City Media - Page 1736 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1736

जिला स्तरीय कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक, कोरोना नियंत्रण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को होगा आयुर्वेद काढ़ा का वितरण-कलेक्टर अभिजीत सिंह

0

सैय्यद वली – नारायणपुर 14 सितम्बर 2020

कोविड-19 की अधिक से अधिक जांच करने बढ़ाये जांच दलों की संख्या -कलेक्टर

कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कोरोना टास्क फोर्स समिति की बैठक हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के नियंत्रण हेतु सभी प्रकार के उपाय सुनिश्चित की जाए। उन्होंने टेस्टिंग क्षमता बढ़ाने, कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कोरोना वायरस के नियंत्रण में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को आयुर्वेद काढ़ा वितरण करने के निर्देश आयुर्वेद अधिकारी को दिए। आयुर्वेद अधिकारी ने आयुष काढा की स्टॉक-मांग के बारे में अवगत कराया। कलेक्टर श्री सिंह ने काढ़ा नियमित वितरण करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयंत वैष्णव, एसडीएम श्री दिनेश कुमार नाग, डिप्टी कलेक्टर श्री गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ के अलावा अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना वायरस के मरीजों के सम्पर्क में आये एवं लक्षण वालो का कोरोना वालों का अधिक से अधिक टेस्ट करने के लिए जांच दलों की संख्या बढ़ाने कहा। कलेक्टर ने जिले में कोविड अस्पताल के मरीज़ो का आक्सीजन जांच नियमित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ विभाग के पास उपलब्ध आक्सीजन सिलेंडर की जानकारी ली। कलेक्टर ने आईसोलेशन एवं निःशुल्क कन्सल्टेशन हेतु जिला चिकित्सालय में नियंत्रण कक्ष के बारे में पूछा एवं सम्पर्क किये गए लोगो की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में बताया कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन एवं निःशुल्क कल्सल्टेशन प्रदाय किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय नारायणपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 07781-252245 और मोबाईल नंबर 62646-38959 है। जिले के होम आईसोलेशन में रहने वाले किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की परेशानी होने अथवा सलाह-मशविरा लेने हेतु किसी भी समय (24 घंटे) नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य कार्यालय के टोल फ्री नंबर 104 पर भी संपर्क कर सूचित कर सकते हैं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री आनंद राम गोटा ने जिले में कोविड 19 संक्रमण के संक्रमित मरीजों, स्वस्थ मरीजों, आईसोलेशन के लिये गये सेम्पलों की संख्या, होम क्वांरटीन, प्राप्त रिपोर्ट, कंटेनमेंट एरिया एवं कोरोना संक्रमण से बचाव तथा जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अच्छी पहल :-जनपद सदस्य ने हजारों आमनागरिकों को आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कर इसका उपयोग करने किया प्रेरित।

0

डौंडी :- ब्लाक में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। जिसे ध्यान में रखते

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

हुए कुसुमकसा निवासी डौंडी जनपद पंचायत सदस्य संजय बैस ने अच्छी पहल करते हुए अपने निजी दुकान पर गिलोय अदरक,काली मिर्च,लौंग इलायची,दालचीनी, गुड़ आदि का मिश्रण तैयार कर काढ़ा बनाया और इसे हजारो आम लोगो के मध्य वितरण किया गया। साथ ही लोगो को मास्क व सेनेटाइजर की उपयोगिता के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए सावधानी बरतने अपील किया। जनपद सदस्य संजय बैस ने लोगो को अपने घर पर

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

आर्युवैदिक काढ़ा बनाकर निरंतर इसका उपयोग करते रहने प्रेरित किया, ताकि काफी हद तक कोरोना महामारी जंग से लड़ा जा सके। गौरतलब है कि कोरोना काल मे कई जनप्रतिनिधि अपनी अपनी ओर से इच्छाशक्ति मदद के लिए आगे आते रहे है ऐसे में जनपद सदस्य बैस द्वारा की जा रही प्रयास की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है |

कोरोना वायरस अब डेंगू की तरह मरीजों का प्लेटलेट्स को भी नुकसान पहुंचा रहा

0

नई दिल्ली – देश में एक तरफ जहाँ कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे है वहीँ एक नई बात सामने आई है जिसमे कोरोना वायरस अब डेंगू की तरह मरीजों का प्लेटलेट्स को भी नुकसान पहुंचा रहा है | अक्सर देखा गया है डेंगू के बुखार में प्लेटलेट्स को कम होते देखा जाता है | कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की प्लेटलेट्स 20 हजार से भी निचे आ जा रही है और जब जांच की गई तो उसमे डेंगू के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए | इस प्रकार के केस ने डॉक्टर की तो चिंता ही बढ़ा दी है |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

जांच में पता चला है कि कोरोना, मरीज के इम्यून कॉम्प्लेक्स को प्रभावित करता है, जिसमें मोनोसाइड और मैकरोफेज सेल पर अटैक होता है. इससे प्लेटलेट्स की खपत काफी बढ़ जाती है और उनके बनने के प्रक्रिया उस मुकाबले नहीं होती. यही कारण है कि मरीज की प्लेटलेट्स अचानक से काफी नीचे आ जाती है.

इस तरह के मरीज की हालत काफी गंभीर होती है और इन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाया जा रहा है. इस तरह के मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी भी देनी पड़ती है. डॉ अनुपम ने बताया कि कोरोना में इस तरह का बदलाव अभी देखने को मिला है.

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

इससे पहले कोरोना मरीजों को थॉम्बोसिस हो रहा था. इसमें मरीज के खून में थक्के जम जाते थे, जिसके लिए उन्हें टीपीए इंजेक्शन दिया जाता था. इससे क्लॉट घुल जाता है. हालांकि कई बार मरीजों को टीपीए देने पर उनकी नसें फट जा रही हैं.

Breaking नवजात को एक माँ ने झाड़ियों में फेंका, आसपास के लोगों ने रोने की आवाज सुनकर पहुँचाया अस्पताल, हालत गंभीर

0

लखनपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लखनपुर क्षेत्र के बेलदगी गाँव की है जिसमे एक माँ ने नवजात बच्ची को बोरे में भरकर झाड़ियों में फेंक दिया | लगभग रात के 9 बजे आसपास के ग्रामीणों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी तो देखा एक बोरे में नवजात बच्ची बंद है जिसे तुरंत खोलकर ग्रामीणों ने 108 नंबर पर कॉल करके सुचना दी और ज्यादा देर न करते हुए तुरंत उसे जिला अस्पताल ले जाया गया सुचना मिलते तक बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही थी |   

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

नवजात बच्चों को झाड़ियों में फेंकने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों को देखें तो पिछले 18 महीनों के दौरान जिले में 26 बच्चों को झाड़ियों में फेंक दिया गया। इनमें 16 बेटियां और 10 बेटे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

मातृछाया की अध्यक्ष ने बताया बच्चों को फेंकने के मामले में अधिकांश वह संतान हैं जो अवैध संबंधों से पैदा हुई हैं। यही कारण है कि बेटा हो या बेटी, दोनों को ही परिजन लोक-लाज के भय से फेंक देते हैं। कुछ मामलों में लिंगभेद के भी मामले सामने आते हैं। मातृछाया में पालने की व्यवस्था की गई है कि जो परिजन बच्चों को पालने में समर्थ नहीं हैं, वह यहां बच्चों को छोड़ सकते हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाते हैं।

Breaking झाड़-फूंक तंत्र-मंत्र से इलाज करने की आड़ में तांत्रिक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, ढोंगी तांत्रिक गिरफ्तार

0

बिलासपुर – प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली निवासी अपनी 15 साल की बच्ची की तबियत को लेकर काफी परेशान थे आसपास के डॉक्टर को भी दिखाया कुछ दिन ठीक रहती थी उसके बाद में फिर से तबियत वैसे ही हो जाती थी | बाद में किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की बजाय ढोंगी तांत्रिक बलौदा के तांत्रिक शाकिर अंसारी बाबा उर्फ छब्बू मौलवी के चक्कर में पड़ गए और ढोंगी तांत्रिक ने उन्हें इलाज के लिए परिजनों को लूतरा-शरीफ लेकर आने के लिए कहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

ढोंगी तांत्रिक के चक्कर में परिजन लुतरा शरीफ पहुँच गए वहां तांत्रिक ने उन्हें किराये का मकान दिलाया और दुसरे कमरे में बच्ची को झाड़ फूंक का बहाना बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था | एक दो दिन बाद ही उनके बेटे की भी तबियत ख़राब हो जाने से तांत्रिक लड़के का झाड़ फूंक 10 मिनट में कर देता था लेकिन बच्ची के साथ घंटों बिताता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था उसने बच्ची से यह भी कहा कि यदि उसने किसी को भी बताया तो उसे और उसके परिजनों को मार डालेगा कुछ दिन तो इसी तरह बीत गए लेकिन रोज रोज के इस वाकये से तंग आकर उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई | फिर परिजनों ने इसकी शिकायत मुंगेली थाने में की और पुलिस लातूर थाने में केस को ट्रान्सफर कर ढोंगी तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

सोशल मीडिया में युवती की विडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार

0

बिलासपुर – युवक द्वारा सोशल मीडिया में युवती की विडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल किया करता था कि यह विडियो उसके परिजनों को दिखा देगा और उसकी बदनामी होगी | प्राप्त जानकारी के अनुसार बागबाहरा थाना के मनबाय निवासी की मधुबन रोड निवासी युवती से जान पहचान हो गई और वे किसी तरह एंड्राइड मोबाइल से बातें, चैट एवं विडियो कालिंग आदि होती थी युवक ने बातों बातों में किसी प्रकार युवती की आपत्तिजनक फोटो एवं विडियो भेजने का दबाव डालकर उसकी रिकॉर्डिंग कर लिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

और उसी विडियो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और युवती ने डर के मारे युवक को 65 हजार रुपये दे दिए उसके बाद भी युवक द्वारा और रुपये की मांग करने लगा उसके बाद युवती ने मजबूर होकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की और जैसे ही युवक को पता चला फरार हो गया था लेकिन पुलिस भी उस युवक की निगरानी रखे हुए थे जैसे ही पता चला युवक के बारे में उसे महासमुंद जिले से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से मोबाइल लैपटॉप बरामद किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking 4 नकाबपोश लुटेरों ने देशी शराब दुकान से लुटे 14 लाख की रकम, पुलिस की पहुँच से बाहर

0

धमतरी – जिले में सबसे बड़ी लूट की घटना को 4 नकाबपोश लुटेरों ने अंजाम दिया है वह भी पुरे 14 लाख की लूट | शनिवार और रविवार लगातार दो दिन बैंक बंद होने की स्थिति में रुपये वहीँ रखे हुए थे यह बात उन लुटेरों को पता चल गई थी इसी कारण उन्होंने धावा बोला और लूटा |

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र के रावां शराब दुकान में हुई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीती लगभग रात 2 बजे की है लुटेरों ने पहले गार्ड के हाथ पैर और मूंह बांधकर उसे खूब मारा गया उसके बाद ताला तोड़कर अन्दर दाखिल हुए और चेस्ट को भी अन्दर ले गए जिसमे 14 लाख रुपये थे और जाते जाते गार्ड को अन्दर में ही बंधक बनाकर छोड़ गए किसी प्रकार गार्ड अपने आपको छुड़ाकर चंगुल से निकला और अर्जुनी थाने को खबर की | सुचना मिलते ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया |

इस बड़ी वारदात की खबर पाकर मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, टीआई, आबकारी उपनिरीक्षक और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे | शराब दुकानों में सुरक्षा और पैसे लाने ले जाने के लिए निजी कंपनी को ठेका दिया गया है, इसमें स्पष्ट रूप से उसकी लापरवाही सामने आ रही है. सुबह तक आबकारी अधिकारी भट्टी में नहीं पहुंचे थे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है |       

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking इन्स्टाग्राम पर युवती के नाम से फर्जी आईडी बनाकर की दोस्ती फिर भिलाई बुलाकर लुटा मोबाइल बाइक और नकदी लेकर फरार

0

भिलाई – घटना बीती रात की है। आरोपियों ने रायपुर के पैरामेडिकल छात्र को भिलाई बुलाकर  साढ़े 16 हजार रुपए नगद मोबाइल फोन एवं बाइक लूट लिया। पैरामेडिकल छात्र को भयभीत करने उसके साथ जमकर मारपीट भी की गई है। मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से निकले छात्र ने भिलाईनगर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस अपराध दर्ज कर फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार डाकेश कुमार साहू पिता तिलक राम साहू उम्र 21 साल ग्राम जुनवानी पोष्ट डोमा थाना भखारा जिला धमतरी का स्थाई निवासी है वर्तमान मे समृद्धि अपार्टमेंट अमलीडीह रायपुर मे किराये मे रहकर पैरामेडिकल कोर्स के लिए सृष्टि पैरामेडिकल कॉलेज में अध्यनरत है।

आज से करीबन एक सप्ताह पूर्व मोबाईल के इंस्टाग्राम मे साक्षी शर्मा नाम के आईडी. में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद उक्त इंस्टाग्राम आईडी. से मेरा फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार की। एक सप्ताह तक बीच बीच मे मैसेज के माध्यम से बातचीत करते रहे। उसके बाद उक्त (साक्षी शर्मा) नामक आईडी. धारक ने मुझे मिलने के लिये पावर हाऊस भिलाई बुलाया। कल शाम को करीबन 5 बजे पावर हाऊस अपने मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर प्रो क्र. सीजी. 05 एन. 8155 से पहुंँचा। उस समय एक युवक वह मेरे से मिला। अपना परिचय अमित कुमार सोनखुसरे के रूप में दिया और आश्वस्त किया कि साक्षी शर्मा से मिलवाएगा । इसके बाद मेरी ही बाइक से भिलाई सेक्टर 8 स्टील क्लब के पास लेकर आया और वहां पर अपने मोबाईल से काल करके अपने और दोस्त को बुलाया। तब उनके दो दोस्त एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस गाड़ी जिसका नं. एच. आर. 06 ए.ई. 5682 से आय। तीनों लड़के मिलकर शाम 5 बजे से लेकर रात्रि 7 बजे तक लड़की से मिलाने के नाम से घुमाते रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

शाम को 7 बजे मुझे सेक्टर 7 मैदान में रात्रि 8 बजे लेकर आये और अमित नाम का लड़का मुझे बोला कि मंै ही साक्षी शर्मा हुँ। तुमसे मैसेज से बात करता था, और अमित ने चाकू टिकाकर मुझसे बोले कि 1 लाख रुपये दो नही तो तुम्हें जान से मार देंगे, इतना पैसा नहीं है, तब वे तीनों मुझसे मारपीट कर कहीं से भी पैसे मंगाओ। डर कर मेरे द्वारा अपने दोस्त राकेश जंघेल एवं ईश्वर पटेल से फोन करके पैसे मंगवाया तो उन्होने मेरे खाते मे 8000-8000 रुपये डाले। तीनों लड़के अमित सोनखुसरे आनंद शुक्ला और लक्की उर्फ  नवींदर ने मुझे चाकु टिकाकर मुझसे मारपीट कर मेरे जेब मे हाथ डालकर तलाशी लेकर जेब में रखे नगदी रकम 1500 रुपये और एसबीआई. एटीएम. कार्ड से ग्लोब चोंक के एटीएम. से 15000 रुपये निकालकर कुल 16500 रुपये नगदी, मेरा मोबाईल ओप्पो कंपनी का जिसमे जियो का सिम लगा जिसका नं. 9399825924 है, एसबीआई. बैंक के एटीएम. कार्ड एवं मोटर सायकल स्प्लेंडर प्रो लूट लिये। मौका पाकर डाकेश ने रात्रि 11 बजे घटनास्थल से फरार होकर सीधे कोतवाली थाने पहुंचा और घटना की शिकायत दर्ज कराई देर रात्रि कोतवाली पुलिस के द्वारा तीनों ही आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 394 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

दल्लीराजहरा थाने द्वारा पाक्सो एवं आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई

0

दल्लीराजहरा – प्रशिक्षु डीएसपी कमलजीत पाटले के नेतृत्व में आरक्षक भुनेश्वर यादव संजीत विश्वास रवि निर्मलकर के द्वारा पकड़ा गया | पकड़े गए आरोपी एवं धारा इस प्रकार है :

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

काँजी हाउस का ताला तोड़कर चुरा रहे थे मवेशी,पुलिस ने की कार्यवाही

0

डौंडीलोहारा

गुरुवार रात्रि लगभग सवा 12 बजे विकासखण्ड के ग्राम फरदफोड़ के काँजी हाउस का ताला तोड़कर अंदर गुसकर काँजी हाउस में रखे मवेशी मे से 5 नग मवेशी गाय बछिया रंग सफेद,एवम लाल रंग का जिसकी कीमत 15000 बताई गई है को गाँव के ही दीलिप सिन्हा,जनक लाल ठाकुर व अन्य लोगो के द्वारा बाहर से चार पहिया वाहन मंगवाकर वाहन में डाल रहे थे ।जिसे ग्राम फरदफोड़ के चश्मदीदों द्वारा देखकर चिल्लाने पर उक्त व्यक्ति अपने साथियों के साथ रानितराई कि ओर भाग गए।

This image has an empty alt attribute; its file name is satlal-1024x307.jpg

मामले में जानकारी देते हुए देवरी थाना प्रभारि नवीन बोरकर ने बताया कि अपराध क्र 139/2020 के अंतर्गत मामले में धारा 457,380 कायम कर विवेचना में लेकर कार्यवाहि करते हुए आरोपियों का पता तलाश कर पूछताछ किया गया।जिसमें दिलीप सिन्हा पिता डामन सिन्हा (32 वर्ष),जनक लाल पिता राम जी ठाकुर(42 वर्ष),पुरुषोत्तम पिता सुखदास सोनकर (31 वर्ष) द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया।तीनो ही आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS