City Media - Page 1225 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1225

एक दिवसीय नारी जागरण शिविर ग्राम कुसुमकसा में संपन्न हुआ

0

एक दिवसीय नारी जागरण शिविर ग्राम कुसुमकसा में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संजय बैस जनपद सदस्य डौंडी कुसुमकसा थे | इस कार्यक्रम में शांतिकुंज प्रतिनिधि के रूप में तुलसी साहू, वर्मा बहन जी यादव बहन जी, गांगुली बहन जी नारी जागरण शिविर में ग्राम चिपरा, आमाडुला, धुर्वाटोला, डौंडी के लोग शामिल थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग श्री का अवतरण

इस कार्यक्रम में आदरणीय मुख्य अतिथि ने गायत्री परिवार को नर से नारायण बनाने की संस्था बताया उन्होंने कहा इस संसार में केवल गायत्री परिवार को धर्म जगाने के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण इस कार्यक्रम में कुल 85 बहनों ने भाग लिया साथ ही उन्होंने इस शिविर के द्वारा हमारे हिंदू सोलह संस्कारों के बारे में भी जाना |

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

कार्यक्रम में उपस्थित पुरुषोत्तम लाल सोनवानी, डोमन लाल यादव, धर्मेंद्र वर्मा, मिश्रा मैडम, गायत्री प्रज्ञा पीठ कुसुमकसा, शंकर लाल पिस्दा, लोकनाथ साहू, जीवन लाल साहू, डोमन लाल चावरे, बंशीलाल रावटे गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा से उपस्थित थे | इस कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर पिस्दा कुसुमकसा ने किया रेणुका ग॑जीर भी विशेष रूप से उपस्थित थे |

दल्लीराजहरा के निजी स्कूल में फीस को लेकर हो रही मनमानी, शिक्षा अधिकारी ने भेजा नोटिस

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा के निर्मला इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा अन्य फीस के नाम पर पालको से अनावश्यक राशि की मांग की जा रही है जिसे लेकर पालकों द्वारा डौंडी ब्लॉक के शिक्षा अधिकारी के पास शिकायत की गई | जिस पर शिक्षा अधिकारी द्वारा शिकायत पर सक्रियता दिखाते हुए स्कूल प्राचार्य को नोटिस भेजा गया |

नोटिस में बताया गया है कि संस्था के पालको के द्वारा निर्धारित ट्यूशन फीस जमा किये जाने के उपरान्त भी शाला प्रबंधन समिति के द्वारा अनावश्यक राशि की मांग की जा रही है और न ही किस मद की राशि की मांग की जा रही है उसके बारे मे संबंधित पालको को जानकारी भी उपलब्ध नही कराई जा रही है । इस अतिरिक्त फीस को जमा नहीं करने पर अध्ययनरत छात्रो पर अनावश्यक दबाव भी बनाये जाने के कारण छात्रो के मन पर दुष्प्रभाव व परीक्षा परिणाम प्रभावित होने का भय छात्रों एवं पालको पर व्याप्त है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस सम्बन्ध में स्कूल प्राचार्य अपना स्पष्ट प्रतिवेदन कार्यालय को दिए गए तिथि को आवश्यक तथ्यो के साथ उपस्थित होने को कहा गया है साथ ही जब तक उक्त शिकायत का निराकरण नहीं हो जाता तब तक किसी भी प्रकार की अतिरिक्त फीस लेने पर रोक लगाने को कहा गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल से मिलकर ज्ञापन सौंपा

0

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी से मिलकर ज्ञापन सौंपा |

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों के समस्याओं का निराकरण करने हेतु बस्तर विधायक जी ने विस्तार पूर्वक बताया की आप लोगों की बात को लगातार उच्च स्तर तक भी रखा गया है और अभी आने वाले वाली सत्र में इस बात को विभिन्न रूप से रखा जाएगा हमारी सरकार आने की पूर्व भी हमनें अपनी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे उसमें से कई महत्वपूर्ण कार्य को हमनें पुरा किया है निश्चित रूप से आप लोगों की मांग को भी पूरा किया जाएगा हमारी सरकार जमीनी स्तर से काम कर रही है और हम आप लोगों की बात को भी आगे रखेंगे |

बस्तर विधायक ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को एक दो जिलों में नियमितकरण किया गया निश्चित रूप से हम बस्तर हो या अन्य जिलों में इसको नियमितकरण करेंगे अभी तक हमारी मौजूदा सरकार ने जो भी वादे किए है उसको पुरा किया है अभी की स्थिति बहुत ही प्रभाववित्त हुई है कि हमनें कोरोना जैसे महामारी के वजह से बहुत ही पिछे की ओर चले लेकिन अभी ऐसा स्थिति पैदा ना हो इसलिए हमने निरंतर कार्य को बढ़ावा देने के लिए बहुत प्रयास कर रहे है |

बस्तर विधायक जी ने दूरभाष के माध्यम से जिले के उच्च अधिकारी को अवगत कराया और कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की वेतन भी शीघ्रता पूर्वक डालने के लिए अवगत कराया है |

आखिर कहाँ गयी मोटरसाइकिल, बकावंड पुलिस ने किया इनकार, इधर पीड़ित परेशान…

0

जगदलपुर – गिरौला मंदिर में कुछ दिन पूर्व हुए चोरी की वारदात और उसके बाद आरोपियों की गिरफ़्तारी के साथ जप्तशुदा मोटरसाइकिल ने बकावंड पुलिस की कार्यवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामले में आज कोटपाड़ निवासी युवक ने पुलिस अधीक्षक को उसकी मोटरसाइकिल दिलाये जाने की गुहार लगायी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बकावंड पुलिस ने अपनी मुस्तैदी का परिचय देते हुए मंदिर में चोरी करने वाले आरोपियों सहित प्रयुक्त दुपहिया को जप्त करने में सफलता तो हासिल कर ली और खूब वाहवाही भी लूटी लेकिन मामला तब पेंचीदा हो गया जब सोमवार को कोटपाड़ के आमागुडा निवासी सुकमन पिता सोनधार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित कर कहा कि उसके गाँव से कुल तीन मोटरसाइकिल को पुलिस ने चोरी के मामले में जप्त कर बकावंड पुलिस चौकी ले जाया गया. सुकमन जब अपने वाहन क्रमांक सीजी-18बी-2893 का सुपुर्दनामा लेने न्यायालय पहुंचा तो पता चला कि पुलिस ने वाहन को जप्त नहीं करने की बात कही है. सुकमन का कहना है कि उसके वाहन को उसके भाई बुधराम ने जगदलपुर से क्रय कर दिया गया था व नामान्तरण 27/10/2022 को करवाया गया.

सुकमन ने आरोप लगाया है कि बकावंड पुलिस द्वारा आनाकानी की जा रही है और वाहन के विषय में उसे कोई भी जानकारी नहीं दी जा रही है. ऐसी परिस्थितियों में वह बहुत परेशान है.

सुब्रतो नहीं बचा पाएं अपनी कुर्सी, भाजपाईयों ने भी दिया दगा, 16 के मुकाबले 2 वोट ही मिले विश्वास

0

जगदलपुर। जगदलपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पास हो गया। जनपद में गहमागहमी के बीच अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया प्रारंभ हुई सर्वाधिक दिलचस्प बात है कि भाजपा समर्थित दो लोगों ने भी उनका साथ नहीं दिया जिसके कारण 2 मत से ही उन्हें संतोष व्यक्त करना पड़ा और कुर्सी भी गंवानी पड़ी। उनके भाग्य का फैसला उनके वह साथियों ने किया जो कांग्रेस से बगावत कर उनको सदस्य बनाए थे।

जनपद पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एक ही खेमें के थे भले ही दल क्यों अलग-अलग ना हो। सुब्रतो विश्वास को जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम ने समर्थन देकर उपाध्यक्ष बनाया था किंतु उपाध्यक्ष बनने के बाद विश्वास अपने दल भाजपा की राह पर चलने लगे तो पोयाम को ही कटघरे में खड़ा करने लगे जिसकी परीणिती यह हुई कि अध्यक्ष सहित 14 जनपद सदस्य कुर्सी से हटाने की सोची है। जनपद पंचायत जगदलपुर में आज फिर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग हुई तो उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास को मात्र एक जनपद सदस्य का साथ मिला |

गेम प्लान बिगाड़ने पति का सहारा

कांग्रेस पार्टी के निर्वाचित सदस्यों ने पिछली बार क्रास वोटिंग किया था जिसके कारण सुब्रतो विश्वास जीत गए थे। इस बार फिर सुब्रतो पतियों पर डोरे डाल कर पत्नियों को अपने पक्ष में गोलबंदी करने की फिराक में थे। कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मीनथ भारद्वाज से मीडिया के माध्यम से इस्तीफा भी दिलवाया गया किंतु यह सिर्फ और सिर्फ मीडिया की सुर्खियां ही बनी।

भाजपाईयों को तोड़ने में कामयाब

कांग्रेसी एक खेमें में आ गए हैं और जनपद उपाध्यक्ष विश्वास को पदच्युत करने के लिए अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेसियों के साथ-साथ भाजपाइयों के भी शामिल हो जाने से भाजपाइयों की रणनीति किसी भी प्रकार के काम नहीं आई। दरअसल इस मामले में भाजपा कुछ भी करने से बचती रही क्योंकि वह दूसरे प्रकरणों में उलझ कर ही रह गई जिसका फायदा कांग्रेसियों ने उठा लिया ‌।

संवैधानिक व्यवस्थाओं पर भाजपा को नहीं है भरोसा, गरीबों की आड़ में कर रहे थे ब्लैकमेलिंग और गुंडागर्दी की राजनीति

0

महिनों से अपराध में शामिल छुट्टा घूम रहे कई पदाधिकारी

जगदलपुर। नगर में घटित घटनाओं पर भाजपा द्वारा मचाये जा रहे हाय तौबा पर कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा है कि संवैधानिक व्यवस्थाओं को जिस प्रकार धत्ता बताते हुए यह लोग प्रलाप कर रहे थे जिससे ऐसा प्रतित होता है कि उन्हें कानून पर विश्वास नहीं है। शर्मा ने कहा कि भाजपाई गरीबों की आड़ में ब्लैकमेलिंग और गुंडागर्दी कर रहे थे जिसे मीडिया साथियों ने प्रत्यक्ष रूप से सामने देखा है। अनुसुचि क्षेत्र में अनुसुचित जाति वर्ग के अधिकारी कौशल के साथ गाली गलौज करने वाले भाजपाईयों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज होने के बाद भी वह लोग महिनों घुमते रहे क्या यह संविधान का खुला उल्लंघन नहीं है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही कहा था और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25जनवरी को ही ब्यान दिया था कि जांच के बाद कार्यवाही होगी किंतु भाजपाई अनावश्यक बातों का बतंगड़ बना रहे थे जबकि पुलिस ने कानूनी प्रावधानों के तहत पार्षद कोमल सेना को गिरफ्तार कर लिया और जेल में दिया।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि यह लोग बदलापुर की राजनीति करने का आरोप लगाते है यदि वास्तव में उनके खिलाफ बदले की कार्यवाही होती है तो मुन्नी बाई प्रकरण, दलपत सागर, स्वीमिंगपूल निर्माण घोटाले , दूकान आबंटन सहित कई घोटाले हुए हैं,उस पर कार्रवाई करते यदि अब कांग्रेस मांग करती है कि इस मामले में कार्रवाई हो।

अटास छत्तीसगढ़ रायपुर समिट 2022 सम्पन्न, आगामी सम्मेलन भाटापारा में

0

अटास छत्तीसगढ़ का रायपुर समिट 2022 का आयोजन रायपुर में किया गया। जिसमें राज्य कार्यकारिणी की प्रथम बैठक तथा कार्यशाला का आयोजन किया गया। अटास वैश्विक स्तर पर अपने अपने देशों में स्काउटिंग में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त स्काउट/गाइड/रोवर/रेंजर की संस्था है। जो वर्तमान में विश्व के 40 देशों में लगभग 15000 सदस्यों के साथ कार्य कर रही है। अटास इण्डिया की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के तीसरे प्रादेशिक सम्मेलन को रायपुर समिट 2022 का नाम दिया गया था। ऑनलाइन जुड़े अटास छत्तीसगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा के द्वारा सभी आमंत्रित सदस्यों का स्वागत किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

अटास छत्तीसगढ़ चैप्टर के राज्य समन्वयक सोमनाथ यादव एवं अटास इण्डिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र साखरे के द्वारा उपस्थित सदस्यों को अटास एवं अटास वर्ल्ड एवं अटास इण्डिया के द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया गया।

ऑनलाइन माध्यम से पश्चिम बंगाल से जुड़े अटास इण्डिया के नेशनल कोऑर्डिनेटर कौशिक चटर्जी के द्वारा बताया गया कि अटास का उद्देश्य अपने-अपने देश के राष्ट्रीय स्काउट एसोसिएशन को युवाओं के प्रगतिशील प्रशिक्षण योजना में युवाओं को उच्चतम स्तर पर पहुंचने के लिए प्रेरित करना एवं इसका प्रचार प्रसार करना, विश्व के सतत् विकास के 17 लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समुदाय स्तर पर अपना योगदान करने के साथ साथ अपने अपने क्षेत्र के टॉप अचीवर्स स्काउट्स को अधिक से अधिक संख्या को अटास के साथ जोड़ना है। वर्तमान में सदस्यता के लिए आवेदन किए हुए अटास के सदस्यों का पंजीयन आगामी माह तक पूर्ण हो जाने की जानकारी दी गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

इसमें उल्लेखनीय है कि अटास के सदस्यों को अटास वर्ल्ड के प्रेसिडेंट साइमन हैंग बॉक री, दक्षिण कोरिया के द्वारा अटास पैच एवं सदस्य का नाम अंकित स्कार्फ अपनी ओर से दिया जाता है। इसके लिए आगामी समय में छत्तीसगढ़ में समारोह आयोजित करने पर योजना गई।

ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान से जुड़ीं इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप की राष्ट्रीय महासचिव सीमा राठी के द्वारा इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप के संगठनात्मक संरचना की जानकारी दी गई। कार्यशाला में उपस्थित सदस्यों के द्वारा फेलोशिप के साथ भी जुड़ने के विकल्पों की चर्चा करने पर स्थानीय इण्डियन स्काउट गाइड फेलोशिप गिल्ड बनाकर स्काउट गाइड के सिद्धांतों पर आस्था रखन वाले 25 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों एवं पूर्व स्काउट गाइड को जोड़ने पर चर्चा हुई ताकि वो भी संगठनात्मक रूप से सामाजिक सेवा में सहभागी बन सकें।

रायपुर समिट 2022 में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजीव साहू रायपुर, कल्पना सिंह बिलासपुर, बिंदु दुबे रायपुर, जिला समन्वयक के रूप में जितेंद्र सिंह ठाकुर कबीरधाम, गुलाब वर्मा रायपुर, दुष्यंत चौरे धमतरी एवं कुमारी निशा साहू बिलासपुर को बनाए जाने का निर्णय लिया गया। आगामी आयोजन के लिए उपाध्यक्ष तंजीव अरोरा के द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा का प्रस्तावित किया गया।

अटास इण्डिया के रायपुर समिट 2022 में विशेष आमंत्रित सदस्य देवेंद्र कुमार साखरे (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, अटास इण्डिया) राजनांदगांव राज्य समन्वयक डाॅ सोमनाथ यादव राज्य समन्वयक (बिलासपुर) अटास छत्तीसगढ़ अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा कबीरधाम उपाध्यक्ष तंजीर अरोड़ा (बलौदाबाजार) जितेंद्र साखरे (खैरागढ़) सचिव महेंद्र साहू (डोंगरगढ़) सहसचिव तरन्नुम (महासमुंद) डाॅ मोरध्वज त्रिपाठी (बिलासपुर) कार्यकारिणी सदस्य वसीम बक्श(रायपुर), पप्पू घनश्याम यादव(कवर्धा), श्रद्धा साहू (बिलासपुर), कुमारी पूजा (भिलाई), राजीव साहू (रायपुर), कल्पना सिंह (बिलासपुर) बिन्दु दुबे (रायपुर) जिला समन्वयक जितेन्द्र सिंह ठाकुर कबीरधाम, दुष्यंत चौरे धमतरी, गुलाब वर्मा रायपुर, निशा साहू बिलासपुर उपस्थित रहे।

रेत माफिया द्वारा आरक्षक पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

गुंडरदेही – रेत माफिया द्वारा आरक्षक पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियों को पुलिस पैदल गुंडरदेही थाने से धमतरी चौक जनपद होते हुए व्यवहार न्यायालय पेश किया गया। जहां न्यायालय के न्यायधीश पंकज दीक्षित ने दोनो आरोपियों के खिलाफ धारा 186-IPC, 294-IPC, 307-IPC, 332-IPC, 34-IPC, 353-IPC, 506(B)-IPC के तहत कार्यवाही करते हुए दोनो आरोपियों को जेल भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन, अतिरिक्त अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन, पुलिस अनुवीभागीय अधिकारी गुंडरदेही सोनसाय मौर्य के पर्यवेक्षण मे अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध रेत चोरी करने की शिकायत मिलने पर दिनांक 25.02.2022 को तसीलदार गुंडरदेही विनोद साहू के नेतृत्व मे थाना गुंडरदेही की टीम रेड कार्यवाही के लिए चंदनबिरही एनिकट की ओर रवाना हुआ, टीम को देखकर रेत तस्कर बबलू निषाद जोर जोर से चिल्ला कर भागो भागो कहकर माँ बहन की गाली देकर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने लगा, इतने मे आरोपी बबलू उर्फ़ मिथलेश निषाद, खिलेश्वर साहू, राजा देवार, बबलू देवार चारो मिलकर रेड कार्यवाही मे गये आरक्षक दमन वर्मा के हांथो को पकड़कर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर फरार हो गये।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

थाना गुंडरदेही मे अपराध क्रमांक 49/22 धारा 294, 506 b, 186, 353, 332, 307, 34 IPC  कायम कर दिनांक 26.02.2022 को आरोपी बबलू उर्फ मिथलेश निषाद, खिलेश्वर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। फरार आरोपी बबलू देवार, राजा देवार का पता तलाश जारी है।

नाम आरोपी

01.बबलू उर्फ मिथलेश निषाद पिता रामसेवक निषाद उम्र 22 साल] 02.खिलेश्वर साहू पिता गामा राम साहू उम्र 18साल् 02 माह सकीनान रेंगाकठेरा थाना गुंडरदेही

This image has an empty alt attribute; its file name is gangu.jpg

टीएस की छवि खराब करने चलाया फेक न्यूज, वेब पोर्टल का संचालक गिरफ्तार स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार ने की थी शिकायत

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के संबंध में फेक न्यूज प्रकाशित कर वायरल करने को लेकर एक वेब पोर्टल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोप है कि वेब पोर्टल द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से उत्तरप्रदेश चुनाव के संदर्भ में यह प्रसारित किया कि वहां सिर्फ 3 से 4 सीट निकाल पाएगी कांग्रेस। मामले में स्वास्थ्य मंत्री के मीडिया सलाहकार राजेंद्र परिहार ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।

स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय ने मंत्री के निर्देश पर प्रभारी, सिविल लाइन थाना को पत्र लिखकर 26 फरवरी से पवन न्यूज वेब पोर्टल द्वारा प्रसारित समाचार को पूरी तरह असत्य एवं तथ्यहीन बताया। आरोप है कि इससे स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उपरोक्त वस्तुस्थिति को संज्ञान में लेते हुए संबंधित न्यूज पोर्टल में प्रसारित न्यूज पर तुरंत रोक लगाते हुए संबंधित के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पत्र के साथ न्यूज पोर्टल पर छपी खबर के साक्ष्य भी संलग्न किए गए हैं। मामले में जानबूछकर छवि खराब करने असत्य खबर प्रकाशित करने की धारा 504, 505 (1) बी और (2) भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वेब पोर्टल का संचालक गिरफ्तार

वेब पाेर्टल के संचालक पवन बंजारे उतई दुर्ग जिले का निवासी है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने पवन बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन थाने के प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ऐसा कोई वक्तव्य नहीं दिया

मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि उनके द्वारा इस तरह का कोई भी वक्तव्य नहीं दिया गया है। भ्रामक न्यूज सुनियोजित षड्यंत्र के तहत राजनीतिक वातावरण को खराब करने फैलाया जा रहा है।

नवा रायपुर दो हजार से अधिक लोगों को जमीन क्रय विक्रय की दी अनुमति, लगभग ढाई हजार आवेदन लंबित

उत्तर प्रदेश/जौनपुर – बस्तर सांसद दीपक बैज देर रात भी पूरी सक्रियता से कर रहे चुनाव प्रचार..

0

जौनपुर सदर से कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के पक्ष में सांसद बैज का लगातार जनसंबोधन..

आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने अबीरगढ़ टोला वार्ड नंबर 36 सदर विधान सभा क्रमांक 366 में कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाने हेतु अपील किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS