City Media - Page 993 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 993

काछन देवी ने दी दशहरा की अनुमति

0
  • बस्तर दशहरा आयोजन के पूर्व की रस्म अदायगी

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव विधिवत मनाने की अनुमति काछन गादी देवी ने राज परिवार को दे दी। इस विधान का साक्षी बनने शनिवार को सैकड़ों लोग भंगाराम चौक स्थित काछनगुड़ी मंदिर पहुंचे थे। छः साल की बच्ची पीहू ने कांटों से सजे झूले पर सवार होकर काछनदेवी के रूप में बस्तर राज परिवार के सदस्य कमलचंद्र भंजदेव को प्रसाद भेंटकर बस्तर दशहरा धूमधाम से मनाने का आशीर्वाद दिया।

इसके बाद लोगों ने एक – दूसरे को बस्तर दहशरा की बधाई दी। इस अवसर पर बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, नगर निगम सभापति कविता साहू, कलेक्टर चंदन कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य, अवधेश झा, अनुराग महतो, मांझी, चालकी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।बस्तर दशहरा आयोजन से पूर्व हर साल पथरागुड़ा मार्ग पर भंगाराम चौक के समीप स्थित काछनगुड़ी में काछनगादी विधान संपन्न कराया जाता है। बस्तर दशहरा की शुरूआत काछन देवी की अनुमति के बगैर नहीं हो सकती। काछनगुड़ी रस्म में एक बच्ची काछनदेवी के रूप में कांटों के झूले पर सवार होकर महाराजा को प्रसाद भेंट करती और दशहरा मनाने की अनुमति देती है। इस साल मारेंगा गांव निवासी पनका समुदाय की बच्ची पीहू काछन देवी के रूप में झूले पर सवार हुई थी.

नैक मूल्यांकन में ग्रेडिंग अच्छी आए

0
  • जनभागीदारी समिति की बैठक में कॉलेज का स्तर सुधरने पर जोर
  • अध्यक्ष एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ली समिति की बैठक
  • शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के लिए संभावित व्यय का किया अनुमोदन

जगदलपुर. स्थानीय कातकीय महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति की बैठक में नैक मूल्यांकन के लिए कॉलेज की ग्रेडिंग में और भी सुधार करने पर जोर दिया गया. समिति ने शिक्षण सत्र 2022- 23 के लिए प्रस्तावित व्यय का अनुमोदन किया. एक करोड़ दस लाख रुपए की अनुमानित आय के विरुद्ध 86 लाख 81हजार 400 रुपए के व्यय की स्वीकृति सदस्यों ने प्रदान की. क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन, श्रम विभाग एवं शासकीय कातकीय जैन ने महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की. शैक्षिक सत्र 22 – 23 के व्यय का अनुमोदन किया गया. संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि 1960 में आरंभ हुए इस महाविद्यालय से हम सभी सदस्यों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं. हम सभी इसी महाविद्यालय से पढ़कर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं. अतः इस महाविद्यालय को संवारने की जिम्मेदारी हम सभी लोगों की है. उन्होंने महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी को नैक मूल्यांकन की तैयारी व्यापक स्तर पर करने एवं अच्छी ग्रेडिंग के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए. बैठक में जैन के साथ ही समिति के सदस्य राजकुमार दंडवानी , संतोष सिंह, बलराम यादव, राजेश चौधरी, शुभम यदु, जावेद खान , कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी समेत महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे |

नाबालिग लडकी को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया जेल

0

दिनांक 25.09.2022 जिला बालोद (छ.ग.) विवरण थाना राजहरा क्षेत्रांतर्गत नाबालिग लड़की के दिनांक 18.09.2022 को लापता होने, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर ले जाने की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर पता तलाश एवं विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा वीणा यादव एवं टीम व सायबर तकनीक के माध्यम से अपहृता एवं अज्ञात आरोपी के पता तलाश किया जाकर दिनांक 24.09.2022 को आरोपी विजय कुमार जनबन्धु के कब्जे से अपहृता को बरामद कर पुछताछ कथन पर आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने, पत्नि बनाने का प्रलोभन देकर अपने साथ भगा ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने से प्रकरण में धारा363, 366,376,376 (2) (ढ), भादवि 6 पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया,

प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सउनि हुसैन सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी माहिल आरक्षक शिवरात्री ठाकुर आरक्षक हेमन्त सलामे, गिरधर साहू एवं सायबर सेल बालोद से आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं के अधिकारों के संबंध में विधिक जागरूकता कार्यक्रम

0

बालोद. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद हो, प्रज्ञा पचौरी के मार्गदर्शन में सिटिजन क्लब दल्लीराजहरा में एक दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तालुका विधिक सेवा समिति दल्लीराजहरा द्वारा आज दिनांक 25.09.2022 को महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के लिए शिविर किया गया जिसमें सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 दल्लीराजहरा श्रीमती सोनी तिवारी एवं श्रीमती रीता पांडेय एवं श्रीमती नर्मदा निषाद वक्ता के रूप में उपस्थित रही।

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद श्रीमती सुमन सिंह द्वारा भारतीय दंड संहिता में प्रावधानवित महिलाओं के विरुद्ध अपराधों और उनकी सजा के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया जैसे भारतीय दंड संहिता की धारा 376 बलात्कार का अपराध जिसमें आजीवन कारावास की सजा हो सकती है की जानकारी और बताया कि वर्ष 2013 में इसमें संशोधन कर और धाराएं जैसे धारा 376 ए.बी.सी.डी. और ई जोड़ा गया एवं महिला की लज्जाभंग करने के आशय से उस पर हमला धारा 354, यौन उत्पीडन धारा 354 ए निर्वस्त्र करने के आशय से महिला पर हमला धारा 354 बी. तांक छाक करना धारा 354 सी. पीछा करना धारा 354 डी व आत्महत्या का दुष्प्रेरण धारा 306, पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा कुरता धारा 498 ए के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई व विधिक सहायता हेतु पात्र व्यक्तियों की जानकारी व महिलाओं से संबंधित पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना 2018 के संबंध में भी जानकारी दी गई।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 दल्लीराजहरा, श्रीमती सोनी तिवारी द्वारा महिलाओं के मौलिक अधिकार, गर्भधारण पूर्व और प्रसवपूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 गिरफतार एवं बंदी महिलाओं के अधिकार, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 तथा माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का रखरखाव और कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में जानकारी दी गई।

वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती रीता पाण्डे द्वारा उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा प्रतिषेध अधिनियम, महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, गुड टच और बैड टच, सखी वन स्टाप सेंटर, महिला परामर्श केन्द्र, महिला व बच्चों के हेल्पलाइन नंबर तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दिया। अधिवक्ता श्रीमती नर्मदा निषाद ने पॉक्सो एक्ट, महिलाओं के संपत्ति संबंधी अधिकार, हिन्दू उत्तराधिकार अधिनियम संशोधन 2005 महिलाओं के विरूद्ध अपराध जिसमें अम्ल हमला (एसिड हमला) धारा 326ए और 326बी आदि की जानकारी सरल शब्दों में दिया। उपस्थित प्रतिभागी महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर भी रिसोर्स पर्सन द्वारा दिये गये। महिलाओं को और अधिक जागरूक करने हेतु सालसा की लघु फिल्म “पहल” “गोमती आदि का भी प्रदर्शन किया गया। महिलाओं से इस कार्यक्रम का फीडबैक भी लिया गया।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से आकस्मिक दुर्घटना में मृत पांच लोगों के परिजन को मिली 20 लाख की आर्थिक सहायता

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विभिन्न पंचायतों में पानी में डूबने,सांप काटने एवं आकाशीय बिजली से मृत व्यक्तियों के परिजनों को घर पहुंच कर प्रदान की आर्थिक सहायता

ग्राम पंचायत के कालीपुर के बोंडकूराम उम्र 50 की पानी में डूबने से हुई थी आकस्मिक मृत्यु जिसके परिजन फगनूराम को ,धरमपुरा की मृतक श्रीमती चंद्रकला मौर्य उम्र 55 वर्ष जिनकी मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी उनके परिजन बंशी मौर्य एवं ग्राम माड़पाल के मृतक कमल राम नागेश उम्र 50 वर्ष जिनकी मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी उनके परिजन चंदन नागेश को ,ग्राम पंचायत मारकेल की 5 वर्षीय नन्ही बालिका कुमारी एंजल नायक जिनकी मृत्यु सांप काटने के कारण हुई थी

उसके परिजन चुन्नु नायक को इसी तरह ग्राम पंचायत बिलोरी के 45 वर्षीय अमर बघेल जिनकी मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी उनके परिजन श्रीमती धनमती को 4 – 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई आपदा प्रबंधन आर सी बी 6-4 के तहत सौंपी गई चार लाख की आर्थिक सहायता विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के चार चार लाख रुपए का चेक सौंपा एवं ढांढस बंधाया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर किसी भी प्राकृतिक आपदा पर तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं जिसमें मेरे विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के मृतक जिनकी दुखद मृत्यु पानी में डूबने, सांप काटने एवं आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी उनके परिजनों को 4 – 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया एवं दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया उन्होंने कहा की हमारी संवेदनशील सरकार में किसी भी आपदा में मृत लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है मृतकों के परिजनों ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी की संवेदनशीलता से आज उन्हें 4 लाख रुपए का चेक प्राप्त हुआ है इसके लिए वे मुख्यमंत्री जी एवं विधायक जी का आभार व्यक्त करते है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ ब्लाक अध्यक्ष विरेन्द्र साहनी ,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, पार्षद सूर्या पाणी, सरपंच कालीपुर खगेश्वर भोयर, सरपंच माड़पाल मंदना नाग, सरपंच मारकेल रजनी नाग,उप सरपंच संदीप डेनियल, सरपंच बिलोरी श्रीमती उमन बघेल मनोनीत पार्षद अमरनाथ सिंह,राजेश कश्यप, इमानुएल,सोहन ,सुकुलधर नाग सचिव कमल समेत ग्रामीणजन उपस्थित रहे उपस्थित रहे |

आबकारी एक्ट, सट्टा एक्ट एवं नारकोटिक्स एक्ट के तहत पुलिस ने की आरोपीगणों के विरुद्ध कार्यवाही

0

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्रीनारायण मीणा एवं पुलिस अधीक्षक जिला-बालोद जितेन्द्र कुमार यादव, के दिशा-निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-बालोद हरीश राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में थाना-राजहरा क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब तथा अवैध रूप से गांजा का व्यवसाय करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है – 01. आबकारी एक्ट की कार्यवाही में राकेश निषाद, निवासी-राजहरा द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी करने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया तथा आरोपी के कब्जे से 34 पौवा देशी प्लेन शराब, कीमती 2720/रूपये तथा नगदी रकम 500/- रूपये जप्त कर उन्हें गिरफतार किया गया है, जिनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 317/2022, धारा-34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। 02. आबकारी एक्ट की कार्यवाही में आरोपी दुर्गेश निषाद, साकिन-टेबलर शेड द्वारा अवैध रूप से शराब बिकी करने की सूचना

मुखबिर से प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया तथा आरोपी के कब्जे से 07 पौवा देशी प्लेन शराब तथा बिकी का रकम कुल 810/- रूपये को जप्त कर उन्हें गिरफतार किया गया है, जिनके विरूद्ध अपराध क्रमांक 320/2022, धारा-34(1) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। 03. आबकारी एक्ट की कार्यवाही में आरोपी गुरूदेव सिंह, साकिन-टेबलर सेड, राजहरा द्वारा आम जगह में शराब का सेवन करते पाये जाने पर उनके विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर गिरफतार किया गया है, आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 319/2022, धारा-36(च) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। 04, पलिस कार्यवाही के दौरान आरोपीगण प्रवीण कोसरे, साकिन-इंदिरा नगर, राजहरा एवं विनोद कुमार खैरवार, साकिन-टेबलर सेड द्वारा रूपये-पैसों के हार-जीत का दांव लगाकर सट्टा लिखने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उपरोक्त आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी प्रवीण कोसरे के कब्जे से 690/- रूपये नगदी रकम, सटटा पट्टी एवं पेन तथा आरोपी विनोद कुमार खैरवार के कब्जे से 380/- रूपये नगदी रकम, सट्टा पट्टी एवं पेन को जप्त कर उन्हें गिरफतार किया गया है, जिनके विरूद्ध अपराध कमांक 315/2022, 316/2022, धारा-4(क) जुआ एक्ट कायम किया गया है। 05. पुलिस ने उपरोक्त कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपाली बर्मन, साकिन-शास्त्री नगर, राजहरा के कब्जे से 286 कि गा अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा बिक्री का रकम कुल 44700/- रूपये को जप्त कर उन्हें गिरफतार किया गया। है जिनके विरूद्ध अपराध कमांक 318/2022, धारा-20(ख) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजहरा एवं सायबर सेल बालोद की पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

आगामी नव रात्रि,दशहरा एवं ईद पर्व को लेकर 24 सितम्बर की संध्या 4 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक रखी गई

0

उक्त बैठक में त्योहारों को शांति पूर्वक मनाने एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान यातायात नियमो का ध्यान रखने की बात कही गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर, नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की, नायब तहसीलदार श्री चौरका, नगर निरीक्षक वीणा यादव, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में अपनी बात रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष शिबू नायर ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के लिए चयनित स्थान डेम साइड में प्रकाश व्यवस्था सहित हाइड्रा मशीन उपलब्ध कराने बी एसपी प्रबंधन को अवगत करवाया जाएगा। नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की ने कहा कि दुर्गा माता के लिए बनाये गए पंडाल को बिजली के तारो से दूर हटकर बनाये , ताकि किसी प्रकार की दूर्घटना से बचा जा सके । वही सडको को घेर कर पंडाल न बनाया जाय। दुर्गा समिती के पदाधिकारी अपने अपने वालींटीयर को ड्रेस कोड में नियुक्त करे ताकि सुचारु रूप से व्यवस्था बनी रहे।


वही नगर निरीक्षक विना यादव ने कहा कि जबरन गाडियों को रोक कर चन्दा न लिया जाए। दुर्गा समिति वाले विसर्जन के लिए रुट चार्ट बना कर थाने को सूचित करें।शांति समिति की बैठक में आगामी 9 अक्टूबर को ईद पर्व पर भी चर्चा की गई जिसमे मुशलिम समाज के सदस्यों ने बताया कि रेल्वे कालोनी स्थित जामा मस्जिद से जुलुस प्रात: 9 बजे निकला जाएगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मस्जिद में समाप्त होगी। शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारीगण, पत्रकारगण एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

साल्हे बूथ क्रमांक 171 में मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन व सुनी गई मन की बात

0

भारतीय जन संघ के संस्थापक एवं ,एकात्म मानववाद पे प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन मनाया गया। मण्डल अध्यक्ष मनीष झा जी एवं जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विक्रम धुर्वे ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताए कि….पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान नामक गांव में हुआ था। इनके पिता का नाम भगवती प्रसाद उपाध्याय और माता का नाम रामदुलारी था।राजनीति और संघ के प्रचारक के अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने साहित्य के क्षेत्र में काफी योगदान दिया। उनकी हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों ही भाषाओं में अच्छी पकड़ थी। जिसके चलते उन्होंने अपने लेख में दोनों ही भाषा का बखूबी प्रयोग किया था।


इस अवसर पर नगर पंचायत चिखला कसा उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, शक्ती केंद्र प्रभारी ज्ञानप्रकाश साहू, बुथ पालक सुंदर लाल बेलचंदन, बुथ अध्यक्ष अवध राम साहू, बूथ सचिव निखिल टेकाम,महिला प्रभारी श्रीमति जयंती साहू,BLA 2 नरेंद्र निर्मलकर,युवा प्रभारी लोकेंद्र टेकाम, सुखिराम कोमा, गोवर्धन हिरवानी, करिश्मा टेकाम, कृष्णा राम यादव, जनक लाल कुंजाम, डोमार साहू जी, हरक राम टेकाम जी, गीतेश कचलाम जी की उपस्थिति में बूथ का बैठक एवं मन की बात को सुना गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चिरचार व सोहपुर गौ तस्करी मामले में पकड़े गए महाराष्ट्र व बालोद जिला के वाहन मालिकों पर भी अपराध दर्ज कर कड़ी कार्यवाही हो:-बलराम गुप्ता विहिप जिला अध्यक्ष

0

बालोद :- कल बालोद जिला के गुरुर ब्लॉक के सोहतरा व चिरचारी में गौ तस्करी करते एक बालोद जिले की ट्रक व एक महाराष्ट्र के बड़े वाहन में गौ तस्करी करते कुछ आरोपीयो को विहिप व बजरंग दल के सदस्यों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा जिसमे बड़ी मात्रा में ट्रक में भरे गए गौ माता को बरामद किया गया है। वही पशु तस्करों की क्रूरतापूर्ण कार्यवाही के चलते 5 गायों की मौत ट्रक के अंदर ही हो गया था बालोद जिला विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष दुष्यन्तगिरी गोस्वामी,जिला मंत्री राज सोनी,जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव, बंशी रावटे, मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती सत्या साहू,सह मंत्री मोनू सोनवानी,सतीश विश्वकर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी,जिला सह संयोजक उमेश सेन,गुंडरदेही अध्यक्ष भरत साहू,गुरुर अध्यक्ष लोकेश साहू,राकेश साहू ने गौ तस्करो को पकड़ने के लिए विहिप व बजरंग दल के युवा सदस्यों को बधाई दी व लगातार गायों के संरक्षण व गौ तस्करी को रोकने के लिए किए जा रहे

उनके कार्यो की तारीफ भी की विश्व हिंदू परिषद के जिला पदाधिकारियो ने इस मामले में दोनों घटनाओं में शामिल लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की मांग पुलिस के अधिकारियों से की है। व कहा है कि एक मामले में बालोद जिला के ही सोरर( मुजगहन) निवासी वाहन मालिक मोहम्मद जावेद का नाम भी इस मामले में आ रहा है। व पशु तस्करी में इसके बड़े ट्रक वाहन का उपयोग भी किया गया है। जिसको पुलिस ने जप्त भी किया है। उनके खिलाफ भी अपराध दर्ज कर कड़ी कार्यवाही किया जाये। गुरुर व गुंडरदेही, बालोद क्षेत्र में कुछ समय से गौ तस्करी के मामले में तेजी आया है। वही गौसेवकों व हिंदू संगठन के लोगो की सक्रियता से समय समय पर इनको पकड़ा भी जा रहा है। लेकिन वारदातों में कमी नही हो रहा है। इसलिए ऐसे गौ तस्करो, व उनके सरगनाओं को भी पकड़ने की जरूरत है। गौ तस्करी धर्मान्तरण व अन्य हिंदू विरोधी गतिविधियों की रोकथाम के लिए बालोद जिला में ब्लाक व ग्राम स्तर पर विहिप,मातृशक्ति, व बजरंग दल की समिति गठन में तेजी लाने की बात भी कही गई है। जिससे ऐसे ग़लत कार्यो पर रोक लग सके व आमजन में गौ तस्करी को लेकर उसे रोकने के लिए जागरूक होना भी जरूरी है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

गुरुर थाना प्रभारी से संगठन की और से बात किया गया है। गौ तस्करों को पकड़ने के लिए तेजी से किये गए उनके प्रयासों की सराहना भी की गई है। वही जिला संगठन की मांग है। कि दोनों मामलों में शामिल वाहन मालिकों पर भी कड़ी कार्यवाही करें ताकि ऐसे घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो :-बलराम गुप्ता जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बालोद

संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से मृत दो छात्रों के परिजनों को मिली दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता

0

मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए ढांढस बंधाया छात्र बीमा दुर्घटना योजना के तहत प्रदान की गई एक – एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दरभा विकास खंड के ग्राम सेड़वा के आकस्मिक निधन हुए कक्षा 6 वीं के दिव्यांग छात्र स्व देवा की माता श्रीमती भागवती पति लक्ष्मण को एक लाख एवं शा उ मा विधालय छिंदबहार के कक्षा 10 वीं की छात्रा मावलीपदर निवासी स्व खुखदेई के भाई गोंचू कश्यप को छात्र बीमा दुर्घटना दावा भुगतान का एक लाख रुपए का चैक प्रदान किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आकस्मिक दुर्घटना में मृत छात्रों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है पूर्व में जहां मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए वर्षों तक चक्कर लगाना पड़ता था अब हमारी सरकार में तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश प्रदान की गई है इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह खंड शिक्षा अधिकारी दरभा राजेश उपाध्याय,सी एस सी महेन्द्र नायक शिक्षक राजकुमार वैभव उपस्थित रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS