City Media - Page 1267 of 1855 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1267

युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री को दिखाया काला झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

जगदलपुर:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर प्रवास के दौरान युवा मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन के दौरान काला झंडा दिखाया है, झंडा दिखाने के दौरान सभी युवा मोर्चा के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी सदस्यों को बोधघाट थाना लाया गया है।


मामला जगदलपुर शहर के संजय गाँधी वार्ड का था जहाँ की जनता के द्वारा कांग्रेस की पार्षद कोमल सेना के ऊपर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 47 लोगो से लगभग 10 लाख से अधिक अवैध वसूली गबन का आरोप लगाया गया है, जिसको ले कर भाजपा द्वारा लगातार अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जा रहा है। अब तक एफआईआर दर्ज ना होने के कारण युवा मोर्चा ने आज जगदलपुर शहर के चाँदनी चोक इलाके से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले को काला झंडा दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया है।


इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, महामंत्री बसंत कश्यप , आनंद झा, सूर्यभूषन सिंह, शिरीष मिश्रा, आलेख तिवारी थे।

भोपालपटनम- तहसीलदार, दुकानदार सहित छः कोरोना पॉजिटिव दुकान को किया गया बंद

0

भोपालपटनम ।
कोरोना ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है तहसीलदार कोरोना संक्रमण के शिकार हो गए है उनके साथ सोमवार को कपड़ा व्यापारी के घर मे कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि हुई है। वही और तीन मरीज मिले है।


ट्रू-नाट आरटीपीसीआर के जो सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए थे उनकी रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए आए हैं। जिनमें भोपालपटनम तहसीलदार भी शामिल हैं।
श्रीराम होलसेल के कपड़ा व्यापारी के घर मे दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले है। जानकारी के अनुसार कपड़ा व्यापार को दुकान बंद करने को कहा गया है व इन सभी को स्वस्थ विभाग द्वारा दवाई देकर होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। व्यापारी के संक्रमण की खबर मिलते ही व्यापारी जगत व नगर में हड़कंप मच गया है। संपर्क में आए लोगो की सेम्पल लिए जा रहे है।

आज से बंद हो गए स्कूल।

इधर बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कल कलेक्टर बीजापुर ने नगर के 17 स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। ऑनलाइन क्लास लगाने के आदेश किया गया है। नगर में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है जिसको देखते हुए स्वस्थ अमला सतर्क है।

बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम और शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपक बैज

0

बस्तर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यक्रम और शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद दीपक बैज ।

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी गई महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र और FIR करने की लगाई गुहार

0

प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ठगी गई महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र और FIR करने,की लगाई गुहार !


पत्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं ने पुलिस कप्तान से निवेदन किया है कि हम संजय गांधी वार्ड जगदलपुर की लगभग ४० से अधिक पीड़ित महिलाओं ने लिखित रूप से पत्र देकर दिनांक सोलह जनवरी और सतरह जनवरी 22 को बोधघाट थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी ,जिसमें बताया गया था कि किस प्रकार से हमारे वार्ड की पार्षद कोमल सेना ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने हेतु 25-25 हज़ार रुपया वसूल लिये थे ! लगभग डेढ़ वर्ष तक गुमराह होने के बाद हमने नगर निगम आयुक्त से गुहार लगायी तो उन्होंने बताया कि आपको इसकी पात्रता नहीं है !हम लोगों ने 16 तारीख़ को पार्षद से अपने पैसे लौटाने का निवेदन किया तो कोमल सेना तथा उसका पति सूजीत सेना गुंडागर्दी हाथापाई करने और जान से मारने की धमकी देने लगा ! और वो तुम्हारा पैसा भी वापिस नहीं करुँगी बोल कर अपमानित करने लगी ! वार्ड से तुमको बाहर कर दूंगी और वार्ड में नहीं रहे दूंगी यह भी उसके द्वारा कहा गया था !


गरीब एवं शोषित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में कहा है जिसकी जानकारी हमने आपको 21 जनवरी को मिलकर इस संबंध में पूरी व्यथा सुनाई थी और आपसे प्रथम सूचना रिपोर्ट FIR करने का निवेदन किया था ! हम लोगों ने अड़तीस लोगों का बयान भी दर्ज करवाकर शपथ पत्र भी थाने में सुपुर्द कर दिया है और रिपोर्ट दिनांक को ही बतौर सबूत वॉट्सऐप पर भी एवं पेनड्राइव के माध्यम से भी जो ऑडियो वीडियो हमारे पास रिकॉर्ड किए गए थे वह भी दिया गया है !
पत्र में पुलिस कप्तान से निवेदन किया गया है कि आज दस दिन बाद भी अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है जिसके कारण नातो उन्हें न्याय मिल पा रहा है और उन्हें सुरक्षा का ख़तरा हमेशा बना हुआ है ! आप FIR शीघ्र कराने का निर्देश दे कर दोषियों पर ठोस दंडात्मक कार्रवाई करने का निवेदन पत्र में किया गया है !


पत्र के साथ दिनांक 16 व 17 जनवरी को थाना बोध घाट में दिए गए आवेदन एवं सभी के शपथ पत्र को संलग्न किया गया है !!


पत्र में सभी पीड़ित 40 महिलाओं की तरफ़ से झरना बघेल,सविता जानी,सिमरन नाग,संजुक्ता ,सविता पटनायक, सुभद्रा, बालिका बघेल, शिखा साहा, कलावती सेठिया, राजकुमारी हरिजन,कुमारी बेसरा आदि महिलाओं ने हस्ताक्षर किए हैं!

मुख्यमंत्री ने किया धरमपुरा क्रीडा परिसर का अवलोकन

0

बस्तर में मिलेगी खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित हो रहा है धरमपुरा क्रीडा परिसर

अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों से मिलकर की उनकी हौसला अफजाई

जगदलपुरए 25 जनवरी 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को बस्तर जिले के दौरे पर थे। मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले के धरमपुरा में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रीड़ा परिसर का अवलोकन किया और निर्माण कार्यों को प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी उपलब्ध करायी। मुख्यमंत्री ने क्रीडा परिसर में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने के बाद बस्तर के खेल शिक्षकों से भी मुलाकात की।


धरमपुरा क्रीडा परिसर का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हो रहा है । क्रीडा परिसर को खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। क्रीडा परिसर में 400 मीटर के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर हो रहा है। ट्रैक के निर्माण में विश्व के सबसे एडवांस मटेरियल का उपयोग हो रहा है। ट्रैक में इस्तेमाल होने वाला वी मैक्स नाम का मटेरियल स्विट्जरलैंड में निर्मित होता है।


बस्तर जिले के धरमपुरा में 27 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक खेल परिसर को विकसित किया जा रहा है। इस खेल परिसर में 16 करोड़ 56 लाख की लागत से 4 बडे खेलों के लिए अलग.अलग मैदान तैयार किया जा रहे हैं। यहां पर एथलेटिक्सए तीरंदाजीए वालीबालए हैंडबालए खोखोए कबड्डी के लिए इंडोर स्पोर्ट हॉल का भी निर्माण कार्य किया जा रहा है। क्रीडा परिसर में एक अलग खेल मैदान के साथ ही लांग जंपए हाई जंप के लिए भी अलग से स्थान सुरक्षित किया गया है ताकि इन खेलों के खिलाड़ियों को भी बेहतर खेल का मैदान मिल सके।
धरमपुरा क्रीडा परिसर में 7 करोड़ 46 लाख की लागत से 400 मीटर के 8 लेन एथलेटिक्स ट्रेकए 4 करोड़ 72 लाख की लागत से 200 मीटर के 6 लेन प्रेक्टिस ऐथलेटिक्स ट्रेक तथा तीरंदाजी सह ट्रेनिंग सेंटर तथा 4 करोड़ 38 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण हो रहा हैए इन निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण हो जाने पर बस्तर संभाग के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल मैदान में खेलने का अनुभव मिलेगा और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में भी निखार आएगा।


क्रीडा परिसर में तैयार हो रहे पैवेलियन में एक साथ 1550 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। यहां पर खेल देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है जिसमें एक साथ 340 चार पहिया वाहनों की पार्किंग हो सकेगी। क्रीड़ा परिसर में एथलेटिक्स ट्रैक के निर्माण हो जाने से यहां पर ट्रैक एंड फील्ड के सभी स्पर्धाओं का आयोजन हो सकेगा।


छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली बार हो रहा है कि एथलेटिक्स के 400 मीटर मेन ट्रेक के साथ ही 200 मीटर के वार्मअप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण भी किया जा रहा है। वर्तमान में यह सुविधा छत्तीसगढ़ में सिर्फ बस्तर में ही उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा सांसद बस्तर दीपक बैज बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल संसदीय सचिव रेखचन्द जैन महापौर सफीरा साहूए क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार मछुवा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद नगर निगम की सभापति कविता साहू कलेक्टर रजत बंसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधीए खेल प्रशिक्षक एवं खेल जगत जे जुड़े लोग उपस्थित थे।

भुवनेश्वर बघेल को मिली प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

0

भानपुरी ।सोमवार को छतीसगढ़ एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग मे नयी नियुक्तियां की गयी जिसमें बस्तर संभाग से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश सह समन्वयक एवं नारायणपुर विधायक सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। भुवनेश्वर बघेल बहुत ही कम समय में सोशल मीडिया मे एक अलग पहचान बना कर युवा छात्र नेता के रूप मे उभर कर सामने आ रहे हैं। इससे पहले भुवनेश्वर बघेल जिला समन्वयक का दायित्व भी निभा चुके है। बस्तर जिला अंतर्गत बड़े अलनार निवासी भुवनेश्वर बघेल सोशल मीडिया के माध्यम से शासन की नीतियों और एनएसयूआई के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते है साथ ही सामाजिक क्षेत्र मे भी बघेल बहुत सक्रिय रहते हुए समाज सेवा मे लगे रहते है और वर्तमान मे सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक ईकाई बस्तर युवा प्रभाग के मीडिया प्रभारी का जिम्मेदारी भी सम्भाल रहे है।नयी जिम्मेदारी मिलने पर भुवनेश्वर बघेल को शीर्ष नेताओं और स्थानीय विधायक, जनप्रतिनिधियों ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की। भुवनेश्वर बघेल ने नवीन दायित्व मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, एनएसयूआई सोशल मीडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य भगत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, अध्यक्ष नीरज पांडे, बस्तर सांसद दीपक बैज, नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष असलम मिर्जा, संघठन प्रभारी सचिव शान. सैफी एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संघठन ने जो जिम्मेदारी दी है पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और संघठन को एक नयी ऊचाईयों तक ले जाने मे अपनी सहभागिता दूँगा।

भोपालपटनम में 17 स्कूल बंद कलेक्टर ने किया आदेश, अब घर से ही होगी ऑनलाइन पढ़ाई।

0

भोपालपटनम
कल देर शाम कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने आदेश जारी कर कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिले के प्राथमिक व माध्यमिक शालाओ को बंद करने का आदेश जारी किया है। नगर पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत संचालित समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के सत्रह स्कूल आगामी आदेश पर्यंत तक बंद रखे जाएंगे।

इस स्कूलों को किया बंद।

प्राथमिक शाला रालापल्ली, पूर्व माध्यमिक शाला रालापल्ली,प्राथमिक शाला नयापारा भोपालपटनम,कन्या पूर्व माध्यमिक शाला भोपालपटनम,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भोपालपटनम,बालक पूर्व माध्यमिक शाला भोपालपटनम,बालक प्राथमिक शाला भोपालपटनम,कन्या प्राथमिक शाला भोपालपटनम,प्राथमिक शाला मंदीरपारा भोपालपटनम,बालक आश्रम भोपालपटनम,सीबीएसई स्कूल PS भोपालपटनम,सीबीएसई MS भोपालपटनम,डीएवी उल्लूर (केवल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक),मधुवन स्कूल भोपालपटनम,सरस्वती शिशु मंदिर भोपालपटनम (केवल प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक),क्रियेटिव स्कूल भोपालपटनम,गौरव पब्लिक स्कूल भोपालपटनम को बंद किया गया है।

आश्रम शालाएं रहेंगे चालू।

कोविड नियमो का पालन करते हुए आवासीय विद्यालय के बच्चों को घर नही भेजकर आश्रम से ही ऑनलाइन क्लास जारी रहेगी। स्कूल बंद होने से सैकड़ो बच्चे ऑनलाइन के जरिये क्लास में शामिल होंगे।

ऑनलाइन मोहल्ला क्लास लेने की तैयारी

सीएससी श्रीनिवास एटला व कमल सिंह कोर्राम ऑनलाइन शालाओ की निगरानी करेंगे श्रीनिवास एटला ने बताया कि शालाओ को संचालित करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है 27 जनवरी से गूगल मिट के जरिए ऑनलाइन क्लास लगाए जाएंगे। इसके आलावा मोहल्ला क्लास लगवाने की भी तैयारी चल रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ के सबसे पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण

0

इंद्रावती नदी की पूजा-अर्चना कर मांगा प्रदेश की खुशहाली का आशीर्वाद

जगदलपुर, 25 जनवरी 2022/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर के समीप बालीकोंटा में लगभग 54 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित प्रदेश के पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण विधिवत पूजा कर किया। इस अवसर पर उन्होंने इंद्रावती नदी की आरती तथा पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने नदी तथा अन्य जलस्त्रोतों की स्वच्छता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए प्रदेश के सबसे पहले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए उन्होंने बस्तर जिला प्रशासन और महापौर श्रीमती सफीरा साहू के नेतृत्व में जगदलपुर नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन कर तकनीकी संबंधी जानकारी भी ली।

महापौर सफीरा साहू ने मुख्यमंत्री बघेल के जलस्त्रोतों के संरक्षण के लिए चलाए जा रहे नरवा कार्यक्रम की प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को शीघ्र पूर्ण करने की प्रेरणा मिली है। मुख्यमंत्री बघेल के करकमलों से ही इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की आधारशिला अगस्त 2019 में रखी गई थी, वहीं इस प्लांट के निर्माण में मिले सतत मार्गदर्शन और सहयोग से इसका निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा जिया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।


मुख्यमंत्री बघेल को इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण में प्रयुक्त तकनीकी के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर रजत बंसल ने बताया कि बालीकोंटा में अमृत मिशन योजनातंर्गत 25 एमएलडी क्षमता के सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लगभग 180 लाख लीटर प्रदूषित पानी रोज दलपत सागर और इंद्रावती नदी में जाकर मिलता है। इस पानी में मौजूद बैक्टिरिया, टर्बिडिटी और बढ़े हुए पीएच मान के कारण यह पानी दलपत सागर और इंद्रावती नदी के पानी को प्रदूषित कर देता था। शहर के इस गंदे पानी के शुद्धिकरण के लिए लगभग 10 किलोमीटर लंबे पाईपलाइन के माध्यम से इसे बालीकोंटा पहुंचाया जा रहा है, जहां निर्मित प्लांट में तीन चरणों में इस पानी के शुद्धिकरण के बाद इसे इंद्रावती नदी में छोड़ा जाएगा।अमृत योजना के तहत निर्मित इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्रतिदिन 250 लाख लीटर पानी को साफ किया जा सकता है। शुद्धिकरण के बाद इस पानी को वापस इंद्रावती नदी में छोड़ने पर नदी के जलस्तर में आ रही कमी की समस्या से भी निजात मिलेगी। दलपत सागर के 3 नाले, महादेव घाट में 1 नाला, केन्द्र बन्दीगृह के पीछे 2 नाले, पावर हाऊस में 1 नाला, इंटेक वैल के पास 1 नाला और लक्ष्मी नारायण मंदिर राजा कब्रगृह के पास 2 नालों से यह पानी इंद्रावती नदी और दलपत सागर के पानी में मिलते हैं। इन 10 नालों को एक साथ जोड़कर आर.सी.सी. पाइप द्वारा बालीकोंटा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में मेन पम्पींग स्टेशन में लाया जायेगा।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, महापौर सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू, कमिश्नर श्याम धावड़े, कलेक्टर बस्तर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास, नगर निगम बस्तर आयुक्त प्रेम पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

मोहम्मद अबरार सिद्दीक़ी को मिली अहम जिम्मेदारी , बनाए गए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई के जिला प्रभारी

0

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज,भाजपा अल्पसँख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ़ खान की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी व सह प्रभारियों की सूचि जारी की गई है ।

जिसमे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मीडिया प्रभारी मोहम्मद अबरार सिद्दीक़ी संजारी बालोद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है ।

बतादे की वर्तमान में मोहम्मद अबरार सिद्दीक़ी छत्तीसगढ़ मुस्लिम संगठन के प्रदेश महामंत्री, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रदेश प्रवक्ता भी है, पूर्व में राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी गौसेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके है ।

उनकी इस नियुक्ति पर भाजयुमो जिला बालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र गड़ियोक, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल लतीफ़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के जिला उपाध्यक्ष मोंटी छतवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के पूर्व उपाध्यक्ष रमजान खान,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के पूर्व उपाध्यक्ष अब्राहम जोसफ, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बालोद के पूर्व मंत्री जमीर अहमद, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व कार्यकारणी सदस्य अरमान अंसारी,अजहरुद्दीन कुरैशी,फिरोज कुरैशी सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है

मोहम्मद अबरार सिद्दीक़ी ने प्रदेश संगठन एवं सभी वरिष्ट नेताओ का आभार व्यक्त किया है ।

बस्तर साँसद दीपक बैज के अथक प्रयासों से पीड़िता को मिली आर्थिक सहायता राशि

0

🔺मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से साँसद बैज ने पीड़ित परिवार को प्रदान किया दो लाख रुपए का चेक

जगदलपुर(लोहंडीगुड़ा)/आज बस्तर साँसद दीपक बैज ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से पीड़ित परिवार निलेन्द्री/पति घनश्याम लोहंडीगुड़ा ब्लॉक,ककनार निवासी को सहायता राशि के रूप में दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया।इस अवसर पर चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होने पर निलेन्द्री/पति घनश्याम ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व बस्तर साँसद दीपक बैज का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।

MOST POPULAR

HOT NEWS