City Media - Page 1139 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1139

छत्तीसगढ़ में 17 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर:पांच नए जिलों के लिए ओएसडी नियुक्त

0

राज्य शासन ने जारी किए आदेश

रायपुर/राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों की नई पदस्थापना कर उनके प्रभार बदले है। छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू गृह एवं जेल विभाग, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (रेल लाईन परियोजनाएं) अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को केवल अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल विभाग के प्रभार से मुक्त करते हुए अपर मुख्य सचिव वन विभाग का प्रभार सौंपा गया है। श्री साहू के शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार मनोज पिंगुआ प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह निवेश आयुक्त, छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम, प्रमुख सचिव वन विभाग प्रमुख सचिव आवासिय आयुक्त, छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को केवल प्रमुख सचिव वन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। श्री पिंगुआ को प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री पिंगुआ के शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

इसी तरह से एस. भारतीदासन सचिव मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, मुख्यमंत्री तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध पालन गोठान), नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा घुरूवा बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को केवल कृषि (उद्यानिकी, मत्स्यपालन, दुग्ध (पालन, गोठान) विभाग नोडल अधिकारी, नरखा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी एवं छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री दासन के शेष प्रभार यथावत रहंेगे। जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक तथा संचालक, भू-अभिलेख व संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष संचालक को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. प्रियंका शुक्ला, द्वारा संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से श्रीमती अलरमेलमंगई डी. सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, सचिव वित्त विभाग अध्यक्ष पेशन निराकरण समिति केवल संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। उनके शेष प्रभार यथावत रहेंगे।

राज्य शासन ने डॉ. तबोली अय्याज फकीरभाई आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी, नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी एवं छ.ग. गोधन न्याय योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। डॉ. तंबाली अय्याज फकीरभाई, द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से मुख्य कार्यपालन अधिकारी नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के असंवर्गीय पद को राज्य शासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान के संदर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है। अवनीश कुमार शरण संचालक, तकनीकी शिक्षा, रोजगार एव प्रशिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। धर्मेश कुमार साहू, संचालक, भू-अभिलेख तथा संचालक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, छग गृह निर्माण मंडल के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री साहू से द्वारा आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का पदभार ग्रहण करने के दिनांक से आयुक्त छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के असवर्गीय पद को राज्य शासनरू भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-12 के तहत प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के सवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया है। सुश्री इफ्फत आरा महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्राक तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को कलेक्टर, जिला- सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। गौरव कुमार सिंह कलेक्टर सूरजपुर को मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है। अजीत वसंत कलेक्टर जिला-मुंगेली को आवासीय आयुक्त, छग भवन, नई दिल्ली के पद पर पदस्थ किया गया है।

जगदीश सोनकर संयुक्त सचिव वन विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है। पीएस ध्रुव संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया। एस.जयवर्धन आयुक्त नगर पालिक निगम, रायगढ़ को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला- मोहला-मानपुर-चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है। डी. राहुल वेंकट उप सचिव तथा विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महाप्रबंधक (प्रशासन) छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पाेरेशन लिमिटेड को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया। नुपूर राशि पन्ना अपर कलेक्टर दुर्ग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी चन्दूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, दुर्ग को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला-सक्ती के पद पर पदस्थ किया गया है। संबित मिश्रा अनुविभागीय अधिकारी, धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ को आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य

0

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर आदेश जारी

रायपुर। देशभर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं अब छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव के लिए सरकार ने अब सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच बिंदुओं में आदेश जारी किया गया है। कोविड महामारी के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, अस्पतालों, कार्यालयों में मास्क पहनाना एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस संबंध में सभी संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों, कार्य स्थलों एवं फैक्ट्री आदि में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति द्वारा मास्क, फेस कवर करना होगा। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थलों पर थूकना प्रतिबंधित किया गया है। होम क्वारेन्टाईन में रहने वाले व्यक्तियों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी होम क्वारेन्टाईन संबंधी समस्त दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना होगा। दुकानों, व्यावसायिक संस्थानों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, फिजिकल डिस्टेंसिंग संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा- कुछ नहीं कर रहे तो छत्तीसगढ़ में बीनो गोबर, मिलेंगे 30 हजार

0

आने वाले समय में 2800 रुपए में खरीदेंगे प्रति क्विंटल धान

रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में गोधन न्याय योजना की जमकर तारीफ करते हुए कहा, आज पूरा देश गोधन न्याय योजना का अनुसरण कर रहा है। झारखंड सरकार ने इस योजना का बिना नाम बदले अपने बजट में इसे शामिल किया है, इसी तरह एमपी और यूपी में भी गोबर खरीदी की व्यवस्था की जा रही है। इस योजना ने खुले में घूमने वाले जानवरों से राज्य को छुटकारा दिलाया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन और राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, जिन लोगों के पास छत्तीसगढ़ में जमीन नहीं है, पशु नहीं है, वे भी इस योजना से पैसा कमा रहे हैं। गली, सड़क और खेत, जहां जिसे गोबर मिल रहा है, वो इसे इकट्ठा कर बेच रहे है। उन्होंने कहा, यदि आप कुछ नहीं कर सकते तो छत्तीसगढ़ आकर गोबर इकट्ठा करके बेचिए। आप 25 से 30 हजार रुपए महीना कमाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, गोबर से पैसा कमाने के लिए लोगों को अपने जानवर को न सिर्फ चारा खिलाना होगा, बल्कि उसे घर में बांधना पड़ेगा, जिससे सड़क पर जानवर नहीं घूमेंगे। आने वाले दिनों में गोमूत्र खरीदने की योजना बना रहे हैं, जिससे किसानों और गो-पालकों को फायदा होगा।

गोठान को सहकारिता से जोड़ा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, सहकारी बैंक किसानों का अपना बैंक है। बहुत से सहकारी आंदोलन के चलते किसानों के जीवन में परिवर्तन आया है। हालांकि अब भी सबको जुटना होगा। इसकी मजबूती के लिए यह एक चुनौती है। उसे हमें स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा, एक प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए कि किस प्रदेश में सहकारिता आंदोलन बढ़ा है। उन्हाेंने कहा, बैल बोझ हो गया, दूध नहीं देने वाली गाय अनार्थिक हो गई है। तब छत्तीसगढ़ ने फैसला किया कि जो मवेशी है, उसका गोबर खरीदा जाएगा। अब यहां गोबर से बिजली, गुलाल और पेंट बनाने का काम कर रहे हैं। हमने गोठान को सहकारिता से जोड़ा। हम इससे सहकारिता के आंदोलन को बढ़ा रहे हैं।

अब 2800 रुपए में खरीदेंगे धान

दुनिया मे कोई सरकार नहीं है, जो छत्तीसगढ़ से ज्यादा कीमत किसानों को धान के बदले दे रही है। आने वाले समय में यह बढ़कर 2800 रुपए हो जाएगा। अनाज से एथेनॉल बनाने की अनुमति नहीं मिली है। प्रधानमंत्री से समय मिला तो बात करेंगे। दुनिया में गाय दूध देती है, केवल भारत में वोट दिलाती है। गाय के नाम पर राजनीति हो रही है। मवेशी के लिए अब कोई मवेशी नहीं मांगता।

सहकारी संस्थाएं पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने स्टेट को-आपरेटिव बैंक केटेगरी में ओवरऑल परफोर्मेंस के लिए तमिलनाडु स्टेट अपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक चेन्नई को प्रथम, आंध्रप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक विजयवाड़ा को द्वितीय और तेलंगाना स्टेट अपेक्स को-ऑपरेटिव बैंक हैदराबाद को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर को सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ओवरऑल परफार्मेंस अवार्ड का प्रथम पुरस्कार केरल स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक तिरुवनंतपुरम, द्वितीय पुरस्कार असम को-ऑपरेटिव अपेक्स बैंक गोहाटी और तृतीय पुरस्कार सिक्किम स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक गंगटोक को दिया गया।

अंग्रेजो ने भारतीय लोगों की आवाज दबाने रौलट एक्ट बनाया प्रदेश में भूपेश वही काम कर रहे है:विष्णुदेव साय

0

रायपुर 25 अप्रैल । गृह विभाग के रैली,जुलूस और राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए गए नए नियमो पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की हताशा का परिणाम बताया है।

साय ने कहा जैसे अंग्रेजो ने भारत के लोगों की आवाज को दबाने रौलट एक्ट लागू किया तब लोगों को इकठ्ठा होने की मना थी कोई प्रदर्शन करना अपराध था वही हालात भूपेश सरकार ने निर्मित कर दिए है,ऐसी तानाशाही को खत्म करवाने ही गांधी जी ने सत्याग्रह आंदोलन किया था।

साय ने कहा आज के हालात जोगी शासन काल के से भी बुरे है जनता बेहाल है उस पर अत्याचार किया जा रहा है। सरकार ऐसे काले कानून बनाती रही तो भाजपा मुख्यमंत्री के विधानसभा पाटन में जाकर प्रदर्शन करने मजबूर होगी।

साय ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार बेहद डरपोक है वो अपने खिलाफ कही जाने वाली हर बात को सुनने पर असहज हो जाती है इसीलिए हर उस आवाज को दबाने का प्रयास हो रहा है जो राज्य सरकार के खिलाफ है।

साय ने कहा पहले विद्युत कर्मचारियों पर बर्बरता फिर किसानों के आंदोलन के टेंट उखाड़े जाना और अब राजनीतिक और सामाजिक रैली जुलूस के लिए निकाले गए नए नियम इस बात की पुष्टि करते है कि कांग्रेस सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नही रह गया और वो लोगों से संविधान द्वारा दिए अभिव्यक्ति के अधिकार छीनना चाहती है।इससे पहले भी सरकार में ऐसे सभी लोगों को जेल में ठूंस दिया है जिन्होंने सोशल मीडिया तक में राज्य सरकार की आलोचना की है।

साय ने कहा कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ में अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जाना एक दमनकारी कृत्य है जिसे जनता कभी नही भूलेगी।

विकासखण्ड के समस्त 35 संकुल समन्वयकों की बैठक

0

आज दिनांक 25.04.2022 को बीआरसी भवन में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी व विकासखण्ड स्त्रोत केंद्र समन्वयक द्वारा विकासखण्ड के समस्त 35 संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित की गयी। उक्त बैठक में राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजन पीएम पोषण आहार योजना अंतर्गत प्राप्त निर्देशों को बताया गया जिसमे महिला स्व सहायता समूह बालोद बाजार सोसायटी से राशन क्रय करने की जानकारी बताई गई। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे के सम्बंध में चर्चा की गई। एंडलाईन आंकलन के दस्तावेज संधारण व प्रगति पत्रक का अद्यतीरण करने हेतु निर्देशित किया गया। नवोदय कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु परीक्षा के एडमिट कार्ड में संस्थाप्रमुख के हस्ताक्षर किया जाना अनिवार्य है के सम्बंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के के मेश्राम द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

बीआरसी डी के पुरोहित द्वारा विध्यांजली 2.0 में प्रत्येक शाला को पंजीयन करने हेतु कहा गया। सभी माध्यमिक व हाई/हायर सेकंडरी के शिक्षकों को डिजिटल भविष्य प्रशिक्षण में पंजीयन का कार्य पूर्ण करने कहा गया। शालाओं के जर्जर, अति जर्जर व भवन विहीन शालाओं की जानकारी पोर्टल में अपलोड कर प्रमाण पत्र जमा करने के निर्देश दिए गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण

0

छात्राओं को सुविधा उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी – अब्दुल इब्राहिम

दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के तहत नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिखलाकसा में कक्षा 9वी में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति एवम अन्य पिछड़ा वर्ग के गरिबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले छात्राओ को वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2021-22 के तहत सायकल वितरण किया गया । इस सायकल वितरण कार्यक्रम में नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसीया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद शाला प्रबंधक समिती के अध्यक्ष बी.डी मानीकपूरी प्रचार्य एस. एस. राठौर एवम पार्षद-लीला डड़सेना मुख्य रूप से उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

इस सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान चिखलाकसा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद ने स्कूल में पढ़ने वाले छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्राओं की देखरेख एवम उनकी सारी सुविधाओ की जिम्मेदारी हमारी है। छात्रों को पढ़ने लिखने में एवम आवाजाही जैसे समस्याओं का निराकरण सम्भवतः किया जाएगा। छात्राओं द्वारा अच्छे अंकों के साथ पढ़ लिखकर नगर पंचायत चिखलाकसा क्षेत्र का नाम लगातार रौशन किया जा रहा है। आशा करते है ऐसे ही लगातार नाम रौशन किया जाए। हमारी पंचायत स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए हमेसा सहायता प्रदान करेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

लडकी से छेडछाड करने तथा अपहरण की कोशिश करने वाले हुए गिरफ्तार

0

दिनांक 24.04.2022 को प्रार्थिया द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 24.04.2022 को दोपहर करीबन 01.30 बजे ग्राम खुरसुनी का प्रेम बारले अपने एक साथी के साथ तवेरा कार में आया और प्रार्थिया को दुकान से बाहर बुलाया तो प्रार्थिया दुकान के दरवाजे के पास आयी तो प्रेम बारले द्वारा प्रार्थिया को अश्लील गाली गुफ्तार कर बेइज्जत करने की नियत से उसके हाथ बाह पकड़ कर खिचने लगा जिसे प्रार्थिया प्रेम बारले से बचने का प्रयास की तो प्रेम बारले प्रार्थिया को बल पूर्वक जबरदस्ती हाथ को पकड़ कर कार में बैठा दिया और कार को दुकान से आगे बढ़ा दिया। प्रार्थिया द्वारा प्रेम बारले को जबरदस्ती भगा ले जाने ले लिए मना की तो प्रेम बारले ने तुझे भगा कर ले जाकर जबरदस्ती शादी करूंगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। कुछ देर बाद लड़की के घर के पास पहुंचने पर प्रार्थिया को कार से उतार कर मां बहन की अश्लील गाली गुफ्तार करने लगा तब प्रार्थिया अपने आप को प्रेम बारले से छुड़ाकर भगने लगी तो प्रेम बारले कार से प्रार्थिया का पीछा करने लगा प्रार्थिया अपने आप को बचाने के लिए अपने घर अंदर चली गयी तब प्रेम बारले प्रार्थिया के घर के सामने आकर पुनः मां बहन की अश्लील गाली गुफ्तार करने लगा। कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 366,354,294,506,34 भादवि का विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

विवेचना के दौरान आरोपी पता तलाश हेतु टीम गठित कर आरोपी प्रेमचंद बारले का पता तलास किया गया और आज दिनाँक को आरोपियो को अर्जुन्दा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया जिसे घटना के संबंध में पुछताछ किया जो बताये कि दिनांक 24.04.2022 के दोपहर 01/30 बजे करीबन ग्राम खुरसुनी के कृष्ण कुमार साहू के साथ उसके तवेरा वाहन क्रमांक सीजी-19 सी 2100 में अर्जुन्दा आकर फैंसी स्टोर्स के पास जाकर दोनो एक राय होकर युवती को बेज्जत करने की नियत से हांथ बांह पकड़ तवेरा गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर भगाकर शादी करने के उद्देश्य से ले जा रहा था जिसमें कृष्ण कुमार साहू सहयोग कर रहा था, ग्राम डुडिया के पास युवती को धमकाया व जान से मारने की धमकी दिया ताकि डर कर युवती मेरे साथ चलने को तैयार रहे किन्तु डुडिया के पास मेरे गाड़ी से उतरकर युवती को धमकाते समय युवती मेरे व कृष्ण कुमार के कब्जे से भाग गई। अपराध में प्रयुक्त एक तवेरा वाहन क्रमांक- सीजी-19 सी 2100 को आरोपी कृष्ण कुमार साहू के पेश करने पर जप्त किया गया। आरोपी प्रेमचंद बारले पिता स्व.तामलाल बारले, उम्र-23 वर्ष, कृष्ण कुमार साहू पिता लखन लाल साहू, उम्र-38 वर्ष, साकिनान खुरसुनी, थाना अर्जुन्दा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

पुलिस अधीक्षक जिला बालोद गोवर्धन राम ठाकुर के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम व उप पुलिस अधीक्षक सोनसाय मौर्य अनुविभाग गुण्डरदेही के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अर्जुंदा कुमार गौरव साहू, उप निरी0 वीरेंद्र सिंह नुरेसिया, प्र0आर0 विकास सिंह, आरक्षक धर्मेंद्र चंद्रवंशी, बनवाली साहू, नेमसिंह निषाद का विशेष योगदान रहा।

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg
                             

नाबालिग बच्चे से चलवाई बाइक तो मुश्किल में पड़ेंगे पेरेंट्स

0

दोस्तो एक्सीडेंट की प्रमुख वजहें नाबालिगों को बाइक और कार चलाने की छूट ओवरस्पीडिंग और नशे में धुत होकर वाहन चलाना ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना सड़क पर मनमाने तरीके से वहां चलना बिजी सड़कों पर स्टंटबाजी करना जिसके चलते बड़ी दुर्घटनाये होती है हेलमेट न पहनना सीट बेल्ट न बांधने की वजह से वाहन दुर्घटना में मौत होना

मोटरयान अधिनियम की धारा 180 के तहत नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देना जुर्म है। ऐसा करने वाले अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 माह की सजा का प्रावधान भी किया गया है। बच्चे के वाहन चलाते पकड़े जाने पर उनके पिता का ड्राइविंग लाइसेंस भी जब्त हो सकता है। इसलिए सभी अभिभावको से अपील है कि वे अपने नाबालिग बच्चो को वाहन चलाने न दे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

डेरा डालने वाले ,व फेरी कर समान बेचने वालों से रहें सतर्क

0

ताला लगा देखकर सुने मकानों में करते है चोरी

दोस्तो गाव गॉव में में घूम कर फेरी करके समान बेचने वाले, ग्रामीण/शहरी क्षेत्रो के आसपास डेरा डालकर सामान बेचने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कपड़ा,साड़ी, रजाई, गद्दे, बर्तन, चांवल, इलेक्ट्रॉनिक समान चुडिया, जेवर सफाई के नाम से ,फेरी वाले बाबा बनकर, घर घर जाकर ताला लगा देखकर सुने मकानों की रेकी ताक झाक इन गिरोह के सदस्यों द्वारा की जाती है ,रात होते ही सुने मकानों को निशाना बनाया जाता है, चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। रेकी करने वाली टीम दिन में आकर आपके मकान की रेकी करते है, रात में दूसरी टीम आकर चोरी करती है, उसी प्रकार गाव/शहर के आस पास डेरा डाल कर लोग गाव की दिन में रेकी कर चोरी की घटना करते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

ग्राम से दूर स्थित अलग थलग मकानों को बनाते है निशाना अगर आपका मकान गाँव से दूर स्थित है ,तो घर से बाहर जाते समय बड़ी रकम या ज्वेलरी का सामान घर मे छोड़ कर न जावे ! सुने मकान को चोर टारगेट कर सकते है

अजनबी फेरी वालो की सूचना थाने में दें।

कोई भी अजनबी फेरी वाला /डेरा आपके क्षेत्र में दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित थाने की दिया जाना चाहिए, इन संदेही, अजनबियों को थाने भेजकर मुसाफिरी दर्ज कराया जाना चाहिए। किरायेदार की जानकारी थाने में अवश्य देवें।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is gk-1024x1024.jpg

विधायकों के परफार्मेंस पर मुख्यमंत्री बोले- अभी समय, स्थिति में सुधार कर सकते हैं

0

सर्वे में आई कई जानकारियां, फीडबैक के बाद होगी कार्रवाई

रायपुर कांग्रेस विधायकों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट सामने आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पार्टी ने सभी विधायकों के कामकाज का सर्वे कराया है। आत्मावलोकन की आवश्यकता है। अभी समय है, अपनी स्थिति में सुधार कर सकते हैं। वे अपने कार्य व्यवहार के माध्यम से अपनी स्थिति बदल भी सकते हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार और संगठन में तालमेल को लेकर बनाई गई कांग्रेस के प्रदेश समन्वय समिति की बैठक में यह बात सामने आई है।

मुख्यमंत्री ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा, सर्वे में विधायकों से संबंधित बहुत सी जानकारियां सामने आई हैं। अब फीडबैक के आधार पर कार्रवाई होगी। मिशन-2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस अब विधायकों के प्रदर्शन पर नजर रख रही है। मिशन-2023 के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शनिवार को मोर्चा-प्रकोष्ठों और समितियों की बैठक ली थी। छत्तीसगढ़ को पुरस्कार मिलने पर मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ को विभिन्न विभागों में पुरस्कार मिल रहा है, इसका अर्थ है कि जो संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभाग हैं, अच्छा काम कर कर रहे हैं। उन्होंने पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है।

टिकैत आ रहे, ये अच्छी बात है

किसान नेता राकेश टिकैत के दौरे पर मुख्यमंत्री ने कहा, राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ आ रहे हैं, यह अच्छी बात है। वहीं ट्रेनों के रद्द होने को लेकर उन्होंने कहा, देश में ऊर्जा का संकट आने वाला है। आज वह सामने दिख भी रहा है। यदि ऊर्जा का संकट न होता तो पैसेंजर ट्रेन रद्द करके आप गुड्स ट्रेनों की संख्या नहीं बढ़ाते।

MOST POPULAR

HOT NEWS