City Media - Page 657 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 657

चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले बदमाश को किया गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा आगामी चुनाव के मद्देनजर अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु एवं क्षेत्र में बढ़ रहे चोरी को रोकने हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन.मीणा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद  जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुनिल कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पाण्डेय के द्वारा एक विशेष टीम तैयार किया गया।

दिनांक 01/11/2023 को थाना बालोद के बनाये गये टीम के द्वारा दोपहर पेट्रोलिंग करते समय सुचना प्राप्त हुआ कि अज्ञात व्यक्ति दल्ली चौक के पास मेन रोड में आम जगह पर लोगों को डरा धमका कर चाकू से आने जाने वाले लोगो को भयभीत कर रहा है कि सूचना पर प्रषिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के हमराह स्टाप एवं गवाहान के मौके पर जाकर घेराबंदी कर पकडा गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पुछने से अपना नाम 01.शैलेन्द्र पिल्ले पिता राजू पिल्ले उम्र 24 साल साकिन जवाहर पारा बालोद थाना व जिला बालोद, के खिलाफ थाना बालोद में अपराध क्रमांक 523/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया।

चित्रकोट को जाति-धर्म की राजनीति नहीं, विकास चाहिए

0
  • विकास मेरा कर्म, जनसेवा मेरा धर्म- बैज

(अर्जुन झा)

लोहंडीगुड़ा जाति-धर्म की राजनीति और विकास में से किसी एक को चुनना हो तो किसे चुनेंगे, यह सवाल चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के हर गांव, गली, घर में चर्चा का विषय है। जवाब एक ही है कि आपस में लड़ाने वाली राजनीति नहीं, विकास चाहिए। राजनीतिक टोटकेबाजी हमेशा विकास में बाधक बनती है, इसलिए राजनीति में जनसेवा के लिए जो नेता राजनीति से ऊपर उठकर काम करता है, वह भीड़ में सबसे अलग नजर आता है।

 

बस्तर और छत्तीसगढ़ की आवाज बनकर संसद में दहाड़ने वाले यंग टाइगर दीपक बैज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बैठी विपरीत विचारधारा वाली केंद्र सरकार के मंत्रियों से आग्रह कर करके बस्तर और छत्तीसगढ़ के विकास की योजनाएं मंजूर कराने, काम को गति दिलाने, वंचित अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को भारत सरकार से उनका हक दिलाने में सफल रहे हैं।

 

बतौर बस्तर सांसद उन्होंने वंचित जाति समूहों को न्याय दिलाने में संसद में बखूबी पक्ष रखा। परिणाम सामने है कि माहरा समाज के लोगों सहित अन्य वंचित तबकों को वह अधिकार मिल गया, जिसका इंतजार करते करते उनकी कई पीढ़ियां थक चुकी थीं। बस्तर की बंद पड़ी रेल सेवाओं को विस्तार और सुविधा के साथ बहाल कराने सत्याग्रह करने वाले दीपक बैज ने रायपुर से बस्तर तक सीधी रेल सेवा के लिए जितना संघर्ष किया है, वह एक मिसाल है। बेहद धीमी रफ्तार से चलने वाले रेल प्रोजेक्ट को गति दिलाने के लिए दीपक ने संसद से लेकर रेल मंत्री, अफसरों से लेकर रेल राज्यमंत्री तक, ऐसा प्रयास किया है कि बस्तर के कायाकल्प में उनका संघर्ष अमिट अक्षरों में अंकित है। जहां रेल और सड़क सुविधाओं का विकास और विस्तार होता है, वहां की जनता के जीवन में सुखद बदलाव के अवसर उत्पन्न होते हैं। यही वजह है कि बस्तर के लिए रेल सेवा के क्षेत्र में दीपक बैज ने पूरी ताकत झोंक दी तो जगदलपुर एनएच के लिए केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह कर इसे अंजाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बस्तर का नगरनार संयंत्र खरीदने की होड़ में शामिल बताए जा रहे अडानी समूह पर एलआईसी का 6,182 करोड़ 64 लाख रुपये बकाया है। समूह की छत्तीसगढ़ स्थित इकाइयों पर 191 करोड़ का ऋण एक्सपोजर है। यह भी संसद में दीपक बैज के सवाल पर सामने आया। नगरनार संयंत्र बचाने बैज ने हर स्तर पर प्रयास किया है और प्रधानमंत्री से ऐसा आदेश मांग रहे हैं कि बस्तर के नगरनार प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। दीपक बैज ने बोधघाट के लिए हल निकलवाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐलान किया कि बोधघाट परियोजना किसानों की भावना के अनुरूप रहेगी। दीपक के प्रयास से बस्तर की इमली कैंडी विदेशों तक पहुंच रही है तो यहां राहुल गांधी का वह सपना साकार हो रहा है जो उन्होंने इस क्षेत्र के आदिवासी विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए देखा है। कुल मिलाकर दीपक बैज ने राजनीति से ऊपर उठकर सिर्फ विकास की राजनीति की है। उनका कहना है कि विकास ही मेरा मकसद है। जनसेवा ही मेरा मजहब है।

15 लाख देने के झूठे वादे के लिए माफी मांगें मोदी : रेखचंद

0
  • 2014 में कांकेर की जनता से पहली बार किया था वादा
  •  नगरनार स्टील प्लांट मामले में भी झूठ बोल रहे हैं पीएम

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश- प्रदेश के करोड़ों लोगों से सार्वजनिक तौर पर उस झूठ के लिए माफी मांगनी चाहिए, जो झूठ 2014 में उन्होने पहली बार कांकेर में लोकसभा चुनाव प्रचार के समय बोला था। यह कहना है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रेखचंद जैन का। नगरनार इस्पात संयंत्र के मामले में भी रेखचंद जैन ने प्रधानमंत्री को घेरा है।
रेखचंद जैन ने कहा है कि वर्तमान में मोदी सरकार के मंत्री व तब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अमित शाह ने बाद में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में मोदी के संबोधन को जुमला बताया था। श्री जैन ने कहा है कि अमित शाह की नजर में वह चाहे भले ही जुमला था, लेकिन उस एक संबोधन से भाजपा का जनता में विश्वास घटा है, जो अब तक जारी है। प्रधानमंत्री व दीगर भाजपा नेताओं के बयान को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। रेखचंद जैन ने याद दिलाया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रत्येक भारतीय को 15-15 लाख रुपए देने का वादा कांकेर की जनसभा में किया था। बस्तर की जनता से प्रधानमंत्री ने तब भी झूठ बोला था और विगत माह जगदलपुर प्रवास के दौरान भी उन्होने लालबाग मैदान में नगरनार स्टील प्लांट को लेकर झूठी बयानबाजी ही की। एनएमडीसी प्रबंधन भी यह बात जान रहा है कि प्लांट का विनिवेशीकरण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके बोलीदारों में प्रधानमंत्री के अरबपति मित्र गौतम अदाणी भी शामिल हैं। भाजपा विगत आठ साल से बस्तर के खनिज संसाधनों को अदाणी को सौंपने का मंसूबा पाले बैठी है। बैलाडीला की 13 बी खदान इसका उदाहरण है। भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में उक्त खदान को विकसित करने के नाम पर अदाणी को डेवलपर बनाकर बस्तर में प्रवेश दिलाने की कोशिश की जा चुकी है। स्थानीय जागरूक लोगों ने भाजपा के नापाक मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया।

सफल नहीं होगा नगरनार पर फरेब
जैन ने कहा है कि बस्तर की जनता भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के झूठ को जान गई है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में संभाग की सभी सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताकर फिर एकबार भाजपा के इरादों पर पानी फेरेगी। बस्तर के लोग भाजपा की कथनी व करनी का भेद जान गए हैं। रमन राज में आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने के भाजपाई खेल को भी बेनकाब किया गया था। नगरनार प्लांट के मामले में यदि प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री बस्तरिहा लोगों के सच्चे हितैषी हैं तो यहां की जनता को उन्हें लिखकर देना चाहिए कि नगरनार स्टील प्लांट का न तो विनिवेशीकरण किया जाएगा और न ही निजीकरण।

भूपेश बघेल ने दिल से की है छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा : मौर्य

0
  •  कांग्रेस भवन में बिखरा राज्योत्सव का उल्लास
  • शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में बांटी गई मिठाई

जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 23वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष सुशील मौर्य के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में हर्षोल्लास के राज्योत्सव मनाया गया। जमकर आतिशबाजी की गई एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य ने सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ राज्य स्थापना के 23वर्ष पूरे हो गए हैं। हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आज इन पांच वर्षों में लगने लगा है कि वास्तव में अब यहां छत्तीसगढ़िया सरकार है।

हमारी कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की अस्मिता के लिए जो कार्य किए हैं, वह अनुकरणीय हैं। हमारी संस्कृति, तीज त्यौहारों, रहन सहन, एवं खानपान को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए जितना कार्य इन पांच वर्षों में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ था। सुशील मौर्य ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने खुले मन से और पूरी श्रद्धा के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है, इस माटी के सच्चे सपूत की तरह भूपेश बघेल ने अपना फर्ज निभाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी के दामन को खुशियों से भर दिया है। इस अवसर पर मोईन अख्तर, कल्पना मेश्राम, अंगद प्रसाद, अवधेश झा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला तिवारी, जाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अभिषेक नायडू, अनुराग महतो, विक्रांत सिंह, असीम सुता, महेश ठाकुर, शादाब अहमद, सद्दाम रज़ा, अभिषेक गुप्ता, संजू गुप्ता, माही श्रीवास्तव, सपना दीवान, अपर्णा वाजपेयी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दीपक बैज की सभाओं में उमड़ा रहा है जनसैलाब

0
  • कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह
  •  हर आयु वर्ग के लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन

लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र 87 चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का डोर टू डोर चुनाव प्रचार प्रसार व जनसंपर्क पूरे जोरों से देर रात तक चल रहा है। गांवों में जनसंपर्क के लिए पहुंचने पर दीपक बैज का आत्मीय स्वागत किया जा रहा है। उनकी नुक्कड़ सभाओं में माता बहनों, बुजुर्गों और युवाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोग उन्हें खुलकर समर्थन दे रहे हैं।
नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे दीपक बैज को सुनने जनसैलाब उमड़ पड़ रहा है। दीपक बैज के प्रति ग्रामीणजनों में काफी उत्साह दिख रहा है। इस दौरान दीपक बैज ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष मतदान हेतु समर्थन मांग रहे हैं और लोग तालियां बजाकर तथा भूपेश बघेल एवं दीपक बैज जिंदाबाद के नारे लगाकर कांग्रेस पर भरोसा जता रहे हैं। लोहंडीगुड़ा, तोकापाल, दरभा विकासखंडों के गांवों में दीपक बैज उमड़ने वाली भीड़ ने विपक्षी खेमे में कोहराम मचा दिया है। ज्यादातर गांवों में रह रहे दूसरे दलों के कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों में दीपक बैज के समक्ष कांग्रेस प्रवेश करने के लिए होड़ सी मच रही है।

बैज के साथ सेल्फी लेने की होड़
जनसंपर्क के दौरान दीपक बैज की लोकप्रियता का अदभूत नजारा भी देखने को मिल रहा है। सभाओं में ग्रामीण अपने परिवार के नन्हे बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। दीपक बैज उन बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारने लग जाते हैं, तो किसी बच्चे के गाल की हल्की चिकोटी काटते व पीठ पर थपकियां देने लग जाते हैं। कई बार बैज बच्चों से चुहलबाजी भी करने लग जाते हैं। दीपक बैज के इस रूप को देख ग्रामीण पं. जवाहर लाल नेहरू को बरबस याद करने लगते हैं। पं. नेहरू को भी बच्चों से बेहद लगाव था। बच्चों को दीपक बैज की गोद में देख ग्रामीण एक सुर में कह उठते हैं।मजबूत हाथों में सुरक्षित है हमारे बच्चों और बस्तर का भविष्य। इस दौरान अपने लोकप्रिय नेता के कायल युवाओं और बच्चों में दीपक बैज के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मचती रहती है। युवतियां भी दीपक बैज के साथ सेल्फी लेने के लिए लालायित रहती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांकेर आगमन को लेकर विधानसभा प्रभारी ने तीनो मंडलों में जाकर ली बैठक

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी के डोंडीलोहारा विधानसभा प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार ने डोंडी लोहारा विधानसभा के अंतर्गत आने वाले डोंडी लोहारा दल्ली राजहरा और डोंडी तीनों मंडलों की बैठक लेकर कल 2 नवंबर को कांकेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली विशाल आम सभा की तैयारी को लेकर बैठक ली।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ताम्रकार ने छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आज से 23 वर्ष पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ के विकसित राज्य की कल्पना की थी जहां हर वर्ग के लोग सुखी व संपन्न रहे। राज्य के निचले तपके के लोगों तक विकास की धारा बहे। 15 साल तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य में भरपूर विकास किया लेकिन छलपूर्वक झूठ घोषणा पत्र प्रस्तुत कर सरकार बनाने वाली कांग्रेस ने पिछले 5 वर्षों में घोटालों का रिकॉर्ड बना लिया अब आने वाले चुनाव में इस प्रदेश की भ्रष्ट सरकार से त्रस्त जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है इस बार डोंडी लोहारा विधानसभा में भी परिवर्तन की बयार चलेगी और भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजय हासिल होगा। उन्होंने तीनों मंडलों के अध्यक्ष व सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कांकेर जाने के लिए संपूर्ण तैयारी के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधानसभा सयोजक देवेंद्र जयसवाल विधानसभा संचालक नरेश यदु भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी मनीष झा रुपेश सिन्हा मंडल पदाधिकारी भाजपा के जेष्ठ एवम श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खड़खड़ी जुआ खेलाने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार

0
  • आरोपियों से 17 हजार नकद व सामान बरामद

जगदलपुर कोड़ेनार थाना क्षेत्र की अलग अलग जगहों पर खड़खड़ी जुआ खेला रहे आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 17 हजार रुपए और खड़खड़ी का सामान जप्त किया गया है।

मौके से आरोपियों के कब्जे से 17260 /- रूपये नगदी एवं 06 नग खूड़खुड़ी गोटा, 03 नग टोकना बरामद

थाना कोड़ेनार के डिलमिली चालकी भाटा मेला में तीन जगहों पर खड़खड़ी जुआ खेला रहे लोगों पर पुलिस ने तगड़ा एक्शन लिया है। मेले में अलग अलग जगहों पर खड़खड़ी में ग्रामीणों दांव लगवाकर जुए को प्रोत्साहित कर रहे आरोपी राजू कश्यप पिता मोनो कश्यप 30 साल नियानार जामगुढ़ा पारा जगदलपुर, जब्बार खान पिता स्व. अली रज्जा खान 30 साल कुम्हारपारा जगदलपुर, रियाज खान उर्फ राजू पिता स्व. अली रज्जा खान 32 साल कुम्हारपारा जगदलपुर, राजू कश्यप पिता सोमारू कश्यप उम्र 37 साल कुम्हारपारा भवानी चौक जगदलपुर, पूरन पिता पोंदू कश्यप 37 वर्ष कुम्हारपारा जगदलपुर, नितेश सेठिया पिता रामनाथ सेठिया 27 साल हाटकचोरा जगदलपुर, शंभू दास पिता डमरू दास 36 साल अटल आवास जगदलपुर व शंभू पतुआ पिता सतीश पतुआ 25 साल हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा कोड़ेनार थाना प्रभारी मो. तारिक हरीश के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आरोपियों से छह नग खड़खड़ी गोटा, तीन टोकरियां और 17 हजार 260 रुपए नकद जप्त किए गए हैं। आरोपियों के विरूद्व छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत् अपराध पंजीबद्व किया गया है। आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक मोहम्मद तारिक हरीश, उप निरीक्षक बलबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा व पन्नालाल कुंजाम, प्रधान आरक्षक प्रेमप्रकाश बढ़ा व लखेश्वर बघेल, आरक्षक राकेश एक्का, सोनारु यादव, सामदेव नाग, गोविंद ठाकुर, टिबरू कश्यप, भगत सिंह, बलराम साहू, अतुल कच्छ, देवचंद बघेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ब्लॉक अध्यक्ष समेत अनेक भाजपाई कांग्रेस में शामिल

0
  •  लेंडरा में जनसंपर्क के दौरान जतिन और रेखचंद के समक्ष थामा कांग्रेस का दामन

जगदलपुर इस विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल व संसदीय सचिव रेखचंद जैन के जनसंपर्क के दौरान भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष समेत अनेक भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।

जतिन जायसवाल, रेखचंद जैन व अन्य कांग्रेस नेता जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लेंडरा में जनसंपर्क करने पहुंचे थे। इसी दौर उस अंचल के निवासी ब्लॉक भाजपा अध्यक्ष अपने अनेक समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। जतिन जायसवाल और रेखचंद जैन ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले भाजपा नेताओं व कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेसी गमछा पहनाकर उनका कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। कांग्रेस प्रवेश करने वाले भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार की सफल जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।. इन कार्यकर्त्ताओं ने भूपेश है तो भरोसा है और जतिन है तो यकीन है के नारे भी लगाए।

खड़गे का भव्य स्वागत

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के चुनावी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने भव्य स्वागत किया। खड़गे सुकमा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील मौर्य, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू व अन्य नेताओं ने खड़गे का स्वागत किया। लोग जो माला  खड़गे को पहनाते थे, उस माला को खड़गे पहनाने वाले के गले में डाल देते थे।

विजय तिलक कर माताओं ने दिया बैज को दिया जीत का आशीष

0
  • चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का जनसंपर्क

लोहंडीगुड़ा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 चित्रकोट के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज का विधानसभा क्षेत्र में लगातार सघन जनसंपर्क जोरों पर जारी है। गांवों में माता बहनें बैज का विजय तिलक कर उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दे रही हैं।
दीपक बैज चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में स्थित सभी विकासखंडों के गांवों में तूफानी दौरा और जनसंपर्क जारी है। वे हर गांव में पहुंचने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की टीमें तथा दीपक बैज के कट्टर समर्थक ग्रामीणों के दल अलग से गांव गांव में दीपक की अलख जगा रहे हैं। लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। भूपेश है तो भरोसा है, दीपक है तो उजाला है और दीपक है|

तो विकास एवं आत्मविश्वास है के नारे गांव गांव में गूंज रहे हैं। और तो और महिलाओं की टोलियां भी दीपक बैज के समर्थन में मातृशक्ति को जगाने का काम कर रही हैं। चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में दीपक बैज के प्रति अविश्वसनीय लगाव का नजारा देखने को मिल रहा है। दीपक बैज जिस गांव में जाते हैं, उस गांव के बड़े बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सारे कामकाज छोड़ दीपक बैज के चारों ओर जमा हो जाते हैं। दीपक बैज जब गलियों में जनसंपर्क करते गुजरते हैं, तब महिलाएं आरती की थाल लेकर उनकी बाट जोहती अपने घरों के दरवाजे पर खड़ी रहती हैं।. जैसे ही काफिला घर के सामने आता है, महिलाएं उसे रोककर दीपक बैज का विजय तिलक करती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद देती हैं। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए बैज कांग्रेस के पक्ष में मतदान हेतु मतदाताओं से अपील करते हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS