बस्तर तापमान में आई भारी गिरावट ने शालाओं की समयसारिणी बदलवा दी है। कलेक्टर बस्तर की अनुमति के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले की शालाओं की समयसारिणी में 31 जनवरी तक के लिए बदलाव किया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी सरकुलर के अनुसार दो पालियों वाली शालाओं में प्रथम पाली की कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12. 30 बजे तक और द्वितीय पाली की कक्षाएं दोपहर 12.45 बजे से अपरान्ह 4.15 बजे तक लगेंगी। वहीं एक पाली वाली शालाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लगेंगी।
लोहंडीगुड़ा विकास खंड के बच्चों को बोर्ड परीक्षा हेतु उत्साहवर्धन कार्यशाला आयोजन
लोहंडीगुड़ा शिक्षा के क्षेत्र में विगत 5 वर्षों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले विकास खंड लोहंडीगुड़ा में इस वर्ष आगामी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर ज़िला कलेक्टर चंदन कुमार जी के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल धराऊर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर चन्दन कुमार ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर यादव को कार्यशाला आयोजन हेतु निर्देश देते हुए कहा कि कार्यशाला का मुख्य उददेश्य बच्चों के मन से परीक्षा का भय दूर करना है, साथ ही बच्चों के द्वारा जो छोटी छोटी त्रुटियां की जाती है के बारे में बच्चों को समझाइश दिया जाना है ।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान द्वारा कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को अधिकतम अंक प्राप्त हो बाबत कार्यशाला को विशेष केन्द्रित करने के निर्देश दिए । उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन व निर्देशन में विकास खंड के कुल 15 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के उत्कृष्ट 95 छात्र-छात्राओं व 25 प्राचार्य व्याख्याताओं ने उत्साह पूर्वक कार्यशाला में भाग लिया ।कार्यशाला में बच्चों को मार्गदर्शन देने हेतु विकासखंड के विभिन्न संस्थाओं से अनुभवी विषय विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया. आमंत्रित सभी विषय विशेषज्ञों ने बच्चों से अपील की कि शिक्षकों की बातों को गौर से सुने और पर्चा लिखने एवं उच्च अंक अर्जित करने के तौर-तरीकों को ध्यान से सीखें । कार्यशाला में हिंदी, भौतिकी गणित एवं रसायन विषय के विशेषज्ञों के द्वारा बच्चों को विशेष सूत्र बताया गया जिससे बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर सकें. बच्चों को उत्तर लेखन संबंधी सभी तकनीकी जानकारी भी दी गई। कार्यशाला में हाई स्कूल हाई सेकेंडरी स्कूल धराऊर के समस्त स्टाफ एवं खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचक ठाकुर उपस्थित रहे. कार्यशाला में चंद्रशेखर यादव खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों से तनाव मुक्त रहने एवं परीक्षा की तैयारी करने हेतु कहा साथ ही आशा व्यक्त किया कि इस वर्ष विकासखंड लोहंडीगुड़ा के स्कूली बच्चे बोर्ड परीक्षा में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेगें.।
चन्द्रशेखर यादव विकास खंड शिक्षा अधिकारी
उद्योग मंत्री कवासी लखमा के उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर
- पूरक पोषण आहार, फोर्टिफाइड चावल और एथेनाल एवं पॉवर प्लांट लगाने निजी कम्पनियों के साथ दो एमओयू पर हस्ताक्षर
- प्रदेश में होगा 295 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश
- 920 लोगों को मिलेगा रोजगार
रायपुर, 13 जनवरी, 2023/ उद्योग मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में आज उद्योग भवन रायपुर में दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए अनुबंध हुआ।

जिसमें कम्पनी 111.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इस उद्योग से 800 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये अनुबंध हुआ, जिसमे कम्पनी 183 करोड़ का निवेश करेगी। इस उद्योग से लगभग 120 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। इस प्रकार कुल 294.7 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुये।

पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालक हिमांशु गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, वहीं एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक बसन्त कुमार अग्रवाल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अपर संचालक द्वय आलोक द्विवेदी एवं प्रवीण शुक्ला तथा संयुक्त संचालक द्वय हरीश सक्सेना एवं श्री वी.के.देवांगन के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सुघर पंडर दल्ली सेवा समिति का प्रयास एक और मां का घर हुआ रोशन
दल्लीराजहरा एक अकेली महिला वार्ड नंबर 7 टीचर कॉलोनी के पीछे तालाब के पास रहती है । नाम है सुखिया बाई उम्र होगी लगभग 75 साल इनके आगे पीछे कोई नहीं है छोटा सा एक कमरे का घर है जिसमें वह रहती है विद्युत व्यवस्था नहीं है मिट्टी तेल की महंगाई इतनी है कि खरीदना मुश्किल है । शाम के खाने की व्यवस्था 256 चौक में संचालित समाज सेवक संस्था सेवा सरिता के द्वारा हो जाता है दिन में कोई दे देते हैं या स्वयं बनाती है l खाना खाने के लिए घर से बाहर लगे बिजली के खम्बे के उजाला मे बैठती है
माता जी के दैनिक स्थिति के बारे में जब सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति को इसकी जानकारी मिला तब इन लोग सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति की ओर से जीवन लाल साहू भोज राम साहू शिव प्रसाद साहु तथा कुमारी ममता नेताम मिलने के लिए गए माता जी के बारे मे छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग को भी जानकारी दी तो उन्होंने कागजी कार्यवाही के बाद 12 जनवरी को निशुल्क विद्युत कनेक्शन लगा दी बिजली लगाने में आए हुए खर्च की वयवस्था समिति को गुप्त दान के रुप में एक बीएसपी अधिकारी तथा एक डॉक्टर के माध्यम से सहयोग से मिला है विद्युत व्यवस्था करने में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल शाखा चिखला कसा के अधिकारी तथा पुरे कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला यह तिसरा अवसर है जब सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति की ओर से विद्युत व्यवस्था किया गया है ।

ठंड से बचाव के लिए माता जी को समिति की ओर से एक स्वेटर तथा एक कंबल दिया गया । विद्युत व्यवस्था होने पर माताजी का मिठाई से मुंह मीठा कर समिति के सदस्यों ने उनका आशीर्वाद लिया । सुघघर पंडर दल्ली सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि हम लोग ज़ब किसी कि सेवा करते हैं तो उनके चेहरे की रौनक देखकर हमें जो संतुष्टि और सुकून मिलता है वह किसी मंदिर में जाने से नहीं मिलता । जब उनका आशीर्वाद हमें प्राप्त होता है तो ऐसा लगता है साक्षात भगवान सामने है
इस अवसर पर समिति के सदस्य जीवन लाल साहू भोज राम साहू शिव प्रसाद साहू वार्ड नंबर 2 के पार्षद सुश्री ममता नेताम तथा वार्ड वासी मीना बाई यादव रमला बाई यादव राकेश कुमार यादव बुधिया बाई देवकी बाई पूर्णिमा बाई दयावती बेबी सिंह रेणुका साहू उपस्थित रहे ।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

क्या इस बार बस्तर में धनुर्जय को प्रोजेक्ट करने जा रही है भाजपा?
- करपावंड मेला के बहाने राजनीति के मेले में नए खेल का आगाज
- पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के साथ पहुंचे ग्रामीणों के बीच
बस्तर भाजपा के बस्तर प्रभारी एवं राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय की पहल के बाद अब बस्तर के भाजपा नेता आदिवासियों और अन्य तबकों के ग्रामीणों के बीच पहुंचने लगे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के साथ युवा नेता युवा नेता एवं बकावंड मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप भी करपावंड मेला में ग्रामीणों के बीच पहुंचे। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार भाजपा धनुर्जय को प्रोजेक्ट करने जा रही है।

मेले में मौजूद लोगों में सुभाऊ कश्यप और धनुर्जय कश्यप की उपस्थिति से भारी उत्साह देखा गया। लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों के बीच धनुर्जय का अलग ही क्रेज नजर आ रहा था। शामिल हुये भाजपा बस्तर विधानसभा के युवाओं के युवा भाजपा नेता बकावंड मंडल अध्यक्ष धनुर्जय कश्यप।वहीं आपको बता दें कि मेले की भीड़ में भी आदिवासी युवा नेता धनुर्जय कश्यप ने कार्यकर्ताओं के साथ मेले का आनंद भी लिया। इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा, परिस बेसरा, दामोदर बघेल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मेले के बहाने भाजपा नेताओ ने जनता से भेंट भी की। पूर्व विधायक सुभाऊ कश्यप के साथ युवा तुर्क धनुर्जय कश्यप की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कुछ दिनों पूर्व भाजपा के बस्तर प्रभारी संतोष पाण्डेय ने भी इस क्षेत्र का दौरा कर एक दलित के घर भोजन किया था। अब यह सिलसिला चल सा पड़ा है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बार बीजेपी इस क्षेत्र के लिए नया चेहरा ढूंढ रही है। इस लिहाज से धनुर्जय कश्यप की उपस्थिति नया राजनीतिक समीकरण बनने का संकेत देती प्रतीत हो रही है।
भूपेश बघेल की उपलब्धियों की गूंज सुनाई दी झारखंड में
- झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बस्तर सांसद दीपक बैज ने छग सरकार की अहम योजनाओं की सफलता की सुनाई कहानी
जगदलपुर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की जनहितैषी योजनाओं की गूंज सुनाई दी। इन योजनाओं की कामयाबी की दास्तां सुन बैठक हाल तालियों की गड़गड़ाहट काफी देर तक सुनाई देती रही। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने चार साल में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा रचे गए कीर्तिमानों का ब्यौरा रखा। बस्तर के सांसद व अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की लगभग 6 घंटे तक चली विस्तारित बैठक में शामिल हुए।

इस बैठक में मुख्य रूप से झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी व अल्पसंख्यक विभागों के राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर के. राजू, विधायक गुजरात अर्जुन मोढवाडिया, झारखंड सरकार के मंत्री, प्रदेश एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए अभा आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक बैज ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आदिवासियों के उत्थान के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। टाटा के प्लांट के लिए अधिग्रहित आदिवासियों की जमीन की वापसी, आदिवासियों से समर्थन मूल्य पर लघु वनोपजों की खरीदी, डेनेक्स फैक्ट्री, पेसा अधिनियम, देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार, घोटुलों के पुनः निर्माण गोबर खरीदी, वन भूमि पट्टा वितरण, छोटे -छोटे उद्योगों के माध्यम से स्थानीय लोगो को रोजगार देने के साथ ही आदिवासियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों और उपायों की जानकारी विस्तार से दी। लगातार सांसद बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सार्थक प्रयासों के चलते छत्तीसगढ़ के आदिवासियों, गरीबों, महिलाओं और मजदूरों के जीवन में खुशहाली आई है। छग सरकार की उपलब्धियों को सुनकर सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की। सांसद बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और आदिवासियों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों को बैठक में मजबूती के साथ रखा।
ठेकेदारों के पेमेंट स्ट्रक्चर को ढहने से बचाया मंत्री साहू ने
- लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अधिकारियों से कहा – ठेकेदारों का भुगतान समय पर हो
- अटका हुआ है लोनिवि के ठेकेदारों के अरबों रु. का भुगतान
अर्जुन झा
जगदलपुर लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय ठेकेदारों के भुगतान के ढांचे को ढहने से बचाने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने विभाग के शीर्ष अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि ठेकेदारों को उनके द्वारा कराए गए कार्यों की राशि का भुगतान समय पर किया जाए।
उल्लेखनीय है राज्य सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण और रख रखाव के लिए छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रा स्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का गठन किया है। इस संस्था की कार्यप्रणाली में इतनी जटिलताएं हैं कि ठेकेदारों का भुगतान महिनों लटका रहता है। ठेकेदारों के माध्यम से कराए गए कार्यों की विभिन्न स्तरों पर जांच पूरी होने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया जाता। लोक निर्माण विभाग इस नई संस्था के अंडर काम करता है। संस्था के प्रबंध निदेशक आईएएस सारांश मित्तल हैं। संस्था द्वारा बैंक ऋण से राज्य के दुर्गम एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगभग पांच हजार करोड़ की लागत से सड़कों का निर्माण और संधारण कार्य कराया जा रहा है। बस्तर संभाग में भी कई सौ करोड़ के कार्य संस्था द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से कराए जा रहे हैं।ठेकेदारों को तय समय में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। कार्य पूरा ना होने पर ठेकेदारों पर पेनाल्टी लगाई जाती है। मगर ठेकेदारों को भुगतान समय पर नहीं किया जाता। इसलिए वे कार्य पूर्ण नहीं करा पाते। विभाग से भुगतान न मिलने के कारण ठेकेदारों को ऊंची ब्याज दर पर साहूकारों से कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। सड़कों के निर्माण में लगे ठेकेदारों के सैकड़ों करोड़ रु. का भुगतान अटका हुआ है। इसके चलते सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में विस्तृत खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आए लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ठेकेदारों के भुगतान में जरा भी देरी नहीं होनी चाहिए। इससे सड़कों का निर्माण बाधित होता है और गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। मंत्री साहू की इस पहल से ठेकेदारों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।
ठेकेदारों का कहना है कि भुगतान जल्द करने के साथ ही इसकी प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाना चाहिए। पहले लोक निर्माण विभाग के ईई द्वारा कार्य की स्थिति के आधार पर ठेकेदारों को तुरंत चेक जारी कर दिए जाते थे। नई व्यवस्था में अब ठेकेदारों द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के वेरिफिकेशन का क्रम सब इंजीनियर से शुरू होकर संभाग व जिला स्तर के अधिकारियों से होते हुए विभाग के इंजीनियर इन चीफ तक चलता है। इंजीनियर इन चीफ के प्रतिवेदन के बाद सीजीआरडीसी प्रबंध निदेशक भुगतान की अनुमति देते हैं। इस प्रक्रिया में काफी लंबा समय लग जाता है। ठेकेदारों का कहना है कि भुगतान की मंजूरी दो लेवल पर दी जाए। इंजीनियर इन चीफ और एमडी की स्वीकृति पर तुरंत भुगतान किया जाना चाहिए।
नगर देव राजहरा बाबा मंदिर से घंटा चोरी करने वाला चोर पकड़ाया
- आरोपियों के कब्जे से एक नेलकास का बना घण्टा वजन 25 कि.ग्रा. कीमती25,000 रूपये को किया गया जप्त
दल्लीराजहरा : राजहरा बाबा मंदिर मे लगे नेलकांस का घण्टा वजनी 25 कि.ग्रा. कीमती 25,000 रूपये को दिनांक 09-10.01.2023 के दरम्यान रात्रि अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि ईश्वर गिर गोस्वामी पिता स्व० देवगिरी गोस्वामी उम्र 65 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 01 राजहरा बाबा मंदिर के पास राजहरा के रिपोर्ट पर अपराध धारा 457, 380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरीश कुमार राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विणा यादव द्वारा अलग अलग टीम गठित कर आरोपीयो की पतासाजी किया गया,

आरोपी पता तलाश दौरान आरोपीगण (01) रज्जू खान पिता रज्जाक खान उम्र 18 वर्ष 01 माह (02) कृष्णा पटेल पिता विजय पटेल उम्र 23 साल साकिनान वार्ड 02 करचे दफाई राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) के कब्जे से मंदिर मे लगे नेलकांस का घण्टा वजनी 25 किग्रा. कीमती 25,000 रूपये को जप्त कर आरोपीगण को दिनांक 12.01.2023 को गिरफ्तार कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक वीणा यादव, सहायक उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक संतराम मंडावी, आरक्षक मनोज साहू, एसकुमार तारम, धर्मेन्द्र सेन, अजय माता की सराहनीय भूमिका रही है।



घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

बैज और जैन ने दी शरद यादव को श्रद्धांजलि
बस्तर जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद शरद यादव के निधन पर बस्तर के कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शरद यादव एक सुलझे हुए वरिष्ठ जननेता थे और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करते थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति को बड़ी क्षति हुई है। जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जैन ने कहा शरद जी का भारतीय राजनीति में सुचिता लाने में बड़ा योगदान रहा है। उनके निधन से देश को बड़ी राजनैतिक क्षति हुई है। बस्तर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि चार बार सांसद रहे शरद यादव वर्तमान पीढ़ी के दर्जनों नेताओं के राजनीतिक गुरु थे।
छग में फिर ईडी की छापेमारी, जल्द आएगी बस्तर की भी बारी
- बस्तर संभाग के भी कुछ बड़े अधिकारी हैं ईडी की रडार पर
- खनिज घोटाला समेत भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में हैं निशाने पर
अर्जुन झा
जगदलपुर इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीमों ने छत्तीसगढ़ में एक बार दबिश दी है। ये टीमें एक आईएएस, एक कांग्रेस नेता समेत कुछ अन्य बड़े अधिकारियों और बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर तड़के पांच बजे से छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल रायपुर और भिलाई में छापे डाले जा रहे हैं तथा खबर है कि जल्द बस्तर संभाग में भी ईडी की टीमें जल्द ही दस्तक देने वाली हैं। विभिन्न खनिजों की खदानों में तय सीमा से ज्यादा खनन, खनिज घोटाला तथा भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में बस्तर में पदस्थ कुछ बड़े अफसर ईडी की रडार पर आ चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कैडर के सीनियर आईएएस अधिकारी के रायपुर और भिलाई स्थित आवासों में ईडी की छापेमारी चल रही है। 2004 बैच के आईएएस अनबलगन पी. के ठिकानों पर अल सुबह से ही ईडी की टीमें छापेमारी कर रही हैं। फिलहाल ये टीमें इन जगहों पर दस्तावेजों को खंगालने का काम कर रही है। कांग्रेस नेता अग्नि चंद्रकार और कुछ कारोबारियों के ठिकानों पर भी ईडी की छापेमारी चल रही है। खबर यह भी है कि ईडी की टीम कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी करने के साथ ही उनके पॉलिटिकल लिंक की भी पड़ताल कर रही है। ईडी की टीमें अशोका टावर, ऐश्वर्या किंगडम शंकर नगर के अलावा कुछ नेताओं के भी ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बस्तर में ईडी की दस्तक जल्द


