जगदलपुर।रविवार को गोंडवाना समाज की समन्वय समिति द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में पारंपरिक वेशभूषा में महिला पुरुष उपस्थित थे। महिला पुरुषों ने अपने इष्टदेव की पूजा अर्चना किया तदोपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान समन्वय समिति ने समाज की विभिन्न मांगों से संबंधित प्रस्ताव भी पारित किया। समाज प्रमुखों ने अपनी मांगों को राज्य सरकार के समक्ष पूरजोर तरीके से उठाने की वकालत की। दूसरी तरफ गोंडवाना समाज द्वारा आकर्षक तरीके से स्वागत द्वार बनाए थे जोकि कोंडागांव के कलाकारों द्वारा स्वयं छिंद से यह बनाया था जोकि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था।
मुंशी द्वारा किया गया था अमानत में खयानत, बैक में राशि जमा करने के नाम पर रूपये लेकर हुआ था फरार
☀️ पोल्ट्री फार्म के संचालक को ठगी करने वाला शातिर मुंशी पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही
☀️ 09 लाख 20 हजार रूपये की हुई थी ठगी
☀️ मामला संजय बाजार स्थित एबी पोल्ट्री फार्म का
☀️ 08 लाख 58 हजार रूपये नगद बरामद
☀️ दो मोबाईल एवं स्कुटी गाड़ी बरामद
उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में संजय बाजार स्थित एबी पोल्ट्री फार्म के संचालक से 9,20,000/-रूपये की अमानत में खयानत करने वाले शातिर मुंशी/आरोपी को पकडने में बस्तर पुलिस को बडी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 16 अप्रैल 2022 को ए बी पोल्ट्री फार्म के संचालक अब्दुल्ला मेमन ने अपने कर्मचारी सब्बीर खान को 9 लाख 20 हजार रूपये अपने बैंक खाते में डालने के लिये दिया था। उक्त राशि को सब्बीर खान ने अपने संचालक के खाते में न डालकर अमानत में दिये पैसे को लेकर फरार हो गया था। उक्त घटना पर प्रार्थी अब्दुल्ला मेमन के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में आपराधिक न्यासभंग, धारा 406 भादवि0 का अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।
प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुलजिम की पता तलाश की जा रही थी। दौरान अनुसंधान के मामले के आरोपी सब्बीर खान की उडीसा जैयपुर में उपस्थिति की सूचना पर एक टीम उडीसा रवाना किया गया था उक्त टीम के द्वारा जैयपुर में संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान कर, घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ पर उसने अपना नाम सब्बीर खान निवासी कालीपुर अटल आवास जगदलपुर को होना बताया जिससे प्रकरण में संबंध में पुछताछ करने पर दिनांक 16.04.2022 को फार्म संचालक अब्दुल्ला मेमन ने 9 लाख 20 हजार रूपये अपने बैंक खाते में डालने के लिये दिया था जिसे इसके द्वारा आपराधिक न्यासभंग कर अमानत में खयानत कर, उक्त राशि अपने व्यक्तिगत उपयोग की नियत से लेकर फरार हो जाना स्वीकार किया है। जिसके कब्जे से 08 लाख 58 हजार रूपये, दो नग मोबाईल एवं एक स्कुटी वाहन जप्त कर बरामद किया गया है। उक्त आरोपी ए बी पोल्ट्री फार्म में पिछले पांच साल से मुंशी का काम करता था। मामले में आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
☀️ बरामद सम्पत्ति:-
(1) नगदी रकम 8,58,000/-रूपये,
(2) 02 नग मोबाईल कीमती 36,000/-रूपये,
(3) 01 जुपीटर वाहन क्रमांक-CG.17 / K.5655 कीमती 20,000/-रूपये
☀️ महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक
सउनि. – प्रेम पानीग्राही
प्र.आर. – चोवादास गेदलें नकुल कश्यप
आरक्षक – भुपेन्द्र नेताम,प्रकाश नायक
मोदी सरकार के मंत्री सामाजिक न्याय पखवाड़ा के बहाने छत्तीसगढ़ मॉडल का अध्ययन एवं छत्तीसगढ़ राजनीतिक पर्यटन पर आए हैं – कांग्रेस
🟥 जनता को मोदी सरकार की वादाखिलाफी, नाकामी, विफलताओं और मुनाफाखोरी का जवाब देना चाहिए सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई की मार झेलने को मजबूर जनता को राहत कब मिलेगी – राजीव शर्मा
🟥 भाजपा के केंद्रीय मंत्री खोई जमीन और राजनीतिक सम्भावनाऐ तलाश में भटक रहे, राज्य की जनता के लिए मंत्री क्या लेकर आए हैं भाजपा सांसदों के गोद लिए गांव का अब तक पता नहीं बिना फंड के घोषित आकांक्षी जिलों में केंद्रीय मंत्रीयों का दौरा निःसन्देह ढकोसला.
🟥 भाजपा का प्रदेश नेतृत्व 3 वर्षों में शून्य के आंकड़े पर, जिसे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा इसका संकेत.
🟥 मोदी के मंत्री बताएं केंद्र की बकाया राशि कब तक मिलेगी पिछले 3 पिछले 3 वर्षों में 15वें वित्त आयोग के तहत बजट में राज्य का हिस्सा, कोल पेनाल्टी की राशि और जीएसटी की क्षतिपूर्ति का बकाया आज तक नहीं दिया गया इस पर बात हो तो राज्य विकास पथ पर और आगे बढ़े.
🟥 केंद्रीय मंत्री बताएं कि राज्य की बकाया राशि कब तक मिलेगी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना को धन या योजना ऐसी योजनाएं हैं जिन पर देश भर की राज्य सरकारों के साथ संसद की चार स्थाई कमेटियों ने अध्ययन किया जिसकी प्रशंसा पूरे देश में हो रही है – शर्मा
🟥 जमीनी और जनहित मुद्दों को उठाने में नाकाम भाजपा के केंद्रीय नेता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सकते में आ गए हैं, भाजपा नेता बेहद असहज स्थिति का सामना कर रहे.
↪️ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने छत्तीसगढ़ सहित बस्तर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्रियों के दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र के मंत्री छत्तीसगढ़ में भाजपा की खोई जमीन तलाशने के लिए भटक रहे हैं इनके पास राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं केंद्रीय मंत्री बताएं कि राज्य में आए हैं तो उनके विभाग की क्या योजना लेकर आए हैं सिर्फ अधिकारियों से मीटिंग करने और राज्य सरकार को कोसने से विकास में उनकी सहभागिता नहीं हो जाएगी श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों ने सभी विषयों पर बात की लेकिन अपने विभाग से संबंधित योजनाओं से राज्य को क्या फायदा होगा इस पर किसी ने कुछ नहीं कहा, संघीय ढांचे पर हर राज्य को उसकी जनसंख्या के आधार पर केंद्रीय सहायता मिलती है केंद्र ने छत्तीसगढ़ को 3 साल में जो राशि दी वह कोई खैरात में नहीं दी है 15 वर्षों में भाजपा ने क्या किया सब जानते हैं 15 साल का इतिहास है सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की है भूख से मौतें भी इनके कार्यकाल में हुई है किसानों के लिये भाजपा की सरकार ने कुछ नहीं किया हमारी सरकार में किसान समृद्ध हुए कर्ज का बोझ कम हुआ आम जनता की जेब में पैसे जा रहे हैं घर में समृद्धि आई छत्तीसगढ़ में मंदी का असर नहीं है बाजार में रौनक लौट आई है। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार व नीति आयोग ने राज्य के कामकाज का आकलन करने के लिए मापदंड बनाए हैं छत्तीसगढ़ सभी मापदंड पर खड़ा उतरा है इसके बाद भी केंद्र सरकार से मदद नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है श्री शर्मा ने कहा कि केंद्रीय राजस्व के संग्रहण में छत्तीसगढ़ का स्थान अग्रणी है लेकिन जब राज्य के हिस्से का राजस्व देने की बात आती है तो छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की जाती है पिछले 3 वर्षों में 15वें वित्त आयोग के तहत बजट में राज्य का हिस्सा लगभग 13 सौ करोड़ कोल पेनाल्टी राशि 4140 करोड़ और जीएसटी की क्षतिपूर्ति का बकाया अब तक नहीं दिया गया लगभग सभी केंद्रीय योजनाओं में राज्यांश बढ़ाए गए हैं खाद्य सब्सिडी और मनरेगा जैसे कार्यक्रमों के बजट में मोदी सरकार लगातार कटौती कर रही है केंद्रीय मंत्री बताएं कि राज्य की बकाया राशि कब तक मिलेगी। श्री शर्मा ने कहा कि लोगों को रोजगार देने महंगाई रोकने में केंद्र पूरी तरह से असफल है , देश की हालत ठीक नहीं है नोटबंदी और गलत जीएसटी की वजह से लोगों का रोजगार छूट रहा है रोजगार देने वाली छोटी इकाइयां बंद हो रही है महंगाई कमरतोड़ है मध्यमवर्ग डीजल पेट्रोल के दामों से परेशान हैं यूपीए सरकार की तुलना में बीते सात सालों में अधिक एक्साइज ड्यूटी वसूली गई। श्री शर्मा ने कहा कि देश का हर वर्ग में महंगाई कम करने और रोजगार की चिंता कर रहा है जमीनी और जनहित मुद्दों को उठाने में नाकाम भाजपा केंद्रीय नेताओं द्वारा प्रदेश सरकार की प्रशंसा से सकते में आ गई है, भाजपा नेता बेहद असहज स्थिति का सामना कर रहे हैं। भाजपा के अधिकांश नेता चुनाव हारने के बाद भी सत्ता के अहंकार से बाहर नहीं आ पाए हैं आम जनता से वो अब भी कोसों दूर हैं, श्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी नेतृत्वहीनता के दौर से गुजर रही है छत्तीसगढ़ प्रवास में जितने भी केंद्रीय मंत्री आए उनमें से अधिकांश ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों और प्रयासों की मुखर होकर प्रशंसा ही की है,सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने तो प्रदेश के मुख्यमंत्री की जम कर प्रशंसा की और उनसे इथेनॉल बनाने के लिए सहयोग भी मांगा। श्री शर्मा ने कहा कि यह राज्य की भूपेश सरकार का तीन साल पुराना प्रस्ताव है भेजने वाली बात ही नहीं है, पहले से प्रस्तावित है जब से हमारी सरकार बनी है उसके दूसरे महीने ही प्रस्ताव भेज दिया गया था कि हमें धान से एथनॉल बनाने की अनुमति दिया जाए, ये अनुमति नहीं मिली है इसका रेट भी तय नहीं किया गया है। यदि धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मिलती है तो इससे केंद्र, राज्य सरकार, किसान और आम आदमी का अधिक फायदा होगा। क्योंकि यहां धान की पैदावार अधिक है। पर केंद्र सरकार को अधिक ध्यान देना चाहिए।
छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के वार्षिक कलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे बस्तर सांसद दीपक बैज व महापौर सफिरा साहू
छत्तीसगढ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला बस्तर के वार्षिक कलेंडर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुवे बस्तर सांसद दीपक बैज व महापौर सफिरा साहू….
इस दौरान मुख्य अथिति के रूप में बस्तर सांसद दीपक बैज,अध्यक्षता कर रहे महापौर सफीरा साहू, विशिष्ठ अतिथि के रूप में पार्षद बी.ललिता राव,लता निषाद,नेहा ध्रुव,स्वास्थ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार सहित संघ के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
लाइट गोल से किसान परेशान, लाखों रुपए की नुकसान हो रहा
भानपुरी। बस्तर जिले के बकावंड ब्लाक में लाइट गोल होने से किसान परेशानी का सामना कर रहे हैं वही किसानों को लाखों रुपए के नुकसानी हो रही है यह नुकसान बिजली विभाग के अधिकारी कर रहे हैं । पूरे दिन में 5-6 बार लाइट बंद होता है बिजली गुल रहती है जिससे किसान अपने खेतों और बाड़ीयो मैं पानी की पूर्ति नहीं कर सकते हैं और किसानों के द्वारा लगाए गए फसल , सब्जियां सुख जाती हैं मर जाती हैं । यही हाल ऊर्जा विभाग के द्वारा लगाए गए गलियों में स्ट्रीट लाइट का है महीनों से बंद है लेकिन अधिकारी कर्मचारियों को बोलने के बाद भी लाइट चालू नहीं किया जा रहा है । टलनार ग्राम पंचायत के उपसरपंच तेज सिंह सेठिया ने कहा कि अधिकारियों को बार-बार निवेदन किया जाता है फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है |
विधायक चंदन कश्यप ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ का लिया समीक्षा बैठक
भानपुरी..।छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने कार्यकर्ता की समीक्षा बैठक लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओ का बैठक लिया। ग्राम मुड़ागांव तेतरखुटी पारा में हुई बैठक की अध्यक्षता विधायक चंदन कश्यप ने की। साथ ही साथ संगठन के विस्तार तथा इसकी मजबूती पर विचार किया गया। और हर पंचायत में बैठक रखने की बात रखी गयी इस मौके पर भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिल बघेल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपाई, श्याम दीवान,सरपंच फाफनी नवल कश्यप,सरपंच सोनारपाल श्यामबती ध्रुव, सरपंच कोंगरा जदू कश्यप,जनपद सदस्य सावित्री यादव, रैतू राम,डमरु,गोपाल,सत्यकांत,भोलू मनोज सेठिया, सोनसिंग कश्यप,खगेश्वर ठाकुर, दयालु राम सरपंच पति कवड़गांव ,सामूराम, मिटकू राम,हेम कुमार,रमेश, सोन सिंग ठाकुर, ढोयी राम,रूपनाथ यादव,दुकारु कश्यप, कामेश्वर नाग,तुलसी भारती, कमल भारती,जटू,कमलू कश्यप,सूरज बघेल,रामनाथ बघेल,फगनू बघेल, विधायक सोसल मीडिया प्रतिनिधि विक्की कश्यप, अन्य मौजूद थे।
जनता के बीच विकास कार्यों को पहुंचाने थपथपाई गई पीठ, कार्यकर्ताओं की सुधि लेने का अल्टिमेटम
रेखचंद को कथित शुभचिंतकों से खतरा के लिए किया गया ताकीद, उत्तरप्रदेश चुनाव जाने के पूर्व बंद लिफाफा मिला
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव आगामी 2023 के नवंबर में प्रस्तावित है और इसके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने सरकार के कामकाज की समीक्षा करने निकलने वाले हैं। इन सबके बीच कथित सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विधायकों के परफारमेंस जांचने की बात भी सामने आ रही है। वहीं एक चर्चा भी सामने आई है कि विधायक रेखचंद जैन को उत्तरप्रदेश जाने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक लिफाफा सौंपा है जिसमें उनको अपने कथित शुभचिंतकों से खतरा बताया गया है साथ ही व्यक्ति विशेष के लोगों से दूरी बनाने को कहा गया है वहीं इस रिपोर्ट में कार्यकर्ताओं को साधने की वकालत भी की गई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर संभाग के दौरे को लेकर समय सारिणी तय हो गई है। 19 मई को कोंटा विधानसभा क्षेत्र से बस्तर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा शुरू होगा, उसके पूर्व ही कई अफवाहों को बल मिल रहा है जिसमें तरह-तरह के सर्वे को आधार बनाया गया है।इसी तारतम्य में बस्तर संभाग की एकलौती सामान्य विधानसभा सीट जगदलपुर विधानसभा में 26 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम की घोषणा होते ही कांग्रेसी ही अफवाहों को बल दे रहें हैं कि वर्तमान विधायक रेखचंद जैन की टिकट कट सकती है। वहीं एक चर्चा जोरों पर यह है कि पूरे 90 विधानसभा की तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप भी लगाए जा रहें हैं जिस पर भी चौक चौराहों पर बहस छिड़ी हुई है।
एक अन्य स्रोत से यह ज्ञात हुआ है कि विधायक रेखचंद जैन के लिए कुछ लोगों को खतरा बताया गया है और नामजद जानकारी बंद लिफाफा में दी गई है जिसके कारण वह अब दूरी बनाने से भी परहेज़ नहीं कर रहें हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि उत्तरप्रदेश जाने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे 90 विधानसभा क्षेत्र के विधायकों को आमंत्रित किया था और इस बैठक टीएस सिंहदेव समर्थकों कुछ विधायक को छोड़कर बाकी विधायक पहुंचे थे जिन्हें दो प्रकार की लिफाफा दी गई जिसमें उनके परफामेंस वह उनकी नकारात्मक छवि को लेकर टिप्पणी की गई है जिसके आधार पर जनता के बीच विकास कार्यों को लेकर उनकी सक्रियता पर खुशी जाहिर किया गया है तो उन्हें अपने ही पार्टी के मीरजाफर वह जयचंदों से दूरी बनाने को कहा गया है। इसके साथ ही यह भी ताकीद किया गया है कि नेताओं व कार्यकर्ताओं के प्रति व्यवहार में रुखापन ना लाये और उनके समस्याओं का समाधान करें।
सोनी ढाबा के लिए शराब तस्करी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
घटना दिनांक 23.03.2022 को पुलिस को सूचना मिला कि एक व्यक्ति द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 04 डी डब्लू 8514 में अधिक मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर बोहारडीह की ओर जा रहा कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महोदय गोवर्धन राम ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय प्रज्ञा मेश्राम के निर्देशन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में टीम गठित ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर वाहन हिरो होण्डा सीजी 04 डी डब्लू 8514 को रोककर चालक से पुछताछ किया पुछताछ करने पर अपना नाम रामबहादुर पिता चैतराम उम्र 50 वर्ष साकिन बालोदगहन थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) रहने वाला बताया एवं उक्त शराब को बालोदगहन स्थित सोनी ढाबा के लिए ले जाना बताया वाहन तलाशी लिया गया तलाशी मे आरोपी द्वारा मोटर सायकल रखे सफेद रंग के प्लास्टिक थैला मे कुल 12 नग गोल्डन गोवा कुल 2.160 बल्क लीटर, 03 पौवा रायल स्टेट अंगेजी शराब 0.540 बल्क लीटर 03 नग इम्पीरियल ब्लू 0.540 बल्क लीटर 03 नग बटवाइजर बियर 1.950 बल्क लीटर जुमला 5.190 बल्क लीटर कीमती 3390 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल हीरो होण्डा सीजी 04 डी डब्लू 8514 कीमती 20,000 रूपये एवं एक नग जीयो कंपनी का मोबाईल मय सिम को समक्ष गवाहन को जप्त किया ,मौके में पहिवहन से संबंधित किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नही प्रस्तुत नही करने मामला धारा 34(2) आबकारी एक्ट पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इसके अतिरिक्त आम जगह पर शराब पीने पिलाने की सुविधा मुहैय्या कराने वाले आरोपी ललेश्वर साहू पिता कैलाश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन खर्रा थाना गुरूर जिला बालोद को गिरफ्तार किया गया ।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भुमिका:- निरीक्षक रोहित मालेकर, उनि विश्वजीत मेश्राम ,महिला प्र0आर0 नर्मदा कोठारी आरक्षक शेरअली, महेन्द्र जैन, योगेन्द्र सिन्हा, छगन सिन्हा का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी
रामबहादुर पिता चैतराम उम्र 50 वर्ष साकिन बालोदगहन थाना गुरूर जिला बालोद (छ.ग.)
आरोपी ललेश्वर साहू पिता कैलाश साहू उम्र 24 वर्ष साकिन खर्रा थाना गुरूर जिला बालोद

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


हत्या के आरोपी को 02 घण्टे में किया गिरफ्तार
दिनांक 23-04-2022 को प्रार्थी भिलेष्वर साहू पिता सत्यनारायण साहू, उम्र-27 वर्ष, साकिन कोटगांव के द्वारा थाना में आकर सूचना दिया कि दिनांक 23-04-2022 करीबन सुबह 05-00 बजे ग्राम कोटगांव के सरपंच धनीराम महार फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता सत्यनारायण साहू को कोटगांव-अर्जुंदा मार्ग में गांव से निकलते रोड में पड़ने वाले नहर नाली रोड किनारे आट के पास घायल अवस्था में पड़ा है। सिर से खुन निकल रहा है, बताने पर गाडी में बैठाकर घर लाया गया। जिससे पूछने पर बताये कि मार्निंग वाक पर अकेले घर से निकलकर अर्जुंदा मार्ग में कोटगांव से कुछ दुरी पर पड़ने वाले नहर नाली पुल के आट में बैठा था, उसी समय ग्राम रेहची का करण नाम का लड़का मेरे पास आकर बीड़ी मांगकर उसमें गांजा भरकर पीने लगा, जिसे मैं गांजा पीने से मना किया तो करण द्वारा विवाद कर हत्या करने के उद्देश्य से अपने हाथ में पहने लोहे के चुडा से मेरे सिर में वार किया,

जिससे मैं बेहोश होकर जमीन पर गिर गया बताये जिसे चार पहिया वाहन के मदद से पिताजी के ईलाज हेतु गुण्डरदेही हास्पिटल ले गये। जहां डाॅक्टर द्वारा प्रारम्भिक ईलाज प्रारम्भ किये थे, कि दिनांक 23-04-2022 के 11-00 बजे करीबन सत्यनारायण साहू का गुण्डरदेही शासकीय अस्पताल में मौत हो गया। मर्ग पंचनामा बाद मामला हत्या का होना पाये जाने से थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक-64/2022, धारा-302 भादवि कायम कर आरोपी करन बघेल का पता तलास किया गया जो अपने सकुनत ग्राम रेंहची में मिला जिसे घटना के संबंध मंें पुछताछ किया गया आरोपी ने बताया कि वह अपने दोस्त योगराज के शादी कार्यक्रम में ग्राम कोटगांव गया था कि दिनांक 23.04.2022 के सुबह 04/00 बजे करीबन योगराज पटेल के घर से अपने घर रेंहची पैदल जाने निकला था, कोटगांव निकलने के बाद पड़ने वाले नाली पुलिया के पास करीबन 04/30 बजे पहुचा था जहां पर ग्राम कोटगांव का सत्यनारायण साहू पुलिया(नाली पुल के आट) के उपर बैठा था सत्यनारायण साहू से मैं बिड़ी मंगकर उसमें गांजा भरकर पीने लगा।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home
सत्यनारायण साहू द्वारा गांजा पीने से मना करने पर हम दोनो झगड़ा विवाद हो गया, जिससे मैं अक्रोषित होकर हत्या करने की नियत से सत्यनारायण को अपने दांहिने हाथ में पहने चुड़े से उसके सिर के बांये तरफ प्राण घातक हमला किया। जिससे उसके सिर में चोंट लगने से सत्यनारायण रोड़ किनारे पुल के पास गिर गया और मैं वहां से भाग गया। मेेरे द्वारा गले में पहने रेषम धागे का ताबिज पुल के पास ही रोड़ किनारे गिर गया था। प्रार्थी गवाहो के कथन के आधार पर आरोपी द्वारा अपराध करना स्वीकार करने पर दिनांक 23.04.2022 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक जिला बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व उप पुलिस अधीक्षक सोनसाय मौर्य अनुविभाग गुण्डरदेही के मार्गदर्शन में आरोपी पतासाजी में थाना प्रभारी अर्जुंदा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उप निरी0 वीरेंद्र सिंह नुरेसिया, प्र0आर0 विकास सिंह, आरक्षक पुरानिक साहू, कमलेश रावटे, का विशेष योगदान रहा
नाम आरोपीः- करन बघेल पिता विजय बघेल, उम्र-20 वर्ष साकिन रेंहची, थाना अर्जुन्दा, जिला बालोद(छ.ग.)
जप्तीः- एक नग लोहे का चुड़ा।

अवैध रूप से शराब परिहवन करते 01 आरोपीं को किया गिरफ्तार
आरोपी के पास से 35 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2800 रूपये जप्त किया गया पुलिस अधीक्षक गोवर्धन ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम जिला बालोद व नगर पुलिस अधीक्षक मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं जुआ सट्टा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा मे दिनांक 22.04. 2022 को मुखबीर सूचना के आधार पर थाना राजहरा स्टाफ के द्वारा वार्ड क्र0 20 कोसरिया राउत समाज भवन राजहरा के पास आरोपी पोखराज पोटाई पिता जयसिंग पोटाई उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 16 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 6300 एम0एल0 कीमती 2800 रूपये को जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। उक्त अभियान कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि लक्ष्मण प्रसाद नौरंगे, आर0 314 भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही। आरोपी का नाम:- पोखराज पोटाई पिता जयसिंग पोटाई उम्र 55 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 16 कोण्डे पावर हाउस राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) जप्त संपत्ति:- 35 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 6300 एम0एल0 कीमती 2800 रूपये


घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home




