City Media - Page 610 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 610

आयुक्त ने की निर्माण कार्यों की समीक्षा

0
  • महापौर निधि के फाइल गायब होने पर इंजीनियर को नोटिस

दिनांक 4/1/24 को आयुक्त हरेश मंडावी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की। प्रगतिरत कार्यों के संबंध में एक एक कार्यों की समीक्षा की गई। महापौर निधि के कार्यों की समीक्षा के दौरान इंजीनियर्स द्वारा बताया गया कि कई सारे फाइल अभी तक पुराने इंजिनियर द्वारा प्रदाय नही किया गया है। इस पर फटकार लगाते हुए महापौर निधि के एक एक कार्यों के संबंध में अमन नेताम से जानकारी लेने पर यह संज्ञान में आया कि कुछ फाइल उनके पास है कुछ फाइल नहीं मिल रही है इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए  अमन नेताम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है तथा एक हफ्ते के भीतर महापौर निधि के समस्त फाइल को कार्यो की वर्तमान स्थिति के आधार पर प्रस्तुत करने तथा फाइल गुम होने के संबंध में जवाब देने निर्देश दिए।

फायरिंग में बच्ची की मौत की जांच करेगी कांग्रेस

0

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में पिछले दिनों पुलिस और नक्सालियों के बीच चली मुठभेड़ के दौरान एक बच्ची की मौत हो जाने तथा उसकी मां के घायल होने की घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने एक कमेटी का गठन किया है। बीजापुर के गंगालूर थाना अंतर्गत मुदवेंडी गांव की एक बच्ची की मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से मृत्यु हो गई थी। बच्ची की मां के हाथ में भी गोली लगी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रभारी संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू ने बताया कि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। कमेटी के संयोजक बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, सदस्य प्रदेश कांग्रेस की महामंत्री नीना रावतिया, जिला पंचायत सदस्यद्वय शंकर कुड़ियाम व बसंत ताती तथा जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया को बनाया गया है।  गैदू के मुताबिक समिति को जल्द मौके पर जाकर सच्चाई का पता लगाने व रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को जल्द भेजने के लिए कहा गया है।

टी ग्रुप में अजब गजब तमाशा, कभी किचकिच, कभी ठहाके

0
  •  पौ फटते ही नगर में सज जाती है जानदार महफिल
  • बहस – मुबाहिस से लबरेज सुहानी सुबह की दास्तान
    -अर्जुन झा-

जगदलपुर ठंड के इस मौसम में चाय कॉफी की चुस्कियों के बीच शहर के एक कोने में बहस मुबाहिस से लबरेज शानदार महफिल सजती है। जब सूरज की किरण भी बस्तर की पवित्र धरा का वंदन नहीं कर पाई होती तब कुछ बुद्धिजीवी लोग बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़ राज्य और देश की दशा दिशा पर मंथन में व्यस्त नजर आते हैं। उनकी बातों में कभी नाउम्मीदी की झलक मिलती है, तो कभी सुनहरे कल की उम्मीद भी नजर आती है। जगदलपुर के बहुत से लोगों को शायद यह मालूम नहीं है कि उनके शहर में एक टी- कॉफी ग्रुप भी है। कड़ाके की ठंड के बावजूद अल सुबह टी ग्रुप के सदस्य सुबह की सैर के साथ शहर के हृदय स्थल सिरासार चौक पर अलाव तापते हुए बस्तर संभाग, छत्तीसगढ़ और देश के सियासी हालात, देश दुनिया के हर बड़े घटनाक्रम पर चर्चा में मशगूल नजर आते हैं। मुख्यतः बस्तर के हालातों को लेकर ग्रुप के सदस्य चिंतन मनन करते हैं। टी ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार झा, भूपेंद्र कश्यप, कुमार दीपक, श्रीनिवास रथ, प्रशांत लाला, के साथ नए सदस्य अर्जुन झा रोजाना इस चौक पर चाय, कॉफी की चुस्की लेते हुए विभिन्न विषयों पर वैचारिक विभिन्नता के बावजूद मुलाकात कर अपनी बात रखते हैं। कुछ मुद्दों पर मत भिन्नता होने के कारण कभी कभी सदस्यों के बीच वाक युद्ध का नजारा भी देखने को मिल जाता है। यह जुबानी लड़ाई ज्यादा देर तक नहीं टिकती। कुछ ही पल में कोई सदस्य ऐसी टॉपिक छेड़ देता है कि महफिल में फिर से जान लौट आती है और ठहाके गूंजने लग जाते हैं। मतलब इस ग्रुप का अलग ही तमाशा चलता है। कभी ऐसी किचकिच मच जाती है, गोया जानी दुश्मन बैठे हों। कुछ ही देर में ठहाके गूंजने लगते हैं। तब फिर इनकी यारी देखते ही बनती है।


बड़े लोगों की भी पसंदीदा जगह
विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी जतिन जायसवाल और किरण देव सिंह भी इस टी कॉफी ग्रुप के साथ चाय कॉफी की चुस्कियां लेने अक्सर पहुंचा करते थे। कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रेखचंद जैन का इस ग्रुप से विशेष लगाव रहा है। वे अक्सर ग्रुप के साथ एंजॉय करने आते रहते थे। उन्हें पार्टी द्वारा टिकट नही दिए जाने के फैसले को लेकर ग्रुप के सदस्यों के बीच कई दिनों तक चर्चा चलती रही। ग्रुप के सभी सदस्य जैन को टिकिट मिलने को लेकर पूरी तरह आशान्वित थे। टिकट कट जाने से सदस्यों को बड़ी निराशा हुई। चर्चा में सदस्य अक्सर कहा करते थे कि रेखचंद जैन को टिकट मिला होता, तो कांग्रेस के हाथ से जगदलपुर सीट हरगिज नहीं फिसलती।

आदिवासी मुख्यमंत्री का आदिम परंपरा से स्वागत

0
  •  लोकनृत्यों, पुष्प वर्षा व शंखनाद से किया गया आत्मीय स्वागत
    जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रथम बस्तर आगमन पर बस्तरवासियों ने जगदलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पारंपरिक आदिवासी लोकनृत्यों, पुष्प वर्षा, लोकगीतों, और शंखनाद से जोशीला स्वागत किया।
    जगदलपुर शहर के माड़िया चौक, शहीद पार्क तिराहा, चांदनी चौक, हनुमान मंदिर चौक तथा अनुपमा चौक पर बस्तरवासियों के अपार जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री  साय को परंपरागत गौर मुकुट पहनाकर लोक नृत्यों और पुष्प वर्षा शंखनाद कर उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप तथा अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

0

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री  साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं रामप्रताप सिंह भी जगदलपुर पहुंचे।


एयरपोर्ट पर कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदूराम कश्यप, सुभाऊ कश्यप, राजाराम तोड़ेम बस्तर संभाग के आयुक्त श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के., एसएसपी जितेंद्र सिंह मीणा, मुख्य वन संरक्षक द्वय  गुप्ता एवं  दुग्गा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

लोगों को गरीबी से निजात दिलाएगी मोदी की गारंटी : गौतम गोलछा

0
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची दुग्गा बेंगाल

जगदलपुर देश में कई बीहड़ क्षेत्र हैं, जहां के लोगों को शासन की सुविधा के अभाव में गरीबी में जीवन बसर करना पड़ता था। आज मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों के भी हालात भी बदल रहे हैं। अब गावों में खुशहाली आ रही है, गांव के गरीबों की आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर वासियों की तरह दिनचर्या होने लगी है। हर देशवासी जागरूक होकर अपनी जवाबदारी को समझने लगा है।


उक्त उदगार नारायणपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम गोलछा ने व्यक्त किए। वे बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित ग्राम दुग्गा बेंगाल में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में बोल रहे थे। गोलछा ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का जीवन स्तर सुधारने बेहतरीन कार्य कर रही है। अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने विकसित भारत संकल्प यात्रा नारायणपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज 5 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ दुग्गा बेंगाल पहुंची। इस संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रानो पोटाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम गोलछा, प्रसुन पुरोहित, सरपंच रैनी दुग्गा, वार्ड पंच संतनाथ उसेंडी एवं भूतपूर्व सरपंच बैजूराम उसेंडी उपस्थित थे। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर गांव की माताओं ने रेला नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मिशन इंद्रधनुष के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन प्राप्त किए गए। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क टीबी, सिकल सेल जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

लोगों को गरीबी से निजात दिलाएगी मोदी की गारंटी : गौतम गोलछा

0
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची दुग्गा बेंगाल

जगदलपुर देश में कई बीहड़ क्षेत्र हैं, जहां के लोगों को शासन की सुविधा के अभाव में गरीबी में जीवन बसर करना पड़ता था। आज मोदी सरकार की योजनाओं के माध्यम से ऐसे क्षेत्रों के भी हालात भी बदल रहे हैं। अब गावों में खुशहाली आ रही है, गांव के गरीबों की आधुनिक सुविधाओं से युक्त शहर वासियों की तरह दिनचर्या होने लगी है। हर देशवासी जागरूक होकर अपनी जवाबदारी को समझने लगा है।
उक्त उदगार नारायणपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता गौतम गोलछा ने व्यक्त किए। वे बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में स्थित ग्राम दुग्गा बेंगाल में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में बोल रहे थे। श्री गोलछा ने कहा कि मोदी सरकार गरीबों का जीवन स्तर सुधारने बेहतरीन कार्य कर रही है। अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने विकसित भारत संकल्प यात्रा नारायणपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंच रही है। इसी कड़ी में आज 5 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ दुग्गा बेंगाल पहुंची। इस संकल्प यात्रा के प्रति ग्रामवासियों में काफी उत्साह देखा गया, इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य रानो पोटाई थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बृजमोहन देवांगन ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौतम गोलछा, प्रसुन पुरोहित, सरपंच रैनी दुग्गा, वार्ड पंच संतनाथ उसेंडी एवं भूतपूर्व सरपंच बैजूराम उसेंडी उपस्थित थे। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर गांव की माताओं ने रेला नृत्य कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मिशन इंद्रधनुष के लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई एवं आवेदन प्राप्त किए गए। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क टीबी, सिकल सेल जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

लिगेसी वेस्ट मैंनेजमेंट के नाम पर धन की लूट : संजय पाण्डेय

0
  • मेयर और अफसर सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर में नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय ने कहा है कि नगर निगम के कर्ताधर्ता लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर भारी भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भाजपा पार्षद दल ने आज नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे और नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट डंपिंग यार्ड में हो रही अनियमितता पर महापौर सफीरा साहू के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। भाजपा पार्षद दल को काफी दिनों से लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर किए जा रहे काम में भ्रष्टाचार की सूचना मिल रही थी।

आज भाजपा पार्षद एवं कार्यकर्ता गीदम रोड स्थित डंपिंग यार्ड में कार्य को देखने के बाद प्रदर्शन कर नारेबाज़ी की। डंपिंग यार्ड में नगर निगम द्वारा पूर्व में शहर का कचरा डंप किया जाता था। नए नियम और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाईड लाइन के अनुसार इन कचरों को नष्ट किया जाना था। इसी कारण निगम ने टेंडर करके 2.15 लाख का कार्यादेश जारी कर संबंधित ठेकेदार को एकत्रित कचरे बायो डिग्रीडेबल और नान डिग्रीडेबल कचरे को अलग करके वहां से हटाने की जिम्मेदारी दी थी और उक्त स्थल में मिट्टी फिलिंग करके वहां पार्क बनाया जाना था। मौके में पार्षद दल ने भारी अनियमितताएं पाई हैं। नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि शुरू से ही यह पूरी प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया गया है। निगम ने दो वर्ष पूर्व इसका टेंडर किया था, भिलाई की किसी संस्था को इसका ठेका तो दिया गया, परंतु उसे कार्य नहीं करने दिया गया। बाद में इसका टेंडर पुनः बुलाए गए। तब के कम दर वाले टेंडरों को निरस्त करते हुए चहेते ठेकेदार को कार्य आदेश जारी कर दिया गया। उस ठेकेदार से मिलीभगत भारी अनियमितता की जा रही है। निविदाकार ने वहां केवल आधा काम ही किया है। मात्र दो इंच मिट्टी फिलींग की गई है। प्लांटेशन या पार्क कहीं पर भी नहीं बनाया गया है। ठेकेदार ने अपना सारी मशीनरी वहां से हटा ली है। पांडेय ने कहा है कि वह महापौर सफीरा साहू, निगम आयुक्त और कलेक्टर से जांच की मांग करेंगे। इस अवसर पर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि रकम की बंदरबांट की जा रही है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नियमों की भी परवाह नहीं की गई है। निगम के सत्ताधारी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 4 साल सिर्फ भ्रष्टाचार के अलावा जनता के हित में कोई भी कार्य इन्होंने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम निगम प्रशासन से मांग करेंगे कि इसकी शीघ्र उच्च स्तरीय जांच करवाएं, अन्यथा भाजपा आंदोलन करेगी। डंपिंग यार्ड का निरीक्षण करने गए दल में पार्षद राजपाल कसेर, दयावती देवांगन, दिगंबर राव, निर्मल पाणिग्रही, महेंद्र पटेल ,शंभू नाग, रीना घोष, नीलम यादव, भारती श्रीवास्तव, त्रिवेणी रंधारी, धनसिंह नायक, ममता पोटाई, खेम देवांगन, विक्रम यादव, शशिनाथ पाठक, योगेश शुक्ला रोशन झा,योगेश मिश्रा, प्रेम यादव, प्रेम सेठिया, गजेंद्र पगारे, गीता नाग, अलका सेंगर, मीना विश्वकर्मा, संगीता तोमर व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

बीएसएफ का वाहन पलटा : 17 घायल, 5 की हालत गंभीर

0
  • हेलीकाप्टर से घायल जवानों को से भेजा गया रायपुर
  •  अंतागढ़ के पास बेकाबू होकर पलट गया वाहन
    जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में बीएसएफ का वाहन हादसे का शिकार हो गया। वाहन पलट जाने से सत्रह जवान घायल हो गए, जिनमें से पांच को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। घायल जवान बीएसएफ की 162 वीं बटालियन के हैं और ये नारायणपुर जिले के अंतिम छोर पर स्थित सरगीपाल फुलपाड कैंप में एंटी नक्सल मोर्चे पर तैनात हैं। बताया गया है कि ये जवान एक निजी मिनी ट्रक से शुक्रवार को अंतागढ़ जा रहे थे। इसी दौरान नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर स्थित ताड़ोकी एवं रावघाट थाने के सीमाई इलाके में तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया गया है कि स्टेयरिंग फेल हो जाने के कारण वाहन बेकाबू हो गया और पलट गया। मिनी ट्रक पर सवार जवानों में 17 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से 5 की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को तुरंत इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर रूप से जख्मी पांच जवानों को बेहतर इलाज के लिए हेलीकाप्टर के जरिए रायपुर ले जाया गया। हादसा नारायणपुर – अंतागढ़ मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे हुआ। हादसे में घायल जवानों से मिलने नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायल जवानों को रायपुर भेजने की व्यवस्था करवाई।पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया गया है और सभी जवान खतरे से बाहर हैं।

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र के परिवार को 50 लाख दे सरकार : दीपक बैज

0
  •  हाथी – मानव द्वंद बना मौत की वजह : पीसीसी चीफ
  • साय सरकार के संरक्षण में हसदेव के जंगलों की कटाई

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि सरगुजा में मानव और हाथियों के द्वंद में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पहाड़ी कोरवा जनजाति के शिवचरण की मौत के लिए विष्णुदेव साय की सरकार जिम्मेदार है। राज्य सरकार शिवचरण के परिजनों को 50 लाख रू मुआवजा और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तत्काल दे। जंगलों की कटाई रोकने का निर्देश भी तत्काल देना चाहिए। वन्य प्राणियों के साथ जंगलों के आसपास के गांवों में रहने वालों की सुरक्षा पुख्ता करने की भी सख्त जरूरत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार में हसदेव अरण्य के पास एलिफेंट रिजर्व बनाने के लिए जो जगह आरक्षित की गई थी, वहां पर भी विष्णुदेव साय सरकार के संरक्षण में हसदेव के जंगलों में बेधड़क कटाई हो रही है।जंगलों की कटाई से डरे वन्य प्राणी अब गांवों में जाकर लोगों पर हमला कर रहे हैं।हाथी भी भयभीत हैं और जंगलों से बाहर निकल गांव में घुस रहे हैं। इसी का परिणाम है कि शिवचरण की मौत हाथी के कुचलना से हुई है। दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हसदेव अरण्य में कटाई पर रोक लगाई थी और केंद्र की भाजपा सरकार से हसदेव क्षेत्र में खदानों के आवंटन को निरस्त करने की मांग भी की थी। कांग्रेस सरकार के दौरान भाजपा हसदेव क्षेत्र में खनन और जंगलों की कटाई के विरोध में थे, अब उन्हें कांग्रेस सरकार के द्वारा पारित संकल्प को आधार बनाकर केंद्र सरकार से हसदेव अरण्य क्षेत्र में जंगलों की कटाई और खदानों के आवंटन को रद्द करना चाहिए। दुर्भाग्य की बात है प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासी वर्ग की आवाज सुनी नहीं जा रही है। जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को डराया, धमकाया जा रहा है, जेल में बंद किया जा रहा है।

MOST POPULAR

HOT NEWS