City Media - Page 814 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 814

बाली मेला में पंहुचे विधायक जैन छत्र लेकर मंदिर तक गए

0
  • 12 साल में होने वाले करनपुर के परब में शामिल हुए रेखचंद जैन- नकटी सेमरा में रूपशिला माता की गुड़ी में की पूजा- अर्चना

जगदलपुर सोमवार को ब्लॉक के करनपुर में हर 12 साल में होने वाले परब में सैकड़ों लोगों के साथ विधायक रेखचंद जैन साक्षी बने। उन्होने गुड़ी प्रांगण में ग्राम्य व क्षेत्रीय देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना की। इससे पूर्व उन्होने नकटीसेमरा की रूपशिला माता की गुड़ी में पूजा- पाठ की और मड़ई में सम्मिलित हुए। पुजारियों व सिरहा के साथ भक्ति भाव में डूबे जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय रीति-रिवाजों तथा परंपराओ को मान- सम्मान देने वाली अनेक योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया है परिणामत: समाज के विभिन्न वर्गों में उल्लास का माहौल है। मुख्यमंत्री बघेल ने किसी भी कार्य के लिए धन राशि की कमी नहीं होने दी है।

बोबो भजिया खरीदा, वृद्धा से लिया आशीर्वाद

नकटीसेमरा में रूपशिला माता की पूजा पश्चात विधायक जैन ने मड़ई का अवलोकन किया। इस दौरान मार्ग किनारे बैठी एक वृद्धा से बोबो भजिया खरीदा। उनसे चर्चा कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

पूजा करने के बाद जमीन पर बैठ गए विधायक

दोपहर बाद विधायक जैन करनपुर पंहुचे जहां जनपद उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी ने अपने साथियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। करनपुर में प्रति 12 वर्ष में आयोजित होने वाले परब में वे सम्मिलित हुए। गुड़ी में क्षेत्रीय तथा स्थानीय देवी- देवताओं की पूजा के बाद वे जमीन पर बैठ गए। अपने साथियों के साथ जमीन पर बैठते विधायक ने कहा कि देवी- देवताओं के समक्ष कुर्सी पर बैठना उचित नहीं होगा। उनकी इस सादगी के कायल अन्य लोगों ने भी ऐसा किया।

देवी का छत्र उठाकर मंदिर तक चले

पूजा पश्चात जैन लगभग एक किमी दूर स्थित हिंगलाजिन मंदिर तक छत्र उठाकर चले। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर सिर पर जवारा उठाए महिलाएं व बालिकाएं चल रही थीं। जात्रा में सम्मिलित देवी- देवताओं की डोली, आसन, लाट लिए ग्रामीण पुजारियों, सिरहा- गुनिया के साथ चल रहे थे। मंदिर तक पंहुचने में एक घंटा से अधिक का समय लगा। जगह-जगह विधि- विधानपूर्वक पूजा होती रही। लोगों में इतना अधिक उत्साह था कि वे अपने मोबाइल में जात्रा की रिकार्डिंग करते रहे। इस दौरान संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के साथ जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम, उपाध्यक्ष जीशान कुरैशी, चन्द्रभान झाड़ी, विजय सिंह, विकास राव, हेमंत देवांगन, सायमा अशरफ, माही श्रीवास्तव, इंदिरा राव आदि मौजूद थे। नकटी सेमरा में सरपंच दुशासन नाग, आड़ावाल सरपंच जयंती कश्यप, माता पुजारी फगनू कश्यप, झंडा पुजारी शुकलाल कश्यप, चैतराम बघेल, सुदर्शन बघेल, मोहन बघेल, लक्ष्मण बघेल, लक्ष्मी कश्यप, सुबरू बघेल, निलाप बघेल, किशन लाल वर्मा, कृष्णा लाल वर्मा, बिशू कश्यप, जगमोहन कश्यप, गणेश कश्यप, सामनाथ मंडावी, मोतीराम नाग, महाजन बघेल, सोनाधर कश्यप समेत सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद थे। वहीं करनपुर में पुजारी लोकनाथ सिरा, तिरुपति नागेश सरपंच, अंतराम पुजारी, सुखराम पुजारी, नरसिंह पुजारी, कैसबो, गंगाधर, समरत, संतोष पटेल, पुरन नाग, सालिक, संतोष सेठिया जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, संजय नाग समेत ग्रामवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित रहे।

सेन महाराज का जीवन समाज के लिए आदर्श: रेखचंद जैन

0
  • अनेक समाजों को भूमि – भवन देने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • जैन अपनी विधायक निधि से सेन भवन बनाने हेतु देंगे 10 लाख रु.

जगदलपुर संत शिरोमणि सेन महाराज का जीवन समाज के लिए आदर्श है। हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। सेन महाराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुझे निमंत्रित करने के लिए मैं समाज का ऋणी हूं। हमारे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी समाजों को भूमि व भवन बनाने के लिए जो पहल की है, उसके लिए सभी समाजों के लोग मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह भाव रखते हैं। सेन समाज को भी जगदलपुर शहर के अंदर सामुदायिक भवन के लिए भूमि आवंटित की गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त करता हूं।

उक्त बातें संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर आयोजित समारोह में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए। सेन महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए जैन ने आगे कहा कि प्रभु भक्ति में सेन महाराज अत्यधिक लीन रहते थे। एक दिन स्वयं भगवान उनकी जगह राजा की सेवा करने पहुंच गए। उनकी सेवा से राजा काफी प्रभावित हुए थे। जैन ने समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिसका समाज के सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कार्यक्रम को इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर सफीरा साहू व समाज के प्रमुखों सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान एमआइसी सदस्य सुशीला बघेल, ललिता राव, श्वेता बघेल, हेमंत देवांगन, चंद्रभान झाड़ी, सेन समाज के प्रदेश महामंत्री किशन सेन, अध्यक्ष मनोज ठाकुर, महेंद्र श्रीवास, जितेंद्र ठाकुर, सरोज श्रीवास, गणेश ठाकुर, बी. श्रीणू राव, गौरीशंकर श्रीवास, आसाराम सेन, रघु प्रसाद सेन, संजय श्रीवास, रामेश्वर ठाकुर, संगीता श्रीवास, काजल शांडिल्य, जगमोहन ठाकुर, संरक्षक भास्कर राव, राजू राव, राधेश्याम श्रीवास, राधेश्याम ठाकुर, सियाराम ठाकुर समेत सेन समाज के पुरुष, महिलाएं, बच्चे आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘श्री अन्न’ डकार गए बिचौलिए

0
  • मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई रकम की हुई खूब बंदरबांट
  • बकावंड जनपद पंचायत क्षेत्र में जमकर भ्रष्टाचार का खेल
  • प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत भेजने वाले हैं पार्टी के क्षेत्रीय नेता


बकावंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटे अनाज, जिसे मोदी ने अन्न नाम दे रखा है, का महत्व पूरी दुनिया को समझा रहे हैं। देश के भीतर भी मोटे अनाज के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर दिया जा रहा है। मोटे अनाज के उत्पादन को प्रोत्साहित करने केंद्र सरकार विशेष कार्यक्रम चला रही है। छत्तीसगढ़ सरकार भी इस दिशा में बेहतर काम कर रही है। मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार से प्राप्त राशि को छ्ग सरकार ने बस्तर जिले को आवंटित कर किसानों को मोटे अनाज की फसल लेने के लिए खाद, बीज, कृषि यंत्र, नकद अनुदान देने का आदेश जारी किया है। बकावंड विकासखंड में केंद्र सरकार की रकम की बंदरबांट कर अन्न को पकने से पहले ही डकार लिया गया है। केंद्र से प्राप्त लाखों रु. के वारे न्यारे बकावंड जनपद में किए गए हैं। यहां के भाजपा नेता मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजने की तैयारी कर चुके हैं।
रागी, कोदो, कुटकी, कुल्थी, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे मोटे अनाजों की अहमियत भारत में ऋषि, मुनि और प्राचीनकाल के वैद्य सदियों पहले ही समझ चुके थे। यही वजह है कि ऐसे अनाजों का भोजन के तौर पर उपयोग हमारे देश में प्राचीनकाल से ही किया जाता रहा है। बस्तर के आदिवासी भी ऐसे अनाजों के महत्व से अवगत रहे हैं तथा पहले यहां इनकी खेती बड़े पैमाने पर होती थी।अब ऐसे अनाजों का उत्पादन देश में लगभग बंद हो गया है। बस्तर में अभी आंशिक रूप से कोदो, कुटकी, रागी, ज्वार, मक्का की खेती कहीं कहीं की जाती है। मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष योजना चला रखी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोदो, कुटकी, कुल्थी, ज्वार, बाजरा, मक्का जैसे मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा प्राचीन आदिवासी कृषि प्रणालियों को फिर से अस्तित्व में लाने के लिए केंद्र सरकार की योजना के साथ अपनी नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना को जोड़कर बहुआयामी कार्यक्रम चला रखा है। इसके तहत गरीब तबके के आदिवासी तथा पिछड़े वर्गों के किसानों को खाद, बीज किट्स, बाड़ियों की मरम्मत और सुधार के लिए औजार के साथ ही नकद अनुदान देने का प्रावधान किया गया है। बाड़ियों में आदिवासी अपनी जरूरत के लिए तथा आजीविका चलाने योग्य मोटे अनाजों की फसलें व सब्जियां उगा सकें, यह मंशा छ्ग सरकार की रही है। इस कार्यक्रम को बकावंड जनपद पंचायत के कर्मियों और कुछ जनप्रतिनिधियों, जगदलपुर व बकावंड के तथाकथित व्यापारियों, सरपंच, सचिवों ने मिलकर भ्रष्टाचार का जरिया बना लिया है। योजना में प्रति हितग्राही किसान 16 हजार 500 रुपए के व्यय का प्रावधान किया गया था। लेकिन किसानों को स्तरहीन बीज किट और फावड़ा, कुदाल जैसे मामूली कृषि औजार देकर उनके नाम से लाखों रु. आहरित कर लिए गए। बीज किट और औजार आपूर्ति का काम ऐसे जनप्रतिनिधियों को दिया गया था, जो मेडिकल स्टोर, कम्प्यूटर सिस्टम, स्टेशनरी शॉप, जनरल स्टोर्स आदि की दुकानें चलाते हैं। जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों को सामग्री आपूर्ति का काम ले रखा था। इन तथाकथित आपूर्तिकर्ताओं ने किसानों को बीज के एकाध – दो पैकेट, फावड़ा, प्लास्टिक का धमेला आदि थमा दिए और फर्जी बिल व पावती बनाकर रकम आहरित कर ली। जनपद की ग्राम पंचायत कोसमी, उड़ियापाल, मोंगरापाल के किसानों के नाम से बोगस बिल, पावती आदि जमा कर लाखों रुपयों की बंदरबांट की गई है। कोसमी ग्राम पंचायत में 16 हितग्राही आदिवासी किसानों को कोदो, कुटकी, मक्का रागी के बीज किट तथा बाड़ी सुधार के नाम से फावड़ा, कुदाल, तगाड़ी जैसे मामूली औजारों का वितरण कर हर हितग्राही के नाम पर 16 हजार 500 रु. का आहरण किया गया है। किसानों को जो बीज किट और औजार उपलब्ध कराए गए हैं, उनकी कुल कीमत नौ सौ रु. से ज्यादा नहीं है।
कम्प्यूटर रिपेयरिंग करने वाली फर्म का नाम भी शामिल जगदलपुर की फर्म एसआर सप्लायर्स भी इस बंदरबांट में शामिल बताई गई है। एसआर सप्लायर्स को भी कथित रूप से कोदो, कुटकी, मक्का व सब्जियों के बीज तथा कृषि कार्य में आने वाले औजारों की आपूर्ति का काम दिया गया था। इस फर्म ने जो बिल बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के कार्यालय में पेश किया है, उसमें 1 लाख 95 हजार रु. के बीज व सामग्री किसानों को दिए जाने का उल्लेख है।हैरत की बात तो यह है कि एसआर सप्लायर्स के संचालक ने बिल बुक के पन्ने में अपनी फर्म द्वारा स्टेशनरी, स्पोर्ट्स, कम्प्यूटर रिपेयरिंग एंड सेल्स, एसीपी वर्क्स, फ्लेक्स एंड होर्डिंग्स, एल्यूमिनियम सेक्शन, डेंटिंग, पेंटिंग, रेडियम वर्क्स, इलेक्ट्रीक वायरिंग, स्टील आलमारी फर्नीचर आदि का काम किए जाने का उल्लेख किया है। बिल में कहीं भी कृषि सामग्री या बीज सप्लाई का काम का उल्लेख नहीं है। इस फर्जी फर्म और फर्जी व्यापारियों के नाम से बोगस बिल लगाकर लाखों के वारे न्यारे बकावंड जनपद पंचायत में किए गए हैं। मजे की बात तो यह है कि जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने फर्म के कार्यों को जांचे परखे बिना और उसके द्वारा कथित रूप से आपूर्ति की गई सामग्री का भौतिक सत्यापन किए बिना ही इस फर्म के बिल को पास करते हुए राशि भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया।

विधायक बघेल ने का निर्देश बेअसर
बकावंड जनपद में हुई गड़बड़ी के मामले में बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने उनके निर्देश की अनदेखी कर दी। जनपद पंचायत के किसी भी कर्मी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। तीन माह पहले विधायक बघेल ने जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, संबंधित कर्मियों और हितग्राहियों की सूची के साथ उपस्थित होने के लिए कहा था। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जिला पंचायत सीईओ के निर्देश को डाला डस्टबिन में
लगता है बकावंड जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अहमियत नहीं देते और उनके आदेश को डस्टबिन में डाल देते हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेश के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है। बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर किसी तरह की कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में भेजेंगे शिकायत
केंद्र सरकार की योजना में हुई धांधली को लेकर बकावंड मंडल भाजपा ने अब मोर्चा खोल दिया है। मंडल भाजपा अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप इस मामले की जांच की मांग पहले से उठाते आ रहे हैं, मगर उन्हें जरा भी तवज्जो नहीं दिया जा रहा है। कश्यप की आवाज अफसरों ने पूरी तरह अनसुनी कर दी। अब कश्यप इस मसले को प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी तक पहुंचाने की कवायद में जुट गए हैं। धनुर्जय कश्यप ने बताया कि वे फर्जी बिलों, फर्मों और व्यापारियों के नामों, बोगस किसानों की सूची तथा अन्य दस्तावेजी प्रमाण के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत जल्द भेजने वाले हैं।
वर्सन
तुरंत ले रहा हूं एक्शन

यह जानकर हैरानी हुई कि बकावंड जनपद पंचायत के सीईओ ने पूर्व में मेरे द्वारा जारी किए गए आदेश पर अमल नहीं किया है। तुरंत सच्चाई का पता लगाकर एक्शन लूंगा।

जगदलपुर में राजस्व पटवारी संघ की बैठक

0

आज दिनांक 15.04.2023 को राजस्व पटवारी संघ की बैठक पटवारी संघ भवन, लालबाग जगदलपुर में हुई. बैठक में रायपुर में दिनांक 24.04.2023 को होने वाले एक दिवसीय चेतावनी आंदोलन, विरोध प्रदर्शन एवं रैली में भाग लेने की रूपरेखा तैयार की गयी. राजस्व पटवारी संघ जिला बस्तर (जगदलपुर) के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने बताया कि राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर समय-समय पर प्रशासन को अवगत कराते हुए उनके निराकरण हेतू अनुरोध किया गया था, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी मांग का उचित निराकरण करने का प्रयास प्रशासन की ओर से नहीं किया गया, जिससे प्रदेश के सभी पटवारी साथी हतोत्साहित एवं निराश हैं, जिसके परिणामस्वरूप 24/04/2023 को तुता रायपुर में एक दिवसीय चेतावनी आंदोलन, विरोध प्रदर्शन एवं रैली करने का निर्णय प्रांतीय आह्वान पर लिया गया है जिसमें बस्तर जिले के सभी पटवारियों ने भाग लेने पर सहमति व्यक्त किया गया और एक प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में उप प्रांताध्यक्ष तेज प्रकाश पाण्डेय जिला सचिव दीपक कश्यप, कोषाध्यक्ष सोमेश नागेश, जिला उपाध्यक्ष विकास नेताम तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण सेठिया, मिलन कश्यप, घनश्याम देवागन, मीडिया प्रभारी खिरेन्द्र ध्रुव, गिरीश कोडोपी , सह सचिव प्रमोद बघेल सुनंदा नायडू श्रीमति पी सोनल, श्रीमति राजेश्वरी यादव, श्रीमति दानिश अली, शंकर वैद्य,अजय पाठक, कमल सिंह कश्यप,उपेन्द्र समरथ, नरेंद्र मंडन,सर्वेश्वर पाण्डे,अनिल बघेल, गुप्तेश्वर जोशी, रितेश कश्यप, संजय तिवारी जुगलकिशोर साहु, के मुरली राव उदयभान सिंह चौहान, सुरेश सिंह आदि पटवारी उपस्थित थे।

कांग्रेस शासन में हो रहा आदिम संस्कृति का संरक्षण: रेखचंद जैन

0
  • नेतानार की मां हिंगलाजिन मातागुड़ी में विधायक ने की पूजा- अर्चना- दो दिवसीय मडई में सम्मिलित हुए रेखचंद जैन

जगदलपुर रविवार को जगदलपुर ब्लॉक के नेतानार में दो दिवसीय मडई की शुरुआत हुई। इसमें संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए। उन्होने उपस्थित जन समुदाय को मडई की शुभकामना दी। जीर्णोद्धार मातागुड़ी का लोकार्पण करते जैन ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में आदिम जाति की संस्कृति का संरक्षण किया जा रहा है,

उनके विधानसभा क्षेत्र में ही लगभग 150 देवगुडियों का जीर्णोद्धार किया गया है। मेला- मडई की विशिष्टता की जानकारी उन्होने ग्राम सरपंच व अन्य लोगों से ली। इसके पश्चात मातागुड़ी में हिंगलाजिन देवी तथा अन्य देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना की। माता का जयकारा भी लगाया। तत्पश्चात विधायक श्री जैन ने मडई के विविध स्वरूपों का अवलोकन किया। मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में पुजारी, सिरहा व ग्रामीण पहुंचे थे। इस दौरान विधायक जैन के साथ नीलूराम बघेल, सरपंच सुकरा नाग ,रामा नाग,जनपद सदस्य धन सिंह, राजेश अहीर, हेमू उपाध्याय, गौरनाथ नाग, विजय सिंह, कुलदीप सिंह भदौरिया, विकास राव, जयदेव धुर , रामप्रसाद पटेल, नडगू नाग, शमा नाग, भादू पुजारी, सोनू सिरहा, आयतु सिरहा, सोनारू गुनिया, झितरु गुनिया, गोन्चू पंच, रामधर पंच, कोया, गुजा गुनिया, सोमधर गुनिया, गागरा, गुड्डू, नरसिंग, घसिया, भीमा, देवनाथ, हाडरू, गंगाराम, सोनसाय, फूल सिंग, रामलाल नाग समेत अनेक पंचायत प्रतिनिधि, पुजारी, सिरहा, ग्रामीण मौजूद थे।

प्रधानमंत्री सड़क योजना के निर्माण में चल रही लापरवाही, जनपद सदस्य बोले गुणवत्ता नहीं सुधरी तो करेंगे पदयात्रा

0

कुसुमकसा क्षेत्र में चिपरा, ककरेल और जुनवानी को जोड़ने तीन अलग-अलग मार्ग पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत हाल ही में सड़क बनाई गई है। लेकिन इसकी गुणवत्ता बहुत खराब है। जिस पर कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय बैस ने सवाल उठाया है। उन्होंने निर्माण स्थल पर मौका मुआयना कर वास्तविकता जानी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी साझा किया है। जिसमें उन्होंने दिखाया है कि किस तरह सड़क बनने के बाद डामर के ऊपर मुरूम बिछाया गया है। जो कि साइड सोल्डर में बिछाने के लिए लाया जाता है और इस तरह मुरूम में फिसलकर वाहन चालक सड़क पर गिरने लगे हैं। जिससे आए दिन हादसा होने लगा है। जनपद सदस्य ने बताया कि कुसुमकसा से चिपरा 37 लाख, कुसुमकसा से ककरेल लगभग 43 लाख और कुसुम से जुनवानी तक 33 लाख में सड़क बन रही है। काम लगभग पूरे हो चुके हैं। लेकिन साइड में मुरूम बिछाने के दौरान लापरवाही बरती गई है।

और सड़क पर बीचो-बीच बिछा दी गई है तो वहीं मटेरियल की गुणवत्ता भी खराब है। अभी से सड़क कई जगह उखड़ने भी लगी है। उन्होंने कहा है कि अगर कार्य की गुणवत्ता नहीं सुधारी गई तो फिर आसपास के ग्रामीणों के साथ इकट्ठा होकर पैदल यात्रा कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण की चौड़ाई भी पहले से बहुत कम है। तो मोटाई भी ठीक नहीं है। अभी से सड़क कई जगह धसने लगे हैं जबकि इसे बने हुए एक माह भी नहीं हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सामाजिक भवन के लिए सांसद बैज, विधायक कश्यप देंगे 10 लाख

0
  • माहरा समाज के 47 गांवों की परगना सभा में शामिल हुए सांसद दीपक बैज और विधायक कश्यप

जगदलपुर नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केशरपाल मे आयोजित माहरा समाज के 47 गांवों के परगना सम्मेलन में सांसद दीपक बैज और नारायणपुर के विधायक चंदन कश्यप शामिल हुए। बैज व कश्यप ने समाज के भवन निर्माण के लिए 5- 5 लाख रु. देने की घोषणा की। गांव पहुंचने पर सांसद दीपक बैज और विधायक चंदन कश्यप का समाज के लोगों ने बाजे गाजे के साथ और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।अतिथियों ने जगतू माहरा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कार्यक्रम में माहरा समाज के पदाधिकारी एवं 47 गांव परगना के पदाधिकारी, माहरा समाज के बस्तर जिला अध्यक्ष सुंदर सोढ़ी, दामुधार कश्यप, उपाध्यक्ष सोनसिंग बघेल, देवनाथ कश्यप, बकावंड ब्लाक अध्यक्ष बलराम बेसरा, लोहंडीगुड़ा ब्लाक अध्यक्ष केसी बघेल, केशरपाल ब्लाक अध्यक्ष रामदयाल, तोकापाल ब्लाक अध्यक्ष राजूराम, बास्तनार ब्लाक अध्यक्ष कमलेश बघेल, अमीर कश्यप, दामुधर कश्यप, विद्याधर बघेल, अध्यक्ष माहरा समाज दरभा रमेश बघेल, श्याम दीवान, धनुर्जय नेताम, नंदकिशोर, अंचल बाजपेयी सहित समाज के गणमान्य भारी संख्या में उपस्थित थे।

नेताओं को लीडरशिप डेवलपमेंट के टिप्स दिए सांसद दीपक बैज ने

0
  • बस्तर के सांसद ने दंतेवाड़ा में ली कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक
  • बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में भी हुए शामिल

दंतेवाड़ा बस्तर के सांसद दीपक बैज दो दिवसीय प्रवास पर दंतेवाड़ा जिले में आए थे। बैज किरंदुल में आयोजित अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल हुए। दूसरे दिन उन्होंने यहां पार्टी नेताओं की बैठक लेकर कांग्रेस के लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन (एलएमडी ) के संबंध में जरूरी जानकारियां और निर्देश दिए। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सांसद बैज किरंदुल में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। समारोह में बैज ने बाबा साहेब महान सपूत बताते हुए कहा कि भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान की बदौलत न सिर्फ वंचितों को समाज में बराबरी का दर्जा मिल पाया है,

बल्कि राजनैतिक और प्रशासनिक स्तर पर देश मजबूत भी हुआ है, लोकतंत्र को मजबूती मिली है। इस कार्यक्रम के बाद वापस दंतेवाड़ा लौटकर सांसद दीपक बैज ने दूसरे दिन 15 अप्रैल को दंतेवाड़ा के सर्किट हाउस में लीडरशिप डेवलपमेंट मिशन की बैठक ली। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा के सभी पदाधिकारी, समस्त जोन अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मौजूद थे। एलडीएम के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी एवं बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। इस दौरान एलडीएम प्रभारी बैज ने बैठक में दी गई जिम्मेदारियों को 22 अप्रैल तक पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। ज्ञात हो कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एसटी, एससी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक विभाग के कोऑर्डिनेटर के. राजू ने एलडीएम के लिए सांसद दीपक बैज को 6 विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, चित्रकोट, बस्तर व नारायणपुर का प्रभारी बनाया है। बैठक में दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम, विमल सुराना, शकील रिजवी, सुलोचना कर्मा, जया कश्यप, कमलोचन सेठिया, राजकुमार तामो, प्रवीण राणा, विमल सलाम, गणेश दुर्गा, विनय मौर्य, मनोज मालवीय, एन राजा सहित दंतेवाड़ा के समस्त पार्षद, ब्लाक अध्यक्ष,जिले के सरपंच एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आदिवासियों के समग्र विकास में जुटी है भूपेश सरकार: रेखचंद

0
  • बम्हनी के बूढ़ी परदेशिन माता मेले में शामिल हुए संसदीय सचिव जैन
  • मेला और खेलकूद आयोजन के लिए सौंपा अनुदान राशि का चेक

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन अपने सहयोगियों के साथ शनिवार को जगदलपुर ब्लॉक के बम्हनी में आयोजित बूढ़ी परदेशिन माता के मेले में पंहुचे। मेला समिति के सदस्यों को उन्होंने मेला आयोजन हेतु एनएमडीसी द्वारा सीएसआर मद से प्रदत्त एक लाख रुपए का चेक सौंपा। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राज्य के आदिवासियों के समग्र विकास के लिए हमारी सरकार जुटी है। पिछले चार साल से अनेक योजनाएं इस निमित्त संचालित की जा रही हैं। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल के साथ समूचे बस्तर के जनप्रतिनिधि मुख्यमंत्री बघेल के सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं।

जैन ने मेले में उपस्थित हजारों ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति मेले- मड़ई के माध्यम से सकल विश्व में सराही जाती है। इस संस्कृति को संरक्षित करने मुख्यमंत्री स्वयं समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनकी पहल पर मेला एवं खेलकूद गतिविधियों के लिए एक- एक लाख रु. का चेक दिया जा रहा है। इस दौरान श्री जैन के साथ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणि, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, वीरेंदर साहनी, यशोदा साहनी, भगवान बघेल, सुंदर कश्यप, सुखराम, भागीरथी बघेल, दयानिधि गुरु, भास्कर चालकी, चेरगु पुजारी, राधामनी देवांगन, फूलमनी, रयमती कश्यप, लखेश्वर पटेल, पीतांबर देवांगन, भगचंद देवांगन, समदु बघेल, बुधमनी पात्रो, सुशीला बघेल, दयाराम देवांगन आदि मौजूद थे।

बस्तर के विकास में बंगीय समाज की प्रमुख भूमिका: रेखचंद जैन

0
  • बंगीय समाज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल- भक्ति गीतों पर जमकर झूमे संसदीय सचिव

जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने बस्तर के विकास में बंगीय समाज की भूमिका की जमकर सराहना की। शनिवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के बंगीय समाज के भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होने अपने सहयोगियों के साथ भागीदारी दी। इस अवसर पर आयोजित विविध कार्यक्रमों में उन्होने भाग लिया। भक्ति गीतों पर संसदीय सचिव जमकर झूमे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं, महिलाओं, बच्चों समेत समाज के अनेक लोगों में उनके साथ सेल्फी लेने की खूब ललक देखी गई। श्री जैन ने भी सभी के साथ अपनी फोटो खिंचवाई। अपने संबोधन में कहा कि ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिवार के बीच खड़ा हूं। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास में बंगीय समाज के योगदान को रेखांकित करते कहा कि स्थानीय अर्थ व्यवस्था को समाज ने अनेक माध्यमों से गति दी है। इस प्रकार वे राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं।

अष्टम प्रहर कार्यक्रम के बारे में भी बोला। पोहिला बैशाख कार्यक्रम के साथ बंगीय समाज के 40 वें स्थापना दिवस पर भी प्रकाश डाला। इस अवसर पर मनोरंजन राय, मानिक वेदांग्य, जीवानंद हलधर, तनय चौधरी,गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, कुलदीप भदौरिया, तपन देवनाथ, परिमल सरकार, जयगोपाल सरकार, विपद भंजन बोराई, संजय समद्दार, शंकर बोराई, मनिंन्द्र नाथ मंडल, गोविन्द गांगुली, श्रीमती सरस्वती सरकार, श्रीमती अपु व्यापारी, प्रदीप मल्लिक, प्राण वल्लभ विश्वास, श्रीमती रीता राय चौधरी, अनीता साह, विकास कर्मकार, मृन्दानकर दास, लक्ष्मण सरकार, शिवानी बनिक, जयदेव विश्वास, जतीन्द्र राय चौधरी, अनूप पॉल, अनिमेष पाल व अन्य मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS