रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज नवनिर्वाचित राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी गई।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वेतन भत्ता वृद्धि पर सदन की मंजूरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज मंत्री तथा विधायकों के वेतन एवं भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी गई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री वेतन तथा भत्ता संशोधन विधेयक 2022 क्रमांक 13 सन 2022 के पुनर स्थापन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिस पर अध्यक्ष ने सदन की अनुमति की व्यवस्था दी सदन की सहमति प्राप्त होने पर यह विधेयक पारित हो गया इसके पूर्व मंत्रिमंडल की बैठक में वेतन भत्ता वृद्धि के प्रस्ताव को अनुमोदन प्राप्त हो गया था।
सदन में कई वार्षिक प्रतिवेदन पेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज विभिन्न वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखे गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 395 की उपपर धारा की अपेक्षा अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड तथा उसकी सहायक कंपनियां छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड का वर्ष 2018- 2019 का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखा। मुख्यमंत्री बघेल ने मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 के तहत छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2019- 20 पटल पर रखा। वाणिज्य कर (आबकारी) मंत्री कवासी लखमा ने कंपनी अधिनियम 2013 की अपेक्षा अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन लिमिटेड का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2020-21 सदन के पटल पर रखा। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 की धारा 19 एवं 30 के तहत अधिसूचना द्वारा अधिसूचित छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (आंतरिक शिकायत निवारण) नियम 2016 के नियम 9 के उपनियम की अपेक्षा अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2021- 22 सदन के पटल पर रखा।
नया रायपुर में पुरानी बसाहट में विकास क्यों नहीं- धनेंद्र
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस सदस्य धनेंद्र साहू ने नए रायपुर में पुरानी बसाहट के विकास का मुद्दा उठाते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया को जमकर घेरा। धनेंद्र साहू ने नगरीय प्रशासन मंत्री से पूछा कि प्रदेश के कौन-कौन से नगरों को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की गई है तथा किस किस नगर की स्मार्ट सिटी योजना कितने कितने लागत की है, अभी तक किन किन नगरों को विकास कार्य हेतु भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा कितनी कितनी राशि प्रदान की गई है, इन योजनाओं की क्रियान्वयन एजेंसी किस विभाग को बनाया गया है तथा कितनी कितनी राशि का ठेका किस किस कंपनी या ठेकेदार को दिया गया है, उनके प्रश्न के जवाब में विभागीय मंत्री ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रदेश के 3 शहरों रायपुर, बिलासपुर एवं नवा रायपुर अटल नगर का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। नगर वार योजना की लागत राशि की जानकारी प्रपत्र के अनुसार है। स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत रायपुर, बिलासपुर एवं नवा रायपुर अटल नगर के विकास कार्य हेतु भारत शासन एवं राज्य शासन से प्राप्त राशि की जानकारी भी उन्होंने दी। इसके साथ ही स्मार्ट सिटी मिशन के दिशा निर्देशों अनुसार योजना के क्रियान्वयन हेतु मंत्रिपरिषद के निर्णय के अनुक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी कारपोरेशन लिमिटेड नाम से कंपनियों का गठन किया जाने की जानकारी दी। इस पर धनेंद्र साहू ने कहा कि नए रायपुर में पुरानी बसाहट के गांवों में काम नहीं हो रहा, टेंडर नहीं हो रहा। 1771 करोड़ की योजना में पुरानी बसाहट के गांव क्यों छोड़ रहे हैं। जहां कोई नहीं रह रहा, वहां विकास हो रहा है और जहां लोग रह रहे हैं, वहां विकास नहीं हो रहा। इस पर मंत्री डहरिया ने कहा कि केंद्र से राशि नहीं आई है, राशि आने पर काम आगे बढ़ेगा। इस योजना में केंद्र और राज्य का आधा-आधा हिस्सा होता है। धनेंद्र साहू ने बैठक में नहीं बुलाए जाने का मुद्दा उठाया तब मंत्री डहरिया ने कहा कि जब बैठक होगी, तब उन्हें बुलाया जाएग।
धर्मजीत ने अमरजीत से पूछा कहां गया 14.77 लाख मेट्रिक टन धान
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में आज विपक्ष के सदस्य धर्मजीत सिंह ने धान उठाव का मुद्दा उठाते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत से सवाल किया कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19, 2019-20 एवं 2020-21में समर्थन मूल्य पर कितनी मात्रा में धान खरीदी हुई, इसमें से कितनी मात्रा में धान कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को दिया गया, कस्टम मिलिंग के लिए क्या राइस मिलर्स से अनुबंध किया गया, मिलर्स द्वारा उन्हें प्रदायित धान के विरुद्ध कितनी कितनी मात्रा में चावल जमा कराया जाना था, कितनी मात्रा में किया गया एवं विलंब से चावल जमा करने की स्थिति में क्या कार्रवाई की गई? इस पर विभागीय मंत्री अमरजीत भगत ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2018 -19 में खरीदे गए धान की मात्रा 80.38 लाख मेट्रिक टन, कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को प्रदाय धान की मात्रा 79.73 लाख मैट्रिक टन, वर्ष 2019-20 में खरीदे गए धान की मात्रा 83.94 कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को प्रदाय धान की मात्रा 81.49 तथा वर्ष 2020-21 में खरीदे गए धान की मात्रा 92.02 लाख मीट्रिक टन तथा कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलर्स को प्रदाय धान की मात्रा 80.35 है। इस पर सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि 14.77 लाख मैट्रिक टन धान का उठाव नहीं हुआ, वह कहां गया? मंत्री भगत ने कहा कि मार्च 22 में सदस्य अजय चंद्राकर ने जानकारी मांगी थी, उस पर जवाब दिया था। अजय चंद्राकर व अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई है। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि अभी याचिका स्वीकृत नहीं हुई। मंत्री भगत के जवाब पर अजय चंद्राकर ने कहा कि वे गुमराह कर रहे हैं। धर्मजीत सिंह ने कहा कि पर्दा डालने का प्रयास है। इस पर अजय चंद्राकर ने कहा कि अमरजीत भगत दूसरों के विषय के विशेषज्ञ हैं।
संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर विकास के लिए स्वीकृत हुए 3.84 करोड रूपए
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन के प्रयासों से शहर के 48 वार्डों में अधोसंरचना विकास मद से प्रत्येक वार्ड के लिए 8 लाख रुपए की राशि का प्रथम किस्त जारी किया गया है
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री शिव डहरिया जी ने संसदीय सचिव रेखचंद जैन को पत्र लिखकर दी सूचना
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन के शहर विकास के लिए भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर करते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी ने दी स्वीकृती

शहर के सभी 48 वार्डों के लिए प्रति वार्ड 8 लाख रुपए के मान से 3.84 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत होने पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग रेखचंद जैन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय शिव डहरिया जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी गढबो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गढबो नवा जगदलपुर की अवधारणा को साकार करने के लिए कृत संकल्पित है इस हेतु धन का अभाव नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा की हमारी सरकार में शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है सड़क पुल पुलिया नाली निर्माण किया जा रहा है इसके अलावा अधोसंरचना विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है जगदलपुर नगर निगम को महत्त्वपूर्ण सौगात मिलने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया जी एवं प्रभारी मंत्री माननीय कवासी लखमा जी का आभार व्यक्त करते हैं |
जिला मुख्यालय जगदलपुर में कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन…..
🔳 जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने मोदी सरकार और ईडी को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो पूछताछ का लाइव प्रसारण किया जाये, पनामा पेपर मामले को लेकर ईडी रमन सिंह और उनके परिवार पर कार्रवाई क्यों नहीं करती. 6000 करोड़ रुपये का चिटफंड घोटाला हुआ. अधिकारी इस मामले की जांच करके दिखाएं, नान घोटाले का अब तक नही हुआ खुलासा.
🔳 नेशनल हेराल्ड वह नाम है जिसको सुनते ही अंग्रेज हुकूमत में खलबली मच जाती थी क्योंकि ये अख़बार गुलामी के उस दौर में आज़ादी के दीवानों का साथी था एक ऐसा साथी जो क्रांति का जोश भरता था.
🔳 ईडी अफसर राजनीति का हिस्सा ना बने, एक बार वर्दी का सम्मान करते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात में छापेमारी की कार्रवाई करके दिखाएं भाजपा इतनी कमजोर हो गई है कि ईडी, डीआरआई, सीबीआई जैसे एजेंसियां सरकार बदलने के लिए काम कर रही है.
🔳 केंद्र की मोदी सरकार के सारे दावे हवा में हैं मतलब सिर्फ पॉलिटिकल माहौल बनाया जा रहा है मतलब भाजपा सिर्फ हवा में तीर मारकर गाँधी परिवार को निशाना बना रही है और देश को गुमराह कर रही.

🔳 राहुल गाँधी, सोनिया गांधी ED से भाग नहीं रहे, और कांग्रेस इन राजनीतिक हथकंडों से भाग नहीं रही, लेकिन कहीं न कहीं हम सच से जरूर भाग रहे हैं, कब तक भागेंगे हम सच से, और कब तक बनते रहेंगे भाजपा के मोहरे.
🔳 भाजपा अपनी गलतियों को छुपाने केंद्रीय एजेंसियों का कर रही खुलेआम दुरुपयोग……
🔳 जिस गांधी परिवार ने देश में हरित क्रांति का सूत्रपात किया देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया साधारण जनमानस के लिए बैंकिंग व्यवस्था के दरवाजे खोलें भारत की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों के दांत खट्टे किए उस परिवार के सदस्य ना टूटेंगे ना झुकेंगे ना रुकेंगे.
🔳 देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है तथा महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति व परिवार को झुलसा कर रख दिया है बेरोजगारी और महंगाई अब देश के नागरिकों के लिए अभिशाप बन गई है इससे ध्यान भटकाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार गांधी परिवार पर राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरुपयोग कर रही.
जगदलपुर.२२.७.२०२२
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक विद्वेषवश सत्ता के ताकत का दुरुपयोग करते हुए देश की प्रमुख विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीया सोनिया गांधी जी, पूर्व अध्यक्ष मान. राहुल गांधी जी पर नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरोध में आज दिनांक 22 जुलाई 2022 (शुक्रवार) को जिला मुख्यालय जगदलपुर के आयकर कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया।
ततपश्चात धरना प्रदर्शन को सम्बोधित कर जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने मोदी सरकार और ईडी को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो पूछताछ का लाइव प्रसारण करें, पनामा पेपर मामले को लेकर ईडी रमन सिंह और उसके परिवार पर कार्यवाई क्यों नहीं करती 6000 करोड़ रुपए का चिटफंड घोटाला हुआ है अधिकारी इस मामले की जांच करके दिखाएं वहीं नान घोटाले का अब तक कोई सुराख नहीं मिला, नेशनल हेराल्ड वह नाम है जिसको सुनते ही अंग्रेज हुकूमत में खलबली मच जाती थी क्योंकि यह अखबार गुलामी के उस दौर में आजादी के गुलामों का साथी था एक ऐसा साथी जो क्रांति का जोश भरता था जो क्रांतिकारियों के विचारों को ना केवल हिंदुस्तान बल्कि दुनियाभर में पहुंचा था तथा विदेशियों को नेशनल हेराल्ड के जरिए ही भारत की आजादी के आंदोलन और अंग्रेजी क्रूरता के बारे में पता चलता था इससे भारतीयों के लिए आजादी की आवाज सीमाओं के बाहर से भी होने लगे और अंग्रेज हुकूमत पर उसका दबाव भी बनता जा रहा था जिसकी स्थापना भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने की थी नेशनल हेराल्ड (National Herald Case) से जुड़े मनी लांड्रिंग में पूछताछ के लिए भाजपा के इशारे पर ईडी सोनिया गांधी व राहुल गांधी की छबि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है, मोदी नीत भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते बताया कि जब जब मोदी सरकार कांग्रेस से डरती है, केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेसियों व विपक्षियों को डराती रही है भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कोख से जन्मी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असीम संघर्ष, त्याग और बलिदान की बुनियाद पर खड़ी है करोड़ों देशवासियों ने कांग्रेस के नेतृत्व में जिस क्रांति का आगाज किया था वह ब्रिटिश हुकूमत से आजादी लेकर अपना शासन और अपने संविधान के लिए तो था ही इस संघर्ष के मूल में चौतरफा समानता, भेदभाव कट्टरता, रूढ़िवादिता, छुआछूत व संकीर्णता को खत्म करने की कवायद भी थी केवल गैर भाजपा शासित राज्य में ईडी, आइटी की कार्रवाई समझ से परे है ईडी अफसर राजनीति का हिस्सा ना बने।
ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि बीते 8 वर्षों में देश का नौजवान असहनीय बेरोजगारी का दंश झेल रहा है महंगाई की आग ने तो हर व्यक्ति के परिवार को झुलसाकर रख दिया है घर के लिए गैस सिलेंडर खरीदना भी सपना हो गया है पेट्रोल-डीजल आटा खाने का तेल दाल सब्जी आदि रोजमर्रा के इस्तेमाल की सभी चीजों की आसमान छूती कीमतों ने देशवासियों के जिंदगी दुभर कर दी है बेरोजगारी और महंगाई देश के नागरिक के लिए अभिशाप बन गई है देशवासियों का ध्यान भटकाने और गांधी परिवार की छवि धूमिल करने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा नए-नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को अपनी हिटलर शाही नीतियों के सामने झुकाने का प्रयास कभी सफल नहीं होगा यह वह परिवार है जिनकी रगों में क्रांतिकारी खून दौड़ रहा है भारत को आजाद दिलाने के लिए जिनके पूर्वजों ने अंग्रेजों के अत्याचारों के सामने घुटने नहीं टेके तू इनकी क्या बिसाद।
प्रदेश महामंत्री यशवर्धन राव, जिला महामंत्री अनवर खान ने कहा कि समाज का कोई वर्ग सत्तासीन सरकार की बेरुखी से अछूता नहीं रहा जब तीन खेती विरोधी काले कानूनों के खिलाफ लाखों किसान सड़कों पर उतरे तो सरकार ने बर्बरता से मारा उनकी राह में कील और कांटे बिछाए गए तथा उन्हें आतंकी तक घोषित कर डाला। वही दूसरी तरफ देश भयंकर आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है उद्योग धंधे चौपट पढ़े और सरकार बेपरवाह है 75 साल में पहली बार देश का रुपया बेदम और बेजार दिखाई पड़ता है अब तो 70 साल में बनाई देश की हर संपत्ति को मौजूदा सरकार द्वारा मनमाने तरीके से बेचा जा रहा है ऐसा लगता है कि सरकार ने इंडिया ऑन सेल का बोर्ड लगा रखा है केंद्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए देशवासियों को दिग्भ्रमित कर विपक्षी पार्टी के शीर्ष नेताओं पर आरोप लगाकर अपने पावर का दुरुपयोग कर रही है गांधी परिवार ना झुकेगा ना टूटेगा ना रुकेगा उनकी रगों में शहीद क्रांतिकारी का खून दौड़ रहा है जिन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेने में पीछे नहीं हटी और इस देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी पीछे नहीं रही।
वरिष्ठ कांग्रेसी फतेहसिंह परिहार,जानकी राम सेठिया,रामशंकर राव,राजेश चौधरी, सहदेव नाग,कौशल नागवंशी,जावेद खान,योगेश पाणिग्रही सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भाजपा अपनी अक्षम्य नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए मौजूदा भाजपा सरकार देश में सांप्रदायिक वैमनस्यता का वातावरण निर्मित कर रही है अल्पसंख्यकों, दलितों व गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है भाजपा द्वारा धर्म व जाति के आधार पर नफरत के बीज बोकर सत्ता की भूख मिटाई जा रही है भारत के बहुलतावाद, भाईचारे व समावेशी मूल्यों पर हमला बोला जा रहा है भारत को जात, पात, धर्म, खानपान, पहनावे, भाषा, क्षेत्रवाद और रंग के आधार पर विभाजित करने का कुत्सित षड्यंत्र किया जा रहा है केंद्र की सत्तासीन सरकार उसकी विचारधारा के कट्टरवाद व रूढ़िवादिता ने देश की अर्थव्यवस्था को हाशिए पर लाकर खड़ा कर दिया यह सब देश के वर्तमान और भविष्य के लिए गंभीर खतरे की घंटी है।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया।
आज के इस एक-दिवसीय धरना प्रदर्शन में सभापति/प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारी/समन्वय समिति/सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों,नगर निगम/त्रि-स्तरीय पंचायत/सहकारिता क्षेत्र के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
संसद भवन में केंद्र सरकार के विरुद्ध महंगाई को लेकर बस्तर सांसद दीपक बैज ने सम्हाला मोर्चा
आज फिर संसद भवन में केंद्र सरकार के विरुद्ध महंगाई को लेकर बस्तर सांसद दीपक बैज ने नारे बाजी करते हुए सम्हाल रखा है मोर्चा….
रेंगाडबरी के ग्रामीणों ने किया तीन सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
(1) 12 वर्षो से लगातार रेंगाडबरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा खोलने की मांग।
(2) विगत एक वर्षो से मांग किया जा रहा है की, मोहड़ जलाशय का पानी क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु दिया जाए।
(3)कांग्रेस सरकार द्वारा की गई घोषणा शराबबंदी को लागू किया जाए।
बालोद (डौंडीलोहारा) – वनांचल ग्राम रेंगाडबरी के ग्रामीण क्षेत्र व प्रदेश में चल रही समस्याओं को लेकर काफी परेशान है, बार बार गुहार लगाने के बाद भी मांग पूरी नहीं हुई, क्षेत्रीय विधायिका से लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी समस्याओं के समाधान हेतु कोई निराकरण नहीं ले रहे साथ ही ग्रामीण व क्षेत्र वासियों की समस्याएं बढ़ती जा रही है । इस हेतु ग्रामीणों ने समस्या के निराकरण ना होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने की ठानी है। जनता का कहना हैं की 12 वर्षो से चल रहे मांग को पूरा न करने में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही सरकार शामिल है, और अब हमे दोनो ही पार्टियों पर भरोसा नहीं रहा है।

ग्रामीणों के शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन को पूरे गांव का मिल रहा समर्थन व्यापारियों ने स्वेछा से बंद रखी है दुकाने गाव मे नायब तहसीलदार धर्मेश श्रीवास्तव, मन्गचुआ थाना प्रभारी दिलिप नाग व अन्य मौजुद वनांचल ग्राम रेन्गाडबरी में बारिश के बावजूद शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में डटे हुए हैं ग्रामीण प्रशासन भी मौजूद गांव में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने, मोहड जलाशय से किसानों को पानी उपलब्ध कराने व शराबबन्दी जैसी समस्याओं को लेकर लामबंद हुए वनांचल ग्राम रेन्गाडबरी के ग्रामीण शासन व प्रशासन पर लगा रहे निष्क्रियता का आरोप जनता का कहना हैं की 12 वर्षो से चल रहे मांग को पूरा न करने में भाजपा और कांग्रेस दोनो ही सरकार शामिल है, और अब हमे दोनो ही पार्टियों पर भरोसा नहीं रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home


शासकीय बोरवेल के केबल वायर को चोरी करने वाले आरोपियों को भेजा जेल
दल्लीराजहरा क्षेत्र नगर पालिका के कर्मचारी जो नल खोलने और बंद करने का कार्य करते हैं जब सुबह नल चालु करने गये तब देखा केबल वायर कटा हुवा था |वार्ड क्रं 11 एवं 14 के पार्षद को फोन के जरिये सूचना दिया | उसके बाद थाना में जाकर अज्ञात चोर के द्वारा केबल वयार चोरी करने लिखित आवेदन दिया गया |प्रार्थी सुदर्शन साहू पिता धनाजीत साहू उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड क0 11 राजहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वार्ड क्रं 11 एवं 14 मे लगे शासकीय बोरवेल का केबल वयार लगभग 65 मीटर कीमती 10,400 रूपये को दिनांक 16-17.07.2022 के दरम्यानि रात्रि कोई अज्ञात द्वारा व्यक्ति केबल चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया

आरोपी 01. कमल बघेल पिता राम खिलावन बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क0 12 बिलासपुरिया दफाई राजहरा, 02. अमरदास मानिकपुरी पिता राजू दास मानिकपुरी उम्र 22 वर्ष साकिन वार्ड 10 15 नियोगी नगर राजहरा को तलब कर पुछताछ करने पर वार्ड क0 11 एवं वार्ड क0 14 से बोरवेल केबल वायर को चोरी कर जलाकर नोहर मंडावी पिता जोहर मंडज्ञवी उम्र 40 वर्ष एवं इतवारी मंडावी पिता मतवार मंडावी उम्र 35 वर्ष साकिनान वार्ड क0 10 पुराना बाजार राजहरा के पास बेचना बताने पर सभी चारों आरोपीगण को प्रकरण मे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से निरीक्षक अरूण कुमार नेताम, सउनि सूरज साहू, सउनि नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक गिरधर साहू की सराहनीय भूमिका रही हैं ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home














