दल्लीराजहरा – डौण्डी, 30 जून। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कांग्रेस पर भारत की सेनाओं व युवाओं को कमजोर करने का षडयंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा की मोदी सरकार की अग्निपथ योजना देश व युवाओं के हित में है। जिस पर कांग्रेस देश के नौजवानों को बहला कर पुरे देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है उन्होने आगे कहा की पुरे देश में दो राज्यों में सिमटी कांग्रेस के इन राज्यों में झूठेवादे आतंकवाद वाले जैसे कार्य हो रहे हैं जिसे पुरा देश देख रहा है किसी की कही बातों का समर्थन पोस्ट करने पर उस व्यक्ति का गला रेत दिया जाता है।
सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने कहा की अग्निपथ योजना एक क्रांतिकारी और परिवर्तनकारी पहल है जिसके माध्यम से देश के भविष्य निर्माता युवाओं को राष्ट्र सेवा और देश के लिए कुछ कर गुजरने का अवसर केन्द्र की मोदी सरकार ने दी है। श्री ध्रुवे ने कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनाव में जो घोषणाएं की थी उन्हे पुरा करे फिर भाजपा से सवाल करे साथ ही उन्होने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर यह भी आरोप लगाया की पुरे प्रदेश में खेती किसानी का कार्य चल रहा है। कांग्रेस किसान की हित की बात जोर शोर से अपने कार्यक्रम में कहते हैं
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
वही किसान खाद्य को लेकर हलाकान है वही दूसरी तरफ सरकार में बैठे प्रशासन के जिला कलेक्टर लेबल के उच्चाधिकारी किसानों को खाद्य की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कर खाद्य के अवैध भण्डारण करने पर कड़ी कार्यवाही की बात करते हैं वह नीजी दुकानों में खाद्य का भरपूर स्टाक रखा हुआ है। सरकारी समिति में खाद्य नदारत है खाद में खाद में साहूकारों का पुरी तरह कब्जा हो गया है सरकारी समितियों में खाद्य तो नहीं है किसानों के खाद्य लेने खेत की ऋण खाताओं का भरमार हो गया है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने यह भी कहा की किसान मजबुरी में खाद्य लेने नीजी दुकानों में जाते है तो दुकानदारों का कहना रहता है की पहले बीज लो फिर खाद्य मिलेगा मरता क्या न करता किसान मजबूरीवश इन साहूकारों का जेब भर के शांत होकर अपने को लूटवाने तैयार हो जाता है। सांसद प्रतिनिधि ध्रुवे ने किसान हित को ध्यान में रखते हुए खाद्य की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने खाद्य की कालाबाजारी करने वालों पर त्वरित रूप से एफआईआर करने की मांग शासन प्रशासन से करते खाद्य आपूर्ति पूरी नही होने पर किसानों को साथ लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दिये है।
विगत दिनों भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्मदास शुक्ला और प्रदेश खदान प्रभारी , बालोद जिला प्रभारी एस एन पांडेय का दो दिवसीय बालोद जिले का प्रवास हुआ। जिसमें पहले दिन क्षेत्रीय संगठन मंत्री और बालोद जिला प्रभारी ने खदान मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ की बैठक संघ कार्यालय भवन राजहरा में की जिसमें राजहरा खदान के नियमित कर्मचारी शामिल हुए ईस बैठक में बहुत से मुद्दों पर चर्चा हुई किन्तु सबसे महत्वपूर्ण विषय जो कर्मचारियों के बीच से आया वह था सुरक्षा का मुद्दा कर्मचारियों ने बताया कि आज बीएसपी प्रबंधन अपना सारा ध्यान उत्पादन को कैसे बढ़ाना है उसमें लगा रहीं हैं किंतु प्रबंधन द्वारा सुरक्षा की पुरी तरह से अनदेखी की जा रही है जिसका परिणाम सबके सामने है आये दिन दुर्घटना हो रही है जिस पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि संघ उत्पादन का विरोधी नहीं है किंतु उत्पादन के साथ कर्मचारियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए, कर्मचारियों के जान को दांव पर लगा कर अगर प्रबंधन सिर्फ उत्पादन करना चाहता है तो संघ कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। सुरक्षा के मापदंडों का पालन नहीं होने के कारण बीएसपी में आये दिन दुर्घटना में श्रमिकों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है और इसके लिए पूरी तरह बीएसपी प्रबंधन जिम्मेदार है
आगे बैठक में संगठन मंत्री ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि राजहरा खदान में केन्द्र सरकार और उसके अधीन डी जी एम एस के द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं किया जाता है जोकि काफी चिंताजनक है संघ इसके लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो इसके लिए केंद्र सरकार और डी जी एम एस को लिखित शिकायत करेगी। दूसरे दिन क्षेत्रीय संगठन मंत्री और बालोद जिला प्रभारी के साथ संघ के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसपी अस्पताल राजहरा का निरीक्षण किया जिसमें प्रतिनिधिमंडल के साथ अस्पताल के प्रमुख डॉ मनोज डहरवाल भी साथ में थे संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डा मनोज डहरवाल के साथ पूरे अस्पताल निरीक्षण किया जिसमें कुछ बातें सामने आई है कि ईस अस्पताल में रोजाना लगभग 130 मरीज रोज अपना ईलाज कराने आते हैं दवाईयों की कमी होना यहां आम बात है और लैब में भी नियमित स्टाफ की भर्ती नहीं की जा रही है लैब कर्मचारियों की भर्ती संविदा पर किया जा रहा है कोई तीन माह के लिए कोई एक साल के लिए रखा गया है राजहरा अस्पताल में 06 एमबीबीएस डाक्टर उपलब्ध है और एक अस्पताल प्रमुख डॉ मनोज डहरवाल मेडिसिन स्पेशलिस्ट है हार्ट के मरीजों के लिए राजहरा अस्पताल में किसी भी तरह की कोई सुविधा नहीं है जो कि बहुत ही चिंताजनक बात है संघ की मांग है कि हृदय रोगियों के विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति की जावे और सभी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराया जाए।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
प्रतिनिधिमंडल ने एक बात पर भी गौर किया कि पहले अलग अलग कमरों में डाक्टरों द्वारा मरीजों का ईलाज किया जाता था और महिलाओं को भी अपनी व्यक्तिगत समस्याओं के रखने में आसानी होती थी किन्तु आज की स्थिति में एक कमरे में सभी मरीजों का ईलाज किया जाता है जो कही से भी सही नहीं है संघ ने कहा है कि आगे से मरीजों का ईलाज अलग अलग कमरों किया जावे जब कमरे उपलब्ध है तो उनका उपयोग किया जाना चाहिए। वर्तमान में महीला मरीजों को ईस व्यवस्था से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निरीक्षण में प्रतिनिधिमंडल ने देखा कि अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी हुई है और जब ठीक थी तब ईस मशीन का आपरेटर माह में दो बार ही भिलाई से आता था इससे साफ पता चलता है कि अस्पताल सिर्फ दिखने के लिए चल रहा है यहां कर्मचारियों के लिए किसी तरह की कोई सुविधा नहीं है। राजहरा अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की सुविधा नहीं है हड्डी रोग का कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं है आंख,दांत के डाक्टर माह में दो बार ही भिलाई से आते है जो प्रबंधन की कर्मचारियों के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। अस्पताल की ओटी सालों से बंद पड़ी है,बंद कमरों को स्टोर बना दिया गया है। अस्पताल में टायलेट की स्थिति बहुत ही बुरी है अस्पताल के बेड की हालत बहुत ही ख़राब है कोई भी बेड सही से कार्य नहीं कर रहा है मगर बीएसपी प्रबंधन ईस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और अधिकारियों के लिए नये एसी खरीदे जा रहे हैं जो प्रबंधन की कर्मचारियों के प्रति मानसिकता को दर्शाता है। अस्पताल की स्थिति ऐसी हो चुकी है कि आपको ड्रेसिंग करवाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ती है और तो और प्लास्टर लगवाना तो छोड़ो प्लास्टर कटवाने के लिए भी भिलाई जाना पड़ता है।
अस्पताल के निरीक्षण के बाद क्षेत्रीय संगठन मंत्री और बालोद जिला प्रभारी ने संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ राजहरा खदान समूह के नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरूप से सौजन्य भेंट किया और पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।और उनसे चर्चा में कहा कि प्राथमिकता के साथ खदान में सुरक्षा के मापदंडों का पालन करवाया जाए और केंद्र सरकार व डी जी एम एस द्वारा तय नियमों का पालन करवाया जाए। इस बैठक के पश्चात क्षेत्रीय संगठन मंत्री और बालोद जिला प्रभारी ने भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद की बैठक संघ कार्यालय भवन राजहरा में ली जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ,भवन निर्माण और खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए, बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री घर्मदास शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में संघ 3 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं हम भारत सबसे बड़े श्रमिक संगठन है और कहा कि पब्लिक सेक्टर की समस्याओं को लेकर दिल्ली में 17 नवंबर को एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और साथ ही सितंबर माह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर आन्दोलन किया जावेगा। पुरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री मुश्ताक अहमद, केन्द्रीय अध्यक्ष एम पी सिंग, राजहरा शाखा अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, जिला उपाध्यक्ष सुश्री बीना सुरेन्द्र, श्रीमती बिजू,राजू सिंग, महेंद्र साहू, विनोद कुमार आरडे,संजय यादव,अजीत मलिक,सी,हरी ,भवन निर्माण जिला अध्यक्ष पीलूराम साहू, और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
किरंदुल – राजस्थान उदयपुर के एक टेलर कन्हैयालाल की निर्मिम हत्या कुछ कट्टरपंथी लोगों द्वारा की गई है। जिससे पूरे देश में सर्व हिन्दू समाज आहत हुआ है, लोगो में काफी आक्रोश है। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में पुरे देश में जगह जगह नगर बंद कर कट्टरपंथियों के खिलाफ प्रदर्शन एवं हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की जा रहीं है। इसी परिप्रेक्ष्य में गुरुवार को किरंदुल में बैलाडीला व्यापारी संघ द्वारा नगर बंद का आव्हान किया गया। जिसमें सभी व्यापारियों द्वारा समर्थन देकर अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखा। बैलाडीला व्यापारी संघ के महासचिव रणवीर चौहान ने कहा उदयपुर की घटना को लेकर किरंदुल में एकदिवसीय बंद का आव्हान किया गया । जिसमें सभी व्यापारी भाइयों का सहयोग प्राप्त हुआ। व्यापारी संगठन के साथ कई हिन्दू संगठन का भी इस बंद में भरपूर समर्थन रहा। इस घटना के विरोध में सभी हिन्दू भाइयों ने मिलकर विशाल रैली निकाली। जिसमे आतंकवाद मुर्दाबाद, कन्हैयालाल के हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाये गए। तत्पश्चात बस स्टैंड चौक में कट्टरपंथियों का पुतला दहन करते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम तहसीलदार के समक्ष ज्ञापन सौंपा गया जिसमें उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के आरोपियों को तत्काल फांसी देने की मांग की गई। साथी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। इस अवसर पर बैलाडीला व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज छालीवाल, रोहित अरोरा, प्रकाश चंद जैन, राजू छालीवाल, गोल्डी, देवेंद्र यादव, संजीव दास, रामकृष्ण बैरागी, आजाद सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, संजय सोनी, राजकुमार सोनी, अतुल सिंह, राजू आदि सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
जगदलपुर। जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले कल पंद्रह वर्षों बाद आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए केदार कश्यप दिखाई दिए किंतु सभी लोग पूछ रहे हैं कि केदार तीन वर्षों में आदिवासी समाज के लिए क्यों कोई बड़ा आंदोलन खड़ा नहीं कर पाए और ना ही वह अपने पिता के विरासत को संभालकर रख पाए।
बस्तर के स्व. बलीराम कश्यप अविभाजित मध्यप्रदेश समय के साथ छत्तीसगढ़ के राजनीति के धुरी थे और वह सभी लोगों से सहज ही सुलभ हो जाते थे तथा पटवा सरकार हो या रमन सरकार हो सभी को आंखें दिखाने में परहेज नहीं करते थे किन्तु उनके परिवार के मंत्री पुत्र पर कई प्रकार के आरोप भी लगाया गया है जिन पर अपने ही आदिवासी समाज के उपेक्षा के आरोप लगे। कल आयोजित पत्रकार वार्ता के बाद केदार कश्यप फिर आदिवासियों के निशाने पर आ गए हैं। जनजातीय सुरक्षा मंच के संरक्षक बतौर केदार कश्यप ने वर्तमान राष्ट्रपति द्रुपदी मुर्मू के बहाने भाजपा की राजनीति को संवारने की कोशिश कर रहें हैं।
बस्तर जिले के आदिवासी समाज से जुड़े प्रमुखों ने कहा कि अजीत जोगी शासनकाल में आदिवासियों ने कांग्रेस पार्टी से दूरी बनाई और भाजपा के हो लिए किंतु आदिमजाति कल्याण विभाग मंत्री केदार कश्यप उन्हें अपने साथ जोड़ नहीं पाए। बड़ी- बड़ी घटनाएं आदिवासियों पर हुए उस दौरान भी वह सत्ता की चकाचौंध में रहें क्योंकि तब तक स्वास्थ्यगत कारणों से बलीराम कश्यप युग का समापन हो गया था और सत्ता हस्तांतरण केदार कश्यप के गल्ले में आई थी जिसने आदिवासी धर्म भुला दिया।कल की पत्रकार वार्ता जनजातीय सुरक्षा मंच के बैनर तले हुई और इसके नेता राजाराम तोड़ेम पंद्रह वर्षों तक केदार के कारण लुप लाईन में रहे तथा पार्टी से उन्हें खदेड़ कर महेश गागड़ा को तरजीह देते थे किन्तु अब क्या हुआ कि केदार के साथ महेश मंच साझा करने से कतराते हैं जिसकी बानगी तोकापाल के संभाग स्तरीय भाजपाई कार्यक्रम में देखने को मिला। लिखने का गर्ज यह है कि केदार इन दिनों ऐसे लोगों के मकड़जाल में फंसे हैं जोकि उनके कान भरते हुए रहते हैं। जनजातीय सुरक्षा मंच के संरक्षक भले ही हो किंतु वह आदिवासियों के भलाई के कोई बड़ा आंदोलन तीन वर्षों में खड़ा नहीं कर पाए जबकि अपनी भुल सुधारकर सर्वहारा वर्ग का प्रतिनिधित्व करना था क्योंकि कई प्रकार की समस्यायों का अंबार यहां बिखरा हुआ है।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के आहवान पर कल डौंडी में शासकीय कर्मचारी धरने पर बैठ गए उनकी मांग है कि राज्य शासन कर्मचारियों को केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता तथा गृह भाड़ा स्वीकृत की जावे। कहा है कि पहले 2019 से 12 प्रतिशत व 2021 से 17 प्रतिशत राज्य शासन महंगाई भत्ता केन्द्र शासन के समान देय तिथि से स्वीकृत किया गया था। लेकिन राज्य शासन के कर्मचारियों को 2019 से 2021 तक प्राप्त वेतन में आर्थिक क्षति हुआ था जो कि आज पर्यन्त होता आ रहा है।
जबकि सातवे वेतनमान पर महंगाई भत्ता निर्धारित तिथि 1 जुलाई अनुसार नही है तथा केंद्र शासन द्वारा प्रभावशील 2021 से किया गया था। ततपश्चात 31 प्रतिशत से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि 2022 से स्वीकृत किया गया है। जिससे प्रतीत हो रहा कि कर्मचारियों के वेतन भुगतान में कटौती की जा रही है,जो कि मौलिक अधिकार का हनन है। फेडरेशन द्वारा मांग किया गया है कि उन्हें 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा सातवे वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ता स्वीकृत की जावे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
फेडरेशन के स्थानीय संयोजक सच्चिदानंद शर्मा, सहसंयोजक लेखराम साहू, महासचिव एस पी मिर्जा, छ ग शिक्षक संघ पर्यवेक्षक वीरेंद्र कुमार देशमुख, प्रदेश शिक्षक संघ सीजी जयसिंह भारद्वाज, लिपिक वर्ग संघ अध्यक्ष डीएस आर्य, सहायक शिक्षक फेडरेशन उपाध्यक्ष बसंत मनी साहू , टीचर्स एसोसियन जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल तारम, सहायक शिक्षक फेडरेशन अध्यक्ष प्रहलाद कोसमा, शालेय शिक्षक संघ अध्यक्ष राजकुमार भोयर , चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष परशुराम धनेंद्र, डौंडी पेंशनर समाज बीआर बंजारे व जनपद लिपिक सुरेंद्र रामटेके सहित ब्लाक के 16 विभिन संगठन धरना प्रदर्शन में शामिल रहे। जिन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कुल 50 संगठन इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।
जगदलपुर, 29 जून 2022 – छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भार साधक अधिकारियों के स्थान पर भार साधक समितियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष तथा 5 सदस्यों समेत कुल 07 सदस्यों की नियुक्ति की गई है। संचालक, कृषि विपणन, रायपुर द्वारा इन भार साधक समितियों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। भार साधक अधिकारियों के माध्यम से संचालित हो रहे कार्यों का संचालन अब समितियों के माध्यम से होगा।
जगदलपुर कृषि उपज मंडी समिति का अध्यक्ष शेरसिंह सेठिया को और उपाध्यक्ष आयतुराम भारती को नियुक्त किया गया है। सदस्य के तौर पर गडरी नानी, जयमन गुलूर, प्रकाश दास, बालेश दुबे और व्यापारी प्रतिनिधि के तौर पर कृष्णा नायडू को सदस्य नियुक्त किया गया है।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने शहर के विद्या निकेतन मैत्री संघ स्कूल की कक्षा 10वीं छात्रा शिवानी मटलानी का मोबाइल फोन एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया |
विदित हो की विद्या निकेतन मैत्री संघ में अध्ययनरत कुमारी शिवानी मटलानी ने 93.17% अंक प्राप्त कर जगदलपुर विकास खंड में द्वितिय स्थान एवं जिले में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया था |
मेघावी छात्रा कुमारी शिवानी मटलानी के पिता हरीश कुमार मटलानी तथा माता रौशनी मटलानी के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त कर रही है |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए लगातार बच्चों को प्रोत्साहित किया जा रहा है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने भी घोषणा की है कि प्रावीण्य सुचि में स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को हेलीकॉप्टर से भ्रमण कराया जाएगा इसके अलावा विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की उनके जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में जो भी छात्र छात्राएं छत्तीसगढ़ की प्रावीण्य सुची में स्थान प्राप्त करते हैं उन्हें 51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए कृत संकल्पित है जिसके तहत स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बाद अब स्वामी आत्मानंद हिन्दी उत्कृष्ट विद्यालय की भी स्थापना की जा रही है आज छत्तीसगढ़ में जिस तरह से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य हो रहा है उसकी तारीफ़ अन्य राज्य भी कर रहे हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ( प्रशासन ) अनवर खान खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एवं श्रीमती रौशनी मटलानी उपस्थित रहे |
जगदलपुर, 29 जून 2022 – कमिश्नर श्याम धावड़े की अध्यक्षता में संभाग के सभी जिलों में जनजातीय समाजों के प्रमुखों की बैठक आयोजित की जाएगी। सबसे पहले बीजापुर जिले में 13 जुलाई को, उसके पश्चात दंतेवाड़ा में 14 जुलाई को, कांकेर में 15 जुलाई को, बस्तर में 19 जुलाई को, सुकमा में 20 जुलाई को, कोंडागांव में 21 जुलाई को और नारायणपुर में 22 जुलाई को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जनजातीय समाज के प्रमुखों के साथ ही जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के समन्वयक, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित राजस्व और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन एवं वृत्ति संस्था द्वारा आज डौडी ब्लॉक के ग्राम पंचायत लिमाउडीह के नदियाँ पारा मे किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमे किसानो को धान बीज का चयन करने के बारे मे बताया गया जिसमे वृत्ति संस्था के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी द्वारा नमक के पानी के घोल द्वारा बीज की गुणवत्ता जाँचने का डोमो के माध्यम से किसानो को अवगत कराया गया एवं धान बिजोपचार की जैविक विधि और बिजोपचार के फ़ायदे के बारे में बताया हुआ जिसमे मुख्य रूप से ग्राम पंचायत सरपंच सुखदेव पिस्दा जी वृत्ति संस्था के एग्रीकल्चर एक्सपर्ट राहुल राजपूत जी, MIS पर्सन प्रवीण साहू जी, विलेज़ कोऑर्डिनेटर गोम्ती नागवंशी जी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज दिनांक 29.06.2022 को एम व्ही एक्ट के कुल 21 प्रकरण में समन शुल्क 6,300 रूपये का किया गया चालानी कार्यवाही । पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देष पर, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक राजेष बांगडे के मार्गदर्षन एवं प्रभारी यातायात श्री दिलेष्वर चंद्रवंषी के नेतृत्व में आज दिनांक 29.06.2022 को विषेष अभियान चलाकर शराब सेवन कर वाहन चलाने, दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने एवं मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करना एवं अन्य मोटरयान अधिनियम् के धाराओं के उल्लघंन करने वाले चालको के विरूद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत् निम्नानुसार कार्यवाही की गई है
दिनांक 27.06.2022 को मो.सा. वाहन क्रमांक सी.जी. 24 एस 0526 के चालक किषुन विष्वकर्मा पिता स्व. गणपत विष्वकर्मा उम्र 44 वर्ष साकिन भैंसबोड़ थान व जिला बालोद को बिना लायसेंस, शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर मौके पर पंचनामा भरकर कायमी किया गया जिसे आज दिनांक 29.06.2022 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेष न्यायालय द्वारा 15,000/- अर्थदण्ड से दण्डितकिया गया है।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज दिनांक 29.06.2022 को ट्रक वाहन क्रमांक सी.जी. 21 एफ 8260 का चालक दीपक पिता बृजबिहारी उम्र 35 वर्ष साकिन भिलाई थाना जामुल के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर मौके पर पंचनामा भरकर कायमी किया गया है जिसे कल दिनांक को माननीय न्यायलय के समक्ष पेष किया जाना है। मौके पर वाहन के दस्तावेज पेष नहीं करना – 08 प्रकरण समन शुल्क 2400/- नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना – 07 प्रकरण समन शुल्क 2100/- दोपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाना – 04 प्रकरण समन शुल्क 1200/-06. बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के दोपहिया वाहन चलाना – 02 प्रकरण समन शुल्क 600 /-सी.एफ.प्रकरण- 21 समन शुल्क – 6,300 रूपये मान. न्यायालय में पेष प्रकरण – 01 कुल प्रकरण 22 में समन शुल्क 6,300 न्याया. फैसला प्रकरण 01 में अर्थदण्ड – 15,000/-