City Media - Page 926 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 926

शिद्दत से कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती : रेखचंद जैन

0
  • संसदीय सचिव ने छात्राओं को किया सायकल वितरण संबोधन
  • मेरिटोरियस स्टूडेंट को 50 हजार की सम्मान राशि देने की घोषणा
  • किसानों को बीज वितरित किया, मितानिनों को मिला सम्मान
  • नगरनार में लैम्प्स के गोदाम का लोकार्पण किया

नगरनार शिद्दत से कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। कामयाबी ऐसे लोगों के कदमों में खुद आ गिरती है। इसलिए आप सारे स्टूडेंट्स को लगातार कोशिश करती रहनी चाहिए, एक न एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी।जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सोमवार को नगरनार में आयोजित सायकिल वितरण समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं।

जब जैन ने स्वर्गीय हरिवंश राय बच्चन की उक्त पंक्तियां सुनाई, तो कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। सरस्वती सायकिल योजना को बेहतरीन योजना निरुपित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का नारा ही नहीं दिया है, अपितु वे राज्य को हर मामले में बेहतर बना भी रहे हैं। इसी कड़ी में नगरनार को पहले से अच्छा बनाने की पहल की जा रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्कूल का जो भी छात्र या छात्रा मेरिट में आएगा, उसे वे अपनी ओर से 50 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देंगे। जैन ने बच्चों से तैयारी के नाम पर घर वालों को गुमराह करने की बजाए खूब मेहनत करने को कहा और हरिवंश राय बच्चन की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, कविता की चंद पंक्तियां सुनाई। संसदीय सचिव ने कहा कि हौसला मजबूत होगा तो कभी हार नहीं होगी। खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती सायकिल योजना बेहतरीन योजना है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बोर्ड परीक्षा का परिणाम और बेहतर लाने कहा। नीट व आईआईटी की परीक्षा देने, जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ज्ञान गुड़ी की स्थापना करने आदि की जानकारी भी दी। भारद्वाज ने टॉपर बच्चों को पारितोषिक मिलने और मुख्यमंत्री द्वारा हेलीकाप्टर से रायपुर तक भ्रमण करवाने की योजना की जानकारी भी दी। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से बच्चों की पढ़ाई पर और ज्यादा ध्यान देने को कहा। इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य सियाराम नाग ने विभिन्न क्षेत्रों में विधायक रेखचंद जैन द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उनकी सरलता- सहजता की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सरपंच लैखन बघेल ने कहा कि हमारे विधायक सुख- दुख में खड़े रहते हैं। आपमें से कुछ लोगों को वोट देने का अधिकार मिलने वाला है। उन्होने रेखचंद जैन को फिर से जिताने की अपील उपस्थित लोगों से की। इस दौरान किसानों को 260 किलो गेहूं, चना, मसूर, उड़द और मूंग बीज का वितरण किया गया। मितानिनों और स्कूल के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मेघनाथ बघेल, उप सरपंच रविशंकर दास, धनुर्जय दास, घनश्याम महापात्र, विजय दास, आमागुड़ा सरपंच भगत राम, शोभा राम, इंदु बघेल, कमलोचन कश्यप, ईश्वर बघेल, नीलो पुजारी, डूमर पुजारी, हेमू बघेल, सुकालू बघेल, मनु बघेल, विजय सिंह, विनोद कुकड़े, विकास राव, प्राचार्या ज्योति श्रीवास्तव, सुधीर देवांगन, उमेश्वरी देवांगन, नील हरी महापत्र, राजू राम कश्यप, पंच, मितानिन, शिक्षक- शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं व अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम संचालन लक्ष्मी मार्कंडेय व ओमप्रकाश जोशी ने किया जैन ने नगरनार सरपंच व सचिव को हिंगलाजिन मातागुड़ी के जीर्णोद्धार के लिए स्वीकृत पांच लाख रुपए में से एक लाख रुपए का चेक सौंपा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बाउबाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया गया। विधायक जैन ने नवमीं कक्षा में अध्ययनरत 58 छात्राओं को सायकिल वितरित की।

गोदाम सह चबूतरा लोकर्पित

स्कूली कार्यक्रम के पूर्व जैन ने नगरनार में निर्मित 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम सह चबूतरा का लोकार्पण किया। इसका निर्माण 26.50 लाख रुपए की लागत से जिला खनिज संस्थान निधि के जरिए किया गया है। इस दौरान सोमनाथ सेठिया समेत लैम्प्स के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।

विविध प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी व सराहनीय कार्य किए जाने के लिए cop of THE MONTH. NOVEMBER 2022 से सम्मानित किया गया

0

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा जिला बालोद के अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा विविध पंजीबद्ध अपराधों फरार आरोपियों गिरफ्तारी किये जाने एवं अन्य प्रकरणों में सहरानीय कार्य किये जाने पर COP OF THE MONTH. NOVEMBER 2022 से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा जिला बालोद के थानों में दर्ज पंजीबद्ध अपराधों के विवेचना करने, अन्य प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर सहरानीय कार्य किये जाने के फलस्वरूप जिला बालोद के अधिकारी / कर्मचारीगण को COP OF THE MONTH NOVEMBER 2022 से सम्मानित किया गया है।

प्रकरण क्रमांक 01- सउनि विजय जगत, आर.क. 153 मुकेश देवांगन, आर.क्र.440 धर्मेन्द्र सेन, आर. क्र.894 सुरेन्द्र देशमुख थाना राजहरा जिला बालोद द्वारा थाना राजहरा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक – 414/22 धारा 120-बी, 364 (क), 365, 386 भादवि के सभी आरोपीगणों को 24 घंटे के भीतर पृथक-पृथक स्थानों से गिरफ्तार किया गया।प्रकरण क्रमांक 02- आर. क्र.631 कमलेश रावटे, आर. क. 202 संदीप यादव, आर. क्र. 1279 विवेक शाही थाना अर्जुन्दा जिला बालोद द्वारा थाना अर्जुन्दा में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक-111/22 धारा 302 भादवि के आरोपीगण के जिला जेल बालोद में निरूद्ध रहने के दौरान दिनांक 26.11. 2022 को फरार होने जाने से उन्हे पता तलाश व घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

खिलाड़ियों को अधपका भोजन देने के मामले में पीटी पर गाज

0
  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में खिलाड़ियों को स्तरहीन और कम भोजन दिए जाने पर कलेक्टर ने व्यायाम शिक्षक को किया निलंबित

जगदलपुर यहां आयोजित संभाग स्तरीय छत्तीगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने आए खिलाड़ियों को अधपका और कम भोजन परोसे जाने के मामले में कलेक्टर चंदन कुमार ने व्यायाम शिक्षक रविंद्र पटनायक को निलंबित कर दिया है।उल्लेखनीय है कि सात और आठ दिसंबर को जगदलपुर के लालबाग में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया था। इसमें संभाग भर से लगभग दो हजार खिलाड़ी और सहायक स्टाफ शामिल हुए थे। खिलाड़ियों को अधपका चावल और सब्जी तथा दाल के नाम पर पानी परोसा गया था। इससे आक्रोशित खिलाड़ियों ने चक्काजाम कर दिया था। मामला काफी तूल पकड़ चुका था। मामले की जांच जिला प्रशासन ने तहसीलदार जगदलपुर से कराई थी। तहसीलदार से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला तीतिरगांव के व्यायाम शिक्षक रविंद्र पटनायक (एलबी) को निलंबित कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच किया गया है। उन्हें निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

छह माह में ही ध्वस्त हो गया झीरम के शहीदों का स्मारक

0
  • अपने शहीद नेताओं को ही भूल गई है कांग्रेस : सुरेश गुप्ता
  • शहीद स्मारक निर्माण में भी भ्रष्टाचार किया है कांग्रेस ने

जगदलपुर भाजपा ने आरोप लगाया है कि झीरम घाटी के शहीद कांग्रेस नेताओं की स्मृति को संजोए रखने के लिए शहीद स्मारक बनाने के नाम पर कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया है। निर्माण की गुणवत्ता की अनदेखी की गई। यही वजह है कि बनने के छह माह के अंदर ही शहीद स्मारक ध्वस्त हो गया है।

भाजपा ने इसे शहीद कांग्रेस नेताओं का अपमान करार दिया है। शहर के लालबाग में बने झीरम शहीद स्मारक की दयनीय स्थिति का जायजा लेने नगर मंडल भाजपा के पदाधिकारियों के साथ नगर निगम के पार्षद का दल पहुंचा। स्थल की हालत देख भाजपा के लोग आक्रोशित हो उठे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा जवानों की शहादत को सम्मान देने के लिए बनाए गए इस स्मारक स्थल का लोकार्पण 25 मई 2022 को किया था। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया था। जगदलपुर के हृदय स्थल पर स्थित झीरम शहीद स्मारक शुरू से ही विवादों में रहा है। लोकार्पण के तुरंत बाद स्मारक में दरारें आ गई और कई तरह की अनियमितताएं भी उजागर हुईं। 6 माह से झीरम शहीद स्मारक स्थल असामाजिक तत्वों और शराबियों का अड्डा बना हुआ है। यहां पर लगी हुई फव्वारे की लाइट उखड़ चुकी है। फर्श जगह – जगह टूट गई है। शहीदों की प्रतिमाएं खंडित हो रही हैं। प्रतिमाओं का रंग उड़ता जा रहा है। घास सूख चुकी है। स्मारक की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि झीरम शहीद स्मारक के निर्माण में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। आज कांग्रेस के नेता स्थानीय विधायक, महापौर अपने ही शहीद नेताओं की सुध लेने शहीद स्मारक में इसलिए नहीं आ रहे हैं क्योंकि ये सभी स्मारक के निर्माण में जमकर हुए भ्रष्टाचार में सहभागी हैं। केंद्र सरकार द्वारा नियोजित डीएमएफटी फंड का जमकर दुरुपयोग हुआ है। भ्रष्टाचार की कहानी निर्माण स्थल की दुर्दशा खुद कह रही है। सुरेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में जरा सी भी नैतिकता होगी, तो तत्काल इस निर्माण की स्वतंत्र एजेंसी से उच्च स्तरीय जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मिलकर हम शहीद स्मारक स्थल को पूर्व की स्थिति में लाने की मांग करेंगे। झीरम शहीद स्मारक की देखरेख हेतु कर्मचारी की नियुक्त और स्मारक स्थल का पुनर्निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ कराने की मांग करते हुए भाजपा नेताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। भाजपा नेत्री दीप्ति पांडे ने कहा कि कांग्रेस नैतिकता भुला बैठी है। अपने ही शहीद नेताओं के स्मारक स्थल के निर्माण में भ्रष्टाचार करना और स्थल को बनाकर भूल जाना शहीदों के प्रति कांग्रेस के नेताओं की खोखली श्रद्धा और खत्म हो चुकी नैतिकता को उजागर करता है। शहीद स्मारक का 6 महीने में ध्वस्त हो जाना कांग्रेस के लिए शर्म की बात है। पार्षद राजपाल कसेर ने कहा कि शहीदों का सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं किया। शहीदों के सम्मान के लिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी लड़ाई लड़ेगी। कांग्रेसी अपने शहीद नेताओं को भले ही भूल गए हों, मगर हम भाजपाई शहीदों के सम्मान की खातिर लड़ेंगे। दिगंबर राव ने कहा कि जो कांग्रेसी अपने शहीद नेताओं का सम्मान नहीं कर सकते, वे भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं। निर्मल पाणिग्रही ने कहा कि शहीद स्मारक का पुनर्निर्माण तत्काल आरंभ हो, अन्यथा भाजपा पार्षद दल आंदोलन के लिए मजबूर हो जाएगा। इस दौरान बाबुल नाथ, अनिल लुक्कड़ नायक, खेमसिंह देवांगन, आशुतोष पाल, संग्राम सिंह राणा, शशि नाथ पाठक, अतुल सिन्हा, कमल पटवा, रोशन झा, मोतीराम बघेल, धनसिंह नायक, त्रिवेणी रंधारी, सविता गुप्ता, अतुल कौशल, आशुतोष आचार्य, उमेश वानखेड़े, रवि कश्यप, सूर्यभूषण सिंह, अमर झा, सतीश वाजपेयी, लोकेश राव, प्रेम सेठिया, हरेश पारख, प्रेम यादव, शेखर शर्मा,पवन गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संभाग स्तरीय स्काउट, गाइड, रेंजर, रोवर जम्बोरेट के तीसरे दिन चलाया गया स्वच्छता अभियान

0

जगदलपुर संभाग स्तरीय स्काउट गाइड रेंजर रोवर जम्बोरेट शिविर का आड़ावाल जगदलपुर में दिनांक 10 दिसंबर से 14 दिसम्बर 2022 तक आयोजन किया जा रहा है । जिसमें बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, स्काउटर एवं गाइडर उपस्थित हुए हैं । इस जंबूरी में लगातार प्रतिदिन नए-नए गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है । जंबूरी के तीसरे दिन संभाग से जम्बोरेट प्रतिभागी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया । प्रतिभागियों ने मां दंतेश्वरी एवं मां कंकाली माता के मंदिर परिषर, गंगा मुंडा तालाब उद्यान एवं कलेक्ट्रेट परिसर के साथ-साथ ग्राम पंचायत आड़ावाल की विभिन्न वार्डों, ओरना कैम्प एवं मुख्य मार्ग लाइवलीहुड काॅलेज से बाईपास रोड तक की साफ-सफाई की गयी । इस स्वच्छता अभियान के दौरान बस्तर संभाग के सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया । इन प्रतिभागियों के हौसला अफजाई एवं उत्साह वर्धन के लिए रेखचन्द जैन, विधायक जगदलपुर व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, श्रीमती संगीता रेखचन्द जैन, श्रीमती सफीरा साहू महापौर नगर निगम जगदलपुर, पार्षद ललिता राव, राजेश राय, जनप्रतिनिधि कमलेश पाठक राजकुमार सेठिया, किरण गुप्ता, आड़ावाल सरपंच, उपसरपंच एवं पंचगण सहित कोटेश्वर नायडू सम्मिलित हुए। स्वच्छता अभियान के दौरान विधायक रेखचन्द जैन ने नवा गढ़बो छत्तीसगढ़, नवा गढ़वो बस्तर, स्वच्छ छत्तीसगढ़, स्वच्छ बस्तर की परिकल्पना साकार कर रहे स्काउट गाइड के बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि आपके स्वच्छता अभियान के माध्यम से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता के साथ एक जागरूकता आएगी । इस जागरूकता से शहर वासियों एवं ग्राम वासियों को प्रेरणा प्राप्त होगी और वह सभी अपने ग्राम और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग प्रदान करेंगे । नगर निगम महापौर सफ़ीरा साहू जी ने भी बच्चों को स्वच्छता संबंधी उत्कृष्ट कार्य करने पर शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा सराहनीय पहल की गई है । उन्होंने शहर वासियों की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की । शिविर के गतिविधियों के सफल संचालन में शिविर संचालक मंडल के सदस्य प्रद्युम्न श्रीवास, दंतेश्वरी तिवारी, दसरू यादव, जेपी पाठक, ऋषिदेव सिंह, एस ललित कुमार, अभिमन्यु कुंवर, श्रीमती सुधा परमार, पूर्णिमा दास, मीरा हिरवानी, कृष्ण कुमार मौर्य, नरवेद सिंह, मनोज महापात्र, हरेंद्र सिंह राजपूत, लिलेश देवांगन, गोपेन्द्र शार्दूल, रूमा निखत, हसीना खान, रुचिता पांडे, अमित कुर्रे, रमेश सिंह, सहित जिले व संभाग से आए हुए समस्त स्काउटर एवं गाइडर द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

भागवत महापुराण कथा: कृष्ण ने रुक्मिणी से विवाह रचाया

0
  • मातृत्व सुख पाने पूतना ने गंवाए प्राण: कृष्णा तिवारी

जगदलपुर राजा बलि की पुत्री ने वामन अवतार को देखा तो मातृत्व भाव उमड़ा लेकिन उनके विराट रूप को देख क्रोधित होकर कहने लगी कि ऐसे बच्चे को दूध में जहर मिला कर मार डालना चाहिए। भगवान ने उसकी बातों का मान रखा। वही राजकुमारी बक राक्षस की बहन बकी बन जन्म ली लेकिन वह जिंदगी भर बांध रही इसलिए लोग उसे बिना पूत वाली पूतना कहने लगे। लोगों के शब्द बाण से पूतना हताश थी। जब कंश ने उसे बालकृष्ण को मारने का आदेश दिया तो वह सहर्ष तैयार हो गई और कालकूट जहर लगा भगवान को स्तनपान कराया। ईश्वर ने उसे मां कहा और उसे बैकुंठ प्रदान किए। उधर समाज में ऐसे बहुंत से लोग हैं। जो अपने बूढ़े माता पिता को आश्रम में छोड़ आते हैं।यह बातें मां दंतेश्वरी मंदिर की यज्ञशाला में आयोजित भागवत महापुराण कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के तहत सोमवार को कही।सोमवार को बालकृष्ण की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्हें छप्पन भोग अर्पित किया गया। शाम को श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह सम्पन्न कराया गया। इस दौरान परायणकर्ता धनंजय चतुर्वेदी, संगीत पक्ष के टीकम पटेल, सत्यनारायण विश्वकर्मा और कोमल सिन्हा ने कई मधुर भजन कर श्रोताओं को मुग्ध कर दिए। मंगलवार शाम कथा का समापन होगा, वहीं बुधवार सुबह हवन यज्ञ तथा दोपहर एक बजे भंडारा प्रारंभ होगा।

मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता विकास अभियान नीव अधिगम कार्यक्रम प्रारंभ

0

आज दिनांक 12.12.2022 को विकासखण्ड स्तरीय तीन दिवसीय मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता विकास अभियान “नींव अधिगम कार्यक्रम” का प्रशिक्षण जनपद कार्यालय डौंडी के सभागार में प्रारंभ हुआ। उक्त प्रशिक्षण में विकासखंड डौंडी के समस्त 35 संकुल समन्वयक उपस्थित हुए। प्रशिक्षण का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र की पूजा अर्चना तथा राजकीय गीत से प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी, एपीसी जी एल खुरश्याम, विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे एस भारद्वाज, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एस एन शर्मा उपस्थित हुए। जिला मिशन समन्वयक अनुराग त्रिवेदी द्वारा सभी समन्वयकों को संबोधित करते हुए कहां गया की निरंतर शाला का अवलोकन किया जाए।

शालाओं की साफ-सफाई, रंग रोगन, मध्यान्ह भोजन मीनू आदि शासन की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शाला स्तर पर नियमित रूप से किया जाए। विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे एस भारद्वाज द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कहा गया कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता लाने हेतु शिक्षकों को अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। मास्टर ट्रेनर शीशराम द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया की किस तरह संकुल समन्वयकों को शाला का अवलोकन करना है तथा शिक्षकों को किस तरह अकादमिक सहयोग प्रदान करना है। मास्टर ट्रेनर नेमूराम साहू द्वारा पढ़ना क्या है के संबंध में प्रशिक्षार्थियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर वंदना पाठक कार्यक्रम प्रबंधक एस एल एन, शीशराम दिल्ली टीम एफ एल एन, माया पवार अकादमिक समन्वयक एफ एल एन, नेमूराम साहू अकादमिक समन्वयक एफ एल एन रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया

0

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ शासन की योजनानुसार निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत शास. उच्च माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा विकास खण्ड- डौण्डी, जिला- बालोद (छ. ग) में अध्ययनरत कक्षा नवमी के अनुसूचित जन जाति अनुसूचित जाति, एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्राओं [34] को शाला प्रबंधन विकास समिति एवं शाला विकास समिति को जन- प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सायकल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से श्रीमती भीखी मुखिया अध्यक्ष नगर पंचायत चिखलामा अब्दुल इच्चाहिम सय्यद (उपाध्यक्ष) न. प. चिखलाकासा बी. डी. मानिकपुरी (अध्यक्ष- प्रबंधन विकास समिति) विक्रम ध्रुवे (सांसद प्रतिनिधि) श्रीमती कुंती देवांगन तिहारू आर्य पार्षद इस इन्द्रेश भारद्वाज (एल्ड्यूमेन) राजू लाल रावटे कमलेश लाटिया – आर. के. देवोगन (प्राचार्य) एस. एस. नयन (व्या जी. भार. सोरी बी धार. मसियाऐ, – पी. के नायक श्रीमती डी. पारकर एवं सभी पात्र छात्राओं की पालक उपस्थित रहे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राज्यपाल ने किया है बहुसंख्यक समाज और छत्तीसगढ़ के भाईचारा का अपमान – दिनेश यदु

0

छत्तीसगढ़ आरक्षण विधेयक को साइन न करते हुए, राज्यपाल द्वारा सवाल खड़ा करना चिंताजनक है और छत्तीसगढ़ के भाईचारा को खराब करने जैसा है

ओबीसी बस्तर संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु ने राज्यपाल महोदया द्वारा सिर्फ अनुसूचित जनजाति के लिए विधेयक बुलाने और बाकी वर्ग को नजर अंदाज किये जाने पर गहरा विरोध दर्ज किया है

दिनेश यदु ने कहा कि जब राज्य सरकार द्वारा क्वांटिफायल डाटा के माध्यम से गिनती करवाकर संविधानिक सामाजिक सर्वसम्मति से विधेयक पारित किया है तो इसे रोकना, और निरर्थक सवाल खड़े करना, संविधान के उल्लंघन जैसा है यह राज्य सरकार और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी होगी कि इसका बचाव वह कैसे करते हैं इसमें साइन करने में देरी के चलते उनकी ही छवि पर बुरा असर पड़ सकता है जब केंद्र सरकार और सुप्रीम कोर्ट ने ही अपनी आरक्षण की 50% की सीलिंग को तोड़कर ईडब्ल्यूएस आरक्षण लाकर सबको मौका दे दिया है तो जिस किसी को आरक्षण पर आपत्ति हो वह दम दिखाते हुए, सीधे सुप्रीम कोर्ट में आपत्ति लगाए

आप लोगों को ज्ञात हो की ओबीसी अधिकार आंदोलन ओबीसी समुदाय को आबादी के अनुरूप में प्रत्येक क्षेत्र में सामाजिक आर्थिक राजनीतिक प्रतिनिधित्व हिस्सेदारी दिलाने हेतु निस्वार्थ ईमानदारी और त्याग के साथ सामाजिक कार्य कर रहे साथियों का एक गैर राजनीतिक समूह है ओबीसी अधिकार आंदोलन विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हो वैसी समुदायक की समस्याओं के निराकरण के लिए एक संगठित प्रयास है और वर्षों से चली आ रही उच्च नीच की सामाजिक व्यवस्था एवं कुरीतियों को समाप्त कर एक ऐसे स्वस्थ समाज का सृजन करना जो समानता स्वतंत्रता भाईचारा और न्याय के सिद्धांतो पर आधारित हो ।

सड़क सुरक्षा का पाठ सुरक्षित यातायात की ली शपथ हजारों बने ऐतिहासिक क्षण के साक्षी–राजीव शर्मा

0

राजीव शर्मा ने किया राज्य सरकार की नीति व पहल का स्वागत छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा का पाठ सम्मिलित किया जाएगा राज्य शासन का यह निर्णय संजीवनी का करेगा काम जागरूकता व जिम्मेदारी के अभाव में नियमों की अनदेखी की जाती है पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा के सम्मिलित होने से बच्चों के मन में तो नियम के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जगेगा ही स्वजन को भी वे सीख दे सकेंगे बाल्यकाल से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की घुट्टी पिलाने के निर्णय की विशेषज्ञ प्रशंसा कर रहे हैं हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार की इस पर से सड़क दुर्घटना में अवश्य कमी आएगी बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष/इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा ने इन दौड़ती भागती सड़कों पर निर्माण सुविधा और सड़कों की समीक्षा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा का पाठ सम्मिलित किया जाएगा राज्य सरकार का यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण तथा स्वागतेय है उन्होंने आगे कहा कि बचपन से ही सुरक्षित यातायात की सीख देने के निश्चित ही सकारात्मक परिणाम आएंगे, राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से दसवीं तक के पाठ्यक्रम में यातायात के नियम सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय दुर्घटना के पश्चात आपात स्थिति से निपटने आदि के संबंध में क्रमबद्ध पाठ्यक्रम संधारित करने का निर्णय लिया है राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में कक्षा एक से दसवीं तक की किताबों के लिए सड़क सुरक्षा का पाठ्यक्रम बनाना शुरू कर दिया है राज्य सरकार की यह पहल सराहनीय है जिसका सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलेगा शर्मा ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र से राज्य के स्कूलों में सड़क सुरक्षा संबंधी पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी सुरक्षा एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है विश्व भर में प्रतिवर्ष सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़े अचंभित करने वाले हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, स्कूल के पाठ्यक्रम में इससे संबंधित कुछ पाठ पूर्व से ही है किंतु इनमें क्रमबद्धता नहीं है एससीईआरटी प्राथमिक माध्यमिक व उच्च की कक्षाओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्माण में लगी है इसका तात्पर्य यह है कि प्राथमिक स्तर में चित्रों के माध्यम से हरे और लाल संकेतों का क्या अर्थ है यह बताया जाएगा तो उच्च स्तर की कक्षाओं में यातायात के नियमों व सावधानियां से संबंधित पाठ्य और प्रश्नोत्तर होंगे, बाल्यकाल से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की घुट्टी पिलाने के निर्णय की विशेषज्ञ प्रशंसा कर रहे हैं शर्मा ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करने से कई दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं मार्ग पर अंधे मोड़, स्कूल, अस्पताल, ब्रेकर, दुर्घटनाजन्य क्षेत्र आदि के संकेतक लगे होते हैं परंतु ऐसे कम ही चालाक होते हैं जो इन पर ध्यान देते हैं जागरूकता और जिम्मेदारी के अभाव में नियमों की अनदेखी की जाती है पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा के सम्मिलित होने से बच्चों के मन में तो नियमों के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जगेगा ही स्वजन को भी वे सीख दे सकेंगे हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार की इस पहल से सड़क दुर्घटना में एक कमी अवश्य आएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS