City Media - Page 899 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 899

संसदीय सचिव जैन अस्वस्थ, एमएमआई हॉस्पिटल में भर्ती

0
  • विधायक रेखचंद जैन ने कहा – जल्द स्वस्थ होकर लौटूंगा और जनता की सेवा में समर्पित हो जाऊंगा
  • अपने प्रिय नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं क्षेत्र के लोग

जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव तथा जगदलपुर क्षेत्र के विधायक रेखचंद जैन अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें उचित उपचार के लिए एमएमआई हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत में सुधार होने की जानकारी दी है। क्षेत्र के नागरिक अपने प्रिय जननेता जैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं जैन ने कहा है कि वे जल्द स्वस्थ होकर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए समर्पित हो जाएंगे। संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जैन की तबीयत थोड़ी बिगड़ गई। उन्हें यहां के अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय डॉक्टरों ने जैन को समुचित उपचार के लिए रायपुर ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें रायपुर के एमएमआई हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जैन के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के नागरिक एवं शुभचिंतक चिंतित हो उठे। लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगे। उल्लेखनीय है कि रेखचंद जैन अपने निर्वाचन क्षेत्र के हर वर्ग के नागरिकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं। वे क्षेत्र लोगों के सुख दुख में सहभागी बनते हैं। यही वजह है कि लोग उन्हें अपने परिवार का हितचिंतक मानते हैं। इधर संसदीय सचिव रेखचंद के परिजनों के मुताबिक जैन के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। जैन ने फोन पर इस संवाददाता से कहा कि क्षेत्र की जनता का अपार स्नेह तथा ऊपर वाले का आशीर्वाद उनके साथ है। इसी की बदौलत वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर वे फिर से अपनी प्रिय जनता की सेवा में हाजिर हो जाएंगे।

8 वर्षों से अधूरी पुलिया अब होगी पूर्ण :– विक्रम धुर्वे

0
  • समस्त क्षेत्रवासियों को मिलेगा पुलिया का लाभ:–विक्रम धुर्वे
  • सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे के अथक प्रयास से पूर्ण होगा अधूरा पुलिया

दल्लीराजहरा नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र वार्ड क्रमांक 11 व 13 के मध्य स्थित बारहमासी नाले के अधूरे पुलिया का निर्माण अब पूर्ण होने वाला है। नगर पंचायत चिखलाकसा सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे के अथक प्रयास से क्षेत्रवासियों को मिलेगा 8 वर्षों से बने अधूरे पुलिया का लाभ। विक्रम धुर्वे ने कहा कि जमीन विवाद के चलते लगभग 8 वर्षो से पुलिया निर्माण का कार्य रुका हुआ था परंतु फैसला नगर पंचायत चिखलाकसा के पक्ष में आने के बाद अधूरे पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया।

विक्रम धुर्वे ने पूजा अर्चना कर पुलिया निर्माण का कार्य प्रारंभ किया। विक्रम धुर्वे ने कहा यहां के स्थानीय निवासियों और स्कूल जाने वाले बच्चों को बरसात के दिनों में अधूरे पुलिया होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना होता था पुलिया के निर्माण पूर्ण हो जाने से यहां के स्थानीय निवासियों को बहुत ही ज्यादा फायदा मिलेगा। बारहमासी नाले के अधूरे पुलिया निर्माण से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती थी। स्थानीय निवासियों के मांग पर पुलिया निर्माण किया जा रहा है जिससे यहां की जनता को फायदा मिलेगा। इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भिखी मासिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम, पार्षदगण विमला जैन,तिहारुराम आर्य ताराचंद पथोड़े,वेंकट राव, कुंती देवांगन,संगीता साहू, सुनिता गुप्ता,नूतन दास, लीला डडसेना, शांति रावटे,राजू रावटे, विजय डड़सेना व बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

लोहंडीगुड़ा के सभी विद्यार्थियों के लिए जाति प्रमाण पत्र तैयार

0
  • प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के हाथों जाति प्रमाण पत्र वितरित
  • विकासखंड में शत प्रतिशत विद्याथियों के बनाए जा चुके हैं जाति प्रमाण पत्र


बकावंड बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, क्षेत्रीय विधायक राजमन बेंजाम ने बिंता के 28 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया। बिंता संकुल लोहंडीगुड़ा विकासखंड का पहला संकुल है, जो शत प्रतिशत स्कूली छात्रों के लिए जाति प्रमाण पत्र तैयार करने में सफल रहा है।
कलेक्टर के निर्देश के अनुपालन में जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्य को राजस्व विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयास से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने लोहंडीगुड़ा में जाति प्रमाण पत्र कार्य की गति की सराहना करते हुए कहा कि विकासखंड के विभाग के अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारियों के सार्थक प्रयास से छात्रहित में कार्य किया जा रहा है। विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा में लगभग 80 प्रतिशत जाति प्रमाण पत्र कार्य पूर्ण होने संबंधी ब्यौरा दिया तथा अवगत कराया कि 26 जनवरी तक विकासखंड में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी मयानंद चंद्रा ने कार्य में गति लाने के लिए राजस्व विभाग के अमले को तेज गति से कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से सामंजस्य स्थापित कर शतप्रतिशत जाति प्रमाण पत्र तैयार करने में सहयोग हेतु आश्वासन भी दिया। खंड स्त्रोत समन्वयक रोमांचक ठाकुर ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के संकुल शैक्षिक समन्वयकों को अपने अपने संकुल के संस्था प्रभारियों से संपर्क कर जाति प्रमाण पत्र कार्य अविलंब पूर्ण करने हेतु कहा है।

बदइंतजामी के लिए बीएमओ भी जिम्मेदार, पर कार्रवाई क्यों नहीं?

0
  • सिर्फ स्टॉफ नर्स को निलंबित कर क्या जताना चाहता है महकमा ?
  • बकावंड के खंड चिकित्सा
  • अधिकारी पर नहीं की कोई कार्रवाई, नर्स को बना दिया बलि का बकरा


अर्जुन झा
बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( मॉडल हॉस्पिटल ) बकावंड में व्याप्त अव्यवस्था और डॉक्टरों व अन्य कर्मियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के मामले में मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने संज्ञान तो ले लिया, मगर कार्रवाई के नाम पर एक स्टॉफ नर्स को बलि का बकरा बनाकर प्रकरण की इतिश्री कर दी। अस्पताल में दुर्घटना के शिकार युवक के प्रति दिखाई गई असंवेदनशीलता के लिए जिम्मेदार विकास खंड चिकित्सा अधिकारी और घटना की शाम जिस डॉक्टर की ड्यूटी थी, उन्हें एक तरह से अभयदान दे दिया गया है। नियमानुसार इन दोनों डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी थी।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में बीते 29 दिसंबर की शाम मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई थी। ओड़िशा के ग्राम अमड़ीगुड़ा निवासी युवक थबीर बघेल एक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उसके परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड लेकर पहुंचे थे। जहां उसे देखने की भी जहमत डॉक्टरों ने नहीं उठाई। डॉक्टरों का कहना था कि थबीर बघेल की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। अगर इस बात को सच मान भी लें, तो सवाल यह उठता है कि एक शव को उस वार्ड के भीतर बेंच पर पूरी रात रखे रहने क्यों दिया गया, जिस वार्ड में लगभग एक दर्जन मरीज भर्ती थे ? क्या मानवता ऐसा करने की इजाजत देती है या फिर विकास खंड चिकित्सा अधिकारी और ड्यूटी डॉक्टर की मानवता मर चुकी थी ? हरिभूमि में मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना से संबंधित खबर के प्रकाशन के बाद बस्तर के सहृदय कलेक्टर चंदन कुमार ने मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत संज्ञान लिया। श्री कुमार ने मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को मामले की जांच कर दोषी डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रकरण की जांच कराई। घटना तथा अमानीय व्यवहार के लिए बकावंड के विकास खंड चिकित्सा अधिकारी, ड्यूटी डॉक्टर और नर्स को जिम्मेदार भी माना गया, लेकिन कार्रवाई की गाज एक बेकसूर स्टॉफ नर्स पर गिरा दी गई। नर्स को सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन बीएमओ और ड्यूटी डॉक्टर को आश्चर्यजनक ढंग से बख्श दिया गया। इन दोनों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।
डॉक्टरों की लापरवाही भी जिम्मेदार
29 दिसंबर की शाम से देर रात तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड में जो अव्यवस्था फैली रही तथा एक युवक के शव और अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ जो अमानवीय बर्ताव हुआ, उसके लिए विकास खंड चिकित्सा अधिकारी और ड्यूटी डॉक्टर सबसे ज्यादा जिम्मेदार रहे हैं। सबकुछ पता होने के बाद भी खंड चिकित्सा अधिकारी और ड्यूटी डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे थे। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में भी इन तथ् यों की पुष्टि हुई है कि बीएमओ 29 दिसंबर को बकावंड मुख्यालय से नदारद थे, ड्यूटी डॉक्टर अस्पताल में रात 8. 15 बजे तक नहीं पहुंचे थे और अस्पताल को सिर्फ एक प्रशिक्षु नर्स के भरोसे छोड़ दिया गया था। इन सारे तथ्यों के उजागर हो जाने के बावजूद खंड चिकित्सा अधिकारी और ड्यूटी डॉक्टर के खिलाफ मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कोई एक्शन क्यों नहीं लिया ? यह सवाल अब तक अनुत्तरित है। लोगों का यह भी कहना है कि जिस घटना के लिए स्टॉफ नर्स यू रागिनी जरा भी जिम्मेदार नहीं है, उस घटना के लिए उसे दोषी कैसे मान लिया गया और क्यों निलंबित कर दिया गया? लोगों का कहना है कि अब कलेक्टर चंदन कुमार से ही इंसाफ की उम्मीद है।
हॉस्पिटल को बना दिया रेफरल सेंटर : सरिता
क्षेत्र क्रमांक 8 बकावंड की जिला पंचायत सदस्य सरिता पाणिग्रही मॉडल हॉस्पिटल बकावंड में व्याप्त अव्यवस्थाओं का मामला पहले ही जिला पंचायत की सामान्य सभा में उठा चुकी हैं। तब जिला पंचायत की भरी सभा में श्रीमती पाणिग्रही ने खुलकर आरोप लगाया था बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी और अन्य डॉक्टर्स अस्पताल में रहते ही नहीं। दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल लोगों, गर्भवती महिलाओं, बुरी तरह बीमार मरीजों को देखने से भी बचते हैं। घायलों और गंभीर बीमार मरीजों को ईलाज के लिए तथा गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए जगदलपुर के बड़े अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। जबकि बकावंड के अस्पताल में ईलाज और प्रसव के लिए शासन ने सभी जरुरी सुविधाएं मुहैया करा रखी हैं। सरिता पाणिग्रही ने गहरी नाराजगी जताते हुए कहा है कि अगर उनकी बातों को प्रशासन और सीएमओ ने उसी समय गंभीरता से ले लिया होता और बकावंड में पदस्थ बीएमओ व डॉक्टरों के रवैए में सुधार के लिए प्रयास किया गया होता, तो अस्पताल में 29 दिसंबर की घटना नहीं हुई होती। श्रीमती पाणिग्रही ने कहा है कि बकावंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गैर जिम्मेदार बीएमओ और डॉक्टरों की वजह से बस्तर जिले के स्वास्थ्य महकमे की बदनामी हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि व्यवस्था सुधारने की दिशा में जल्द पहल नहीं की गई तो क्षेत्र की जनता विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने मजबूर हो जाएगी।

सुनहरे भविष्य के निर्माण में भी सहायक होते हैं खेल : राजीव

0
  • इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा मारकेल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
  • अपने अइकॉन को बीच पाकर खुशी से झूम उठे अंचल के युवा

नगरनार : जहां एक ओर शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक में खेलों की खुमारी छाई हुई है, वहीं दूसरी ओर इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर जगदलपुर के अध्यक्ष राजीव शर्मा की लोकप्रियता का नशा सर चढ़कर बोल रहा है। क्या जवान, क्या बुजुर्ग, क्या मितान, क्या किसान सभी के दिलों में राजीव राज कर रहे हैं।

युवाओं के अइकॉन राजीव शर्मा को मुख्य अतिथि के रूप में अपने बीच पाकर ग्रामीणों में उनके साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने की होड़ सी मच गई। राजीव शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में नगरनार ब्लॉक की ग्राम पंचायत मारकेल में युवा क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता उद्घाटन अवसर पर शामिल हुए। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और टॉस कराकर मैच का शुभारंभ करने से पूर्व खिलाड़ियों के विशेष आग्रह पर बल्ले से अपना जौहर दिखाते हुए शर्मा ने गेंद को सीमा रेखा से पार पहुंचा दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि राज्य के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर छत्तीसगढ़ से विलुप्त हो चुके खेलों को फिर से धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके लिए हम उनका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि खेल इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है। आज के युग में खेल भविष्य का एक बेहतर विकल्प भी बन गया है। युवाओं में खेलों के प्रति इतनी जागरुकता कभी देखी नहीं, शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में खेलों के प्रति जो उत्साह व जुनून दिख रहा है वह निश्चित ही आगे चलकर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। जहां एक ओर शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में सभी खेलों की खुमारी छाई हुई है वहीं दूसरी तरफ खेलों के प्रति जागरूकता इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि क्या जवान, क्या बुजुर्ग, क्या मितान, क्या किसान सभी अपने-अपने गांव में खेल प्रतियोगिता के लिए कमर कसने लगे हैं। युवाओं के आइकॉन राजीव शर्मा ने खेल प्रेमियों से आह्वान किया हैं कि खेलों के प्रति उत्सुकता हमेशा बरकरार रखें और अच्छी खेल भावना का प्रदर्शन कर अपने पंचायत, ब्लॉक, जिले व प्रदेश का नाम रौशन करें जिससे देश के रोल मॉडल छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़े और प्रदेशवासी अपने आपको गौरान्वित महसूस कर सकें। शर्मा ने ग्रामवासियों व आयोजन समिति के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

नर्स और डॉक्टरों की सजगता से महिला को मिला नया जीवन

0
  • महिला की मौत की गलत सूचना पर नर्स को कर दिया गया सस्पेंड
  • महिला के परिजनों के मुताबिक ईनाम की हकदार है नर्स

बकावंड सभी डॉक्टर्स और नर्स लापरवाह एवं स्वार्थी नहीं होते, कुछ के दिलों में मानवता और संवेदना की भावना भी समाई रहती है। बकावंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मानवीय संवेदना से ओतप्रोत कुछ डॉक्टर्स और नर्सेस कार्यरत हैं। इन्हीं की बदौलत एक महिला को नया जीवन मिला है। यह महिला और उसके परिजन इन स्वास्थ्य कर्मियों को अब देवतुल्य मानने लगे हैं।

एक महिला को नई जिंदगी देने वाली स्टॉफ नर्स यू. रागिनी को कुछ गलतफहमी के कारण निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी ने निलंबन का कड़ा विरोध किया है। मॉडल हॉस्पिटल बकावंड जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी कहा जाता है, में वैसे तो ढेरों खामियां हैं। यहां के कुछ डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही की वजह से अक्सर मरीजों की जान पर बन आती है। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों तब सामने आया था, जब दुर्घटना के शिकार ओड़िशा के अमड़ीगुड़ा गांव निवासी युवक थबीर बघेल की मौत इस अस्पताल में पहुंचते पहुंचते हो गई थी। थबीर का शव चार घंटे से भी ज्यादा समय तक उस वार्ड की एक बेंच पर रखी रही, जिस वार्ड में दर्जन भर मरीज भर्ती थे। अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल में लाने से पहले ही थबीर की मौत हो चुकी थी। वहीं मॉडल हॉस्पिटल बकावंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सेठिया एवं नर्स यू रागिनी और उर्वशी की संवेदनशीलता तथा मानवीयता के चलते ग्राम सुआचोंड निवासी 30 वर्षीय सुकाली भारती पति धनर भारती को नया जीवन मिल गया। डॉ. सेठिया और नर्स यू रागिनी व उर्वशी की कर्तव्यनिष्ठा की वजह से आज सुकाली पूरी तरह स्वस्थ है और परिवार के भरण पोषण में पहले की तरह हाथ बंटा रही है। सुकाली, धनर और उनका बेटा कामता भारती डॉ. गजेंद्र सेठिया तथा नर्स यू रागिनी व उर्वशी का अहसान मानते नहीं थक रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुकाली को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकावंड पहुंचाया गया था। अगर इन तीनों चिकित्सा कर्मियों ने तत्परता नहीं दिखाई होती, तो सुकाली का बच पाना मुश्किल था। वहीं एक जानकारी यह भी मिली है कि सुकाली की मृत्यु की गलत सूचना के आधार पर जिला प्रशासन ने नर्स यू रागिनी को सस्पेंड कर दिया है। जबकि सुकाली के परिजन डॉ. सेठिया व नर्स यू रागिनी एवं उर्वशी की सेवा भावना एवं तत्परता की दुहाई देते नहीं थक रहे हैं। धनर व कामता भारती का कहना है कि नर्स के खिलाफ कार्रवाई गलत है। वास्तव में नर्स यू रागिनी तो पुरस्कार की हकदार है। इस मामले में बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार का कहना है कि वे मामले की पड़ताल कराएंगे और नर्स यू रागिनी को जरूर इंसाफ दिलाएंगे।

संघ ने किया निलंबन का विरोध

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने स्टॉफ नर्स यू. रागिनी के निलंबन का विरोध किया है। संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष अजय सिंह परिहार ने कहा है कि यू. रागिनी हमारे संघ की सदस्य है। उन्होंने कहा कि यह जानकर बड़ी हैरानी हुई कि यू. रागिनी को बिना किसी गलती के निलंबित कर दिया गया है। परिहार ने कहा कि यू. रागिनी अपने कर्तव्य के प्रति हमेशा सजग रहती है, मरीजों की देखभाल पूरे सेवा भाव से करती है। जिस तथ्य को आधार बनाकर यू. रागिनी को निलंबित किया गया है, वह बेतुका है। जिस महिला मरीज की मृत्यु के लिए यू. रागिनी को जिम्मेदार मानते हुए निलंबित किया गया है, वह महिला स्टॉफ नर्स रागिनी के सेवा भाव के कारण ही जीवित बच गई और आज पूरी तरह स्वस्थ है। ऐसे में यू. रागिनी का निलंबन न्यायोचित नहीं है। अजय सिंह परिहार ने कहा है कि जल्द ही छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल सीएमओ से मिलकर यू. रागिनी का निलंबन वापस लेने की मांग करेगा। उन्होंने कहा है कि सेवभावी स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रताड़ित करने की कोशिशों का संघ द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा।

अब बारिश में शेष दुनिया से अलग थलग नहीं होंगे ग्रामीण

0
  • सतसपुर और धर्माबेड़ा के बीच 24 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनेगा उच्च स्तरीय पुल
  • जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने रखी सेतु की आधारशिला


जगदलपुर बिनता और ककनार क्षेत्र के लोगों को अब बारिश के दौरान इंद्रावती नदी में आने वाली बाढ़ शेष दुनिया से अलग थलग नहीं कर पाएगी और क्षेत्र के लोग बिना बाधा के कहीं भी आना जाना कर सकेंगे। सतसपुर ग्राम पंचायत के रायगोंदी और धर्माबेड़ा ग्राम पंचायत के बीच एक उच्चस्तरीय सेतु का निर्माण किया जा रहा है। रविवार को प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने इस उच्च स्तरीय पुल की आधारशिला रखी। कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज, स्थानीय विधायक राजमन बेंजाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, उपाध्यक्ष योगेश बैज, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल के सदस्य बलराम मौर्य, जगदलपुर नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश सर्वे, जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री लखमा ने कहा कि लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने का कार्य विकास से सरोकार रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। यह सरकार लोगों की समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से लोग पूरे बारह महीने बिना किसी रुकावट के आना जाना कर सकेंगे। मंत्री ने करेकोट नाले पर लगभग 45 लाख रुपए की लागत से एनिकट निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, ताकि किसानों को इस एनिकट का लाभ मिल सके। उन्होंने सतसपुर में मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। सांसद दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में इस क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है और वर्षों पुरानी एक बड़ी मांग का सपना साकार होने जा रहा है। पहले इस क्षेत्र में आवागमन एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस चुनौतीपूर्ण कार्य को पूरा करने का ही परिणाम है कि अब इस क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी की ससमस्याओं का समाधान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही बारसूर तक सड़क निर्माण का कार्य भी प्रारंभ होगा तथा मारदूम से इस क्षेत्र तक बनी सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य भी किया जाएगा। विधायक राजमन बेंजम ने कहा कि मुख्यमंत्री इस क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने के लिए तेजी से कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में 24 करोड़ रुपए के उच्च स्तरीय के साथ कई अन्य विकास कार्यों की सौगात आज यहां दी गई है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और बैंक की समस्या को दूर करने का कार्य भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार करेगी।

गांवों को मिली लाखों की सौगात
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सतसपुर में 9.46 लाख रुपए की लागत से अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब गहरीकरण, ग्राम बिनता में 25.56 लाख रुपए की लागत से जिला खनिज संस्थान न्यास योजनान्तर्गत सेवा सहकारी समिति में गोदाम भवन निर्माण कार्य, पुजारीपारा बिनता में 30 लाख रुपए की लागत से चेकडेम निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत छिंदबहार में 2 लाख रुपए की लागत से करकापाल गुड़ी मरम्मत कार्य, ग्राम पंचायत गढ़िया में 5 लाख रुपए की लागत से कोटगुड़िन देवीगुड़ी मरम्मत कार्य, ग्राम पंचायत अलनार से लखईबेड़ा मार्ग पर 4 लाख रुपए की लागत से 1.50 मीटर पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत पालम में 2.50 लाख रुपए की लागत से रंगमंच निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत पालम में पुजारी घर से बालक घर तक 10.5 लाख रुपए की लागत से 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य, ग्राम 8 लाख रुपए की लागत से पंचायत अलमार में प्रधानमंत्री सड़क से करण घर तक 150 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत कुथर में 8 लाख रुपए की लागत से प्रधानमंत्री सड़‌क से देवगुडी तक 150 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी गई। इसके साथ ही 20 स्कूली विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र, 2 भूमिस्वामियों को किसान किताब, सर्पदंश की विभिन्न घटनाओं में मृत सात लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए, 6 स्वसहायता समूहों को 14लाख रुपए का ऋण प्रदाय किया गया।

युवा बजरंगी धर्मान्तरण व लव जिहाद के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार रहे :-बलराम गुप्ता

0
  • धर्मान्तरण की आड़ में राज्य सरकार की राजनीतिक चालबाजी चल रहा,बजरंगी साथी जनजातीय समाज के साथ खड़े है :- शशांक तिवारी

डोंडीलोहारा :- आज विकासखण्ड के पिनकापार के आदिवासी समाजिक भवन में डौंडी लोहारा प्रखण्ड के बजरंग दल संगठन के पिनकापार क्षेत्र के 5 ग्राम केंद्रों की बैठक आयोजित किया गया इस बैठक में कन्याडबरी,मनकी,खामभाठ,सम्बलपुर,पिनकापार के युवा बजरंगी शामिल हुए। बैठक में बजरंग दल का विस्तार,साप्ताहिक मिलन के तहत मन्दिर चलो अभियान,हनुमान चालीसा पाठ, व आगामी कार्यक्रमो की रूपरेखा तय किया गया ।आज के इस बैठक में विहिप जिला अध्यक्ष बालोद बलराम गुप्ता,बजरंग दल जिला संयोजक शशांक तिवारी,बोधन भट्ट,जीवराखन कौमार्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे बैठक में नारायणपुर में धर्मान्तरित ईसाई समुदाय के द्वारा भोले भाले आदिवासियों के ऊपर किये गए जानलेवा हमले की निंदा की गई व इसे कायराना हरकत बताया गया बजरंग दल जिला संयोजक ने कहा कि ईसाई मिशनरीज के लोग बस्तर क्षेत्र सहित अन्य जिलों में अवैध धर्मान्तरण को बढ़ावा दे रहे है। व प्रदेश के माहौल को बिगाड़ रहे है। शांत प्रदेश में इस तरह की गलत कार्यो को बढ़ावा दे रहे है। जो सही नही है। बजरंग दल इसके लिए आने वाले समय मे जिला में भी जनजागरण करेगा वही प्रशासन को ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें यह मांग करेगा।

आज के इस बैठक में यश पटेल,अजय साहू,प्रखण्ड संयोजक त्रिलोकी ठाकुर,जागेश्वर कोमा निखिल भुआर्या, भावेश मारकण्डे, यसराज, विद्या चरण प्रशांत, लाकेश्वर, वंश, विजय, पिकेन्द्र, ब्रजेश, रोशन, लीला साहू, पिकेंद्र,आकाश, फनेश्वर साहू, ब्रजेश, विजय सूरज भूआर्य सहित पांच ग्राम केंद्रों के बजरंग दल के सदस्य उपस्थित थे ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

छ्ग प्रदेश शासकीय शिक्षक फेड की जिला कार्यकारिणी घोषित

0
  • सरजारे जिला अध्यक्ष व शिवशंकर कोर्राम ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

मोहला छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक में शिक्षकों की जिला स्तरीय समस्याओं को हल कराने की रणनीति बनाई गई और जिला तथा ब्लॉक ईकाइयों का गठन कर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।

मोहला, मानपुर, अम्बागढ़ चौकी जिला इकाई अध्यक्ष राजकुमार सरजारे तथा मोहला ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर कोर्राम बनाए गए। छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन की जिला स्तरीय बैठक हाईस्कूल मैदान मोहला में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से जिला मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी के जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक मोहला के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया। जिला अध्यक्ष राजकुमार सरजारे एवं ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर कोर्राम बनाए गए।

जिला कार्यकारिणी में सचिव मक्खन लाल साहू, उपाध्यक्ष रमेश मंडावी, महामंत्री सूरजभान धुर्वे, महासचिव राजेंद्र ठाकुर, श्रवण डहरे, संगठन मंत्री फूलबाई आर्य का मनोनयन किया गया। मोहला ब्लॉक इकाई में सचिव असरानी देशमुख, उपाध्यक्ष अमित्रा हिड़ामे, दिनेश उसेंडी, कोषाध्यक्ष जंत्री ठाकुर, महामंत्री पुनीत कुमार बढ़ेंद्र, महासचिव राजेश कुमार निषाद, संगठन मंत्री कमलेश कुमार रंगारी मनोनीत किए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा संगठन के विस्तार हेतु संकुल स्तर पर बैठकों का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा शिक्षकों को संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। शंकर साहू ने आगे कहा कि संगठन स्थानीय निकायों के शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान, चार स्तरीय उच्चतर वेतनमान देने व वेतन विसंगति दूर करने तथा लोकल बॉडी संवर्ग के सभी शिक्षकों को प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना करते हुए पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करने की मांग शामिल हैं। श्री साहू ने शिक्षकों से आगामी दिनों में आंदोलन हेतु तैयार रहने का आह्वान किया।मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार सरजारे व ब्लॉक अध्यक्ष मोहला शिवशंकर कोर्राम ने कहा कि जिला स्तरीय समस्याओं नान डीएड, बीएड कटौती एरियर्स राशि, समयमान वेतनमान व समान पद से समान पद पर व निम्न से उच्च पद पर सहित विभिन्न एरियर्स राशि प्रदान करने व प्राथमिक प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति देने, सहायक शिक्षक एलबी से शिक्षक एलबी में पदोन्नति देने, जिला स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक आयोजित करने सहित स्थानीय मुद्दों को हल करने के लिए जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिलकर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू, दुर्ग संभाग प्रभारी नरेंद्र कुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वरी सहारे, प्रदेश महामंत्री कीर्तन मंडावी, प्रदेश संयुक्त सचिव अश्वनी कुमार देशलहरे, राजकुमार सरजारे, भूपेंद्र साहू, असरानी देशमुख, जंत्री ठाकुर, फूलबाई आर्य, अमित्रा हिड़ामे, शिवशंकर कोर्राम, मक्खन साहू, रमेश मंडावी, सूरजभान धुवें, श्रवण डहरे, राजेन्द्र ठाकुर, दिनेश कुमार उसेंडी, पुनीत बढ़ेंद्र, राजेश कुमार निषाद, कमलेश कुमार रंगारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह जानकारी संगठन के जिला सचिव मक्खन साहू ने दी।

शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्लीराजहरा के द्वारा आयुर्वेद जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन

0

आज दिनांक 7 जनवरी 2023 को शासकीय नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्ली राजहरा में महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस सोसायटी तथा आयुष विभाग के तत्वाधान में डॉ सत्यप्रकाश टीकरिया जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन से शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्लीराजहरा के द्वारा आयुर्वेद जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया|
आयुर्वेद जागरूकता शिविर में उपस्थित बच्चों एवं प्राध्यापकों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार व्ही के द्वारा आयुर्वेद की उत्पत्ति के इतिहास से संबंधित वक्तव्य तथा कोरोना काल में आयुर्वेद की उपयोगिता से संबंधित संवाद के उपरांत शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्ली राजहरा के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कामना पाठक के द्वारा आयुर्वेद की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई जिसमें आयुर्वेद की उपयोगिता तथा आयुर्वेद पद्धति से इलाज ,हर दिन हर घर आयुर्वेद आयुर्वेद, जड़ी बूटियों की घर में उपलब्धता एवं उनका सही उपयोग से उपचार से संबंधित संवाद किया गया तथा शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं जैसे 30 बिस्तर का बेड उपलब्ध होना आयुर्वेद पंचकर्म पद्धति जैसे नाड़ी स्वेदन, कटी बस्ती, शिरोधारा ,नस्य आदि पद्धति से मरीजों का इलाज तथा आयुर्वेद काढ़ा के निर्माण एवं उसके उपयोग के फायदे की जानकारी प्रदान की गई ।

इसके उपरांत स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण किया गया जिसमें महाविद्यालय के बच्चों समेत प्राध्यापक गण के द्वारा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर दवाई का वितरण किया गया। शिविर में श्वास,कास, वात ,उदर ,मधुमेह ,उच्च रक्तचाप ,कोलेस्ट्रॉल आदि बीमारियों का परीक्षण किया गया जिसमें कुल 85 मरीजों का उपचार किया गया।
इस शिविर में शासकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय दल्ली राजहरा के डॉक्टर श्रीमती कामना पाठक, डॉ शिवकुमार बारले आयुर्वेद कर्मचारी श्री शीतल सिंह चुरेन्द्र, श्रीमती शीतल चौहान तथा श्री गौकरण चतुर्वेदी के द्वारा सेवा दी गई। तथा महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कविता सिंह ,डॉक्टर ए जॉन ,राजेश ठाकुर सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। आयुर्वेद जागरूकता शिविर के कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवीण गुप्ता प्राध्यापक महाविद्यालय के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम के समापन में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के प्रभारी डॉक्टर सरिता स्वामी प्राध्यापक महाविद्यालय के द्वारा किया गया। उक्त आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर महाविद्यालय और आयुष विभाग की सहभागिता से शालीनता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

MOST POPULAR

HOT NEWS