City Media - Page 1561 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1561

कोरोना महामारी और मौसम की सबसे बड़ी मार किसानों पर – नागेंद्र चौधरी

0

बालोद जिले के ग्रमीण क्षेत्र के किसानों की हालत मौसम एव कोरोनो के कारण बहुत दयनीय हो गयी है। लॉकडाउन के कारण पहले ही छोटे छोटे किसान जो सब्जी कृषक है उनका व्यपार ठप बैठा हुआ है और अब फसलें बेमौसम बरसात के कारण चौपट हो गयी है। कोरोनकाल के इस दूसरी लहर में पूरा जनमानस अस्तव्यस्त हो गया है पर सबके लिए अनाज उगाने वाले किसान ही सबसे दयनीय स्तिथि में है। किसानों के विभिन्न समस्यों के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य नागेंद्र चौधरी में बताया कि लॉक डाउन की वजह से छोटे सब्जी व्यपारियो को नुकसान हो रहा इनका व्यपार सही ढंग से शहरी क्षेत्र या मंडियों में हो पाता है किंतु लॉकडाउन के कारण ये दोनों ही जगह बन्द है जिस कारण इन्हें कम मूल्य में विक्रय करना पड़ रहा है और सब्जी भी खराब हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बेमौसम बरसात के कारण दर्जनों गाँव के सैकड़ो किसानों की धान की बालियां झड़ गयी है जिस कारण फसल चौपट हो गयी है और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामान करना पड़ रहा है। इसके अलावा जो छोटे सब्जी कृषक है उन्हें सब्जी के खेतियो में डालने हेतु रासायनिक दवा, बीज एव खाद की आवश्यकता पड़ती है पर लॉकडाउन की वजह से सभी कृषि केंद्र बन्द है जिससे फसलों में कीड़े पड़ने का डर भी बना हुआ है साथ ही धान की खेती पक चुकी है और आगे किसानों को हार्वेस्टर मशीन की आवश्यकता पड़ेगी किंतु परिवहन की अनुमति ना होने एवं डीजल विक्रय पर भी प्रतिबंध होने के कारण इस कार्य मे भी बाधा आने की पूरी संभावना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

नागेंद्र चौधरी ने शाशन प्रशासन से मांग की है कि इन सभी समस्याओं का निराकरण हेतु टीम गठित कर किसानों को होने वाले समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए साथ ही बारिश की चपेट में आये गाँव के पटवारियों के माध्यम से सर्व कर किसानों को आर्थिक मुआवजा क्षतिपूर्ति प्रदान करे। लॉकडाउन के कारण मनरेगा जैसे कार्य भी बन्द है जिस कारण आर्थिक मुआवजा ही किसानों के लिए इस समय मददगार सबित होगा। किसानों को भी उम्मीद है कि कृषि विभाग व सरकार इस पर ध्यान देगी और उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। क्योंकि फसल प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि रबी फसल में कृषि विभाग की योजना के तहत फसल बीमा नहीं होती है इसलिए शासन प्राकृतिक आपदा के तहत हमारी फसल नुकसान का आकलन करके मुआवजा दिया जाए ताकि कुछ राहत मिल सके। भाजाप प्रदेश किसान मोर्चा ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनके अधिकार एवं हक की हर लड़ाई में वे उनके साथ है और सरकार से भी शीघ्र समाधान का अनुरोध किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में कितने कोरोना संक्रमितों मिले

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक के अंतर्गत दल्लीराजहरा के कांरोना संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हुआ है किन्तु आसपास के क्षेत्रों में स्थिति जस की टस बनी हुई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बंगाल में टीएमसी के गुंडे चुनाव नतीजों के बाद महिलाओं,बच्चो व नागरिकों के ऊपर हमला व लूटपाट करके जनादेश का अपमान कर रहे वही लोकतंत्र पर कालिख पोतने का काम हो रहा – संजय पाण्डेय

0

भाजपा के राष्ट्रभक्त कर्मठ कार्यकर्ताओ का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा आज नही तो कल उनको सजा जरूर मिलेगा

ममता बनर्जी को राजधर्म का पालन करना चाहिए व प्रदेश में कानून व्यवस्था को सम्हालकर इस प्रकार की कार्यवाही को तुरंत रोकना चाहिए

जगदलपुर भाजपा नेता संजय पाण्डेय ने कहा बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हत्या,लूटपाट,व आगजनी की घटना की निंदा की व तृणमूल के हत्यारे गुंडों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की व कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों में नन्दीग्राम से ममता बनर्जी की हार व भाजपा के विधानसभा चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर तिलमिलाए टीएमसी के गुंडे व बदमाशो के द्वारा बंगाल की जनता से मिले जनादेश का अपमान कर लोकतंत्र की हत्या कर रहे है। निर्दोष महिलाओं,बच्चो व दूसरे दलों के नेताओ के घरों में घुसकर मारपीट करना,दुकानो घरों में आग लगाना, महिला बहनों से दुर्व्यवहार करना,ओर कार्यकर्ताओ की हत्या करना काफी भयावह व निंदनीय काम है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

नतीजों के बाद हुए इस नरसंहार पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री के दायित्त्व पर रहने वाली ममता बनर्जी का व नेताओ का यह कहना कि अभी पुलिस,प्रशासन चुनाव आयोग के अधीन है। हम 5 तारीख को शपथ ग्रहण के बाद मामले को देखेंगे यह बयान इस बात की ओर इशारा करता है। कि चुनावो के समय जो बात ममता बनर्जी ने कही थी कि हम सब विरोधियों को देख लेंगे यह नरसंहार उसी का परिणाम है। बंगाल में विजय पाने के बाद भी तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा नेताओं को निशाना बनाकर निर्दोष 9 लोगों की हत्या की है। वो माफ करने योग्य नही है। ममता बनर्जी जैसे महिला नेत्री के रहते बंगाल में जिस प्रकार बदला,हत्या,व लूटपाट का मंजर चारो और चल रहा है। खासकर महिलाओं के सम्मान के साथ गुंडे खेल रहे है। वो काफी शर्मनाक है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राजनीति में वाद प्रतिवाद चलते रहता है। लेकिन राजनीति की भी एक मर्यादा व सिद्धांत होता है। बंगाल की घटना पर वहां के वाममोर्चा के नेताओ ने भी तृणमूल कांग्रेस को इस नरसंहार के लिए दोषी बताया है। वही कांग्रेस के किसी भी नेता ने इस नरसंहार व हो रहे हत्या पर कुछ भी नही कहा उनको यहां भी भाजपा विरोध ही दिखाई दे रहा हर छोटे बड़े विषयो पर बयान देने वाले कांग्रेसी भी मूकदर्शक बने बैठे है। जिसे देश की जनता देख रही इनके दोहरे राजनीतिक चरित्र को।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

0

भानपुरी । थाना भानपुरी से करीब 2 किमी चित्रकोट मार्ग पर ग्राम बोडनपाल पर तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रहे थे दो लोगों को जोरदार मारी टक्कर जिसमें से एक घटनास्थल पर मृत्यु दूसरा गंभीर रूप से घायल उपचार हेतु महारानी अस्पताल जगदलपुर में भर्ती किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि के 8:00 बजे भानपुरी चित्रकोट रोड पर ग्राम बोडनपाल में दो युवक थानू सेन (मिथुन सेलून)50 वर्ष व शेख सोहेल 23 वर्ष ग्राम भानपुरी निवासी पैदल भानपुरी की ओर आ रहे थे। तभी तेज रफ्तार वाहन अशोक लीलैंड सीजी 04 एम ए 8607 डाक वाहन (कोरियर)जोरदार मारी टक्कर जिसमें घटनास्थल पर थानू सेन (मिथुन )की मौत हो गई और शेख सोहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से वाहन लेकर चालक फरार हुआ ग्रामीणों ने 112 डायल करके तत्काल भानपुरी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया गंभीर रूप से घायल होने के कारण डॉक्टरों ने जगदलपुर महारानी अस्पताल रेफर किया गया।ग्रामीणों की मदद से वाहन व चालक को ग्राम आमाबाल में पकड़ा गया। इस घटना की सूचना थाना भानपुरी में दी गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

शारीरिक दुरी बनी रहे इसलिए मैदान लेम्स के सामने ग्राउंड में टेंट लगा कर कराया जा रहा चावल वितरण

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

सरकारी राशन दुकानों में बढ़ रही भीड़ के चलते बनाई गई यह व्यवस्था

लाकडाउन में कोई भूखा न सोय इस लिए राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारिओ को चावल देने का निर्देश जारी किया है ! सरकारी राशन दुकानों पर दुकान संचालको दवरा चावल बांटने का काम सुरु कर दिया है ! ऐसे में कोरोना नियमो का उल्लंघन न हो इसलिए तहशील पारा वॉर्ड क्रमांक 03 के पार्षद विजय सलाम ने अपने वॉर्ड जहाँ पर 600 से अधिक हितग्राहीओ को लेम्स के सामने मैदान में राशन बाटने की व्यवस्था बना दी नगर के पार्षद विजय सलाम ने बताया की मुख्यमंत्री के निर्देश हितग्राहीओ को दो महीने का एक साथ चावल देने का काम किया जा रहा है | वॉर्ड के लेम्स में लगभग 600 से अधिक 3 वॉर्ड के राशन कार्डधारी है |
ऐसे में लोगो को समस्या न हो इसके लिए टोकन की व्वयस्था कर एक दिन में 50 हितग्राहीओ को राशन दिया जा रहा है |

ब्लॉक कांग्रेस ने जरुरत मंदो को राशन वितरण कर कहा, कोरोना टीका अवश्य लगाए और सोसल डिस्टेंस को पालन करें

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लगे लॉकडाउन मे गरीब,मजदूर, रोज कमा कर जीवन बसर करने वाले मजदूरों का आय का सभी रास्ता बंद हो गया है उनके सामने सबसे बड़ा परेशानी आर्थिक तंगी का है, इन्ही सब जरुरत मंदो को ध्यान मे रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि देवांगन के नेतृत्व मे जिला स्तरीय कोरोना कंट्रोल रूम बनाई गयी है जिसमे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, मीडिया प्रभारी मिथलेश ठाकुर एवं अन्य सदस्य के साथ गाइडलाइन का पालन करते हुए गरीब मजदूरो को सूखा राहत चांवल, दाल, आलू प्याज़, सोयाबीन एवं हल्दी मिर्ची एवं अन्य समानो का पैकेट बना कर घर घर दिया जा रहा है l

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने गरीब परिवारो के घर घर पहुंच राशन वितरण करने के दौरान कहा की कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए टीकाकारण करना अनिवार्य है यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है इसे लगाने मे न घबराये, टीकाकरण के बाद कोरोना का असर शरीर मे उतना प्रभाव नहीं डालता इसलिए अधिक से अधिक संख्या मे कोरोना का टीका अवश्य लगाए और सोसल डिस्टेंस का पालन जरूर करें!

कोतवाली पुलिस एक्शन मोड में, कार्यवाही के दौरान सड़को पर वाहनों की कतार…

0

जगदलपुर:-कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जारी है, इस लहर में लगातार संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है। संक्रमण से बचाव व रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा लॉक डाउन की समय सीमा में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है।

लॉक डाउन के दौरान बस्तर पुलिस भी लगातार मुस्तैदी से कार्य करते नजर आ रही है। लगातार चौक- चौराहों पर तैनात जवान लॉक डाउन का पालन कराने में लगे हुए है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा शहर के चाँदनी चौक में चेक पोस्ट के दौरान वाहनों की चेकिंग की गई , कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू मौके पर मौजूद हो कर चौक से गुजरने वाले सभी वाहनों से पूछताछ करते हुए नजर आये।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि आज उनकी टीम द्वारा शहर के चाँदनी चौक चौराहे से गुजरने वाले हर वाहनों से जानकारी ली जा रही है , साथ ही वेवजह घूमने वाले लोगो पर कार्यवाही की जा रही है,साथ ही वेवजह ना घूमने की समझाईस भी लोगो दी जा रही है।
कोतवाली पुलिस की कार्यवाही से सड़कों पर वेवजह घूमने वाले लोगो पर अंकुश लगेगी ।

पत्रकारिता के साथ साथ – सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहा पत्रकार 

0

जगदलपुर-  आजकल जहां लोग दो-चार रुपयों के लिए अपना ईमान खो देते हैं वहीं ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो ईमानदारी की मिसाल हैं.यहां ईमानदारी की मिसाल पेश की है.पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र ने .बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में रहने वाले टीवी पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र बुधवार की सुबह साकेत कॉलोनी के सामने पाणिग्राही काम्प्लेक्स में स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गये थे.वंहा पहले से ही एक सख्श राशि आहरण कर रहे थे कुछ देर बाद वह शख्स चला गया.जब धर्मेन्द्र ने राशि निकालने एटीएम मशीन में स्वाइप किया तो मशीन ने कार्ड को एरर कर दिया जब उन्होंने कारण जानने रुपये निकालने वाली चेंम्बर में देखा तो पांच – पांच सौ रुपये के नोट देखा और उसे निकाल कर एटीएम के बाहर उस शख्स को देखने लगे मगर तक राशि आहरण करने आया शख्स जा चुके थे.धर्मेन्द्र ने इस बात की सूचना बोधघाट थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा और SBI के चॉइस सेंटर के संचालक शैलेश अग्रवाल को दी दोनों ने ही एसबीआई मेन ब्रान्च से संपर्क किया और महापात्र को बैंक में राशि जमा करने की सलाह दी.

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पत्रकार धर्मेन्द्र महापात्र स्वमं SBI मेन ब्रांच पहुँचे और शाखा प्रबंधक विपिन बिहारी को 10 हजार रुपये सौप दी.प्रबंधक ने ईमानदारी के लिये धर्मेन्द्र महापात्र को धन्यवाद ज्ञापित करते कहा कि ऐसे शख्स कम ही मिलते है जो रकम मिलने के बाद लौटा दे.उन्होंने आश्वस्त किया कि एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में आहरण करने वाले सख्स की पहचान कर उसे राशि लौटा दी जाएगी.धर्मेन्द्र महापात्र पेशे से टीवी पत्रकार हैं और उन्हें लगा कि शायद सख्स को पैसे की आवश्यकता रही होगी तभी वे एटीएम तक आये थे मगर वे अपनी राशि भूल गये इस लिये उक्त राशि उनके तक पहुँचनी चाहिए क्योंकि लॉक डाउन में आम जनता काफी त्रस्त है एक एक रुपये भी आज काफी महत्वपूर्ण है.इसी लिये उन्होंने राशि बैंक को सुपुर्द कर दी.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मीडियाकर्मियों को कोरोना की लड़ाई में फ्रंट लाइन वर्कर माना जाए -तरुणा साबे बेदरकर, मीडिया कर्मियों की भी फ़ण्ट लाइन वर्कर की तरह पहले वैक्सीनेशन किया जाए- समीर खान

0

आम आदमी पार्टी बस्तर नेत्री और जिला अध्यक्ष तरुणा बेदरकर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी करके सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए कोरोना में किसी भी मीडिया साथी की मृत्यु होने पर 1 करोड़ की सिहयोग राशि की मांग सरकार से की है।

आज पूरे देश के अंदर जिस प्रकार से कोरोना अपने पैर पसार रहा है ।कोई भी जिला अछूता नही है ।पिछले साल की पहली लहर से लेकर आज की दूसरी लहर तक लगातार छोटे बड़े मीडिया कर्मी फ़ण्ट लाइन वर्कर की तरह काम कर रहे हैं। कोरोना की इस भीषण परिस्थिति में अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों के बीच पहुँच कर उनकी समस्याओ की जानकारी लेकर मीडिया के माध्यम से सरकार तक पहुँचने का काम कर रहे हैं।जिससे शासन अपनी कमियों को दूर कर बेहतर काम करने की कोशिश करती है ।सरकार को सुचारू रूप से चलाने में मीडिया का बहुत बड़ा हांथ होता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

समीर खान ने कहा कि भारत मे अब तक इस महामारी से लगभग 2 लाख लोगों की जाने जा चुकी है।वन्ही अप्रैल 2020 से अबतक लगभग 200 से ज्यादा पत्रकार साथी इस कोरोना के समय मे अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जान गवां चुके हैं।उनके बाद उनके परिवार का भरण पोषण और आर्थिक स्तिथि पर बहुत बड़ा प्रश्न उठता है। इनमें से कई पत्रकार फ्रीलांसर भी थे जिनका जीवन बीमा भी नही हो पाया था।फिर भी तमाम चुनौतीयो के बावजूद देश के पत्रकार सही समाचार आम जन तक पहुचाने के लिए फील्ड से लेकर न्यूज़ रूम तक डंटे हुए हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

तरुणा साबे बेदरकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस विज्ञप्ति के माध्यम से सरकार से मांग करती है कि सभी मीडिया कर्मियों को फ़ण्ट लाइन वर्कर मानते हुए सभी का पहले वैक्सीनेशन किया जाए।साथ ही साथ कोरोना के समय सेवा देते हुए अगर किसी की मृत्यु हो जाये तो उनके परिवार को 1 करोड़ की सहायता राशि दी जाए।हम जानते हैं कि पत्रकार साथियों के द्वारा समाज़ के लिए किए गए कार्यो की तुलना इस राशि से नही कर सकते पर यह सम्मान राशि उनके परिवार के लिए राहत हो सकता है।

टीएमसी के जीत का जुनून बहाया मासूमों का खून भाजपा शहर मंडल बालोद

0

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या बर्दाश्त नहीं-राकेश यादव

हत्या का मुकदमा दर्ज हो ममता बनर्जी पर – सुरेश निर्मलकर

बंगाल में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए – कमलेश सोनी

ममता नाम पर कलंक है यह ममता बैनर्जी – अमित चोपडा

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपने निवास के सामने पश्चिम बंगाल कि तृणमूल कॉन्ग्रेस तथा ममता बनर्जी के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री के राकेश यादव ने कहा कि राजनीति क्षेत्र में चुनाव लड़ना, चुनाव जीतना एक सामान्य प्रक्रिया है किंतु पश्चिम बंगाल में चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में हमला कर,भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में हमला कर, मां बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ करने का दुस्साहस किया है।घरों में घुसकर लूटपाट, तोड़फोड़ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करने का जो शर्मनाक हरकत किया है। निसंदेह यह लोकतंत्र के अध्याय में एक काला पन्ना साबित होगा।

भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि बहुत से ऐसे कार्यकर्ता होते हैं जो किसी ना किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े होते हैं और पार्टी के लिए कार्य करते हैं किंतु भाजपा के लिए कार्य करने वाले ऐसे कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आते ही गुंडागर्दी पर उतारू हो गई है और उन्हें जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है।पश्चिम बंगाल में भय का वातावरण बनाया जा रहा है। जो दहशत अंग्रेजों के शासन काल में हुआ करती थी। वही दहशत लोकतंत्र के पावन उत्सव के उपरांत पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है जो कहीं ना कहीं एक नई परिपाटी को जन्म दे रही है और यह घटना निसंदेह दुखदाई है और हम सब इसकी कड़ी भत्सर्ना करते हैं, विरोध करते हैं। ऐसे लोग जो भाजपा कार्यकर्ताओं की व अन्य लोगों की हत्याएं कर रहे हैं उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हैं और फांसी की सजा की मांग करते हैं।

आज पूरे छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने निवास के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में बिगुल फूंकने का काम किया है और अगर यह सरकार अपना दुस्साहस जारी रखती है गुंडागर्दी और कत्लेआम जारी रखती है।तो आने वाले समय में पार्टी के निर्देश पर भाजपा का हर कार्यकर्ता इस युद्ध में शामिल होने को तैयार है।इस कार्यक्रम के दौरान शहर के राकेश यादव,लक्ष्मी नुनीवाल,राजा दीवान,प्रतिभा चौधरी,शाहिद खान, सुरेश निर्मलकर, कमलेश सोनी ,अमित चोपड़ा, शरद ठाकुर,नरेंद्र सोनवानी, तोमन साहू,अंबिका यादव,पंकज आहूजा, प्रभाकर बाघमार ,कमल पंप आलिया,अमित दुबे,प्राची लालवानी ,नीतू सोनवानी, हितेश्वर कौशिक, गिरजेश गुप्ता,दीपक देवांगन,संतोष चौधरी,प्रीतम यादव,रिंकू शर्मा,रामस्वरूप यादव, डॉ मोना टुवानि,सुरेश यादव,गणेश साव,शशि साहू,अकबर तिगाला,दयाल बघेल,रेखा यादव, कल्याणी कौशिक, यकेश्वरी देशमुख, गुनीता साहू, यशोदा राव,श्रीमती साव, आदि कार्यकर्ता ने अपने निवास स्थान के सामने धरना दिया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS