.सिंह ने मामले को कलेक्टर बालोद जिला जन्मजेय महोबे के संज्ञान में लाते हुए दोषियों पर समुचित कारवाई करने की मांग की। प्रकरण की जानकारी लेते हुए कलेक्टर बालोद ने मामले की जांच हेतु स्थानीय पुलिस थाने में संघ के आवेदन को भेज दिया। इस तारतम्य में संघ का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय पुलिस प्रशासन के मुखिया सी.एस.पी राजहरा श्री मनोज टिर्की से मुलाकात की और मामले की जांच करते हुए दोषी व्यक्तियों पर समुचित कानूनी कारवाई करने का निवेदन किया जिसपर सी.एस.पी महोदय ने कहा कि मामले की जांच जारी है और शीघ्र ही समुचित कारवाई की जावेगी। इस सम्बन्ध में संघ को यह भी जानकारी मिली है कि उक्त भ्रष्टाचार में केवल महाप्रबंधक प्लांट सुनाराम बास्के ही नहीं बल्कि उनसे नीचे के अधिकारी भी शामिल हैं। इसका पुख्ता प्रमाण इसी बात से होता है कि सुनाराम बास्के के अनुपस्थिति में उक्त ठेका कार्य के देख रेख करने वाले अधिकारी ने भी ठेकेदार अनिल यादव को लाभ पहुंचाने के लिए गलत दस्तावेज, फर्जी बिल, और मास्टर रोल पर हस्ताक्षर कर कंपनी को आर्थिक नुक्सान पहुंचा कर अपना जैब भरा है ये वही कार्य है जो सुनाराम बास्के द्वारा लगातार अट्ठारह महीने से किया जा रही था और कंपनी को चूना लगाया जा रहा था। जिससे साफ पता चलता है कि कंपनी को चूना लगाने के लिए सुनियोजित तरीके से सुनाराम बास्के और उनके अधिनिस्थ अधिकारी एवं ठेकेदार अनिल यादव ने गलत दस्तावेज प्रस्तुत कर कंपनी से पैसा निकाल कर गबन किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोरोना एवं निमोनिया के संभावित लक्षण समान होने के कारण लोगों में असमंजस, दशहरा उत्सव के पश्चात निमोनिया जैसे लक्षण वाले बच्चों की संख्या अस्पताल में बढ़ी

0

जगदलपुर

बस्तर जिले में दशहरा महोत्सव के समाप्ति के पश्चात कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या में काफी इजाफा होने की खबरें सामने आ रही हैं. जिला प्रशासन द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में भी बताया गया है कि पिछले तीन दिनों के अन्तराल में कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य से बढ़कर 10 हो गयी है. वहीँ, डिमरापाल मेडिकल कॉलेज से आने वाली ख़बर ने लोगों को चिंता में डाल दिया है.

जानकारी के अनुसार, करीब 9 स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. यह जानकारी कोविड प्रभारी नवीन दुल्हानी द्वारा दी गयी है. बताते हैं कि किसी पार्टी में सम्मलित होने गए यह स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हो गए. हालाँकि, बस्तर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड से बचाव हेतु पूरी व्यवस्था का दावा किया जा रहा है, लेकिन दशहरा उत्सव के पश्चात ही लगातार कोरोना संक्रमितों में वृद्धि होने के संकेत से संक्रमण के तीसरे दौर की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

राजधानी रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमण के तीसरे दौर में बच्चों पर इसका प्रभाव ज्यादा पड़ने की सम्भावना व्यक्त की गयी है. उनके अनुसार, 4 से 6 वर्ष के बीच सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखने पर उसे निमोनिया मानकर उसका इलाज किया जा रहा है. लेकिन, कोरोना संक्रमण के दौरान लगभग ऐसे ही लक्षण दिखने पर कई चिकित्सक अब निमोनिया रोग के दृष्टिकोण से उसका इलाज कर रहे हैं. हालाँकि, महारानी अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद के अनुसार, कोरोना के लक्षण एवं निमोनिया से पीड़ितों के लक्षण में कोई समानता नहीं है, ऐसा कहा जा रहा है. लेकिन, शहर के कई निजी चिकित्सालयों के चिकित्सक इस बात से इत्तेफाक नहीं रख रहे हैं. उनका कहना है कि सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना की जांच के बाद ही निमोनिया अथवा अन्य रोगों का इलाज करना चाहिए.

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

पिछले माह से अब तक गणेश, दुर्गा पूजा के साथ ही दशहरा उत्सव के दौरान शहर के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी पूजा-पाठ के दौरान काफी भीड़ का एकत्र होना भी कोरोना संक्रमण के पुनः वापस होने की सम्भावना को जन्म दे रहा है. महारानी अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक ने एक जानकारी में इस बात को स्वीकार किया है कि निमोनिया जैसे लक्षण वाले कई बच्चे अस्पताल में इलाज हेतु आ रहे हैं. लेकिन, इनमें कोरोना संक्रमण से सम्बंधित कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं. एक दिन पूर्व ही जिला कलेक्टर द्वारा कोरोना से सम्बंधित वैक्सीन लगाने हेतु 26 अक्टूबर को कोरोना टास्क फ़ोर्स की बैठक बुलाकर टीकाकरण बढाए जाने पर जोर देने को कहा गया था. उनका कहना था कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण ही सबसे अधिक सशक्त उपाय है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि त्योहारी सीजन के दौरान बाज़ार में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जांच में भी तेज़ी लायी जाए.

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

लेकिन, अगर सरकार चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालय में निमोनिया जैसे लक्षण वाले बच्चों की बढती संख्या पर ध्यान नहीं देकर उसे हलके में लिया गया तो कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सड़क निर्माण कार्य बावड़ी में किया जा रहा लीपापोती कार्य

0

जिला मुख्यालय नारायणपुर के अंतर्गत ग्राम बावड़ी से गोटा बेनूर पहुंच मार्ग तक डामर एवं सीसी सड़क के दोनो ओर मुरूम डाला गया हैं। और गोटा बेनूर पहुंच मार्ग के बाद डामर सड़क के दोनो ओर लाल एवं पीली मिट्टी से बाजार पारा ग्राम बोगला तक के डामर सड़क के दोनो ओर मिट्टी डालकर ट्रैक्टर से फैलाया जा रहा हैं जो पूर्ण रूप से लीपापोती सड़क निर्माण को दर्शा रहा है । अब वहाँ के ग्रामीणों के समझ मे यह नही आ रहा हैं कि सड़क के दोनो ओर मिट्टी डालने का काम चल रहा हैं या मुरूम डाला जा रहा है समझ से परे प्रत्यक्षदर्शियों के बताए अनुसार काम कराने वाले मुंशी से ठेकेदार का नाम पूछा गया तो बोला कि बाहर का ठेकेदार शर्मा द्वारा कार्य किया जा रहा हैं, फिर दोबारा ठेकेदार का नाम पूछा गया तो बचाव के करते मुंशी ने कहा कि ठेकेदार का नाम मालूम नही हैं। इस प्रकार गुणवत्ता हीन सड़क कार्य में ठेकेदार द्वारा किया जा रहा कार्य विभाग से जुड़े अधिकारी जाकर वहा देखे संज्ञान में लेवें की सड़क निर्माण कार्य मे इस प्रकार लीपापोती कार्य की जानकारी ले मुरूम डाल रहे हो या मिट्टी ।

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में आरटीओ व पुलिस प्रशासन के बीच तालमेल का अभाव, रोजाना खामियाजा भुगत रहे यात्रीगण

0

जगदलपुर

अंतर्राज्यीय बस स्टैंड एक बार फिर अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है. विगत कई वर्षों से निगम, पुलिस व स्थानीय प्रशासन द्वारा इसकी व्यवस्थाओं को सुधारने कई कवायद किये जा रहे हैं, लेकिन इस बस स्टैंड की हालत में अब तक कोई ख़ासा सुधार नहीं दिखाई दे रहा है. अब तो जनता भी थकहार कर इस बस स्टैंड को राम भरोसे कहावत से जोड़ने लगी है.

दरअसल, इस बार दीगर कारणों से यह बस स्टैंड चर्चे में है. दो वर्षों के कोरोनाकाल और लॉकडाउन के बाद यहाँ पर अंतर्रजियीय यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है. जिसके चलते ऑटो चालक इन यात्रियों से मनमाना दर वसूलने लगे हैं. विशेषकर रात्रिकालीन बसों से देर रात यहाँ पहुंचने वाले यात्रियों को रोजाना इन ऑटो चालकों से दो-चार होना पड़ता है. कई दफा तो स्थिति काफी विषम हो जाती है. ये ऑटो चालक अपने ग्राहकों और इनके सामान को जबरन अपने ऑटो में डालने और यात्रियों के साथ खींचतान करने से भी गुरेज नहीं करते, जिसके चलते झड़प की स्थिति भी निर्मित हो जाती है.

ताज्जुब की बात तो यह है कि यहाँ स्थित पुलिस चौकी प्रभारी भी ऑटो चालकों के इन सब हरकतों से इतने तंग आ चुके हैं की अब वे अपनी जिम्मेदारियों का पूरा ठीकरा आरटीओ विभाग पर फोड़ने लगे हैं. उनका कहना है कि कई दफा ऑटो चालकों को समझाईश दी जा चुकी है बावजूद, स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है.

इधर आरटीओ विभाग की उदासहीनता के चलते इन ऑटो चालकों के हौसले दिनोदिन आसमान छूने लगे हैं. बहरहाल, ऑटो चालकों, आरटीओ, निगम और पुलिस विभाग के बीच यात्री परेशान हो रहे हैं. यहाँ यह कहना लाजमी हो जाता है कि कुछ दिन पूर्व ही पुलिस प्रशासन एवं आरटीओ के तालमेल से ऑटो चालकों को समझाईश के साथ यात्रियों से मनमानी रकम नहीं लेने एवं उन्हें निर्धारित जगह पर खड़े होने की हिदायत भी दी गयी थी लेकिन ऑटो चालक अपने पुराने रवैय्ये से बाज नहीं आ रहे हैं जिसके कारण यात्री एवं ऑटो चालकों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है. समय रहते अगर आरटीओ विभाग, पुलिस प्रशासन से सहयोग लेकर अगर ऑटो द्वारा आवागमन करने का दर निर्धारण नहीं करती है तो कभी भी इस अंतर्राज्यीय बस स्टैंड में भारी विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है.

पुलिस महानिदेशक के आदेश की खुलेआम अवहेलना, शहर में धड़ल्ले से जारी है ओपन-क्लोज़ का कारोबार

0

जगदलपुर

सरकार बदलने के साथ ही नए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस विभाग को फरमान जारी किया गया कि समस्त जिले के पुलिस अधीक्षक अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित किये जाने वाली कार्यों पर ध्यान देकर तत्काल कार्यवाई करें, अगर जानकारी के बावजूद ऐसे कार्य किसी भी जिले में संचालित करने की बात सामने आएगी तो उस जिले के पुलिस अधीक्षक पर कार्यवाई की जाएगी. लेकिन, बस्तर जिले के जगदलपुर शहर के बोधघाट थाना अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में खुलेआम सट्टा का सञ्चालन किया जा रहा है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ माह पूर्व ही डीजीपी के आदेश पर पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा जगदलपुर शहर के तमाम क्षेत्रों में सट्टा के अवैध सञ्चालन को बंद करा दिया गया था. साथ ही साथ कुछ खाईवाल पर कार्यवाई कर उन्हें यह क्षेत्र छोड़ने पर मजबूर कर दिया गया था. किन्तु, पुलिस अधीक्षक बदलने के साथ ही बोधघाट थानाक्षेत्र में सट्टा सञ्चालन की गतिविधियाँ बढ़नी शुरू हो गयी है.

जानकारी के अनुसार, बोधघाट थानाक्षेत्र अंतर्गत आने वाले रेलवे कॉलोनी, नया बस स्टैंड क्षेत्र का इलाका के साथ ही साथ नयामुंडा के अंतर्गत आने वाले आंबेडकर चौक, बोधघाट चौक इत्यादि सट्टा सञ्चालन का प्रमुख केंद्र बन गया है. सूत्रों की बातों पर अगर विश्वास किया जाए तो केवल आंबेडकर वार्ड व बोधघाट क्षेत्र से ही सट्टा पर दांव लगाने वाले लोग, खाईवाल के माध्यम से प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये तक का सट्टा इस क्षेत्र से लेकर शहर के ही अन्य खायिवालों को भेज देते हैं.

सट्टा सञ्चालन का आलम यह है कि अवैध रूप से संचालित सट्टा, कई लोगों के लिए लघु व्यवसाय का रूप बन गया है. सुबह से लेकर दोपहर एवं देर रात्रि तक ओपन-क्लोज़ के शौकीन लोग, बोधघाट चौक से लेकर आंबेडकर वार्ड क्षेत्र के कई जगहों पर खायिवालों के पट्टी-धारकों के पास नंबर लिखाते नज़र आते हैं. इस मामले पर कई बार क्षेत्र के लोगों द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक के पास भी शिकायत की गयी, लेकिन जब सैय्याँ भये कोतवाल तो डर काहे का, की तर्ज पर सटोरिये खुलेआम सट्टा लिखने में मशगूल दिखाई देते हैं.

इसी क्षेत्र के कुछ कथित खायिवालों के अनुसार, इन पर पुलिस कार्यवाई इसलिए नहीं करती की सट्टा के व्यवसाय से प्रतिदिन कई लाख रुपयों की आमदनी होती है जिसका बटवारा पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य कुछ प्रशासनिक अमलों में भी होता है. चूँकि, सट्टा सञ्चालन के माध्यम से प्रतिमाह कई लाख रुपयों की आमदनी पुलिस के बड़े अधिकारियों से लेकर छोटे कर्मचारियों के बीच होती है. अतः इतनी बड़ी आवक को रोकने में वे अमूमन हिचकिचाहट महसूस करते हैं.

जगदलपुर शहर के कई थानों में वर्षों से पदस्थ पुलिस कर्मचारियों के अनुसार, थाने में अधिकारी एवं कर्मचारियों के पदस्थापना के समय से ही उन्हें यह जानकारी दे दी जाती है कि इस क्षेत्र में ऐसे कारोबार को आप कैसे सहूलियत से संचालित करा सकते हैं. वर्तमान में जगदलपुर शहर एवं उसके आसपास थाने के क्षेत्र से लाखों रुपयों की सट्टा-पट्टी, पट्टीदारों के माध्यम से खुलेआम बड़े व्यवसायी एवं प्रतिष्ठित कहे जाने वाले खायिवालों के पास पहुँच रही है. लेकिन सब कुछ जानने के बावजूद भी स्थानीय अधिकारी किसी भी प्रकार की कार्यवाई न कर, छत्तीसगढ़ शासन के पुलिस महानिरीक्षक के दिए गए आदेश की अवहेलना करने पर उतारू हैं.

कलेक्टर ने कोरोना टाॅस्क फोर्स की बैठक में टीकाकरण बढ़ाए जाने पर दिया जोर

0

जगदलपुर 26 अक्टूबर 2021/ कोरोना टाॅस्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर रजत बंसल ने टीकाकरण बढ़ाए जाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में अब तक 70 फीसदी लोगों को टीके का पहला डोज लग चुका है, वहीं लगभग 39 फीसदी लोगों को टीके का दूसरा डोज भी लग गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए टीकाकरण सबसे अधिक सशक्त उपाय है। कोरोना की संभावित लहर से बचने के लिए सभी व्यस्क लोगों के दोनों डोज के टीकाकरण के लक्ष्य को शीघ्र से शीघ्र हासिल करना आवश्यक है। शहरी क्षेत्र में भी टीके के दूसरे डोज के लिए लोगों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। इसके लिए वार्डवार एवं पंचायतवार सूची तैयार करते हुए घर-घर जाकर लोगों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। लोगों को टीका लगाने हेतु जागरुक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभाग के मैदानी अमले का सहयोग लेने को भी कहा।

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना जांच में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। विशेषकर त्यौहारी सीजन में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए कोरोना जांच मंे भी तेजी लाने के निर्देश भी उन्होंने दिए। कोरोना नियंत्रण के कार्य में लगे स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सुरक्षा एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों तथा व्यवसायियों की नियमित कोरोना जांच के संबंध में भी कलेक्टर ने निर्देशित किया। दूसरे राज्यों और जिले से आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच सीमा पर स्थित नाकों में सुनिश्चित करने के साथ ही दूरस्थ अंचलों में मोबाइल जांच दल के माध्यम से कोरोना जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की भर्ती प्रक्रिया की विसंगतियों को लेकर बालोद जिले के नियमित व्यायाम शिक्षक के अभ्यर्थियों में आक्रोश

0

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छात्रों को अंग्रेजी माध्यम से शिक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ के 172 ब्लाकों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल प्रारंभ किया गया है | स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में योग्यता के मापदंड में एकरूपता नहीं होने के कारण अलग अलग जिलों में मेरिट सूची में विसंगतिया देखने को मिल रही है | कुछ जिलों में कक्षा 12 वी के अंक को आधार मानकर मेरिट सूची तैयार की गई है सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ जिले जिसमें बस्तर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा स्नातक की डिग्री के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है वहीँ जशपुर जिले में बीपीएड के अंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार कर दी गई थी जबकि  बीपीएड एक व्यावसायिक कोर्स है जिसके बाद कांग्रेसी विधायकों ने शिक्षा मंत्री और उनके निज सचिव पर भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाया था एवं जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर को निलंबित करके दोबारा भर्ती का निर्देश दिया गया था इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए नया विज्ञापन होगा जारी ऐसा कहा गया था । इसी प्रकार बालोद जिले में भी भर्ती प्रक्रिया में विसंगतियां देखने को मिल रही है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

नियमों में भिन्नता

अंग्रेजी स्कूल के लिए शिक्षकों की भर्ती हेतु ज्ञापन जारी किया गया था उस समय यह कहा गया था कि अंग्रेजी माध्यम के अभ्यर्थियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी किन्तु अब अंग्रेजी माध्यम की शाला में हिन्दी माध्यम के अभ्यर्थियों को क्यों प्राथमिकता दी जा रही है |

योग्यता में भिन्नता

इसी प्रकार व्यायाम शिक्षक एवं उच्च श्रेणी शिक्षकों के पदों का वेतनमान 35400/- समान है | उच्च श्रेणी शिक्षक के लिए स्नातक, बी.एड. एवं टीईटी की योग्यता अनिवार्य होती है वहीँ समान वेतनमान के पद व्यायाम शिक्षक के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक + बी.पी.एड होनी चाहिए किन्तु 12 के अंक के आधार पर व्यायाम शिक्षकों की भर्ती किया जाना तर्कसंगत नहीं दिखता |

जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ के अधिकतम जिलों में अपने ही जिले के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है किन्तु बालोद जिले में इस प्रकार का कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है जिसके कारण स्थानीय बेरोजगार योग्य अभ्यर्थी अपने आपको ठगा महसूस कर रहे है |

पात्रता सूची में अनियमितता

बालोद जिले में कुछ छात्रों का नाम दिनांक 20/10/2021 को पात्र अभ्यर्थियों की चयन सूची में था किन्तु बाद में चयनित अभ्यर्थियों की सूची में नाम होने के बावजूद साक्षात्कार के लिए नहीं बुलाया गया | 

राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों की उपेक्षा

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में व्यायाम शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में प्रदर्शन करने वाले बालोद जिले के अभ्यर्थियों की उपेक्षा की जा रही है जबकि ऐसे क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देनी चाहिए किन्तु प्रशासन द्वारा इनकी अनदेखी की जा रही है जिसके कारण ऐसे अभ्यर्थी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे है | उन्हें उनके खेल के आधार पर भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक एवं प्राथमिकता मिलने की उम्मीद थी

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के लिए अति महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में से एक है एवं वे खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है किन्तु उपरोक्त तथ्यों को देख कर ऐसा नहीं लगता | ऐसा सिर्फ यही एक जिले में नहीं प्रदेश के सम्पूर्ण जिलों में इस प्रकार के भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है |

जबकि इस सम्बन्ध में नियमित व्यायाम शिक्षकों के अभ्यर्थियों द्वारा अधिकारीयों को विसंगतियों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया था इसके बावजूद प्रक्रिया में सुधार की आवश्यकता महसूस नहीं की गई |

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कर्मचारी विरोधी वेतन समझौते के खिलाफ सीटू ने किया प्रदर्शन

0

21-22 अक्टूबर को दिल्ली मे सम्पन्न एनजेसीएस बैठक मे प्रबंधन व कुछ यूनियनों द्वारा वेतन समझौते पर किए गये श्रमिक विरोधी एमओयू के खिलाफ पूरे सेल मे सीटू यूनियन के नेतृत्व में कडा प्रतिवाद किया जा रहा है। इसी कडी मे आज दल्लीराजहरा मे भी सीटू ने माइंस आफिस के सामने विरोध प्रदर्शन कर प्रबंधन को ज्ञापन थमाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-692x1024.jpg

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि एनजेसीएस की तीन यूनियन एटक इंटक,व एचएमएस तथा सेल प्रबंधन ने सेल कर्मचारियों के हितों से विश्वासघात कर एनजेसीएस की मूल अवधारणा के खिलाफ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है।जो किसी भी हालत में कर्मचारियों को मंजूर नहीं है। 28% फर्कस, 9%पेंशन, 1जनवरी 2017 से पूरा एरियर्स, एवं ठेका श्रमिकों का वेतनवृद्धि, कर्मचारियों की सर्वसम्मत मांग है।इन्हीं मांगो पर सभी यूनियनें सहमत थी।लेकिन अंतिम समय मे कुछ यूनियनों ने प्रबंधनपरस्ती का रूख करते हुए कर्मचारियों की भावनाओं के विपरीत आधे अधूरे एमओयू पर हस्ताक्षर कर दिए । एनजेसीएस प्रावधानों के विरुद्ध किये गये समझौते का हम अंतिम दम तक विरोध करेंगे। यूनियन के सचिव पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि

This image has an empty alt attribute; its file name is mathur-cine.jpg

30 जून की हडताल मे सभी यूनियनों ने समस्त ठेका श्रमिकों को हडताल मे शामिल कराया था, लेकिन समझौते के वक्त हस्ताक्षर करने वाली यूनयनों ने इनके हितों को दरकिनार कर हस्ताक्षर करते हुये अपना श्रमिक विरोधी चेहरा स्वयं ही उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस श्रमिक विरोधी एमओयू को हर हाल मे बदलना पडेगा।अन्यथा श्रमिक वर्ग हडताल समेत किसी भी बडे आन्दोलन के लिए तैयार है। प्रदर्शन के दौरान ही प्रबंधन को एक ज्ञापन भी यूनियन की ओर से सौंपा गया। जिसमें श्रमिक हितो के अनुरूप एमओयू में संशोधन करने की मांग की गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सांसद व विधायक ने नल जल योजना के तहत किया करोड़ो के कार्यों का भूमिपूजन…

0

आज चित्रकोट विधानसभा के लोहंडीगुड़ा व तोकापाल ब्लॉक में बस्तर सांसद दीपक बैज एवं चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम ने ग्राम पंचायत उसरिबेडा,ग्राम पंचायत कोड़ेबेड़ा,ग्राम पंचायत कुम्हली,ग्राम बड़ाजी 02 व तोकापाल में आर सी सी पानी टंकी एवँ रिट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना के तहत लगभग 3.26 करोड़ के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद दीपक बैज ने कहा नल जल योजना के तहत हमारी सरकार गांव गांव तक घर घर में पानी पहुंचाने का कार्य कर रही है।महिलाओं एवं बहनों को पानी की किसी प्रकार की भी दिक्कत ना हो इसके लिए हमारे सभी जनप्रतिनिधिगण तत्पर है। साथ ही जब मैं विधायक था तब विपक्ष में भी हमने घर घर तक बिजली पहुँचाने कार्य किया। वहीं विधायक राजमन बेंजाम ने कहा कि हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल की थी इसलिए विधायक बनते ही मैने संकल्प लिया कि सर्वप्रथम मुझे अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर मे पानी पहुँचाना है और इसके तहत माननीय मुख्यमंत्री के मनसा अनुरूप हम सभी जनप्रतिनिधिगण मिल कर कार्य कर रहे है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समस्या को गंभीरता से लेते हुए माता-बहनों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लिए एक योजना बनायी “जल जीवन मिशन योजना” जिसके तहत हर घर नल होगा और प्रदेश की महिलाओं को भी पानी की समस्या से निजात मिलेगा।

इस दौरान बस्तर साँसद दीपक बैज,विधायक चित्रकोट राजमन बेंजांम,अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी बलराम मौर्य,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर,जनपद सदस्य प्रेमबति भारद्वाज,सोनु कश्यप,संग्राम बघेल,समलु राम,चैती बघेल,दाशरथी एवँ सरपंच ग्रामीणजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS