City Media - Page 1129 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1129

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु अधिकारियों की बैठक रखी गई

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के निर्देशानुसार एवं श्रीमती सुमन सिंह जी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन श्री सतीश कुमार खाखा व्यवहार न्यायाधीश दल्लीराजहरा द्वारा आज दिनांक 05.05.2022 को दूर संचार विभाग, विद्युत विभाग एवम् नगर पालिका दल्लीराजहरा व नगर पंचायत डोंडी एवं चिखलाकसा के अधिकारियो की बैठक आयोजित की गई, जिसमे आगामी 14 मई 2022 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में चर्चा की गई एवं अधिक से अधिक प्री लिटिगेशन प्रकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

ग्राम भंवरमरा के पंचायत सचिव और महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस

0

कलेक्टर जनमेजय महोबे आज डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र के ग्राम भंवरमरा, कमकापार और ग्राम हितापठार का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम भंवरमरा में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। वहॉ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित पायी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों की समय पर निरीक्षण नहीं किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र को सुचारू रूप से संचालन के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत प्रदाय किए जाने वाले गरम भोजन की गुणवत्ता व कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में जल जीवन मिशन के तहत् स्वीकृत रनिंग वाटर के कार्य का भी अवलोकन किया और वहॉ वॉश बेसिन और सोख्ता गड््ढा शीघ्र बनाने के निर्देश दिए

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भंवरमरा के पंचायत सचिव के अनुपस्थित रहने और उनके मोबाईल बंद रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहॉ पटवारी कार्यालय का निरीक्षण किया और पटवारी को नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। वहॉ किसान हेमकुमार द्वारा पटवारी नजरी नक्शा और विद्युत कनेक्शन की मॉग किए जाने पर कलेक्टर ने तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम भंवरमरा के गौठान का भी निरीक्षण किया। गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत् नियमित गोबर खरीदी, गौठान में पानी की व्यवस्था तथा आजीविकामूलक गतिविधियॉ प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

कलेक्टर ने ग्राम कमकापार के शासकीय उचित मूल्य की दुकान का औचक निरीक्षण किया। वहॉ स्टॉक पंजी का संधारण व मिट्टी तेल का रखरखाव व्यवस्थित नहीं पाए जाने पर सेल्समेन और दुकान संचालन समिति को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर और आंगनबाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। आंगनबाड़ी केन्द्र में रनिंग वाटर सप्लाई करने, सोख्ता गड्ढा तथा वॉश बेसिन बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम हितापठार के ग्राम पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र, बालक आश्रम छात्रावास, प्राथमिक व माध्यमिक शाला भवन का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम में पेयजल व्यवस्था और खाद-बीज की उपलब्धता हेतु भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम भंवरमरा से ग्राम हितापठार तक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत् निर्माणाधीन सड़क का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर डौण्डीलोहारा के एस.डी.एम. श्री मनोज कुमार मरकाम, तहसीलदार श्री आर.आर.दुबे आदि मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

कांग्रेस के 3 साल कार्यकाल में गांव शहर में विकास कार्य पुरी तरह ठप्पः ध्रुवे

0

ग्रामीण मजदूर रोजगार के लिए पलायन करने पर मजबूर

दल्लीराजहरा/डौण्डी,4 मई। सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में लगभग साढ़े तीन साल के सत्ता में गांव से लेकर शहर तक में एक भी योजना धरातल में ठीक तरह से फलिभूत नही हुई है हां एक काम बहुत ही तीव्र गति से किया जा रहा है और वह सिर्फ जनता को भ्रमित करने का कार्य है उन्होने यह भी आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की सामाजिक पहचान यहां का खान पान परम्परा जो सदियों से चला आ रहा उन सब पर योजना बना कर जनता को साज बाग दिखाने का कार्य कर रहे हैं उन्होने आगे कहा की अभी कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री बघेल मजदूर दिवस पर बोरे बासी खाने की योजना पुरे प्रदेश में मनाया गया जो की पहले से छत्तीसगढ़ का मुख्य भोजन है ग्रामीण मजदूर गर्मी में बोरे बासी ही खाते हैं यह पौष्टिक बाद में परमाणित हुआ उससे पहले बोरे बासी का सेवन मजदूर लोग कम खर्च में पेट भरने के लिए करते थे

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

उन्होने तंज कसते हुए कहा की प्रदेश सरकार की गलत नीति से छत्तीसगढ़ में गरीबों को गर्मी ही नहीं बल्कि सभी मौसम में खाना पड़ेगा उन्होने कहा की इससे बेहतर होता की मनरेगा कर्मियों के हड़ताल को खत्म करे व ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करावे ग्रामीण क्षेत्रों में केन्द्रीय योजना के तहत ही कार्य चल रहा जो की मनरेगा कर्मचारियों अधिकारियों व ग्राम रोजगार सहायक लंबी अवधी से हड़ताल में हैं जिससे ग्रामीण मजदूर रोजगार के लिए पलायन करने में मजबूर है और इसका भी जिम्मेदार प्रदेश की कांग्रेस सरकार ही है जिस प्रकार कांग्रेस प्रदेश से झूठे वादे कर सत्ता प्राप्त किया है ठीक उसी प्रकार कांग्रेस के नियमितिकरण की घोषणा के कारण मनरेगाकर्मी हड़ताल पर है साथ ही सांसद प्रतिनिधि ने यह भी आरोप लगाया की राज्य सरकार के दिशाहिन होने से ग्रामीण क्षेत्रों मे पुरी तरह विकास कार्य ठप्प है। नरवा गरूवा बाड़ी के तहत गौठान निर्माण के फंड के लिए सरपंचों को जनपद का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg

भुगतान नहीं हो रहा है सरपंच लोगों साहूकारों के कर्ज से दबे हुए हैं। ग्राम सरपंच को मुक दर्शक बना दिया गया है गांव के मुलभूत विकास में अकाल पड़ा हुआ है उन्होने कहा की प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री बघेल आज से शासन के योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर अवलोकन करने का कार्यक्रम करेंगे उन्होने प्रदेश की कांग्रेस शासन को सलाह दिया है की पहले वे ग्रामीण की आर्थिक योजनाओं को धरातल में फलिभूत करे आज अगर ग्रामीण से लेकर शहरों में लोगों को रोजगार के साथ मूलभूत सुविधा उपलब्ध होती तो ग्रामीण से लेकर ग्राम सरपंचों को शासन की योजनाओं व मूलभूत सुविधा के लिए चिंतित नहीं रहना पड़ता।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

0

छत्तीसगढ़ के बालोद के ग्राम मुल्ले की घटना है छत्तीसगढ़ का हरा सोना कहे जाने वाले तेंदूपत्ता को तोड़ने के लिए गुरूवार सुबह करीबन 8 बजे ललतू राम निषाद पिता मदन लाल निषाद अपने पत्नी के साथ मुल्ले के जंगल में तेंदुपत्ता को तोड़ने गया हुआ था| तभी अचानक उसी जगह पर दो भालू आ गए | भालू ने पीछे से ललतू राम निषाद पर हमला कर दिया| जिसके बाद उसकी पत्नी ने पास रखे कुल्हाड़ी से भालू को मारने लगी और जोर जोर से आवाज लगाई बचाओ बचाओ| जिसे सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए मौका पाकर भालू भाग गया बताया जा रहा हैं की ललतू राम निषाद को सिर पर चोट आई हैं, जिसके बाद उसे गंभीर अवस्था देख बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका प्राथमिकी इलाज़ के बाद रायपुर स्थगित मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। ललतू राम की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं|

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

वही घटना की जानकारी मिलते ही बालोद वन परिक्षेत्र के रेंजर रियाज खान मौके में पहुचकर घायल का हालचाल जाना और परिजनों से बातचीत की। रेंजर ने मेकाहारा रेफर किए जाने पर घायल को सहायता स्वरूप 1 हजार रुपये नगद प्रदान किये और बेहतर इलाज़ के लिए हर संभव मदद करने की बात कही।

This image has an empty alt attribute; its file name is brijmohan-1.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

बचेली में आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया ईद का त्यौहार, ईदी में बच्चो को दिया कॉपी और पेन

0

किरंदुल – लौह नगरी बचेली में मंगलवार को ईद का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर नगर के मस्जिद में ईद की नमाज बचेली के इमाम समीउल्लाह नूरी इमामत में अदा की गई। एक महीने का रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय द्वारा चॉद देखने के बाद ईद का त्यौहार मनाया गया। सुबह से ईद को लेकर हर वर्ग के लोगो में खुशी देखी गई, खासकर छोटे-छोटे बच्चो में बचेली के अहले सुन्नत वल जमात जामा मस्जिद में नमाज के बाद हिंदुस्तान की अमन व तरक्की के लिए दुआ के साथ आवाम की सलामती के लिए दुआ किया गया। ईद की नमाज के बाद लोगो ने 2 साल करोना काल के बाद एक दूसरे से जमकर गले मिले और मुबारकबाद पेश किया। उसके बाद आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बस्तर संभाग अध्यक्ष फिरोज़ नवाब और सचिव नफिज कुरेशी के द्वारा बच्चो को ईद का तोहफा दिया गया जिसे ईदी कहा जाता है। और फाउंडेशन ने इस ईद को कलम सम्मानित व प्रोत्साहित करते हुए काॅपी, पुस्तक व पेन दिया गया। इस मौके पर एनएमडीसी बचेली के मुख्य महाप्रबंधक पीके मजुमदार, पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान ने नगरवासियो को ईद की मुबारकबाद दी।

नक्सली मुठभेड़ में प्रधान आरक्षक शहीद

0

नारायणपुर- नारायणपुर जिले में डीआरजी के जवानों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र तुलारगुफा और मंगारी गांव के मध्य सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) नारायणपुर का हवलदार सालिक राम मरकाम (37) शहीद हो गया। आईजी ने बताया कि बुधवार को आईटीबीपी और डीआरजी के संयुक्त दल को नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के छोटेडनबेरा और मंगारी गांव जंगल में नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। बुधवार सुबह लगभग 8:15 बजे जब जवान तुलारगुफा और मंगारी गांव के मध्य जंगल में थे,तभी माओवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि माओवादियों से मुठभेड़ के दौरान हवलदार सालिक राम को गोली लगी और वह शहीद हो गया। सुंदरराज ने बताया कि क्षेत्र में दोनों ओर से गोलीबारी समाप्त हो गई है, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। शहीद जवान के शव को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है।

गृह राज्य मंत्री ने की ईटपाल गौठान के मल्टीएक्टीविटी की सराहना,सरपंच को मिली शाबासी

0

बीजापुर:–केन्द्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय ने ग्राम पंचायत ईटपाल के गौठान का गहन निरीक्षण किया समूह की महिलाओं से आजिविका के संबंध में  आवश्यक चर्चा कर मार्गदर्शन दिया।  सीमेंट ईट निर्माण, मसाला प्रसंस्करण, वर्मी खाद, गोबर खरीदी, मछलीपालन, सब्जी-बाड़ी, कड़कनाथ मुर्गी पालन का निरीक्षण कर एक ही जगह कई प्रकार के आजिविका गतिविधियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। मशाला प्रसंस्करण इकाई की मशाला पैकेजिंग की तारीफ की मशरूम उत्पादन कर रहे महिलाओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया एवं सरपंच ने गौठान में आजिविका मूलक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

मंत्री ने सरपंच जगबंधु मांझी के कार्यों से खुश होकर उनके साथ फोटोग्राफी भी कराया जिला प्रशासन की गतिविधियों से मंत्री नित्यानंद राय ने शाबासी दी और इसी तरह आजिविका के स्त्रोत बढ़ाने के एवं लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा इस दौरान पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक ए वाष्णैव सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

भूपेश बाेले- विधानसभा क्षेत्र के दौरे की तुलना रमन की विकास यात्रा से न करें

0

सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन जांचने निकले मुख्यमंत्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार से 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर रवाना हुए। उन्होंने कहा कि इस दौरे को राजनीतिक रूप से ना देखें। वैसे भी 2 साल तक सरकार योजनाओं को तो लागू की है, लेकिन उसका क्रियान्वयन और लोगों से मिलना जुलना कोरोनाकाल में नहीं हो पाया। उन्होंने इस दौरे को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की विकास यात्रा से अलग बताया।

हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यह कतई औचक निरीक्षण नहीं है। औचक निरीक्षण का शब्द मीडिया की देन है। यह आम जनता, कार्यकर्ताओं, लोगों से, प्रशासनिक अधिकारियों से जिले में हमारी योजनाएं जो चल रही हैं, उनके जमीनी देखरेख के लिए मैं जा रहा हूं। यह रूटीन वर्क है। इसमें ना तो किसी प्रकार के प्रशासनिक फेरबदल की बात है।

दौरे को चुनाव से न जोड़ें

मुख्यमंत्री ने कहा,आज तो मैं जाना शुरु कर रहा हूं। जाने के बाद ही पता चलेगा कि योजनाओं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर किस प्रकार से हो रहा है। विधायकों के परफॉर्मेंस पर उन्होंने कहा, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है और ना ही कांग्रेस ने इस प्रकार का कोई सर्वे कराया है। 2023 के चुनाव को इस दौरे से नहीं जोड़ना चाहिए। जब कैलेंडर चेंज होगा,तब इस बात का जवाब मैं दूंगा।

विपक्ष असहाय हो गया

विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, चाहे वह गोबर खरीदी हो, चाहे गोठान हो, चाहे बोरे बासी हो, सभी पर तीखी नजर विपक्ष रखा हुआ है। विपक्ष कुछ कर नहीं पा रहा है, बड़ा असहाय है। केंद्रीय राज्यमंत्री के दौरे को लेकर सीएम ने कहा, सभी का स्वागत है। छत्तीसगढ़ में आए उनका बहुत-बहुत स्वागत है। इतने सारे केंद्रीय मंत्री बस्तर प्रवास पर आए थे। एक शब्द भी उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए क्यों नहीं कहा, यह प्रश्नवाचक चिन्ह है।

एक्शन में सीएम, सीएमओ निलंबित:बलरामपुर के कुसमी में गरीबी रेखा से नाम कटने की शिकायत मिली

0

रायपुर प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक्शन शुरू हो गया है। दौरे की शुरुआत ही कार्रवाई से हुई है। बलरामपुर जिले के कुसमी में एक महिला के गरीबी रेखा से नाम काटे जाने की शिकायत मिली। इस पर मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अधिकारी को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के कहते ही रायपुर से निलंबन का आदेश भी जारी हो गया।

मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर दोपहर में बलरामपुर जिले के कुसमी में उतरा। इस दौरान उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने दुकान संचालक का रजिस्टर देखकर स्टॉक का मिलान किया। वहीं राशन लेने आए लोगों से भी इसकी पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने खुद राशन तौलकर वहां आए लोगों को वितरित किया। इस दौरान शशिकला नाम की एक महिला ने गरीबी रेखा से उसका नाम काटे जाने की शिकायत की। उसने बताया, उसके पास कमाई का निश्चित जरिया नहीं है। वह राशन कार्ड के लिए भटक रही है। शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने कुसमी नगर पंचायत के सीएमओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, लगातार हिदायत के बावजूद भी अगर जनता को परेशान होना पड़ेगा तो कार्यवाई निश्चित है, इतना समझ लें। मुख्यमंत्री के निर्देश के आधे घंटे के भीतर ही नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एसके दुबे को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

मंदिरों में पूजा की, कुसमी थाने का निरीक्षण किया

बलरामपुर के कुसमी पहुंचने पर सामरी विधायक चिंतामणि महाराज और दूसरे जनप्रतिनिधियों ने पॉपकॉर्न की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। वहां से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे कुसमी थाने पहुंचा। थाना परिसर में स्थित श्री राम-जानकी मंदिर में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर पहले दिन के दौरे की शुरुआत की। बाद में उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस कर्मियों के बच्चों को चॉकलेट बांटी। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर पहुंचकर भी पूजा-अर्चना की है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल भी गए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां से स्वामी आत्मानंद स्कूल गए। वहां उन्होंने विशेष रूप से बुलाए गए बच्चों से बात की। बच्चों से पढ़ाई, परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली।

आम के पेड़ तले लगी चौपाल, राहत की घोषणा

बाद में मुख्यमंत्री कुसमी के वार्ड-2 स्थित एक आम के पेड़ के नीचे पहुंचे। यहां चौपाल की व्यवस्था थी। वहां लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कुसमी-सामरी-बलरामपुर मार्ग पर कंठी घाट के पास 8 किलोमीटर सड़के डामरीकरण की घोषणा की। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नई तकनीक के एक्सरे मशीन और आईटीआई में नया ट्रेड शुरू करने की भी घोषणा हुई। मुख्यमंत्री ने कुसमी में आलू, टाऊ और मिर्ची के प्रसंस्करण के लिए प्लांट लगाने की भी घोषणा की है।

अब शंकरगढ़ पहुंच गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब शंकरगढ़ पहुंच चुके हैं। यह उनके दौरे का दूसरा मुकाम था। शंकरगढ़ में वे स्थानीय लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। वे सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने भी जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर के लिए भरी उड़ान:सामरी विधानसभा से दौरे की शुरुआत; कुसमी, शंकरगढ़, बरियो और राजपुर गांव भी जाएंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने किया दंतेवाड़ा जिला अस्पताल का निरीक्षण, बोले- मेरी मंशा सिर्फ काम करने की

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार से विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं और आज से ही स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव भी निरीक्षण पर है। बघेल ने अपने दौरे की शुरूआत सिंहदेव के क्षेत्र से की है तो सिंहदेव ने बस्तर के दंतेवाड़ा में अपना पहला निरीक्षण किया। उन्होंने यहां जिला अस्पताल का दौरा किया। दवाओं की एक्सपायरी डेट देखी, मरीजों-डाक्टरों से बात की और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और वे खुद लोगों के बीच जा रहे हैं जिससे जनता की बेहतरी के लिए काम किया जा सके। हमारी मंशा सिर्फ काम करने की है।

दंतेवाड़ा पहुंचकर टीएस सिंहदेव ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दर्शन किए। फिर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां दवाइयों की एक्सपायरी डेट्स देखी। मरीजों से बातकर समस्या जानी। साथ ही पूरे अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जाना।

संयोग है कि वे और मुख्यमंत्री एक साथ दौरे पर निकले

आज से ही दौरा मुख्यमंत्री और उनका दौरा एक साथ शुरू हो रहा है इसे लेकर विपक्ष कई तरह की बातें कर रहा है के सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से सारे मंत्री दौरा करते हैं। यदि हम लोग कुछ करते हैं तो वे इसे दूसरे नजर से देखते हैं। यदि मैं दौरा न करूं तो यह होगा कि मंत्री बैठा हुआ है। मुख्यमंत्री जी दौरा न करें तो कहेंगे कि वे दौरा नहीं करते। क्षेत्र का दौरा करना हमारे लिए लाजमी है और हमारी प्राथमिक जवाबदारी भी है। स्वास्थ्य कारणों से मैं दौरा नहीं कर पाया था। ये संयोग हुआ कि उनका भी दौरा इसी समय निकल रहा है और मेरा भी। अंततः काम तो एक ही है, लोगों के बीच जाकर उनकी बातें सुनना।

बीजापुर के कांग्रेस नेता और युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह के अपने ही विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और उनके निष्कासन पर टीएस ने कहा कि मेरे खिलाफ भी एक विधायक का बयान आया था कि मुझे जान का खतरा है। पर यह मामला एक अलग तरीके से डील हुआ था। कोई पार्टी से निष्कासित नहीं हुआ। यह जरूरी नहीं है कि किसी पर एक्शन हो जाए तो उसके लिए दरवाजे बंद हो गए हों। अपील के भी प्रावधान होते हैं। विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाली बात पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि सब को अपनी मर्यादा और संयम का ख्याल रखना चाहिए। यदि कोई बात हुई है तो आगे भी परिस्थितियां खुली रहेंगी।

दंतेवाड़ा में खुल सकता है मेडिकल कॉलेज

मीडिया ने दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज खुलने से बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा इन तीन जिलों के लोगों को फायदा मिलने की बात कही इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए राशि देने का प्रावधान केंद्र सरकार का होता है। CG में अभी 3 नए मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। एक कॉलेज के पीछे लगभग 325 करोड़ रुपए का खर्च हो रहा है। कवर्धा और जांजगीर चांपा में 2 और मेडिकल कॉलेज खोलने की सरकार की तरफ से पहल हो गई है। उसी तर्ज पर दंतेवाड़ा में भी संभावना है। यहां पर मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता भी है। UPA की सरकार में एक नीति निर्धारण हुआ था कि देश के हर जिलों में मेडिकल कॉलेज होना चाहिए। दिक्कत यह आती है कि मेडिकल कॉलेज के लिए अच्छे डॉक्टर्स नहीं मिलते हैं। दंतेवाड़ा में एक जमीन सुरक्षित करके रखी जानी चाहिए कि भविष्य में मेडिकल कॉलेज इस जगह पर बनाया जाए।

MOST POPULAR

HOT NEWS