City Media - Page 960 of 1868 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 960

हिमाचल में कांग्रेस की जीत के लिए जुट गई है टीम बस्तर

0
  • सांसद दीपक बैज और कांग्रेस नेता दिनेश यदु की टीम हुई सक्रिय
  • बैज को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की पांच सीटों का दायित्व
  • सह पर्यवेक्षक यदु को सौंपा गया है नाचन विधानसभा सीट का जिम्मा


जगदलपुर बस्तर के सांसद एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों के लिए मंडी जिले हेतु नियुक्त कांग्रेस पर्यवेक्षक दीपक बैज मंडी के पांच विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट गए हैं. उन्होंने सह पर्यवेक्षक दिनेश यदु को मंडी के नाचन क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है. यदु बस्तर से गई टीम के साथ इस सीट के पार्टी प्रत्याशी नरेश कुमार के लिए बैक टू बैक प्रचार करते हुए लोगों से मिलकर समस्याओ को सुनते हुए कांग्रेस के लिए वोट करने की अपील कर रहे हैं.
नाचन क्षेत्र में दिनेश यदु ने नुक्कड़ सभाएं ली. सभाओं में श्री यदु ने कहा कि जिस तरह हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजनाओं को विधायको और सांसदों ने ग्रामीण स्तर से लेकर सभी वर्गों तक पहुंचाकर निश्चित रुप से लोगों को लाभान्वित किया है. आप लोगों के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी और यहां भी विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल देखने को मिलेगा और यह राज्य विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ेगा. इस दौरान बस्तरिहा टीम के सदस्य अनुराग महतो, गणेश दुग्गा एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

FLN आधारित जिला स्तरीय TLM मेला में बस्तर विकासखंड का अव्वल प्रदर्शन

0

बस्तर – जिला स्तरीय TLM मेला में विकासखंड बस्तर का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। इस जिला स्तरीय मेला में बस्तर विकासखंड से गणित में प्रथम और तृतीय में भी स्थान बनाते हुए भाषा में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस मेले में बस्तर विकासखंड से खंड स्रोत समन्वयक राजेंद्र सिंह ठाकुर व शैक्षिक समन्वयक ,डमरु पंत, कुपचंद नाग, परमेश्वर ठाकुर, पुरुषोत्तम धुर्वे, हेमंत ध्रुव,अजम्बर कोर्राम, भोला राम मरकाम, श्रीधर पांडे के नेतृत्व में शिक्षक धनेश्वर ध्रुव,गणेश आंधिया,उमाशंकर साहू,दीपिका साहू,अनुराधा सिंह,संतोषी बघेल,गिरधारी विश्वकर्मा और श्रद्धा वर्मा ने भाग लिया।
बीआरसीसी लेखापाल सत्यप्रकाश साहू और सीख कार्यक्रम के एपीसी देवेंद्र सिंह राजपूत ने भी शिक्षकों का मनोबल को बढ़ाया।

अकादमिक समन्वयकों का क्षमता संवर्धन दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

0

बस्तर – बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम बस्तर ब्लॉक स्तरीय संकुल अकादमिक समन्वयकों का क्षमता संवर्धन दो दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी कार्यालय बस्तर किया गया इस प्रशिक्षण में विकास खंड बस्तर और दरभा ब्लॉक के सभी सीएसी उपस्थित रहे। प्रशिक्षक मधुलिका झा ने प्रशिक्षण में बहुत ही रोचक तरीके से बहुभाषी अथवा स्थानीय बोली को अध्यापन कार्य में शामिल करने के फायदे बताए। प्रशिक्षण में उपस्थित सीएसी ने भी अपने अनुभव को बताए बस्तर ब्लॉक के 175 प्राथमिक शाला में स्थानीय हल्बी बोली में छात्र छात्राओं को पढ़ाया जाएगा ताकि बच्चों की समझ अच्छ से विकसित हो सके
इस प्रशिक्षण मे बस्तर बीआरसी राजेंद्र सिंह ठाकुर,प्रशिक्षक मधुलिका झा, सुरेन्द्र विश्वकर्मा,सनत बघेल,लिलेश सेठिया , पुरुषोत्तम दिवान , कृष्णा सिंह ठाकुर, डमरू दास पंत ,गंगा प्रसाद सोरी,कुपचंद नाग,श्रीधर पांडे, कृष्णा बघेल तुलाराम ठाकुर और दोनों ब्लॉक के समस्त सीएसी उपस्थित थे

कावड़गांव बोरगुडापारा में विधायक चंदन कश्यप ने किया मिनी स्टेडियम का भूमिपूजन

0

विधायक चंदन कश्यप के प्रयासों से 45 लाख की खेल मैदान का निर्माण कार्य

भानपुरी । नारायणपुर विधानसभा के ग्राम कावड़गांव में नारायणपुर विधायक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के कर कमलों द्वारा लागत 45 लाख का नवीन मिनी स्टेडियम का भूमिपूजन किया गया इस दौरान विधायक कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कावड़गांव के युवाओ की लंबे समय से मांग थी जब माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जन चौपाल दौरे में भानपुरी आगमन हुआ था तभी मैं मुख्य मंत्री को कावड़गांव में मिनी स्टेडियम के लिए मांग किया और मुख्यमंत्री ने तत्काल मिनी स्टेडियम के 45 लाख का घोषणा किया इस स्टेडियम के बनने से आस पास के युवा खिलाडिय़ों को खेल में अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने का अवसर प्राप्त होगा ।

इस अवसर पर सुकरी कश्यप, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र जैन,सांसद प्रतिनिधि श्याम दीवान,धनुर्जय पांडे,समलु बघेल,बबलू बघेल,लक्ष्मण बघेल,दुर्योधन पांडे, रैतु राम बघेल,दयालु कश्यप,हरबंधु बघेल, सोमारू बघेल,पूरन कश्यप,दिनेश पांडे, कृष्णा कुमार,घीनू राम,संजय पांडे,सोमेश पाणिग्रही,सत्यकांत कश्यप,अन्य ग्रामीण उपस्थित थे

विशाल निशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में 210 मरीजों ने लिया लाभ

0

संचालक आयुष छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में श्री धैर्य जैन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सकल जैन संघ दल्ली राजहरा के तत्वाधान में दिनांक 4 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जैन दादाबाड़ी में किया गया। इस शिविर डा. शिव कुमार बारले,डा.पूर्णिमा राजपूत,डा.सत्येंद्र कुमार वर्मा,डा.आशुतोष पाठक,डा.अमित द्विवेदी,फार्मेसिस्ट शीतल चुरेंद्र,विमल देवांगन,बी एल बोरकर,नरेश भुआर्य, श्रीमती अल्मा टोप्पो,श्रीमती हेमलता साहू,श्रीमती जागेश्वरी बंजारा,बुधार सिंह सुधाकर,आशुतोष राजेत्री,गौकरण चतुर्वेदी,श्रीमती राधिका नेताम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में जैसे पेट की समस्त बीमारी, दमा श्वास ,गठिया वात की बीमारी, जोड़ों का दर्द, साइटिका, ब्लड प्रेशर ,चर्म रोग ,बवासीर कब्ज , महिलाओं की समस्त बीमारियां और सभी प्रकार के रोगों का इलाज निशुल्क एवं दवाई वितरण किया गया लगभग 210 मरीजों ने इस शिविर का लाभ उठाया ।
शिविर को सफल बनाने में शांतिलाल् लोढ़ा, संजय बांठिया, क्रांति जैन,उमेश अग्रवाल, प्रदीप् लोढ़ा,मुकेश जैन,आकाश जैन,गुलाब लोढ़ा,गौतम बाफना,सतीश लोढ़ा,जसराज बुरड, अंकित गुणधर,मनीष गोलछा, महावीर चौराड़िया, रमेश ढेलडीया,विजय पटेल,आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शिक्षण व्यवस्था में कसावट लाने बीईओ ने तेज कर दी कवायद

0

जगदलपुर. विकासखंड लोहंडीगुड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने स्कूलों की शिक्षण व्यवस्था में कसावट लाने के लिए कवायद तेज कर दी है. इसके तहत स्कूलों के आकस्मिक निरीक्षण के साथ ही नियमित मॉनिटरिंग के भी इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है.
लोहंडीगुड़ा विकास खंड की शालाओं में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं. विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव गाहे बगाहे अचानक किसी भी शाला में जा धमकते हैं. दीपावली अवकाश खत्म होने के पहले दिन ही बीईओ यादव ने अपनी टीम के साथ विकास खंड की अनेक शालाओं में दबिश दी थी. कुछ शालाओं में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए तथा एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए. इस कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं. प्रायः सभी शिक्षक शिक्षिकाएं समय पर शाला पहुंचने तथा पूरे समय तक अध्यापन सेवा देने लगे हैं. अब यादव ने शालाओं में शिक्षण व्यवस्था में कसावट लाने के लिए नई मुहिम छेड़ दी है. उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है. विकासखंड की सभी शैक्षणिक संस्थाओं के निरीक्षण व मॉनिटरिंग हेतु रूपरेखा तैयार कर उसका पालन सुनिश्चित किया गया है.
इसी क्रम में 4 नवंबर को उसरीबेड़ा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव ने संस्था के प्राचार्य से साफ सफाई, पंजी संधारण, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था के सुचारू संचालन के बारे में चर्चा की, व कसावट लाने के निर्देश दिए. संस्था में बच्चों के लिए लाइब्रेरी के संचालन व पुस्तकों के संग्रह के भी निर्देश दिए गए. सभी बच्चे प्रति दिन पुस्तकालय से जुड़ें इस बाबत शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए. ताकि बच्चों में पढ़ने की जिज्ञासा बढ़ सके. सभी कर्मचारियों की तय समय में उपस्थिति व प्रतिदिन शिक्षक दैनंदिनी संधारण की हिदायत दी गई. विकासखंड शिक्षा अधिकारी के साथ निरीक्षण दल में हरिबंधु पाणिग्रही, राहुल ठाकुर, धनसाय, शिवचरण कश्यप, तुलाराम सेठिया शामिल थे.

शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा में अध्ययनरत समस्त छात्राओं को निःशुल्क गणवेश का वितरण

0

दल्लीराजहरा /डौंडी आज दिनांक 3 नवंबर 2022 को शासकीय नवीन कन्या पूर्व माध्यमिक शाला चिखलाकसा में अध्ययनरत समस्त छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क गणवेश का वितरण किया गया। इस अवसर पर नगर के नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मसिया, सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद, वार्ड पार्षद श्रीमती कुंती देवांगन समेत समस्त वार्ड पार्षद एवम् नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती शशिकला देशमुख, वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती नंदा भारद्वाज, श्रीमती सरोजनी डेविड, श्रीमती विजयालक्ष्मी सोनी शिक्षक हेमंत गुप्ता समेत समस्त शाला परिवार उपस्थित थे।

गणवेश वितरण के उपरांत एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे नगर के पदाधिकारियों ने शाला परिसर में उत्खनित बोर में मोटर लगाने, पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने, नल का प्रसार बढ़ाने और शाला परिसर में चेकर टाइल्स लगाने जैसे अनेकों विषयों पर विचार विमर्श करके शाला परिसर उपर्युक्त सभी सुविधाओं की उपलब्धता पर सहमति जताते हुए शाला को अनेकों सौगातें दी। इस पर शाला की प्रमुख श्रीमती शशिकला देशमुख ने सभी को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

राजहरा माइंस के क्वारी क्षेत्र में लोहा चोरों के खूनी संघर्ष में युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंका गया

0

बिग ब्रेकिंग….राजहरा मांईस के क्वांरी क्षेत्र मे युवक की मौत मौके पर सीआईएसएफ के जवान तैनात आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए माइंस के प्रतिबंधित क्षेत्र गया रहा होगा इसी बीच लोहा चोर के दूसरे ग्रुप से विवाद के दौरान अवैध कबाड एंव लोहा चोर गिरोह के बीच खुनी संघर्ष रात्रि को घटित हुआ होगा माइंस क्षेत्र में लोहा चोरों का गिरोह बड़ी संख्या में सक्रिय है कल की घटना को भी इसी प्रकार जोड़कर देखा जा रहा है

अब इन माफियाओं के गिरोह का मनोबल इस कदर बढ़ गया है अबे एक दूसरे की जान लेने पर भी अमादा हो गए हैं सैकड़ों की संख्या में तैनात सीआईएसएफ के जवान भी अब इन लोहा चोरों की पहुंच से दूर हो चुके हैं सूत्रों द्वारा यह भी जानकारी मिली है कि सुरक्षा में जुटे ही लोग इन्हें संरक्षण प्रदान करते हैं नहीं तो लगातार होती घटनाओं को रोका जाता माइंस क्षेत्र में लगातार बड़ी मशीनों के पार्ट्स डीजल ऑयल एवं अन्य सामान चोरी होती हैं किंतु ज्यादातर मामलों में पुलिस तक सूचना पहुंच भी नहीं पाती है जिस कारण इन चोरों के हौसले बुलंद हैं इसी का परिणाम है कि चोरों के गिरोह ने आपसी रंजिश में युवक की हत्या कर माइंस क्षेत्र में ही फेंक दिया गया। सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक गुजरा क्षेत्र का बताया जा रहा है जोकि लंबे समय से इस अवैध कार्य में जुटा हुआ था

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शासकीय महाविद्यालय भानपुरी में एच.आई.वी एड्स के रोकथाम एंव जागरूकता हेतु संवेदीकरण प्रशिक्षण का आयोजन

0

भानपुरी – नेहरू युवा केन्द्र जगदलपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) व छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में अंजली कुमारी, जिला युवा अधिकारी के मार्गदर्शन में बस्तर विकासखंड के शासकीय महाविद्यालय भानपुरी में एच.आई.वी./एड्स के रोकथाम एवं जागरूकता हेतु संवेदीकरण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राये एवम युवा मंडल के सदस्य अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस .के वासनिकर (प्राचार्य महाविद्यालय) ,आशीष गुप्ता व्याख्याता कार्यक्रम में मुख्यतः मुकेश दीवान एच.आई.वी./एड्स के रोकथाम एवं जागरूकता, रक्तदान जागरूकता, एच.आई.वी./एड्स के प्रति भेदभाव व एड्स हेल्पलाइन हेतु टोल फ्री नंबर
1097 चर्चा हुई
कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित करके हुई, सर्वप्रथम में जिला युवा अधिकारी अंजली कुमारी ने नेहरू युवा केंद्र का परिचय दिया एवं कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। वही आशीष गुप्ता ने कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया प्रथम द्वितीय तृतीय
सभी प्रशिक्षुओं को नेहरू युवा केन्द्र जगदलपुर की तरफ से प्रिंटेड बुकलेट,नोटपैड,पेन, प्रमाण पत्र एवं टोपी का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को समापन की ओर ले जाते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्हः देकर सम्मानित किगया गया l

कांग्रेस और भाजपा नेताओं की करनी की सजा मिली डीईओ को

0
  • शिक्षकों की पदोन्नति में दोनों दलों के नेताओं ने जमकर मचाई है लूट
  • कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को हटाया, जिपं सीईओ को प्रभार

अर्जुन झा

जगदलपुर. बस्तर जिले में शिक्षकों की पदोन्नति और तबादले में हुए भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की गाज जिला शिक्षा अधिकारी पर गिरी है. कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार छीन कर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दायित्व सौंप दिया है. पदोन्नति और तबादले के नाम पर लाखों रुपयों की वसूली को मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं ने अंजाम दिया है. इन नेताओं की करनी की सजा जिला शिक्षा अधिकारी को भुगतनी पड़ी है. बस्तर जिले के शिक्षा विभाग में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं के लगभग बारह सौ सहायक शिक्षकों की प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति, पदस्थापना तथा स्थानांतरण का मामला विवादों में घिर गया था. बकावंड ब्लॉक के भाजपा व कांग्रेस के दो बड़े नेताओं की इस मामले में लिप्तता सुर्खियों में रहा है. आरोप है कि इन दोनों नेताओं ने पदोन्नति दिलाने, मनचाही शाला में पदस्थ कराने और स्थानांतरण कराने के लिए शिक्षकों से लाखों रुपयों की वसूली की है. इन नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी पर अपने रसूख की धौंस जमाकर और दबाव डालकर शिक्षकों को पदोन्नति दिलाई. ऐसे शिक्षकों को भी पदोन्नत करा दिया गया, जो पात्र नहीं थे. जिन शिक्षक शिक्षिकाओं के पास बी एड की डिग्री नहीं है, उन्हें भी पदोन्नति का लाभ दिला दिया गया. बताया जाता है कि दस साल के शिक्षकीय कार्याकाल व अनुभव को आधार बनाकर शिक्षकों को पदोन्नत करा दिया गया. जबकि,15- 20 वर्ष की सेवा अवधि पूरी कर चुके दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं के अनुभव और सेवाकाल की अनदेखी करते हुए उन्हें प्रमोशन के लाभ से वंचित रखा गया. दोनों दलों के नेताओं के दबाव में जिला शिक्षा अधिकारी को नियम विरुद्ध फैसले लेने पड़े. और अब इन नेताओं की करनी की सजा जिला शिक्षा अधिकारी को उनका प्रभार छीनने के रूप में दी गई है. कांग्रेस व भाजपा के नेता तो मालामाल हो गए हैं लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी जो कि महिला हैं, उन्हें मानसिक यंत्रणा के दौर से गुजरना पड़ रहा है. कलेक्टर बस्तर ने एक आदेश जारी कर जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश कुमार सर्वे को सौंप दिया है. अब जिला शिक्षा कार्यालय के सारे कामकाज और फाइलों का निपटारा सर्वे ही करेंगे. एक तरह से महिला जिला शिक्षा अधिकारी को अधिकार विहीन बना दिया गया है.
बगैर जांच ये कैसी कार्रवाई
पदोन्नति, पदस्थापना और स्थानांतरण के मामलों की जांच कराए बगैर जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ की गई इस तरह की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं. छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं. चर्चा है कि चुनाव में नुकसान से बचने के लिए सत्तारूढ़ दल एवं प्रमुख विपक्षी दल के शीर्ष नेताओं के इशारे पर ऐसी कार्रवाई की गई है. यहां यह भी बताना जरूरी है कि शिक्षा विभाग में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए हाल ही में संचालक लोक शिक्षण ने उच्च स्तरीय दल जगदलपुर भेजा था. इस दल ने संभवतः संचालक लोक शिक्षण को अपनी रिपोर्ट भी सौंप दी होगी. वहीं बस्तर के संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने भी मामले की जांच शुरू करा दी है. विभागीय जांच जारी रहने के बीच जिला शिक्षा अधिकारी पर की गई कार्रवाई संदेहों को जन्म दे रही है.

MOST POPULAR

HOT NEWS