मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिए निर्देश प्रत्येक जिले में एक अथवा दो चिकित्सा वाहनों से शुरू होगी योजना चरणबद्ध तरीके से योजना का किया जाएगा विस्तार रायपुर, 10 सितंबर 2022/ गोवंश को उत्तम चिकित्सा सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री गोवंश मोबाइल चिकित्सा योजना की शुरुआत की जाएगी। पहले चरण में प्रत्येक जिले में एक अथवा दो चिकित्सा वाहनों से यह योजना शुरू की जाएगी। चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत योजना का विस्तार किया जाएगा।
राज्य के प्रत्येक नागरिक के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए विकासखंडों से लेकर जिला मुख्यालयों तक सर्वसुविधायुक्त शासकीय अस्पतालों के साथ-साथ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना तथा मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत मोबाइल मेडिकल यूनिटों के माध्यम से शहरी श्रमिक बस्तियों से लेकर दूरस्थ तथा दुर्गम स्थलों में रहने वाले नागरिकों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। इसी तर्ज पर अब पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य को आगे बढ़ाते हुए गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी मोबाइल चिकित्सा वाहनों का इस्तेमाल किया। जाएगा। वर्तमान में शासकीय पशु-चिकित्सालयों के साथ-साथ राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गोठानों में भी पशुधन के स्वास्थ्य की देखभाल की व्यवस्था है। बेहतर पशु स्वास्थ्य के लिए गौठानों में चारागाहों का भी विकास किया गया, ताकि पशुओं के लिए पौष्टिक चारे की व्यवस्था होती रहे। अब नयी योजना के माध्यम से गोवंश की स्वास्थ्य सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को इस संबंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।
मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता का चेक सौंपते हुए ढांढस बंधाया छात्र बीमा दुर्घटना योजना के तहत प्रदान की गई एक – एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम प्राथमिक साडगुड ( अलनार ) के आकस्मिक निधन हुए कक्षा 11 वीं के छात्र स्व राम बिलास की माता श्रीमती सोनादई को एक लाख एवं शा उ मा विधालय साडगुड के कक्षा 7 वीं के छात्र स्व शिवलाल बिसाई की माता श्रीमती कुमारी बिसाई को छात्र बीमा दुर्घटना दावा भुगतान का एक लाख रुपए का चैक प्रदान किया
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप आकस्मिक दुर्घटना में मृत छात्रों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है पूर्व में जहां मृत छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए वर्षों तक चक्कर लगाना पड़ता था अब हमारी सरकार में तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश प्रदान की गई है
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पार्षद उदयनाथ जेम्स खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज , प्राचार्य साडगुड श्रीमती भावना बस्तिया श्रीमती माया मिश्रा राहुल बिसाई ,रामनाथ कश्यप, नीलांबर सिंह साहू एवं भीमाराम उपस्थित रहे।
आज गणेश विसर्जन के दौरान आपसी झगड़े में 2 लोगों के आपसी झगड़े में चाकू बाजी हुई चाकू मारने वाला युवक अशोक मंडावी बताया जा रहा है घायल युवक का नाम सुनील टेकाम है दोनों चिखला कसा वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले हैं घायल युवक को तत्काल चिखला कसा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया उसे गंभीर चोट आई है मौके पर पुलिस अभी पहुंचे नहीं है वार्ड वासियों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई हैं।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज गणेश विसर्जन के दौरान आपसी झगड़े में 2 लोगों के आपसी झगड़े में चाकू बाजी हुई चाकू मारने वाला युवक अशोक मंडावी बताया जा रहा है घायल युवक का नाम सुनील टेकाम है दोनों चिखला कसा वार्ड क्रमांक 5 के रहने वाले हैं घायल युवक को तत्काल चिखला कसा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया उसे गंभीर चोट आई है मौके पर पुलिस अभी पहुंचे नहीं है वार्ड वासियों द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई है |
स्थानीय साहू सदन में तहसील साहू संघ राजहरा द्वारा तीजमिलन ,भूमिपूजन एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया जी केबिनेट मंत्री महिला एवम बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग छ. ग.शासन ,कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री टहल साहू जी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू साहू संघ, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगण हलधर साहू महामंत्री, पवन साहू सलाहकार प्रदेश साहू संघ, ,श्रीमती अंजनी साहू संयोजक महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद, श्री शीबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद , अशोक बांबेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजहरा, श्रीमती पंचकुमारी साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद, सोमेश साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ डौंडी,श्रीमती छबि सार्वा सह संयोजक महिला प्रकोष्ठ जिला साहू संघ बालोद, मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी, रवि पांडे जी बालोद विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे महिला प्रकोष्ठ के द्वारा भक्त माता कर्मा की आरती एवम पूजा अर्चना कर किया गया । उसके बाद महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम महिलाओं का सोलह श्रृंगार छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में, विभिन्न खेलकूद एवम नृत्य तथा गीत संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया एवम कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को श्रृंगार सामग्री भेंट किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा अपने निज निधि से घोषित 5 लाख रु की अनुदान राशि से साहू सदन में किचन हाल एवम अतिरिक्त कमरा निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
तोरनलाल साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि साहू सदन में साहू समाज के साथ साथ अन्य समाज का भी कई कार्यक्रम जैसे जन्मदिवस,शादी ,मृत्यु कार्यक्रम या कई प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम से संबंधित शिविर या अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होते रहता है।सदन में किचन हाल नही होने के कारण बहुत ही असुविधा होती है। जिसके निर्माण कार्य लिए मुख्य अतिथि से अनुदान राशि की मांग की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अनिला भेड़िया ने उपस्थित सभी महिलाओं को तीज मिलन कार्यक्रम की बधाई देते हुए गणेश चतुर्थी एवम आगामी नवरात्रि,दशहरा, दिवाली की भी शुभकामनाएं दिए एवम साहू सदन में किचन हाल एवम अतिरिक्त कमरा निर्माण हेतु अपने निज निधि से 5 लाख रुपए अनुदान राशि व स्वेच्छा अनुदान राशि भी देने की बात कही।
कार्यक्रम को टहल साहू, हलधर साहू, पवन साहू, अंजनी साहू, शीबू नायर ने भी संबोधित किया ।टहल साहू ने अपने संबोधन में समाज की कुछ कुरीतियों को बदलने की बात कही।जिसमें समाज की विधवा महिलाओं को भी अपने पुत्र पुत्रियों के विवाह एवम अन्य मांगलिक कार्यों में सामान्य महिलाओं की तरह ही भागीदारी मिलना चाहिए। उनसे किसी भी तरह से भेदभाव नहीं होना चाहिए ।मृत्यु कार्यक्रम में तालाब के कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा साड़ी भेंट करने की प्रथा भी बंद होना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान में मना राम साहू, हरख राम साहू, सोहनलाल श्रवण, केशव हिरवानी ,नूतन कुमार साहू मनहरण लाल साहू बलदेव सिंह, साहू शंकर लाल साहू, अविनाश कुमार साहू ,राजकुमार सार्वा विशिष्ट दानदाता सम्मान रूपलाल साहू एवं इंद्रजीत साहू सेवानिवृत्त विदाई सम्मान हेतु श्री एम एल साहू विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा दल्ली राजहरा खेल प्रतिभा सम्मान में वीरेंद्र कुमार साहू ,हिमांशु साहू, कुमारी जासमीन साहू एवं शैक्षणिक प्रतिभा सम्मान प्रियंका साहू ,कुसुम लता साहू, एवं समीक्षा साहू का सम्मान किया गया। महिलाओं द्वारा आयोजित विभिन्न खेलकूद एवं प्रतियोगिता आयोजन में सोलह सिंगार में प्रथम नूपुर साहू,द्वितीय चांदनी साहू ,तृतीय कल्याणी साहू मोमबत्ती दौड़ में प्रथम ओमती साहू द्वितीय ओमवती साहू ,तृतीय कुलेश्वरी साहू छत्तीसगढ़ी नृत्य में भूमिका एकल नृत्य ,रेखा ,गायत्री ,सीमा समूह नृत्य, आशा ,भामिनी युगल नृत्य, दामिनी ,मंजू साहू युगल नृत्य, चंपा देवी साहू एवं चंपा साहू ने कविता एवं गीत प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संचालन रेखूराम साहू सह सचिव एवम आभार राधेश्याम सचिव तहसील साहू संघ ने किया।
कार्यक्रम में गोविंद साहू, राधा साहू उपाध्यक्ष, राजेश कुमार साहू संगठन सचिव,शीतल साहू कार्यालय सचिव,रूपलाल साहू, श्यामलाल साहू,युवराज साहू ,मोहन लाल साहू,संतराम साहू,इंद्रकुमार साहू,राजकुमार साहू ,द्वारिका साहू, किशोर साहू, विष्णु साहू,विजय साहू, निर्मलदास साहू,बसंत साहू, बृजभान साहू,पुरुषोत्तम साहू,अंजू साहू,सत्यवती साहू, वीणा साहू, द्रोपति साहू , रेखा साहू, विमला साहू, निर्मला साहू,मंजू साहू,दशमत साहू कमला साहू, सुमन साहू, गोमती साहू, निर्मला साहू,गायत्री साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्षगण घनाराम साहू, चेतन साहू, जीवन साहू, खूबलाल साहू,किशनलाल साहू, रामेश्वर साहू, कुंती साहू, रेवती साहू, रमेश्वर कुमार साहू,रामसिंह साहू, गजेंद्र साहू, मनाराम साहू,जगन्नाथ साहू, संतोष कुमार साहू, सुखित राम साहू, संजय साहू,युवती मंच के सदस्यगण,वीणा,वेनुका,टुकेश्वरी,घमिता,लक्ष्मी,प्रेरणा,कंचन,गूंजा,कृतिका, अंजली , जया,कामिनी,पूजा,स्वाति,मोनिका नवीन ,सुनील, ऋषभ,कुंदन,शिव,अतुल, देवेंद्र, पदाधिकारीगण एवम सदस्यगण उपस्थित थे।
बालोद जिला में नगर पुलिस अधीक्षक एवं सहायक उपनिरीक्षक का तबादला प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव द्वारा किया गया आगामी आदेश तक उनकी पदस्थापना नवीन स्थानों पर रहेगी
बालोद जिला पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर भारत सरकार के पीएम गति शक्ति के मंथन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रतिनिधित्व करने बैंगलुरू पहुंचे प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और बस्तर सहित समुचे छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली की कामना की। मंदिर की भव्यता और साफ-सफाई एवं दर्शन के लिए व्यवस्थित समुचित सुविधा देखकर वे काफी प्रभावित हुए। मंदिर समिति के सदस्यों ने मंत्री को श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्था के विषय में जानकारी से अवगत कराया। राधाकृष्ण मंदिर में कई विदेशी भक्त अपनी शानोशौकत और विलासितापुर्ण जीवन को त्याग कर कृष्ण भक्ति में लीन होकर धोती कुर्ता पहने और तिलक लगाए गीत गाते नजर आए। इस दृश्य को देखकर मंत्री कवासी लखमा ने भारत की आध्यात्मिक शक्ति और भक्ति का प्रभाव बताया। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
दल्ली राजहरा शहर में आगामी गणेश चर्तुथी, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली त्यौहार में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुये जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक जिला – बालोद एवं हरीश राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के दिशा-निर्देशन में तथा मनोज तिर्की, नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के मार्गदर्शन में क्षेत्र के आदतन बदमाशों,असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। राजहरा थाना के सीएसपी मनोज तिर्की ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिला कि महाराष्ट्र मंडल भवन चौक के पास कुछ लोग तलवार लेकर खड़े है जो आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे है। उक्त सूचना पाकर पुलिस टीम तस्दीक हेतु रवाना हुई थी। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो कुछ व्यक्ति हाथ में तलवार लिये खड़े थे, जो पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये आरोपियों में से लिनेश बनसोड़े उर्फ बाडु एवं रवि राव के कब्जे से एक-एक नग तलवार बरामद हुआ।
आरोपीगण लिनेश बनसोड़े उर्फ बाडु एवं रवि राव द्वारा अपराध सदर धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने पर समक्ष गवाहों के गिरफ्तार किया गया है तथा उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपीगण लिनेश बनसोड़े उर्फ बाडु एवं रवि राव को जेल दाखिल किया गया । इसी प्रकार कुछ दिनों पूर्व चौपटी में मारपीट की घटना हुई थी। उक्त घटना के पश्चात् से सभी आरोपीगण फरार थे, जिन्हें आज दिनांक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अन्य मामले में भी ग्रामीणों से मारपीट करने वाले आरोपी देव निषाद उर्फ भाठा को राजहरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में श्री मनोज तिर्की, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा के मार्गदर्शन में निरीक्षक अरूण नेताम, सहायक उप निरीछक नंद किशोर सिन्हा, कृष्णा शर्मा, अरविंद कुमार ,नेमचंद साहू, धर्मेंद्र सेन दीपक वानखेड़े ,रमेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा छत्तीसगढ़ में हुंकार भरते हुए कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार कर रहे थे. उनके साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी भी साथ में मंच साझा कर रहीं थीं. लेकिन कुछ ही देर बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी को पद से हटाकर ॐ प्रकाश माथुर को नया छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नियुक्त कर दिया गया. भारतीय जनता पार्टी के अधिकारिक फेसबुक में जगत प्रकाश नड्डा के नाम से यह आदेश जारी किया गया. खबर लिखने तक सूत्रों से जानकारी मिली की डी.पुरंदेश्वरी मीटिंग रूम में उनके साथ आगमी कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहीं थी. इससे कई लोगों को दुःख हुआ होगा.
इसी तरह 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई थी. इसमें छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णु देव साय को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाकर बिलासपुर सांसद अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसके बाद चर्चाएँ गर्म थी की आदिवासी दिवस के दिन यह घोषणा करके भाजपा ने आदिवासी समाज का अपमान किया है. इसी तरह आज जब एक तरफ छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मंच साझा कर रहीं थीं वहीं दूसरी ओर ॐ प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया.
ऐसा कयास लगाया जा रहा है की इस बार छत्तीसगढ़ सहित कुछ जगहों पर जहाँ भाजपा की सरकार नहीं है और वहां चुनाव नजदीक है उसमें संघ का निर्णय सर्वमान्य है. दो दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वयं संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का छत्तीसगढ़ आगमन हुआ है और आज छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम के दौरान ही छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी को बदलने की घोषणा कई लोगों के मन में सवाल खड़ा कर रहा है ।
घटना को लेकर ग्राम वासियों में आक्रोश चक्का जाम के मूड में
घटनास्थल पर पहुंचकर ग्राम वासियों ने एन एच विभाग को खिलाफ जमकर कोसा
भानपुरी। नेशनल हाईवे 30 पर भानपुरी से 7 किलोमीटर दूरी ग्राम घोड़ागांव मंदिर के पास पुल बना हुआ है जो मार्ग में काफी बड़ा गड्ढा वह ब्रेकर जैसा होने के कारण रोज घटना हो रही है।
ग्राम वासियों ने कहा कि रोज घटना हो रही है 2 दिन पूर्व जगदलपुर का एक कार में सवार होकर रायपुर की ओर जा रहे थे पूल में गड्ढा होने के कारण गाड़ी पलटते हुए बचा गाड़ी का डीजल टंकी पूरा बहता हुआ और सामने का टायर भी फट गया परिवार सहित बाल बाल बचे। इसी तरह ऑटो में सवार यात्री सहित ऑटो सड़क के नीचे उतरी सवार लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई गुरुवार के सड़क पर ट्रक जा रही थी सामने की ट्रक गड्ढा को देखकर ब्रेक मारने से पीछे की ट्रक जोरदार टक्कर मारी जिससे ट्रक ड्राइवर बाल-बाल बचा इस घटना को लेकर ग्रामवासी राहागीर में चलने वाले काफी परेशान है बड़ी घटना को अंजाम को न्योता दे रहा है कई दफा गड्ढा को बचाने के कारण मार्ग में चलने वाले वाहन राहगीरों को ठोकर मारते बचे हैं। बताया जा रहा है कि पुल काफी जर्जर हो गया है वाहन चलने से पूल बहुत ही ज्यादा हिलता है विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। रोज घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।