City Media - Page 1206 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1206

शादी समारोह में पार्किंग पर खडी गाडियाॅ की चोरी करने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढे

0

🔅 मोटर सायकल चोर गिरोह पर बस्तर पुलिस की कार्यवाही।

🔅 02 मोटर सायकल चोर कोतवाली पुलिस के हत्थे चढे।

🔅 महावीर भवन एवं गणपति रिसोर्ट से की गई थी मोटर सायकल चोरी।

🔅 आरोपियो के कब्जे से 02 मोटर सायकल बरामद।

🔅 शादी समारोह में पार्किंग पर खडी गाडियाॅ की हुई थी चोरी।

🔅 जप्त-02 मोटर सायकल ( सीजी-17-केए-3160 एवं सीजी-17-केएन-8707)

🔅 अनुमानित कीमत 01 लाख रूपये।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 02 मोटर सायकल चोर को पकडकर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। पूर्व में शहर में अलग-अलग स्थानो में मोटर सायकल चोरी की शिकायते मिली थी जिस पर थाना कोतवाली में चोरी संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया।

प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा, अति0पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर माल-मुल्जिम की पता तलाश किया जा रहा था दौरान विवेचना के उक्त मोटर सायकल के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को नयामुण्डा क्षेत्र में देखा गया है। जिस पर पतासाजी हेतु गठित टीम के द्वारा घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियो को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम मो. आशिफ अहमद निवासी प्रतापगंज पारा, 2. ताजिन्दर सिंह बरार उर्फ सोनु निवासी मदर टेरसा वार्ड दोनो निवासी जगदलपुर का होना बताए । जिनके पास मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-केएन-8707 मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को महावीर भवन से नवम्बर 2021 में चोरी करना स्वीकार किया गया। जिस पर कोतवाली में अपराध क्रमांक 421/2021 कायम किया गया था एवं दोनो से पूछताछ करने पर बताए कि माह नवम्बर 2021 में गणपति रिसोर्ट से मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-केए-3160 को चोरी करना स्वीकार किये है। जिस पर अपराध क्रमांक 400/2021 कायम किया गया है। दोनो आरोपियो के कब्जे से 02 मोटर सायकल क्रमांक सीजी-17-के एन-8707 एवं सीजी-17-के ए- 3160 को जप्त किया गया है। दोनो आरोपियो शादी समारोह में पार्किंग में खडी गाडियो को चोरी करना बताए है। जप्तशुदा गाडियों की अनुमानित कीमत 01 लाख रूपये आंकी गई है। दोनो आरोपियो को चोरी के मामले में थाना कोतवाली द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक – एमन साहू
उप निरी. – होरीलाल नाविक
सउनि. – नरहरि वैष्णव
प्र.आर. – पुनीत शुक्ला
आरक्षक – भूपेन्द्र नेताम, युवराज ठाकु

बस्तर की बेटी वंदना दंतेवाड़ा में महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बना रही

0

बस्तर/दंतेवाड़ा – एकता महिला कलस्टर संगठन चितालंका स्वयं सहायता समूह दंतेवाड़ा के गांवों में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रोजेक्ट रिसोर्स पर्सन (पी आर पी) वंदना ठाकुर अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जैसे बिहड़ इलाकों में महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों में जोड़ना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में किसी चुनौती से कम नहीं वंदना ठाकुर कहते हैं कि स्थानीय लोगों को उनके स्थानीय बोली भाषा में समझाया जाता है फिर उन्हें किस तरह से स्वयं आत्मनिर्भर होना है आदि बताया जाता है इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का जीवन स्तर पहले से बेहतर बन रहा है। आत्मनिर्भर महिलाएं घर संचालन में सहयोग प्रदान कर रही हैं। आत्मनिर्भर बनने से महिलाओं के जीवन में खुशियां आ रही हैं।

दंतेवाड़ा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण सिमेंट पोल निमार्ण हर्बल गुलाल निर्माण मृदा शिल्प कला सैनिटेरी पैड निर्माण गोठान में सब्जी भाजी उत्पादन तार जाली आदि का निर्माण स्वयं सहायता समूहों के द्वारा किया जा रहा है। इसमें से 305 समूहों द्वारा विभिन्न बैंक में खाते खोले गए हैं। एकता महिला कलस्टर संगठन ग्रामीण आजीविका मिशन चितालंका की वंदना ठाकुर के अनुसार 305 समूहों के खाते बैंक की विभिन्न शाखाओं में ही संचालित हो रहे हैं। एकता महिला कलस्टर संगठन के अन्तर्गत 15 ग्राम संगठन व 305 समूहों को बैंक के माध्यम से ऋण भी उपलब्ध कराया गया है। स्वयं सहायता समूह के गठन से महिलाएं आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बन रही हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं दूसरी महिलाओं को आजीविका और स्वावलंबन के लिए अनवरत प्रेरित कर रही हैं।

बजट ब्रेकिंग – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों में जश्न का माहौल

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी सरकार का चौथा बजट पेश करते हुए राज्य सरकार की इस बजट में कर्मचारियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है, जिसे सुन प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष की लहर फैल गई है।

बता दें कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुरानी पेंशन योजना फिर से राज्य में लागू करने की घोषणा की है।
इस योजना के लागू हो जाने से राज्य के दो लाख 96 हजार अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।

आपको यहां यह भी बता दें कि यह वही महत्वपूर्ण योजना है, जिसे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने अपनी चुनावी घोषणापत्र में शामिल किया था जिसका प्रतिसाद कल उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के मतगणना पश्चात उन्हें मिलता दिखेगा।

यह वही योजना है जिसने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माथे पर पसीना ला रखा है।

बजट के कुछ अंश जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में बताया : 

* जगरगुंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अहिवारा में एनआरसी की स्थापना हेतु 45 पदों का सृजन
* अंबिकापुर एवं कांकेर मेडिकल कॉलेज में उपकरण क्रय हेतु 37 करोड़ का प्रावधान
* रायपुर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग में डेढ़ सौ पदों के सृजन हेतु प्रावधान
* मेडिकल कॉलेज रायपुर में स्नातक छात्र छात्राओं के हॉस्टल निर्माण तथा कर्मचारियों के आवास निर्माण हेतु 10.50 करोड़ का प्रावधान

* खैरागढ़ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल के भवन निर्माण हेतु प्रावधान
* मोर जमीन मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान

* नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा

* मिशन अमृत 2.0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान
* खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने राजीव युवा मितान क्लब के लिए 75 करोड़ का प्रावधान
* ग्रामीण क्षेत्रों में 11664 एवं नगरीय क्षेत्रों में 1605 क्लबों का किया जाएगा गठन
* रायपुर के लाभांडी में निर्माणाधीन टेनिस अकादमी में सेटअप एवं फर्नीचर उपकरण हेतु 1करोड़ 70 लाख का प्रावधान
* जिला पंचायत विकास निधि योजना में 22 करोड़ का प्रावधान

* जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान
* जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में की गई वृद्धि

* जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया
* जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 किया गया
* जिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया
* 5 पुलिस चौकी मारो ,जेवरा -सिरसा , नैला, खरसिया और वाड्रफनगर का थाने में किया जाएगा उन्नयन, 226 नवीन पदों के सृजन का प्रावधान
* 300 नग बुलेट प्रूफ जैकेट क्रय हेतु तीन करोड़ का प्रावधान
* वाटर कूलर हेतु एक करोड़ 58 लाख तथा समस्त थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाने हेतु 25 करोड़ का प्रावधान
* राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को वापस बहाल करने की घोषणा

पुराने नर्सिंग हॉस्टल परिसर में मिली अज्ञात लाश, तफ़्तीश में जुटी पुलिस

0

जगदलपुर – बोधघाट थाना क्षेत्र के शांति नगर में आज बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

शांति नगर में स्थित दंतेश्वरी कन्या महाविद्यालय के सामने पुराने नर्सिंग हॉस्टल के परिसर में आज एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। सूचना मिलते ही बोधघाट टीआई लालजी सिन्हा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि लाश लगभग दो से तीन दिन पुरानी है। मृतक की उम्र करीबन 40 – 41 वर्ष आंकी गई है। पुलिस ने लाश के पास से कुछ कपड़े बरामद किया है। वहीं पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुट गई है। इसके साथ पुलिस ने लाश को सुरक्षित रखने मेकॉज के लिए रवाना कर दिया है।

न्यायपुरुष भूपेश बघेल ने शासकीय सेवकों का भविष्य सुरक्षित कर दिया -परिहार

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में बजट भाषण के दौरान पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा का बस्तर के स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया है। परिहार ने मुख्यमंत्री बघेल से पूर्व में मांग करते हुए कहा था कि राज्य के समस्त कर्मचारियों, अधिकारियों की जरूरतों और उनकी भावना के अनुरूप पुरानी पेंशन योजना लागू कर शासकीय सेवकों को भी समाज के विभिन्न वर्गों की तरह न्याय प्रदान करें।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा पर आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि न्याय पुरुष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के समस्त शासकीय सेवकों को न्याय देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस फैसले से शासकीय सेवक सेवा निवृति के बाद आजीविका के साधन न्याय आधारित पेंशन के जरिये प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नवीन पेंशन योजना से सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों का गुजारा संभव नहीं हो सकता था। मुख्यमंत्री के इस उदार निर्णय से राज्य के शासकीय सेवक अपने भविष्य के लिए निश्चिंत हो गए हैं।

छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की मांगे हुई पूरी, संघ ने प्रदेश के मुखिया का जताया आभार

0

रायपुर – अभी कुछ दिनों पूर्व ही छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा लंबित मांगों को लेकर संघ के कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था । प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मांगों को सहर्ष स्वीकार किया जिससे समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ में हर्ष का माहौल है इसके साथ ही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह परिहार एवं संघ के समस्त सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है ।

75 वीं आजादी का अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक

0

बालोद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वाधान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया था। जिसमें नगर की वरिष्ठ महिलाएं डीएसपी नवनीत कौर जी, डिप्टी कलेक्टर शिल्ली थॉमस, बालोद जिला पंचायत के अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरे जी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी चन्द्रप्रभा सुधाकर, जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा दीपा साह, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ग्रामीण अनिता साहू, जिलाध्यक्ष शहर महिला कांग्रेस हसीना बेगम, पूर्व अध्यक्ष नगरपालिका परिषद लीला शर्मा सभी सम्मिलित हुए तथा अपना उदबोधन सभी के समक्ष रखा।

सभा में उपस्थित सभी महिलाओ एवं अतिथिओ का स्वागत तिलक लगाकर किया गया, स्वागत नृत्य के पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को स्वर्ग बनाने का कार्य केवल मां ही कर सकती है वही प्रथम गुरू है आज साधू संन्यासी नारी को नर्क का द्वार कहते है परतु परमपिता परमात्मा पुनः नारी के व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास कर नारी को स्वर्ग का द्वार कहा है। आज नारी हर क्षेत्र में आगे है- भौतिक क्षेत्र, बौध्दिक क्षेत्र, भावनात्मक क्षेत्र, नैतिक क्षेत्र, और आध्यात्मिक क्षेत्र, सभी क्षेत्रो में नारी ने आज अपना परचम लहराया है।

सभा में उपस्थित बालोद जिले की डीएसपी नवनीत कौर जी ने कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा प्रयास करना चाहिए जिससे सबको खुशियां मिले किसी को भी दुख न पहुंचे हमें दूसरो को शांति का दान देना है। तत्पश्चात बालोद जिले के डिप्टी कलेक्टर शिल्ली थामस जी ने कहा नारी वो शक्ति है वो सम्मान है जो दुनिया की आधी आबादी है जो सब पर भारी है वही शक्ति नारी है। मुख्य संचालिका बी. के. विजयलक्ष्मी दीदी जी ने पूर्व समय में महिलाओ की दयनीय स्थिति का वर्णन करते हुए कहा कि माताओ की स्थिति को ऊंचा उठाने के लिए स्वयं निराकार परमात्मा शिव सन् 1936 में साधारण मनुष्य तन का आधार लेकर माताओ और बहनो के व्यक्तित्व का, चरित्र का विकास कर ज्ञान का कलश उन पर रखकर भारत को स्वर्ग बनाने का कार्य 86 वर्षो से कर रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिओ एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रो में कार्यरत पदाधिकारी जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू एवं गनेश्वरी सिन्हा, नगर पालिका पार्षद चमेली साहू, ज्योति शर्मा, दीप्ति शर्मा, पद्मनी साहू, चिदाकाश आर्य सरपंच भे. नवगांव, समाज सेविका भगवती सोनकर एवं रश्मि दुबे, सत्या गावरे ग्रामीण महिला मोर्चा की अध्यक्ष, मोहिनी देवांगन महामंत्री महिला मोर्चा, हितेश्वरी गौतम शहर अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व पार्षद अबिका यादव एवं सुनीता मनहरण को सौगात एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभा में उपस्थित सभी महिलाओ को प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is diyabati.jpg

बस्तर पुलिस के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर की गई अनूठी पहल

0

बस्तर – बस्तर आईजी एवं एसपी के निर्देशानुसार बस्तर पुलिस के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक अनूठी पहल की गई। इनमे उन महिलाओं को जो साल भर स्वावलम्बी होकर अपना घर चलाने में सहयोग देने के लिए चौक-चौराहों- दुकनो पर कार्यरत हैं उन्हें बस्तर पुलिस के द्वारा गुलाब का फूल देकर उनके कार्यक्षेत्र में जा कर सम्मानित किया गया।

बस्तर पुलिस ने पुलिसकर्मियों की एक रैली का आयोजन किया, जिसमें पुलिस बैंड थाने का बल- महिला एवं पुरुष, DRG के जवान जो जंगलो में नक्सल मोर्चे पर तैनात होते हैं एवं सभी अधिकारी सम्मिलित थे। “She Force” एवं “He Force” के थीम पर यह रैली आधारित रही |

साथ ही पुलिस ने इस रैली के माध्यम से छत्तीसगढ़ शाशन का “अभिव्यक्ति” app जो महिला सुरक्षा से सम्बंधित है के प्रति जागरूक किया तथा app download करने का अनुरोध किया।

महिला फेडरेशन किरंदुल ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

0

महिलाओं के लिए की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं, विजेताओं को दिए आकर्षक ईनाम

किरंदुल – किरंदुल में बरसों से महिलाओं के हितों की रक्षा एवं अधिकार के लिए गठित छत्तीसगढ़ महिला फेडरेशन किरंदुल द्वारा प्रतिवर्ष नगर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है। इसी तारतम्य में इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही शानदार तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के फुटबॉल ग्राउंड में महिलाओं के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। आज 8 मार्च को नगर में महिलाओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई। रैली का समापन इंद्रजीत सिंह भवन में किया गया। वहां महिला फेडरेशन के संरक्षक का. बसंत रानी संधू द्वारा महिला फेडरेशन का झंडा रोहन किया गया। उसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण व सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला फेडरेशन के संरक्षक का. बसंत रानी संधू एवं विशिष्ट अतिथि प्रेरणा महिला समिति के अध्यक्ष गौतमी बंछोर अन्य अतिथियों में भावना सक्सेना (उपाध्यक्ष नगर पंचायत कोड़ेनार), मीरा तिवारी (महिला मुक्ति मोर्चा की अध्यक्ष) अनिल राजी मोल (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) सुनीता ठाकुर (हल्बा समाज) का. धनमती शंकरन, लक्ष्मी देवी, पांडे वरिष्ठ कार्यकर्ता महिला फेडरेशन एवं सुकमा से आए महिला फेडरेशन की नेत्री एवं सरपंच का. मंजू कवासी को मंच पर आसीन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भावना सर्वदे द्वारा किया गया। मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए महिलाओं के उपलब्धि, सम्मान एवं अपने विचारों को उनके साथ साझा किया।

इस मौके पर संयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव राजेश संधू एवं अध्यक्ष के साजी भी विशेष रूप से आमंत्रित थे। मुख्य अतिथि के संबोधन के बाद महिलाओं एवं बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मधुकर सितापराव द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति की गई। वहीं राधे ने कविताओं से महिलाओं का सम्मान किया। तत्पश्चात महिला फेडरेशन द्वारा कराए गए विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुए विजेताओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त कर नगर के ब्यूटीशियन उषा साहू ने हाल ही में छत्तीसगढ़ ब्यूटीशियन एंड टेलेंट का खिताब अपने नाम कर नगर को गौरवान्वित किया। उनके इस उपलब्धि के लिये महिला फेडरेशन द्वारा इस मंच में उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था महिला फेडरेशन द्वारा की गई थी। सारे कार्यक्रम में महिला फेडरेशन के अध्यक्ष कांता सचिव विमला भंडारी एवं महिला फेडरेशन के सभी साथियों ने तन मन धन से हिस्सा लेते हुए इस पूरे कार्यक्रम को शानदार ढंग से सफल बनाया।

श्रमिक संघ “इंटक” द्वारा धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

0

विभिन्न प्रतियोगिताएं कराकर विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

महिलाओं द्वारा निकाली गई मशाल रैली

किरंदुल – लौह नगरी किरंदुल एनएमडीसी परियोजना में मजदूरों के हितों के लिए गठित मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन “इंटक” ने अपने कार्यालय श्रमिक सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता केक बनाओ प्रतियोगिता रस्सा खींच की प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें क्रमशः प्रथम पुरस्कार 2000 द्वितीय पुरस्कार 1500 तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए रखी गई थी।

नगर परिवार की प्रत्येक आयु वर्ग की छात्राओं, गृहणियों द्वारा अपनी प्रतिभा तथा अभिव्यक्ति को आकर्षक एवं स्वादिष्ट केक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। केक प्रतियोगिता के निर्णायक गण सुविख्यात शेफ प्रतिमा पाल, शुभम दत्ता, आनंद साय पाल थे। ततपश्चात मातृशक्तियों के दो समूहों के मध्य रस्सा खींच प्रतियोगिता आयोजित की गई। मातृशक्तियों कि शक्ति के आगे मजबूत रस्सा भी नतमस्तक हो गया, और मध्य से विखंडित होने के कारण दोनों दलों को विजयी घोषित कर दिया गया। ततपश्चात मातृशक्तियों की जागरूकता एवं शक्ति की प्रतीक स्वरूप विशाल मशाल रैली निकाली गई। इस रैली का समापन श्रमिक सदन में किया गया। पूरे कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक समारोह का आयोजन के साथ किया गया। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी बड़े बचेली अरुण सोम, विशिष्ट अतिथि शा अरविंद महाविद्यालय की प्राचार्य शारदा दर्रो, मीना मंडावी, कश्यप, नीति सिंह के करकमलों से पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को मेटल माइन्स वर्कर्स यूनियन शाखा किरंदुल के अध्यक्ष विनोद कश्यप, सचिव ए. के. सिंह द्वारा बधाई दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनियन के समस्त मातृशक्तियों, सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

MOST POPULAR

HOT NEWS