कर्मचारी डीजे के धुन में खुशी से नाचते नजर आए, होली दीपावली जैसा माहौल
भानपुरी। पुरानी पेंशन इतिहासिक फैसला से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस फैसले से कर्मचारियों में खुशी की लहर बस्तर ब्लॉक की भानपुरी सहित अनेक के ग्रामों में कर्मचारियों ने डीजे की धुन में खुशी मनाई।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों को होली का तोहफा देते हुए विधानसभा में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है इस फैसले से कर्मचारी काफी खुश नजर आ रहे हैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फैसले से खुश होकर कर्मचारी ने बैंड बाजा डीजे की धुन में होली दिवाली एवं जैसे खुशी मनाते हुए बस्तर ब्लॉक के ग्राम भानपुरी , सोनारपाल ,बस्तर, मुंडागांव ,आमाबाल केसरपाल आदि ग्रामों में कर्मचारियों ने खुशी मनाई एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का भूपेश बघेल का आभार माना।
भानपुरी। बस्तर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत भानपुरी मे 10 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जंगल के जतन मे महिलाओं के भागीदारी विषय पर प्रकाश डालते हुये सामाजिक कार्यकर्ता जया ध्रुव ने सभा को संबोधन करते हुये बताया की न्यूयार्क की महिलाओं नेअसमानता ,अन्याय,अत्याचार व शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद कर एकजुटता का परिचय दिया 8 मार्च 1908 को बंधकता से आजाद होकर खुली हवा आजादी की सांसे ली और तब से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है और इसका श्रेय उन मजदुर महिलाओं को जाता है जो अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की थी।
इस कार्यक्रम में जया ध्रुव, शीला ध्रुव,सुनैना,बसंती ध्रुव,गीतांजली ध्रुव ,विनिता, सुमन,वंदना ,रिषभ,कौशल ध्रुव हेमबती कश्यप,भुवन,चंदेनी कश्यप एवं सैकडो महिलायें उपस्थित थी।
दिनांक 11.03.2022 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि कालीपुर अटल आवास में एक व्यक्ति लोहे का बना चाकू लेकर हो हल्ला करते लोगो को डरा धमका रहा है, कि सूचना पर उमनि. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक बी0पी0 जोशी हमराह स्टाफ प्रआर0 आरक्षक पुनीत शुक्ला, नकुल कश्यप एवं बबलु ठाकुर के साथ सूचना तस्दीक हेतु मौके पर रवाना किया गया। टीम द्वारा मौके पर पहॅुच कर मुखबीर के बताये अनुसार आसना चैक में एक व्यक्ति लोहे से बना चाकू पकड़ा मिला जिसे पकड़ कर पुछताछ करने पर अपना नाम राजा टांगरी पिता कन्हैया सेट्ठी उम्र 34 साल निवासी कालीपुर अटल आवास क्वा0नंबर जी-105 धरमपुरा जगदलपुर का रहने वाला बताया। जिसके पास से एक लोहे का बना एक चाकू मिला। आरोपी द्वारा अवैध रूप से चाकू रखना पाये जाने पर उक्त चाकू को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया व आरोपी का कृत्य धारा 25 आम्र्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
शहर के अविनाश इंटरनेशनल होटल धरमपुरा के पास पुलिस को देखकर लुकते छिपते दिखाई देने पर घेराबंदी कर संदेही जय सिंह बघेल पिता ठुटी बघेल उम्र 50 साल निवासी धरमपुरा न. 01 तरईपारा जगदलपुर को पकड़ कर धारा 41(1+4) 109जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।
शहर के आदतन अपराधी संजु लाल पिता स्व. मेवालाल उम्र 32 साल निवासी संतोषी वार्ड रामदेव मंदिर के पास थाना बोधघाट जगदलपुर के खिलाफ धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यावाही किया गया।
कालीपुर अटल आवास धरमपुरा जगदलपुर में(1)कार्तिक सेट्ठी पिता बासु सेट्ठी उम्र 18 साल जाति मेहत्तर निवासी कालीपुर अटल आवास (2) रोहित सेट्टी पिता खुटी गनचा उम्र 19 साल जाति मेहत्तर निवासी कालीपुर अटल आवास के द्वारा लड़ाई झगड़ा करने पर धारा 107,116(3),151 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
जगदलपुर – आबकारी विभाग को अन्य राज्य से 8 लीटर से अधिक की मात्रा में अंग्रेजी शराब को आरोपी समेत जप्त करने में सफलता मिली है. ज्ञात हो कि विभाग द्वारा निरंतर अवैध शराब की तस्करी पर कार्यवाई की जा रही है.
जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी एलके गायकवाड़ ने बताया कि मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई थी कि किलेपाल निवासी नीरज भारद्वाज पिता जोगेंद्र भारद्वाज द्वारा स्वयं के किराना दुकान से अंग्रेजी शराब का अवैध तरीके से विक्रय किया जा रहा है. टीम गठित कर उक्त दुकान में तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान एक कार्टून में रखे 45 नग मध्यप्रदेश का गोवा ब्रांड के पौवे जप्त किये गए जिसका वजन 8.1 लीटर और राशि 5400 रुपये है. आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 व 59(क) के तहत कार्यवाई करते हुए नयायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.
टीम में आबकारी उप-निरीक्षक शिवेंद्र सिंह के साथ मुख्य आरक्षक सुरेश कुमार पुरैना, आरक्षक गंगाराम यादव, दुर्गा प्रसाद, अशोक मंडावी, सुदुराम कश्यप, देवेन्द्र ठाकुर, नगर सैनी संगीता कश्यप सहित शैलेश पांडे शामिल थे.
कोंडागांव – छत्तीसगढ़ के रास्ते दूसरे राज्यों में गांजा तस्करी का लगातार मामला फूट रहा है. प्रदेश के जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे नंबर-30 में कोंडागांव जिले की पुलिस ने हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 650 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है. पुलिस को चकमा देने आरोपी जेनरेटर के अंदर गांजा को छिपाकर तस्करी कर रहा था.
कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कोंडागांव चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने 650 किलो गांजा जब्त किया है. अंतर्राज्यीय तस्कर मेटाडोर के डाले में रखे जेनरेटर के अंदर 290 पैकेट में गांजे को छिपाकर तस्करी कर रहा था, लेकिन उसकी चालाकी काम नहीं आई. तस्कर से जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपये आंकी गई है. कोतवाली पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है. आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है. कुछ और तस्करों के नाम सामने आ सकते हैं.
विशाखापट्टनम से हरियाणा ले जा रहा था गांजा
एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सतबीर उर्फ गुर्जर निवासी ग्राम बनियानी कलानौर, जिला रोहतक (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है. आरोपी विशाखापट्टनम से छत्तीसगढ़ के रास्ते हरियाणा गांजा लेकर जा रहा था. बता दें कि एक दिन पहले गुरुवार को कोंडागांव पुलिस ने आंध्र प्रदेश से सफेद चंदन की तस्करी करते 4 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो करोड़ की चंदन लकड़ी जब्त की गई है. आरोपी फिल्म पुष्पा के स्टाइल में तस्करी कर रहे थे. कोंडागांव पुलिस की दो दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है.
किरंदुल (प्रातः इंडिया) लौह नगरी किरंदुल में स्थित एनएमडीसी परियोजना में कार्यरत मजदूरों के हितों एवं अधिकारों के लिए लड़ने वाली संयुक्त खदान मजदूर संघ किरंदुल के प्रथम नेता का. इंद्रजीत सिंह जिन्हें मजदूरों का मसीहा भी कहा जाता है। उनके 37 वे पुण्यतिथि में श्रद्धांजलि देने हजारों की संख्या में मजदूर शामिल हुए। विदित हो कि किरंदुल में एनएमडीसी परियोजना की स्थापना के प्रारंभिक दौर में लौह अयस्क की खुदाई एवं उस माल का प्रेषण रेलवे के माल वाहक गाड़ियों में दैनिक मजदूरों द्वारा भरकर भेजा जाता था। किंतु आधुनिकता के दौर में नई मशीनों के आने से यह सारा कार्य मशीनों से होने लगा। कंपनी को दैनिक मजदूरों की आवश्यकता नहीं थी। परिणाम स्वरूप सभी मजदूरों की छटनी होने लगी।
उस समय का. इंद्रजीत सिंह मजदूरों के मसीहा बनकर सामने आए और उन्हें हक दिलाने के लिए उनके नियमितीकरण के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ दिया। प्रशासन द्वारा उनके इस आंदोलन को कुचलने का भरपूर प्रयास किया गया, 5 अप्रैल 1978 को मजदूरों पर लाठियां चलाई गई, गोलियां दागी गई, यहां तक की मजदूरों के निवासरत घरों में आग लगा दी गई। इस हादसे में गोली लगने व जिंदा जलने से हमारे कई मजदूर साथी शहीद हो गए। उनकी याद में बस स्टैंड के समीप शहीद स्मारक भी बनाया गया ।और हर वर्ष 5 अप्रैल को उन मजदूरों को याद कर श्रद्धांजलि दी जाती है। इस हादसे के बाद भी का. इंद्रजीत सिंह ने अपना आंदोलन जारी रखा। परिणाम स्वरूप प्रशासन को मजदूरों के आगे झुकना पड़ा और सभी दैनिक मजदूरों को कंपनी में नियमित किया गया। जिसमें सैकड़ों मजदूर लाभान्वित हुए ऐसे महान कर्तव्यनिष्ठ, जुझारू कर्मठ मजदूर नेता कामरेड इंद्रजीत सिंह को लोग मसीहा की तरह मानने लगे। तथा उनकी याद में मजदूर संघ के कार्यालय का नाम भी इंद्रजीत सिंह भवन रखा गया। उनके आदर्शों और विचारों पर चलने के लिए प्रति वर्ष 10 मार्च को उनकी पुण्यतिथि पर सभी मजदूर एकत्रित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी राह में चलने की प्रतिज्ञा लेते है।
इस वर्ष भी सुबह उनकी धर्मपत्नी का. बसंत रानी संधू उनके सुपुत्र का. राजेश संधू उनकी पुत्रवधू तेजिंदर कौर तथा संघ के अध्यक्ष के साजी, कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर सितापराव संगठन सचिव नोमेश्वर राव कार्यालय सचिव नरसिम्हा रेड्डी एवं सभी मजदूर साथी महिला साथी एकत्रित होकर कामरेड इंद्रजीत सिंह के समाधि पर पहुंचे। और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात शाम को संयुक्त खदान मजदूर संघ के कार्यालय इंद्रजीत सिंह भवन एकत्रित होकर उनके स्टेचू पर माला अर्पण किया गया । पुष्प अर्पित करते हुए वहां से हजारों की संख्या में मजदूरों ने रैली निकालकर नगर के विभिन्न में मार्ग से होते हुए मल्लप्पा केंद्र में स्थित उनकी याद में बनाए गए स्मारक में यह रैली समाप्त हुई जहा विशाल आमसभा भी रखी गई थी एनएमडीसी परियोजना के मजदूरों के लिए गर्व की बात है कि ऐसे महान नेता ऐसे महान शख्सियत के सुपुत्र कामरेड राजेश संधू अपने पिता के आदर्शों पर चलते हुए आज संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव पद पर आसीन होकर मजदूरों को अपनी सेवा देते हुए उनके हक अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं।
जगदलपुर, 10 मार्च 2022 – शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल और कांकेर मंे रिक्त पदों की पूर्ति के लिए अब 13 और 27 मार्च को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पूर्व में इन रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 13 मार्च को परीक्षा प्रस्तावित थी, किन्तु अभ्यर्थियों द्वारा इन दोनों संस्थानों में भर्ती हेतु चयन परीक्षा अलग-अलग तिथि पर आयोजित करने की मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की मांग पर कमिश्नर श्याम धावड़े द्वारा सहानुभूति विचार करते हुए परीक्षा की तिथि में संशोधन करते हुए नई समय सारिणी जारी की गई है।
इसके तहत 13 मार्च को अपरान्ह 11.45 बजे से फार्मासिस्ट ग्रेड-2 की परीक्षा वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय कंगोली में, इसीजी टेक्नीशियन, जूनियर टेक्निशयन, बढ़ई, टेक्नीकल असिस्टेंट की परीक्षा शासकीय महिला पाॅलिटेक्निक धरमपुरा, स्टाॅफ नर्स की परीक्षा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, शासकीय दंतेश्वरी महिला महाविद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय बहुउद्देश्यी विद्यालय, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, स्वामी विवेकानंद विद्यालय संजय अग्रसेन चैक तथा शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। सहायक ग्रेड-3, कोर्डिग क्लर्क, रिकॉर्ड क्लर्क, स्टेनो टाइपिस्ट क्लर्क डाटा एंट्री ऑपरेटर की चयन परीक्षा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना, हेम एकेडमी कालीपुर, बाल विहार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, निर्मल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, क्राईस्ट काॅलेज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेलवे कॉलोनी तथा सूर्या काॅलेज में आयोजित की जाएगी। सीनियर टेक्नीशियन, मैकेनिक, इलेक्टिशयन, रेफ्रिजरेशन मेडिको सोशल वर्कर, डायटिशियन, स्टेटैशियन, टेक्निशियन, सुपरवाईजर तथा लैब टेक्नीशियन के पद पर भर्ती हेतु चयन परीक्षा 27 मार्च को आयोजित की जाएगी।
जगदलपुर, 10 मार्च 2022 – एसडीएम दिनेश नाग द्वारा वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोकथाम के लिए आज विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान नानगुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्मित परीक्षा केन्द्र में निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्ष की खिड़कियों में नकल सामग्री पाए जाने पर पर्यवेक्षक से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके साथ ही केन्द्राध्यक्ष को नकल पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान निरीक्षण दल में खण्ड स्त्रोत समन्वयक गरूण मिश्रा व्याख्याता रामप्रसाद ठाकुर एवं कश्यप भी मौजूद थे।
बालोद/ डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू दिनभर नगर के विभिन्न वार्डो व स्कूलों के दौरे पर रही। वार्डो में चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति देखी तो वही स्कूल में पढ़ाई और भोजन की गुणवत्ता का भी आकलन किया। उनके साथ निरीक्षण में नगर पंचायत की उपाध्यक्ष व मुख्य नगरपालिका अधिकारी भी मौजूद थे। एक साथ कई जगह निरीक्षण से कार्यों में कसावट लाने की कोशिश भी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा की गई। ताकि जनता को इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा मिले। स्कूलों में पहुंचकर जहां बच्चों के बीच जाकर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने उनकी पढ़ाई का स्तर जानने की कोशिश की तो ही भोजन उनको ठीक मिल रहा या नहीं यह जानने के लिए स्कूल में उन्होंने मध्यान्ह भोजन भी किया और शिक्षकों से भी बातचीत की।
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ,विद्या शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश प्रधान सब इंजीनियर भानु प्रकाश घोष द्वारा लोकेश्वरी गोपी साहू के नेतृत्व में शासकीय प्राथमिक बालक शाला शासकीय कन्या मिडिल स्कूल शासकीय प्राइमरी/मिडिल इंग्लिश मीडियम स्कूल का निरीक्षण किया गया। नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों मे नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण कर छात्र हित में स्कूल की व्यवस्था देखने शाला प्रांगण पहुंचे। वहां मिडिल स्कूल एचएम श्रीवास्तव मैडम प्रधान पाठक बंछोर सर और इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। जिन्हें बच्चों के हित में अध्यक्ष द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद अंबिका निषाद और वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद ममता शर्मा हस्तीमल सांखला एल्डरमैन के साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी सब इंजीनियर और पीडब्ल्यूडी के पंकज चंद्राकर के साथ वार्ड का निरीक्षण किया एवं सीसी रोड निर्माण और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश अध्यक्ष द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दी गई। अध्यक्ष द्वारा विवेकानंद चौक से वनोपज नाका तक सीसी रोड का निर्माण एवं पाइपलाइन विस्तारीकरण का कार्य किया जाना है, इस संबंध में सीजी आरडीए और पी एच ई एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सब इंजीनियर पेयजल विभाग व पीडब्ल्यूडी एक अधिकारी कर्मचारियों के साथ चर्चा करते हुए अति शीघ्र पाइपलाइन विस्तारीकरण और सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कार्य प्रारंभ करने के लिए चर्चा की गई। ताकि नगर वासियों को धूल मुक्त नगर में सड़क की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
भारतीय मजदूर संघ से सबद्ध छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की प्रस्तावित नई योजनाओं में संशोधन सहित अन्य मांगो को लेकर कल 11 मार्च को प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जायेगा। जिसमें प्रदेशभर के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ निर्माण मजदूर महासंघ के कार्यकर्ता श्रम विभाग के समक्ष प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री व श्रममंत्री के नाम नौ सूत्रीय मांग पत्र श्रम कार्यालयों को सौपेंगे।
भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री योगेशदत्त मिश्रा ने उक्त आशय की जानकारी प्रेस को देते हुये बताया कि वर्तमान में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना में आवश्यक संशोधन की मांग को लेकर, बंद की गई विवाह योजना को पुनः प्रारंभ करने की मांग को लेकर, नौनिहाल-मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं को अतिरिक्त लाभ के रूप में प्रोत्साहन राशि के तौर पर देने की मांग को लेकर, पूर्व की भांति गंभीर बीमारी सहायता योजना को चालू करने की मांग को लेकर, समस्त जिलों में पोर्टल पर लंबित आवेदन योजनाओं के तत्काल निराकरण की मांग को लेकर, पंजीयन
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
सरलीकरण एवं नवीनीकरण को पॉच वर्ष तक बढ़ाये जाने की मांग को लेकर, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना को पंजीकृत हितग्राहियों के लिये इनकी देय राशि बोर्ड द्वारा दिये जाने की मांग को लेकर, कौशल प्रशिक्षण प्रोत्साहन राशि को तत्काल देने की मांग को लेकर तथा सिलाई मशीन, औजार कीट, साईकिल व सुरक्षा उपकरण आदि का वितरण शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर तथा अन्य अनेक मांगो को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता प्रदेशभर के सभी श्रम कार्यालयों के समक्ष एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुये श्रममंत्री को मांग पत्र देंगे तथा सरकार को एक महीने के अवधि के भीतर उपरोक्त मांगों को पूरा करने के लिये कहा जायेगा और यदि मजदूर संघ की बात नहीं मानी गई तो फिर प्रदेशभर के कार्यकर्ता राजधानी पहुंचकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने को विवश होंगे।