City Media - Page 488 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 488

कवर्धा सड़क हादसा में 15 लोगों की मौत

0

कवर्धा छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के गृह जिले कवर्धा में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है।

पिकअप वाहन पर सवार सभी मजदूर तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर प्राप्त हुई है। वहीं 7 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है। कवर्धा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है।

दीपक बैज ने जताया दुख

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कवर्धा हादसे पर गहरा दुख जताया है। मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देते और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए दीपक बैज ने कहा है कि यह घटना हृदय विदारक है। श्री बैज ने प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से मृत मजदूरों के परिजनों को दो दो करोड़ रुपए का मुआवजा देने तथा घायलों को 50- 50 रुपए की तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही दीपक बैज ने ऐसी घटना की पुनरावृति रोकने के लिए कदम उठाए जाने की भी जरूरत बताई है।

गांधी परिवार का चरण वंदन करने वालों का कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है सर्वे : केदार कश्यप

0
  •  छत्तीसगढ़ से जीत रहे 11 सीटें, देश में बढ़ेगा भाजपा का स्कोर : केदार कश्यप

जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेत्री कुमारी शैलजा के नोटिस सहित अन्य मुद्दों को लेकर बड़ा बयान दिया है। शैलजा के करीबी व्यक्ति द्वारा छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को मानहानि के नोटिस मामले पर केदार कश्यप ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अरुण सिसोदिया ने भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नोटिस दिया था, उसका क्या हुआ? कांग्रेसी नेता अपने बुरे कर्मों की वजह चुनाव हार रहे हैं। इस हताशा से कांग्रेस पार्टी उबर नहीं पा रही है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनता के साथ कांग्रेस ने गलत किया है, तो जनता सजा जरूर देगी। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें भाजपा के पक्ष में आ रही हैं।  कश्यप ने लोकसभा चुनावों के परिणाम को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल प्रचंड मतों से जीत दर्ज करेंगे। रायपुर लोकसभ सीट देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वालों की सूची में शामिल होगी। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के चरण चाटुकारों का कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है सर्वे।कांग्रेस पार्टी में चल रहे सर्वे को लेकर केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब खत्म होने की स्थिति में है। इनके पास नेताओं की भारी कमी है। उससे ज्यादा कमी गांधी परिवार के चरण चाटुकारों की है। इसलिए गांधी परिवार की चरण वंदना करने वाले नेताओं का सर्वे कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है।

ओडिशा में भी भाजपा सरकार

वन मंत्री केदार कश्यप ओडिशा में लगातार जनसंपर्क और विजय संकल्प रैली करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि ओड़िशा का चुनाव परिणाम भी भाजपा के पक्ष में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। वहीं राज्य में कांग्रेस मुकाबले में भी नहीं है, उसे पूछने वाला कोई नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपनी आंतरिक कलह से निकल नहीं पाई है। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी मैदान में बीजू जनता दल की हालत खराब कर दी है। जबकि कांग्रेस बीजू जनता दल से लड़ नहीं पा रही है।

ओडिशा में नवीन पटनायक मुख्यमंत्री है, लेकिन सरकार पांडियन चला रहे हैं। यह हम नहीं कह रहे, प्रदेश की जनता कह रही है। इसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है।

वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि, ओडिशा में भाजपा की लहर है। पूरा माहौल मोदी मय है। ओडिशा की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

प्रशासन की सक्रियता से दरभा क्षेत्र के 19 मजदूर वापस लाए गए कर्नाटक और हैदराबाद से

0
  •  कलेक्टर ने किया मजदूरी की राशि का वितरण 
    जगदलपुर प्रशासन की सक्रियता से सोमवार को दरभा क्षेत्र के 19 मजदूर कर्नाटक और हैदराबाद से छुड़ाकर लाए गए। कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में जिले के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को उनकी मेहनताना राशि ठेकेदारों से वसूल कर लाने पर कलेक्टर ने जिला कार्यालय में राशि का वितरण किया। साथ ही मजदूरों को अधिक मेहनताना की लालसा में अन्य राज्य पलायन नहीं करने की समझाईश भी दी। ज्ञात हो कि विकासखंड दरभा क्षेत्र के 19 श्रमिक अधिक मजदूरी के लालच में कर्नाटक में 14 व हैदराबाद के एलपी नगर में 5 मजदूर बोरिंग गाड़ी में मजदूरी कर रहे थे। जिन्हें मजदूरी भुगतान नहीं मिलने की शिकायत आने पर बस्तर जिला प्रशासन द्वारा दल का गठन कर 19 श्रमिकों को भुगतान सहित सकुशल गृहग्राम पहुंचाया गया है। उक्त 19 श्रमिकों को प्रशासन द्वारा 7 लाख 31 हजार 500 रुपए दिलवाए गए। जिसमें सन्ना सोढ़ी, समदू, धनीराम, कमलू, सन्नू को 56 हजार 400 रुपए मिले। इसके अलावा घेनवा, अरकित, हिडमा, लखमा और राजू को 42 हजार 300 रुपए, रागा को 28 हजार 500 रुपए, पोदिया व सोमा को 35 हजार 250 रुपए, मुंगला मरकाम और लक्ष्मण मरकाम को 40 हजार रुपए, सुखराम को 7 हजार, दशमन 11 हजार, हांदाराम मरकाम और भवानी मरकाम को 20 हजार रुपए मेहनताना की राशि दी गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, संयुक्त कलेक्टर सुनील शर्मा, श्रम विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। इस दौरान कलेक्टर ने कई लोंगो को उनकी राशि गिनवाई, एक बालक ने अशिक्षित होने के कारण राशि गिनने में असमर्थता जताई जिसके लिए कलेक्टर ने उसे साक्षर बनाने हेतु साक्षरता अभियान से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

नक्सल प्रभावित गांवों में चोरी की बाईक खपाने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
  • 15 लाख रुपए क़ीमत की 20 मोटर साईकिल जप्त 
    जगदलपुर बस्तर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो चोरी की बाईक्स को नक्सल प्रभावित गांवों में खपाता था। गिरोह के पास से 15 लाख रुपए मूल्य की 20 मोटर साईकिल बरामद की गई हैं। गिरोह का सरगना समीर खान अपने भाई अनाश खान एवं उसके साथियों से मोटर सायकल चोरी करवाता था और उन मोटर सायकलों को नक्सल क्षेत्र में और अन्य राज्यों में खपाता था। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जगदलपुर के संजय मार्केट, डिमरापाल अस्पताल, कोड़ेनार क्षेत्र, बोधघाट क्षेत्र एवं बीजापुर, भैरमगढ़, दंतेवाड़ा क्षेत्र से चोरी की गई 20 मोटर सायकलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रूपए है। बस्तर पुलिस क्षेत्र से लगातार मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट आने पर चोर गिरोह को पकड़ने हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशलूर विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में नव पदस्थ थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह एवं सायबर प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

सीसीटीवी फुटेज एवं चोरी गई मोटर सायकल एवं अज्ञात चोर की पतासाजी के दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर अनाश खान निवासी बचेली को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने बड़े भाई समीर खान द्वारा उससे और उसके साथी आकाश नाग एवं मोहन कुंजाम के साथ मिलकर जगदलपुर के आसपास संजय मार्केट, डिमरापाल अस्पताल, कोड़ेनार क्षेत्र, बोधघाट क्षेत्र एवं बीजापुर, भैरमगढ़, दंतेवाड़ा क्षेत्र से चोरी की गई 20 मोटर सायकल की चोरी की बात कबूल कर ली। चोरी की मोटर सायकलों को आरोपियों ने नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों से जप्त किया गया है। गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसपी ने दिया कैश रिवार्ड

मामले की तह तक पहुंचने में महत्पूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रूपये नगद इनाम दिया गया। इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक दिलबाग सिंह, शिवानंद सिंह सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह, अविनाश कुमार झा, प्रधान आरक्षक जोगीलाल बुड़ेक, प्रकाशचंद्र बांधव, उमेश चंदेल रवींद्र ठाकुर, गोबरू राम कश्यप, भावेश ठाकुर, सायबर आरक्षक सोनू कुमार गौतम, भूपेंद्र नेताम, गौतम सिन्हा, बलराम राणा ने निभाई।

अपाहिज वृद्धा को अपनों ने ठुकराया, तो सरकारी भवन को बसेरा बनाया

0
  •  पंचायत प्रतिनिधि नहीं ले रहे हैं लाचार बुजुर्ग की सुध
  • स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास का अब तक पड़ा है अधूरा

अर्जुन झा

बकावंड एक मां कभी अपनी संतान को कष्ट में नहीं देख सकती। अपनी औलादों की सारी तकलीफ वह अपने सिर पर लेने के लिए हरदम तैयार रहती है। वहीं आज की संतान शरीर से लाचार माता पिता को एक दिन भी बर्दाश्त नहीं कर पाते। 60 साल से भी ज्यादा उम्र वाली चेरो बघेल भी अपनी संतानों की ठुकराई एक बदनसीब मां है। गांव में घरबार रहते हुए भी वह बेघर रहने और सरकारी भवन के एक हिस्से में उम्र के अंतिम पड़ाव के दिन काटने मजबूर है।

बकावंड विकासखंड की ग्राम पंचायत डिमरापाल निवासी चेरो बघेल काफी बुजुर्ग तो हो ही चली है, पैरों से भी विकलांग है। ऊपर वाले की इस दोहरी मार को तो चेरोबाई बघेल किसी भी तरह सहती आ रही थी, मगर उसकी अपनी संतानों ने जो मार पहुंचाई है, वह चेरो बाई के लिए असहनीय हो गई है।परित्यक्ता और निशक्त चेरोबाई की परवरिश करने से उसकी ही संतानों और परिजनों ने हाथ खींच लिया। यही नहीं उसे घर से भी निकाल दिया गया। आज चेरो बाई गांव की सरकारी उचित मूल्य की दुकान के भवन के एक हिस्से में रहकर दिन काटने मजबूर है।महिला परेशान इस हिस्से में दीवार नहीं हैं। चेरोबाई ने धूप और तेज हवाओं, कुत्तों आदि से बचने के लिए चारों ओर पुरानी साड़ियों का पर्दा तान रखा है। बिछौने के नाम एक पुरानी चटाई और गिनती के बर्तन ही उसकी पूंजी हैं। गांव वाले जो कुछ दे देते हैं, उसे लकड़ी के चूल्हे में किसी तरह पकाकर चेरो बाई अपनी भूख शांत कर लेती है। बताते हैं कि जब तक चेरो बाई का शरीर ठीक था, घरवाले उसे साथ रखे रहे, शरीर से लाचार होने के बाद परिजनों ने ठुकरा दिया और डेढ़ साल से असहाय चेरो बाई राशन दुकान के बरामदे में जिंदगी गुजारती आ रही है।

पंच परमेश्वर को भी रहम नहीं

कहते हैं जिसका नहीं कोई सहारा, उसका होता है ऊपर वाला रखवाला, मगर यहां तो डिमरापाल के पंच परमेश्वरों को भी चेरो बाई की बेबसी पर रहम नहीं आ रहा है। पता चला है कि चेरो बाई के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। आवास निर्माण का काम थोड़ा बहुत ही हो पाया था कि परिजनों द्वारा आवास बनवाने से मना कर दिया गया और उस जमीन से वृद्ध चेरो बाई को भगा दिया गया। पंच, सरपंच और सचिव चाहते तो चेरोबाई के परिजनों को समझा बुझाकर उसके लिए आवास निर्माण करवा सकते थे। मगर किसी ने कोशिश तक नहीं की। वहीं चेरो बाई को न तो वृद्धावस्था पेंशन का न ही निराश्रित पेंशन का लाभ दिलाया जा रहा है। चेरोबाई पंचायत के सरपंच, सचिव से गुहार लगा लगाकर थक चुकी है। लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों को इस गरीब विकलांग बेसहारा महिला पर दया नहीं आ रही है।

कुसुमकसा चौक में कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत

0

बिग ब्रेकिंग कुसुमकसा चौक पर मोटरसाइकिल एवं अर्टिकाकार की जोरदार टक्कर में युवक की मौत घटना दोपहर 3:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रंमाक CG-24 U- 7939  बालोद की तरफ से आकर डौंडीलोहारा की ओर मुड़ रही थी वहीं डौंडीलोहारा की ओर से आ रही आर्टिका कार क्रमांक CG -04 NB -9691 दल्ली राजहरा की ओर जा रही थी मोड पर जोरदार टक्कर पर मोटरसाइकिल सवार युवक ऐश्वर्या चौधरी पिता ललित कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी पारसवही धमतरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई कार का सामने का हिस्सा भी बहुत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया मोटरसाइकिल का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया। मौके पर पुलिस नहीं पहुचीं थी। स्थानीय युवकों द्वारा यातायात को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा था।

विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग कल होगा समापन

0

बालोद संस्कारशाला बालोद के परिसर में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के तत्व धान में सात दिवसीय दुर्गा वाहिनी शौर्य प्रशिक्षण चालू है जिसमें जिसका समापन 21 मई मंगलवार को होगा हिन्दू धर्म संस्कृति अपने धर्म की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। दुर्गावाहिनी में बहनो को आत्म विश्वास जगाना , मानसिक , शारीरिक, बौद्धिक, आत्मबल बढ़ाना राष्ट्रहित में कार्य करने तैयार करना है तथा राष्ट्र धर्म व संस्कृति की सुरक्षा करना है। हमारी बहनो को शास्त्र के साथ साथ शस्त्र विद्या में भी सीखना जरूरी है शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले बहनों को स्वयं की आत्मरक्षा करने के साथ अपराधियों के साथ लड़ने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही संस्कृति ,सनातन और धार्मिक शिक्षा भी दी जा रही है l इस प्रशिक्षण में विभिन्न तहसीलों से आए लगभग 300 बहने शामिल हैं l इस आयोजन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बलराम गुप्ता जिला उपाध्यक्ष चौलेश देशमुख निलेश श्रीवास्तव जिला मंत्री राज सोनी बोधन भट्ट दल्ली राजहरा नगर अध्यक्ष शंकर साहू मौजूद रहे l

मोदी की संगत में कुर्सी बचाने विष्णुदेव साय भी बोलने लगे हैं 24 घंटे झूठ: दीपक बैज

0
  •  मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता : बैज
  • भाजपा नेताओं को मिलती है झूठ बोलने की ट्रेनिंग

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला नेता करार देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मोदी की संगत में आकर अब 24 घंटे झूठ बोलने लगे हैं।

दीपक बैज ने कहा है कि विष्णुदेव साय सीएम की कुर्सी बचाने के लिए 24 घंटे झूठ बोल रहे हैं। मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले अव्वल नेता हैं। भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भाजपा के नेताओं ने जितनी भी सभाएं की हैं, उनमें झूठ बोलने और गुमराह करने के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया है। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा नेताओं के पास भी मोदी की उपलब्धि की सूची नहीं है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के वादों पर भाजपा चर्चा करने से बचने के लिए कांग्रेस की पूर्व सरकारों पर फर्जी मनगढ़ंत घोटाले का आरोप लगा रही है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के झूठ और प्रोपेगेंडा को देश की जनता समझ चुकी है और अब तक हुए चार चरणों के चुनाव में भाजपा का 400 के दावे की हवा निकल गई है और जो भाजपा नेता छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतने का दम भर रहे थे, उन्हें अब पसीने छूटने लगे हैं। प्रदेश में जो बदलाव की लहर उठी है वो पूरे देश में दिख रही है। दीपक बैज ने कहा है कि संघ से जन्मजात जुड़े लोग भी अब सार्वजनिक तौर पर कह रहे हैं कि मोदी कुछ पूंजीपतियों के धन बल के दम पर अपना चेहरा चमकाने की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा के बड़े नेताओं को किनारे करके दो लोग एक कंपनी की तरह बाकी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रहे हैं। संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि उन्हें मोदी के इस कृत्य का विरोध करना चाहिए और भाजपा को बचाने के लिए सामने आना चाहिए।

पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर नाबालिग़ के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
  • थाना पुरूर पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार पीड़िता को बहला-फुसलाकर, शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।

नाम आरोपी :- दिनेश निर्मलकर पिता स्व. युवराज निर्मलकर उम्र 21 साल निवासी भिलाई, जिला दुर्ग (छ0ग0)

जुर्म जरायम निराकरण एवं आरोपियो की धरपकड हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर, पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर श्री बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे में पकड़ने में सफलता हासिल की गई।

दिनांक 17.05.2024 को प्रार्थिया थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी दिनेश निर्मलकर पिता स्व. युवराज निर्मलकर उम्र 21 साल निवासी भिलाई, जिला दुर्ग (छ0ग०) द्वारा नाबालिक होना जानते हुए बहला-फुसलाकर शादी का प्रलोभन देकर विगत 04 माह से लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता रहा तथा पीड़िता के मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना पुरूर में अपराध क्रमांक 80/24 धारा 363, 366, 376 (2) (ढ), भादवि एवं थारा 4,5 (ठ) 6 पाक्सो एक्ट कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी दिनेश निर्मलकर के घर पावर हाऊस फल मंडी के पास भिलाई जिला दुर्ग (छ०ग०) में पुरूर पुलिस के द्वारा दबिश दिया गया। आरोपी दिनेश निर्मलकर के घर से पीड़िता को बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया व आरोपी दिनेश निर्मलकर पुलिस के आने की सुगबुगाहट लगने से लुक छिप रहा था।  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद  एस०आर० भगत, के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पुरूर बोनीफस एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी को भिलाई से दिनांक 18.05.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त प्रकरण को सुलझाने व आरोपी को गिरफ्तारी एवं विवेचना में थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, महिला प्र.आर.क्र. 131 नर्मदा कोठारी, प्र.आर.क्र. 1545 कमलेश रावटे, आर. क्र. 46 पुष्कर तिवारी, आर.क्र. 496 विवेक सिन्हा, आर.क्र. 34 थनेन्द्र देवांगन एवं आर.क्र. 281 सुरेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

पूरे राज्य होगा बस्तर के बुरूंद सेमरा का प्लास्टिक कचरा रिसाइकल मॉडल

0
  •  स्वच्छ भारत मिशन एमडी और पंचायत निदेशक ने सेंटर का किया निरीक्षण
    जगदलपुर छत्तीसगढ़ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की एमडी श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पंचायत निदेशक श्रीमती प्रियंका महोबिया ने बुरुंद सेमरा में स्थित मटेरियल रिसाइकल फेसेलिटी सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर में प्लास्टिक सामग्रियों के रिसाइकल परियोजना को समझने और छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में समान परियोजनाओं को लागू करने की संभावनाओं का पता लगाने का प्रयास किया। दोनों अधिकारियों को एमआरएफ सेंटर में कचरा कलेक्शन, कचरा को अलग करने के साथ ही संस्था में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने संस्था में काम करने वाले सफाई मित्रों के साथ बातचीत की। एमआरएफ सेंटर में उनके काम और एमआरएफ सेंटर के खुलने से उनके जीवन में आए बदलाव पर भी चर्चा की। उन्होंने बस्तर की रिसाइकल सेंटर की योजना पर आधारित कार्यशाला का एक राज्य स्तर पर एसबीएम कार्यशाला आयोजित करने में रुचि दिखाई। इस अवसर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, जनपद पंचायत जगदलपुर के सीईओ अमित भाटिया, जनपद और एसबीएम टीम के सदस्य उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS