City Media - Page 1325 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1325

जगदलपुर के शहर के दलपत सागर वार्ड में नुक्कड़ो में कचरा फेकने वालो पर सीसीटीवी कैमरे से रखी जा रही नजर

0

विधित हो नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें विशेष रूप से नुक्कड मुक्त शहर बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है दलपत सागर वार्ड के पार्षद नरसिंग राव रचनात्मक एवं तकनीकी का उपयोग करते हुए जन सहयोग से सार्वजनिक नुक्कड़ो के इर्दगिर्द सी सी टी वी कैमरा लगवाई जा रही हैं सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेकने वाले लोगों को समझाइस दी जा रही है कि सुखा एवं गिला कचरा अलग अलग कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वालो को कचरा दे वार्ड के लगभग नब्बे प्रतिशत लोग ऐसा कर भी रहे हैं किन्तु लगभग दस प्रतिशत लोग ऐसे भी है जो स्वच्छता सम्बन्धी कार्यो में विध्न डालते हुए रात के अंधेरे में और जब कोई देखता है उस समय सार्वजनिक स्थानो पर कचरा फेक देते हैं जिसके वजह से सभी को अनावश्यक परेशानिया होती हैं जिससे बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ता है जिससे निजात पाने के लिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए सी सी टी वी कैमरे लगाये जा रहे हैं नुक्कड स्थल की साफ सफाई कर रंगोली से सजाई जा रही हैं इसके बाद भी जो व्यक्ति कचरा डालते पाया जाता है नगर निगम द्वारा उस पर दंण्डात्मक कार्यवाही कि जायेगी चित्रकुट रोड़ में सी सी टी वी कैमरा लगाकर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया दलपत सागर वार्ड पार्षद नरसिंग राव स्वच्छता एंम्बेस्डर अमर उमर वैश्य स्वच्छ वार्ड अभियान के सदस्य सचिन उपाध्यक्ष सेनेटरी इंस्पेक्टर हेमंत श्रीवास वार्ड प्रभारी सचिन आदि उपस्थित रहे |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

राष्ट्रीय मृदा दिवस पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम कलचा में कृषकों को बीज वितरित किया

0

15 ग्राम पंचायत के 123 कृषक होंगे लाभान्वित 81 हेक्टेयर भूमि पर होगी रवि की उन्नत कृषि

ग्राम पंचायत कलचा ,भाटागुडा,तुरेनार,गरावण्ड खुर्द,गरावंडकला, मंगरूकचोरा,हलबाकचोरा , आड़ावाल,कुसुमपाल,नकटी, सेमरा, हाटकचोरा, पखनागुडा,बाबू सेमरा,बुरुन्दवाडा,खम्हारगांव,कोपागुडा के उन्नत कृषकों को मिला गेंहू,चना,मटर एवं मसूर के उन्नत संस्करण में बीज वितरित किए |

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज ग्राम पंचायत कलचा में इस क्षेत्र में 15 पंचायतों को रवि के फसल की उन्नत बीज वितरित किए उन्होंने ग्राम पंचायत कलचा भाटागुडा तुरेनार गरावण्ड खुर्द गरावंडकला के 81 कृषकों को 32 क्विटंल गेहूं चना मटर एवं मसूर के उन्नत संस्करण के बीज वितरित किए जिससे 41 हेक्टेयर भूमि पर उन्नत कृषि हो सकेगी इसी तरह मंगरूकचोरा हलबाकचोरा आड़ावाल कुसुमपाल नकटी सेमरा हाटकचोरा पखनागुडा के 42 कृषकों को 14.95 क्विंटल बीज वितरित किए जिससे 18 हेक्टेयर भूमि पर उन्नत कृषि हो सकेगी ग्राम पंचायत बाबू सेमरा बुरुन्दवाडा खम्हारगांव कोपागुडा के 39 कृषकों को 14.95 क्विंटल बीज वितरित किए जिससे 18 हेक्टेयर भूमि पर उन्नत कृषि हो सकेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे जी की मंशा अनुरूप उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है हमारी सरकार कृषकों की सरकार है आज पूरे देश में सबसे ज्यादा कृषि उत्पादों का मूल्य हमारी सरकार दे रही है आज हमारी सरकार कृषकों को समर्थन मूल्य से भी ज्यादा दाम दे रही है आज राष्ट्रीय मृदा दिवस भी है आप सभी उन्नत कृषकों से अनुरोध करता हूं की अच्छी फसल के लिए आप सभी अपने खेतों के मृदा का परिक्षण करवा कर उस अनूरूप ही फसल बोयें, अच्छी फसल के लिए अच्छी बीज और अच्छी मिट्टी आवश्यक है |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ जनपद सदस्य जिशान कुरैशी जनपद सदस्य चंपा कश्यप कलचा सरपंच कमल नाग,उप सरपंच देवदास बघेल, जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन S A D O अजय मीरी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मनोज जलंधर ,ए डी ओ रुक्मिणी कट्टम ,के वी के की कृषि वैज्ञानिक रितिका समरथ , मनीष श्रीवास्तव एवं पंचायत सचिव लखन सेठिया सहित कृषक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे उपस्थित रहे |

तहसीलदार के आदेश की हो रही खुलेआम अवहेलना, अब होगी कड़ी कार्यवाई

0

जगदलपुर

भारतीय कानून के मुताबिक, किसी भी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करना कानूनन अपराध माना गया है और इसके लिए कड़ी सजा का भी प्रावधान रखा गया है. ऐसा ही एक मामला धरमपुरा क्षेत्र का आया है जहाँ अवैध निर्माण पर तहसीलदार के आदेश की खुलेआम अवहेलना की जा रही है, यही नहीं संबंधितों द्वारा कार्यालयीन कर्मचारियों को धता दिखाते हुए गलत जानकारी देकर गुमराह किया जा रहा है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरु गोविन्द सिंह वार्ड के सड़क पारा में तक़रीबन 4 वर्ष पूर्व नजूल की भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कराया जा रहा था. इस निर्माण को तत्कालीन तहसीलदार, पार्षद व तहसील अमले के द्वारा अवैध करार देते हुए तोड़ दिया गया था, जिसके बाद उक्त स्थल को सामुदायिक भवन / आंगनबाड़ी के लिए आबंटित किये जाने के लिए आरक्षित कर दिया गया था. इस कार्यवाई में बाकायदा मोहल्ले वासियों की उपस्थिति में पंचनामा भी कराया गया. विगत तक़रीबन 6 माह पूर्व से पुनः इसी स्थल पर बगैर किसी वैध अनुमति के निर्माण कार्य शुरू करने की जानकारी व शिकायत तहसील कार्यालय को प्राप्त होते ही वर्तमान तहसीलदार ने तत्काल प्रभाव से दिनांक 12/11/2021 को स्टे-आर्डर जारी किया, लेकिन उक्त कब्जाधारियों द्वारा एक बार पुनः इस आदेश व क़ानूनी नियमों को दरकिनार करते हुए निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी रखा, जिसकी जानकारी भी तहसीलदार को प्राप्त हो गयी और उन्होंने इसे गैरकानूनी करार दिया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

तहसीलदार पुष्पराज पात्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को स्थल निरिक्षण के लिए विभाग के आरआई व पटवारी को भेजा, जिसमें कर्मचारियों ने भी इसे आदेश की अवहेलना होना पाया, लेकिन निर्माणकर्ताओं द्वारा इन कर्मचारियों को भी गुमराह किये जाने की बात सामने आई है. अब श्री पात्रा, न्यायालय की अवमानना की कार्यवाई करेंगे. उनका कहना है कि कानून सभी के लिए समान है.

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सूलियागुडा में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया

0

टास करवा कर मैच का किया शुभारंभ, ‌ दोनों टीमों के खेल भावना से खेलने की समझाइश देते हुए जीत के लिए शुभकामनाएं दी

विजयी टीम पामेला ब्याइज ने माड़पाल इलेवन को हराकर किया ट्राफी पर कब्जा

विजयी खिलाड़ियों को विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पुरस्कार वितरण किया एवं हारी टीम को और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया

खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई करते हुए खुद उतरे मैदान में बैटिंग में आजमाया हाथ

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) रेखचंद जैन ने आज सुलियागुडा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर पाकेला ब्वायस एवं माड़पाल इलेवन के मध्य टास करवाकर मैच का शुभारंभ किया इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उपस्थित खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्पित हैं और उन्होंने इस हेतु खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है इसके अलावा राजीव गांधी खेल क्लब के माध्यम से गांव गांव में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दे रही है हमारी सरकार ने खेल मैदानों के उन्नयन एवं विकास पर विशेष ध्यान दिया है नये खेल मैदान बनाए जा रहे हैं मैं इस अवसर पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

इस अवसर पर उन्होंने कहा की-
” ना जीतना जरूरी है ना हारना जरूरी है जिंदगी एक खेल है खेलना जरूरी है “

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ नेता हेमंत देवांगन, वरिष्ठ नेता साधूराम,धर्मदेव बघेल, देवदास, गुड्डू ,नवीन देवांगन, मुकुंद, दिलिप,बैसेज, जगबंधु, शिवनाथ,सिंधु बघेल,आसमन बघेल पाकेला ब्वायस के कैप्टन दिनेश बेसरा, माड़पाल इलेवन के केप्टन शालिम कश्यप उपस्थित रहे |

शहर की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण में ऑटो चालकों के योगदान पर बस्तर पुलिस ने आयोजित किया कार्यक्रम

0

जगदलपुर

बस्तर पुलिस द्वारा आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों पर अभियान चलाकर निरंतर कार्यवाई की जा रही है. सामुदायिक पोलिसिंग के अंतर्गत आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से व सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से मिशन सिक्योर सिटी अभियान का भी सञ्चालन किया जा रहा है.

इसी तारतम्य में रविवार को बस्तर पुलिस द्वारा शौर्य भवन में जिले के ऑटो चालकों व उनके परिजनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित कराया गया, जिसमें उप-पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा द्वारा शहर की सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण में जिले के ऑटो चालकों की भूमिका एवं शहर में सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की गयी. साथ ही इस सम्बन्ध में ऑटो चालकों से भी सुझाव लिए गए व संदिग्ध व्यक्ति एवं समकक्ष गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गयी.

इस कार्यक्रम में जिन ऑटो चालकों द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया गया व इनके बच्चों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अपूर्वा सिंह क्षत्रिय, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा, यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन एवं आटो चालक एवं उनके परिवार जन उपस्थित रहे.

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

टाईगर ब्वॉय चेन्द्रु के स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट का हुआ शुभारंभ

0

डॉ एस वली आज़ाद

जिला मुख्यालय नारायणपुर प्लस वन के तत्वाधान में रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 5 टाइगर बाय चेंदरू मंडावी की स्मृति में आयोजक पंकज जैन (जिला नारायणपुर व्यापारी संघ के अध्यक्ष) एवं श्री पीयूष गजेन्द्र साहू (मुक्ता रेस्टोरेंट) के संयृक्त स्पॉसरशीप में प्रतिवर्ष की भांति जिला नारायणपुर में टाईगर ब्वॉय चेन्द्रु के स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ किया गया। जायसवाल ने सद्भावना मैच के तहत् ‘‘नागरिक-11, नारायणपुर’’ और ‘‘जिला प्रशासन, नारायणपुर’’ के बीच मैच की शुभारंभ किया, जिसमें आईपीएस अक्षय कुमार की नेतृत्व वाली जिला प्रशासन की टीम टॉस जीतकर विजयी रही। जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर मैंच की शुभारंभ किया गया इसके बाद प्रमोद नेलवाड़ (नगर पालिका उपाध्यक्ष) द्वारा चेन्द्रु ब्वाय के पारिवारिक सदस्यों को श्रीफल और सॉल भेंट किया गया। विदित हो कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पिछले पॉच साल से खेल परिसर ग्राउण्ड, नारायणपुर में किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिये पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से हर साल लगभग 60-70 टीम भाग लकर खेलने आती है। खेल में सम्मिलित होने प्रत्येक टीम के लिये प्रवेश शुल्क 2500/- (शब्दों में – पच्चीस सौ) रूपये मात्र है जबकि प्रथम और द्वितीय पुरूस्कार क्रमशः 66,666/- (शब्दों में – छियासठ हजार, छः सौ छियासठ) रूपये और 33,333/- (शब्दों में – तैंतीस हजार, तीन सौ तैंतीस) रूपये और ट्राफी है।

टाईगर ब्वॉय चेन्द्रु स्मृति :

रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता-2021’’ की शुभारंभ के दौरान एसपी श्री गिरिजा शंकर जायसवाल (आईपीएस) के साथ आईएएस पोषण चन्द्राकर (सीईओ जिपं), आईएफएस शशीगानंदन के. (डीएफओ), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर, उप पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत खाण्डे, आरआई दीपक साव, पंकज जैन (व्यापारी संघ के अध्यक्ष), गजेन्द्र साहू (मुक्ता रेस्टोरेंट), प्रमोद नेलवाड (नगर पालिका उपाध्यक्ष), बोधन देवांगन, प्रदेश महासचिव (युवा कांग्रेस) , रघु मानिकपुरी, (वरिष्ठ कांग्रेस नेता) और सुनील राठौर, ए.के.फारूकी सुनील कथूरिया कमलजीत सहित चेन्द्रु ब्वॉय की धर्म पत्नी और उनके पारिवारिक सदस्य और जिले के गणमान्य नागरिको सहित सैकड़ों खिलाड़ी उपस्थित रहे। क्रिकेट प्रतियोगिता की शुभारंभ के दौरान एसपी जायसवाल ने चेन्द्रु ब्वॉय की धर्मपत्नी और उनके पारिवारिक सदस्यों को उनके हर जरूरतों खासकर शैक्षणिक जरूरतों की पूर्ति के लिये पुलिस विभाग को तत्पर रहने तथा हर संभव मदद के लिये सीधे पुलिस अधीक्षक से मिलने की सलाह दी।

उल्लेखनीय है कि बीसवीं सदी के 60 की दशक में चेन्द्रु ब्वाय, बस्तर मोगली और टाईगर ब्वाय चेंदरू के नाम से पूरी दूनिया में विख्यात रहे चेंदरू मंण्डावी, नारायणपुर के आईकॉनिक शख़्स रहे हैं जिनका निधन वर्ष-2013 में नारायणपुर में ही हुआ है। चेन्द्रु ब्वाय ने भारत सहित दूनिया के विभिन्न राष्ट्रों के प्रशासकों, पत्रकारों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया, जिनमें अमेरिका, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन के प्रशासक, पत्रकार और पर्यटक भी सम्मिलित रहे हैं। ये शख़्स न सिर्फ टाईगर को भौतिक रूप से सामने देखने वरन् टाईगर ब्वाय चेंदरू और उनके टाईगर की जीवन शैली के अध्ययन, अवलोकन और उनके साथ फोटो लेने आते थे। चेन्द्रु ब्वाय न सिर्फ बचपन से ही टाईगर को पाले थे वरन् वे बचपन से ही उनके साथ ही रहना, खाना और सोना भी करते थे ठीक वैसे ही जैसे हम आम जीवन में अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ जीवन व्यतीत करते हैं। चेन्द्रु ब्वाय को बस्तर के पहला भारतीय हॉलीबुड हीरो होने का भी गौरव प्राप्त है, सुभारम्भ रात्रि कालीन मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह और मैदान में दर्शको की भीड़ देखने को मिला।

केंद्र की भाजपा सरकार के तमाम दुष्प्रचार, असहयोग और अड़ंगेबाजी के बावजूद भी छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रगति पर – राजीव शर्मा

0

🟪 किसान न्याय योजना प्रदेश के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित हुई राज्य के किसानों इस योजना से हुए शत प्रतिशत लाभान्वित.
🟪 केंद्र सहित प्रदेश के भाजपा नेता कांग्रेस की भूपेश सरकार के धान खरीदी नीति को प्रभावित करने पर आमदा, भाजपा यह जान ले कि वह अपने मंसूबे पर कभी नहीं होगी कामयाब.
🟪 राज्य की भूपेश सरकार के मंशानुरूप उपार्जन केंद्रों में शुरू हुई धान खरीदी, केंद्रों में किसान भाईयों की समुचित व्यवस्था पर किसानों ने जताया भूपेश सरकार का आभार.
🟪 केंद्र की मोदी सरकार यह जान ले इस देश की इमारत किसानों की बुनियाद पर टिकी है अगर बुनियाद कमजोर हुई तो इमारत को गिरने में वक्त नहीं लगेगा.
🟪 प्रदेश की भूपेश सरकार ने बारदाने की कीमत ₹25 कर किसानों को दी नई सौगात…

🟪 कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलरों के प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर ₹120 प्रति क्विंटल करने और राईस मिलरों के आग्रह पर कस्टम मिलिंग के लिए राज्य में ऑटो पंजीयन की व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश पर राईस मिलरों ने जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश के मुखिया का जताया हृदय की गहराइयों से आभार.

जगदलपुर.
केंद्र की भाजपा सरकार के असहयोग और अड़ंगेबाजी और तमाम दुष्प्रचार के बावजूद छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रगति पर है.उक्त कथन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश भर के 2463 खरीदी केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है लगभग 146000 किसानों ने अपना धान बेच दिया है और लगभग 397000 मीट्रिक टन धान की खरीदी भी हो चुकी है. प्रदेश के किसी भी धान खरीदी केंद्र में बारदाने की कमी नहीं है और किसानों को शीघ्र भुगतान की भी व्यवस्था की गयी है. इस वर्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान उपार्जन केंद्रों से धान परिवहन के डी.ओ.भी कटने शुरू हो गये है. ताकि खरीदी केंद्रों पर धान जाम होने की स्थिति न बन पाए. शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस वर्ष भी किसानों को न्यूनतम ₹2500 रुपए धान की कीमत दे रही है. राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से धान की फसल के लिये 9000 रू. इनपुट सब्सिडी प्रति एकड़ दी जा रही है. प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान की खरीदी होगी, अर्थात प्रति क्विंटल 600 रू. राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिल रहा. धान खरीदी का मूल्य 1940+600=2540 मोटा तथा 1960+600=2560 रुपए पतला धान की कीमत भूपेश सरकार दे रही जो कांग्रेस के जन घोषणा पत्र के वायदे से भी ज्यादा है तथा पूरे देश में धान की सर्वाधिक कीमत छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है. शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

प्रदेश में धान का उठाव पहली बार खरीदी होने के सीमित समय में शुरू हो चुका है खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत सुव्यवस्थित कस्टम मिलिंग के लिए राईस मिलरों के प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर ₹120 प्रति क्विंटल करने और राईस मिलरों के आग्रह पर कस्टम मिलिंग के लिए राज्य में ऑटो पंजीयन की व्यवस्था तत्काल शुरू करने के निर्देश जारी किए गए उन्होंने राईस मिलरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के ठोस और प्रभावी कदम उठाए हैं भारतीय जनता पार्टी धान खरीदी के मामले में केवल झूठी अफवाहें व बयानबाजी कर भ्रम फैलाने का काम कर रही तथा भाजपा के नेता केंद्र मोदी सरकार के सह पर छत्तीसगढ़ की धान खरीदी नीति को प्रभावित करने का कार्य कर रहे. आखिर क्या कारण है कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ से उसना चावल नहीं ले रही है. जबकि राज्य में पैदा होने वाले कुल धान का 45 प्रतिशत उसना किस्म का है. भाजपा की केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ को बारदाना देने में भी भेदभाव व असहयोग कर रही है. राज्य को धान खरीदी के लिए 5.25 लाख गठान बारदाने की आवश्यकता है. मगर इस वर्ष केंद्र ने 2.14 लाख गठान बारदानों की स्वीकृति दी है जिसका एडवांस पैसा जमा करने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ को अभी मात्र 86856 गठान बारदाने ही उपलब्ध कराए गये है. भाजपा नेता उसना और बारदाने मामले में केंद्र से राज्य के हितों पर अपनी बात रखने का पहले साहस दिखाये. तब राज्यहित की बात करे. भाजपा नेताओं के बयानबाजी से स्पष्ट हो रहा कि केंद्र की साजिश में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता भी शामिल है जिसे प्रदेश की जनता और गरीब किसान कभी माफ नहीं करेगा भाजपा की कथनी और करनी में प्रदेश की जनता यह जान चुकी और समझ चुकी है कि सेवा जतन सरकार छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार।

स्व.मंटी ढेक स्मृति फुटबॉल मैच के फाईनल मुकाबले में पँहुचे साँसद व विधायक..

0

खेल को हमेशा खेल भावना से खेले खिलाड़ी:-साँसद बैज

साँसद व विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर विजेता खिलाड़ियों को किया पुरुष्कृत..

जगदलपुर(लोहंडीगुड़ा)/आज बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम उसरिबेड़ा के हाई स्कूल ग्राउंड में 28 नवंबर से हो रहे स्व.मंटी ढेक फुटबॉल 2021 मेमोरियल फुटबॉल कप के फाईनल मैच में पंहुचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही साँसद व विधायक द्वारा विजेता टीम को पुरुष्कृत किया गया..यह फ़ाइनल मैच टीम उसरिबेड़ा और फुटबॉल अकादमी जगदलपुर के मध्य खेला गया जिसमें फुटबॉल अकादमी जगदलपुर ने उसरिबेड़ा को 0-2 गोल से हरा कर विजयी हुई,यह दोनों गोल खिलाड़ी संदीप ध्रुव के द्वारा किया गया।जिसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में पँहुचे बस्तर साँसद दीपक बैज व चित्रकुट विधायक राजमन बेंजाम द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

मुख्य अतिथि के रूप में पँहुचे बस्तर साँसद बैज ने मैच के दौरान कहा-खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए,खेल से जहां शरीर का विकास होता है,वहीं इससे मनोरंजन के साथ प्रेम की भावना भी विकसित होती है,जीत और हार जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा है,आज जीतने वाला कल हार और आज हारने वाला कल जीत भी सकता है,साँसद बैज ने कहा विजेता खिलाड़ियों को और कड़ी मेहनत कर और आगे बढ़ने की कोशिश करनी चाहिए,वहीं जीत से वंचित खिलाड़ियों को ज्यादा अभ्यास कर हाथ से खोई हुई जीत को पाने के लिए संकल्प लेना चाहिए,इस फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने जोरदार खेल का प्रदर्शन किया इसके लिए मैं दोनो टीम के खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूँ..

इस दौरान सांसद दीपक बैज,विधायक चित्रकूट राजमन बेंजाम,जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,जनपद पंचायत अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप,उपाध्यक्ष योगेश बैज,युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुर्गेश राय,केदार ढेक,सांसद प्रतिनिधि गीदम प्रवीण राणा,सुंदर सोढ़ी,पार्षद कमलेश पाठक,मनोज यादव बड़ी संख्या में खेल प्रेमी,ग्रामीणजन एवँ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

टीकाकरण महा अभियान में घर घर पहुँचा दल

0

जिला प्रशासन की अभिनव पहल पर पर ब्लाक के ग्राम पंचायत महुपालबई में स्वास्थ्य विभाग एवं टीकाकरण टीम के सहयोग से दल ने घर-घर दस्तक देकर लोगों को न केवल टीकाकरण को को लेकर जागरूक किया वही लंबे समय से को भी टिकाना लगाने वाले लोगों को टीका भी लगाया इस दौरान पोषक माताएं टीका लगवाने में रुचि दिखाएं। ज्ञात हो कि टीकाकरण को लेकर जिस प्रकार ग्रामीणों में भय का माहौल था जिसके कारण कुछ ग्रामीण टीका लगवाने में आनाकानी कर रहे थे ऐसे समय में राजस्व विभाग से जुड़े पटवारी संजय रॉय चौधरी एवं संकुल समंवयक शैलेन्द्र तिवारी सरपँच लक्ष्मण सूर्यवंसी के प्रयास से लोगो ने टीका लगवाने में सहयोग दिया जिसके कारण देर शाम तक घर घर टीका लगवाने के लिए दल जुटी रही। इस अवसर पर सूरज बांधे,शिक्षक बामदेव अस्वनी, भूतेश्वर पांडेय,प्रिया ठाकुर,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मालती ठाकुर प्रेमवती ठाकुर, उषा कवर, जलेन्द्री ठाकुर,मितानिन गनेशिया ध्रुव, सुलोचना पनेरिया, परमेश्वरी बघेल सहित सहायिका भी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों से प्रभावित होकर माड़पाल पंचायत के पंचों ने किया कांग्रेस प्रवेश

0

कांग्रेसी गमछा पहना कर कराया कांग्रेस में प्रवेश |

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के कार्यों तथा कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत माड़पाल के पंच गमन बाज एवं मंगलदेई बघेल ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

विदित हो की कुछ दिनों पूर्व माड़पाल पंचायत की सरपंच मंदना नाग ने भी कांग्रेस सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी आज दोनों पंचों ने भी स्वस्फूर्त होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो जनोपयोगी एवं लोकहितार्थ कार्य कर रहे हैं उससे प्रभावित होकर लगातार पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही हमारी सरकार द्वारा जो अंतिम व्यक्ति के हित में कार्य किए जा रहे हैं उसके कारण लगातार पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस में आ रहे हैं मैं दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं |

इस अवसर पर दोनों पंचों ने कहा की कांग्रेस सरकार जो जनहितकारी कार्य कर रही है उससे प्रभावित होकर वे स्वस्फूर्त कांग्रेस प्रवेश कर रही हैं |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ नगरनार सरपंच एवं सरपंच संघ के संभागीय अध्यक्ष लैखन बघेल, माड़पाल सरपंच मंदना नाग, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, जलंधर नाग, घनश्याम महापात्र,धनुर्जय दास उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS