City Media - Page 1131 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1131

महिला बाल विकास मंत्री ने बस्तर में आंगनबाड़ियों का किया औचक निरीक्षण

0

अव्यवस्था पाए जाने पर सुपरवाइजर और समूह पर कार्रवाई के दिए निर्देश

जगदलपुर, 06 मई 2022/ महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन मंत्री भेंड़िया ने बस्तर जिले के आंगनबाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ियों का अवलोकन कर सरकार की योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन का जायजा लिया। भेंड़िया ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के पोषण स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकताओं में है। राज्य सरकार बस्तर क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

मंत्री भेंड़िया ने विकासखंड लोहण्डीगुड़ा टाकरागुड़ा आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था पाए जाने पर सुपरवाइजर को तत्काल सस्पेंड करने और समूह को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही होने पर संबंधितों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री भेंड़िया विकासखण्ड तोकापाल के आंगनबाड़ी केंद्र करंजी भी पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां बच्चो को अपने हाथों से रेडी टू ईट खिलाया और अपनी मौजूदगी में बच्चों का वजन नाप करवाकर उनका पोषण स्तर देखा। भेंड़िया ने स्वच्छता पर जोर देते हुए महिलाओं और बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के स्थान और स्टोर की साफ सफाई का जायजा लिया। इसके साथ ही भेंड़िया ने ग्राम पंचायत बास्तानार के आयतुपारा आंगनबाड़ी केन्द्र का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और अन्य अव्यवस्थाओं को देखते हुए श्रीमती भेंड़िया ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा सहित संचालनालय के अधिकारीगण भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि मंत्री भेंड़िया के दौरे के पहले विभागीय संचालनालय के दो-दो अधिकारी बस्तर क्षेत्र के जिलों में मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने पहुंचे हैं। ये अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में वस्तुस्थिति के आंकलन की रिपोर्टिंग मंत्री भेंड़िया को करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर महिला एवं बाल विकास मंत्री योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश देंगी।

प्रभारी मंत्री कवासी लखमा बस्तर संभाग के द्वारा जिला स्तर में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक रखा गया

0

कवासी लखमा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यक कर आबकारी वाणिज्य उद्योग एवं प्रभारी मंत्री बस्तर संभाग के द्वारा जिला स्तर में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जगदलपुर प्रेरणाहाल कलेक्ट्रेट में रखा गया है |

इस दौरान बस्तर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन जी, नारायणपुर विधायक एवं अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप, अक्षय ऊर्जा विकास बोर्ड अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार जी, जगदलपुर महापौर श्रीमती सफिरा साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य, जानकी राम सेठिया, जेल संदर्शक सदस्य दिनेश यदु, धर्मा पाढ़ी , राजेश कुमार, कलेक्टर बस्तर रजत बंशल, बस्तर एसपी अभिषेक मीणा, जीएसटी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी गण मौजूद रहे |

जिला प्रशासन ने बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही जारी कर बदमाश विक्की उर्फ़ को किया जिला बदर

0

बालोद जिला बदर प्रशासन में जिले के निगरानी शुदा बदमाशो पर कार्यवाही करते हुये दल्लीराजहरा क्षेत्र के निगरानी शुदा बदमाश विक्की उर्फ़ पर जिला बदर की  कार्यवाही की, जिला बदर की कार्यवाही के अपराधिक प्रवृतियों में लिप्त व्यक्तियों को कुछ निर्धारित समय के लिए जिले से बाहर कर दिया जाता हैं इसी प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ राज्य के सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5, 6 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये जिला दंडाधिकारी जनमेजय महोबे ने विक्की उर्फ और अभिषेक राव पिता मोहन राव उम्र 24 वर्ष साकिन टीचर कॉलोनी रोड थाना राजहरा को आगामी एक वर्ष के लिए जिला बालोद, दुर्ग ,धमतरी , राजनांदगाँव, कांकेर, जिलो की राजस्व सीमायों से जिला बदर का आदेश पारित किया  गया हैं जिसमें विक्की उर्फ़ व अभिषेक राव पर गाली गुफतार करना और  जान से मरने की धमकी देना धारदार हथियारों से लेंस होकर हमला कर लोगों को चोट पहुचना आवैध रूप से शराब विक्रय करना गाजा की तस्करी करने का राजहरा थाने में 7 प्रकरण से दर्ज हुआ हैं जिसमे पुलिस और जिला प्रशासन  बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही जारी हैं|

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने धनपूंजी के मंडई में शामिल हो विधि विधान से पूजा अर्चना की

0

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत धनपूंजी में आयोजित माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवं माता सोसनपालिन , मां दंतेश्वरी एवं महामाई देवी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के कुशल मंगल,सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी सरकार आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने एवं आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है आज हर ग्राम पंचायत में देव गुड़ियों एवं माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद से किया जा रहा है नगरनार में माडल गुड़ी का निर्माण किया जा रहा है मेला एवं मंडई का हमारी संस्कृति में विशिष्ट महत्व है यह ना केवल हमारी संस्कृति की पहचान है वरन् लोगों के मिलने जुलने का भी स्थान है हमारी सरकार ने आपके पंचायत को मेला एवं मंडई आयोजन हेतु विशेष प्रयास करके नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कारपोरेशन के सी एस आर मद से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है जिससे की मेला एवं मंडई का आयोजन गरिमापूर्ण ढंग से किया जा सके |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य हेमेश्वरी , नगरनार सरपं श्रीमतीखन बघेल,भेजापदर सरपंच बुधसन कश्यप, कामिनी नागेश सरपंच उपनपाल, नीलांबर सरपंच धनपूंजी,जालंधर नाग, घनश्याम महापात्र,विजय बिसाई,रवि शंकर दास,धनुर्जय दास, ईश्वर दास,संजय दास,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग,हेमु उपाध्याय,विजय सिंह,विजय दास उपस्थित रहे |

राहुल गांधी के खिलाफ ट्विटर पर झूठे एवं दुर्भावनापूर्ण आरोप को लेकर मंत्री टी. एस. सिंह देव ने पुलिस विभाग को सौंपा शिकायत पत्र

0

राहुल गांधी के खिलाफ ट्विटर पर झूठे एवं दुर्भावनापूर्ण आरोप को लेकर मंत्री टी. एस. सिंह देव ने पुलिस विभाग को शिकायत पत्र सौंपा जिसमे बताया गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्विटर” पर विभिन्न पोस्ट देखे हैं जो घोर आपत्तिजनक और आपत्तिजनक प्रकृति के हैं और निम्नलिखित ट्विटर हैंडल के माध्यम से बनाए गए हैं: @MajorPoonia @KapilMishra_IND @हरीश खुराना उपरोक्त हैंडल समान रूप से झूठे और दुर्भावनापूर्ण पोस्ट पोस्ट कर रहे हैं जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी नेपाल में एक पब में एक पार्टी में भाग ले रहे थे और वहां उन्होंने नेपाल में चीनी राजदूत के साथ गुप्त बैठक की थी। उक्त पोस्ट से स्पष्ट है कि राहुल गांधी देशद्रोही गतिविधियों में शामिल हैं और भारत के खिलाफ चीनी सरकार के साथ साजिश कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं और आम तौर पर कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से राहुल गांधी की छवि को लगातार खराब करने और खराब करने के लिए एक संयुक्त अभियान के हिस्से के रूप में फैलाए जा रहे हैं। लोगों को स्पष्ट रूप से एक विशेष राजनीतिक दल की घृणित और विभाजनकारी विचारधारा का प्रचार करने के लिए किया जा रहा है । राहुल गांधी वास्तव में नेपाल की निजी यात्रा पर रहे हैं और कुछ समारोहों में भाग लेते रहे हैं, जहां उनकी एक स्थानीय परिचित के साथ फोटो खिंचवाई गई है, जिसे ट्वीट्स में एक चीनी महिला के रूप में झूठा दिखाया गया है, जबकि महिला राहुल गांधी की एक नेपाली परिचित है। । उन पर लगाए जा रहे आरोप स्पष्ट रूप से झूठे हैं, लेकिन फिर भी राहुल गांधी की प्रतिष्ठा को खराब करने और बदनाम करने और उनकी छवि को प्रदर्शित करने के स्पष्ट इरादे से प्रचारित किया जा रहा है। राजनीतिक छवि खराब उक्त सोशल मीडिया पोस्ट कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के समर्थकों के एक बड़े वर्ग को उकसाने और भड़काने और इस तरह समाज में अशांति पैदा करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए उक्त घोर आपत्तिजनक पोस्ट पर पुलिस द्वारा तुरंत संज्ञान लेने की आवश्यकता है और कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत दुर्भावनापूर्ण अभियान के लिए जिम्मेदार सभी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0

☀️ दो आरेापियों पर कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की कार्यवाही

☀️ हैप्पी टु हाॅलीडेज के नाम पर फर्जी वेबसाईड चलाकर किया जाता था ठगी

☀️ मालद्वीप टुर पैकेज के नाम पर प्रार्थी से किया गया था ठगी

☀️ 03 लाख 11 हजार रूपये की हुई थी ठगी

☀️ दोनो आरोपी उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के निवासी

☀️ 01 लाख रूपये नगद बरामद

☀️ दो मोबाईल एवं चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज बरामद

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। एवं टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में बस्तर पुलिस के द्वारा विशेष रूची लेकर कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में मोबाईल फोन के माध्यम से आनलाईन ठगी करने वाले शातिर गिरोह पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिसंबर 2021 एवं जनवरी 2022 के दौरान मामले के प्रार्थी नुतन दीवान निवासी धरमपुरा को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से काॅल करके हैप्पी टु हाॅलीडेज नामक एजेंसी के माध्यम से मालद्वीप में टुर प्लान के नाम पर अलग-अगल किश्तों में 03 लाख 11 हजार रूपये अपने खाते में डलवाकर ठगी किया गया था ठगी के संबंध में नुतन दिवान को ज्ञात होने पर नुतन दिवान के रिपोर्ट पर संबंधित काॅलर मोबाईल धारक एवं खाता धारक के विरुद्ध थाना कोतवाली में ठगी (धारा 420 भादवि0) का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक नोडल सायबर सेल गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के मामले में आरोपियो के बैंक खातों के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी उत्तरप्रदेश में मिलने पर, उप निरीक्षक पीयुष बघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा गाजियाबाद में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ पर उसने अपना संतोष कुमार निवासी गाजियाबाद का होना बताया जिससे पुछताछ करने पर इस ने प्रार्थी नुतन दीवान को मोबाईल फोन के माध्यम से आन लाईन ठगी करना स्वीकार किया एवं उक्त घटना में उसने अपने एक अन्य साथी गौरव सारस्वत की भी संलिप्तता होना बताया जिस आधार पर उक्त टीम के द्वारा गाजियाबाद में ही संतोष कुमार के निशानदेही पर एक अन्य आरोपी गौरव सारस्वत को पकड़ा गया जिससे पुछताछ करने पर गौरव ने भी मोबाईल फोन के माध्यम से प्रार्थी को ठगी करना स्वीकार किया एवं दोनो ने बताया कि इनके द्वारा हैप्पी टु हाॅलीडेज नामक टुर कंपनी के नाम से फर्जी वेबसाईड बनाया गया है और अपने आप को उक्त एजेंसी का संचालक होना बताकर मालद्वीप टुर पैकेज के नाम पर लुभावने प्रलोभन देकर प्रार्थी को फोन करके दिसंबर 2021 एवं जनवरी 2022 में युनियन बैंक एवं कोटक महिन्द्रा बैंक के खातों में अलग अलग किस्त में 03 लाख 11 हजार रूपये की राशि अपने खाते में डलवाकर ठगी करना स्वीकार किये। कि आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनो के कब्जे से ठगी किये हुये राशि में से 01 लाख रूपये नगद, 02 नग मोबाईल, चेकबुक, पेनकार्ड,आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बरामद हुआ है। मामले में दोनो आरोपियों संतोष कुमार गौरव सारस्वत को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर रिमांड पर लाया गया है। ज्ञात हो कि मामले का मुख्य आरोपी गौरव सारस्वत कम्प्युटर सांईस में एम0टेक तक की पढ़ाई किया गया है। टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में बस्तर पुलिस विशेष रूची लेकर कार्य कर रही है। 01 मई 2022 को भीं टेलीफोनिक फ्राॅड के मामले में परपा पुलिस के द्वारा भी मोह0 सरीफ नामक एक आरोपी को हरदोई उत्तरप्रदेश से पकड़ कर कार्यवाही किया गया था।

☀️ बरामद सम्पत्ति:-
(1) नगदी रकम 1, लाख रूपये,
(2) 02 नग मोबाईल
(3) एक चेकबुक,आधार कार्ड,पेनकार्ड

☀️ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू, धनंजय सिन्हा
उप निरी. – पीयुष बघेल, अमित सिदार, विष्णु यादव
प्र.आर. – विवेक प्रकाश कोसले, मौसम गुप्ता
आरक्षक – गौतम सिन्हा, रवि कुमार, दीपक कुमार

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने विभिन्न स्कूलों में 125 साइकिल वितरण किया

0

छात्र छात्राओं को पाठ्य पुस्तकें वितरित किए

प्रावीण्य सुचि में आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने आज जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शालाओं में छात्राओं को सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल वितरण किया नगरनार में 72 छात्राओं को,मार्केल में 35 छात्राओं को एवं धनपूंजी में 18 छात्राओं को साइकिल वितरण किया इस अवसर पर उन्होंने मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया |

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील एवं यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरस्वती साइकिल वितरण योजना आरंभ किया है अब हमारी बच्चियों को शाला आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा से ही आपके जीवन में बदलाव आ सकता है पर आपको एक उद्देश्य तक कर शिक्षा ग्रहण करना चाहिए तभी आपको सफलता मिलेगी उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कैरियर गाइडेंस शिविर लगाकर बच्चों की प्रतिभा को पहचानने एवं उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं नगरनार सरपंच लैखन बघेल, जालंधर नाग,बुधसन जी सरपंच भेजापदर,धनुर्जय नाग, कामिनी नागेश सरपंच उपनपाल,रवि शंकर दास उप सरपंच नगरनार,धनुर्जय दास सांसद प्रतिनिधि,विजय दास ईश्वर दास,संजय, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय,इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, घनश्याम महापात्र,उप खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन, श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव,दीपक राव,सुमित्रा देवांगन,मनीष ठाकुर समेत शालाओं के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे |

फिर से जीतेंगे नारायणपुर….

0

भानपुरी । बस्तर सांसद दीपक बैज और छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत तीरथा में कांग्रेश कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कार्यकर्ताओं में भरा जोश भरा।

बस्तर सांसद दीपक बैज व नारायणपुर विधायक चन्दन कश्यप ने नारायणपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत तीरथा में सेक्टर स्तर पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की बैठक ली एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की इस दौरान बस्तर सांसद दीपक बैज ने कार्यकर्ताओं से कहा हमारी सरकार बेहतर काम कर रही है और सरकार की योजनाओं को हमे घर घर तक पहुंचाना है। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीव हो हमारी सरकार के साथ साथ आपके विधायक चंदन कश्यप भी अच्छा कार्य कर रहे है। क्षेत्र की जनता के लिए दिन रात मेहनत कर रहें है बीजेपी के 15 सालों में जो काम नही हुआ वो हमारी सरकार व आपके विधायक चंदन कश्यप के प्रयास से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। जिसको देखते हुए निश्चित रूप से आने वाले समय में यहां पे कांग्रेस को लाभ मिलेगा और हमारा हर कार्यकर्ता एकजुटता व मजबूती के साथ आने वाले चुनावों में काम करेगा।

साथ ही बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज में 2023 में कांग्रेस को जिताने के लिए संकल्प दिलाया ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा “फिर से जीतेंगे नारायणपुर”

इस दौरान सांसद दीपक बैज,विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप,जिला अध्यक्ष बलराम मौर्य,जनपद सदस्य सावित्री यादव,जनपद सदस्य निलय कश्यप,श्याम दीवान,अनिल बघेल,देवेंद्र कोर्राम, लखेश्वर ठाकुर,श्यामकुमारी ध्रुव,मोसुराम बघेल,मुन्नीबाई कश्यप,डमरूधर कश्यप,सिंधुराम,शंकर कश्यप,सोनूराम सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने ली आकांक्षी जिला बीजापुर के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

0

अंदरूनी ईलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचाने व्यापक पहल करें  -केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राय

बीजापुर- भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आकांक्षी जिला बीजापुर में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि अंदरूनी ईलाकों तक विकास की रोशनी पहुंचाने व्यापक पहल किया जाये, ताकि इन ईलाकों के रहवासी विकास की मुख्यधारा में जुड़ सकें। कलेक्टोरेट बीजापुर के सभाकक्ष में आयोजित इस समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम सहित पंचायत पदाधिकारी और डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, पुलिस अधीक्षक ए. वाष्णेय तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री राय ने आकांक्षी जिलों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, रोजगार, अद्योसंरचना आदि सेक्टरों हेतु निर्धारित सूचकांकों के अंतर्गत समीक्षा करते हुए कहा कि भारत सरकार विकास की दिशा में पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिला घोषित कर इन जिलों में बुनियादी सुविधाओं की सुलभता सहित लोगों की बेहतरी के लिए सार्थक प्रयास कर रही है। यही वजह है कि आकांक्षी जिला बीजापुर में तेजी के साथ तरक्की हुई है और विकास के नये आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होने इस दिशा में अब तक किये गये क्रियान्वयन के परिणामों के आधार पर कमी को दूर करने हेतु सकारात्मक प्रयास करने पर जोर देते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों की विकास में सहभागिता होनी चाहिए। इसे दृष्टिगत रखते हुए अंदरूनी ईलाकों में विशेष तौर पर ध्यान केन्द्रीत कर लोगों को लाभान्वित किये जाने सकारात्मक प्रयास किया जाये। जिससे इन ईलाके के लोग विकास की मुख्यधारा में जुड़ सकें। समीक्षा के दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने जिले में संचालित विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, अद्योसंरचना सेक्टर में बेहतर ढंग से कार्य करने के फलस्वरूप आशातीत उपलब्धि हासिल हुई है। जिले के नक्सली प्रभावित अंदरूनी ईलाकों के 30 नवीन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे इन ग्राम पंचायतों के रहवासी विकास की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे दूरस्थ क्षेत्रों के ग्राम पंचायतों में एकीकृत विकास केन्द्रों के जरिए सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, उचित मूल्य दुकान जैसी मूलभूत सुविधाओं की सुलभता को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं सड़क से जुड़ चुके अंदरूनी बसाहटों के लोगों को बारहमासी आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जिले में इंद्रावती नदी किनारे के किसानों को सिंचाई सुविधा की उपलब्धता के बारे में बताया कि अब इस क्षेत्र के किसान मिर्च की उन्नत खेती सहित साग-सब्जी का अच्छा उत्पादन कर रहे हैं। उन्होने गौठानों में आजीविका मूलक गतिविधियों तथा गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन के बारे में भी जानकारी दी। बैठक के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री राय ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नेटवर्क की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए भारत नेट कार्यक्रम में गति लाने की आवश्यकता बतायी। वहीं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत जिले में 75 अमृत सरोवर विकसित किये जाने कहा। इसके साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति व्यापक जागरूकता लाये जाने पर बल दिया।

माँ से किया वादा बेटे ने पूरा किया, तोगर बने स्टेनोग्राफर

0

समाज व क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

बीजापुर। कहते है कि इंसान अपनी इच्छशक्ति और लगन से हर नामुमकिन चीज को मुमकिन कर सकता है। इस बात को आज कुटरू जैसे सुदूर गांव के एक आदिवासी युवक ने सच कर दिखाया हैं।

जी हां हम बात कर रहे है बीजापुर जिले के कुटरू में रहने वाले आदिवासी युवक शिवशंकर राव तोगर की। शिवशंकर का चयन जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा में स्टेनो ग्राफर के पद पर चयन हुआ है। शिवशंकर कुटरू निवासी बंडेराम तोगर व श्रीमती चिन्नक्का तोगर के द्वितीय पुत्र है। पिता के बचपन में ही देहांत हो जाने के बाद बच्चों की शिक्षा माता चिन्नाक्का ने पूरी कराई। शिवशंकर ने स्टेनोग्राफर की पढ़ाई दुर्ग व रायपुर से पूरी की हैं। यही से उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा के लिए स्टेनोग्राफर व स्टेनो टाइपिस्ट के लिए आवेदन किया था। जिसमें शिवशंकर का चयन दोनों में ही हो गया। स्टेनोग्राफर में शिवशंकर ने मेरिड में पहला स्थान लाकर अपनी माँ से किया वादा पूरा कर दिखाया हैं। शिवशंकर तोगर के स्टेनोग्राफर जैसे महत्त्वपूर्ण पद पर चयन होने एवं जिले का मान बढ़ाने पर परधान आदिवासी समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सकनी चन्द्रिया, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पोरतेक, जिला उपाध्यक्ष राकेश गिरी, बड़े भाई विश्वास राव तोगर, रामैया तोकल, अरुण सकनी, शिवनारायण आलम, तुलसी राम आलम व सर्व आदिवासी समाज व सर्व समाज ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

MOST POPULAR

HOT NEWS