City Media - Page 1408 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1408

एक ही नंबर की दो गाड़ियाँ, विभाग बेखबर

0

एक बचेली थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटनाग्रस्त दूसरी परपा थाना क्षेत्र में शिफ्टर लोड कर खड़ी

जगदलपुर। एक ही नंबर की दो गाड़ियां लंबे समय से सड़क पर दौड़ रही है परिवहन विभाग को खबर तक नहीं जो रोजाना हाईवे पर वाहनों की जांच के लिए तैनात रहा करते है। ट्रक क्रमांक केए 01 एबी 8112 जो बुधवार की रात भांसी थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई है वहीं उसी नंबर की दूसरी ट्रक शिफ्टर लोड कर परपा थाना क्षेत्र के शंकर गैरेज में सप्ताह दिन से खड़ी है। खबर है कि उक्त मालिक की कई ट्रक है जो एक का दस्तावेज अपडेट कर कई गाड़ी उसी नबर की सड़क पर दौड़ रही है।

ज्ञातव्य है कि परपा थाना क्षेत्र के एक गैरेज में छोटी बड़ी वाहनों की रिपेयरिंग का कार्य किया जाता है। कई ऐसी वाहन है जो आगजनी की घटना एवं दुर्घटना होने पर रिपेयरिंग के लिए लाई जाती है। ऐसी भी खबर है कि उक्त गैरेज में वाहनों की खरीदी बिक्री भी की जाती है।

एक ही नंबर के दो ट्रक

जानकारी के अनुसार केए 01 एबी 8112 जो दंतेवाड़ा जिले के भांसी थाना क्षेत्र के गामावाड़ा के पास बुधवार की रात अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उक्त ट्रक जो शिफ्टर लेकर जगदलपुर की ओर आ रही थी जिसे नंबर का ट्रक भांसी थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसी नंबर की टाटा कंपनी का ट्रक परपा थाना क्षेत्र के शंकर गैरेज में विगत एक सप्ताह से शिफ्टर लोडकर खड़ी है।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन गैरेज पहुंचा

भांसी थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन क्रमांक केए 01 एबी 8112 नंबर की ट्रक जो बुधवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हुई थी उक्त वाहन को वाहन मालिक आशीष अग्रवाल लेने गुरुवार की शाम आया था। उक्त वाहन मालिक द्वारा थाने को यह जानकारी दी गई कि दुर्घटना में किसी व्यक्ति को चोट नी आई है। मालिक के इस बयान के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा ट्रक उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन को रात्रि बजे छोड़ दिया गया। उक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन जो अब परपा थाना क्षेत्र के शंकर गैरेज पहुंच चुका है। उसी गैरेज में उसी नंबर की दूसरी गाड़ी भी मौजूद है।

नंबर छिपाने का प्रयास

दुर्घटनाग्रस्त वाहन में लिखे गये नंबर को घिसकर नंबर को छिपाने का काम किया गया है। जब घटना हुई तब वाहन का नंबर स्पष्ट था लेकिन गैरेज पहुंचने के बाद नंबर को घिसकर मिटाने का प्रयास किया गया है।

आरटीओ विभाग बेखबर

परिवहन विभाग के उड़नदस्ता दल धमतरी से लेकर जगदलपुर और जगदलपुर से लेकर कोटा,बचेली, किरंदुल,बीजापुर मार्ग पर आए दिन सड़क के किनारे वाहन की जांच पड़ताल की जाती है लेकिन विभाग को ऐसे वाहन पर नजर तक जाती। विभाग के द्वारा हाईवे पर वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली मात्र की जाती है जिसका कमीशन राजधानी तक पहुंचाया जाता है। विभाग को इस मामले की सूचना मिलने के 12 घंटे बाद भी विभाग के एक भी जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंची। विभाग की ऐसी उदासिनता से इनकी कार्यप्रणाली पर भी प्रश्न उठ रहा है कही विभाग की संलिप्तता तो नहीं।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg

उचित कार्रवाई की जायेगी

एसपी बस्तर पलिस अधीक्षक श्री मीण ने बतय कि मुखबिर से मुझे सूचना प्राप्त हुई है टीम भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में एक ही नंबर की दो गाड़िया पई गई तो टोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नवसर्वेक्षित/असर्वेक्षित ग्रामों के ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविरों का आयोजन

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 10 सितंबर 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार नारायणपुर एवं ओरछा विकासखंड के नवसर्वेक्षित/असर्वेक्षित ग्रामों के ग्रामीणों को षासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के लिए विशेश शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत् विकासखण्ड नारायणपुर में 13 सितंबर को मटावंड उर्फ बागबेड़ा ग्राम पंचायत में, 14 सितंबर को करलखा ग्राम पंचायत में, 16 सितंबर को भरंडा ग्राम पंचायत भवन में, 20 सितंबर को टेमरूगाँव स्कूल भवन में, 22 सितंबर को हुच्चाकोट स्कूल भवन में, 24 सितंबर को सुपगांव स्कूल भवन में, 27 सितंबर को गोर्रा स्कूल भवन में, 29 सितंबर को कुमगांव स्कूल भवन में, 1 अक्टुबर को हितुलवाड़ स्कूल भवन में, 5 अक्टुबर को कातुलबेड़ा स्कूल भवन में , 7 अक्टुबर को रेगांबेड़ा स्कूल भवन में किया जायेगा।

इसी प्रकार ओरछा विकासखण्ड के अंतर्गत 17 सितंबर को कन्दाड़ी ग्राम पंचायत भवन में , 21 सितंबर को कुरूषनार कन्या छात्रावास परिसर में, 23 सितंबर को कोडोली स्कूल भवन में, 25 सितंबर को जिवलापदर स्कूल भवन में, 28 सितंबर को झारावाही ग्राम पंचायत भवन में, 30 सितंबर को दुटाखार स्कूल भवन में, 4 अक्टुबर को बासिंग स्कूल भवन में, 6 अक्टुबर को कुंदला ग्राम पंचायत भवन में, 8 अक्टुबर को कोहकामेटा ग्राम पंचायत भवन में, 11 अक्टुबर को किहकाड़ स्कूल भवन में, 12 अक्टुबर को गुदाड़ी ग्राम पंचायत भवन में, 13 अक्टुबर को मर्देल स्कूल भवन में, 14 अक्टुबर को नेड़नार ग्राम पंचायत भवन में , 18 अक्टुबर को ताड़ोनार स्कूल भवन में, 20 अक्टुबर को कोड़कानार स्कूल भवन में, 21 अक्टुबर को मुरनार ग्राम पंचायत भवन में , 22 अक्टुबर को बेचा ग्राम पंचायत भवन में, 23 अक्टुबर को आकाबेड़ा स्कूल भवन में, 25 अक्टुबर को मुरहापदर स्कूल भवन में, 26 अक्टुबर को गोमे ग्राम पंचायत भवन मंे, 27 अक्टुबर को स्कूल भवन में, 28 अक्टुबर को गुमियाबेड़ा स्कूल भवन में, 29 अक्टुबर को घोड़ागांव स्कूल भवन में, 30 अक्टुबर को हतलानार स्कूल भवन में, 1 नवंबर को घूमा स्कूल भवन में, 2 नवंबर को इरपानार स्कूल भवन में, 3 नवंबर को आसनार स्कूल भवन में, 5 नवंबर को हरिमरका स्कूल भवन में, 6 नवंबर को कोडेनार स्कूल भवन में, 8 नवंबर को गाडावाही स्कूल भवन में शिविरों का आयोजन किया जायेगा। शिविर में बोरवेल, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई, सुरक्षित खेती, पैक हाउस, सब्जी विस्तार, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन खाता, आधार पंजीयन, आधार में त्रुटि सुधार, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, किसान सम्मान निधि, मनरेगा के तहत् भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण, बकरी षेड, मुर्गी षेड, पेंशन योजना, किसानों को एफपीओ, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, भूमिहीन कृशक मजदूर न्याय योजना, जनहानि, पशुक्षति व आरबीसी 6-4 अंतर्गत हितग्राहियों का पंजीयन तथा अन्य योजना अंतर्गत ग्रामीणों का पंजीयन कर योजना का लाभ दिया जायेगा।

मुसीबत में मददगार छत्तीसगढ़ सरकार की सार्वभौम पीडीएस योजना

0

सार्वभौम पीडीएस योजना के जरिये सभी वर्गो को मिल रही खाद्य सुरक्षा की गारन्टी

जिले में अब तक कुल 34 हजार 654 राशन कार्ड बनाये गये

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 10 सितंबर 2021

राज्य के सभी परिवारों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु इस वर्ष 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर सार्वभौम पीडीएस योजना का शुभारंभ किया गया है। सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्राथमिकता राशनकार्डों में खाद्यान्न पात्रता में वृद्धि के साथ-साथ अब राज्य सरकार द्वारा बीपीएल के साथ-साथ एपीएल परिवारों को भी खाद्यान्न प्रदाय किया जा रहा है। जिले में सार्वभौम पीडीएस योजना के तहत् कुल 34 हजार 654 राशन कार्ड बनाये गये हैं। जिसमें से नारायणपुर विकासख्ंाड अंतर्गत कुल 19176 ओरछा विकासखंड में 9617 और नारायणपुर नगरीय क्षेत्र में 5745 राशन कार्ड है। नारायणपुर में राज्य सरकार की नवीनतम सार्वभौम सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिये हरेक परिवार को खाद्य सुरक्षा की गारन्टी मिल रही है। इस महत्वकांक्षी योजना से न केवल गरीब परिवारों को न्यूनतम दर पर पर्याप्त खाद्यन्न और जरूरी सामग्री मिल रही है। सामान्य परिवारों को भी एपीएल राशनकार्ड के जरिये न्यूनतम दर पर अधिकतम 35 किलो खाद्यन्न हर महीने उपलब्ध हो रही है। सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना को निर्धन परिवार सराहनीय पहल बता रहें हैं और प्रदेश सरकार को धन्यवाद दे रहे है।

कोरोना महामारी के समय पूरे प्रदेश में लगे लॉकडाउन के कारण रोज कमाने और खाने वाले तथा कम आय वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या थी, भोजन की व्यवस्था। ऐसे वर्ग के लोगों के लिए सार्वभौम पीडीएस योजना बहुत ही मददगार साबित हुई है। जिसमें बहुत ही कम रूपयों में महीने पर पेट भरने की व्यवस्था राज्य षासन द्वारा संचालित सार्वभौम पीडीएस योजना द्वारा की गयी थी। सामान्य दिनों में भी गरीब परिवारों के जीवन की गाड़ी चलाने में काफी सहयोगी साबित हो रही है।

असाधारण प्रतिभा से मलखंब में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर नाम रोशन कर रहे नारायणपुर के मानु ध्रुव

0

जिले के 70 मल्लखम्भ खिलाड़ियों कोे दिया जा रहा है नियमित प्रशिक्षण

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 10 सितंबर 2021

नारायणपुर जिले के ओरछा ( अबूझमाड़ ) के छोटे से गांव आसनार निवासी 12 वर्षीय मानु ध्रुव पिता केराम ध्रुव अपनी असाधारण प्रतिभा से मलखंब में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। मानु ने मलखंब जूनियर प्रतियोगिता में व्यक्तिगत श्रेणी में अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 01 गोल्ड एवं राज्य स्तर पर 2 गोल्ड मेडल हासिल किये हैं। इसके साथ ही पूरी टीम को राष्ट्रीय स्तर पर 01 गोल्ड प्राप्त हुआ हैं। मानु ध्रुव के पिता केराम ध्रुव अबूझमाड़ ओरछा के ग्राम आसनार में ही रहते हैं। इनके पिता खेती-किसानी करते हैं तथा माता भी दिहाड़ी मजदूरी करती है, जिससे घर-परिवार का पालन-पोषण हो रहा है। इतनी विषम परिस्थितियां होने के बावजूद मानु ध्रुव में खेल के प्रति लगन कम नहीं हुई और लगातार अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाते आ रहे हैं।

मानु ध्रुव के प्रशिक्षक मनोज प्रसाद ने बताया कि वह 12 वर्ष का है। इसके मलखंब से जुड़ने के संबंध में उसने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में इसने मलखम्ब खेल को देखा था। छोटे-छोटे बच्चों को मलखंब करते देख उसके मन में भी इस खेल के प्रति रूची जागृत हुई। प्रशिक्षक मनोज ने बताया कि जब वह देवगांव के पोटा केबिन में बच्चों का सलेक्शन करने गया तो मानु ध्रुव में इस खेल के प्रति लगाव को देखा तब से उसे वह प्रशिक्षण दे रहा है। इसके बाद वह लगातार निपुणता हासिल करते गया और आज विषम परिस्थितियों में भी नारायणपुर का नाम रोशन कर रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उसने कई प्रमाण पत्र एवं पदक हासिल किये हैं। उसका मलखंब से इतना जुड़ाव हो गया है कि उसने अपने साथ आसपास के बच्चो को भी मलखंब से जोड़ा है। मानु ध्रुव की प्रतिभा और हासिल पदकों के कारण भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) द्वारा 10 हजार रूपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जा रही है। मलखंभ के प्रशिक्षक श्री मनोज प्रसाद द्वारा वर्ष 2017 से क्षेत्र के बच्चों को मलखंभ का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है। जिससे यहां के बच्चे अन्य राज्यों में जाकर मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, और अपने जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

जिला प्रशासन द्वारा मल्लखम्भ खेल को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिभागियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इसके अभ्यास हेतु आवश्यक सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। इस हेतु 14 लाख 45 हजार की राशि मलखंम्भ प्रशिक्षण हेतु तथा 6 लाख रुपये खेल सामग्री हेतु प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण केन्द्र में कुल 120 खिलाड़ी पंजीकृत है, जिसमें लगभग 70 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण में 40 बालक तथा 30 बालिका शामिल है। इस प्रशिक्षण केन्द्र से लगभग 40 प्रतिभागियों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व किया गया है। मल्लखम्भ खेल प्रशिक्षण हेतु खेलो इंडिया लघु केन्द्र संचालन हेतु प्रस्ताव खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा भारत सरकार को भेजा गया है। 32वीं राष्ट्रीय मलखम्भ चौम्पियनशिप बिलासपुर में जिले के मलखंभ खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण पदक एवं 3 कास्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। जिले के मलखम्भ खिलाड़ी दिल्ली, मुंबई, गुजरात, गोवा एवं तमिलनाडू में भी अपना प्रदर्शन दिखा चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मल्लखंभ के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा था, और उसकी प्रशंसा अपने मासिक रेडियो वार्ता में भी किया था।

अबुझमाड़ के युवा ले रहे व्यवस्था परिवर्तन का संकल्प

0

प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डे व प्रदेश प्रवक्ता परवेज खान ने नए सदस्यों को पार्टी में प्रवेश कराए।

आम आदमी पार्टी में लगातार जुड़ रहे नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा– नरेंद्र नाग,जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी नारायणपुर

डॉ एस वली आज़ाद

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाग के नेतृत्व में छोटेडोंगर के युवा आम आदमी पार्टी में सदस्यता ग्रहण किए।प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डे व प्रदेश प्रवक्ता परवेज खान ने नए सदस्यों को टोपी पहनाकर पार्टी प्रवेश कराया।नरेंद्र नाग ने बताया कि पार्टी संगठन विस्तार को लेकर गम्भीर है,इस दिशा में पार्टी लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए हर सम्भव संघर्ष करने को तत्पर है।

युवा नेता राकेश उसेण्डी ने कहा कि निक्को कम्पनी के द्वारा क्षेत्र के जनता के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता नहीं चाहती कि अमदई घाटी निक्को कम्पनी के हवाले किया जाए,लेकिन षडयंत्र पूर्वक आदिवासीयों के पूर्वजो की संरक्षित पहाड़ निक्को कम्पनी के हवाले कर दी गई है।चंद लोगो के फायदे के लिये निक्को कम्पनी को हस्तांतरित की गई है पिछले दिनो क्षेत्रवासीयो के द्वारा कई दिनो तक विरोध किया गया, जिसके निराकरण के लिये जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया लेकिन जिला प्रशासन के मिलीभगत से अमदयी घाटी निक्को कम्पनी को दी गई है जो कि क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है । जिसका आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर पूरजोर विरोध करती है।स्थानीय हितो की लडाई आम आदमी पार्टी लडने के लिये तैयार है जिला प्रशासन जनता की हितो की रक्षा करे न कि एकाएक जल जंगल जमीन को कौड़ियों के दाम बेच दे।इसी तरह जनता के साथ अहित होता रहेगा तो आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता के साथ जनांदोलन करने को बाध्य होगी।

आप नेता ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से प्रदेश की जनता का विश्वास उठ चुका है जनता की निगाह अब आम आदमी पार्टी की तरफ है अबुझमाड़ के लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार सरकार छत्तीसगढ़ में भी बने जिससे लोगों को अच्छी शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो, और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बने आज आम आदमी पार्टी में छोटेडोंगर क्षेत्र के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुये जिनको आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे जी व प्रदेश प्रवक्ता परवेज़ खान जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग व राकेश उसेंडी ने पार्टी की टोपी पहनाकर सभी लोगों का स्वागत कर पार्टी की सदस्यता दिलाई आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले उमेश नाग , शीवन यादव, मेहतू ,लोकेश मरकाम,सुमेश निषाद,अवनेश,राहूल,लोकेश पोडोटी,मुकेश नाग,लोकेश पांडे,राजू दोदी,गुलशन मानिकपुरी,गुलशन नेताम,लक्ष्मीनाथ उसेंडी,भुवनेश्वर उसेंडी,सोनाधर उसेंडी,मानू उसेंडी,जम्मूराम,महेन्द्र कुमार, भवेन्द्र बेलसरिया,चन्द्रशेखर नाग,राजेश्वर शोरी,पुरन चन्द्र धुव,अर्जून कचलाम,सोमनाथ बघेल,उत्तम नाग,चुमनलाल पटेल,लावेश नेताम,गुलचंद पटेल,तुलसी बेलसरिया,सोन्हू नुरेटी,कान्ता पवार,धनीराम पवार,भारत कडियाम,रिंकू गागडा,हेमन्त पटेल,नुतन पटेल,रविन्द्र पोडोटी,रमेश,आयतुराम,अजय दोदी,महेन्द्र मांझी,राकेश सलाम,महादेव नाग ,एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यकर्ताओ को बधाई व शुभकामनाएं दी आज के बैठक में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र नाग, जिला उपाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ,जिला उपाध्यक्ष व आन्दोलन प्रभारी राकेश उसेंडी , नारायणपुर ब्लाॅक उपाध्यक्ष रामदेर करंगा , मनकूर पोटाई, पंडीराम करंगा, सीताराम मंडावी ,राजू सलाम एवं अन्य साथी उपस्थित रहे

प्रधानपाठक ने शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या की

0

तिल्दा – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शिवनाथ नदी में कूदकर जान देने वाले प्रधान पाठक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। प्रधान पाठक सुदर्शन प्रसाद कोसरिसा (55) तिल्दा के सासाहोली गाँव के है और बताया जा रहा है कि वे 07 सितम्बर की शाम से लापता थे और उसी दिन शाम को उन्होंने शिवनाथ नदी में कूदकर अपनी जान दे दी थी जिनका शव पानी के तेज बहाव में बहकर आज सुबह ग्राम सिमगा खंडवा के पास पाया गया | खुदकुशी करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने टेमरी गांव से गुजरने वाली शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां बाइक खड़ी मिली। तलाशी लेने के दौरान एक डायरी बरामद हुई, जिससे पता चला कि नदी में कूदने वाले सुदर्शन प्रसाद कोसरिसा (55) ग्राम बेलारी में प्रधान पाठक थे। बता दें कि सुदर्शन प्रसाद कोसरिसा सरल व्यक्तित्व के धनी थे एवं वे आरएसएस से भी जुड़े हुए थे इसके साथ ही वे सृजन समाज के कोषाध्यक्ष भी थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png



त्योहार से मिलता है रोजगार, बाकी मसले कितने सही, कितने बेकार…मूर्ति पूजा को लेकर आखिर दो धड़ों में क्यों बंटे आदिवासी ?

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। भारत त्योहारों का देश है। छत्तीसगढ़ त्योहारों का प्रदेश है तो राज्य के आदिवासी अंचलों बस्तर और सरगुजा में भी लोक त्योहारों की धूम मची रहती है। छत्तीसगढ़ में सभी त्योहार और लोक पर्व भरपूर उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। खास तौर पर गणेश पूजा और दुर्गा पूजा सार्वजनिक जीवन में व्यापक प्रभाव रखते हैं। बस्तर का दशहरा पर्व तो सारी दुनिया में मशहूर है।। ऐसे मे अब मूर्ति पूजा को लेकर विवाद खड़ा हो रहा है। कहा जा रहा है कि रक्षाबंधन, गणेश-दुर्गा प्रतिमा स्थापना आदिवासी विरोधी उत्सव हैं! इस मसले पर आदिवासी दो खेमों में बंट गए, बताए जा रहे हैं। सवाल यह है कि अगर आदिवासी इन पर्वों को आदिवासी विरोधी मान रहे हैं तो ऐतिहासिक बस्तर दशहरा क्या है? बस्तर का सबसे बड़ा लोक पर्व तो बस्तर का दशहरा ही है। सदियों से तीज त्यौहार न केवल सांस्कृतिक विरासत हैं बल्कि इनसे रोजगार भी जुड़ा हुआ है। अब खबर है कि उत्तर व दक्षिण बस्तर में आदिवासियों के दो समूह मूर्ति पूजा का जमकर विरोध कर रहे हैं जिसके कारण आदिवासी दो खेमों में बंट गए हैं । ऐसे में जिसके फलस्वरूप बस्तर में विवाद बढ़ सकता है। हाल ही रक्षाबंधन पर इसका असर देखा जाना कोई अच्छा संकेत नहीं है।

अब गणेश पूजा शुरु होने के बाद दुर्गा पूजा का पर्व भी निकट आ जायेगा। कभी गणेश पंडालों में भारी रौनक हुआ करती थी। मगर आदिवासी समाज के कुछ लोगों द्वारा सामाजिक बैठकों में इसका विरोध किया जा रहा है। इस मतभेद का असर उत्तर बस्तर कांकेर में पहले से ही देखा जा रहा था। अब मध्य बस्तर के साथ दक्षिण बस्तर में भी मूर्ति पूजा विरोध की दस्तक चिंता का विषय बन रही है। क्योंकि हमेशा से यहां सभी पर्व मिल जुलकर मनाए जाते रहे हैं। आदिवासी सामाजिक सूत्रों के अनुसार आदिवासी पूजा-पाठ के विरोध में नहीं हैं। पत्थर, कडरी व ग्राम गुड़ियों में पूजा-अर्चना करते हैं लेकिन मूर्ति स्थापना आदिवासी परंपराओं के विरुद्ध है। खबर है कि उत्तर बस्तर में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने फरमान जारी किया है। मध्य बस्तर व दक्षिण बस्तर में कुछ लोग फरमान जारी कर सोशल मीडिया पर धमकी दे रहे हैं और अर्थदंड वसूलने की बात कर रहे हैं। इस तरह आदिवासी वर्ग विभाजित हो रहे हैं और यह उनकी एकता के लिए काफी बड़ा खतरा है।। त्योहारों को लेकर मचे इस धमाल से चिंतित छोटे छोटे कारोबारियों से लेकर समान्य मध्यम व्यवसायियों का कहना है कि दो-तीन साल से ग्रामीण अंचलों में मूर्ति स्थापना के प्रति लोगों की रुचि घटने के कारण मूर्ति लेने वाले कम हो गयें हैं तो साज-सज्जा के सामानों की बिक्री भी ठप है जिसके कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। त्योहारों से जिनका रोजगार जुड़ा है, वे सवाल कर रहे हैं कि सामाजिक सौहार्द को किसकी नजर लग गई है?

थाने के सामने पुलिसकर्मी की दुपहिया वाहन के अनियंत्रित होने से पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल व साथ में बैठे युवक की मौके पर मौत

0

देवरी थाना से 100 मी की दुरी पर देवरी में पदस्थ पुलिस कर्मी सुनील ध्रुव अपने परिचित पीताम्बर साहू 45 साल के साथ थाने की ओर पेट्रोलिंग ड्यूटी कर नाहंदा से देवरी की ओर आ रहे थे | मृतक पीताम्बर साहू द्वारा मोटरसाइकिल चलाया जा रहा था एवं आरक्षक पिच्छे बैठा था | गाड़ी अनियंत्रित होने से आरक्षक सुनील ध्रुव एवं पीताम्बर साहू 50 मी दुरी तक घिसटाये | आरक्षक सुनील ध्रुव को गंभीर चोट आई एवं पीछे बैठे पीताम्बर साहू के सर पर चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई | मृतक पीताम्बर साहू के बेटे डेविड साहू की सुचना पर देवरी थाने में मामला दर्ज किया गया | घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है | शव को देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया गया एवं पुलिस कर्मी सुनील ध्रुव को देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार के पश्चात राजनांदगांव हायर सेण्टर भेजा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आंगनबाड़ी कर्मीयो को शासकीय कर्मचारी घोषित करने एवं वेतन वृद्धि की मांग को लेकर एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया

0

दिनांक 7, 8 अगस्त 2021 को भिलाई में अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ कार्यसमिति की बैठक हुई इस बैठक में आंगनबाड़ी कर्मियों के हितार्थं एक प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित करते हुए आंगनबाड़ी कर्मीयो को शासकीय कर्मचारी घोषित करने एवं जब तक शासकीय कर्मचारी न हो आंगनबाड़ी कर्मियों को न्यूनतम वेतन 18000/-एवं सहायिका को 9000/- प्रतिमाह लागू करें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने सहित अन्य बिंदुओं पर सरकार का ध्यान आकर्षण करने हेतु राष्ट्रव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया | भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा पूरे देश में वर्ष 1975 से आंगनबाड़ी केंद्रों के समेकित महिला एवं बाल विकास योजनाओं का संचालन हो रहा है जिसमें 2500000 से भी ज्यादा की संख्या में आंगनबाड़ी कर्मी कार्यरत है तथा इस योजना को सफलीभूत कर रहे हैं जिसके अंतर्गत 0 माह से 6 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों के पोषण माह प्रारंभिक स्वास्थ्य की देखभाल पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने शिशु स्तनपान, गर्भवती माताओं को, 0 माह से 6 वर्ष के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए जरूरी पोषण आहार विटामिन ,प्रोटीन उपलब्ध कराने का कार्य ,बाल संदर्भ सेवाओं का कार्य केंद्र सरकार की इस स्कीम के तहत आंगनबाड़ी कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है इसके अलावा राज्य शासन के द्वारा बीएलओ ,आर्थिक जनगणना जनगणना, पल्स पोलियो, फाइलेरिया, राशन कार्ड ओडीएफ,कोविड-19 सर्वे डोर टू डोर, वैक्सीनेशन के प्रचार प्रसार आदि का कार्य आंगनबाड़ी कर्मियों से संपन्न कराया जाता है 8 घंटे से भी अधिक का कार्य आंगनबाड़ी कर्मियों को करना पड़ता है इस प्रकार आंगनबाड़ी कर्मियों को सभी प्रकार के शासकीय कार्य करने के बाद भी आज तक शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है ना ही अब तक न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जा रहा है केवल अल्प मानदेय का भुगतान ही आंगनबाड़ी कर्मियों को प्राप्त हो रहा है एवं न ही किसी प्रकार से सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जा रही ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षण करवाने हेतु 13 सितंबर 2021 एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन, एवं ज्ञापन देकर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार व माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को अपनी मांगों के समाधान किए जाने की दिशा में सरकार का ध्यानाकर्षण कर ठोस कार्यवाही किए जाने का आग्रह करती है।

13 को देंगे एकदिवसीय धरना और राष्ट्र व्यापी एक दिवसीय धरने पर बालोद जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शामिल होंगे , जिसमें ईनकी निम्नलिखित मांगे हैं।

मांग पत्र

1.आंगनबाड़ी कर्मियों को शासकीय कर्मचारी घोषित कर सामाजिक सुरक्षा देकर उन्हें उचित श्रेणी में शामिल किया जाये।

2.आंगनबाड़ी कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन 18000/- सहायिका को 9000/-प्रतिमाह भुगतान किया जाये।

3.नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री प्राइमरी स्कूल में बदलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को प्री प्राइमरी टीचर व सहायिका को प्री प्राईमरी असिस्टेंट टीचर में शिक्षण के अनुभव पर उनकी शैक्षणिक योग्यता को देखते हुए प्रशिक्षण देकर पदोन्नति की जाये।

4.आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत कर्मियों को भविष्यनिधि , जीवन निर्वाह भत्ता सेवानिवृत्त
भत्ता, उनके एवं उन पर आश्रितों को चिकित्सा सुविधा, उनके बच्चों के लिए शिक्षा की सुविधा लागू की जाये।

5.मिनी आंगनबाड़ियों को मेन आंगनबाड़ी में बदला जाये व सहायिका नियुक्त की जाये।

6.आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की 9 माह की एरियर्स राशि का भुगतान जल्द आंगनबाड़ी कर्मीयो के खाते में किया जाये।

7.पोषण ट्रैकर में कार्य करने हेतु एंड्राइड फोन, सिम, इंटरनेट खर्च की निर्धारित राशि का भुगतान किया जाये।
ये जानकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साहियका संघ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती गुरमीत कौर ने दी और पुरे प्रदेश के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं से ईस धरने में शामिल होने की अपील की है।

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री ने ईस धरने को सफल बनाने के लिए जिले के सभी यूनियनों के अध्यक्ष और महामंत्रियों के साथ बैठक की और इसमें शामिल होने की अपील की है।साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता साहियका संघ के बालोद जिले की श्रीमती आयशा खान और महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ ने भी पुरे जिले के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ईस धरने में शामिल होने की अपील की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

फसल नष्ट होने की आशंका व आर्थिक परेशानी झेल रहे युवा किसान ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या की

0

गुंडरदेही – गुंडरदेही थाना क्षेत्र के मोगरी गांव के युवा किसान ने फसल नष्ट होने के कारण आर्थिक रूप से त्रस्त होकर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली है । प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्यन्त साहू 27 वर्ष सूदखोरों से कर्ज लिया था जिस कर्ज के बोझ एवं आर्थिक परेशानी से त्रस्त होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली | दुष्यंत साहू स्वयं के नाम पर भी कुछ अपनी भूमि एवं कुछ कट्टू लेकर फसल बोया करता था ऐसा अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस वर्ष ठीक से बारिश न होने के कारण भी वह परेशान था एवं फसल नष्ट हो जाने का डर एवं कर्ज की रकम लौटाने की चिंता बर्दाश्त नहीं कर पाया और इस वजह से मौत को गले लगाया | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और एक छोटा बच्चा भी है जिसका अभी तक छट्ठी भी नहीं हो सका था है | इस प्रकार एक युवा किसान के आत्महत्या कर लेने से गाँव में शोक का माहौल है | घटना की जानकारी गाँव के कोटवार के माध्यम से पुलिस को सूचित कर दिया गया है | शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है |

किसानों के लिए नित नए नए घोषणा पत्र जारी कर उनके आय को बढ़ाने की घोषणा की जाती है वहीँ दूसरी ओर कृषकों के लिए संवेदनशील बताने वाली छत्तीसगढ़ सरकार के एक ऐसे जिले में जहाँ एक कैबिनेट मंत्री एवं संसदीय सचिव निवास करते है ऐसे जिले के संसदीय सचिव के क्षेत्र में आर्थिक तंगी से युवा कृषक का आत्महत्या करना सरकार की योजनाओं की पोल खोलता है |

This image has an empty alt attribute; its file name is bhupes-1024x512.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS