City Media - Page 682 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 682

धाकड़ कप पर कोटिया गुड़ा कबड्डी टीम का कब्जा

0
  • बस्तर धाकड़ क्षत्रिय समाज ने किया स्पर्धा का आयोजन

बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज जगदलपुर बस्तर के युवाओं द्वारा धाकड़ कप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कुदालगांव में 23 और 24 सितंबर को किया गया। इसमें 12 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में समाज के युवा खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने कहा – यह हम सभी के लिए बड़े ही गर्व की बात है। साथ ही कुदालगांव और बस्तर संभाग के अन्य गांवों के गांवों के लोगों ने प्रतियोगिता के लिए सहयोग राशि प्रदान की। कबड्डी खेल के माध्यम से धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज को सद्भावना एवं भाईचारा के साथ मिलकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी।फाइनल का प्रथम पुरस्कार

कोटियागुड़ा को, द्वितीय पुरस्कार हिरलाभाटा को और

तृतीय पुरस्कार खोरकोसा को मिला। बेस्ट टैकल निलेश ठाकुर हिरलाभाटा और रेडर किशन कोटियागुड़ा रहे।

बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय ग्रामवासियों ने धाकड़ कप कबड्डी प्रतियोगिता का शांतिपूर्वक समापन किया।

न जाने ये क्या हो गया कि सब कुछ लागे नया नया

0
  • रेखचंद ने बदल दी जगदलपुर की जीवनरेखा

(अर्जुन झा)

जगदलपुर बस्तर संभाग कांग्रेस के लिए मखमली बिस्तर बन गया है। बस्तर की सभी बारह सीटों पर कांग्रेस काबिज है। इन दर्जन भर सीटों के बीच सामान्य वर्ग का इकलौता प्रतिनिधित्व जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र करता है। यहां के मौजूदा विधायक छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव रेखचंद जैन हैं, जिन्होंने पिछले चुनाव तक भाजपा के गढ़ रहे जगदलपुर के इतिहास में सर्वाधिक वोट पाने वाले विधायक के तौर पर अपना नाम दर्ज किया। रेखचंद इस विधानसभा क्षेत्र के उद्धारक बनकर उभरे हैं। बस्तर मुख्यालय के विधानसभा क्षेत्र में सब कुछ बदल गया है। जगदलपुर नया रूप ले चुका है। पौने पांच साल में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव गांव की तस्वीर और तकदीर बदल गई है। रेखचंद ने हर एक मद का विकास में उपयोग कराया है। कभी सब्जी वालों की समस्या का समाधान, कभी हम्मालों से हमदर्दी, कभी गरीबों के बीच अपनापन, कभी बच्चों के बीच दुलार, कभी सांसद दीपक बैज के साथ विकास की कदमताल, हर रोज किसी न किसी गांव का दौरा, यह विधायक रेखचंद जैन की दिनचर्या है। वे इलाके के हर घर के बेटे, भाई बन गए हैं। ऐसे में आम जनता को भरोसा है कि वे फिर जगदलपुर विकास के लिए कांग्रेस के ध्वजवाहक बनेंगे।

वर्ष 2018 के चुनाव में रेखचंद जैन को 76 हजार 556 मत प्राप्त हुए थे, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार संतोष बाफना को 49 हजार 116 वोट मिले थे। रेखचंद 27 हजार मतों के अंतर से जीते। इसके पहले 2013 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को 68 हजार 403 व प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 48 हजार 145 वोट, 2008 के चुनाव में भाजपा को 55 हजार 3 व कांग्रेस को 37 हजार 479 वोट और 2003 के चुनाव में भाजपा को 60 हजार 327 और कांग्रेस को 30 हजार 38 वोट हासिल हुए थे। इस तरह पिछले चुनाव में रेखचंद जैन ने वोटों के मामले में एक नया कीर्तिमान रचा है। विधायक के रूप में रेखचंद जैन की पहली पारी को राजनीतिक विश्लेषक अत्यंत सफल मान रहे हैं। कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने उन्हें फिर से मैदान में उतारा तो वे अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए और अधिक अंतर से जीत सकते हैं।

ऐसी धारणा इसलिए बनी है कि रेखचंद जैन ने एक विधायक के तौर पर विकास के ठोस कार्य कर दिखाए हैं और जनता के बीच बनी छवि को और अधिक निखारा है, विश्वास में बढ़ोतरी की है। भूपेश है तो भरोसा है के नारे को साकार किया है, इससे आम तौर पर कहा जा रहा है कि रेखचंद इस बार भी जगदलपुर में कांग्रेस का परचम लहराने में सबसे ज्यादा सक्षम हैं।

रेखचंद जैन की कार्यशैली के कारण उनकी पैठ शहरी मतदाताओं के साथ साथ ग्रामीण मतदाताओं के बीच और अधिक गहरी हुई है। युवा वर्ग, महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग सभी रेखचंद के विनम्र स्वभाव व सहज कामकाज से काफी प्रभावित हैं। जो माता पिता पहले राजनीति को गंदगी बताते रहे हैं, उनकी भी धारणा विधायक रेखचंद ने बदल डाली है। ऐसे माता – पिता अब रेखचंद जैन की उपस्थिति में आयोजित होने वाले हर धार्मिक, सामाजिक व राजनैतिक कार्यक्रम में अपने बच्चों को भेजने में जरा भी नहीं हिचकते, बल्कि प्रोत्साहित करते हैं। ऐसे मतदाता जो 20 से 35 वर्ष आयु वाले हैं, वे रेखचंद जैन को अपना आदर्श मानने लगे हैं। उनका कहना है कि  जैन ने नए राजनैतिक संस्कारों का बीजारोपण किया है।

रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की धारा तो बहाई ही है, वे क्षेत्र के हर परिवार के सुख दुख के साथी की भी भूमिका बखूबी निभाते आए हैं। किसी परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु हो जाने पर श्री जैन उस परिवार का दुख साझा करने तुरंत पहुंच जाते हैं। जो गरीब लोग अपने बीमार परिजन का इलाज नहीं करा पाते और जो लोग गरीबी के कारण अपने बच्चों को पढ़ा नहीं पाते, उन परिवारों को वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विशेष आग्रह कर आर्थिक मदद उपलब्ध कराते हैं। अब तक सैकड़ों परिवारों को वे मुख्यमंत्री के विशेष कोष से आर्थिक सहायता दिला चुके हैं। क्षेत्र के गांवों में बिजली, पानी, सड़क, स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी केंद्र भवन, पंचायत भवन, धान खरीदी केंद्र, खाद बीज भंडारण गोदाम आदि का इंतजाम श्री जैन ने कराया है। इसके अलावा उन्होंने प्रमुख गांवों में पेयजल टैंकर की भी व्यवस्था कराई है। ये टैंकर उन प्रमुख गांवों के साथ ही आसपास के गांवों के भी लोगों को गर्मियों के दौरान शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराते हैं। सार्वजनिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के जलापूर्ति में भी ये टैंकर अहम रोल अदा करते हैं।

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन न सिर्फ जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच,आदर्शो और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आदिवासियों के आस्था स्थलों, देवगुड़ी व मातागुड़ी के जीर्णोद्धार व नव निर्माण का जो बीड़ा उठाया है, उसे फलीभूत करने में रेखचंद जैन कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। वे अब तक जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग दो सौ देवगुड़ियों और मातागुड़ियों का कायाकल्प करा चुके हैं। यही वजह है कि क्षेत्र के आदिवासियों का कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा काफी मजबूत हुआ है।

बीजापुर को बीमारी मुक्त जिला बनाने अभियान

0
  •  सभी विकासखंडों में आयुष्मान भवः मेला
  • नागरिकों को किया जा रहा जागरूक, ईलाज भी हो रहा

बीजापुर छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और उनकी स्वास्थ्य जांच के लिए आयुष्मान भवः अभियान चलाया जा रहा है।इसके तहत बीजापुर जिले में कलेक्टर राजेन्द्र कुमार काटारा और जिला चिकित्सा अधिकारी अजय रामटेके के निर्देशन में जिले के नैमेड में आयुष्मान मेला का आयोजन किया गया।

आयुष्मान मेले में लोगों की खून जांच, शुगर टेस्ट, मलेरिया, टाइफाइड व थायराइड टेस्ट कर पीड़ितों, प्रसूताओं व बच्चों में होने वाले घेँघा और अन्य बीमारियों का ईलाज कर दवाई वितरण किया गया। लोगों को स्वस्थ रहने हेतु जागरूक किया गया। बीजापुर के डीपीएम संदीप ताम्रकार ने सभी स्टॉफ और आए ग्रामीणों को अंगदान करने हेतु शपथ दिलाई और अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर जिला चिकित्सा अधिकारी अजय रामटेके, खंड शिक्षा अधिकारी विकास गवेल, सहायक नोडल अधिकारी नीलकंठ जोशी, डीपीएम संदीप ताम्रकार, बीपीएम योगेश भगत, शेख शमीम सहित विशेषज्ञ डॉक्टर एवं स्टॉफ तथा ग्रामीण मौजूद थे।

दिल से से छ्ग की सेवा कर रहे हैं सीएम बघेल : राजमन

0
  • भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में कोई कसर बाकी नहीं रखी
  •  विधायक राजमन बेंजाम ने दरभा ब्लॉक को 35 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात

लोहंडीगुड़ा चित्रकोट के विधायक राजमन बेंजाम ने रविवार को दरभा विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों को 35 लाख रु. के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी। इस दौरान ग्रामीणों ने बेंजाम का भव्य स्वागत किया।

विधायक राजमन बेंजाम ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चंद्रगिरी 1 के भीमापारा में बस्तर विकास प्राधिकरण मद के 4 लाख की लागत से 1.50 मी. पुलिया निर्माण, मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 5.20 लाख की लागत से 150 मी. सीसी सड़क निर्माण, विधायक मद के 7 लाख से सीसी सड़क निर्माण, डीएमएफटी मद के 4 लाख से 1.50 मी. पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत पखनार में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना मद के 5.20 की लागत से 150 मीटर सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत केलाऊर में बस्तर विकास प्राधिकरण मद के 4 लाख से 1.50 मी. पुलिया निर्माण एवं कटेनार पंचायत में मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना मद के 5.20 लाख रु. की लागत से

150 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान सभाओं में विधायक बेंजाम ने कहा कि हमारी कांग्रेस सरकार की योजनाएं लोगों के विकास पर केंद्रित हैं। भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए पिछले साढ़े 4 सालों में बेहतरीन काम किया है। हम लोगों ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति को उभारने और उसे पल्लवित करने का काम किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी है। हमारी सरकार की नीतियां और कार्यक्रमों से लोगों को पहली बार महसूस हुआ कि यह सरकार हमारी अपनी सरकार है, यही हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रमों में विधायक प्रतिनिधि बलिराम कश्यप, पुजारी बुधराम, सरपंच चंद्रगिरि शंकर कश्यप, सरपंच पखनार 1 माड़े मरकाम, सरपंच पखनार 2 लक्षमण मंडावी, कटेनार सरपंच कमलू कवासी, बलराम सोढ़ी, बुधराम मंडावी जोगा, संपत, संजय कश्यप, ईश्वर यादव, जितेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र, गोपाल ठाकुर, सुखराम मरकाम, हरि मरकाम, किशोर आंचला, बुदराम मरकाम, धनसिंह, सुमन यादव, भानु ठाकुर, हेमबती ठाकुर, धनमती यादव, बलि कश्यप, भक्तू पोड़ियामी, मड्डा कवासी, पंदरू कवासी, शत्रु मरकाम, कमलू एवं सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

कांग्रेस की रीति नीति एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम बड़े बोदल के सरपंच गंगाराम कश्यप ने किया कांग्रेस प्रवेश

0

जगदलपुर प्रदेश की भूपेश बघेल जी की सरकार बिना किसी भेदभाव के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास कर रही है – गंगाराम कश्यप ( सरपंच , बड़े बोदल )विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसी गमछा एवं फूलमाला पहना कर कांग्रेस परिवार में शामिल किया

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की आज हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनहितैषी नीतीयो के परिणामस्वरूप आज लोगों में खुशी का माहौल है और गंगाराम कश्यप जी भी कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलू राम बघेल ने बड़े बोदल के सरपंच गंगाराम कश्यप का स्वागत करते हुए कहा की कांग्रेस एक वृहद परिवार है और इस परिवार में गंगाराम कश्यप जी का स्वागत करते हैं उन्होंने कहा की प्रदेश की भूपेश बघेल जी की सरकार जिस तरह से किसानों, मजदूरों, युवाओं, गरीबों और हर वर्ग के लिए काम कर रही है उससे आज क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि लगातार कांग्रेस प्रवेश कर रहे है

कांग्रेस प्रवेश करने के उपरांत बड़े बोदल के सरपंच गंगाराम कश्यप ने कहा की प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, सांसद बस्तर एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज जी प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी के कार्यों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस प्रवेश कर रहे हैं यह पहली सरकार है जो हर वर्ग का ध्यान रखती है और हर क्षेत्र का विकास कर रही है आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए जो कार्य इस सरकार ने किया है वह किसी ने भी नहीं किया था।

 

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,ब्लाक अध्यक्ष नीलू राम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल वरिष्ठ नेता फुलसिंग बघेल, हीरालाल ध्रुव,मानू नाग, वरिष्ठ पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी परमजीत सिंह जशवाल, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया,विक्की निषाद,गौरव तिवारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ये मुलाकात इक बहाना है, बस्तर में फिर उभरा गुजरा जमाना है

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। कहते हैं कि गुजरा हुआ जमाना आता नहीं दोबारा, लेकिन राजनीति में यह बात लागू नहीं होती। कब कौन सा द्वार बंद हो जाए और कब कौन सा बंद दरीचा द्वार बन जाए, कहा नहीं जा सकता। राजनीति की भूल भुलैया में कुछ भी असंभव नहीं होता। राजनीति संभावना का मंच है। यहां संभावनाएं कभी दम नहीं तोड़तीं। हां, परिदृश्य से ओझल जरूर जान पड़ती हैं, जिन्हें तलाशा और तराशा जा सकता है। राजनीति में वक्त के साथ उतार चढ़ाव आता जाता रहता है। जो सुकून के साथ आड़े वक्त को साध लेता है, उसकी उम्मीद की कोपलें मुरझाने के बाद भी हरिया जाती हैं। बस्तर की कांग्रेस राजनीति के लिहाज से राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा धमाका हुआ। जिसकी गूंज वन प्रांतर के चप्पे चप्पे में सुनाई दे रही है।बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने आज कांग्रेस के सबसे चमकदार नेता राहुल गांधी से रायपुर में मुलाकात की।गुजरे जमाने में बस्तर कांग्रेस के आधार स्तम्भ माने जाने वाले उमाशंकर शुक्ला कुछ वर्षों से राजनीतिक हाशिये पर थे। किंतु प्रदेश कांग्रेस का कमांडर बदलने के बाद इनकी अब मुख्य धारा में शानदार वापसी हुई है। नए दौर में आरंभिक अहमियत नसीब हो चुकी है। उनकी राहुल से आज की मुलाकात के मायने कल की राजनीति में क्या असर दिखाएंगे, वह तो बाद में समझ आएगा। मगर बस्तर की कांग्रेस राजनीति को जानने वाले अब जान गए हैं कि शुक्ला की राजनीति अब करवट बदल रही है। एक वक्त था, जब बस्तर संभाग मुख्यालय की कांग्रेस राजनीति उमाशंकर शुक्ला के इर्दगिर्द घूमती थी। वे काफी प्रभावशाली नेता माने जाते थे।

वक्त बदला और शुक्ला धीरे धीरे किनारे होकर हाशिये पर पहुंच गए। यह कांग्रेस के लिए लाभकारी है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हाशिए की अहमियत बखूबी जानते हैं। कब किसे हाशिए के बाहर भेजना है और कब किसे हाशिए से उठाकर अहमियत देना है, यह भूपेश बघेल का वह राजनीतिक चातुर्य है जो उनके राजनीतिक विरोधियों पर बहुत भारी पड़ता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक युक्तियुक्तकरण की कई मिसालें छत्तीसगढ़ और बस्तर कांग्रेस के हालिया इतिहास में दर्ज हैं। जो भी जरा सा भी कांग्रेस के प्रयोजन से इतर गया, वह श्रीहीन हो जाता है। जो कांग्रेस के काम आए, उसे भूपेश पहचान लेते हैं और तराश देते हैं। बीते समय में उन्होंने बस्तर के दमदार कांग्रेस नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम को साफ संदेश दे दिया था कि वे अपनी पारी खेल चुके। अब दीपक बैज को खेलने दें। कांग्रेस के राष्ट्रीय महा अधिवेशन में उन्हें एक अवसर मिला लेकिन वे कांग्रेस के काम नहीं आये। बस्तर की आदिवासी राजनीति में कांग्रेस और भूपेश बघेल के पास उपयोगी खिलाड़ियों की भरमार है। भूपेश बघेल ने समय रहते दीपक बैज को उभार दिया। पहले उन्हें बस्तर सांसद बनवाया। क्योंकि बैज युवा हैं। असीम संभावनाएं उनमें भरी हुई हैं। भूपेश को भरोसा था कि बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का सूनापन बैज ही दूर कर सकते हैं। उन्होंने यह कर दिखाया। उनके संसदीय प्रदर्शन और बस्तर में दिखाई गई नेतृत्व क्षमता ने असर दिखाया। जब प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व में परिवर्तन अपरिहार्य हो गया तो भूपेश बघेल को कांग्रेस नेतृत्व ने बैज के तौर पर एक युवा, फुर्तीला, मजबूत कंधा दे दिया। चुनाव के चार माह पहले पीसीसी का नया चीफ भूपेश बघेल की दूरंदेशी का प्रतीक है। बैज की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई रवानी आ गई है। अब बात राजनीतिक समीकरण की करें तो बस्तर कांग्रेस में अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले मलकीत सिंह गैदू को प्रदेश कांग्रेस में महासचिव संगठन- प्रशासन बनाकर एक अलग सियासी पैगाम दिया गया। सामान्य वर्ग के सवर्ण नेता उमाशंकर शुक्ला को आज जिस तरह से महत्व दिया गया है, उसका असर भी देखने लायक होगा। बस्तर की 12 सीटों में सामान्य सीट एक ही है और उस सीट जगदलपुर पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के लिए शुक्ला का सक्रिय सहयोग कांग्रेस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। समझा जा सकता है कि शुक्ला को सक्रिय करके कांग्रेस बस्तर में यथास्थिति बनाये रखने की रणनीति तैयार कर रही है।

मोदी ने मना किया, भूपेश दे रहे हैं गरीबों को आवास : दीपक बैज

0
  •   भाजपा के आरोप पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जवाब
  • भाजपा के गरीब विरोधी कदम के बाद कांग्रेस ने शुरू की है आवास न्याय योजना
  • 7 लाख हितग्राहियों के खाते मे 1 हजार करोड़ सीधे गए

रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की आवास न्याय योजना का विरोध भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है। केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के 7 लाख आवासहीनों को आवास देने का काम जबरिया रोक रखा है। उसे स्वीकृति नहीं दी जा रही थी, भाजपा की उसी गरीब विरोधी सोच के कारण भूपेश सरकार ने आवास न्याय योजना शुरू की है। इसके तहत हितग्राहियों के खातों में सीधे एक हजार करोड़ रुपए डाले गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बार- बार आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ के गरीबों के आवास की स्वीकृति दी जाए, लेकिन प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों की मांग को नही माना। तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने दम पर गरीबों के लिए आवास न्याय योजना शुरू की । इस योजना में 2011 की सर्वे सूची के अलावा 47000 नए लोगों को भी आर्थिक गणना करवा कर जोड़ा गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के हाथों आवास न्याय योजना की 1000 करोड़ की पहली किश्त 7 लाख आवासहीनों के खातों में पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अभी प्रधानमंत्री आवास योजना का आवंटन 2011 की सर्वे सूची के आधार पर हो रहा है। 10 साल में होने वाली जनगणना के तहत तो अब तक प्रदेश के और कई गरीबों के नाम आर्थिक सर्वेक्षण सूची में जुड़ते तथा उन्हें भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलता, लेकिन भाजपा गरीब विरोधी है। इसीलिए जनगणना नहीं करवाई गई है और गरीबों को आवास की योजना से वंचित रखा गया है। इसीलिए भूपेश सरकार ने आर्थिक गणना करवाई और 47000 से अधिक नए आवासहीनों को जुड़वाया गया। दीपक बैज ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार 7 लाख से अधिक गरीबों को मकान दे रही है तो भाजपा के पेट मे दर्द क्यो हो रहा है ? भाजपा के 9 सांसदों ने पीएम आवास के शेष हितग्राहियों को आवास दिलाने में रुचि क्यो नहीं दिखाई? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने पौने 5 साल में ग्रामीण एवं शहरी मिलाकर 14 लाख 38 हजार 823 मकान स्वीकृत किए हैं।जबकि रमन सरकार के दौरान पौने चार साल में ग्रामीण एवं शहरी मिलाकर मात्र 2 लाख 37 हजार मकान स्वीकृत हुए थे। प्रतिवर्ष के अनुसार देखा जाए तो भूपेश सरकार के पौने 5 साल में प्रति वर्ष 2 लाख 80 हजार मकान बने जबकि रमन सरकार के पौने चार साल में प्रति वर्ष मात्र 59 हजार मकान ही बने थे। भूपेश सरकार गरीबों के मकान बनाने अब ग्रामीण एवं शहरी मिलाकर 8489 करोड़ रु. से अधिक की राशि जारी कर चुकी है। जबकि रमन सरकार के पौने चार साल में मात्र 272 करोड़ राज्यांश दिया गया था।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा बताए कि जब प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत हुई तब भारत सरकार के सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना 2011 के अनुसार 1875585 ग्रामीण हितग्राही थे, लेकिन उस दौरान रमन सरकार ने मात्र 2 लाख 18 हजार ग्रामीण मकान स्वीकृत क्यो किए ? प्रदेश के 16 लाख 57 हजार 585 गरीबो को पीएम ग्रामीण आवास योजना से वंचित क्यो रखा गया ? भूपेश सरकार में 1176146 ग्रामीण हितग्रहियों के आवास का सपना पूरा हुआ। इसमें 7 लाख और नए नाम जुड़ गए। अब 18 लाख से अधिक लोगों को आवास मिल गया।

बदलावंड जंगल में मिले युवक युवती के शव, जांच में जुटी पुलिस

0
  •  युवक का शव फंदे पर लटका था, युवती की लाश जमीन पर पड़ी मिली
  • ग्रामीणों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का हो सकता है

बकावंड बस्तर जिले के बकावंड थाना अंतर्गत ग्राम बदलावंड के जंगल में युवक और युवती के शव एक ही जगह पर मिले हैं। युवक का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि युवती की लाश पास ही जमीन पर पड़ी हालत में मिली। एकसाथ दो शव मिलने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई है। मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा है। बहरहाल बकावंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को जंगल की ओर गए बदलावंड के कुछ ग्रामीणों ने शवों को देखा और गांव आकर ग्राम प्रमुखों को खबर दी। बाद में ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बकावंड थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी घनश्याम कामड़े ने बताया कि यह मामला बकावंड थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक युवती ने आत्महत्या की है। जांच के दौरान युवक का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। वहीं युवती का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला। मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौत के कारणों की जांच के लिए फोरेंसिक टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस को शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। पुलिस परिजनों से भी मामले में पूछताछ कर रही है। घटना की जांच जारी है।

वनग्रामों में अब नहीं होगी पेयजल की किल्लत : जैन

0
  • विधायक रेखचंद जैन ने 6 करोड़ की नल-जल योजना का किया भूमिपूजन
  • सीएम की संवेदनशीलता से अब हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल : रेखचंद जैन

जगदलपुर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने रविवार को जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ संवेदनशील वनांचल की आठ ग्राम पंचायतों में 6 करोड़ 18 लाख 13 हजार की लागत वाली रेट्रो फिटिंग नल जल योजना और सिंगल विलेज नल जल योजना की आधारशिला रखी।

जैन ने ग्राम पंचायत छोटे कवाली, चेचालगुर, कोलावाड़ा, मिलकुलवाड़ा, चितालगुर, बड़े बोदल, नवागुड़ा, टोंडापाल में नल जल योजना के कार्यों का भूमिपूजन किया। छोटे कवाली में 55.25 लाख की लागत से बनने वाले नल-जल योजना में 45 किलो लीटर क्षमता की टंकी बनाकर व 550 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 214 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। चेचालगुर में 31.78 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल-जल योजना में 3875 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 95 घरों में पेयजल आपूर्ति होगी। कोलावाड़ा में 31.54 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल-जल योजना में 3600 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 115 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। मिलकुलवाड़ा में 11.89 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल जल योजना के तहत 1310 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 40 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। चितालगुर में 118.99 लाख रुपए की लागत से नल-जल योजना के तहत 5975 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 134 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। बड़े बोदल में 128.14 लाख रुपए की लागत से 8215 मीटर पाइप लाइन बिछाकर 215 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। ग्राम नवागुड़ा में 146.09 लाख रुपए की लागत से 5775 मीटर टाइप लाइन बिछाकर 172 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाएगी। टोंडापाल में 94.45 लाख रु. की लागत से 4935 मीटर टाइप लाइन बिछाकर 169 घरों में पानी पहुंचाय जाएगा। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप हर ग्राम पंचायत के हर ग्राम पारा मोहल्ले के हर घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जो सुविधाएं पहले केवल शहरी क्षेत्रों में थी आज सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल तक इन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के आने के बाद इस वनांचल क्षेत्र के विकास का जो कार्य आरंभ किया गया था, उसके परिणामस्वरूप आज इस क्षेत्र में सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल एवं शिक्षण संस्थान जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंची हैं। क्षेत्र का विकास आपके आशीर्वाद से निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद के साथ ब्लाक अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य नीलूराम बघेल, जनपद सदस्य धनसिंग बघेल, वरिष्ठ नेता फ़ूलसिंग बघेल, हीरालाल ध्रुव, मानू नाग, सामूराम कश्यप, नवल नाग, सरपंच चितलगुर मंगाय नाग, उप सरपंच बाधे नाग, उप सरपंच गुमलवाड़ा सोनाधर नाग, पुजारी जयसिंग नाग, लखमू कोटवार, सरपंच नानगुर शांति बघेल, पीलूराम भारती, शरद नागेश, सरपंच नेतानार सुकरा नाग, गुंडाधुर के परिजन जयदेव धुर, सरपंच छोटे कवाली पार्वती ध्रुव, उप सरपंच मेनका सेठिया, पुजारी अनंत राम बघेल, सरपंच बड़े मुरमा मंधर कश्यप, सरपंच बड़े बोदल गंगाराम, एमआईसी सदस्य राजेश राय, वरिष्ठ नेता परमजीत सिंह जसवाल, वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, जिला अध्यक्ष कुलदीप भदौरिया, राजीव युवा मितान क्लब विधानसभा क्षेत्र समन्वयक सूर्या पाणि, गौरव तिवारी, विक्की निषाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

अवैध रूप से बड़ीं मात्रा में गांजा तस्करी करने वाले 2 आरोपी की किया गिरफ्तार

0

बालोद :- अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरिक्षक दुर्ग रेंज बी0 एन0 मीना के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जीतेन्द्र यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनिल कुमार नायक के मार्ग दर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरुर जिला बालोद बिनिफान एक्का के थाना प्रभारी पुरुर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरुर की टीम कू अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई |

थाना प्रभारी पुरुर निरिक्षण शिशुपाल सिन्हा ने बताया की रविवार को मुखबीर के जरिये एक नील रंग की मारुती सुजुकी बेलोरो कार क्रं सीजी 04 एन एल 9546 दो व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर कोंडा गॉव की ओर से केशकाल कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर जा रहा हैं | की सूचना पर ग्राम पुरुर रानी दुर्गावती चौक तिहार एन एच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी |

 

कुछ समय बाद मुखबीर के बतायेनुसार एक नीले रंग की मारुति सुजुकी बेलोरो कार कमांक CG-04- NL 9546 आया जिसे इसारा कर रुकवाया गया जिसे नाम पता पूछने पर गोलमोल जवाब देने लगा तथा कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन चला रहा व्यक्ति अपना नाम बाबू सरकार पिता हरिलाल सरकार जाति नमोशूद उम्र 48 वर्ष निवासी माना कैम्प वार्ड नम्बर 15 थाना माना जिला रायपुर (छ0ग0) तथा वाहन में बैठा व्यक्ति अपना नाम गोपाल मण्डल पिता सुकुमार मण्डल उम्र 28 साल जाति नमोजूद निवासी माना कैम्प वार्ड नम्बर 15वाना माना जिला रायपुर (छ०ग०) का रहने वाला बताये जिनके वाहन कार की तलाशी लेने पर CG-04- NL-9546 की तलाशी लेने पर 12 पैकेट खाकी रंग के टैप से लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 21,640 किलोग्राम कीमती 2.16,400 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपीयों के विरुध्द धारा 20 (ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया तथा आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, ‘सउनि रूपेश्वर राम भगत, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, संदीप यादव, सुरेश पटेल, उमाशंकर जारके, कुलदीप नागवंशी, रुपेश चौरे सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू आरक्षक मिथलेश यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS