City Media - Page 1531 of 1852 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1531

भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने , कोरोना वारियर्स को बाँटे मास्क, सेनेटाइजर…

0

जगदलपुर:- कोरोना संक्रमण के दूसरी लहर में भाजपा के सदस्यों द्वारा लगातार राहत कार्य किये जा रहे है। राशन सामग्री के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचने हेतु मास्क, सेनेटाइजर जैसे महत्वपूर्ण सामग्री का भी वितरण किया जा रहा है।

आज शहर के मोतीलाल नेहरू वार्ड में भाजपा जगदलपुर उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने सदस्यो के साथ मिलकर इस संकट काल मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ऐसे 15 से अधिक सफाई कर्मचारियों को मास्क,सेनेटाइजर, मल्टीविटामिन टेबलेट, हैंड ग्लोब्स ,बिस्किट सहित अन्य सामग्री का वितरण किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार उनके टीम की ओर से कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले ऐसे कोरोना वारियर्स को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु महत्वपूर्ण सामग्री का वितरण किया जा रहा है, साथ ही शरीर मे इमियूनिटी की कमी को दूर करने हेतु मल्टीविटामिन टेबलेट भी प्रदान किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान अखिलेश शुक्ला, कमल पटवा, विनीत शुक्ला, आनंद झा, रमन चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर चौंक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को मास्क वितरण किया गया

0

प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचन्द पाढ़ी (कोको) जी के दिशा निर्देश पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील मौर्य एवं बस्तर जिला युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जीशान कुरैशी के आदेशानुसार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान एवं अब्दुल हकीम खान के द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जगदलपुर शहर के विभिन्न चौंक चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को मास्क वितरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शहनवाज खान,जिला महासचिव अभिषेक डेविड, विधानसभा महासचिव लव मिश्रा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया संयोजक अनुराग महतो,अब्दुल हकीम खान,शादाब अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त, बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों के खातों में पहुंची 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख रुपए की राशि

0

जगदलपुर 21 मई 2021/राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर क्रय किए गए धान के एवज में किसानों को आदान सहायता के लिए पहली किश्त के तौर पर आज बस्तर संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को 1 अरब 16 करोड़ 83 लाख 54 हजार रुपए की राशि सीधे बैंक खातों के माध्यम से मिली। इनमें बस्तर जिले के 29 हजार 29 किसानों के खातों में आज 23 करोड़ 23 लाख 26 हजार रुपए, कांकेर जिले के 74 हजार 996 किसानों को 48 करोड़ 30 लाख 22 हजार रुपए, कोंडागांव जिले के 33 हजार 475 किसानों को 23 करोड़ 37 लाख रुपए, बीजापुर जिले के 4 हजार 310 किसानों को 9 करोड़ 82 लाख रुपए, सुकमा जिले के 9 हजार 552 किसानों को 6 करोड़ 27 लाख रुपए, नारायणपुर जिले के 4 हजार 736 किसानों को 3 करोड़ 18 लाख 37 हजार रुपए और दंतेवाड़ा जिले के 4310 किसानों को 2 करोड़ 65 लाख 64 हजार रुपए का भुगतान सीधे बैंक खाते के माध्यम से किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आदान सहायता के रुप में प्रति एकड़ 9 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अंतर्गत संभाग के 1 लाख 67 हजार 870 किसानों को कुल 4 अरब 46 करोड़ 8 लाख रुपए से अधिक राशि का भुगतान किश्तों में किया जाएगा।

गोधन न्याय योजना के तहत 421 गोबर विक्रेताओं को 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक का भुगतान | इसके साथ ही इस अवसर पर जिले के 50 गोठानों में गोबर बेचने वाले 421 गोबर विक्रेताओं के खाते में 2 लाख 31 हजार रुपए से अधिक राशि का भुगतान भी किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

वर्चुअल माध्यम से किए गए इस भुगतान के अवसर पर कलेक्टोरेट के स्वान कक्ष में सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, क्रेडा के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कलेक्टर रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत चंद्रवाल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कृषि विभाग के उप संचालक उपस्थित थे।

आईटीबीपी की गाड़ी ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, युवक की मौत

0

मोहला – मोहला थाना क्षेत्र के एटककन्हार में आईटीबीपी जवान की स्कार्पियों ने बाइक मारी टक्कर जिससे चालक की मौत हो गई और उसकी दादी घायल हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोर्रामटोला से युवक सुनील विश्वकर्मा अपनी दादी कमला बाई के साथ मानपुर अस्पताल में भर्ती अपनी बेटी को देखने जा रहे थे तभी पानाबरस से खड़गाँव की ओर जा रही आईटीबीपी मेडिकल टीम की गाड़ी CG08 AA 4227 बाइक को जबरदस्त टक्कर मार फरार हो गए और बाइक में सवार युवक और उसकी दादी घायल हो गए | घायलों को देख ग्राम एटककन्हार के लोग आये और उन्हें मोहला सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया  गया किन्तु घायल युवक सुनील विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने पर उसकी मौत हो गई जबकि उसकी दादी को रायपुर रेफ़र किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मोहला पुलिस द्वारा संज्ञान लेते हुए धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है | वहीँ दूसरी ओर ग्रामीणों द्वारा रास्ता जाम कर आईटीबीपी के जवान पर कार्यवाही की मांग की | घटना की जानकारी मिलने प्रशासन के अधिकारी पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Big Breaking दल्लीराजहरा – कार ट्रक के पीछे जा घुसी, हादसे में कार चालक की मौत

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा – डौंडी मार्ग पर कंगला मांझी कालेज के पास डिज़ायर कार CG 24 N 3068 ट्रक के पीछे जा घुसने से कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में कार चालक की मृत्यु हो गई | कार चालक का नाम अश्वनी यादव पिता देव नारायण यादव उम्र 36 वर्ष वार्ड क्र 21 दल्लीराजहरा का निवासी है | कार चालक भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा के लिए निकला था और ट्रक के पीछे पीछे आ रहा था | उसी दौरान कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी जिससे यह हादसा हुआ | घटना आज शाम 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है | हादसे के उपरांत चालक को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया था | कार दल्लीराजहरा की है और चालक ड्राईवर का कार्य करता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज भी डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों को लेकर राहत भरी खबर है | शहरी क्षेत्रों के साथ गाँवों में भी कोरोना का संक्रमण थमता नजर आ रहा है | आज दल्लीराजहरा से 04 कोरोना संक्रमित मिले जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से 06 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शासकीय उचित मूल्य की दुकान में कोरोना गाइडलाइन पालन नहीं करने पर चालानी कार्यवाही की गई

0

बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही आज दिनांक 20.05.2021को गुरूर ब्लॉक के ग्राम धनेली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन बिना मास्क लगाए रहने पर एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान में बिना मास्क

लगाए ग्राहकों को राशन सामान देते हुए कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर गुरूर ब्लॉक के ग्राम धनेली में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समैन के ऊपर मास्क नही लगाने की जानकारी मिलने पर खाद्य निरीक्षक ने सेल्समेन को फटकार लगाते हुए ग्राम धनेली के सरपंच सचिव को चलानी कार्यवाहि करने निर्देशित किया गया. ग्राम पंचायत सरपंच सचिव के द्वारा 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बढ़ता खतरा फिर भी लापरवाही..गुरूर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोरतरा के सरपंच बिना मास्क पहने हुए ग्राम पंचायत में बैठने का कार्य जारी

0

बालोद–वैश्विक कोरोना जैसे महामारी के चलते जहां पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है. वही कोरोना वायरस का संक्रमण का खतरा बहुत तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम नही हुआ है वही आज दिनांक 20.05.2021को गुरूर ब्लॉक के ग्राम बोरतरा के ग्राम पंचायत में सरपंच बिना मास्क पहन कर नजर आए। शासन प्रशासन के नियमो का खुले आम धज्जियां उड़ा रहे हैं ग्राम पंचायत बोरतरा के सरपंच बढ़ता खतरा फिर भी लापरवाही ग्राम पंचायत में बिना मास्क लगा कर बैठने का कार्य जारी।

बालोद युवा कांग्रेस द्वारा मनाया गया सलाम छत्तीसगढ़ कार्यक्रम, सैकड़ो कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित

0

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशसानुसार बालोद जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के नेतृत्व में पूरे जिले में फ्रंट लाइन वारियर मितानिन, धुर माइंस प्रभावित क्षेत्र वाले गांव, पुलिस स्टाफ, मेडिकल स्टाफ को युवा कांग्रेस के द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिये जागरूक किया गया साथ में भाप मशीन 500 नग , हैंड सैनीटाइजर 1000 नग , मास्क 5100 , एवं 300 लोगो सूखा राशन एवं फल सब्जी का वितरण किया गया |

आज युवा कांग्रेस के साथियो ने सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव जी के पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. राजीव जी के तस्वीर पर फूल चढ़ा कर श्रंद्धाजलि अर्पित की उसके बाद सर्वप्रथम चिखलकसा स्थित सेंटर में पहुँच कर सफाई कर्मचारी, अस्पताल प्रबंधन, मितानिन, को सम्मानीत किया उसके बाद, थाना राजहरा में पहुँच कर सारे पुलिक कर्मियों को सामग्री वितरित की, उसके बाद थाना महामाया में पुलिसकर्मियों को सामग्रियों का वितरण किया उसके बाद, महामाया गांव जो धुर माइंस प्रभावित क्षेत्र है वहा के ग्राम वासियो को सूखा राशन फल सब्जी, मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कृषि आदान सहायता राशि प्रथम किस्त की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित किये जाने पर कृषकों ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

0

कुसुमकसा — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को कृषकों को खरीफ फसल वर्ष 2020 की ( कृषि आदान सहायता राशि ) प्रथम किस्त की  राशि उनके बैंक खातों में अंतरित किये जाने पर मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद  ने  कहा कि कृषको को मिलने वाले बोनस किसानों के लिए वरदान साबित होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सही समय पर लाखों कृषकों को इनके हक की जमा पुंजी को संकट के समय सहायता बनाकर देने का निर्णय लेकर किसानों को जरूरत के समय सहायता प्रदान की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अनिल सुथार  पूर्व जनपद सदस्य व संयुक्त महामंत्री  जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से किसानों के साथ संकट मोचक बनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हमेशा खडे नजर आते है। सरकार बनते ही पहला काम किसानों का कर्जा माफ उसके बाद किसानो को प्रति क्विंटल 2500 रूपये धान की कीमत जैसे अहम फैसले  लेकर यह  साबित कर दिया  की भूपेश सरकार किसान हितैषी सरकार है।

नितिन जैन युवा नेता  केंद्र की भाजपा सरकार ने बार बार कोशिश की छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत 2500 रुपये प्रति क्विंटल ना मिल सके लेकिन भूपेश सरकार ने यह ठान लिया था कि किसानों को 2500 रुपये प्रति क्विंटल की राशि जरूर देंगे ,इसी वजह से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत करते हुए  केंद्र सरकार द्वारा दिये गए समर्थन मूल्य से ऊपर की राशि देने का फैसला करते हुए   21 मई 2021 को पूर्व प्रधानमंत्री स्वः राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना की पहली किस्त दी  गयी। 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

शब्बीर खान   कांग्रेस नेता   ने  बताया कि छत्तीसगढ सरकार इस बार  समर्थन मूल्य में सबसे ज्यादा 92 लाख मिटिक टन धान की खरीदी की है  व  22 लाख किसानों को 1500 करोड़ रुपये  राजीव गांधी न्याय योजना के तहत  प्रदाय किये , बेलसिंह रावटे कांग्रेस नेता ने  कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में फसल उत्पादकता को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से 21 मई 2020 को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत खरीफ सीजन 2019-20 में पंजीकृत लगभग 19 लाख किसानों को कृषि आदान सहायता के रूप में 5628 करोड़ रु की आदान सहायता राशि दी गई है। चार किश्तों में यह राशि किसानों के बैंक खाते में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंतरित की गई थी वैसे ही आज किसानों के खाते में प्रथम किश्त अंतरित की गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS