हिंगलाज महिमा पुस्तक का विमोचन करते हिंगलाजिन मंदिर गिरोला के प्रधान पुजारी लखेश्वर बघेल।
जगदलपुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन गुरुवार की सुबह गिरोला स्थित हिंगलाज मंदिर में माता हिंगलाजिन से संबंधित किताब हिंगलाज महिमा का विमोचन मंदिर के प्रधान पुजारी व बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह किताब युवा पीढ़ी को मां हिंगलाजिन की महिमा के साथ क्षेत्र के स्थानीय देवी- देवताओं के पर्व और वार्षिक जात्रा तथा समृद्ध संस्कृति से रूबरू कराने में कारगर साबित होगी। पुस्तक विमोचन के समय मां हिंगलाजिन मंदिर समिति गिरोला के पदाधिकारी, सेवादार तथा जैतगिरी क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
देश के इंकावन शक्तिपीठों में प्रथम मां हिंगलाज शक्तिपीठ पाकिस्तान अधिकृत बलूचिस्तान में हिंगोल नदी किनारे है। बस्तर में माता हिंगलाज का प्रादुर्भाव लगभग 600 वर्ष पूर्व माना जाता है। ज्ञात जानकारी के अनुसार बस्तर में 120 से अधिक माता हिंगलाजिन मंदिर है। इनमें बेड़ागांव और गिरोला मंदिर को प्रमुख माना जाता है। माता हिंगलाजिन तथा उनसे जुड़ी कथाएं, क्षेत्र के देवी – देवताओं और गिरोला क्षेत्र की विशेषताओं को लेकर वरिष्ठ पत्रकार हेमंत कश्यप द्वारा हिंगलाज महिमा पुस्तक का लेखन किया गया है।इस पुस्तक का विमोचन शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य पर गुरुवार सुबह मां हिंगलाज माता मंदिर गिरोला में किया गया।
जय माता दी आज दिनांक 07-10-2021 सुबह 9-28 बजे ज्योत प्रज्जवलित एवं मुर्ति स्थापना (शैलपुत्री माता प्रथमा) किया गया। ज्योत प्रज्जवलित जी सी वर्मा महाप्रबंधक सेवा एवं रखरखाव के द्वारा किया गया, इस अवसर पर आर सी बेहरा महाप्रबंधक झरनदल्ली , जी एस पन्नीवेल डी जी एम इलेक्ट्रिकल राजहरा, प्रवीण मराठे सिनियर मैनेजर, जियोलॉजी, एस पी सिंग सिनीयर मैनेजर ईलेक्ट्रीकल राजहरा, मुकुल वर्मा, किशोर कुमार मायती, एस के गुप्ता, अश्वनी सिंग, रामेश्वर साहु, बादल तिवारी, विमल यादव, नकुल यादव, राजू चौहान विक्टर जांन आदि भक्तजन ने उपस्थित होकर माता का आशीर्वाद लिया।
डौंडीलोहारा – लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में डौंडीलोहारा नगर में यूपी के लखीमपुर मे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर मंत्री पुत्र द्वारा अपनी कार चलाएं जाने से किसानों की मौत हो जाने के विरोध में और किसान भाइयों के समर्थन में मशाल रैली निकाली गई जिसमें यूथ कांग्रेस की टीम और बड़ी संख्या में महिलाओं ने मसाल रैली में अपनी अपनी सहभागिता देते हुए मसाल रैली में यूपी सरकार के खिलाफ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विद्या डॉक्यूमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष विकास लोढा जी शर्मा जी जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल जी सांखला महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ममता शर्मा जी नगर पंचायत के सभापति शोभा राजपूत जी हमारे पार्षद साथी अशोक चनाप, शोहदरा देवांगन झुमुक कोसमा सभापति नारायण सिंह सिन्हा पार्षद अनीता साहू उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राकेश सांखला उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा संजय गुप्ता एल्डरमैन युवा नेता तिलोक सोनी वीरेंद्र पाल राजेन्द्र निषाद डोमेन्द संजय निषाद साहसी कान्हा सिंह टाक मंजू यादव छबीला पटेल और नगर के सभी वार्ड के महिलाओं ने मसाल रैली व कैंडल मार्च में किसानों के समर्थन में और यूपी सरकार के विरोध में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई | यह मशाल रैली कांग्रेस भवन से निकलकर विवेकानंद चौक काली मंदिर चौक टिकरापारा चौक और मस्जिद चौक तक निकाली गई और अपना विरोध दर्ज कराएं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हस्तीमल जी सांखला ने उत्तर प्रदेश
सरकार के मंत्री पुत्र और मंत्री ऊपर कार्रवाई करने और यूपी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने समस्त नगर वासियों को अवगत कराते हुए बताया की केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी की सरकार ने किसानों के लिए तीन काला कानून सदन में पास किया है जो कि किसानों के हित में नहीं है उस काला कानून को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली के वाघा बॉर्डर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर और तमाम देश के अलग-अलग राज्यों के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों के ऊपर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पुत्र द्वारा गाड़ी चला दी गई जिससे आज जो कि किसानों के हित में नहीं है ऐसे गुंडाराज लाने वाले यूपी सरकार को बर्खास्त करने और किसानों के हित में निर्णय लेते हुए तीन काला कानून को वापस लेने की मांग केंद्र सरकार से की गई और आम जनमानस को बताया कि 3 काला कानून किसान विरोधी कानून है इसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को वापस लेनी चाहिए किसानों के समर्थन में और उत्तर प्रदेश के किसानों के ऊपर उत्तर प्रदेश के मंत्री पुत्र द्वारा अपनी कार चलाने से किसानों की मृत्यु हुई है उसके विरोध में और कल देश के एक तानाशाह राज्य गुंडाराज चलाने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री पुत्र ने आज किसानों को अपनी कार से रौदं कर कर मार डाला जब पीड़ित परिवार से मिलने उनकी बेटी एवं देश की बेटी कांग्रेस लीडर माननीया प्रियंका गांधी पहुंची तो उनके साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें गिरफ्तार किया इसके विरोध में कैंडल मार्च और मशाल रैली मैं हमारे सभी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |
थर्ड जेंडर सबसे पहले माई जी को चुनरी चढ़ाते है।कल देर रात्रि इनके समुदायों के सदस्यों ने बड़ी धूम धाम से गाजे बाजे के साथ नृत्य गान करते हुए माई दंतेश्वरी को अपने समुदाय की ओर से चुनरी चढ़ाई साथ ही साथ लोक कल्याण की दुआ माई जी से मांगी।आज से बस्तर दशहरा उत्सव का प्रारम्भ भी हुआ।
मावलीपदर के कांग्रेसी नेता उमेश बेसरा जिनका विगत माह मोटर सायकल दुर्घटना में निधन हो गया था उसकी पत्नी शांति बेसरा को संसदीय सचिव ने एक लाख रुपये का चेक प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के स्वेच्छानुदान मद से स्वीकृत सहायता राशि एक लाख रुपए का चेक प्रदान कर सांत्वना दी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य जनपद सदस्य बनिता कौशिक, तुलाराम कश्यप,दिनमणि बेसरा, जिला महामंत्री अनवर खान, यूँका नेता अजय बिसाई, सरपंच महेश्वरी कश्यप,तिले कश्यप,सविता बघेल,मनबति कश्यप, समदास कोर्राम, कमला कश्यप,समधु राम बघेल,बलराम कश्यप, दुलार सिंह,रामनाथ नाग,मोहन ठाकुर,रामधर, सहादई नाग, बच्चा नाग,रुकधर,कमलू बघेल,दयालु राम,मनसिंग ठाकुर,सोनारू नाग,कमल साय नाग,गागरू राम,लच्छु राम,मोतीराम,राजेश दास,खगपति सेठिया, लखपति नाग,लोकनाथ पटेल,सुन्ति,सन्तु,धरमु, मोहनराम बघेल,बुदरी,गुजू राम नाग,राजकुमारी कश्यप, निर्मय नाग,पीलू राम कश्यप, सुकरू मौर्य,रैमती नाग,मोहन कश्यप, खगुराम सेठिया, बोड़का नाग,गंगा राम कोर्राम,शम्भूनाथ बेसरा, मोहन कश्यप,सुंदर कश्यप,शंकर मौर्य,गिरधर बेलसरिया,कमल बघेल राजेन्द्र त्रिपाठी,गौतम समरथ सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे |
ग्रामपंचायत महकापाल के ग्रामवासियों को ₹17.12 लाख रुपये की लागत से सुगम सड़क योजना के अंतर्गत जर्जर सड़क से निजात दिलाई और एक नये सड़क की सौगात दी तथा ₹5 लाख रूपये की लागत से बने बालक आश्रम महकापाल के अतिरिक्त कक्ष का उदघाटन कि संसदीय सचिव/ विधायक रेखचन्द जैन ने ग्रामपंचायत महकापाल में सुगम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क का भूमि पूजन किया औऱ ग्रामवासियों को एक नये सड़क की सौगात दी इस अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य जनपद सदस्य तुलर कश्यप बनिता कौशिक, तुलाराम कश्यप,दिनमणि बेसरा, जिला महामंत्री अनवर खान, यूँका नेता अजय बिसाई, सरपंच महेश्वरी कश्यप,तिले कश्यप,सविता बघेल,मनबति कश्यप, समदास कोर्राम, कमला कश्यप,समधु राम बघेल,बलराम कश्यप, दुलार सिंह,रामनाथ नाग,मोहन ठाकुर,रामधर, सहादई नाग, बच्चा नाग,रुकधर,कमलू बघेल,दयालु राम,मनसिंग ठाकुर,सोनारू नाग,कमल साय नाग,गागरू राम,लच्छु राम,मोतीराम,राजेश दास,खगपति सेठिया, लखपति नाग,लोकनाथ पटेल,सुन्ति,सन्तु,धरमु, मोहनराम बघेल,बुदरी,गुजू राम नाग,राजकुमारी कश्यप, निर्मय नाग,पीलू राम कश्यप, सुकरू मौर्य,रैमती नाग,मोहन कश्यप, खगुराम सेठिया, बोड़का नाग,गंगा राम कोर्राम,शम्भूनाथ बेसरा, मोहन कश्यप,सुंदर कश्यप,शंकर मौर्य,गिरधर बेलसरिया,कमल बघेल राजेन्द्र त्रिपाठी,गौतम समरथ सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे |
बस्तर जिले की बहुचर्चित मामले में आदेश्वरी एकेडमी आड़ावाल के प्रबंधन सहित पुलिस विभाग को हाईकोर्ट ने नोटिस दिया है जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि मां की गुहार पर न्यायालय पसीजा और अब बेटे को इंसाफ मिलेगा।
जगदलपुर। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार हल्बा कचोरा स्थित आदेश्वर अकादमी में स्कूली बच्चे की मौत मामले को हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। मृतक की मां द्वारा लगाए गए रिट याचिका में सुनवाई करते हुए जज नरेंद्र कुमार व्यास ने गृह सचिव, बस्तर एसपी, टीआई व स्कूल के डायरेक्टर समेत आठ लोगों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने इस नोटिस में छह हफ्ते के अंदर मामले से सबंधित जानकारी मंगी है।मां शांताराव ने हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर की थी इसके पक्षकार को सुनने के बाद हाईकोर्ट के जज ने गृहसचिव, एसपी बस्तर, टीआई, स्कूल के डायरेक्टर मदन पारेख, कैंपस के इंचार्ज जगमोहन सोनी, रीता माने, सुनील कुमार सिंह और गौतम पारेख को नाटिस जारी किया है। जज ने सभी से छह हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है।आदेश्वर अकादमी के छात्र की संदिग्ध मौत हो गई थी जिसके बाद संस्थान से जुड़े लोगों का रसुखदार होने के बाद कथित तौर पर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई थी जिसके मां शांता राव ने बेटे हत्या का अंदेशा जताया था। पुलिस ने काफी दिन बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन इन्हें जल्द जमानत मिलने के बाद वे हाइकोर्ट की शरण में पहुंची थी। इस मामले में नोटिस जारी किए जाने से संबंधित संस्थान व पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की नेता और केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह का इंतजार करते करते पत्रकारों ने उनकी पत्रवार्ता का बहिष्कार कर दिया। मोदी सरकार में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रही आदिवासी नेता रेणुका सिंह की आज यहां सर्किट हाउस में पत्रवार्ता के लिए मीडिया को न्यौता दिया गया था। निर्धारित समय पर पत्र्कार वहां पहुंच गए लेकिन राज्यमंत्री सर्किट हाउस में मौजूद पार्टी जनों से मिलने में व्यस्त रहीं। पत्रवार्ता के लिए जब वे काफी देर तक नहीं आईं और भाजपा के लोग यह भी नहीं बता पाए कि संवाददाता सम्मेलन में वे कब आएंगी तो नाराज होकर पत्रकाराें ने बहिष्कार कर दिया। इस दौरान वहां पूर्व मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश भाजपा महामंत्री किरण देव, पूर्व विधायक डॉ. सुभाऊ कश्यप सहित कई नेता मौजूद थे। इस घटनाक्रम को लेकर यह कहा जा रहा है कि वनांचल बस्तर क्षेत्र के लिए रेणुका सिंह की क्या कुछ विशेष योजना है, वे यहां की महिलाओं और बच्चों के लिए क्या करना चाहती हैं, अब तक क्या किया है, जैसे सवाल उनके सामने उठ सकते थे लेकिन उन्होंने पूर्व निर्धारित पत्रवार्ता को कोई महत्व नहीं दिया। लिहाजा मीडिया ने बहिष्कार कर दिया। यह भी कहा जा रहा है कि जब भाजपा को बस्तर में संवाद बढ़ाने की जरूरत है तब उसके लोग ऐसी स्थिति उत्पन्न करेंगे तो फिर भाजपा यहां क्या कर रही है और क्या करना चाहती है, यह कैसे सामने आयेगा।
टुमन लाल सिन्हा प्रभारी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल, विकासखंड डौंडी , जिला बालोद , छत्तीसगढ़
कहानी का जन्म कब, कैसे, कहां से हुई शुरुआत, इस पर कोई एक मत तो नहीं । पर कहानी जैसी कोई मनोरंजक , ज्ञानवर्धक , लेखन विधा कोई और नहीं । ऐसा माना जाता है कि 10 वीं शताब्दी से तेरहवीं शताब्दी के मध्य ही इस हिंदी गद्य की शुरुआत हुई थी । मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना तथा सुनना मानव का आदिम स्वााभाव बन गया । इसी कारण से प्रत्येक सभ्य तथा असभ्य समाज में कहानियां पाई जाती है । इसी परिपेक्ष्यी में शिक्षा विभाग की योजना 100 दिन 100 कहानियां एक तीर से कई निशाने को साधने का कार्य कर रही है ।
लॉकडाउन ने शिक्षा व्यवस्था को बहुत नुकसान पहुचाने का कार्य किया । 18 माह तक बच्चों का लर्निंग लॉस हुआ । बिना परीक्षा के क्रमोन्नत करने का घातक फैसला भी लेना पड़ा । बड़े फैसले नीतियों को ध्यान में रख कर ही लिया जाता है । यह फैसला शत प्रतिशत सही है । हमें बच्चों का साल बर्बाद करने का कोई हक नही । लर्निंगलॉस को कम जरूर किया जा सकता है । इस लर्निंगलॉस को कम करने के लिए शिक्षा विभाग की यहस योजना 100 दिन 100 कहानियां खरी उतर रही है ।
इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 दिनों तक 100 कहानियों को पढ़ने , सुनने, सीखने का कार्य प्रगति पर है । प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 100 पुस्तकों का सेट , समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ के माध्यम से प्रदान किया गया है । यह पुस्तक दोनों भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में एक ही पृष्ठ पर लिखित है । बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में एक ही कहानी , पढ़ने सुनने का अवसर मिलता है । एक ही जगह होने के कारण बच्चों का शब्द ज्ञान बढ़ता है , अर्थ को समझने में आसानी होती है । दोनों विषय के व्याकरण को समझ पाते हैं । पुस्तक के दूसरे पृष्ठ पर चित्रों का समावेश है । बच्चे कहानीह की पटकथा को आसानी से समझ पाते हैं । चित्रों को देखकर बच्चों को कहानी पढ़ने में और भी दिलचस्पी बढ़ जाती है । कहानी के अंत में अभ्यास कार्य भी दोनों भाषाओं में दिये गए है । जैसे शब्दों का मिलान, रिक्त स्थान, समूह बंधन , प्रश्नोत्तरी , व्याकरण आदि । ये पुस्तके नैतिक गुणों को बढ़ाने पर आधारित है ।
कहानी सुनाने का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ पठन कौशल को बढ़ावा देता है । बच्चे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कहानियों का पठन करते हैं । शिक्षक इनका वीडियो बनाकर ग्रुप में वीडियो शेयर करते हैं । छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों में भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रहा है । शिक्षा विभाग बच्चों को अन्या देशों में प्रचलित कहानियां का संग्रह पढ़ने सुनने का मौका देना चाहती है । इसलिए शिक्षकों के माध्यम से कहानियों को स्थािनिय भाषाओं में अनुवाद का कार्य सौंपा गया है । शिक्षकों ने भी अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद कार्य पूर्ण किया गया तथा छात्रों और शिक्षकों को स्वलिखित कहानियों को प्रकाशित करने का मौका मिल पा रहा है । कहानी कथन के माध्यम से बच्चे भाषा के स्वकर के उतार-चढ़ाव, शारीरिक गति, हाव-भाव आदि के उपयोग से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने में सक्षम हो पा रहे है ।
कहानी स्कूलों में शिक्षण शास्त्र का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है । राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा इस बात की अनुशंसा करता है कि स्कूली ज्ञान को समुदाय के ज्ञान से जोड़ा जाए । विभिन्न समुदायों में ज्ञान के संसाधन के रूप में प्रचलित कहानियां , स्कूल को समुदाय से जोड़ने का एक अच्छा साधन है । कहानियां बच्चों की चुप्पी तोड़ने , समुदाय से सीखने , कहानी लिखने , कहानी की घटनाओं पर आधारित रचनात्मक चित्र बनाने और अर्थपूर्ण सीखने के लिए प्रेरित करता है । वास्तव में शिक्षा विभाग ने बच्चों के लर्निंग लॉस को दूर करने व लर्निंग आउटकम को आसानी से प्राप्त करने के लिए 100 दिन 100 कहानियां की शुरुवात ,एक कारगर योजना साबित हुई है ।
➡️ संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने अतिसंवेदनशील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामपंचायतों में लगभग ₹741.43 लाख रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के कार्यो का किया भूमि पूजन. ➡️ कांग्रेस की भूपेश सरकार की मंशानुरूप गांव के अंतिम छोर तक ग्रामवासी जलजीवन मिशन की योजना से लाभान्वित होवें. ➡️ मेरा प्रयास अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से कर ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न योजना से लाभान्वित करने का. ➡️ दरभा ब्लॉक के ग्रामपंचायत तीरथगढ़ में लागत लगभग दो करोड़, नेगानार में ₹60.61 लाख, मावलीपदर में ₹171.68 लाख, लेंड्रा में ₹189.14 लाख, छिंदबहार में ₹121.12 लाख की लागत से रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के अन्तर्गत ग्रामवासियों के पानी की ज्वलन्त समस्या का किया निदान. ➡️ ग्रामपंचायत महकापाल के ग्रामवासियों को ₹17.12 लाख रुपये की लागत से सुगम सड़क योजना के अंतर्गत जर्जर सड़क से निजात दिलाई और एक नये सड़क की सौगात दी तथा ₹5 लाख रूपये की लागत से बने बालक आश्रम महकापाल के अतिरिक्त कक्ष का उदघाटन किया. ➡️ मावलीपदर के कांग्रेसी नेता उमेश बेसरा जिनका विगत माह मोटर सायकल दुर्घटना में निधन हो गया था उसकी पत्नी शांति बेसरा को संसदीय सचिव ने एक लाख रुपये की मुख्यमंत्री सहायता राशि का चेक प्रदान कर सांत्वना दी। ➡️ ग्रामपंचायत पुसपाल में लक्ष्मी जगार पर्व के पूजा अर्चना में भी शामिल होकर समाज के विकास, उत्थान व उन्नयन की कामना की.
छत्तीसगढ़ सरकार की जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों के सभी ग्रामवासियों को शुद्धपेजल की आपूर्ति हेतु कांग्रेस की भूपेश सरकार कटिबद्ध है संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ने बताया कि राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप ग्रामीण अंचलों के अंतिम छोर तक शुद्धपेजल कि आपूर्ति के लिए जिस योजना की शुरुआत की है वह ग्रामीण क्षेत्रों व अंचलों में मिल का पत्थर साबित हो रही है श्री जैन ने कहा कि तीरथगढ़ में 7950 मीटर, नेगानार में 3700 मीटर, मावलीपदर में 9023 मीटर, लेंड्रा में 10900 छिंदबहार में 8250 मीटर पाईप लाईन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है इस ज्वलन्त समस्या से ग्रामीणजनों को हमेशा के लिए इससे छुटकारा मिल सकेगा तथा सरकार की योजना का लाभ उन्हें शत प्रतिशत मिले, शुद्धपेजल की आपूर्ति गांव के अंतिम छोर तक हो, ग्रामवासियो को पानी के लिए भटकना ना पढ़े श्री जैन के प्रयास ने ग्रामवासियों के चेहरों में लाई रौनक,ग्रामीण अंचलों के रहवासियों को मिली राहत, संसदीय सचिव/ विधायक रेखचन्द जैन ने ग्रामपंचायत महकापाल में सुगम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क का भूमि पूजन किया और ग्रामवासियो को नए सड़क की सौगात दी।
ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने भी सरकार की रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना का लाभ ग्रामीनवासियों को अंतिम छोर तक शुद्धपेजल मिले तथा ग्रामवासियो को पानी के लिए दर दर भटकना ना पड़े तथा सरकार की यह महति योजना गांववासियों के लिए कारगर साबित हो रही है और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पूरे प्रदेश सहित बस्तर में विकास की गंगा बह रही है।
यह रहे मौजूद…
जनपद सदस्य बनिता कौशिक, तुलाराम कश्यप,दिनमणि बेसरा, जिला महामंत्री अनवर खान, यूँका नेता अजय बिसाई, सरपंच महेश्वरी कश्यप,तिले कश्यप,सविता बघेल,मनबति कश्यप, समदास कोर्राम, कमला कश्यप,समधु राम बघेल,बलराम कश्यप, दुलार सिंह,रामनाथ नाग,मोहन ठाकुर,रामधर, सहादई नाग, बच्चा नाग,रुकधर,कमलू बघेल,दयालु राम,मनसिंग ठाकुर,सोनारू नाग,कमल साय नाग,गागरू राम,लच्छु राम,मोतीराम,राजेश दास,खगपति सेठिया, लखपति नाग,लोकनाथ पटेल,सुन्ति,सन्तु,धरमु, मोहनराम बघेल,बुदरी,गुजू राम नाग,राजकुमारी कश्यप, निर्मय नाग,पीलू राम कश्यप, सुकरू मौर्य,रैमती नाग,मोहन कश्यप, खगुराम सेठिया, बोड़का नाग,गंगा राम कोर्राम,शम्भूनाथ बेसरा, मोहन कश्यप,सुंदर कश्यप,शंकर मौर्य,गिरधर बेलसरिया,कमल बघेल राजेन्द्र त्रिपाठी,गौतम समरथ सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे