City Media - Page 899 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 899

छ्ग प्रदेश शासकीय शिक्षक फेड की जिला कार्यकारिणी घोषित

0
  • सरजारे जिला अध्यक्ष व शिवशंकर कोर्राम ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

मोहला छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षकों की जिला स्तरीय समस्याओं को हल कराने की रणनीति बनाई गई और जिला तथा ब्लॉक ईकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

मोहला, मानपुर, अम्बागढ़ चौकी जिला इकाई अध्यक्ष राजकुमार सरजारे तथा मोहला ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर कोर्राम बनाए गए। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक हाईस्कूल मैदान मोहला में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी के जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक मोहला के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया। जिला अध्यक्ष राजकुमार सरजारे एवं ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर कोर्राम बनाए गए।

जिला कार्यकारिणी में सचिव मक्खन लाल साहू, उपाध्यक्ष रमेश मंडावी, महामंत्री सूरजभान धुर्वे, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, श्रवण डहरे, संगठन मंत्री फूलबाई आर्य का मनोनयन किया गया। मोहला ब्लॉक इकाई में सचिव असरानी देशमुख, उपाध्यक्ष अमित्रा हिड़ामे, दिनेश उसेंडी, कोषाध्यक्ष जंत्री ठाकुर, महामंत्री पुनीत कुमार बढ़ेंद्र, महासचिव राजेश कुमार निषाद, संगठन मंत्री कमलेश कुमार रंगारी मनोनीत किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा संगठन के विस्तार हेतु संकुल स्तर पर बैठकों का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। शंकर साहू ने आगे कहा कि संगठन स्थानीय निकायों के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान, चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान देने व वेतन विसंगति दूर करने तथा लोकल बॉडी संवर्ग के सभी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने की मांग शामिल हैं। श्री साहू ने शिक्षकों से आगामी दिनों में आंदोलन हेतु तैयार रहने का आह्वान किया।मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार सरजारे व ब्लॉक अध्यक्ष मोहला शिवशंकर कोर्राम ने कहा कि जिला स्तरीय समस्याओं नान डीएड, बीएड कटौती एरियर्स राशि, समयमान वेतनमान व समान पद से समान पद पर व निम्न से उच्च पद पर सहित विभिन्न एरियर्स राशि प्रदान करने व प्राथमिक प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति देने, सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक एलबी में पदोन्नति देने, जिला स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक आयोजित करने सहित स्थानीय मुद्दों को हल करने के लिए जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलकर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वरी सहारे, प्रदेश महामंत्री कीर्तन मंडावी, प्रदेश संयुक्त सचिव अश्वनी कुमार देशलहरे, राजकुमार सरजारे, भूपेंद्र साहू, असरानी देशमुख, जंत्री ठाकुर, फूलबाई आर्य, अमित्रा हिड़ामे, शिवशंकर कोर्राम, मक्खन साहू, रमेश मंडावी, सूरजभान धुवें, श्रवण डहरे, राजेन्द्र ठाकुर, दिनेश कुमार उसेंडी, पुनीत बढ़ेंद्र, राजेश कुमार निषाद, कमलेश कुमार रंगारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी संगठन के जिला सचिव मक्खन साहू ने दी।

शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्लीराजहरा के द्वारा आयुर्वेद जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0

आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा में महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस सोसायटी तथा आयुष विभाग के तत्वाधान में डॉ सत्यप्रकाश टीकरिया जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन से शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्लीराजहरा के द्वारा आयुर्वेद जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
आयुर्वेद जागरूकता शिविर में उपस्थित बच्चों एवं प्राध्यापकों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार व्ही के द्वारा आयुर्वेद की उत्पत्ति के इतिहास से संबंधित वक्तव्य तथा कोरोना काल में आयुर्वेद की उपयोगिता से संबंधित संवाद के उपरांत शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्ली राजहरा के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कामना पाठक के द्वारा आयुर्वेद की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसमें आयुर्वेद की उपयोगिता तथा आयुर्वेद पद्धति से इलाज ,हर दिन हर घर आयुर्वेद आयुर्वेद, जड़ी बूटियों की घर में उपलब्धता एवं उनका सही उपयोग से उपचार से संबंधित संवाद किया गया तथा शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं जैसे 30 बिस्तर का बेड उपलब्ध होना आयुर्वेद पंचकर्म पद्धति जैसे नाड़ी स्वेदन, कटी बस्ती, शिरोधारा ,नस्य आदि पद्धति से मरीजों का इलाज तथा आयुर्वेद काढ़ा के निर्माण एवं उसके उपयोग के फायदे की जानकारी प्रदान की गई ।

इसके उपरांत स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण किया गया जिसमें महाविद्यालय के बच्चों समेत प्राध्यापक गण के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर दवाई का वितरण किया गया। शिविर में श्वास,कास, वात ,उदर ,मधुमेह ,उच्च रक्तचाप ,कोलेस्ट्रॉल आदि बीमारियों का परीक्षण किया गया जिसमें कुल 85 मरीजों का उपचार किया गया।
इस शिविर में शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्ली राजहरा के डॉक्टर श्रीमती कामना पाठक, डॉ शिवकुमार बारले आयुर्वेद कर्मचारी श्री शीतल सिंह चुरेन्द्र, श्रीमती शीतल चौहान तथा श्री गौकरण चतुर्वेदी के द्वारा सेवा दी गई। तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कविता सिंह ,डॉक्टर ए जॉन ,राजेश ठाकुर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुर्वेद जागरूकता शिविर के कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवीण गुप्ता प्राध्यापक महाविद्यालय के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर सरिता स्वामी प्राध्यापक महाविद्यालय के द्वारा किया गया। उक्त आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर महाविद्यालय और आयुष विभाग की सहभागिता से शालीनता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मुस्लिम जमात की क्रिकेट स्पर्धा में पहुंचे कई हुनरबाज खिलाड़ी

0
  • सांसद बैज, विधायक जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शर्मा और निगम अध्यक्ष कविता साहू ने किया उद्घाटन

जगदलपुर ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन एवं बस्तर संभाग मुस्लिम समाज द्वारा रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस स्पर्धा में प्रदेश के अनेक हुनरबाज क्रिकेट खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दीपक बैज थे। अध्यक्षता संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने की। विशिष्ट अतिथि इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा व जगदलपुर नगर निगम की अध्यक्ष कविता साहू, मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान, उर्दू बोर्ड के सदस्य शकील रिज़वी, आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक फैसल रिजवी, प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिराज, उर्दू बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त अकरम कुरैशी थे।

मुस्ललिम बिरादरी ने अतिथियों को मेहमान-ए-खास खजूर इत्र से नवाजा गया। उर्दू अकादमी व मदरसा बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों को शान ए बस्तर सम्मान प्रदान किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर सद्भावना मैच का शुभारंभ किया। पहला सद्भावना मैच बस्तर संभाग मुस्लिम समाज व आल मुस्लिम फाउंडेशन रायपुर तथा दूसरा मैच आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन सरगुजा व बस्तर के मध्य खेला गया। पहले मैच में बस्तर संभाग मुस्लिम समाज ने आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर को हराकर जीत हासिल की। दूसरे मैच में आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन सरगुजा को मात देकर बस्तर ने जीत दर्ज की। सांसद दीपक बैज ने कहा कि खिदमत ए खल्क के तहत बस्तर संभाग मुस्लिम समाज व आल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन जगदलपुर ने सेवा व जागरूकता के लिए बेहतर कार्य किया है। कोविड के संक्रमण काल में भी इस संस्था ने गरीबों व असहायों की मदद कर नेक काम को अंजाम दिया। बैज ने प्रतियोगिता के आयोजन में अहम योगदान देने वाले हाजी वसीम अहमद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नशा छोड़ें, खेल चुनें के संदेश तहत आपकी यह मुहिम तारीफे काबिल है। इस मुहिम के तहत आयोजित प्रतियोगिता का युवा वर्ग में निश्चित रूप से अच्छा मैसेज जाएगा। श्री बैज ने प्रतियोगिता में भाग ले रहीं समाज की सभी टीमों, आयोजन समिति के सदस्यों तथा पहले मैच में खेल रही दोनो टीमों को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, मदरसा बोर्ड के सदस्य अनवर खान, उर्दू बोर्ड के सदस्य शकील रिज़वी, फैसल रिजवी, मोहम्मद सिराज, अकरम कुरैशी, वार्ड पार्षद इमरान खान, अवधेश झा, गौरनाथ, अनुराग महतो, सायमा अशरफ, एस नीला सहित आयोजन समिति के सदस्य, सदर, खिलाड़ी व दर्शक मौजूद थे।

मरम्मत कराए बिना कर दिया गया लाखों रु. का भुगतान

0
  • चित्रकोट क्षेत्र की महिमा पंचायत के बालक आश्रम की मरम्मत के नाम पर भारी भ्रष्टाचार करने का आरोप
  • मामले की जांच करने पहुंचे पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप

लोहंडीगुड़ा बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा विधानसभा क्षेत्र की महिमा ग्राम पंचायत में पुराने जर्जर हो चुके बालक आश्रम के भवन की मरम्मत के नाम पर पिछले 6 महीने में भारी भ्रष्टाचार होने की जानकारी मिली है। इस मामले को लेकर पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप तथा अन्य नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। कश्यप ने आरोप लगाया है कि आश्रम भवन की मरम्मत कराए बिना ही ठेकेदार को लाखों रु. का भुगतान कर दिया गया है।


बस्तर विकास प्राधिकरण से प्रदत्त 5 लाख की राशि से लोहंडीगुड़ा ब्लाक की महिमा ग्राम पंचायत के बालक आश्रम के जर्जर भवन की मरम्मत कराने हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। भवन मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। बस्तर सांसद के पीए सहायक शिक्षक व ठेकेदार शिव बर्मन द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से बिना किसी तरह का काम कराए ही पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया है। ग्रामीण अंचलों में रहने वाले गरीब आदिवासी बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ ही उनके निवास हेतु आश्रम की व्यवस्था सरकार द्वारा की गई है। वर्षों पहले निर्मित हुए इन आश्रमों के भवन अब जर्जर हो चुके हैं। जिसके चलते यहां रहने वाले विद्यार्थियों को बारिश में बड़ी परेशानी होती है। भवन के अंदरूनी हिस्से में भवन व बाथरूम की खिड़कियां व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो चले हैं। इस भ्रष्टाचार का खुलासा होने के बाद चित्रकोट के पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप ने कहा कि शासन द्वारा आदिवासी बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन उनका लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। बिना काम कराए फर्जी बिल बनाकर दस्तावेज में ठेकेदार को भुगतान करना दर्शाया गया है। अब इस भ्रष्टाचार की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की कवायद चल रही है। ताकि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई कराई जा सके।
इस अवसर पर कश्यप के साथ मुख्य रूप से नरसिंग ठाकुर, बाल सिंह ठाकुर, चंद्रभान कश्यप, बलिराम बघेल, सावेंद्र सेठिया, सीताराम कश्यप, लछिन कश्यप, विनय मौर्य, गोविंद, शिवनंदन पैगड़, देवी सिंह कश्यप, जखन राम, बीरबल एवं स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सदर लाइन नगर पंचायत डौंडीलोहारा 1/1 /2 0 23 से भगवान महावीर अहिंसा मार्ग के नाम से जाना एवं पहचाना जाएगा

0

नगर पंचायत डौंडीलोहारा 23.12.2022 के प्रस्ताव क्रमांक 8 में जैन समाज की मांग सर्वसम्मति से पारित,, अब सदर लाइन महावीर अहिंसा मार्ग कहलायेगा जैन समाज के भावनाओं के अनुरूप मुख्य नगरपालिका अधिकारी को महावीर अहिंसा मार्ग का संकेत बोर्ड लगाने के दिए निर्देश, जल्द लगाए जाएंगे महावीर अहिंसा मार्ग सूचक बोर्ड कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी और सांसद प्रतिनिधि संदीप जैन रहे उपस्थित अब महावीर अहिंसा मार्ग का बहुंत जल्द आने वाला समय में सौदरीकरण के दृष्टिकोण से डामरीकरण करने की घोषणा लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने किए,

जैन समाज द्वारा महावीर जयंती के दिन सदर लाइन को अहिंसा मार्ग के नाम से रखने की मांग नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू से की गई थी जो कि जैन समाज की मांगे आज पूरी की गई महावीर जयंती के शुभ अवसर पर समस्त जैन समाज द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू के समक्ष जैन समाज द्वारा सदर लाइन नगर पंचायत डौंडीलोहारा को भगवान महावीर अहिंसा मार्ग के नाम पर रखने की मांग की गई थी जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लोकेश्वरी गोपी साहू ने समस्त जैन समाज को महावीर जयंती के दिन अस्वस्त किए थे की आप लोगों की मांग पर नगर पंचायत डौंडीलोहारा द्वारा सहानुभूति एवं गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा ऐसा अस्वस्त समस्त जैन समाज को किया गया था इसी परिपेक्ष्य में 23 ,12 , 2022 को नगर पंचायत डौंडीलोहारा के परिसर बैठक के सूचना पटल पर जैन समाज की मांग को अध्यक्ष द्वारा परिसर बैठक में रखा गया तत्पश्चात नगर पंचायत के समस्त पार्षदों,

हस्तीमल जी सांखला गजेंद्र शर्मा संजय गुप्ता एल्डरमेनो की उपस्थिति और माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया के मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी जी एवं सांसद प्रतिनिधि संदीप लोढ़ा व समस्त अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से सदर लाइन डौंडीलोहारा को भगवान महावीर अहिंसा मार्ग के नाम से जाना जाएगा यह प्रस्ताव पारित की गई इस 23,12, 2022 की बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति झुमुक कोसमा शोभा राजपूत अनीता साहू शोहदरा देवांगन पार्षद अशोक चनाप अंबिका निषाद ममता शर्मा मनी बघेल माया ठाकुर रहिमत कोसमा सुभद्रा टांगेकर दसोदा भूआर्य नारायण सिन्हा और मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान व नगर पंचायत स्टॉप परिसर बैठक में उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

स्वास्थ्य के लिए जागृति मैराथन दौड़ में शामिल हुए 400 से अधिक प्रतिभागी

0
  • मैराथन में प्रमीला और लयावती ने मारी से बाजी

जगदलपुर 7 जनवरी (देशबन्धु)।सुषमा विग्स कैंसर सपोर्ट सोसाइटी द्वारा शनिवार को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागृति मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जो सुबह दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर गुरुनानक चौक से मेन रोड होते हुए शहीद पार्क तिराहा से होकर कुम्हारपारा माड़िया चौक से युटर्न लेकर वापस इसी प्रांगण तक आकर सम्पन्न हुई। मैराथन का शुभारंभ दृष्टिबाधित बच्चों के सांकेतिक दौड़ के साथ हुआ। इस दौरान महिला में काफी उत्साह नजर आया।

विभिन्न समाज के महिला पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ विभिन्न संघ संगठनों से जुड़े महिला पदाधिकारी भी काफी संख्या में उपस्थित थे। महापौर सफेरा साहू और एसपी निवेदिता पाल ने ध्वज दिखाकर जोर को रवाना किया । मा दंतेश्वरी मंदिर के समक्ष निर्मित मंच पर विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैराथन में चार सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुषमा विंग द्वारा आयोजित अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागृति मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था के द्वारा कैंसर जैसी बीमारियों से महिलाओं को बचाने के लिए जो कार्य किया जा रहा है उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है इस तरह के रचनात्मक कार्य होने से ही लोगों में जागरुकता आएगी, वैसे भी बस्तर एक बीहड़ अंचल है और इस क्षेत्र में इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। शर्मा ने कहा कि जिस उम्मीद और उद्देश्य से इस रचनात्मक कार्य की पहल की है, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी और यह बस्तर के लिए कारगर व मील का पत्थर साबित होगा। एएसपी निवेदिता पाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही इस तरह के आयोजन से लोगों में जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि अब भी कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है सुषमा बैंक्स कैंसर सपोर्ट सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय हैं। इस दौरान उपस्थित डॉ प्रदीप पांडे ने कहा कि कैंसर बीमारी अपने अनियमित दिनचर्या के चलते बढ़ रही है अपने जीवन शैली में बदलाव करते हुए इस रोग से बचा जा सकता है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ शर्मा ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली में शारीरिक परिश्रम के कम होने से भी कैंसर रोग से ग्रसित होने का एक कारण है इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए उन्होंने कहां की कैंसर बीमारी यदि शुरुआत में पता चल जाए तो ठीक किया जा सकता है और इसके लिए जागरूकता अति आवश्यक है। अध्यक्षीय उद्बोधन में संस्था की अध्यक्ष शशि गुप्ता ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही कैंसर का इलाज है और इस भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए सुषमा बैंक कार्य कर रहे हैं और उसे इस दिशा में सफलता भी मिली है । इस दौरान महापौर सफीरा साहू, यशवर्धन राव, बचेका अध्यक्ष मनीष शर्मा, डॉ संजय प्रसाद, डॉ आरबीपी गुप्ता, नबी मोहम्मद, हनीफ बरबटिया, एसपी निवेदिता पॉल, वैशाली, शशि गुप्ता, सुनिता बोथरा, जशमीर कौर, रेखा अग्रवाल, सुनिता कपूर, कल्पना वर्मा, मंजू लुंकड़, नीलम मिश्रा, करमजीत कौर आदि उपस्थित थे।

मैराथन में प्रमीला और लयावती ने मारी बाजी

मैराथन दो ग्रुप में आयोजित हुआ, जिसमें पहला 16 से 25 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम प्रमीला मंडावी, दूसरा कुमारी पोयाम, तीसरा नैना कश्यप व चतुर्थ पुरस्कार सुनिता कोहराम को मिला। 25 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रथम लयावती यादव, दूसरा सुरेखा भुआर्य, तीसरा मोना मत्रा व चतुर्थ पुरस्कार रीतू नाग को मिला। दोनों ग्रुप के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 9000, द्वितीय 7000, तृतीय 5000 व चतुर्थ पुरस्कार 1100 रूपए व प्रसस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रतियोगिता में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यातायात पुलिस की दिखी लापरवाही

पूर्व से ही प्रतियोगिता की जानकारी संस्था के द्वारा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को दे दी गई थी। इसके बावजूद दौड़ वाले मार्ग पर बेरोकटोक वाहनों का आना-जाना जारी रहा शहीद पार्क तिराहा झंकार टॉकीज चौक और सिटी कोतवाली तिराहे के पास बेरोकटोक वाहनों के आने जाने से दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा कई जगहों पर तो प्रतिभागियों को रुक कर भीड़ के जाने के बाद दौड़ते देखा गया। आयोजकों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजन समय निर्धारित करने के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जाना चाहिए था कि इस समय में स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों की काफी संख्या होती है।

ईविप्रा उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा बतौर अतिथि हुए मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में शामिल

0

सुषमा विंग द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता के लिए किए गए कार्यक्रम की उपस्थित अतिथियों ने की सराहना । दन्तेश्वरी मंदिर के समक्ष सुषमा विंग द्वारा आज कैंसर जागरूकता के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इविप्रा उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित विशिष्ठ अतिथि महापौर सफीरा साहू सभापति यशवर्धन राव, चेम्बर अध्यक्ष मनीष शर्मा,डॉ संजय प्रसाद,डॉ आर बी पी गुप्ता,डॉ प्रदीप पांडे,नबी मोहम्मद, हनीफ बरबटिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल,समाज कल्याण विभाग की श्रीमति वैशाली सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित हुए।

राजीव सहित अतिथियों ने जागरूकता दौड़ में सहभागी बनकर विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया पुरस्कृत, उन्होंने बधाई देकर की उनके उज्जवल भविष्य की कामना ।

इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सुषमा विंग के द्वारा आयोजित मेराथन दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होकर आयोजन समिति के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के रचनात्मक कार्य होने से ही लोगों में जागरुकता आएगी ऐसे कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है वैसे भी बस्तर एक बीहड़ अंचल है और इस क्षेत्र में इस तरह के आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए। हम आयोजन समिति से अपेक्षा रखते है कि समय-समय पर लोगों में जागरूकता लाने के लिए इस तरह के आयोजन करते रहे जिससे बस्तर के लोगों में जागरूकता आए और वे अपने जिम्मेदारियों, दायित्वों के प्रति जागरूक बने, मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस तरह के आयोजन से लोगों में सकारात्मक भावना जागृत होगी तथा वह अपनी जिम्मेदारीयों के प्रति सजग रहेंगे। श्री शर्मा ने सुषमा विंग के समस्त पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा की जिस विजन जिस उम्मीद और जिस उद्देश्य से इस रचनात्मक कार्य की पहल की है आशा करता हूं कि उसमें सफलता अवश्य मिलेगी और यह बस्तर के लिए कारगर व मील का पत्थर साबित होगा।

कर्मचारियों को सरकार के अगामी बजट सत्र में बहुत उम्मीदें , यदि कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं हुई तो सत्र के दौरान होगा विरोध प्रदर्शन

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ द्वारा 6 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित नव वर्ष मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ शिक्षक कांग्रेस के प्रांताध्यक्ष एवं कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की वर्तमान सरकार के चार साल पूर्ण होने के बाद भी कर्मचारियों से किए गए चुनावी वादे तथा इन चार वर्षो में समय समय पर मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारी संगठनों के विभिन्न फोरम में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वाशन से प्रदेश के कर्मचारी ,अधिकारी एवं पेंशनर बहुत उम्मीद लगाए हुए हैं की सरकार चुनावी बजट में सरकार un सभी वादों को पूरा करेगी यदि सरकार ने मांगों के अनुकूल घोषणा नहीं की तो बजट सत्र के दौरान कर्मचारी अधिकारी महासंघ विरोध प्रदर्शन करेगा* *स्वास्थय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा के सुझाव पर इसी माह में महासंघ के समस्त घटक संगठनों की बैठक बुलाकर सभी मांगों को समाहित करते हुए एक ज्ञापन तैयार कर प्रदेश के मुख्य मंत्री एवं मुख्य सचिव को सौंपा कर आगामी बजट में घोषणा करने का अनुरोध किया जाएगा तथा माह फरबरी में एक दिन का ध्यानाकर्ष धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है* *नव वर्ष मिलन समारोह को कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रांतीय प्रवक्ता संजय तिवारी,लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी,पटवारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत,मंत्रालय कर्मचारी संघ के संरक्षक तीरथ लाल सेन,अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करणसिंह अटेरिया, चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉक्टर गोकुल सरकार के अतिरिक्त विभिन्न कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि आलोक मिश्रा,सुनील यादव,अश्वनी गुर्देकर, विद्या भूषण दुबे,गजाधर साहू,संतोष कुमार देवांगन, सतीश पसेरिया सहित कर्मचारी नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए ।

उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के जिला संयोजक अजय सिंह परिहार जिला बस्तर द्वारा दी गयी

जंगलों को आग से बचाने की आड़ में लाखों के वारे न्यारे

0
  • वन विभाग की अग्नि योजना की रकम से जेब भर रहे हैं अफसर
  • आधे अधूरे फायर वाचर का निर्माण कराकर हजम की जा रही है राशि

बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतर्गत वन परिक्षेत्र बकावंड में फायर वाचर के नाम से स्वीकृत लाखों रुपए गोलमाल किया जा रहा है। आधा अधूरा काम करा कर अधिकारी पूरी रकम डकारने में लगे हुए हैं। ऐसे में अग्नि दुर्घटनाओं से जंगलों की सुरक्षा कैसे हो पाएगी, यह चिंतन का विषय है।शासन द्वारा जंगल बचाने अरबों खरबों रु. खर्च किए जाते हैं। जंगलों की सुरक्षा के लिए तैनात महकमे की तनख्वाह पर ही हर माह करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं, मगर जंगल सुरक्षित नहीं रह पा रहे हैं।

महकमे के लोग ही निजी हितों की पूर्ति के लिए जंगलों का सफाया करवा रहे हैं। पेड़ों की अवैध कटाई, विभागीय कार्यों में गड़बड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में गफलतबाजी कर शासन को चूना लगाने का खेल बदस्तूर चलते रहता है। वन विभाग के बकावंड रेंज के अधिकारी इस मामले में थोड़ा आगे ही रहते हैं। इस रेंज में छंटाई के नाम पर पेड़ों की अवैध कटाई का खेल जमकर खेला गया था, जंगलों की सुरक्षा के लिए खाइनुमा गड्ढे खोदने के नाम पर राशि के वारे न्यारे किए गए थे, आदिवासी आस्था के स्थल देवगुड़ी के संरक्षण कार्य में घटिया निर्माण कराकर राशि की अफरा तफरी की गई थी। अब जंगलों को आग से बचाने के लिए कराए जा रहे फायर वाचर निर्माण में जमकर गड़बड़ी की जा रही है। इस कार्य के लिए लाखों रु. स्वीकृत हुए हैं। रेंजर द्वारा मजदूरों को उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं आधा अधूरा कार्य करवाकर पूरी रकम डकारी जा रही है। वन परिक्षेत्र उप निधि मद से फायर वाचर का कार्य बकावंड विकास खंड की प्रायः सभी ग्राम पंचायतों में कराया जा रहा है। किसी भी पंचायत में कार्य संतोषप्रद नहीं है। वन परिक्षेत्र अधिकारी द्वारा आधा अधूरा निर्माण करवा कर वन विभाग की अग्नि योजना में गड़बड़ी की जा रही है और लाखों रुपयों का घपला किया जा रहा है। अब तक मजदूरों का भुगतान भी नहीं किया गया है। मजदूरों ने बताया कि इस जगह पर 5 लाख रु. का कार्य स्वीकृत है। वन परिक्षेत्र अधिकारी राजकुमार ध्रुव से जब इस बाबत जानकारी चाही गई, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

ऑल मुस्लिम वैलफैयर फाउंडेशन/ बस्तर संभाग मुस्लिम समाज द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय मुस्लिम लीग-रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आज 7 जनवरी से आगाज,समाज की कुल 24 टीमों ने लिया है हिस्सा

0

जगदलपुर 7 और 8 जनवरी को ऑल मुस्लिम वैलफैयर फाउंडेशन vs बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के बीच होगा दो दिवसीय मुकाबला सद्भावना रूपी मैच होगा, मेहमान-ए-खास के रूप में दीपक बैज-साँसद बस्तर, रेखचन्द जैन-विधायक जगदलपुर, राजीव शर्मा-इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष,श्री अकरम कुरैशी-पूर्व राज्य मंत्री उर्दू अकादमी छत्तीसगढ़ शासन,श्रीमती सफिरा साहू-महापौर जगदलपुर,श्रीमती कविता साहू-निगम अध्यक्ष जगदलपुर, फैसल रिजवी-प्रदेश संरक्षक ऑल मुस्लिम वैलफेयर फाउंडेशन,श्री मोहम्मद सिराज-प्रदेश अध्यक्ष ऑल मुस्लिम वैलफेयर फाउंडेशन व सम्भाग के सभी सदर हज़रात शामिल होंगे रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में नवनियुक्त मदरसा/उर्दू बोर्ड के सदस्यों को शान-ए-बस्तर से सम्मानित किया जाएगा । 9 जनवरी से राज्यस्तरीय मुस्लिम लीग-रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा

जगदलपुर/ऑल मुस्लिम वैलफेयर फाउंडेशन व बस्तर संभाग मुस्लिम समाज जगदलपुर द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में’खिदमते-ए-खल्क’के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है,इसी कड़ी में जगदलपुर के ह्रदय स्थल पर मौजूद ऐतिहासिक गांधी मैदान में राज्य स्तरीय मुस्लिम लीग रात्रिकालीन(नशा छोड़े खेल चुने)7 और 8 जनवरी को सद्भावना रूपी मैच होगा,ऑल मुस्लिम वैलफैयर फाउंडेशन/बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के बीच दो दिवसीय सद्भावना रूपी मुकाबला होगा वहीं 9 जनवरी शाम 5 बजे से राज्यस्तरीय मुस्लिम लीग-रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा ।इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़,बस्तर संभाग सहित छत्तीसगढ़ के बाहर के खिलाड़ी भी इस मुहिम का हिस्सा बन कुल 24 टीमें इस प्रतियोगिता में खेलने आएंगे । इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में कार्यक्रम का सदारत करेंगे ऑल मुस्लिम वैलफैयर फाउंडेशन के संरक्षक/मुस्लिम समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद व इस प्रतियोगिता में आयोजनकर्ता के रूप में हाजी वसीम अहमद व मुशीर खान होंगे ।

MOST POPULAR

HOT NEWS