City Media - Page 1160 of 1864 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1160

पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने दिया बड़ी घटना को अंजाम

0

बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र के ग्राम सकरौद में दिल दहला देने वाली घटना घटी। पत्नी द्वारा धोखा देने से आहत पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर कर घायल किया व उसके प्रेमी युवक पर भी चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया । जिसे संजीवनी 108 से गुंडरदेही अस्पताल फिर राजनांदगांव रेफर किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सुबह से पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। आरोपी पति लक्ष्मण गेंड्रे लखोली राजनांदगांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जोकि घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

मृतक महिला का प्रेमी युवक मुरली सिन्हा ग्राम मटिया, बालोद का निवासी था। वह जिला अस्पताल बालोद में स्वीपर पद पर कार्यरत था । घायल महिला का नाम तारिणी गेंड्रे उम्र 32 वर्ष जो कि आरोपी युवक की पत्नी थी वह कुछ दिनों पूर्व अपने प्रेमी के साथ भागकर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। इस बात से गुस्से में आग बबूला होकर पति ने दोनों की हत्या करने की सोची और राजनांदगांव से सुबह 5 बजे सकरौद पहुंच गया। सकरौद में पत्नी अपने जीजा तुलसीराम कोसरे के घर में प्रेमी युवक के साथ रह रही थी । आरोपी पति व पत्नी के दो बच्चे हैं जिनमें एक 8 माह का और एक 3 साल का है। जिन्हें छोड़ कर पत्नी, प्रेमी संग फरार हो गई थी। पुलिस में मामला भी दर्ज हुआ था। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ था महिला दोबारा भागकर सकरौद में जा अपने प्रेमी के साथ रहने लगी थी। आरोपी लक्ष्मण ने पूरी प्लानिंग के तहत आज सुबह सांकरौद पहुंच अपनी पत्नी व उसके प्रेमी युवक पर हमला किया गया। प्रेमियों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं पत्नी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर कर दिया गया है। मामला रनचिरई थाना क्षेत्र का है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

कूड़े के ढेर में स्वच्छ भारत मिशन, नगर निगम को स्वच्छता में प्रदेश में अव्वल

0

जगदलपुर
ये गंदगी की तस्वीर संजय बाजार की है। बाजार पहुंचे आम लोगो ने बताया कि पिछले कई दिनों से यंहा सफाई नही हुई है। सब्जी बेचने वाले से लेकर खरीदने वाले सब इस कचरे से उठती बदबू से परेशान है। लेकिन निगम के कुछ वसूली कर्मचारी इनके बीच वसूली में मस्त है। कुछ दिन पहले नगर निगम को स्वच्छता में पूरे प्रदेश में अव्वल बताया गया था। लेकिन शहर के इस महत्वपूर्ण बाजार की हालत देख कर आप निगम के हालात का पता लगा सकते है। लेकिन इन सब के बीच पूरे शहर में सफाई अभियान में निगम की सफलता का ढिंढोरा पीटना जारी है।

दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग में कल रात फिर देखने को मिला तेज रफ्तार का कहर

0

घर पर भी सुरक्षित नहीं है दल्ली राजहरा मुख्य सड़क में निवासरत नागरिकों के घर एवं वाहन कल रात्रि 11:20 में ऐसी ही घटना घटी मुख्य मार्ग स्थित शर्मा साइकिल स्टोर के सामने सैड में रखी कार सीजी 07 बी आर6349 में तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएफ 0297 नं. जा घुसी ट्रक ने कार के परखच्चे उड़ा दिए गनीमत यह रही कि दूसरी ओर बिजली के पोल जो कि लोहे का था की वजह से बड़ी दुर्घटना नहीं घटी नहीं तो कार के साथ घर की दीवार को तोड़ते हुए घुस जाती है ट्रक एवं बिजली पोल के बीच कार पूरी तरह पिचक गई दुर्घटना का कारण ड्राइवर के नशे में होना बताया जा रहा है घर के मालिक ने बताया कि 10 मिनट पहले वह कार के पास खड़े होकर बात कर रहे थे किस्मत अच्छी थी कि वह घटना से 5 मिनट पूर्व ही घर के अंदर प्रवेश कर गए थे ट्रक कच्चे की बताई जा रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

दल्ली राजहरा की मुख्य सड़कों पर आए दिन इस तरह की दुर्घटनाएं घट रही है इसके पूर्व में भी पुराना बाजार चौक में मद्धेशिया निवास के सामने खड़ी कार को भी चूर चूर कर दिया था एक अन्य घटना में मानपुर चौक में दो बड़ी दुर्घटना घट चुकी है इस तरह की घटनाओं से आम आदमी के मन में दहशत का वातावरण निर्मित हो रहा है तेज रफ्तार ट्रकों का कहर उस पर रैली एवं धार्मिक आयोजनों पर मुख्य मार्ग के रूट को डाइवर्ट कर टाउनशिप की ओर मोड़ दिया जाता है जिससे टाउनशिप के अंदर से होकर ट्रकों की आवाजाही होती है जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है बढ़ती ट्रको की संख्या ट्रैफिक व्यवस्था की कमी के कारण टाउनशिप के अंदर से भारी वाहनों के प्रवेश को रोक लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही है

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

किंतु प्रशासन की लापरवाही सुस्त रवैया के कारण आज पर्यंत तक सम्भव नही हो सका हैं बाईपास रोड का ना बन सकना उदासीन जनप्रतिनिधियों एवं लचर व्यवस्था की पोल खोलते हैं कई बार बाईपास रोड की घोषणा के बाद भी वह केवल कागजी घोषणा तक ही रह गई है यथार्थ में बाईपास रोड निर्माण के विषय में कुछ समय पूर्व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी से संज्ञान लेने पर यह पता चला था कि बाईपास रोड निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ तो की गई है किंतु मार्ग मैं 15 किलोमीटर वन परिक्षेत्र होने के कारण पूरी प्रक्रिया ठंडे बस्ते में है इस पर शासन प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों का ढुलमुल रवैया आम नागरिकों के लिए दहशत एवं भय का कारण बना हुआ है जल्दी कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया तो वह दिन दूर नहीं कि कोई बड़ी दुर्घटना घट जाए

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

कुसुमकसा में भगवान महावीर जंयती धूम धाम से मनाया

0

कुसुमकसा-भगवान  महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक उत्सव के पावन पर्व पर  जैन श्री संघ कुसुमकसा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत अंतिम दिवस 14 अप्रेल को  सुबह 5 बजे प्रभात फेरी निकाली गई तद्पश्चात सुबह 9 बजे स्थानीय जैन मंदिर में  भगवान की पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा निकालकर भगवान महावीर के जियो और जीने  दो जैसे संदेशों का गुणगान व जयकारों के साथ  जैन श्री संघ के महिला ,पुरुष व बच्चों ने नगर का भर्मण किया ,शोभा यात्रा बस स्टैंड चौक ,दुर्गा मंदिर चौक,आजाद चौक ,आदर्श चौक बैगा पारा चौक, दीप चौक ,गैरेजपारा होते हुए जैन मंदिर में समाप्त हुआ तद्पश्चात मंदिर में नवकार मन्त्र का जाप किया गया दोपहर को गौतम प्रसादी किया गया ,दोपहर को जैन श्री संघ के सदस्यों ने गौशाला जाकर गायों को गुड़ रोटी खिलायी

तथा बस स्टैंड चौक पर जैन श्रीसंघ द्वारा महावीर जयंती के अवसर पर हलवा व शरबत का वितरण किया शाम को जैन भवन में भक्ति का कार्यक्रम हुआ जहाँ डाली बाफना व आयुषी बाफना ने अपने सुरों से कार्यक्रम में शमा बांध दिए व पूरा समाज भक्ति के रस में डूब गए  तीन दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिवस स्थानीय जैन भवन में आई पी एल के तर्ज पर धर्म की चर्चा व धर्म ज्ञान प्रश्नोत्तरी के लिए छः टीमो का चुनाव किया गया प्रत्येक टीम में तीन सदस्य थे चयनित टीमो को अलग अलग नाम दिया गया  व प्रत्येक टीमो  का प्रायोजक भी बनाया गया व चिट निकालकर दो  टीमो के मध्य बॉलिंग व बैटिंग का  बॉलिंग प्राप्त प्रश्नों की बॉलिंग व उत्तरों की बैटिंग कराई गई जिसमें एक ओवर में छः प्रश्नों की बॉलिंग थी व बैटिंग करने  वाली टीम के प्रत्येक सवाल पर सही जवाब देने पर दो रन  मिलता था जिसके बाद प्रत्येक टीम से एक एक चिट दिया गया उन चीटों में नो बॉल, व्हाइट बाल,चौका ,छक्का दर्ज था, जिसके आधार पर प्रत्येक टीमो को अंक मिला, उसके बाद प्रत्येक टीम से ऑनलाइन प्रश्न डॉ प्रदीप जैन अध्यक्ष बालोद जिला जैन श्री संघ व  स्वधर्मी संजय छाजेड़ दल्लीराजहरा ने एक एक प्रश्न पूछे जिसका जिस टीम ने सही जवाब दिया उनको रन अर्जित हुआ

जिसके बाद महावीर इलेवन टीम के श्रीमती सुनीता गुणधर, श्रीमती प्रांची गुणधर,  डाली बाफना को 40 रन मिलने पर प्रथम पुरस्कार, सलमति रॉयल्स टीम की श्रीमती कीर्ति कुचेरिया ,श्रीमती मनीषा रायसोनी, आदित्य गुणधर को 38 रन मिलने पर दिव्तीय पुरस्कार व रायल अतिवीर टीम के देवराज रायसोनी, श्रीमती भारती रायसोनी, आदर्श गुणधर को 33 रन मिलने पर तृतीय पुरस्कार से जैन श्री संघ ने सम्मानित किया, कार्यक्रम के दिव्तीय दिवस भगवान महावीर जी के जन्मकल्याणक दिवस का बच्चों के द्वारा आकर्षक नाटक, भक्ति से ओतप्रोत मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं व बच्चों ने प्रस्तुत किये जिसे सामाजिक बंधुओ ने खूब सराहा,  महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में जैन श्री संघ के संयुक्त अध्यक्ष देवराज रायसोनी ,मनीष गुणधर ,प्रकाशचंद कुचेरिया ,प्रेमचंद छाजेड़

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

,कंवरलाल कुचेरिया ,अरुण रायसोनी ,सुरेश गुणधर ,भंवरलाल गुणधर ,भिखमचंद कोटडिया ,अनिल सुथार  ,प्रकाश गुणधर ,किशोर बाफना ,मुकेश गुणधर ,नितिन कोटडिया ,महावीर बाफना ,संतोष कुचेरिया , दिनेश रायसोनी  मोतीलाल कुचेरिया अतिश रायसोनी,जसराज कुचेरिया ,मयंक रायसोनी ,प्रिंस कोटडिया,राहुल गुणधर ,श्रीमती श्यामा बाई कोटडिया , श्रीमती शांतिदेवी कुचेरिया श्रीमती कंवरी बाई रायसोनी श्रीमती गुलाब बाई गुणधर ,श्रीमती दयमंती कुचेरिया , श्रीमती पारस बाई छाजेड़ , श्रीमती सुनीता गुणधर , श्रीमती कीर्ति कुचेरिया ,श्रीमती भारती रायसोनी ,श्रीमती मनीषा रायसोनीकु महक बाफना ,कु मुनमुन रायसोनी सहित समाज के महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन जसराज कुचेरिया व पायल कुचेरिया ने किया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png

नगर पालिका दल्ली राजहरा क्षेत्र अंतर्गत श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ, 55 प्रतिशत के छूट के साथ अब आम लोगों को मिलेगा सस्ती दवा

0

नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 14 में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना श्री धन्वतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री व क्षेत्र की जनप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया द्वारा किया गया l इस अवसर पर योजना पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि इस योजना के तहत सरकार ने गरीबों और वंचित वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं इसी दिशा में एक और पहल करते हुए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर शुरू की जा रही हैl

सरकार ने गरीबों और वंचित वर्गों तक शासन कि इस योजना से दवाइयों पर होने वाले खर्च का बोझ कम हो सकेगा इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाइयों की बिक्री की जाएगी सर्दी, खांसी, बुखार एवं ब्लड प्रेशर जैसे आम बीमारियों की 500 से भी अधिक दवाएं/ एंटीबायोटिक एवं सर्जिकल आइटम भी उपलब्ध रहेंगे l यह सभी सामग्री अधिकतम खुदरा मूल्य एमआरपी में 55% से भी अधिक छूट के साथ उपलब्ध रहेंगे आम नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की रियायत दवा उपलब्ध कराने के लिए यह योजना की शुरुआत की जा रही है।शुभारंभ के अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2022-03-25-at-12.22.17-PM-1024x1024.jpeg

संविधान निर्माता बाबा साहेब को मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

0

रायपुर। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास सह कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री शिवलाल डहरिया, आबकारी मंत्री कवासी लखमा व अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार भी मौजूद थे।

राजीव भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई

0

रायपुर14 अप्रैल । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश का संविधान बना कर सामाजिक समरसता और देश के हर वर्ग के उत्थान के लिये मार्ग खोला। देश बाबा साहब के अमूल्य योगदान को कभी भुला नहीं सकता। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य शकुन डहरिया, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, प्रदेश सचिव अजय साहू, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस आईसेल के उपाध्यक्ष मणी प्रकाश वैष्णव, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक अरूण ताम्रकार, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार अंचल, पीलू भतपहरी, मंगल, बबीता संगुप्ता कांग्रेसजन उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय भानपुरी में भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

0

भानपुरी..। भाजपा कार्यालय भानपुरी में भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई, जिसमें पूर्व सांसद दिनेश कश्यप कहा कि बाबा साहब जी एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने सबसे ज्यादा पढ़े लिखे थे, बाबा साहब के पास 34 डिग्रियां हैं। बाबा साहब का ही देन है जो आज सर्व समाज का उद्धार हुआ है।पूरे देश भर में हर समाज के लिए बाबा साहब ने काम किया है।बाबा साहब के द्वारा लिखा गया कानून से पूरे भारतवासी को अधिकार से जीना सिखाया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप ,जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वरी मण्डावी ,मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल ,जनपद सदस्य भूषण गुप्ता ,खुलेश्वर कश्यप ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप ,तुलसी राम सेठिया , महेश कश्यप ,घस्सू राम मौर्य ,सुद रु राम कश्यप जी,रामप्रसाद मौर्य ,रमेश दीवान जी,लक्ष्मी सिन्हा मौजूद रहे।

महापुरुष के विचार व संदेश का अनुसरण कर कार्य करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है – डी पुरंदेश्वरी

0

देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे। ऐसा संविधान बाबा साहब ने बनाया- डॉ रमन सिंह

रायपुर 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट चौक स्थित डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी जी व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व समाज के लोगों के साथ माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी पुरंदेश्वरी जी ने कहा कि आज के दिन भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ उनके विचारों का अनुसरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देवे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर जाति पाती के भेदभाव से ऊपर सबको साथ रहने का संदेश दिया। आज उन्ही के विचारानुसार भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास अर्थात जाति पाती के भेदभाव से परे सभी वर्गों के लिए समान रूप से विकास ।

बाबासाहेब के कार्यों को स्मरण करते हुए भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा देश सदियों तक एकता और अखंडता के सूत्र में बंधा रहे ऐसा संविधान बाबा साहब ने देश को दिया है।

उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में धारा 370 व विशेष राज्य के दर्जे का पहला विरोध बाबा साहब ने किया था। नेहरू जी से उनसे इस मामले में स्पष्ट मतभेद थे।

देश में छोटे राज्यों की परिकल्पना बाबा साहब ने की थी उन्हीं के चिन्हों पर चलते हुए अटल जी प्रशासन आम लोगों की पहुंच तक हो इसलिए छत्तीसगढ़ का निर्माण किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी भी उपस्थित थे। साथ मे नवीन मार्कंडेय ,श्रीचंद सुंदरानी, मोतीलाल साहू, संजय श्रीवास्तव ,राजीव अग्रवाल, छगन मूंदड़ा,ओमकार बैस, मीनल चौबे, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, अंजय शुक्ला, मृत्युंजय दुबे , योगी अग्रवाल ,किशोर महानंद, गोपी साहू, सीमा संतोष साहू, वेद राम जांगड़े ,आत्माराम बंजारे, बीएस जागृत, विजय खोबरागडे, गुंजन प्रजापति, राहुल राव समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं अधिकारियों ने की बस्तर जिले के नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा

0

राज्य शासन को सुझाव प्रस्तुत करने के लिए की गई विस्तृत चर्चा

जगदलपुर, 13 अप्रैल 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज एवं राज्य वित्त आयोग के अधिकारियों ने आज अपने जगदलपुर प्रवास के दूसरे दिन कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में बस्तर जिले के नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2025 में राज्य वित्त आयोग के अनुशंसाओं को लागू करवाने के लिए राज्य शासन को सुझाव प्रस्तुत करने के संबंध में बस्तर जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री सरजियस मिंज, नगर निगम जगदलपुर के महापौर सफीरा साहू, नगर पंचायत बस्तर की अध्यक्ष डोमाय मौर्य, छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के सचिव सतीश पांडे, संयुक्त सचिव डाॅ. जेएस विर्दी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का एवं आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल सहित जिले के नगरीय निकायों के प्रतिनिधी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज ने राज्य वित्त आयोग के कार्यप्रणाली एवं आज के परिचर्चा के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के प्रजातांत्रिक व्यवस्था में नगरीय निकायों को आर्थिक एवं संगठनात्मक रूप से सुदृढ़ बनाने हेतु इसके लिए कानून बनाने के लिए राज्य शासन को सुझाव प्रस्तुत करने के लिए नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों से चर्चा की जा रही है। इसका उद्देश्य नगरीय निकायों की आर्थिक एवं संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा कर उसे बेहतर बनाने के उपाय सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य में प्रजातांत्रिक संस्थाएं मजबूत बन सके इसके लिए राज्य वित्त आयोग के द्वारा पंचायत एवं नगरीय निकायों के साथ बैठक आयोजित कर उनसे सुझाव लिए जा रहे हैं। जिससे कि इनके वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाए जा सके। मिंज ने चर्चा के दौरान बस्तर जिले के पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों की बेहतर सहभागिता पर प्रसन्नता भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर महापौर सफीरा साहू ने भी छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग को महत्वपूर्णं सुझाव दिए। छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के सचिव सतीश पाण्डे ने पाॅवर पांईट प्रजेंटेशन के माध्यम से आयोग के कार्यों एवं उद्देश्य के संबंध में जानकारी दी। बैठक में आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने निगरीय निकायों के वित्तीय प्रबंधन को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए। अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का ने राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त किया कि आज की चर्चा काॅफी महत्वपूर्ण साबित होगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS