City Media - Page 965 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 965

बस्तर सांसद दीपक बैज जी एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सेठिया के सुपुत्र स्व. लिलेन्द्र सेठिया के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया

0

बस्तर सांसद दीपक बैज जी एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बकावंड स्थित सरगीपाल में वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र सेठिया जी के सुपुत्र स्व. लिलेन्द्र सेठिया के आकस्मिक निधन होने पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया दुःख की घड़ी में संवेदनाओं के दो शब्द शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करते हैं, ईश्वर इन्हें इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें |

पुनिया – परिहार और पॉलिटिक्स

0
  • क्या गुल खिलाएगी कांग्रेस के छ्ग प्रभारी पी एल पुनिया से बस्तर के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह की मुलाकात
  • अर्जुन झा

जगदलपुर– बस्तर जिले के प्रवास पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया से वैसे तो कई स्थानीय नेताओं ने मुलाकात की, मगर आखिरी बेला में बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह परिहार की पुनिया से हुई गुफ़्तगू को लेकर यहां सियासी गलियारे में काफी चर्चा हो रही है. दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर यहां के सियासतदाँ अलग – अलग मायने निकाल रहे हैं.
बस्तर प्रवास के समापन की बेला में यहां से रवाना होने के पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह परिहार और विधायक प्रतिनिधि राकेश मिश्रा ने स्थानीय सर्किट हाउस में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी चंदन यादव से मुलाक़ात की. परिहार ने अकेले में पुनिया से काफी देर तक चर्चा की. सूत्र बताते हैं कि श्री परिहार ने पुनिया को बस्तर संभाग के कांग्रेस विधायकों के कामकाज, सक्रियता और संगठन से जुड़े मसलों से अवगत कराया. कांग्रेस संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर भी चर्चा हुई. विधायक प्रतिनिधि मिश्रा ने भी पार्टी से संबंधित कई जानकारियां पुनिया और यादव से साझा की.
किंग बनने की तैयारी में किंग मेकर
कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के साथ स्थानीय नेताओं, ख़ासकर वीरेंद्र सिंह परिहार की चर्चा को लेकर यहां चर्चाओं का बाजार गर्म है. सियासी मामलों में दिलचस्पी रखने वाले लोग कह रहे हैं कि परिहार ने कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायत पुनिया से की है. तो वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि स्थानीय निकायों, विधानसभा व लोकसभा के चुनाव में किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले श्री परिहार अगले चुनाव में खुद किंग बनने की तैयारी कर रहे हैं. यह सौ फीसदी सच है कि हर छोटे बड़े चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह परिहार कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाते आए हैं |

बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी ने स्मृति चिन्ह देकर भेंट किया

0

बस्तर विधायक जी ने छत्तीसगढ़ प्रभारी पी. एल. पुनिया एवं कैबबिनेट मंत्री शिवढ़हरिया जी और सह प्रभारी चंदन यादव जी से मिलकर बस्तर की प्रतिक चिन्ह एवं साफा, शॉल, देकर सम्मानित किया जिसमें मौजूद रहे दीपक बैज,मिथलेश स्वर्णकार,रवि घोष, शकील अहमद, राजीव शर्मा, दिनेश यदु,कविता साहू,जगमोहन बघेल,सुशील मौर्य,सफिरा साहू, एवं कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे |

आदिवासी ब्लॉक डौंडी के गुजरा विद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित

0

49 वी जवाहरलाल नेहरू गणित विज्ञान व पर्यावरण प्रदर्शनी प्रतियोगिता में आदिवासी ब्लॉक डौंडी के गुजरा विद्यालय के विद्यार्थी निखिल ,पुष्पेंद्र, गौरव ,उमेंद्र हितेश ,मलेश्वर ढालेश्वरी व प्राची ने विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में ब्लॉक ,जिला, संभाग व राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया हैं।अब यह विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए हैं यह छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए नेहरू साइंस सेंटर मुंबई में 18 नवंबर 2022 को अपने कार्यक्रम का प्रदर्शन करेंगे।
उक्त कार्यक्रम विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती अनीता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में तैयार किया गया एवं एस. सिन्हा श्रीमती नेहा साहू तथा रितिका शर्मा का सहयोग रहा l


इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा बालोद जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ,गुजरा विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती चित्रा भट्टाचार्या, समस्त शाला परिवार ,ग्राम गुजरा के समस्त ग्रामवासी व डौंडी ब्लाक के समस्त प्राचार्य गणों ने हर्ष व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अव्यवस्था को कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद संतोष पांडे ने कविता लिख डाली

0

छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के खोखले दावों, बढ़ते अपराध, कुनीति और कुप्रबंधन की पोल खोलते राजनांदगांव सांसद श्री संतोष पांडेय जी की यह स्वरचित कविता को सुनकर आप दंग रह जाएंगे। किस प्रकार राज्य की कांग्रेस सरकार ने बीते 4 वर्षों में प्रदेश को बदहाल और जनता को बेहाल कर दिया है। जरूर सुनें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह लोगों की जेब में पैसा डाल रहे हैं तो निकल अधिकारियों के घर से क्यों रहा है? मंडावी

0

दंतेवाडा/ छत्तीसगढ:–भाजपा प्रदेश मंत्री व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दंतेवाडा ओजस्वी भीमा मंडावी ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि हम जनता की जेब में पैसा डाल रहे हैं और दूसरी तरफ अधिकारियो के घर से पैसा क्यों निकल रहा है अधिकारियों की गिरफ्तारी हो रही है, उनके यहां से जो निकल रहा है, वह आखिर कहां से आ रहा है? मंडावी जी ने कहा कि भाजपा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है।

भाजपा को किसी एजेंसी का सहारा लेने की कोई जरूरत नहीं है। जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। उनके काम पर वाद प्रतिवाद करने का कोई प्रश्न ही नहीं है। मंडावी ने कहा कि एजेंसी अपना काम कर रही है। अफसर अपना काम कर रहे हैं। पार्टी अपना काम कर रही है। अब तो नरवा गरवा घुरवा बाड़ी तक भ्रष्टाचार के दायरे में आ गए हैं। कलेक्टर जहां भी जांच के लिए जा रहे हैं, भ्रष्टाचार निकल रहा है। अब तो सवाल यह है कि ये सोना हीरा, नकदी निकल कहा से रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि वह भ्रष्टाचारियों का साथ क्यों ले रहे है। मंडावी ने कहा कि कांग्रेस सरकार का जो भ्रष्टाचार है, वह सबके सामने है। इस सरकार के भ्रष्टाचार को सामने लाने और जनता के हक में लड़ने का काम विपक्ष के रूप में भाजपा की जिम्मेदारी है और भाजपा यह लड़ाई मुस्तैदी से लड़ रही है। सरकार तो सिर्फ यह बताये कि भ्रष्टाचार को संरक्षण क्यों दे रही है। कांग्रेस सरकार जवाब देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए भाजपा पर अनर्गल आरोप लगा रही है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुनिया और यादव को भा गया जगदलपुर का विकास मॉडल

0
  • कांग्रेस के छ्ग प्रभारी एवं सह प्रभारी ने देखे जगदलपुर में हुए विकास कार्य
  • क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कामकाज की खुलकर की सराहना


जगदलपुर. अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पूनिया तथा राष्ट्रीय सचिव एवं छ्ग सह प्रभारी चंदन यादव को जगदलपुर का विकास मॉडल खूब पसंद आया. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कामकाज और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यों को सराहा तथा कुछ सुझाव भी जैन को दिए.

बस्तर प्रवास पर आए पुनिया और श्री यादव ने रेखचंद जैन के साथ नगर भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर माता से बस्तर व छत्तीसगढ़ की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की. मार्निंग वाक के साथ साथ इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में खेल सुविधाओं के विस्तार एवं शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली. दलपत सागर जलाशय के सौंदर्य को निहारने के साथ ही कांग्रेस नेता श्री पुनिया व श्री यादव ने जलाशय में कराए गए सौंदर्यीकरण कार्य की तारीफ करते हुए अगले चरण के प्रस्तावित कार्यों के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव जैन को दिए. अप्रत्याशित हमले में घायल शहर के वरिष्ठ पत्रकार रितेश पाण्डे से महारानी अस्पताल में मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. पीएल पूनिया एवं चंदन यादव ने शनिवार को सुबह जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नेताओं के साथ मार्निंग वाक करते हुए शहर विकास का जायजा लिया एवं विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार की तारीफ की. इसके बाद उन्होंने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर की खुशहाली की कामना की.
बेमिसाल है गढ़बो नवा छत्तीसगढ़
प्रभारी महासचिव श्री पुनिया ने विकास कार्यों की तारीफ करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जो गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की अवधारणा के अनूरूप कार्य किया जा रहा है वह अन्य राज्यों के लिए भी अनुकरणीय है. छत्तीसगढ़ राज्य को इस अवधारणा से विकास का नया आयाम मिलेगा. दूसरे राज्यों को भी इस अवधारणा पर अमल करना चाहिए. इस अवसर पर श्री पुनिया व श्री यादव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, राज्यसभा सदस्य फुलोदेवी नेताम, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम की सभापति कविता साहू, छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि घोष, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलराम मौर्य समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सेल चेयरमैन से मिला सीटू प्रतिनिधिमंडल कहा कि 39 महीने का एरियर्स और 10 % दासा हमारा अधिकार, ठेका मजदूरों के वेतन वृद्धि पर भी हो जल्द फैसला

0

सेल चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल के आज राजहरा आगमन पर यूनियनों के साथ हुई मुलाकात बैठक में सीटू राजहरा की ओर से सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय व कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने प्रतिनिधित्व किया ।
सीटू की ओर से सचिव प्रकाश सिंह क्षत्रिय ने खदान कर्मचारियों की मांगो को रखते हुए कहा कि सेल को अप्रत्याशित लाभ के बावजूद कर्मचारियों को वेज रिवीजन का एरियर्स नहीं देना गलत है।बेसिक व डीए का एरियर्स हमारा अधिकार है।


माइंस कर्मचारियों के दासा में की गई कटौती का जिक्र करते हुए कहा कि माइंस कर्मियों को पूर्व की तरह 10% दासा बहाल किया जाए । बहुमत के आधार पर किए गए वेज रिवीजन से कर्मचारी नाखुश हैं, इसलिए सीटू के सुझाव अनुसार दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट देकर वेतन समझौते को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों की बड़ी संख्या सेल के उत्पादन में योगदान दे रही है इसलिए ठेका कर्मियों का लंबित वेज रिवीजन भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए । और उन्हें उचित लाभ दिया जाए । नाइट शिफ्ट एलाउंस,एचआरए इत्यादि पर भी जल्द फैसला करने की मांग की गई ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

ग्रेज्युटी सीलिंग एवं पेंशन स्कीम पर प्रबंधन द्वारा लिए गए एकतरफा फैसले की ओर चेयरमैन का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा गया कि ये परिपाटी सेल की स्वस्थ परंपरा के विरुद्ध है, इसलिए एनजेसीएस में चर्चा के बगैर कोई भी एक तरफा फैसला नहीं लिया जाना चाहिए। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उत्पादन और उत्पादकता को कर्मचारियों के लाभ के साथ जोड़ते हुए नई इंसेंटिव स्कीम बनाई जानी चाहिए।

क्योंकि वर्तमान इंसेंटिव स्कीम आउटडेटेड हो चुकी है। सभी मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद यूनियन की ओर से एक ज्ञापन सेल चेयरमैन को सौंपा गया । जिसमें वेज रिवीजन को जल्द से जल्द पूरा करने, 39 माह के एरियर का भुगतान, माइंस कर्मियों को 10% दासा, कर्मचारियों को सम्मानजनक पदनाम , ग्रेज्युटी सीलिंग वापस लेने, आंदोलन के दौरान कर्मचारियों को पर की गई दंडात्मक कार्यवाही को रद्द करने, माइंस में मैन पावर की कमी को दूर, राजहरा माइंस हॉस्पिटल एवं टाउनशिप की हालत को सुधार करने, नाइट शिफ्ट एवं एचआरए पर जल्द से जल्द फैसला करने के साथ ही ठेका मजदूरों के लिए बेहतर वेतन भत्ता एवं सुविधाएं लागू करने की मांग की गई है।इस ज्ञापन में विशेष रुप से कहा गया कि खदान के कर्मचारियों को चिकित्सा एवं शिक्षा हेतु अतिरिक्त खर्च करना पड़ता है, इसलिए खदान कर्मचारियों को इस मद में प्रतिपूर्ति की राशि अलग से देने की व्यवस्था की जाए ।
बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल एवं डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दासगुप्ता ने कहा कि यूनियन द्वारा उठाए गए मुद्दे जायज है एवं जल्द से जल्द सभी मुद्दों का निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने माइंस की कार्य पद्धति और कार्य संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि भिलाई इस्पात संयंत्र की संपूर्ण लौह अयस्क जरूरत को आईओसी राजहरा के कर्मचारी एवं अधिकारी पूर्ण करेंगे ।
इस बैठक में सेल चेयरमैन श्रीमती सोमा मंडल के साथ डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बन दास गुप्ता, डायरेक्टर टेक्निकल एके सिंह, ईडी माइंस तपन सूत्रधर, सीजीएम माइंस समीर स्वरुप, सीजीएम पर्सनल निशा सोनी, जीएम पर्सनल एसके सोनी, डीजीएम पर्सनल विकास चंद्रा, समेत तमाम अधिकारी गण एवं सभी यूनियन प्रतिनिधियों के साथ सीटू से प्रकाश सिंह क्षत्रिय एवं ज्ञानेंद्र सिंह मौजूद रहे। ज्ञानेन्द्र जा कार्यकारी अध्यक्ष
सीटू राजहरा।

बस्तर के कांग्रेस नेता राजीव शर्मा को शासन ने दिया बड़ा ओहदा

0
  • इंद्रावती विकास प्राधिकारण के उपाध्यक्ष पद के साथ दिया गया केबिनेट मंत्री का दर्जा
  • प्राधिकरण अध्यक्ष की जिम्मेदारी खुद सम्हालेंगे सीएम भूपेश बघेल
  • विस चुनावों से पहले इस नियुक्ति के निकाले जा रहे हैं कई मायने


जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन ने बस्तर के एक और कांग्रेस नेता को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव शर्मा को इंद्रावती विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त कर केबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. प्राधिकरण के अध्यक्ष का दायित्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं सम्हालेंगे. श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी दी जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर फैल गई है. उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही यहां जमकर आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटी गई.
बस्तरवासियों की लंबित मांग अंततः पूरी हो गई है. प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने इंद्रावती विकास प्राधिकरण का गठन काफी पहले ही कर दिया था, लेकिन इसमें नियुक्तियों का मामला लटका हुआ था. अब इंद्रावती विकास प्राधिकरण में नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। इस मामले में खास बात यह है कि प्राधिकरण के अध्यक्ष का पद खुद सीएम ने अपने पास रखा है। वहीं बस्तर के लोकप्रिय व दबंग नेता माने जाने वाले कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है. श्री शर्मा को केबिनेट मंत्री का भी दर्जा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राजीव शर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेहद करीबी माना जाता है. ठीक विधानसभा चुनावों से पहले श्री शर्मा को सौंपी गई इस बड़ी जिम्मेदारी के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। राजैनितिक गलियारों में चर्चा है कि राजीव शर्मा के पास संगठन की ताकत तो पहले से थी ही, अब उन्हें इस पद पर बिठाकर संवैधानिक ताकत भी सीएम ने दे दी है। राजीव शर्मा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद के साथ-साथ शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष का काम भी पूर्ववत देखते रहेंगे। इधर नियुक्ति के बाद राजीव शर्मा ने कहा है कि विपक्ष और सरकार में रहने के बाद जनता की भलाई के लिए जो काम किए गए हैं उसी तर्ज पर आगे भी इंद्रावती के लिए काम किया जाएगा। इधर श्री शर्मा की नियुक्ति की खबर आने के बाद बस्तर में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर जमकर पटाखे छोड़े, एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और खूब जश्न मनाया। इंद्रावती विकास प्रधिकरण के गठन से आम जनता भी खुश नजर आ रही है. लोगों को उमीद है कि अब इंद्रावती नदी से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान निकलेगा।
इंद्रावती को मिलेगा जीवनदान
दम तोड़ती इंद्रावती नदी को बचाने के लिए प्राधिकारण का गठन किया गया है. प्राधिकरण में नियुक्तियों के बाद उम्मीद की जा रही है कि इस नदी को नया जीवन देने की दिशा में अब तेजी से काम होगा. इंद्रावती नदी को बस्तर की जीवनदायिनी कहा जाता है, लेकिन ओड़िशा सरकार ने जोरानाला के पास एक एनिकेट बनाकर इसकी धार को कमजोर बना दिया है। जोरा नाला एनिकट के चलते गर्मी के दिनों में तो इंद्रावती पूरी तरह से सूख जाती है। यह स्थिति पिछले एक दशक से बनी हुई है। ऐसे में बस्तर के लोग लगातार इंद्रावती को बचाने के लिए प्रयासरत थे। पूर्ववर्ती सरकारों ने इस ओर से कोई ध्यान नहीं दिया. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के तत्काल बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के लोगों की मांगों को देखते हुए 30 मई 2019 को इंद्रावती विकास प्राधिकरण के गठन की घोषणा की थी और 26 अगस्त 2021 को इसे कानूनी रूप से दस्तावेजों में अंकित भी कर दिया। इसके बाद अब प्राधिकरण की कमान सीएम ने खुद अपने हाथों में ले ली है।
इसलिए राजीव को कमान

विधानसभा चुनावों से ठीक से पहले राजीव शर्मा को संवैधानिक ताकत देने के पीछे के कई मायने हैं। दरअसल प्रदेश में जब भाजपा की सरकार थी तब राजीव शर्मा ने पूरी ताकत से भाजपा के खिलाफ काम किया था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी राजीव ने कोई नया पद नहीं लिया और संगठन के लिए काम करते रहे। इस दौरान कई उपचुनावों, निकायों और पंचायतों चुनावो में बस्तर से बेहतर नतीजे दिए। इसके अलावा गंभीर राजनैतिक मुद्दों का भी बड़ी कुशलता के साथ उन्होंने समाधान निकाल दिया। अब ठीक चुनावों से पहले इंद्रावती नदी से जुड़े गंभीर मामले में भी उनके अनुभव का लाभ लेकर समाधान निकालने के लिए ही उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि वे प्राधिकरण में सीएम के प्रतिनिधि के तौर पर ओड़िशा सरकार से भी लड़ाई लड़ेंगे। चूंकि यह पूरा मामला दो राज्यों के बीच का है। ऐसे में सीएम भी चाह रहे थे कि उनके प्रतिनिधि के तौर पर कोई दमदार व योग्य नेता ओड़िशा सरकार से बात करे। ओड़िशा सरकार के समक्ष छत्तीसगढ़ का पक्ष पूरी दमदारी के साथ रखने में राजीव शर्मा को सक्षम माना जाता है. यहीं कारण है कि राजीव को प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है और उन्हें केबिनेट मंत्री के दर्जे से भी नवाजा गया है।

बी एस पी 6 नंबर स्कूल में होगा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी का संगीतमय प्रवचन

0

अत्यंत ही हर्ष का का विषय है कि लौह नगरी दल्ली राजहरा के बी एस पी प्राथमिक शाला क्रमांक _6 मैदान में दिनांक 1 नवंबर 2022 से 9 नवंबर 2022 तक परमपूज्य कनिष्ठ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी का संगीतमय रामकथा प्रवचन का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य श्री भानुपताप साहू ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस 1 नवंबर 2022 को दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा गायत्री शक्ति पीठ प्रांगण से नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्थान करेगी।प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9: 30 बजे तक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम होगा ।प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय रामकथा का प्रवचन एवम प्रतिदिन शाम 7 बजे संध्या आरती होगा।अतः समस्त नगरवासी सपरिवार एवम इष्ट मित्रों सहित इस भव्य रामकथा प्रवचन के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर रामकथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।

MOST POPULAR

HOT NEWS