City Media - Page 1099 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1099

मैं दिल्ली जाकर हमारे नेता राहुल गांधी को बताऊंगा, आपका दर्द, आपकी मंशा, आपकी मांग : सिंहदेव

0

अम्बिकापुर/मैं दिल्ली जाकर आप सबकी मंशा, आपकी पीड़ा और हसदेव अरण्य को बचाने की आपकी मांग से हमारे नेता राहुल गांधी को अवगत कराऊंगा। उन्होंने पहले भी इस क्षेत्र में आकर इसे बचाने पर जोर दिया था तथा अभी विदेश में रहते हुए आपके आंदोलनों को जायज बताया है। मैं आपकी बात उन तक पहुंचाऊंगा। प्रदेश के पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने उक्ताशय आज हसदेव अरण्य क्षेत्र के घाटबर्रा, हरिहरपुर, साल्ही, बासेन के दौरे के दौरान आमजनों से मुलाकात के दौरान कही।

इस दौरान घाटबर्रा पहुंचे पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने उस वन क्षेत्र का भी दौरा किया जहां पर कुछ दिन पूर्व भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पेड़ों को काटा जा रहा था। इस दौरान मंत्री सिंहदेव ने न सिर्फ कटे हुए पेड़ो की जानकारी ली बल्कि वर्तमान में संचालित खदान के लिए काटे गए जंगल एवं वहां के पेड़ के एवज में कितने पेड़ कहां लगाये गए इसकी भी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों से ली साथ ही खदान में जहां कार्य पूर्ण हो गया है वहां मिट्टी भरने के बाद पेड़ लगे या नहीं इसकी जानकारी ली, वन विभाग के उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि खदान के गड्ढों को भरने के बाद अब तक पेड़ नहीं लगाये गए हैं। जिसे लेकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यही कारण है कि जनता का विरोध है। मैं पूछना चाहता हूं विगत दिन जो पेड़ भारी लाव-लश्कर की उपस्थिति में काटे गये, उसके एवज में दुगुना पेड़ कहा लगाया गया, मुझे जरा बतायें। नियम है एक एकड़ के बदले दो एकड़ एरिया में पेड़ लगना चाहिए, काटने तो आ गये, लेकिन पेड़ कहा लगा, इसकी जानकारी कौन देगा? गलत जानकारी और गलत आंकड़ा देकर ये सबको भ्रमित कर ग्रामीणों को परेशान कर रहे हैं, यह नहीं चलेगा, नियम और कानून से काम होगा। जनता दुबारा ग्रामसभा चाहती है, ग्राम सभा बुलाया जायेगा और तब फैसला होगा। जब जनता ने एकबार कह दिया कि वह ग्रामसभा फर्जी है तो इसे माना जाये। अन्यथा तो उस ग्रामसभा की जांच होनी चाहिए, उनकी भी जांच हो जो जिला पंचायत के प्रस्ताव को दरकिनार कर रहे हैं और ग्राम सभा को वैधानिक बता रहे हैं। जब कि खुद वर्तमान सरपंच सहित पंच बता रहे हैं कि कोई ग्रामसभा की वैधानिकता की जांच हेतु उनका पक्ष लेने नहीं आया, फिर उसे वैधानिक बता कर गलत जानकारी कैसे सार्वजनिक की जा सकती है। जिला पंचायत ने कहा है, जनपद ने कहा है और ग्राम पंचायत व ग्राम खुद चाहते हैं। त्रि-स्तरीय पंचायती राज की पूरी व्यवस्था चाहती है कि ग्रामसभा हो तो होगा और वहीं फैसला माना जायेगा जो ग्रामसभा से आयेगा।

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने तीर-कमान, भाले, टांगे, लाठी-डंडे हाथ में लेकर अपना जंगल बचाने हेतु धरने पर बैठे लोगों से चर्चा की उन्होंने खाना बनते हुए देखते हुए पूछा रोज कितना चावल लग रहा है, डाल और सब्जी कितनी लग रही है। घाटबर्रा के कैम्प में रोज 1 क्विंटल चावल की खपत होना लोगों ने बताया। इस दौरान चर्चा में महिलाओं ने कहा कि हम जंगल छोड़ कर कहीं नहीं जायेंगे, हमारे पूर्वजों ने यह धरती माता हमें सौंपी है और इसके लिए जान भी देना पड़े तो देंगे हम इसे छोड़ कर कहीं नहीं जाने वाले। वहीं लोगों ने यह भी जानकारी दी की वर्षों से यहां पर रह रहे हैं, वन अधिकार पत्र की मांग कई बार की लेकिन अब तक पट्टा नहीं मिला। लोगों ने बताया कि जब सैकड़ों की संख्या में पुलिस, शासन-प्रशासन की टीम यहां जंगल काटने हेतु पहुंची और हम विरोध कर रहे थे तो हमारे साथ उनका व्यवहार सही नहीं था, महिलाओं को काफी चोट लगी है, किसी का कपड़ा फटा, किसी को दूर फेका गया, हमारे जंगल में हमें ही नहीं जाने दिया जा रहा था, कोई सरकार और उसके लोग ऐसे कैसे कर सकते हैं। समझ से परे है कि हम संवैधानिक व्यवस्था में हैं या कहीं और हैं। जिसे चुन कर वोट देकर हमने भेजा है वह कैसे हमारे ही विरुद्ध खड़ा हो रही है। क्षेत्र में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी लोगों में काफी नाराजग़ी देखने को मिली।

2050 तक कोयले से बिजली की निर्भरता खत्म करनी है, फिर कोयला हसदेव से ही क्यों, कहीं और से क्यों नहीं: सिंहदेव

हरिहरपुर में ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यावरण को बचाने के लिए उसे स्वच्छ एवं सुंदर रखने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं और वैश्विक स्तर पर यह तय किया गया है कि 2070 तक कोयले से बिजली बनाने की निर्भरता हमें पूरी तरह समाप्त करनी है, हमारे देश को 2050 का लक्ष्य दिया गया है, हमने 2030 तक कि बात कही है, अभी 2022 चल रही है। जब आने वाले समय में हमें इससे दूर जाना है और हमारे पास कोयले की अकूत भंडार है तो हम केवल वनक्षेत्रों का ही कोयला क्यों निकालें, हम ऐसे क्षेत्रों पर भी जा सकते हैं जहां वन न हो तो हमें ऐसी सोच रखनी है, जहां हम ज्यादा से ज्यादा पर्यावरण बचा सकें। मेरा व्यक्तिगत सुझाव यही है कि यदि कोयला चाहिये जरूरी है तो फारेस्ट लैंड को छोड़ ग्राऊँड एरिया को लेना चाहिए। छत्तीसगढ़ सरकार ने ही कोरबा के दो बिजली के पावर प्लांट जिनका अब समय पूर्ण होने वाला है, पुराने हो गये हैं, जिन्हें अब बंद किया जाना है, यह फैसला लिया है कि हम नये प्लांट नहीं लगायेंगे। यह सोच क्यों है अपने पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित रखने की है। जब हमारे पास 80 साल का कोयला मौजूद है और हम यह तय कर चुके हैं कि 2030 तक कोयले से बिजली बनाने की निर्भरता पूरी तरह से छोड़ देंगे फिर क्यों हम हसदेव को बर्बाद करें, एक सघन वन क्षेत्र को तबाह करें। मेरा मानना है इस पर फिर से सोचने, विचार करने और आप सभी के साथ चलने की आवश्यकता है। यदि हसदेव अरण्य को हम बिजली की आवश्यकता के लिए तबाह कर दिए तो हमारे पर्यावरण पर, हमारे तापमान पर काफी चीजों पर काफी फर्क पड़ेगा। ग्राऊँड एरिया से कोयला निकालने के अलावा विदेशों से भी कोयला सस्ता मिल रहा है तो वहां से क्यों न लाकर बिजली बनाई जाये। केवल हसदेव को ही उजाड़ कर बिजली बन सकती है अथवा नहीं बन सकती ऐसी कोई बात नहीं है। फिर हम दूसरे संसाधनों एवं दूसरे चीजों की ओर रुख क्यों नहीं करना चाहते। यह केवल घाटबर्रा, फतेहपुर, साल्ही, हरिहरपुर की बात नहीं है, यह पूरे सरगुजा एवं देश की बात है इस पर सोचना होगा, समझना होगा।

गोली, डंडा चली तो पहली गोली, डंडा मैं खाऊंगा: सिंहदेव

मैं आपके आंदोलन में देर से पहुंचा हूं इसका कारण यह है कि जब तक आप एकजुट नहीं होंगे मेरा कुछ भी बोलना सही नहीं रहेगा। इसलिए जब और जहां आप एकजुट रहेंगे मैं आपके आगे-आगे चलूंगा। यदि गांव दो तीन भागों में बंट गया और कोई खदान चाहता है, कोई नौकरी चाहता है और कोई नहीं चाहता तो ऐसे समय में किसकी ओर से खड़ा हुआ जाये यह कठिन हो जाता है। लेकिन आप एकजुट हैं और आपको दबाया जा रहा है, आपको परेशान किया जायेगा तो आप निश्चित रहिये मैं हमेंशा आपकी लड़ाई लड़ने के लिए आपके साथ खड़ा हूँ, लेकिन आपको भी एकजुट रहना होगा। फिर चाहे गोली चले या डंडा पहली गोली व डंडा मैं खाऊंगा। मैं यहां आया हूँ तो आपकी एकजुटता के कारण ही आया हूँ, यदि आप आपस में बंट जाएंगे तो हम लोगों के लिए भी मुश्किल हो जाता है कि किसके साथ खड़े हों। इसलिए एकजुटता बनाये रखिये।

परसोड़ीकलां, कटकोना में जीत हुई, हसदेव भी बचेगा : सिंहदेव

परसोड़ीकला एवं कटकोना दोनों ग्राम पंचायत इसके उदाहरण हैं कि जहां लोग एकजुट रहे हैं, वहां खदान नहीं खुल पायी है। आप सब भी एकजुट रहे तो जीत हमारी होगी, हसदेव अरण्य को हम कटने नहीं देंगे। हसदेव अरण्य को बचाया जायेगा, हम सब साथ खड़े होंगे।

लगभग 8 लाख पेड़ कटेंगे यदि कोल ब्लॉक शुरू हुआ : सिंहदेव

आज जब लगभग 8 लाख पेड़ हसदेव क्षेत्र से कटने वाले हैं, ऐसे में यह सोचिए कि जब पहले से जो खदान संचालीत है वह खदान के नियम व शर्तों का ही पूर्ण रूप से पालन नहीं कर रही तो फिर आगे जो ब्लॉक आवंटन हुए हैं, वहां के एक एकड़ पेड़ के बदले दो एकड़ पेड़ लगाने का जो नियम है उसका पालन कहा हो रहा है। परसा-केते की संचालीत कोल ब्लॉक के विरुद्ध बताया जा रहा है जशपुर में पौधारोपण कराया गया है, अब जो नई प्रस्तावित खदान है उसके बदले बताया जा रहा है कि कोरिया में पोधोरोपन किया जायेगा। बर्बाद होगा हसदेव, सरगुजा का एरिया, यहां उजाड़ बना दिया जायेगा और वृक्षारोपण कहीं और होगा, यहां की आबोहवा का क्या, यहां के पर्यावरण का क्या? मैं आम लोगों की जो भी राय है उसके साथ खड़ा हूँ और मेरी व्यक्तिगत राय है कि हमें हसदेव अरण्य को बचाना चाहिए। यह हमारे पर्यावरण एवं स्वच्छ हवा, पानी के लिए जरूरी है।

वोटर कार्ड एवं राशन कार्ड चेक कीजिये जो आपके ग्राम का है उसे ही जनसुनवाई एवं ग्रामसभा में रखिये, बाहरी आयें तो ग्रामसभा, जनसुनवाई का बहिष्कार कीजिये : सिंहदेव

पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने हरिहरपुर में आमजनों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं बासेन हैलीपैड पर उतरा तो तारा, लखनपुर, उदयपुर क्षेत्र के काफी लोग मिले जो खदान खुलने के समर्थक हैं। मैंने उनसे कहा भी की जब आपकी जमीन नहीं जा रही है तो फिर आप यहां क्या कर रहे हैं। ये बड़े लोग हैं लोगों को गाड़ियों में भर-भर कर लेकर आये थे। ये वहीं लोग है जो जनसुनवाई और ग्रामसभा में पहुंच कर हामी भरते हैं। मेरा आप सबको सुझाव है अब जब भी ग्रामसभा एवं जन सुनवाई हो वहां उन्हीं लोगों को आने दें जो प्रभावित क्षेत्र का हो, वोटर कार्ड एवं राशनकार्ड से उन्हें पहचानिए जो आपके क्षेत्र का नहीं उसे भगाइये और यदि उनकी उपस्थिति में ग्रामसभा या जनसुनवाई होती है तो उसका विरोध कीजिये, बहिष्कार कीजिये। ग्रामसभा, जनसुनवाई वहीं हो जो प्रभावित क्षेत्र है, दूसरे क्षेत्र में होता है तो खुल कर बहिष्कार कीजिये, विरोध कीजिये। मैं हमेशा आपकी आवाज़, आपकी मांग, आपके आंदोलन के साथ हूं।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, राजनाथ सिंह, विधायक प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव, राजीव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच सहित काफी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्राम अघनपुर तेतरखुटी के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

जलनी माता की पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम अघनपुर तेतरखुटी के माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवंजलनी माता की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है जलनी माता से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरनाथ नाग हेमू उपाध्याय पार्षद शुषमा कश्यप पार्षद राजेश राय, पार्षद सूर्या पाणी, पार्षद दयाराम कश्यप विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया वरिष्ठ नागरिक विधु शेखर झा एल एल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत 3 दिवसीय प्रशिक्षण खंड स्रोत समन्वयक केंद्र जगदलपुर में सपन्न हुआ

0

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत विकासखंड जगदलपुर के समस्त संकुल समन्वयक व प्रत्येक संकुल से एक शिक्षकों का शाला सुरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा हेतु दिनांक 4 जून से 6 जून तक 3 दिवसीय प्रशिक्षण खंड स्रोत समन्वयक केंद्र जगदलपुर में सपन्न हुआ प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर हलधर बिसाई व मनीष अहिर जी के द्वारा शाला सुरक्षा व व्यक्तिगत सुरक्षा जिसमें आग, बाड़ ,जैसी आपदाओं से बचाओ हेतु सुरक्षा की जानकारी प्रदान की गई।साथ ही शाला सुरक्षा हेतु किये जाने वाले बचाओ कार्य की गतिविधि को मार्कड्रिल के माध्यम से अवगत करवाया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के अलेक्जेंडर चेरियन जी के द्वारा आपदाओं के समय प्राथमिक उपचार किस प्रकार किया जाना है व क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के श्री एस के मार्बल जी (फायर ऑफिसर) व उनके टीम के द्वारा अग्नि सुरक्षा हेतु विभिन्न गतिविधि के माध्यम से मार्कड्रील कर उपाय बताए गए।। साथ ही शाला सुरक्षा योजना का निर्माण, शाला आपदा प्रबंधन योजना का निर्माण, शाला आपदा प्रबंधन समिति की संरचना पर कार्य,शाला आपदा प्रबंधन योजना बनाने का हेतु जानकारी, बाल संरक्षण, बाल विवाह , बाल श्रम पास्को एक्ट की जानकारी से अवगत कराया गया।।

प्रशिक्षण में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मान सिंह भारद्वाज सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एंव खण्ड स्रोत समन्वयक गरूण मिश्रा जी के द्वारा प्रशिक्षण सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी

भतरा समाज प्रमुखो एवं संभागीय अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी से मिलकर सौजन्य मुलाकात की

0

बस्तर संभाग के भतरा समाज की मांग अनुसार माननीय लखेश्वर बघेल जी के नेतृत्व एवं प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री जी के भेंट मूलाकात कार्यक्रम एवं आदिवासी सम्मेलन् कार्यक्रम परपा में मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी द्वारा भतरा समाज के सामाजिक उत्थान एवं विकास के लिए लिए 4 एकड़ जमीन पट्टा एवं सामाजिक भवन निर्माण के लिये 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा किया गया जनप्रतिनिधियों द्वारा समाज के प्रति सहयोग की भावना से खुश होकर भतरा समाज के प्रमुखो द्वारा आज बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी से मिलकर सौजन्य भेंट कर आभार व्यक्त किया |

बस्तर विधायक ने कहा की छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार जब से बनी है हमनें निरंतर प्रयास करते हुए सभी वर्गों तक विभिन्न मार्गो से हमनें राहत पहुंचाई है और खासकर बस्तर जैसे क्षेत्रों में समाज को और भी मजबूत प्रदान करने की हमनें कोशिस की और और हमारे समाज प्रमुखो की मांग अनुसार सभी काम नियमित समय पर करके दिखाया है |

जिसमें मौजूद रहे संभागीय अध्यक्ष भतरा समाज श्री रतन कश्यप, उपाध्यक्ष शारदा कश्यप, जिलाध्यक्ष लैखन बघेल, सियाराम नाग,कुलधर गोयल, सामसन कश्यप अर्जुन,शिवशंकर कश्यप,प्रभु दास, राजेंद्र मांझी,हरिबंधु नाग,मनु राम, रामप्रसाद,कमलु राम भारती, मेघनाथ, केशबो बघेल,दयाराम, एवं समाज प्रमुख, व पदाधिकारी उपस्थित रहे |

कक्का की एक और सराहनीय घोषणा, आगामी कृष्ण जन्माष्ठमी पर छत्तीसगढ़ में बनेगा “कृष्ण कुंज”….

0

🟥 वृक्षारोपण को जन अभियान बनाने कांग्रेस के भूपेश सरकार की अनूठी पहल….

🟥 वृक्षारोपण करने वाले किसानों को 3 साल तक सरकार देगी ₹10000 प्रति एकड़ के हिसाब से प्रोत्साहन राशि….

🟥 पूर्ववर्ती सरकार की गलत ने हरियाली को वेंटिलेटर पर डाल दिया……

🟥 छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पर्यावरण को रोजगार से जोड़ कर एक नई शुरुआत की जिसे देश भर में सराहा जा रहा….

🔴 हरित राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य…..

🟥 आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में “कृष्ण कुंज” में पौधों के रोपण का काम शुरू होगा सभी नगरी क्षेत्र में कृष्ण कुंज व्यवस्थित किये जाएंगे….

🟥 नरवा, गरवा, घुरुवा बाड़ी योजना का स्वरूप अब धरातल पर नजर आने लगा, पर्यावरण और विकास दोनों को साधने वाली यह योजना छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अहम योगदान दे रही – राजीव शर्मा

छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के द्वारा राम वनगमन पर्यटन परिपथ के बाद अब राज्य में भगवान श्रीकृष्ण के नाम पर कृष्ण कुंज बगीचा बनाने की तैयारी की जा रही है, जन्माष्टमी से इस कृष्ण कुंज की शुरुआत होगी उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा आगे उन्होंने बताया कि राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की पहल पर राज्य सरकार इस योजना को मूर्त रूप देने जा रही है कृष्ण कुंज विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आवंटन करने के निर्देश दिए हैं आगामी कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूरे राज्य में कृष्ण कुंज के लिए चयनित स्थलों पर वृक्षों का रोपण प्रारंभ किया जाएगा इस एक एकड़ जमीन पर वन विभाग सांस्कृतिक महत्व वाले जीवन उपयोगी पौधों का रोपण करेगा इन बगीचे में बड़े पैमाने पर बरगद, पीपल, नीम और कदम्ब जैसे सांस्कृतिक महत्व के जीवनोपयोगी वृक्षों का रोपण किया जाएगा पौधरोपण को जन अभियान बनाने के लिए यह पहल की है। शर्मा ने कहा कि इस योजना के तहत जहां पेड़ पौधे लगेंगे वहां हरियाली होगी वृक्षों की वजह से पर्यावरण संतुलित होगा वायु में जीवनदाई ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी जिससे स्वास्थ संबंधी समस्या में कमी आएगी इससे सभी नगरी निकाय के शहरों की तस्वीर बदलेगी प्रदेश में हर तरफ हरियाली दिखेगी, खाली पड़े खेतों में पेड़-पौधे लगाने वाले किसानों को अब इस योजना के तहत ₹10000 सालाना दिए जा रहे हैं वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना को छत्तीसगढ़ की राजीव गांधी किसान न्याय योजना के साथ भी जोड़ा गया है अब जिन किसानों ने 2020 में धान की फसल ली हो तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत धान का विक्रय करने के लिए विधिवत पंजीयन कराया हो तथा धान का विक्रय किया हो यदि वे धान की फसल के बदले अपने खेतों में वर्ष 2021-22 तथा आगामी वर्षों में वृक्षारोपण करते हैं तो उन्हें आने वाले 3 सालों तक ₹10000 प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। शर्मा ने कहा कि देश में हर साल पर्यावरण दिवस मनाया जाता है और पर्यावरण को बचाने के संकल्प होते हैं किंतु इस दिशा में सार्थक पहल की आवश्यकता है जिससे पर्यावरण का संतुलन बेहतर तरीके से किया जा सके पूर्ववर्ती सरकार की गलत नीतियों ने हरियाली को वेंटिलेटर पर डाल दिया है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल पर्यावरण को रोजगार से जोड़ कर एक नई शुरुआत की है जिसे देश भर में सराहा जा रहा है नरवा, गरवा, घुरुवा बाड़ी योजना का स्वरूप धरातल पर नजर आ रहा है। पर्यावरण और विकास दोनों को साधने वाली यह योजना छत्तीसगढ़ के विकास में अपना अहम योगदान दे रही है ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलने से गांव अब गुलजार हो रहे हैं गांव में ही रोजगार के अवसर मिलने से शहरों की तरफ लगने वाली अंधी दौड़ में भी कमी आई है इस योजना से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों और मजदूरों को लाभ मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।

कांग्रेस की राजनीति में छत्तीसगढ़ का कद बढ़ा, हरियाणा- राजस्थान की जंग जीतने पर बजेगा डंका

0

“अर्जुन झा”

सोनिया को भूपेश, सिंहदेव, राजीव पर भरोसा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जुबान पर एक ही वाक्य होता है- भूपेश हैं तो भरोसा है। यह बात अब यकीन के साथ कांग्रेस राजनीति के राष्ट्रीय संदर्भ में कही जा सकती है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी टीम पर कांग्रेस नेतृत्व को पक्का भरोसा है। रिक्त हो रही दोनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव जीतने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की, पार्टी में पहले से ही काफी अहमियत रही है। अब कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ का कद और बढ़ गया है। कांग्रेस नेतृत्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके वरिष्ठ सहयोगी टीएस सिंहदेव को पहले भी विभिन्न राज्यों में जिम्मेदारी सौंपता रहा है लेकिन इस बार हरियाणा और राजस्थान में राज्यसभा चुनाव में दांव पर लगी कांग्रेस की प्रतिष्ठा की रक्षा का जिम्मा छत्तीसगढ़ को सौंपकर पार्टी आलाकमान ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर उसे कितना अधिक भरोसा है। यहां से जुड़े तीन दिग्गज नेताओं को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने हरियाणा और राजस्थान में बिगड़े समीकरण दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ही, छत्तीसगढ़ से राज्य सभा के लिए नवनिर्वाचित राजीव शुक्ला को हरियाणा का आब्जर्वर बनाया गया है तो वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल के साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव को राजस्थान में कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी को दिल्ली भेजना सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इधर छत्तीसगढ़ में हरियाणा के 30 विधायक मौजूद हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का उनसे संपर्क बना हुआ है। खबर है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरियाणा से कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन के साथ मिलकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को बाहरी दबाब से मुक्त रखने के इरादे से रायपुर भेजा गया है और बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक कांग्रेस नेतृत्व के फैसले के समर्थन में एकजुट हैं। हरियाणा के अलावा राजस्थान में भी प्रत्याशी चयन को लेकर विरोध के स्वर सुनाई देने से सतर्क नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर ही भरोसा व्यक्त किया है। इन दोनों राज्यों में कांग्रेस की रणनीति सफल होने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ का डंका बजना तय है। वैसे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली संकट से जूझ रहे राजस्थान को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आग्रह पर बड़ी संजीदगी से राहत दी है। इसलिए राजस्थान के कांग्रेस विधायकों पर भी छत्तीसगढ़ और यहां के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रभाव है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस तेजी से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को फौलादी मजबूती दी है, वह अद्भुत है। छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल के करिश्माई नेतृत्व में बड़े बड़े राज्यों के मुकाबले कांग्रेस के लिए बहुत ज्यादा महत्व रखता है। यही कारण है कि भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ मॉडल कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस विरोधियों के लिए भी आकर्षण का विषय बन गया है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ पर किये गए भरोसे को देखते हुए संभावना बढ़ी है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की राष्ट्रीय राजनीति का एक सशक्त अंग होगा। एक समय था जब इंदिरा गांधी के जमाने में कांग्रेस की केंद्रीय राजनीति में छत्तीसगढ़ अंचल का सिक्का चलता था, आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ का वही दबदबा बहाल कर दिया है।

बस्तर की कला एव संस्कृति को संरक्षित करने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गोदना प्रशिक्षण से मिलेगा युवाओं को लाभ – चंदन कश्यप

0

बस्तर जिला प्रशासन के द्वारा आसना स्थित बादल एकेडमी मे बस्तर की कला एव संस्कृति को संरक्षित करने के उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन बस्तर द्वारा 20 मई से 6 जून तक गोदना प्रशिक्षण आयोजित किया गया है जिस पर छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को बचाने के लिए प्रयासरत है जिसमें आदिवासियों की मुख्य भूमिका है । कांग्रेस सरकार ने पूरे प्रदेश मे अभी देवगुड़ियों का संरक्षण एवं संवर्धन का काम कर छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बचाने की दिशा मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं है। इसी दिशा मे बस्तर जिला प्रशासन द्वारा जिले के आसना स्थित बादल एकेडमी मे गोदना प्रशिक्षण आयोजित किया गया है जिसमें क्षेत्र के युवक – युवतियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विधायक चंदन कश्यप ने आगे कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल बस्तर की कला एवं संस्कृति को संरक्षित करने के साथ साथ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने मे कारगर साबित होगा। गोदना आदिवासी संस्कृति का विशेष अंग है और इसका संरक्षण करना हम सब की जिम्मेदारी है। कला और संस्कृति का संरक्षण के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित करना शासन – प्रशासन का बहुत अच्छी पहल है। छत्तीसगढ की कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहीं है। बस्तर के युवा – युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए यह बहुत अच्छी पहल है।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाजयुमो मंडल भानपुरी के द्वारा पंचायत करन्दोला प्रांगड़ में फूलदार वृक्षारोपण किया गया

0

भानपुरी…विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल भानपुरी के द्वारा पंचायत करन्दोला प्रांगड़ में फूलदार वृक्षारोपण किया गया।आप सभी देशवासियों को विश्व पर्यावरण की दी बधाई |

इस अवसर मण्डल अध्यक्ष संतोष बघेल ,महामंत्री प्रवीण सांखला ,युवा मोर्चा अध्यक्ष तुलसु राम कश्यप , अजजा मोर्चा अध्यक्ष खुलेश्वर कश्यप ,युवा मोर्चा महामंत्री रामप्रसाद मौर्य जी,कोषाध्यक्ष घनश्याम पाणिग्राही ,लक्ष्मी सिन्हा ,जागेश्वर कश्यप मौजूद रहे।

दल्लीराजहरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

0

दल्लीराजहरा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के अनुसार जिला न्यायाधीश बालोद डॉ. प्रज्ञा पचौरी जी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोद के मार्गदर्शन आज दिनांक 05 जून 2022 को वन परिक्षेत्र दल्लीराजहरा के सहयोग से ग्राम घोटिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री सतीश कुमार खाखा जी व्यवहार न्यायाधीश/ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति दल्लीराजहरा के द्वारा विश्व पर्यावरण के दिवस के अवसर पर वृक्ष लगाया गया एवं पर्यावरण दिवस क्यो मनाया जाता है एवं उनके महत्व के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार व वन विभाग के कर्मचारीगण, श्री दीपक साहू पी एल वी उपस्थित रहे।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विधायक लखेश्वर बघेल ने किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

0

जगदलपुर। बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्था प्रमुखों ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में शहरी एवं ग्रामीण सर्वेक्षण किया गया जिसमें यह देखा गया कि गरीब, अनाथ और श्रमिकों के बच्चों के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है जिससे ऐसे बच्चे गलत रास्ते पर चलकर समाज को नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि उनके लिए सही मार्गदर्शन की कोई व्यवस्था नहीं की गई जहां उन्हें सभ्य एवं संस्कारवान बनाया जा सके इसलिए हमारी संस्था ऐसे बच्चों के विकास हेतु बाल आश्रम का निर्माण एवं संचालन करने हेतु प्रयास कर रही है जिसमें आपके साथ की आवश्यकता है।

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि संस्था का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। आप लोगों को ऐसे कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस क्षेत्र में सिलाई प्रशिक्षण को बहुत ही महत्व दिया जाता है और हमें ऐसे कार्य में रुचि लेने वाले माता बहनों को और बढ़ावा देना चाहिए। आपकी रुचि को देखते हुए प्राधिकरण मद से दस सिलाई मशीन आप लोगों की संस्था को देने की घोषणा करता हूं। हमारी सरकार की मंशा भी यही है कि हम अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाएं। क्षेत्र के साथ-साथ जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों से हम रोजगार दिलाने का प्रयास कर रहे हैं और क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायत में हमने उनकी मांग के अनुरूप जरूरत की सामग्री मुहैया कराई है।

बस्तर विधायक ने कहा कि आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करके प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य के निर्वहन करना चाहिए। हम अक्सर कहते हैं कि धरती हमारी मां और प्रकृति जीवन है इसके बावजूद प्रकृति को निरंतर नुकसान पहुँच रहा है। हम प्रकृति की रक्षा करते हैं तो असल में स्वयं की रक्षा करते हैं। पर्यावरण के संरक्षण में योगदान देकर स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण के निर्माण में योगदान दें।

बस्तर विधायक ने मंदिर प्रांगण पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, महादेव की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की और मंदिर प्रांगण में शादी कर रहे नव वर-वधु को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया।

इस दौरान सरपंच संघ की अध्यक्ष श्यामाकुमारी ध्रुव, शंकर दास, उषा भारती, वीरेंद्र पांडे, देवेंद्र कोर्राम, बली सिंह, नरेंद्र पांडे, दयाराम, समुन्द्र भारती, जीतेन्द्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसी राम ठाकुर व संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS