City Media - Page 1320 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1320

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा केंद्र सरकार के खराब नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई, जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत प्रभातफेरी निकाली गई

0

दल्लीराजहरा – छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 10 दिसम्बर दिन शुक्रवार को केंद्र सरकार के खराब नीतियों के कारण देश में बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों जनविरोधी नीतियों व सरकारी संस्थानों को बेचने के खिलाफ कांग्रेस का जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!

“रघुपति राघव राजाराम भजन गाते व वंदेमातरम, भारतमाता की जय” का नारा लगाते हुए प्रभातफेरी जैनभवन चौक से श्रमवीर चौक, फव्वारा चौक, गुप्ता चौक,पेट्रोल पंप चौक, माइंस ऑफिस चौक नगर पालिका चौक तक निकाली गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संगीता नायर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास,ममता पांडेय,पार्षद रोशन पटेल, श्रुति यादव,विजय लक्ष्मी,सूरज विभार,राजकुमार साहू,रामू शर्मा,रूबी एंथोनी,फ्रांसिस कोलीन,जेबा कुरैशी,विलसन मैथ्यू,जितेन्द्र मेश्राम,जे पी यादव, ओनु दत्ता, श्रीनिवास राव,हर्ष रामटेके, ताराचंद बघेल, राजदीप राव, मनोज साहू,कुमारी मनीषा,अजय कुमार,अनिल कोम्बे,भगत, बब्बू खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजागरण अभियान पदयात्रा के तहत यह प्रभातफेरी पूरे दिसम्बर माह में रोजाना प्रातः 06 बजे से निकाली जावेगी। नगर के समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में प्रभातफेरी में उपस्थित होने की अपील की है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कोंटा नगर पंचायत का मामला : कमीशन के खेल में सौन्दर्यीकरण अभियान गुणवत्ता की भेंट चढ़ा

0

तालाब में बना दिया गया लाखों की नाली

पंचायत की समस्या से जुड़ा रहे

नगरवासी जगदलपुर/कोंटा। प्रदेश के अंतिम छोर पर बसा सुकमा जिले के कोंटा नगरपंचायत चुनाव बस्तर अंचल के दो कद्दावर आदिवासी नेता की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है जहां भाजपा एकजुटता का परिचय देते नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस के इस गढ़ में संधमारी करने की कवायद में जुटी है तो वहीं कांग्रेस पंचायत के विकास कार्यों को मुद्दा बनाकर जनता से आशीर्वाद लेकर एकबार फिर नगर पंचायत की कुर्सी पर कब्जा जमाने के प्रयास में लगे है। नगर पंचायत सौंदीकरण के नाम पर हुए निर्माण कार्यों में लिपापोती किसी से छिपी नहीं है। चाहे वह तालब का सौंदर्गीकरण हो या नाली निर्माण सभी की गणवत्ता भगवान भरोसे है और वहां पदस्थ अधिकारी आंखो में पट्टी बांधकर नेताओं के साथ खड़े रहते है।

ज्ञातव्य हो कि सुकमा जिले का कोंटा इलाको भ्रष्टाचार को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहा है लेकिन इन इलाकों में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में अफसर साहस नहीं जुटा पाते। कई बार तो देखा गया है कि कुछ अधिकारी कमीशन के लालच में भ्रष्टाचारी के साथ दिया करते है जिसका पिता जागता उदाहरण कोंटा नगर पंचायत में कराये गये विकास कार्य है।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

तालाब सौंदीकरण के नाम पर खानापूर्तिः

कोंटा नगर पंचायत में वर्ष 2020 में 94 लाख 84 हजार की लागत से कोल्लू तालाब का सौंदीकरण का कार्य कराया गया था जिसमें तालाब के चारो ओर सड़क एवं पीचिंग के साथ-साथ स्ट्रीट लाईट एवं अन्य कार्य कराया गया है जिसका लोकार्पण बड़े ही तामझाम के साथ आकारी मंत्री से कराया गया था। उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही उक्त तालाब गुणवत्ता की पोल खोलने लगा है। आलम यह है कि सड़क उखड़ने लगी है। कमीशन के लालच में गुणवत्ता की भेड़ चढ़ा दिया गया है।

टेण्डर में भी घालमेल :

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में टेण्डर प्रक्रिया में भी घालमेल कर कमीशन के लालच में अपने चहेते ठेकेदार को कार्य देकर शासन की राशि का बंदरबाट किया गया है। टेण्डर प्रक्रिया में तीन आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें दो ऐसे ठेकेदार द्वारा आवेदन जमा कराया गया था जो अप्राप्त की श्रेणी में आती है ऐसे अपात्र से आवेदन जमाकरवा ठेका दे दिया गया। ठेका हासिल करने से लेकर निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता कर लाखों के वारे न्यारे करने का आरोप भाजपाई लगा चुके है।

निर्माण कार्यो की गुणवत्ता भगवान भरोसे:

कोंटा नगर पंचायत के अधिकांश वार्डो में सड़क नाली एवं अन्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता भगवान भरोसे है वहां पदस्थ अधिकारी भी सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में घटिया निर्माण कार्यों को बेहतर गुणवत्ता बताकर कार्यों को पूर्ण कर राशि का आहरण कर चुके है।

तालाब में बनी नालीः

नगर पंचायत में राशि बंदरबाट करने तालाब में भी नाली का निर्माण करा दिया गया है। वार्ड क्रमांक 13 शिर्डी साई वार्ड में तालाब में लगभग 15 लाख से अधिक की लागत से नाली निर्माण करा दिया गया है जबकि उक्त स्थल पर नाली की कोई जरूरत नहीं थी। इसी वार्ड में रेस्ट हाउस के समीप नाली का निर्माण गुणवत्ताविहिन कराया गया है जो निर्माण के कुछ माह बाद ही धराशाही हो चुका है। निर्माण के नाम पर खानापूर्ति ही किया गया है जिसकी गुणवत्ता बयां कर रही है वहां के अधिकारी भी घटिया निर्माण को अंजाम दे आंखो में पट्टी बांधे रखे है।

रेस्ट हाउस एवं बेड़ारोड में नगर पंचायत के द्वारा लाखों की लागत से स्ट्रीट लाईट लगाया गया है जिसकी गुणवत्ता काफी अमानक है जो वाहनों के तेज रफ्तार की हवा से स्ट्रीट लाईट का पाईप बेण्ड हो चुका है कई स्ट्रीट लाईट बंद चुकी है।

कुछ नहीं बोल सकतीः

कोंटा नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया जो वर्तमान में वार्ड क्र12] से चुनावी मैदान में है जो विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाने वाली है। जब उनसे नगर पंचायत में हुए सौंदर्गीकरण अभियान सहित अन्य घटिया निर्माण के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलनने से साफ इंकार कर दिया और कहा कि मैं क्षमा चहती हूं कुछ नहीं बोल सकती।

जनता देगी चुनाव में जवाब:

कोंटा नगर पंचायत मंडल के संगठन प्रभारी संजय पांडे ने कहा कि कोंटा नगर पंचायत में विकास के नाम पर भ्रष्टाचार कर राशि का जमकर बंदरबाट किया गया है वह तालाब का सौंदीकरण हो या सड़क, पुल, नाली निर्माण या स्ट्रीट लाईट सभी में गुणवत्ता को नजरअंदाज कर राशि का बंदरबाट किया गया है जिसका जवाब चुनाव में जनता देगी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष भ्रष्टाचार में इस कदर दबी है कि कुछ बोलने से भी डर रही है |

युवा कांग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी “भारत की इंदिरा” आयोजित की गई

0

दिनांक 09/11/2021 को रायपुर में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इंदिरा गांधी जी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी “भारत की इंदिरा” Exhibition जिसमें अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन की केबिनेट मंत्री अनिला भेंडिया जी उपस्थित हुई।

साथ में कसडोल की विधायक शंकुतला साहू जी ,धरसींवा विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा जी राजनंदगांव की महापौर हेमा देशमुख जी भी उपस्थित रही।

सभी ने चित्र प्रदर्शनी अवलोकन किया और Chhattisgarh Youth Congress के समस्त टीम को इस प्रदर्शनी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

राजीव भवन में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई

0

🇨🇮 राजीव भवन में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह शहादत दिवस गरिमा व सादगी के साथ मनाई गई.
🇨🇮 शहीद वीर नारायण सिंह को देशभक्ति और विद्रोह विरासत में मिली थी ब्रिटिश कानून की खिलाफत में हमेशा आगे रहे.
🇨🇮 शहीद वीर नारायण सिंह खुद की सेना बनाकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आज़ाद भारत के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी थे.
🇨🇮 तमिलनाडु हेलीकाप्टर क्रेश की दुखद दुर्घटना में शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी धर्मपत्नी सहित 11 सैन्य अफसर एवं कर्मी के आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई.

जगदलपुर.१०.१२.२०२१
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आज राजीव भवन में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत पर छाया चित्र में माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और भावभिनी श्रद्धांजलि दी।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि नारायण सिंह का जन्म सन् 1795 में सोनाखान के जमींदार रामसाय के घर में हुआ था. वे बिंझवार आदिवासी समुदाय के थे. उनके पिता ने 1818-19 के दौरान अंग्रेजों और भोंसले राजाओं के विरुद्ध तलवार उठाई थी. लेकिन कैप्टन मैक्सन ने विद्रोह को दबा दिया. इसके बाद भी बिंझवार आदिवासियों के सामर्थ्य और संगठित शक्ति के कारण जमींदार रामसाय का सोनाखान क्षेत्र में दबदबा बना रहा. बाद में अंग्रेजों ने उनसे संधि कर ली थी. देशभक्ति और निडरता वीर नारायण सिंह को पिता से विरासत में मिली थी. पिता की मृत्यु के बाद 1830 में वे सोनाखान के जमींदार बने. 1854 में अंग्रेजों ने नए ढंग से टकोली लागू की, इसे जनविरोधी बताते हुए वीर नारायण सिंह ने इसका विरोध किया. जिसके बाद रायपुर के तात्कालीन डिप्टी कमिश्नर इलियट उनके घोर विरोधी हो गए.जमींदार परिवार में जन्म लेने वाले शहीद वीर नारायण चाहते तो अंग्रेजों के राज में आराम की जिंदगी गुजार सकते थे. लेकिन उन्होंने आजादी को चुना और लड़ते-लड़ते शहीद हो गए. उनकी शहादत स्थल पर ही जय स्तंभ नाम का स्मारक बनवाया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

महापौर सफीरा साहू ने कहा कि 10 दिसंबर 1857 को ब्रिटिश सरकार ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह को सरेआम तोप से उड़ा दिया था. उनकी शहादत को पूरा देश याद करता है. सैकड़ों स्वतंत्रता सेनानियों के सालों के संघर्ष और बलिदान के बाद आज हम स्वतंत्र हैं. देश की आजादी के लिए अपनी जान देने वालों में एक नाम छत्तीसगढ़ के शहीद वीर नारायण सिंह का भी आता है. वीर नारायण सिंह ने अंग्रेजों से हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी. उनके बारे में एक किस्सा जो आज भी लोग याद करते हैं. उन्होंने जमींदारों से अनाज लूटकर गरीबों में बंटवा दिया था. 500 आदिवासियों की फौज बनाकर अंग्रेजों की सेना से भिड़ गए थे. छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी शहीद वीर नारयण जी को शत् शत् नमन करती हूं।

जिला कांग्रेस कमेटी के महामन्त्री (प्रशासन) अनवर खान ने बताया कि शहीद वीर नारायण सिंह की निशानी आज भी विराजमान है छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह अंग्रेजों से लड़ने के लिए तलवार, भाला, गदा और कटार का उपयोग करते थे जो आज भी सोनाखान से 7 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच एक गुफा में सुरक्षित रखा हुआ है. गुफा में 200 साल पुरानी एक भगवान की मूर्ति भी है. जिसकी पूजा वीर नारायण सिंह और उनके पूर्वज करते थे. मान्यता है कि आज भी शहीद के कुलदेवता उनके हथियारों की रक्षा करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया कार्यक्रम के अंत में तमिलनाडु में हेलीकाप्टर हादसे में शहीद सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी सहित 11 सैन्य अफसर एवं कर्मी की आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौंन धारण कर श्रद्धांजलि देकर शोकाकुल परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की गई।

यह रहे मौजूद…
माधुरी शर्मा,अपर्णा बाजपई, कौशल नागवंशी, हरीश साहू, छबिश्याम तिवारी, जोहन सूता, हरिशंकर सिंह, राकेश मौर्य, मोईन अख्तर, पूरन ठाकुर, शहनवाज़ खान, अंकित सिंह, मनोज ठाकुर,एम वेंकट राव,उमेश सेठिया, महेश ठाकुर,एस दन्तेश्वर राव,बेनी फर्नांडिश, सुंदर मणी, राजकुमार सेठिया, अरूपानन्द सहित कांग्रेस के समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न….अमित गौतम पुनः चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

0

रायपुर – प्रदेश के पत्रकारों का सशक्त संगठन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव चौबे कॉलोनी मायाराम सुरजन स्कूल परिसर स्थित वीरांगना ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा पूर्व अध्यक्ष रायपुर प्रेस क्लब, के के शर्मा पूर्व अध्यक्ष रायपुर प्रेस क्लब एवं संपादक दैनिक अग्रदूत,संजय शेखर वरिष्ठ पत्रकार स्टेट हेड एम चैनल,वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी डीएवीपी सदस्य नई दिल्ली थे ।


यूनियन त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम जिसमें 3 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन 5 दिसंबर को नामांकन 7 दिसंबर को नाम वापसी एवं 9 दिसंबर को आमसभा का आयोजन तय किया गया था, 5 दिसंबर को 24 पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल साखरे वरिष्ठ पत्रकार भिलाई, धनंजय मेश्राम भिलाई, आर बी वर्मा रायपुर सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की ।

यूनियन के अध्यक्ष के रूप में पुनः वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम निर्वाचित हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एन आर के पिल्ले, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा, महेश आचार्य,घनश्याम शर्मा, कमलेश सारस्वत, प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी,प्रदेश सलाहकार लक्ष्मी नारायण सोनी,मेघनाथ जोशी,अश्वनी पटनायक एवं अनिल द्विवेदी,प्रदेश सचिव जितेंद्र नामदेव,विपुल कनहैया,राजेश वैष्णव,प्रदेश सह-सचिव रोमी सलूजा, प्रदेश संगठन सचिव सुनील कुमार यादव, नीलम दास पड़वार, कृष्ण कन्हैया गोयल, प्रदेश संयुक्त सचिव विजयलक्ष्मी चौहान, अमर सदाना,श्रीमती तिलका साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में संजय सिंह राजपूत,चंद्रशेखर दास वैष्णव, मुन्नीलाल अग्रवाल,सीजू चेरियन निर्वाचित हुए आम सभा में कुल 24 जिलों के पत्रकार शामिल हुए ।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा ने पत्रकारों को सकारात्मक पत्रकारिता करने की सीख दी वही वरिष्ठ पत्रकार के के शर्मा ने भी पत्रकारों को संगठित रहकर कार्य करने की नसीहत दी वरिष्ठ पत्रकार संजय शेखर ने यूनियन के साथ मिलकर पत्रकार हितों के लिए सरकार से बीमा सहित अन्य सुविधाओं के विषय पर बात करके सुविधा दिलाने की बात कही वहीं वरिष्ठ पत्रकार अनिल द्विवेदी ने वर्तमान समय में पत्रकारों को फील्ड में हो रही दिक्कतों को लेकर विस्तृत जानकारी दी एवं इन समस्याओं से लड़ने का रास्ता भी बताया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा – नाबालिग युवती को भगा कर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा – नाबालिक युवती को रायपुर ले जाकर बहला फुसलाकर दुष्कर्म के आरोपी को दल्लीराजहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है | दिनांक 26.11.2021 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर नाबालिक युवती उम्र 14 वर्ष 06 माह को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कहीं भगा कर ले गया है कि रिपोर्ट पर गुम इंसान कमांक 37/2021 कमांक 419 के तहत दर्ज किया गया था । वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व मे अपहृता की पता तलाश तत्परतापूर्वक राजहरा पुलिस द्वारा मुखबीर तैनात कर अपहृता का पता तलाश किया गया कि अपहृता डी.डी. नगर थाना रायपुर मे है दिनांक 28.11.2021 को बरामदगी किया गया अपहृता को उनके परिजनों के साथ बालोद लाकर पीड़िता के कथन के आधार पर आरोपी सूरज मिश्रा पिता चन्द्रदेव मिश्रा उम्र 23 वर्ष वार्ड क्रमांक 11 बजरंग चौक पुराना बाजार राजहरा के द्वारा यह जानते हुये कि युवती नाबालिक है तथा अनुसुचित जनजाति की है जिसे बदनाम करने की नियत से पीड़िता के साथ अलग-अलग जगहों मे ले जाकर दुष्कर्म किया आरोपी सूरज मिश्रा पिता चन्द्रदेव मिश्रा उम्र 23 वर्ष वार्ड 11 पुराना बाजार राजहरा का कृत्य अपराध सदर धारा 363, 366, 376 (2) (ठ), 376(3), भादवि 0, 4, 5 (ठ), 6, पाक्सो एक्ट 3 (क) (ब) (फ) एससी/एसटी एक्ट के तहत दिनांक 07.12.2021 के 12.45 बजे गिरफतार कर आरोपी का न्यायिक रिमॉड पर जेल भेजा गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

एनएमडीसी में कर्मचारियों ने मनाया जश्न, हिंदुस्तान के दुसरे सबसे बड़े कोक ओवन का हुआ उद्घाटन

0

नगरनार की ब्लास्ट फर्नेस है हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी फर्नेस – रफ़ीक

किसी भी स्टील प्लांट को शुरू करने का पहला कदम होता है कोक ओवन को शुरू करना – मीडिया प्रभारी

जगदलपुर/नगरनार

तक़रीबन 23 हज़ार करोड़ की लागत से बनने वाले नगरनार स्टील प्लांट में कर्मचारियों की मौजूदगी में गुरुवार को कोक ओवन क्र. एक का उद्घाटन किया गया. 2000 करोड़ की लागत से बने इस कोक ओवन के कर्मचारियों में इसके उद्घाटन के समय उत्साह देखने को मिला. ओवन के गर्म होने के बाद यहाँ कोक का उत्पादन शुरू हो जायेगा, पूर्ण रूप से गर्म होने के लिए चिमनी को तक़रीबन 3 माह का समय लगेगा.

बस्तर जिले के एकमात्र बहुप्रतीक्षित औद्योगिक इकाई के उक्त ओवन में पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से इसकी हीटिंग शुरू की गयी. इस कोक ओवन कॉम्प्लेक्स के शुरू होने से क्षेत्र में सहायक उद्योगों की सम्भावना अब बढ़ गयी है. बता दें कि कोक ओवन से निकलने वाली गैस का उपयोग प्लांट में ही हो जाता है जबकि अमोनियम सल्फेट, कच्चा टार, सल्फर, नेफ्था और बेंजोल जैसे अन्य उप-तत्वों से छोटे और मंझले उद्योग क्षेत्र में लगाये जा सकते हैं.

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

क्या है कोक और उसका उपयोग

कोक कोयले से तैयार किया जानेवाला ठोस ईंधन है. सभी प्रकार के कोयले कोक के लिये उपयुक्त नहीं होते. जो कोयला गरम करने से कोमल हो जाए और फिर न्यूनाधिक ठोस पिंड में बदल जाए उसे कोक बनने वाला कोयला कहा जाता है. अच्छा कोक का बनना कोयले की कोशिकाओं, उसमें उपस्थित गंधक एवं राख की मात्रा, भट्ठी के ताप तथा अन्य परिस्थितियों आदि पर निर्भर करता है. कभी-कभी विभिन्न किस्म के कोयलों के मिलाकर गरम करने से अच्छा कोक बनता है.

कोक विभिन्न उद्देश्यों से बनाया जाता है. कुछ कोक धातुओं के निर्माण के लिये, कुछ गैसों के निर्माण के लिये और कुछ जलावन के लिये बनाए जाते है. पहले दो किस्म के कोको को कठोर कोक और तीसरे किस्म के कोक को अर्ध कोक या मृदु कोक कहते है. कठोर कोक कुछ भारी तथा सघन होता है. वह जल्द आग नहीं पकड़ता. इसका व्यवहार घरेलू ईंधन के लिये नहीं होता. यह प्रधानता धातुओं और गैसों के निर्माण में काम आता है. अर्ध कोक या मृदु कोक अपेक्षया हल्का होता है तथा शीघ्र आग पकड़ लेता है. कच्चे कोयले की अपेक्षा यह धुआं भी कम देता है. इस कारण घरेलू ईंधन के लिये यह अधिक उपयुक्त होता है.

जानकारी देते हुए प्लांट के मीडिया प्रभारी रफ़ीक अहमद ने बताया कि समूचे राज्य में नगरनार स्टील प्लांट जैसा विशाल चिमनी नहीं है. किसी भी स्टील प्लांट को शुरू करने का पहला कदम होता है कोक ओवन को शुरू करना. यहाँ का कोक ओवन 4530 क्यूबिक मीटर का है, और हिंदुस्तान की दूसरी सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस है और छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ा फर्नेस है, जो की भिलाई स्टील प्लांट से भी बड़ी है. यहाँ की एक ब्लास्ट फर्नेस अकेली 3 मिलियन टन स्टील प्रति वर्ष बनाने में सक्षम है. स्टील प्लांट के अन्दर कर्मचारियों की मौजूदगी में गुरुवार को कोक ओवन का उद्घाटन किया गया. प्लांट की एक टुकड़ी का उद्घाटन कल ओवन को बनाने वाले कर्मचारियों के बीच किया गया. वर्तमान में किसी भी जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया है, मुख्य कार्यक्रम में न्योता दिया जायेगा.

गुंडरदेही भाजपा मंडल की बैठक संपन्न

0

गुंडरदेही भाजपा मंडल में सरल पोर्टल (डाटा एंट्री) के संबंध में बैठक भाजपा कार्यालय गुंडरदेही में सम्पन्न हुआ । भाजपा द्वारा मण्डल के बूथों का गठन 15 सदस्यों का हों चुका है ।पार्टी के आदेशानुसार बुथ समिति को 15 से बढ़ा कर 25 सदस्यों का बुथ गठन किया जाना है । पूर्ण करने के लिए 20 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है । इस बैठक में भाजपा मंडल के अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी जी ने बैठक की रूप रेखा को प्रभारियों को अवगत कराया । जिसमे सभी शक्ति केंद्रों में प्रभारी ,सयोंजक व सह संयोजक की नियुक्ति किया गया है । सोनवानी ने कहा हमारे मण्डल में 25 शक्तिकेंद्र है ।जिसमे सभी शक्ति केन्द्रों में बुथ गठन का काम हो गया है जो कि 15 सदस्यीय है ।आगे जो पार्टी निर्देश करेगी ।उस पर काम करने हम तैयार है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

इस बैठक में गुंडरदेही विधानसभा के सरल पोर्टल के प्रभारी व पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू जी ने कहा की बुथ गठन करके हमनें भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत स्थिति में कर सकते है । आज हमने जो बुथ में 15 सदस्यों का गठन किया है उसे बढ़ा कर 25 सदस्यों का बुथ गठन करेंगे ।जिससे एक शक्ति केन्द्र में हमारे लगभग 150 कार्यकर्ता काम करेंगे । हम बुथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे । सभी कार्यकर्ता मिलकर हम पार्टी को मजबूत करेंगे ।

बैठक को विधानसभा गुंडरदेही के सरल पोर्टल के प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा जी ने कहा आज जो संगठन में हमने 15 लोगो की टीम बनाई है । उसे जल्द शक्ति केंद्रों में बैठक लेकर 25 सदस्यों की टीम बनानी है ।जिसे पूर्ण 20 दिसंबर तक करना है ।जितनी जल्दी बुथ गठन करेंगे हमे काम करने में उतना मदद मिलेगा ।भारतीय जनता पार्टी की मजबूती बूथ की टीम से ही बनती है । जल्द से जल्द बैठक कर हमें सूचना करे उस बैठक में मैं खुद शामिल होंगा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

बैठक दिनाँक शक्ति केंद्र गुंडरदेही में 12 दिसंबर , रेगाकटेरा में 10 दिसम्बर , सिकोसा 12 दिसंबर ,पैरी 12 दिसम्बर , बिरेतरा 13 दिसम्बर ,माहूद बी 10 दिसंबर , पसौद 10 ,हल्दी 11 , सतमरा 11 ,मोखा 14 ,रजौली 14 ,अचौद 14 ,कलँगपुर 12 ,तवेरा ,14 ,किलेपार 15 , भाठागांव (आर) 12 ,तिलोदा 13 ,राहुद 14 दिसम्बर को बैठक रखा गया है ।

इस बैठक पूर्व विधायक व सरल पोर्टल के प्रभारी वीरेन्द्र साहू जी , प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा जी , मण्डल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार सोनवानी जी ,पूर्व जिला कोषाध्यक्ष मोहन जैन जी , पूर्व प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा अस्वनी यादव जी , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल सोनकर जी , थानमल जैन जी , प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ सदस्य केसव साहू जी , महामंत्री भाजपा मंडल सेवक महिपाल जी , टीकाराम साँवरे जी , मण्डल उपाध्यक्ष व पार्षद हरीश निषाद जी ,मण्डल उपाध्यक्ष कुलदीप साहू जी , ,पार्षद संतोष नेताम जी , जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग हेमन्त सोनकर जी ,पार्षद शंकर यादव जी , मण्डल मंत्री विनोद चन्द्राकर जी ,टामेस्वर सिन्हा , सौरभ चोपड़ा जिला कार्यकारिणी ,सुनीता साहू शक्ति केंद्र प्रभारी ,दिलीप कोल्हाड़े ,अशोक यादव ,जीवन सोनकर ,मण्डल महामंत्री पिछड़ा वर्ग सतीश महोबिया ,मुरली साहू ,प्रकाश साँवरे ,मोपन्द्र साहू ,लेखराम साहू ,शिव साहू ,विनोद कौशिक ,ठंड़ेस्वर साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नगरवासियों द्वारा दी गई देश के प्रथम सीडीएस व 11 सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि

0

सिटी मीडिया नारायणपुर

आज दिनांक 09.12.21 को विगत दिवस हुए विमान दुर्घटना में षहीद देष के प्रथम सी‐डी‐एस‐ जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं 11 सैन्य अधिकारी व जवानों की शहादत पर नगरवासियों द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि हेतु समाज सेवी संस्थाओं आजाद फाउण्डेशन,करुणा फाउण्डेशन व माड़ रक्षा सेवा संस्था द्वारा श्रद्धांजलि सभा नगर के जयस्तंभ चौक नारायणपुर में आहुत की गई थी। देष के प्रथम सी‐डी‐एस‐ जनरल बिपिन रावत के रुप में हुई देश को अपूर्ण क्षति एवं उनकी देश के लिए दी गई सैन्य सेवाओं केा याद करते हुए नगर के जय स्तंभ चौक में पुष्पांजलि दीप प्रज्वलन व मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। जिसमें जिला कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहु, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक नीरज चन्द्राकर व नगर के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, व्यापारी संगठन, पत्रकार गण,पुलिसबल गणमान्य नागरिक एवं संस्था प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

बस्तर के हर्बल प्रोजेक्ट का राष्ट्रीय स्तर पर होगा प्रदर्शन

0

स्वामी आत्मानंद बस्तर ब्लॉक की छात्राओं ने किया केमिकल युक्त हर्बल सैनिटाइजर का निर्माण

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय विद्यालय विकासखंड बस्तर के 2 होनहार छात्राओं के जिला कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर द्वारा प्राकृतिक चीजों का उपयोग कर जैसे नीम,तुलसी,एलोवेरा,नीलगिरी,पुदीना का उपयोग करते हुए। एक एक हर्बल सैनिटाइजर का निर्माण किया गया।ग्रामीण अंचलों में दूषित केमिकल युक्त सेनेटाइजर का उपयोग जानकारी एवं पैसों के अभाव में बस्तर के वनांचल के वासी उपयोग नही कर पाते हैं। इस कोरोना काल मे इस समस्या को ध्यान रखते हुए इन दोनों छात्राएं कु अवनी परिहार,एवं अक्सा नान्हे ने कम लागत एवं प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग करते हुए यह हर्बल सेनेटाइजर का निर्माण एवं ग्रामीणों को इसके उपयोग के बारे में जागरूक भी करवाया। जिससे ग्रामीणा अंचल के वासी भी सस्ते दामो पर हर्बल सेनेटाइजर का उपयोग इस कोरोना काल मे करने लगे।इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2021-22 में जिला स्तर पर प्रस्तुत किया गया था।यंहा से इस प्रोजेक्ट का चयन कर राज्य स्तरीय बॉल विज्ञान कांग्रेस में भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is movies.jpg

राज्य स्तर पर आए 195 रोजेक्ट में से इस प्रॉजेक्ट को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। तथा इसका चयन आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन फरवरी 2022 को दिल्ली होना प्रस्तावित है जन्हा ये छात्राएं अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। इनकी इस उपलब्धि से सानिया संदेश अंग्रेजी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी उत्कृष्ट विद्यालय विकासखंड बस्तर के प्राचार्य पीआर लाऊत्रे, शिक्षक गौतम देवांगन सहित संस्था के शिक्षकों ने बधाई देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS