City Media - Page 1185 of 1858 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1185

चिखलाकसा – कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे स्थित दुकान में घुसी

0

चिखलाकसा – आज शाम अटल चौक चिखलाकसा उपाध्याय किराना दुकान के पास मारुति कार क्रमांक CG 24 R 6051 ने मोटरसाइकिल को ठोकर मारी, कार की ठोकर से मोटरसाइकिल सवार के पैर में गंभीर चोट आई इसके बाद कार अनियंत्रित होकर रोड के किनारे स्थित दुकान में घुस गई किंतु गंभीर दुर्घटना नहीं हुई |

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

0

दल्ली राजहरा से मानपुर मार्ग में स्थित ग्राम के बिटाल के पास स्थित ग्राम
जाबुड़वही के आमापारा में निवास करने वाले युवक जनक आर्य पिता अनकालू आर्य उम्र 28 वर्ष ने घर के पीछे 200 मीटर की दूरी पर हेमलाल के खेत पर स्थित महुआ पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि पिछले चार-पांच माह से युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी कई बार वह घर से बिना बताए अन्यत्र चला जाता था फिर वापस आ जाता था इसी प्रकार कल रात्रि 9:00 बजे के आसपास भी युवक घर से बिना बताए कहीं चला गया था

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg

देर रात तक परिजनों द्वारा आसपास खोजबीन की गई किंतु पता नहीं चलने पर वे वापस आ गए सुबह घर के पीछे 200 मीटर की दूरी पर स्थित हेमलाल लाल के खेत पर स्थित महुआ झाड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला जिसकी सूचना राज रा थाने में दी गई मौके पर पुलिस पहुंच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is kashmir.jpg

खैरागढ़ में मंत्रियों और विधायकाें को प्रचार में उतारेगी कांग्रेस

0

मंत्री रविंद्र चौबे बोले- हम अपने काम के बूते पर जीतेंगे खैरागढ़ उपचुनाव

रायपुर। खैरागढ़ उप चुनाव के प्रचार को लेकर कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में यह रणनीति बनी है कि सरकार अपने कार्याें को लेकर चुनाव मैदान में जाएगी। यहां पर मंत्रियों और विधायकों को चुनाव प्रचार में उतारा जाएगा। नामांकन पूरा होने के बाद पार्टी यहां के पांच विकासखंड़ों स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में सक्रियता के साथ काम करने कहा। बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं को प्रचार करने कहा गया है।

चुनाव समिति की बैठक में खैरागढ़ उपचुनाव समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस नेताओं की जिम्मेदारी दी गई। जरूरत के हिसाब से मंत्री और विधायकों की ड्यूटी खैरागढ़ में लगाएंगे। इसके अलावा यदि अन्य लोगों की जरुरत पड़ती है तो उन्हें भी लाया जाएगा। अभी यहां पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओें को सक्रिय कर दिया गया है। बताया गया है कि कांग्रेस को यहां पर बड़ा गढ्ढा पाटना है। कांग्रेस के सत्ता में होने के कारण यह सीट उनके लिए प्रतिष्ठापूर्ण है।

रमन को विस्मृति दोष -चौबे

बैठक के बाद मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा, चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है। खैरागढ़ उपचुनाव सरकार के तीन साल के कार्यकाल के दौरान किए गए काम के आधार पर जीतने का दावा किया। उन्होंने खैरागढ़ में दिए गए रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि विभिन्न पदों पर रहने वाली यशोदा वर्मा को रमन सिंह नहीं जानते यह उनका विस्मृति दोष है। उल्लेखनीय है कि रमन सिंह ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ने जिसे प्रत्याशी बनाया है उसे उनकी पार्टी के ही कार्यकर्ता नहीं जानते हैं। पता नहीं है, सरपंच रही हैं, पंच रहीं या क्या रहीं है, जिसे कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। उनके ही कार्यकर्ता पूछ रहे हैं यह कौन है। उनको बताने में ही 10 दिन लग जाएंगे।

केन्द्र की नीतियो के कारण महंगाई आसमान पर-मरकाम

0

पेट्रोल डीजल रसोई गैस के महंगाई पर मौन क्यों है भाजपा के नेता

रायपुर 24 मार्च । पेट्रोल डीजल रसोई गैस के बढ़े दामों का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई से जनता का जीना मुहाल हो गया है। केन्द्र सरकार द्वारा वसूले जा रहे बेतहाशा एक्साईज टैक्स के कारण डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ गये, रसोई गैस, खाद तेल, राशन, साबुन कपड़े, कापी, किताब सभी वस्तुओं के दाम आसमान पर है। गरीब आदमी के लिये महंगाई के कारण जीना मुहाल हो गया है। मोदी और उनकी सरकार महंगाई पर अकुंश लगाने के लिये कोई भी प्रभावी कदम नहीं उठा रहे है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता वह दिन नहीं भूली है जब कांग्रेस की सरकार थी केंद्र में और 400 रू. में गैस के सिलेंडर और 68 रू. लीटर है पेट्रोल मिलता था तब भाजपा के नेता और नेत्री उस दौरान इस दाम को महंगा बताकर विरोध करने सड़कों पर साइकिल चलाते थे और प्याज आलू की माला पहन कर प्रदर्शन करते थे। 2014 के बाद से लेकर आज तक केंद्र में बैठे मोदी भाजपा की सरकार देश के गरीब मध्यम वर्गीय परिवारों के ऊपर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है 2014 में जो रसोई गैस 400 रू. में मिलता था वह आज 1050 रू. में गरीब जनता खरीदने मजबूर है 2014 में जो पेट्रोल 68 रू. लीटर था वह आज 105 को लीटर से ऊपर है खाद्य सामग्री स्टेशनरी सामग्री होजियारी सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं की दाम 2 गुना 3 गुना हो गया है।

मरकाम ने पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे को घेरते हुए कहा कि अब ऐसा लगता है कि भाजपा के नेता किचन में खाना नहीं बनता इसलिए उन्हें अब महंगाई का एहसास नहीं होता है। आम जनता भाजपा नेताओं का इंतजार कर रही है कि कब भाजपाई सड़कों पर उतर कर इस महंगाई डायन का विरोध करेंगे दुर्भाग्य की बात है बढ़ती महंगाई को भी आरएसएस भाजपा से जुड़े लोग राष्ट्रहित में बताकर गरीब जनता का मजाक उड़ाते हैं देश की जनता देख रही है किस प्रकार से महंगाई बढ़ रही है और केंद्र में मोदी भाजपा की सरकार देश की जनता को धर्म से धर्म से लड़ा कर जात से जात को लड़ा कर इधर उधर की बात कर जनता का ध्यान मंगाई से भटकाने में लगी।

छत्तीसगढ़ की राम-रामायणी परंपरा को बढ़ाने मानस मंडली प्रतियोगिता

0

रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना: ग्राम पंचायत से राज्य स्तर तक होगा आयोजन

शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता 8 से 10 अप्रैल तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और छत्तीसगढ़िया संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने गंभीर प्रयास प्रारंभ किए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हरेली, तीजा, पोरा त्यौहारों के शासकीय स्तर पर आयोजन की शुरूआत, रामवन गमन पर्यटन परिपथ के विकास की परियोजना, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा, हरेली, हरितालिका तीज, छेरछेरा पुन्नी-शाकंभरी जयंती, कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस और छठपूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई जो एक मिसाल है।

मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम, उनकी माता मॉ कौशल्या के साथ कौशल प्रदेश छत्तीसगढ़ के अभिन्न संबंधों के अनेक जीवंत प्रमाण छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति में रामनामी सम्प्रदाय, रामलीला और रामकोठी की परम्परा के रूप में विद्यमान है। प्रदेश में व्याप्त राम-रामायणी परंपरा को बढ़ावा और संरक्षण देकर सरकार इस अनमोल धरोहर को भावी पीढ़ी को हस्तांतरित करने कृत-संकल्पित है। इस प्रतियोगिता में ऐसी रामायण मंडलियां शामिल होंगी, जिनका संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत है। इसके साथ तीन वर्षो तक गांवों, कस्बों, ग्रामीण इलाकों में लोकप्रिय कलादल और नवोदित कलाकार भी इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे। छत्तीसगढ़ में 20619 ग्राम की 11 हजार 664 ग्राम पंचायतों के लगभग सभी ग्रामों में रामायण मंडलियां एवं शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम के प्रत्येक वार्डों में रामायण मंडलियॉं सक्रिय हैं। संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में 5811 रामायण मंडली पंजीकृत हैं।

10 मार्च से 10 अप्रैल तक आयोजन

संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ की रामायण मंडलियों के कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और कलादलों को प्रोत्साहित करने के लिए ’रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना 2021’ प्रारंभ की गई है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक रामायण मंडलियों की प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ हो गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर 10 से 15 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी तरह ब्लॉक स्तर पर 15 से 31 मार्च तक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला स्तर पर 3 से 5 अप्रैल तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जांजगीर-चांपा जिले में शिवरीनारायण में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 अप्रैल तक किया जाएगा।

पंचायत, जिला और राज्य स्तर पर मिलेगा पुरस्कार

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 5 लाख रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 3 लाख रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दल को 2 लाख रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगभग 250 से 300 रामायण मंडली शामिल होंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 5000 रुपए, ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 10 हजार रूपए तथा जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रामायण मंडली को 50 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

ऐसा होगा निर्णायक मंडल

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, सचिव की अध्यक्षता में, ब्लॉक स्तर के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में और जिला स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। इन समितियों में एक सदस्य लोक कला से संबंधित हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए संस्कृति विभाग के आयुक्त अथवा संचालक की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल का गठन किया गया है। इसमें दो शासकीय सदस्य और दो अशासकीय सदस्य शामिल किए गए हैं। इस आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा संस्कृति विभाग के प्रशासनिक विभाग और संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व को नोडल एजेंसी बनाया गया है।

छ.ग.प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष द्वारा मेकॉज अध्यक्ष के कार्यकारणी का गठन कर 27 सूत्रीय से संबंधित मांगो पर बैठक में चर्चा किया गया

0

आज दिनांक 24/3/22 को मेडिकल कॉलेज शहीद महेंद्र कर्मा अस्पताल डिमरापाल में छ.ग.प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार के द्वारा मेकॉज अध्यक्ष के कार्यकारणी का गठन कर और संघ के द्वारा 28 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जो पुरानी पेंशन दिए जाने की घोषणा उपरांत 27 सूत्रीय पर तथा 3 दिवसीय सामुहिक आकस्मिक अवकाश संबंधित मागों पर बैठक में चर्चा किया गया। और जिला अध्यक्ष अजय परिहार ,उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, दयानंद पटेल के उपस्थित में मेकॉज अध्यक्ष रीता नायक के द्वारा कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें निम्न नाम है- कार्यकारी अध्यक्ष- पूर्णिमा कोर्राम उपाध्यक्ष- ओमप्रकाश उइके ,कामनी ठाकुर,अमृत एक्का, देवेन्द्र ठाकुर, सुखलाल नेताम, सुनील कश्यप, हेमलता साहू, सचिव- सुनील लिमजे, सहसचिव – हीरालाल मंडावी कोषाध्यक्ष- रूचि देवांगन सहकोषाध्यक्ष- सुमन सहगल मीडिया प्रभारी- शकुन नाग प्रवक्ता- बीजू नेताम कार्यकारी सदस्य- सलाखा नैनवानी, अशोक कौशिक, तेजराम नेताम, राजेश कवर, संतोष भारद्वाज, रोहित साहू, पवन साहू, गुलाब सिंह गुजराल शार्दूल, राजेश अग्रवानी, संजय दास, टिका कश्यप, मोनू, दीवान, चेतन कश्यप, रीना तिर्की, प्रियंका रानी, मोनू शशिधरण, विजय डहरिया, ममता साहू, ज्योति, अम्बिका ,सकूनलता नाग, सभी स्टॉफ शामिल रहे।

बेहतर कार्यप्रणाली से करें सकारात्मक छवि का निर्माण:-कमिश्नर श्याम धावड़े

0

संभाग स्तरीय राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

जगदलपुर, 24 मार्च 2022/ संभागायुक्त श्याम धावड़े ने बेहतर कार्यप्रणाली से शासन-प्रशासन की सकारात्मक छवि बनाने पर जोर दिया। गुरुवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में आयोजित संभागस्तरीय राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग प्रशासन का आधार स्तंभ है। कमिश्नर धावड़े ने कहा कि बस्तर संभाग में पदस्थापना को अपना सौभाग्य समझकर क्षेत्र में बेहतर कार्य करके दिखाएं जिससे आदिवासी बाहुल्य बस्तर की जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर प्राप्त हो। सभी राजस्व अधिकारी अनुसूचित क्षेत्र में लोकसेवक के रूप में संवेदनशील होकर निष्ठापूर्वक कार्य करें। उन्होंने राजस्व के मूल कार्य को व्यवस्थित व भू प्रबंधन की जिम्मेदारी को सुनिश्चित करें।

संभाग स्तरीय समीक्षा सह प्रशिक्षण कार्यशाला में कमिश्नर धावड़े ने बस्तर वंनांचल में वन अधिकार मान्यता पत्र, देवगुड़ी व्यवस्था का संरक्षण और सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र को शासन की महत्वपूर्ण योजना बताते हुए राजस्व अधिकारियों को पूरी रुचि के साथ इनके क्रियान्वयन पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में धावड़े ने वन अधिकार कानून लागू करने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम वासियों को सर्वाधिक रूचि व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र की होती है। बस्तर अंचल के कई क्षेत्र में विशेष पिछड़ी जनताति निवास करती है उनको विशेष प्राथमिकता देकर कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने वन अधिकार ऋण पुस्तिका का वितरण कार्य में लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए साथ ही डोर टू डोर सर्वे कर दो माह में वितरण सुनिश्चित करने कहा। इस कार्य को सभी दण्डाधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग और समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वन अधिकार से संबंधित रिकार्ड को अपडेट करते हुए खसरा का भूईयां पोर्टल में जानकारी अद्यतन करने कहा। इसके अलावा वन अधिकार मान्यता पत्रक धारियों का किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के कार्य में प्रगति लाने तथा जिले में एफआरए सेल का गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि एफआरए हितग्राहियों के लिए मनरेगा के समन्वय से आजीविका संसाधनों का विकास किया जाए।

बैठक में कमिश्नर धावड़े ने अंचल के आस्था के प्रमुख केन्द्र देवगुड़ी की व्यवस्था के विकास के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर वनांचल में देवगुड़ी एक जीवित परम्परा का हिस्सा रहा है। देवगुड़ी और मातागुड़ी में अंचल के निवासी स्थानीय रीति-रिवाज से पूजा करते है। यहां हर नई फसल का त्यौहार मनाया जाता है। शासन की मंशानुसार देवगुड़ी को सरंक्षित करना है। स्थानीय देवस्थल का निर्धारण करने का कार्य राजस्व अधिकारी का संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग में घोटूल एक सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक प्रशिक्षण का केन्द्र रहा है। इसी प्रकार पुरातात्विक धरोहर स्थलों तथा मृत्यु स्थल पर पत्थर को स्मारक लगाना आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने व देवस्थल में अतिक्रमण को रोकने के लिए इन प्रमुख स्थलों का खसरा कैफियत कालम में जमीन को दर्ज किया जाए। शासन द्वारा देवगुड़ी के संरक्षण-संवर्धन हेतु 5 लाख की राशि दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा देवगुड़ी के लिए अन्य मदों की राशि का कन्वर्जेश के तहत अन्य विकास कार्य किया जाना चाहिए। श्री धावड़े ने दन्तेवाड़ा जिले के गामावाड़ा में देवगुड़ी के संरक्षण हेतु किए गए कार्य की सराहना किए।

समीक्षा बैठक में सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र की समीक्षा की गई तथा इसके क्रियान्वयन में हो रही समस्याओं के संबंध में एसडीएम तथा जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा किया गया। धावड़े ने कहा कि शासन के प्रावधान के अनुसार सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में 2013 से सरलीकरण किया गया है। उसी के आधार प्रमाण पत्र जारी किया जाए। किसी भी व्यक्ति को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाए। बेवजह दस्तावेज रिकार्ड के लिए परेशान नहीं किया जाए। जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी के प्रस्तुतकार को सभी नियम कानून की जानकारी होना चाहिए। अभियान चलाकर सामाजिक प्रास्थिति प्रमाण पत्र कार्य को किया जाए। वापिस आवेदन को फालोअप लेकर निराकृत किया जाए।

इसके अलावा राजस्व न्यायालय प्रकरण, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, शासकीय भूमि का आबंटन, अतिक्रमण एवं व्यावस्थापन रिकार्ड रूम को व्यवस्थित सीलिंग एक्ट का सतत कार्यवाही जैसे विषयों पर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, एसपी वैध ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर कांकेर जिला प्रशासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के निराकरण तथा योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की सराहना की गई। इस अवसर पर सातों जिला के अनुविभागीय दण्डाधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी, वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ उपस्थित थे।

बाबा भंगाराम फागुन मेला ग्राम मावलीगुड़ा में आयोजन

0

बस्तर ….।विकासखंड बस्तर के अंतर्गत ग्रामपंचायत मावलीगुड़ा में बाबा भंगाराम फागुन मेला का आयोजन शुक्रवार के दिन को शुभारंभ होगा इस मेले में 24के गांव के देवी देवताओं को आगमन हेतु न्योता दिया गया है क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों के बीच पहली बार ग्राम मावलीगुड़ा में फागुन मेला का शुभारंभ होने जा रहा है जिसका आनंद लेने के लिए बस्तर जिले के दूर-दूर के लोगों की भीड़ उमढ़ रही है। इस वर्ष मेला का भव्य शुभारंभ के चलते पारंपरिक मुर्गा लड़ाई एवं छोटे बड़े झूलों का सौंदर्य दृश्य परिलक्षित हो रही है।साथ ही ग्रामवासी एवं समस्त मेला समिति के पदाधिकारी के द्वारा आगंतुकों का स्वागत हेतु पूरी तैयारी की जा रही है।

कमिश्नर और कलेक्टर ने की बादल एकेडमी के कार्यों की समीक्षा

0

जगदलपुर, 24 मार्च 2022/ कमिश्नर श्याम धावड़े तथा कलेक्टर रजत बंसल ने बादल एकेडमी के कार्यों की समीक्षा की। कमिश्नर धावड़े ने यहां बादल एकेडमी के स्थापना पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि इससे बस्तर की विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति का संरक्षण और संवर्धन होगा। उन्होंने बस्तर की विभिन्न जनजातीय संस्कृति के संरक्षण के लिए समय-समय पर संभागस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताते हुए इसके लिए बादल एकेडमी के माध्यम से पहल किए जाने पर जोर दिया।

कलेक्टर रजत बंसल ने बादल एकेडमी में संचालित गतिविधियों की जानकारी विस्तारपूर्वक देते हुए बताया कि यहां बस्तर की विभिन्न जनजातीय संस्कृति से जुड़े नृत्य, कला, संगीत, भाषा-बोली, लोक परंपराएं आदि के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर बादल एकेडमी की नोडल अधिकारी व सहायक कलेक्टर सुरुचि सिंह, एसडीएम दिनेश नाग, आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त विवेक दलेला, बादल एकेडमी के प्रभारी विजय सिंह सहित संचालन समिति के सदस्य उपस्थि थे।

13वां फैजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2022 – छत्तीसगढ़ की ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जीता रजत पदक

0

मुख्यमंत्री बघेल और समाज कल्याण मंत्री भेंड़िया ने दी बधाई

रायपुर, 24 मार्च 2022/ छत्तीसगढ़ के महासमुंद की दृष्टिबाधित धावक ईश्वरी निषाद ने दुबई में आयोजित 13वें फैजा इंटरनेशनल एथलेटिक चैंपियनशिप के अंतर्गत वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2022 में बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीता। ईश्वरी ने 400 मीटर की दौड़ एक मिनट 25 सेकंड में पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही ईश्वरी इस साल अक्टूबर में चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई पैरा खेलों के लिए न्यूनतम मानक योग्यता हासिल करने में सफल हो गई हैं। विश्व स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया ने ईश्वरी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उल्लेखनीय है कि मंत्री भेंड़िया ने विगत पांच मार्च को राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में सुश्री ईश्वरी को राष्ट्रीय स्तर पर पैराएथलेटिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया था। इसके साथ ही उन्होंने कुमारी ईश्वरी निषाद के खेलने के लिए दुबई जाने का खर्च विभाग द्वारा वहन करने की घोषणा की थी।

सुश्री ईश्वरी निषाद, फॉर्चून फाउण्डेशन नेत्रहीन विशेष विद्यालय, बागबाहरा, जिला महासमुंद में अध्ययनरत हैं। उसने वर्ष 2021-22 में बैंगलोर सांई प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित 3तक इंडिया नेशनल ओपन पैरा एथलेटिक चैम्पियनशीप में 200 मीटर रेस में स्वर्ण पदक पाकर देश को गौरवान्वित किया है। ईश्वरी दुबई से लौटने के बाद इस माह की 27 तारीख को नई दिल्ली से ओड़िसा के लिए रवाना होंगी। वह भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले 20वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेंगी।

सुश्री ईश्वरी मूलतः महासमुंद जिले के बागबाहरा तहसील के सम्हर गांव की रहने वाली है। उनके माता-पिता मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। कमजोर आर्थिक स्थिति और शारीरिक अक्षमता के बावजूद ईश्वरी ने खुद को साबित किया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS