City Media - Page 823 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 823

बाड़ी विकास कार्यक्रम में गड़बड़ी की जांच से बच रहे हैं अफसर ?

0
  • अन्न उत्पादन योजना भी चढ़ गई कर्मियों के भ्रष्टाचार की भेंट
  • विधायक लखेश्वर बघेल के निर्देश के बाद भी नहीं कराई गई जांच

बकावंड अन्न कहे जाने वाले अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चलाए गए बाड़ी विकास कार्यक्रम में हुए भ्रष्टाचार के मामले की जांच कराने से अफसर बच रहे हैं। विधायक और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश के बाद भी मामले की जांच नहीं कराई गई। इससे लगता है कि दाल में बहुत कुछ काला है। जनपद पंचायत बकावंड के कर्मियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार को लेकर क्षेत्रीय विधायक लखेश्वर बघेल के निर्देश को भी अफसरों ने ठेंगा दिखा दिया है। विधायक की दखल के बाद भी मामले की न तो जांच कराई गई और न ही जनपद पंचायत के दोषी कर्मियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हो पाई है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर संभाग के आदिवासियों को उनकी परंपरागत प्राचीन कृषि प्रणाली की ओर फिर से उन्मुख करने तथा कोदो, कुटकी, कुल्थी, मक्का, बाजरा जैसे मोटे अनाज ( अन्न ) के उत्पादन के लिए उन्हें प्रेरित करने बस्तर संभाग में बाड़ी विकास कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजना से जोड़ा गया है। पूर्व में इसके लिए आदिम जाति विकास परियोजना को केंद्रीय मद की राशि आवंटित की गई थी। जनपद पंचायत के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को भी अवैध कमाई का जरिया बना लिया। कार्यक्रम के तहत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले आदिवासी किसानों को उनकी बाड़ियों को उपजाऊ बनाने और वहां सब्जियों व मक्का की फसल लेने और अन्य भूमि पर कोदो, कुटकी, कुल्थी, बाजरा जैसे मोटे अनाज की खेती करने के लिए अनुदान, कृषि उपकरण एवं बीजों के किट्स उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया था। जनपद पंचायत के कर्मियों और जनपद पंचायत के कुछ जनप्रतिनिधियों ने मिलकर चंद किसानों को स्तरहीन बीज किट और फावड़ा, कुदाल जैसे मामूली औजार देकर उनके नाम से लाखों रु. आहरित कर लिए। बीज किट आपूर्ति का काम ऐसे जनप्रतिनिधियों को दिया गया था, जो मेडिकल स्टोर, कॉपी- पुस्तक दुकान, जनरल स्टोर्स आदि चलाते हैं। कृषि बीज खाद आदि व्यवसाय से उनका कोई नाता ही नहीं है। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को बीज के एक दो पैकेट दे दिए और फर्जी बिल बनाकर और किसानों से फर्जी पावती लेकर पूरी रकम आहरित कर ली। बस्तर जिले के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में कोदो, कुटकी, मक्का, रागी, बाजरा आदि की खेती के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। बकावंड जनपद की ग्राम पंचायत कोसमी, उड़ियापाल, मोंगरापाल के तथाकथित फर्जी किसानों के नाम से बोगस बिल, पावती आदि जमा करलाखों रुपयों का आहरण कर लिया गया है। कोसमी ग्राम पंचायत में ही 16 हितग्राही आदिवासी किसानों को कोदो, कुटकी, मक्का रागी के बीज किट तथा बाड़ी सुधार के नाम से फावड़ा, कुदाल, तगाड़ी जैसे मामूली औजारों का वितरण कर हर हितग्राही के नाम पर 16 हजार 500 रु. का आहरण जनपद पंचायत के कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने कर लिया है। किसानों को जो बीज किट और औजार उपलब्ध कराए गए हैं, उनकी कुल कीमत आठ – नौ सौ रु. से ज्यादा नहीं है।*विधायक लखेश्वर बघेल के निर्देश का भी असर नहीं*बकावंड जनपद में हुई गड़बड़ी के मामले में बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन अधिकारियों ने किसी भी कर्मी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इस फर्जीवाड़े में शामिल जनप्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई गई। तीन माह पहले विधायक श्री बघेल ने जनपद पंचायत बकावंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों, संबंधित कर्मियों और हितग्राहियों की सूची के साथ उपस्थित होने के लिए कहा था। इसके बावजूद दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

जिला पंचायत सीईओ के निर्देश को भी दिखाया ठेंगा

जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने तोमामले पर संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए, लेकिन मनमानी का आलम यह रहा कि वरिष्ठ अफसर को भी ठेंगा दिखा दिया गया। इस बेहद गंभीर मामले की जांच के लिए बस्तर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने निर्देश दिए थे। जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर किस तरह की कार्रवाई हुई और क्या निष्कर्ष निकला यह अब तक पता नहीं चल पाया है। वहीं जिन कर्मियों के दामन पर इस मामले में भ्रष्टाचार के दाग लगे हैं, वे आज भी अपने पदों पर बने रहकर जनपद पंचायत कार्यालय में मजे से काम कर रहे हैं। वहीं दागी जनप्रतिनिधि भी पहले की तरह ही सिर ऊंचा किए घूम रहे हैं। बकावंड मंडल भाजपा के अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप ने भी इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। कश्यप ने मामले की जांच की मांग पुरजोर ढंग से उठाई थी। श्री कश्यप की आवाज भी अफसरशाही की मनमानी की आंधी में खो गई।

सभी श्रमिकों को मिलेगा राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ

0
  • नगर निगम के राजस्व विभाग कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

जगदलपुर नगर निगम कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें निगम के राजस्व विभाग के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का विस्तार ग्राम पंचायत क्षेत्रों के साथ ही नगरीय निकायों में भी किया गया है। इस योजना पर अमल के लिए कार्यशाला में सहायक राजस्व निरीक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में महापौर सफीरा साहू ने शासन की इस महती योजना के संबंध में सहायक राजस्व निरीक्षकों को हर आवश्यक कार्य को गंभीरता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत अनुसूचित क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं नगरीय क्षेत्र के आदिवासियों के देव स्थलों में पूजा करने वाले व्यक्तियों जिन्हें पुजारी, बैगा, गुनिया, मांझी आदि नामों से जाना जाता है, उन्हें कृषि भूमि स्वामी होने के बावजूद तथा पात्र आदिवासी देवस्थलों के हाट पाहायों व बाजा मोहरियों को योजना का लाभ दिया जाना है। इस संबंध में नगर निगम के 48 वार्डों के सहायक राजस्व निरीक्षकों व निगम राजस्व विभाग के अधिकारियों को समुचित जानकारियां देकर अपने- अपने वार्डों मे सर्वे करने व पात्र लोगों के फार्म भरकर निगम कार्यालय में जमा करने कहा गया। कार्यशाला में पीडब्ल्यूडी सभापति यशवर्धन राव, पार्षद ललिता राव, सुनीता सिंह, नेहा ध्रुव, राजस्व विभाग के राकेश यादव, कुलदीप पाणिग्रही, दिनेश सिंह व अन्य उपस्थित थे।

चौपटी की दुकानों ने चौपट कर डाली है शहर की आबोहवा

0
  • नियम विरुद्ध किया जा रहा है दुकानों में व्यवसाय
  • सड़ी गली मांस, मछली तलकर परोसी जा रही है ग्राहकों को
  • मुर्गे, मछलियों के अवशेषों की बदबू ने त्रस्त कर रखा है लोगों को

जगदलपुर दुकानदारों की मनमानी के चलते नगर की चौपाटी शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। चौपटी ने शहर की आबोहवा को चौपट करके रख दिया है। एक तो दुकानों का आवंटन गलत तरीके से हुआ है, ऊपर से तुर्रा यह कि दुकानदार नियमों के विपरीत जाकर जो खाद्य पदार्थ नहीं बेचना चाहिए, उनका विक्रय कर रहे हैं। कुछ आवंटी दुकानदार तो तीन चार दिन पुरानी मछली और मांस को भी ग्रेवी लगाने के बाद तलकर बेच रहे हैं। मुर्गे, मछलियों के अवशेषों को आसपास ही फेंक दिया जाता है, उसकी बदबू से लोग हलकान रहते हैं।नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा करीब नौ साल पहले तरणताल के पास चौपाटी की स्थापना की गई थी। चौपाटी में अनेक गुमटियां भी बनाई गई हैं। इन गुमटियों का आवंटन उस दौर के पार्षदों, राजस्व सभापति, लोककर्म सभापति तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने चहेतों को करा लिया। अनेक आवंटियों ने शुरू से ही अपनी गुमटियां रिश्तेदारों या फिर दूसरे लोगों को किराए पर दे रखी हैं। वे बाकायदा किराया वसूल रहे हैं, लेकिन नगर निगम को गुमटियों के भाड़े का भुगतान नहीं किया जा रहा है। गुमटियों में व्यवसाय करने वाले लोग नगर निगम की बिजली पानी का तो भरपूर दोहन कर रहे हैं। चौपाटी स्थल की सफाई भी नगर निगम के अमले द्वारा की जाती है, मगर बदले में नगर निगम को फूटी कौड़ी भी नहीं मिलती। उस समय के अमूमन सभी पार्षदों ने गुमटियां अपने लोगों के नाम पर आवंटित करा रखी हैं। गुमटियों के आवंटन की प्रक्रिया तात्कालीन नगर निगम आयुक्त रमेश जायसवाल, राजस्व अधिकारी विनय श्रीवास्तव, राजस्व सभापति अश्विनी कुमार सरडे, लोककर्म सभापति संजय पाण्डेय, पार्षद यशवर्धन राव आदि की निगहबानी में पूरी की गई थी। आवंटन अंधा बांटे रेवड़ी की तर्ज पर हुआ और इसमें अपनों का ही भला किया गया। लॉटरी पद्धति से आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई थी।

इनके नाम पर आवंटित हैं गुमटियां

दस्तावेजों के मुताबिक गुमटियां लोकेश कुमार खत्री, अभिनंदन पाण्डेय, श्रीनिवास राव, जॉय हरिदास, मोहम्मद मोहसिन, रामकेश राठौर, रवीश राठौर, झब्बन सिंह, धनमती कश्यप, देवेंद्र राठौर, देवकी चौरसिया, रामनरेश राठौर, कैलाश नाग, जागेश्वरी राव, श्यामा महिला स्व सहायता समूह, कमल सिंह बघेल, दीपक दुबे को आवंटित की गई हैं। गुमटी क्रमांक 3 जो पहले जागेश्वरी राव को आवंटित की गई थी, उसे सन 2015 में विजय वार्ड की निवासी प्रीति पाढ़ी के नाम पर आवंटित कर दिया गया। इनमें से ज्यादातर गुमटियों में आवंटियों की बजाय अन्य लोग व्यवसाय कर रहे हैं। पिछले नौ साल से यह सब धड़ल्ले से चल रहा है, मगर इस ओर देखने वाला कोई नहीं है।*बॉक्स**हो रहा सड़े मांसाहारी खाद्य पदार्थों का विक्रय*गुमटियों के आवंटन के लिए जो नियम और शर्ते निर्धारित थीं, उन पर जरा भी अमल नहीं किया जा रहा है। इन गुमटियों में बड़े, समोसे, कचौरी, सेव, भजिया, बस्तरिहा पकवान, चाय, कॉफी, बिस्किट, चाउमिन, न्यूडल्स, मैगी, मोमोस आदि का ही विक्रय किया जाना चाहिए। लेकिन अधिकतर गुमटियों में चिकन फ्राई, फिश फ्राई, चिकन करी, फिश करी, अंडा भुर्जी, अंडा करी, मीट करी, मीट मसाला का विक्रय धड़ल्ले से चल रहा है। दो तीन दिन पुरानी मछलियों और चिकन पिसेस को मेरिनेट करके रखा जाता है और ग्राहकों की डिमांड पर फिश और चिकन पिसेस को तलकर परोस दिया जाता है। ऐसे में यहां किसी भी दिन फूड पॉइजनिंग की बड़ी घटना हो सकती है। जिला प्रशासन का खाद्य विभाग और नगर निगम का स्वास्थ्य महकमा इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।*यूं ही फेंक देते हैं मुर्गे, मछलियों के अवशेष*मांसाहारी खाद्य पदार्थ बेचने वाले गुमटी संचालक मुर्गों और मछलियों के अवशेषों को चौपाटी परिसर में ही फेंक देते हैं। उनसे उठने वाली असहनीय बदबू से लोग हलकान होते रहते हैं। वहीं मांस व मछलियों के टुकड़ों को खाने के लिए चौपाटी में आवारा कुत्ते मंडराते रहते हैं, जो लोगों को काटने दौड़ते हैं।

विशाल बरगद की छांव तले मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

0
  • तपती दोपहरी में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं की अनूठी पहल
  • भाजपा आज विशाल वटवृक्ष बनकर देश को दे रही भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन : जितेंद्र पाणिग्रही

बकावंड क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस अनूठे तरीके से मनाया। तपती दोपहरी में विशाल और छायादार बरगद पेड़ की शीतल छांव तले स्थापना दिवस मनाकर जनता को यह संदेश दिया गया कि इस पेड़ की तरह भाजपा भी विशाल वृक्ष बनकर देश को सुशासन की शीतल छांव प्रदान कर रही है। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस अंचल के नेताओं ने बहुत ही सादगीपूर्ण ढंग से मनाया। करपावंड मंडल भाजपा के नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने भी पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम करपावंड मंडल के ग्राम शान देवड़ा में पोलिंग बूथ इकाई द्वारा आयोजित किया गया था। शान देवड़ा में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्त्ता निवासरत हैं, मगर स्थापना दिवस कार्यक्रम किसी कार्यकर्त्ता के घर में आयोजित न कर गांव में स्थित विशाल बरगद पेड़ के तले आयोजित किया गया था। वैशाख माह में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। इस झुलसाने वाली गर्मी की तपती दोपहरी में कार्यक्रम बरगद पेड़ की छांव में रखना बड़ा ही रोमांचकारी और सुखद अनुभूति देने वाला रहा। स्थापना दिवस कार्यक्रम में करपावंड मंडल भाजपा के प्रभारी जितेंद्र पाणिग्रही विशेष रूप से उपस्थित थे।

कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए जितेंद्र पाणिग्रही ने कहा कि हमारी पार्टी कभी अपनी पहचान के लिए संघर्ष करती रही। हमारे प्रेरणास्त्रोत नेता पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय समेत अन्य युगपुरुषों ने इस पौधे को सींचा, उसकी देखभाल की। पौधा धीरे – धीरे पल्लवित होता गया और पेड़ का आकार लेने लगा। इनके बाद के नेताओं ने जमकर पसीना बहाते हुए इस पेड़ का पोषण कर इसकी बढ़वार में भरपूर योगदान दिया। हम जैसे कार्यकर्त्ताओं की फौज तैयार होती गई और आज भाजपा समाज और राष्ट्र के कल्याण के समर्पित करोड़ों सिपाहियों से युक्त दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बन चुका है। जितेंद्र पाणिग्रही ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी, लालकृष्ण आडवाणी, जेपी नड्डा, नरेंद्र भाई मोदी, अमित भाई शाह सरीखे कर्मयोद्धाओं ने भाजपा को इस छायादार बरगद पेड़ की तरह ऐसा विशाल वटवृक्ष बना दिया है, जिसकी शीतल छांव तले देशवासी स्वयं को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भ्रष्टाचार मुक्त होकर सुशासन की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। अमेरिका, चीन जैसे शक्तिशाली देश पहले भारत पर बार बार आंखें तरेरते रहते थे, आज यही देश भारत के साथ दोस्ती करने के लिए कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। श्री पाणिग्रही ने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है, जहां परिवारवाद के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा में काबिलियत देखी जाती है और हमारी पार्टी का बूथ स्तरीय कार्यकर्त्ता भी आगे चलकर ऊंचे ओहदे पर पहुंच सकता है। इसलिए आप सभी कार्यकर्त्ता आम नागरिकों को पार्टी से जोड़ने के लिए जी जान लगाकर जुट जाएं। कार्यकर्त्ताओं को मंडल अध्यक्ष फरिश राम बेसरा, मंडल महामंत्री पुलकेश्वर पांडे एवं अशोक ठाकुर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्त्ता एवं ग्रामवासी बूथ के अध्यक्ष व सचिव तथा सदस्य उपस्थित थे।*बॉक्स**इन मंडलों में भी मनाया गया स्थापना दिवस*बस्तर जिला भाजपा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले की सभी मंडल ईकाइयों ने भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। भानपुरी मंडल में प्रभारी दिनेश कश्यप व मंडल अध्यक्ष संतोष बघेल के नेतृत्व में, नगरनार मंडल में प्रभारी किरण देव एवं अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास, बस्तर मंडल में प्रभारी सुभाऊ कश्यप व अध्यक्ष उदबो राम नाग, लोहंडीगुड़ा मंडल में प्रभारी बैदूराम कश्यप व अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, बास्तानार मंडल में प्रभारी लच्छूराम कश्यप व अध्यक्ष नारायण ठाकुर, नानगुर मंडल में प्रभारी संतोष बाफना व मंडल अध्यक्ष सतीश सेठिया, जगदलपुर मंडल में प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी व अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के आतिथ्य में कार्यक्रम हुए। इसी तरह दरभा (जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र) में प्रभारी समुंदसाय कच्छ व अध्यक्ष फूलसिंग सेठिया, दरभा (चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र ) में प्रभारी कमलचंद्र भंजदेव व महामंत्री देवी प्रसाद बेंजाम, बकावंड मंडल में प्रभारी मनीराम कश्यप व अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप तथा तोकापाल मंडल में प्रभारी रैतूराम बघेल एवं अध्यक्ष विनायक गोयल के आतिथ्य में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।

बकावंड मुख्यालय में बनाया गया 37 लाख के भ्रष्टाचार का बाजार

0
  • शेड निर्माण के लिए आवंटित रकम की ठेकेदार साथ की गई बंदरबांट
  • जिला खनिज न्यास मद से प्राप्त रकम का जमकर हुआ दुरूपयोग

अर्जुन झा

बकावंड ब्लॉक मुख्यालय बकावंड में 37 लाख रु. की लागत से बाजार स्थल पर कराए गए शेड निर्माण में जमकर अनियमितता बरतते हुए जिला खनिज न्यास मद से प्राप्त राशि में गड़बड़ी की गई है। बकावंड में बाजार स्थल पर शेड निर्माण हेतु जिला खनिज न्यास निधि डीएमएफटी से प्रथम चरण में 18 लाख 55 हजार रुपए और दूसरे चरण में भी 18 लाख 55 हजार रु जारी किए गए। कार्य एजेंसी सरपंच ग्राम पंचायत बकावंड को बनाया गया था। बजार शेड में निर्माण में भारी अनियमितता बरती गई है। गुणवत्ता विहीन घटिया सामग्री उपयोग किया गया है। सीमेंटिकरण कार्य भी पूरी तरह से घटिया स्तर का है। अभी से दरारें पड़ गई हैं। शेड भी घटिया स्तर का लगाया गया है। बाजार स्थल पर मुरमीकरण भी ढंग से नहीं कराया गया है। सिर्फ खानापूर्ति कर राशि की बंदरबांट कर ली गई है। बारिश की मार यह कार्य झेल पाएगा, इसकी गुंजाईश कम नजर आ रही है। सरपंच और पंचायत सचिव द्वारा स्थानीय श्रमिकों तथा राज मिस्त्रियों को काम देने के बजाय सारा काम ठेकेदार के जरिए कराया जा रहा है। ठेकेदार और उसके कामगारों ने सरपंच व सचिव के कहे मुताबिक कार्य की गुणवत्ता को दरकिनार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया सामग्री का उपयोग कर बाजार स्थल बनाया जा रहा है। आगे चलकर शेड गिर सकता है और जनहानि हो सकती है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से निर्माण कार्य की जांच और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है

करेंगे मौका मुआयना

जब तक स्थल और कार्य का निरीक्षण नहीं कर लेता, तब तक जिला खनिज न्यास निधि के व्यय के विषय में कुछ नहीं बता पाऊंगा। अगर शेड निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ जरूर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएस मंडावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत बकावंड

फिर काले लबादे में नजर आए बस्तर के सांसद और रास सदस्य

0
  • अडानी मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग उठाई सांसदों ने

बस्तर अडानी की अकूत संपत्ति और उनकी शेल कंपनियों में बीस हजार करोड़ रुपए के स्त्रोतों की जांच संयुक्त संसदीय समिति ( जेपीसी ) से कराने की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने फिर काले लबादे पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार को लोकसभा में कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के सांसदों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध अडानी मामले की जेपीसी से जांच करने की मांग को लेकर हाथो में तिरंगा थामे काले कपड़े पहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र सांसद दीपक बैज, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, राज्यसभा सांसद फुलोदेवी नेताम एवं अन्य सांसद काले कपड़े पहने नजर आए। इस दौरान सांसद दीपक बैज ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल टाहकवाडा के मां भंडारिन माता मेले में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की बस्तर के पारंपरिक ढोल मांदर की थाप के साथ ग्रामीणों ने किया विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन का स्वागत विधायक रेखचंद जैन ने भी ग्रामीणों के स्वागत से अभिभूत हो ग्रामिणो के साथ किया आदिवासी नृत्य

माता दंतेश्वरी एवं माता भंडारिन के जयघोष से गूंजा वनांचल क्षेत्र टाहकवाडा

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की मेला मंडई हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं उनके भागीरथी प्रयासों का ही परिणाम है की आज सूदूरवर्ती संवेदनशील वनांचल क्षेत्र में ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है गांव गांव में माता गुड़ियों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है इसके अलावा मोहरिया,अठपहरियों, पुजारियों को राजीव गांधी भूमि हीन न्याय योजना के अंतर्गत 7 हजार रुपए प्रतिवर्ष प्रदान की जा रही है हमारे संवेदनशील प्रभारी मंत्री कवासी लखमा जी, सांसद दीपक बैज जी एवं आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल जी के मार्गदर्शन में आज बस्तर में आदिवासियों के हितों के लिए बनाए गए योजनाओं से चहुं ओर हर्ष व्याप्त है।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ,सांसद प्रतिनिधि महादेव नाग,लेम्पस अध्यक्ष जयदेव नाग, सरपंच टाहकवाडा महादेव, सरपंच कनकापाल जितेन्द्र,हरि कवासी,राजू कश्यप,विजय नाग,हिरमा, सरपंच तोंगपाल मदन नाग,जनपद सदस्य मनीषा कश्यप,मंगडू, महादेव नाग,बाली कश्यप, मुनेन्द्र कुमार,सोनधर नाग,सुखचन्द बघेल,लखमे नाग, फूलमती नाग,उप सरपंच कमला नाग, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, पार्षद सूर्या पाणी,जनपद सदस्य तुलाराम कश्यप, युवा नेता रिका कर्मा, सहदेव कश्यप, सुनील यादव, मुन्ना नाग,कृष्णा ठाकुर, कमलेश नाग, धनीराम नाग,राजेश नाग, तुलसी कश्यप,हडमा कश्यप,सुकमन नाग, जयदेव नाग,फगनु कश्यप,रूपधर नाग,बोटीराम नाग समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

विधायक जैन ने दिव्यांग बच्चों के जीवन में लाई खुशियों की बाहर

0
  • संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने किसी को सेलफोन दिए, किसी को ब्रेलकिट, तो किसी को हियरिंग किट

जगदलपुर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 17 दिव्यांग छात्र – छात्राओं को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।दिव्यांग बच्चों को वितरित सहायक उपकरणों में मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन, ब्रेलकिट, लो विजन किट, हियरिंग किट आदि शामिल हैं। हायर सेकंडरी कन्या स्कूल क्रमांक 1 की छात्रा सरिता मंडावी व हाई स्कूल नेतानार के छात्र विकास कुमार को मोबाइल फोन, दृष्टि बाधित स्कूल के छात्र रविंद्र नेताम को स्मार्ट फोन, नागेश्वर मरकाम, योगेश दुग्गा व तामेश्वर सोरी को ब्रेल किट, प्राथमिक शाला की छात्रा मनीषा बघेल को लो विजन किट, प्राथमिक शाला लोहरापारा की छात्रा सरस्वती कश्यप को ब्रेल किट, माध्यमिक शाला बुरुदंवाड़ा सेमरा की छात्रा चंद्रमा, दृष्टि बाधित स्कूल के छत्रा परमेश्वर सोरी, नमन कुमार, भूपेंद्र कुमार व रोशनी दास को मोबाइल फोन, प्राथमिक शाला नेगीगुड़ा के छात्र मोनू चालकी को ब्रेल किट, प्राथमिक शाला पामेला के साहित्य कश्यप को लो विजन किट, प्राथमिक शाला नवीन अगहनपुर हियरिंग किट प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित बच्चों एवं उनके अभिवावकों को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। सहायक उपकरण मिलने से ये बच्चे अब बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों में देव का अंश होता है। शरीर के किसी एक अंग के काम नहीं करने के बाद भी उपर वाले ने उन्हें ऐसी खासियत दी है कि वे अपने मस्तिष्क से हर कार्य को संपादित कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों के समक्ष प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हाकिंस का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता के बावजूद उन्होंने अपने मस्तिष्क के दम पर ब्रम्हांड की बहुत सी गुत्थी सुलझाई थी। इस दौरान विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ खंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, बीआरसी गरुड़ मिश्रा, समावेशी शिक्षा प्रभारी अनिता मिश्रा, वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह जसवाल, राजेश अहीर, शहर जिला कांग्रेस के महामंत्री गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, सूर्या पाणी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ, महिला नेता एस नीला, युवा नेता रिखा कर्मा समेत बड़ी संख्या में पालक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

अवैध सट्टा के खिलाफ थाना गुरूर एवं सायबर सेल बालोद की बड़ी कार्यवाही

0
  • 03 आरोपियों के कब्जे से नगदी रफ 5280 रूपया एवं सट्टा पट्टी बरामद

पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरिश राठौर एवं उप पुलिस अधीक्षक दोनोफॉस एक्स के पर्यवेक्षण अधिकारी गुरुर के दिशा निर्देश थाना प्रभारी गुरूर निरीक्षक मानुप्रताप साथ के नेतृत्व में थाना गुरूर एवं सायबर सेल चालोद के सम्मिलित टीम द्वारा थाना गुरु क्षेत्र में अवैध सट्टा के खिलाफ अभियान कार्यवाही के दौरान दिनांक 05.04.2023 को मुखबीर के सूचना के आधार पर गुरूर के तीन अलग अलग व्यक्तियों द्वारा शांति नगर सामुदायिक भवन के पास गुरूर, जम्बेडकर चौक गोड़वाना भवन के सामने गुरूर एवं ग्राम दानीटोला पास लोगों को अंकों पर ददि लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेलाए जाने की सूचना पर थाना गुरूर एवं सायबर सेल सम्मिलित टीम द्वारा उक्त जगहों पर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमे आरोपी (01) प्रकाश साहू पिता बिसाहू राम साहू उम्र 27 साल साफिन दानीटोला, (02) ओमशंकर सारथी पिता संतराम सारथी उम्र 27 साल साबिन अम्बेडकर चौक गुरूर एवं (03) बिसाहू राम साहू पिता मुरा राम साहू उम्र 57 साल साकिन वानीटोला थाना गुरूर से सट्टा पट्टी एवं 1460 2150 एवं 1670 रूपये समझ गयाहन जत कर आरोपीगणों को अपराध पारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

साथ ही सट्टा के प्रति क्षेत्र में जनाको दृष्टिगत रखते हुए पृथक से आरोपीगणों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है। के पासउक्त प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक मानुप्रताप साथ, सहर, उपनिरीक्षक धरम भुआर्य, विश्वजीत मेश्राम, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, नर्मदा कोदारी, आरक्षक आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, एवं राहूल मनहरे थाना गुरूर एवं सायबर सेल वालोद का सराहनीय योगदान रहा।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

महावीर सेवा समिति के द्वारा 7 दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया

0

दल्लीराजहरा महावीर सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर मंगलवार को नगर में सुबह 5.30बजे प्रभात फेरी निकाली गई । जो जैन मंदिर से निकलकर जैन भवन चौक माइंस ऑफिस चौक पेट्रोल पंप चौक गुप्ता चौक होते जैन समरथ भवन सम्पन हुआ उसके पश्चात सुबह 6 बजे से 7 बजे तक जैन समरथ भवन मे प्रार्थना हुआ इसके बाद सुबह 9 बजे भगवान का वरघोड़ा जुलूस निकाली गई ।जिसमे हजारों की संख्या मे जैन समाज के सदस्य शामिल जैन इसके पश्चात सुबह 11बजे गौतम प्रसादी, ततपश्चात दोपहर 3.15 से 4 बजे तक जैन दिगम्बर मंदिर में नवकार मंत्र जाप किया गया । तथा शाम 5 बजे जैन दादाबाड़ी में गौतम प्रसादी दिक्षार्थी परिवार का सम्मान महावीर सेवा समिति द्वारा किया गया व 8 बजे परम गुरु भक्त भजन सम्राट राहुल झाबक द्वारा भक्ति संध्या कार्यक्रम दादा बाड़ी के प्रांगण मे किया गया । इसके पूर्व हुए 7 दिवसीय कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने 3 अप्रैल को अस्पताल ,गरीबो व आश्रम में जाकर भोजन व फल वितरण किया । सभी कार्यक्रमों मे जैन समाज के सभी लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी कार्यक्रम मे लक्की कूपन रखे गए थे। जिसमे प्रथम सोने की चैन दूसरा पुरुष्कार बैटरी वाली हीरो साइकल तीसरा पुरस्कार 100 ग्राम चांदी का सिक्का चतुर्थ इनाम 50 ɢᴍ चांदी का सिक्का पांचवा पुरस्कार 10 ग्राम चांदी का 5 सिक्का प्रत्येक को 1 छठवा पुरस्कार वी आई पी ट्राली बैग सातवा पुरस्कार 2 नग चांदी का सिक्का प्रत्येक को 1 दिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS