इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा बालोद के जिला संगठक के पद पर चंद्रशेखर पवार की पुनः नियुक्ति होने पर फिटनेस ग्रुप दल्ली राजहरा के द्वारा बधाई प्रेषित किया गया है चंद्रशेखर पवार के इस नियुक्ति से इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बालोद की गतिविधियों में और गति आएगी और नई ऊर्जा और जोश के साथ कार्य होगा । फिटनेस ग्रुप दल्ली राजहरा के सभी सदस्यों ने कलेक्टर महोदय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के पवार जी सक्रिय कार्यकर्ता है और इनके द्वारा सामाजिक कार्यों के साथ साथ धार्मिक कार्यो मे भी सहयोग मिलता है इनका सभी लोगों के साथ मधुर संबंध है और सभी प्रकार के सेवा कार्य मे अपनी सहभागिता देते है।
इनके इस नियुक्ति से रेड क्रॉस सोसाइटी बालोद के सदस्य आर.के.सोनटके एवं फिटनेस ग्रुप के सदस्य भरत लाल आहुजा, महिलांगे अंकल, जनाब अलीम खान सर,गौरी शंकर शिवहरे, गंगराज नायडू, मार्तण्ड सिंह, राकेश, सिंग साहब, प्रदीप टेमरे, गज्जू साहु, राणा जी, सतीश काम्बले, स्वरूप चोपडा, संतोष चोपडा, सुनील कुशवाहा, प्रमोद जैन, नरसिंग व अन्य साथियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
अवैध प्लॉटिंग खरीदने वाले से वैधता शुल्क की होगी वसूली अवैध प्लॉटिंग को वैध कराने कार्यशाला आयोजन की तैयारी
जगदलपुर – अवैध प्लॉटिंग मामले में बस्तर कलेक्टर ने निगम आयुक्त को कडे निर्देश दिये है। कलेक्टरर से मिले आदेशानुसार निगम आयुक्त भी अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। निगम आयुक्त प्रेमकुमार पटेल ने कहा कि कॉलोनी निर्माण करने वाले अगर कॉलोनाईजर एक्ट का पालन नहीं करते है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। कॉलोनाईजर कॉलोनियों का विकास नहीं करते है तो उन हालातों में बंधक भूखंडो को भी मिलानकर कॉलोनी के विकसित करने का बीड़ा निगम उठायेगी इसलिए वैध कॉलोनी को विकसित करने को लेकर भी फरमान जारी किया जा चुका है।
कलेक्टर के आदेशानुसार अवैध प्लॉटिंग के साथ-साथ वैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। निगम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अवैध प्लॉटिंग के मामले में 60 लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। जांच दल द्वारा पड़ताल में यह ज्ञात हुआ है कि कॉलेनी निर्माण कराने वाले ऐसे एक दर्जन लोगों ने लगभग 4 से 5 एकड़ एरिया में प्लॉटिंग कर खरीदी बिक्री की है अब ऐसे लोगों को निगम द्वारा राहत देने की भी तैयारी है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2014 के पूर्व प्लॉटिंग की गई है उन कॉलोनियों को वैध करने
वैध कॉलोनी को विकसित करने का फरमानः अवैध प्लॉटिंग के साथ-साथ अब वैध कॉलोनियां जिनका वर्षों से विकास कार्य पूर्ण नहीं हुआ है उन कॉलोनाईजरों के खिलाफ निगम अब कड़ा रुख अपना चुका है। कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे एक दर्जन वैध कॉलोनियों जिनका निर्धारित समय सीमा में विकास नहीं हो सका है उन कॉलोनाईजरों को भी नोटिस जारी किया गया है। समय सीमा में कॉलोनी का आंतरिक विकास कर निगम को हैण्डओव्हर करने की प्रक्रिया नहीं किए जाने पर निगम के पास बंधक भूखंडो को निलामी कर ऐसे कॉलोनी का विकास कराया जायेगा।
कॉलोनाईजरों में दहशत का माहौल: निगम के द्वारा नोटिस जारी होते ही कॉलोनाईजरो में हड़कम्प मचा हुआ है रोजाना ऐसे कॉलोनाईजर निगम दफ्तर पहुंचकर कार्रवाई से बचने के लिए विभागीय अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रहे है। निगम का जो भी शुल्क है उसे अदा करने की हामी भी भरी रही है। इस कार्रवाई से निगम को राजस्व में भी 25 फीसदी से अधिक की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है |
आरोपी द्वारा पूर्व में भी देवांगन कम्प्यूटर शॉप सिकोसा में उसके दुकान के पीछे का दरवाजा कटर मषीन से काट कर कम्प्यूटर ,मानीटर, यूपीएस, लैपटॉप ,प्रिंटर, जिओ वाई.फाई डिवाईस, चोरी कर ले गया था जिसे पूर्व में भी बालोद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04/05.03.2021 की दरम्यानी रात थाना अर्जुन्दा प्रभारी श्री कुमार गौरव साहू के हमराह में पेट्रोलिंग टीम रात्रि गस्त हेतु रवाना हुआ था कि करीबन रात्रि 02ः00 बजे अर्जुन्दा दाउ पारा चौक के पास स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन के अंदर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रवेश कर एटीएम मशीन को कटर मशीन तथा वेंल्डिग मशीन से काट रहा था जिसे थाना प्रभारी अर्जुन्दा तथा स्टाफ द्वारा आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम प्रीतम मारकण्डे पिता दीपक मारकण्डे निवासी सिकोसा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद बताया आरोपी अपने कथन में बताया कि वह कुछ दिनों से एटीएम मषीन व लॉकर काटने का तरीका यूट्यूब पर देखकर बालोद जिले के सभी क्षेत्रों में एटीएम मषीन एवं बैंक को रेकी कर रहा था। एक दिन पूर्व वह अर्जुन्दा एसबीआई एटीएम का फोटो खीच कर ले गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्षन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर पोर्ते के निर्देषन एवं डीएसपी श्री दिनेष सिन्हा के पर्वेक्षण में सभी थाना प्रभारियों को समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रो मे डेरावाले, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने एवं बैंक ,एटीएम की चेकिंग कर चोरी, नकबजनी, उठाई गिरी जैसे घटनाओं पर अंकुष लगाने हेतु निर्देषित किया गया था। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना अर्जुन्दा में अपराध क्रमांक 31/2021, धारा -457,380,511 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी द्वारा पूर्व में भी देवांगन कम्प्यूटर शॉप सिकोसा में उसके दुकान के पीछे का दरवाजा कटर मषीन से काट कर कम्प्यूटर ,मानीटर, यूपीएस, लैपटॉप ,प्रिंटर, जिओ वाई.फाई डिवाईस, चोरी कर ले गया था जिस पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रंमाक-72/2019 धारा-457,380 भादवि कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया था।
चोरी के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अर्जुन्दा निरीक्षक श्री कुमार गौरव साहू, आर. 263 जितेन्द्र कुमार, आर.344 कामता साहू, आर.392 टीकम धरमगुडी की सराहनीय भूमिका रही है।
प्रतिदिन की भांति ऑनलाइन सत्संग का आयोजन सीता रसोई संचालन वाट्सएप ग्रुप में प्रातः 10:00 से 11:00 दोपहर 1:00 से 2:00 बजे बालोद जिला के महान तीर्थ श्री पाटेश्वर धाम के संत राम बालक दास जी के द्वारा किया जा रहा है जिसमें सभी भक्तगण जुड़कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करते हैं |
आज की सत्संग परिचर्चा में बाबा जी ने बताया कि कृपा शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है अर्थात करो और पाओ, चार वेदों छह शास्त्रों में भी यही बात लिखी और कहीं गई है कि सुख देंगे तो सुख प्राप्त होगा और दुख देंगे तो दुख प्राप्त होगा इसीलिए अपने कर्मों को उसी प्रकार बनाये कि आपके कर्म कभी आपको दुख ना दें |
आगे सत्संग परिचर्चा में बालमुकुंद जी ने बहुत ही सुंदर विचार प्रस्तुत किए की. “एक शरणागत भक्त को प्रार्थना के लिये प्रयास नहीं करना पडता, उसकी प्रत्येक क्रिया प्रार्थना ही बन जाती है।
इसलिए स्वभाव बनाओ की भगवान ही अपना लगे … इस पर बाबा जी ने विचार रखते हुए कहा कि शरणागत के लिए यह संभव इसलिए हो पाता है क्योंकि वह अपने प्रियतम को पूर्ण समर्पित होता है और जो इस तरह से समर्पित होता है उसके लिए भगवान की भक्ति के लिए कोई साधन की आवश्यकता नहीं होती उसका हर कण हर क्षण प्रत्येक अंग ही उसका साधन होता है |
गिरधर सोनवानी जी ने मन की गति को नियंत्रित किस प्रकार की जाती है इस पर विचार व्यक्त करने की विनती की इस पर अपने भाव व्यक्त करते हैं बाबा जी ने बताया कि मन आपका है वह किसी का नहीं हो सकता वह किसी के साथ बांटा नहीं जा सकता इस को नियंत्रित करने का केवल साधन बताया जा सकता है उसे दिशा निर्देश दिया जा सकता है पथ प्रदर्शक बना जा सकता है परंतु नियंत्रण केवल आप ही कर सकते हैं इसके लिए हमारे कर्मों का प्रभाव सात्विक होता है जैसे हमारा आहार-विहार होगा हमारा मन उसी प्रकार होगा इसीलिए सात्विकता अपनाईये एवं धार्मिक जीवन को अपनाइये आपका मन स्वयं नियंत्रित हो जाएगा |
इस प्रकार आज का सत्संग पूर्ण हुआ जय गौ माता जय गोपाल जय सिया राम
गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया है. इस हमले में एक जवान के शहीद होने की खबर है. वहीं एक जवान घायल है. महाराष्ट्र सरकार ने वायुसेना से मदद मांगी है. वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस भी महाराष्ट्र पुलिस की मदद के लिए भेजी जा रही हैं. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर घात लगाकर हमला किया. उनकी संख्या सैकड़ों में बतायी जा रही है. पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के अनुसार भामरागढ़ तहसील के जंगलों में आबुजमाड़ पहाड़ी पर करीब 12 घंटे से मुठभेड़ जारी है. वायुसेना के हेलिकॉप्टर से कमांडो की टुकड़ी को भेजा गया है.विस्तृत खबर की प्रतीक्षा है.
भानपुरी व बस्तर के कार्यकताओं में युवा मोर्चा अध्यक्ष ने भरा जोश
बस्तर-भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शुक्रवार को अपने प्रवास के दौरान बस्तर व भानपुरी पहुँचे इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से अपने अध्यक्ष का स्वागत किया।
पूर्व विधायक सुभाउ कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो जोश आप सभी युवाओं में दिख रहा है इसी जोश के साथ हम सभी को काम करना है और 2023 में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है प्रत्येक बूथ व प्रत्येक पंचायत में भाजपा का परचम लहराना है।
जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने अपने उद्धबोधन में कहा कि गंगा जल की कसम खाकर सत्ता में आने वाले आज अपना वादा भूल गए है चाहे धान खरीदी के विषय हो ,चाहे रोजगार का विषय हो चाहे महिला सुरक्षा की बात हो हर विषय मे भूपेश बघेल सरकार विफल नजर आ रही है। इन विफलता का विरोध हम सभी युवा साथियों को मिलकर करना होगा। अविनाश ने हर मंडल के कार्यकर्ता के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात की।
इस दौरान रामानंद मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम नाग,भाजपा जिला मंत्री बबुल नाग, मंडल अध्यक्ष उदभोराम नाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय तिवारी,मंडल महामंत्री भाजपा प्रवीण सांखला, भूषण गुप्ता, मनीराम, नरेंद्र जोशी,जिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खितेश मौर्य, रितेश दास जोशी, अभिषेक पिंटू साव, रोहित कश्यप जी,जिला मंत्री मनोज पटेल , तुलसुराम, प्रितेश राव जी ,तुलसुराम कश्यप,अभिषेक तिवारी जी ,आलेख राज तिवारी ,प्रतीक नायडू ,रमेश नायडू, वैभव पांडेय, बंटू पांडे गणेश नागवंशी , विकेश नाग ,नरेंद्र सेठिया अनिमेष सिंह चौहान ,आदित्य शर्मा भावेश यदु उपस्थित थे।
जगदलपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन से जगदलपूर जनपद पंचायत का कुम्हरावंड़ विवादों में हैं और अब हाईकोर्ट के आदेश बाद स्थानीय निर्वाचन आयोग की जमकर किरकिरी हो रही है जिसके लिए सिधे तौर पर एसडीएम जीआर मरकाम द्वारा हाईकोर्ट में अपना मजबूत पक्ष नहीं रखने को माना जा रहा है। कुम्हरावंड़ की महिला श्रीमती दशमी बेलसरिया ने एसडीएम जीआर मरकाम द्वारा सरपंच को जारी निर्वाचन प्रमाण पत्र को निरस्त करने के मामले पर रिट पिटीशन दाखिल किया था जिसके बाद महत्वपूर्ण आदेश में एसडीएम के आदेश को खारिज कर सरपंच पद पर नियुक्ति हेतु आदेश दिया है।
मामले का विवरण है कि त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर नाम- निर्देशन पत्र स्क्रूटनी के दौरान तहसीलदार व चुनाव अधिकारी धृतलहरे ने दशमी बेलसरिया के नाम-निर्देशन पत्र को सहीं मानकर शेष सभी प्रत्याशियों का आवेदन खारिज कर दिया था जिसके बाद सरपंच पद निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जारी किया गया। लेकिन विवादों के बाद तत्कालीन कलेक्टर अयाज तंबोली के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाते हुए एसडीएम जीआर मरकाम ने अपने आदेश में निर्वाचन प्रमाण पत्र को खारिज करते हुए तहसीलदार व चुनाव अधिकारी धृतलहरे को का्र्य से पृथक करते हुए निलंबित कर दिया और जमकर वाहवाही लूटी गई किंतु हाईकोर्ट ने एसडीएम जीआर मरकाम के आदेश को निरस्त कर उनकी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
दशमी को मिली थी करारी हार जिला प्रशासन व एसडीएम कुम्हरावंड़ सरपंच चुनाव कराने के निर्देश दिए गए थे जिसमें दशमी बेलसरिया की जमानत जब्त हो गया था और जनता ने उसे खारिज किया था किंतु अब स्थिति यह है कि गांव में कौन विराजमान होगा , बस्तर कलेक्टर के पास मामला सामने आया है जिसमें कलेक्टर क्या निर्देश देते है उसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।
आबकारी एवं पुलिस के संयुकत दल की कार्यवाही में मध्यप्रदेश राज्य की 10 पेटी विदेशी मदिरा जप्त एक आरोपी गिरफ्तार जिला कलेक्टर जी रजत बंसल व जिला अधीक्षक श्री दीपक झा के द्वारा जिला बस्तर में अन्य प्रांत के शराब के रोकथाम के लिए पुलिस एवं आबकारी की संयुक्त दल गठित की गई है दिनांक 05.03.2021 के सुबह 5 बजे गश्त के दौरान सुचना प्राप्त हुई कि कोई व्यक्ति मंधोता मार्ग स्थित उसरी जंगल में एक सफेद कार से अवैध शराब उतार रहा है । सूचना के अनुसार उसरी जंगल में तलाशी के दौरान 10 पेटी विदेशी मदिरा गोवा स्पीट मध्यप्रदेश प्रांत का बरामद हुआ एवं धरना स्थल पर एक व्यक्ति उपस्थित था जो गस्ती दल को
देखकर भागने लगा जिसे दौड़ा पकड़ा गया पुछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद बघेल निवासी धरमपुरा का होना बताया साथ ही उसने जानकारी दी कि यह मदिरा उसे कोंडागाव निवासी राजा नामक व्यक्ति ने दी थी जो कि मदिरा उतार कर जा चुका है । आरोपी को गिरफ्तार कर सफेद कार एवं राजा नामक व्यक्ति की खोजबीन जारी रखी गई है । पूरी कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक रवि कुमार पाठक , शिवेन्द्र सिंह , आबकारी आरक्षक , सुदुराम कश्यप , दुर्गा प्रसाद , अशोक मंडावी , गंगाराम यादव , प्रकाश गुप्ता , देवेन्द्र ठाकुर , देवेन्द्र पटेल , बस्तर थाना के एक पुलिस सहायक उपनिरीक्षक दलदीप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे ।
अर्जुन झा छत्तीसगढ़ सरकार ने भी कोरोना संक्रमण से निबटने आर्थिक साधन बढ़ाने के लिए शराब को जरिया बनाया तो इसमें गलत कुछ भी नहीं। किंतु यह भी तो सही नहीं माना जा सकता कि कोरोना टैक्स के नाम पर करीब 364 करोड़ की वसूली करने के बाबजूद सेहत पर एक धेला खर्च नहीं किया जाय। पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने पर हर किसी पर असर पड़ता है लेकिन शराब के रेट बढ़ने से कोई हल्ला नहीं मचता। क्योंकि इससे केवल मदिरा सेवन करने वाले और उनके परिवार ही प्रभावित होते हैं। शराब चीज ही ऐसी है कि उसके शौकीन हर हाल में उसे हासिल करने तैयार हो जाते हैं। यह भी देखा जाना चाहिए कि सरकार शराब से पानी की तरह रकम निकालकर स्वास्थ्य पर एक पैसा भी खर्च नहीं कर सकी है! शराब सरकार के लिए राजस्व उगलने वाला कुंआ जान पड़ रही है!
राज्य सरकार ने विश्वव्यापी महामारी के मद्देनजर राजपत्र में संशोधन प्रकाशित कर आबकारी अधिनियम अनुसार सेस लगाया जिससे 364 करोड़ 75 लाख 37 हजार 048 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग को अब तक इस रकम से न तो कुछ मिला है और न ही मिलने के कोई आसार फिलहाल नजर आ रहे। इस राशि का सदुपयोग जमीनी स्तर पर नहीं हुआ जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अति आवश्यक सामग्री, चिकित्सकों की नियुक्ति, दवाएं सहित अन्य सामग्री की खरीद नहीं हो सकी। मंत्री कवासी लखमा के आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पैसे का अब तक कोई उपयोग नहीं होने से भाजपा को सरकार को घेरने बड़ा मुद्दा मिल गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संजीदगी के साथ जनहित मे लगातार सक्रिय हैं लेकिन उनके मंत्रियों के अधीन विभागों की रहस्यमय सोच की वजह से सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। आबकारी विभाग के मंत्री की जगह दूसरे विभाग के मंत्री को जवाब देने की नौबत आना भी कुछ इशारा कर है। मुख्यमंत्री ने आदिवासी व्यक्ति को आबकारी जैसे संवेदनशील विभाग का मंत्री बनाया किंतु उनके रवैए के कारण हर बार किरकिरी हो रही है। कोरोना महामारी के मद्देनजर आबकारी शुल्क के रूप में 198 करोड़ 19 लाख 98 हजार 240 रुपए एवं विदेशी मदिरा से 166 करोड़ 55 लाख 38 हजार 808 रुपए की राशि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा शासकीय कोष में जमा की गई।कुल 364 करोड़ 75 लाख 37 हजार 048 रुपए प्राप्त हो गये।इतनी राशि से सर्वसुविधायुक्त अस्पतालों का निर्माण किया जा सकता है किंतु यह राशि अधोसंरचना विकास मद में खर्च में खर्च की जाएगी। अंदेशा जताया जा रहा है कि कोरोना के नाम पर जनता से बटोरी गई बड़ी रकम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ सकती है। सवाल यह भी है कि कोरोना महामारी से निबटने के लिए लगाए गए सेस का उपयोग जन स्वास्थ्य की बजाय क्या सरकार की माली सेहत में सुधार के लिए किया जा रहा है। विपक्ष इस तौरतरीके को लेकर सरकार पर निशाना साध रहा है। वह कह सकता है कि आबकारी विभाग ने कोरोना काल में लॉक डाउन के दौरान सरकारी शराब दुकान बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सेस लगाया और स्वास्थ्य के नाम पर जनता से रकम वसूली!
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम के स्कूल को लेकर कमिश्नर बस्तर जी एल चुरेंद्र सर के द्वारा विकासखंड मुख्यालय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक ब बस्तर में इंग्लिश मीडियम स्कूल से सम्बंधित विकासखंड स्तर के सभी जनप्रतिनिधि व अधिकारियों कि बैठक ली गई। जिसमें कमिश्नर श्री चुरेन्द्र ने कहा कि जन सहभगिता से इंग्लिश मीडियम स्कूल के निर्माण पर चर्चा की गई एवं ज्यादा से ज्यादा लोगो को सहयोग के लिए आगे लाने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया साथ ही कमिश्नर द्वारा सभी शिक्षक व कर्मचारियों को अपने कर्त्तव्य का पालन कर अपने कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करने व सामाजिक सहभगीता के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अधिक से सहयोग लेने व विद्यार्थियों व पालकों कोप्रोत्साहित करने व पुरस्कृत करने पर जोर दिया l साथ ही शिक्षको को शाला समय व प्रार्थना के समय उपस्थिति के लिए कहा बैठक मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, एसडीएम गोकुल रावटे फतेसिंह परिहार,गणेश राम बघेल,रामानन्द मिश्रा,सांसद प्रतिनिधि आशीष मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमाय मौर्य, उपाध्यक्ष शालिनी सेमसन,तहसीलदार कमल किशोर साहू,सीईओ यूके पामभोई,मोहन मौर्य,एस डीईओ सुश्री यामिनी देवांगन,प्रभारी, ज्वाइंट डारेक्टर बस्तर राजेन्द्र पांडे ,बीईओ मोतीराम कश्यप,एबीईओ सुशील तिवारी, बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,शैलेन्द्र तिवारी,श्रीमती चम्पा ठाकुर,शोभाराम मार्कण्डेय,अनिल परिहार,संतोष बघेल, उमाकांत कश्यप,भोला मरकाम,अनूप तिवारी,अंकित पारख,तुलसी ठाकुर,जितेंद्र तिवारी व पंचायत के जनप्रतिनिधि अन्य कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित थे l