City Media - Page 1326 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1326

पदोन्नति से वंचित सब इंस्पेक्टर का कब होगा पदोन्नति-?

0

रायपुर । प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा सब इंस्पेक्टरों का पदोन्नति करने के दिये जाने वाले भरोसे पर भरोसा करने वालों का सब्र अब टूटते जा रहा है और अब झल्लाकर अपने भाग्य को कोसते पदोन्नति में होने वाले लेट लतीफी के चलते भविष्य में होने वाले अपूर्णिय नुकसान का हिसाब किताब सामने रखने लगे जाते हैं। पिछले 35महिने से भी अधिक समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे सब इंस्पेक्टर अनुशासन के लक्ष्मंण रेखा में बंधे होने के चलते न अपनी व्यथा कथा जाहिर कर पा रहे हैं और न ही कोर्ट में जाकर अपने सांथ हो रहे अन्याय को बताकर इंसाफ की गुहार लगा पा रहे हैं। जिस मजबूरी का नाजायज लाभ उठाते गृहमंत्री और उनका गृहमंत्रालय भी सब इंस्पेक्टरों के अटके पदोन्नति के मसले की तरफ से आंख कान मूंदकर मौन साध लिया हुआ है। उल्लेखनीय है कि 98 सब इंस्पेक्टर की भर्ती एक सांथ हुई थी जिसमें से 52 सब इंस्पेक्टर का अगस्त 2018 में पदोन्नति हो गया बचे 46 सब इंस्पेक्टर आज तक अपने पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। एक सांथ एक दिन भर्ती होकर पूरी निष्ठा से कर्तव्य निर्वाह करने और कोई आरोप या विभागीय जांच न होने के बाद भी 46 सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नति पाने के अधिकार से वंचित रख देना किसी को भी समझ नहीं आ रहा है। गाहे बगाहे गृहमंत्री से जब इस बारे में पत्रकारों द्वारा पूछा जाता है तो उनका रटा रटाया एक ही जवाब रहता है कि पदोन्नति किया जायेगा -?पर यह नहीं बताया जाता है कि-शेष लोगों का पदोन्नति क्यों नहीं किया गया -?और पदोन्नति किया जायेगा तो कब किया जायेगा-? गृहमंत्री महोदय अगर यह बता देते तो पदोन्नति का बेसब्री से इंतजार करते घूट घूट कर समय गुजार रहे सब इंस्पेक्टर और उनके परिवार जन निश्चिंत हो जाते की फंला दिन तारीख तक पदोन्नति हो जायेगा। प्रदेश में इंस्पेक्टर के पद से बड़ी संख्या में डी एस पी के पद पर पदोन्नति होने के बाद इंस्पेक्टर का पद रिक्त हो चुका है जिससे अब पद रिक्त न होने जैसा कोई कारंण या बहाना भी बचा नहीं रह गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg

पदोन्नति अटकने का दूरगामी दुष्प्रभाव पड़ने की चिंता –

एक सांथ एक दिन ज्वाईनिंग देने वाले 98 सब इंस्पेक्टर में से पदोन्नति पाकर इंस्पेक्टर बन जाने वाले सब इंस्पेक्टर और पदोन्नति से वंचित रह गये 46सब इंस्पेक्टर के भाग्य और भविष्य में बहुत अंतराल आने की बात कही जाने लगी है। आज की स्थिति में पदोन्नति पा चुके लोग इंस्पेक्टर के पद पर 3 वर्ष वरिष्ठ हो चुके हैं और पदोन्नति के सांथ बढ़े हुए वेतनमान का भी लाभ अर्जित करने लगे हैं। पदोन्नति से वंचित रह गये 46सब इंस्पेक्टर को पद न मिलने के सांथ वो मान सम्मान से वंचित रह गये जिसकी पात्रता वो भी रखते हैं। जानकारों का यह मानना है कि जो पदोन्नति से वंचित रह गये हैं वो अब भविष्य में भी होने वाले पदोन्नति में भी अपने सांथ भर्ती होने वालों सें पिछड़ते ही रह जायेंगे और वेतनमान भत्ता में भी पिछड़ते हुऐ सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन में भी पिछड कर रह जायेंगे। पदोन्नति में पिछड़ने का अभिशाप उन्हे और उसके परिवार को सदैव सदैव भोगना पड़ेगा जिसकी पूर्ति अब कभी नहीं हो पायेगा और पदोन्नति में जितना ज्यादा विलंब होगा क्षति उतना अधिक दुष्प्रभावी होता जायेगा। अब तो लोग भी यह कहने लगे हैं की समाज को इंसाफ दिलाने वाले पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर खुद बेइंसाफी के शिकार होकर भी इंसाफ की आवाज भी नहीं उठा पा रहे हैं।

दल्लीराजहरा में खाद्य विभाग की टीम ने राशन दुकान में छापा मार 52 क्विंटल चावल अफरा-तफरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा

0

दल्लीराजहरा – न्यू मार्केट मेन रोड मुख्य बाजार लवली ड्रेसेस के बाजू में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में 52 क्विंटल चावल का अफरा-तफरी करते हुए खाद्य विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ और 52 क्विंटल चावल की जप्त कर भंडारण कक्ष डौडी भेजा गया, आकस्मिक छापामारावाही कारवाही से शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालको के बीच हड़कंप सी मच गई है, शासकीय उचित मूल्य की दुकान नंबर 1 और नंबर 2 के चावल की अफरा-तफरी किए जाने की जानकारी जिला खाद्य अधिकारी एच एल बंजारा को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जानकारी दी थी जिसके पश्चात् गोपनीय रूप से खाद इस्पेक्टर, और सहायक खाद्य अधिकारी सहित शासकीय उचित मूल्य की दुकान न्यू मार्केट में पहुंचे और संचालक से पूछताछ किए जाने पर गोल मोल जवाब मिला शासकीय चावल का मिलान करने पर 52 क्विंटल चावल स्टॉक से अधिक पाया गया ,जिसके बाद जब्ती की कारवाई की गई समाचार लिखे जाने तक चावल की जब्ती बनाकर डौडी के भंडारण कक्ष में भेजे जाने की कारवाई हुई है | आज 3 दिसंबर को शासकीय उचित मूल्य की दुकान नंबर 1 और 2 में आबंटन चावल आया था परंतु दुकान के संचालक ने दुकान नंबर 2 और 1 के  चावल को न्यू मार्केट लवली ड्रेसेस के बाजू शासकीय उचित मूल्य की दुकान में उतारने और घर के अंदर रखने का कार्य किया था जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रंगे हाथ अफरा-तफरी करते हुए पकड़ा, जिला खाद्य अधिकारी एच एल बंजारा ने बताया कि 52 क्विंटल अफरा-तफरी करते हुए चावल की जब्ती बनाई गई है अन्य कार्यवाही आज 4 दिसंबर को किया जाएगा मामला पुलिस को सौंपा जाएगा अन्य धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी वही गरीबों का चावल गरीबों को ना बांटकर स्वयं डकारने वाली स्थिति और शासन के नियमों का उल्लंघन किए जाने को लेकर दोनों दुकानों के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी हो सकती है |

ऐसा बताया जा रहा है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर खाद्यान्न के अफरा-तफरी किए जाने में डौंडी और दल्ली राजहरा के ट्रांसपोर्टरों की मिलीभगत हो सकती है | परिवहनकर्ता ट्रांसपोर्ट सहयोग नहीं करते तो शायद अफरा-तफरी नहीं किया जा सकता था परिवहनकर्ता और ट्रांसपोर्टर के ड्राइवर लेबर संचालक के खिलाफ में भी कड़ी कार्यवाही किया जाना चाहिए उनसे भी पूछताछ होना चाहिए कि वे शासन के नियमों को दरकिनार कर शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालक के आदेश का पालन करते रहे हैं जबकि उन्हें शासन के निर्देशों का पालन करना है |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

जिला खाद्य अधिकारी एचएल बंजारा ने बताया कि पिछले कुछ माह से लगातार अफरा तफरी किए जाने की शिकायतें मिल रही थी जिसे गंभीरता से लेते हुए  आज आकस्मिक छापामारवही कार्यवाही किया गया और 52 क्विंटल अफरा-तफरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा रंगे हाथों पकड़ा चावल की जब्ती बनाई गई है अन्य कानूनी कार्यवाही आज 4 दिसंबर को किया जाएगा |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

शादी का प्रलोभन दे युवती से शारीरिक सम्बन्ध बना गर्भवती करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

0

डौंडीलोहारा –  विवाहित युवक भनेश कुमेटी 24 वर्षीय द्वारा लम्बे समय से अपने ही गाँव में रहने वाली युवती को शादी का प्रलोभन दे युवती से शारीरिक सम्बन्ध बना रहा था | इसी बीच शारीरिक सम्बन्ध बनाने से युवती गर्भवती हो गई युवती द्वारा युवक से विवाह करने के लिए दबाव डाला गया जिस पर कि युवक द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया गया इसके पश्चात् युवती द्वारा युवक के खिलाफ थाने में जाकर आरोपी  के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई इसके पश्चात् पुलिस द्वारा युवक को आईपीसी की धारा 376(2)(एन) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

लाल पानी से प्रभावित किसानों की मांगे पूरी न होने पर जन मुक्ति मोर्चा द्वारा बाइक रैली को बीच में रोककर ज्ञापन लिया गया

0

दिनांक 08/08/2019 को बालोद जिला के कलेक्टर कार्यालय (सभागार) में कलेक्टर द्वारा लाल पानी से प्रभावित आदोलनरत कुमुडकटा, कोपेडेरा एवं नलकसा के किसानों को बी.एसपी अंतर्गत कार्यक्षेत्रों में स्थायी प्रवत्ति के कार्य हेतु ठेका श्रमिक के रूप में रोजगार प्रदान करने की मांग को लेकर त्रिपक्षीय बैठक रखा गया था। जिसमें आंदोलनरत किसानों के प्रतिनिधि व भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निर्देशक (ED) राजहरा खान समूह के महाप्रबंधक तपन सूत्रधार व खदान कार्मिक विभाग (Personal) के उच्च अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन से कलेक्टर, स्थानीय तहसीलदार व राजहरा थाना प्रभारी उपस्थित थे।

उक्त बैठक में लाल पानी से प्रभावित किसानों के समस्याओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुये, कलेक्टर द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र के उपस्थित जिम्मेदार अधिकारीयों को स्पष्ट आदेश दिया गया था कि दिनांक 30/09/2019 तक 10 अति प्रभावित किसानों को माह दिसम्बर 2019 तक पुरे प्रभावितों को स्थायी प्रवृत्ति के रोजगार में रखने संबंधित आदेश था। जिस पर भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों द्वारा सहमति प्रदान करते हुये हामी भरी गयी थी।

परन्तु कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन करते हुये आज पर्यन्त तक स्थायी प्रवृत्ति के कार्य पर नहीं रखा गया है। जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने व क्षेत्र की शांति भंग करने के आरोप में भारतीय दण्ड संहिता की धारा-151 के तहत संबंधित अधिकारियों के ऊपर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर जन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार प्रशासन से मामले के निराकरण की मांग को लेकर कोई सकारात्मक पहल न होने पर आज बाइक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन करने का प्रयास किया गया किन्तु पुराना बाजार चौक में ही प्रशासन द्वारा उनसे ज्ञापन लेकर बाइक रैली को बीच में ही रोक दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना के तहत ग्राम पंचायत कुसुमकसा में गोबर खरीदी का शुभारम्भ

0

कुसुमकसा– ग्राम पंचायत कुसुमकसा के गुंडराटोला में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना के तहत गोकुल गौठान में गोबर खरीदी का शुभारम्भ मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के मुख्य अतिथि शिवराम सिन्द्रामे सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा की अध्यक्षता व ,अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य व अध्यक्ष गौठान प्रबंधन समिति ,दीपक यादव उपसरपंच नितिन जैन, के विशेष अतिथि में किया गया ,गौठान परिसर में वजन मशीन का पूजा अर्चना कर पशु पालक रमेश साहू व शंकर साहू के द्वारा लाये गए गोबर को तोलकर गोबर खरीदी की शुरूआत की |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

मुख्य अतिथि के आसन्दी से मिथलेश निरोटी ने आमजन को कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा ,गरवा,घुरवा,बाडी योजना के तहत के तहत ग्राम में गोकुल गौठान का निर्माण कार्य चल रहा है ,गौठान के निर्माण पूर्ण होने से मवेशियों को को ठहरने व चारा पानी की व्यवस्था होगी ,आज से गौठान में गोबर की खरीदी प्रारम्भ हो गयी है ,ग्रामीणों से गोबर बिक्री के लिए पंजीयन कराकर अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही ,छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दो रुपये प्रति किलो की राशि दी जा रही है व खरीदे गए गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद का निर्माण होगा ,उक्त सभी काम महिला स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों के द्वारा किया जाएगा जिससे उनको रोजगार मिलेगा व उनकी आर्थिक स्थिति सदृढ़ होगी ,ग्रामीण महिलाओ को स्वालम्बन व स्वरोजगार के लिए महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों के लिए अनेको योजनाएं संचालित है ,शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील ग्रामीणों से की ,इस अवसर पर देवांगन (पी ओ) महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना जनपद पंचायत डोंडी ,श्रीमती संध्या साहू पशु चिकित्सक कुसुमकसा ,नेमसिंह अलेन्द्र सचिव ग्राम पंचायत कुसुमकसा ,लोकेश सिन्हा रोजगार सहायक ,सुरेंद्र कुमार ,पिंटू जगनायक , ,सहित गौठान समिति के सदस्य मिलन सिन्हा , श्रीमती हेमिन चंद्राकर ,श्रीमती गनेश्वरी यादव ,उत्तरा बाई व ग्रामीण जन उपस्थित थे |

This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

ग्राम पंचायत धौड़ाई में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का शुभारंभ

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

ग्राम पंचायत धौड़ाई में राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का शुभारंभ, उप सरपंच शारदा देवी नाग ने फावड़े से जमीन खोद उदघाटन किया । ग्राम पंचायत धौड़ाई में दिनांक 4/12/21राष्ट्रीय जल जीवन मिशन का शुभारंभ उप सरपंच शारदा देवी नाग के कर कमलों से सम्पन्न हुवा। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत ग्रामपंचत स्तर में प्रत्येक गरीब परिवार को नल कनेक्शन मुफ्त में प्रदाय किया जाएगा। इसी मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत धौड़ाई में पाइप लाइन बिछाने ओर टूटे फूटे पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य आरंभ हो गया है। उदघाटन में उप सरपंच शारदा देवी नाग ने विशेष पूजा अर्चना कर फावड़े से जमीन खोद कर कार्य प्रारंभ का श्री गणेश कर दिया। उद्घाटन कार्यक्रम में धौड़ाई पंचायत के सचिव हरि राम भोयर ओर रोजगार सहायक सहित पाइप लाइन का कार्य करने वाले कर्मी सहित इंजीनियर सामिल हुए। धौड़ाई के लोगो मे खुशी की लहर- लंबे समय से घर पहुँच पेय जल का इंतजार कर रहे स्थानीय ग्रामीण पाइप लाइन का कार्य आरंभ होने से खुश नजर आए।।। पाइप लाइन बिछा हर घर तक पेय जल पहुँचाना हमारा लक्ष्य – उपसरपंच शारदा देवी नाग ने कहा ।

यश वर्धा की ऐतिहासिक पारी से‌ जीती नारायणपुर अंडर 16 मैच

0

डॉ एस वली आज़ाद

छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ सीएससीएस द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में नारायणपुर टीम का मैच कांकेर के साथ कांकेर के ग्राउंड में रखा गया था दो दिवसीय टेस्ट मैच रखा गया था जिसमें नारायणपुर की शानदार जीत हुई है इसी के साथ नारायणपुर सेमीफाइनल की राह में एक कदम और आगे बढ़ चुका है इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन नारायणपुर टीम ने 77 .2 ओवर में 436/9 रन का विशाल स्कोर खड़ा जिसके बाद पारी घोषित करके कांकेर के टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया किया था जिसमे छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ इतिहास की सबसे बेहतरीन पारी 314 रन नाबाद बनाकर इस स्कोर को खड़ा किया था जिसका पीछा करने उतरी कांकेर पहली पारी में 57 रनों पर ही ढेर हो गई जिसमें राहुल जैन ने 5 विकेट एवं वीर बंजारे ने 4 विकेट चटका इसके बाद नारायणपुर ने कांकेर को फॉलोऑन दिया जिसमें भी कांकेर की टीम को दूसरी पारी में 67 रनों पर ऑल आउट कर दिया इसी के साथ नारायणपुर ने कांकेर को एक पारी और 318 रन से हराया नारायणपुर को 7 पॉइंट मिले हैं जिससे आने वाले मैसेज के लिए से सेमी फाइनल में जाने की राह आसान हो जाएगी नारायणपुर का अगला मैच जिला क्रिकेट संघ बस्तर के साथ कांकेर के ग्राउंड में ही होना है 6 तारीख से होना है अंकों के आधार पर तीनों टीमों में से एक टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी जिसका मुकाबला ग्रुप सी के साथ होगा जिले वासियों ने क्रिकेट खिलाड़ि यस वर्धा,राहुल जैन एवं कोच को सोसिल मीडिया के माद्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

कांग्रेस सरकार की शिक्षा क्रांति के दावे झूठे, फीस के अभाव में छात्रों के इंजीनियर बनने का ख्याब अधुरा

0

फीस के अभाव में अबुझमांड के होनहार बच्चो का बीटेक सेकंडियर की पढाई अधर मे

कांग्रेस सरकार के अबुझमांड की शिक्षा क्रांति के लिये सभी दावे झूठे,छात्रों के इंजिनीयर बनने का ख्याब अधुरा- नरेन्द्र नाग जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

शिक्षा के छेत्र में आम आदमी पार्टी ने जिस प्रकार पूरे देश मे शिक्षा क्रांति लाई है उससे आज आम आदमी पार्टी से छात्रों को बेहद उम्मीद है । आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहाँ की अबुझमांड के 6 इंजीनियरिंग छात्रो ने आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग से सम्पर्क कर अपनी आप बीती बताते हुए कहा की हमे स्वामीविवेकानंद आश्रम नारायणपुर के प्रयास से रायपुर मे बीटेक सेंकडियर तक पहुचने का मौका मिला पर अब आश्रम के प्राचार्य के द्वारा भी आर्थिक स्थिति ठीक नही होने की बात सामने आने से छात्रो की पढाई परीक्षा से पहले रूक गई कई छात्रों को टीसी लेने मजबूर होना पड रहा है प्राचार्य के प्रयासों का छात्रों ने प्रशंसा भी कि पर अपने सपनो को अधुरा छोडने की पीड़ा आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर को बताकर सरकार से मदद की गुहार लगाने की बात कहीं ।

आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर अबुझमांड के इन होनहार छात्रों के लिये जिला प्रशासन व राज्य शासन से इन छात्रों के भविष्य के लिये सहयोग की अपील करती है व राज्य सरकार इनके चार साल की पढाई की व्यवस्था करे ताकि इनके भविष्य के साथ खिलवाड ना हो जिला अध्यक्ष ने कहा यदि इन्हें जिला प्रसासन से किसी प्रकार की सुविधायें नही मिलती है तो अबुझमांड का हर छात्र अपने आप को ठगा सा महसूस करेगा अबुझमांड के लोगो को भूपेश सरकार के शिक्षा क्रांति लाने का सपना अधुरा लगेगा व सरकार के किये सभी दावे खोखले साबित होंगे अबुझमांड के विकास के नाम पर करोडों अरबो खर्च करना दिखावा साबित होगा ।

आम आदमी पार्टी जिला नारायणपुर जिला प्रसासन व राज्य शासन से मांग करती है की बीटेक सेंकडियर छात्रो का कोर्स पूरा होने तक का खर्च वहन करे ।जिससे अबूझमाड़ से भी होनहार बच्चे निकल कर आगे आएंगे व प्रदेश का नाम रौशन करेंगे।

दिव्यांग बच्चों का खेलखुद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

जिला मिशन समग्र शिक्षा राजीव गांधी शिक्षा मिशन नारायणपुर समग्र समावेशी शिक्षा अंतर्गत प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पहली से बारहवीं तक के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने हेतु “विश्व दिव्यांगता दिवस” के अवसर पर जिला स्तरीय खेलखूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चित्रकला, रंगोली,पेंटिंग,सामूहिक एवं एकल गीत के माध्यम से दिव्यांग बच्चों ने बौद्धिक मंद बालिकाओं का विशेष विद्यालय सूलेंगा में ओरछा एवं नारायणपुर के समावेशी शिक्षा सहायक कार्यक्रम समन्वय एवं समाजकल्याण विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ। सभी बच्चों ने उत्साहित होकर भाग लिया। सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण मुख्य आतिथियों के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शामबत्ति राजनु नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता माँझी, पार्षद श्रीमती राखी राणा, जिला खेल अधिकारी रामसाय वड्डे, पी.टी.आई. मनीराम वड्डे, बी.आर.पी. ओरछा मिनाक्षी, बी.आर.पी. नारायणपुर अजय सींग, अधिक्षिका संगीता ध्रुव, ओरछा, नारायणपुर से शिक्षक,शिक्षिकाएं उपस्थित थी। मंच संचालन ब्रजेश्वरी रावटे द्वारा किया गया ।

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था द्वारा किसानों का किसान उत्पादक संघटन गठित करने हेतु लीडर मीटिंग संस्था के कार्यालय में रखा गया

0

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था द्वारा 2 दिसंबर को बालोद ब्लॉक के 12 गांव से 60 किसानों का किसान उत्पादक संघटन गठित करने हेतु लीडर मीटिंग संस्था के कार्यालय में रखा गया, किसान उत्पादक संघटन को बनाने हेतु प्रति गांव से किसान को जोड़ा गया, किसानों को बताया गया की केसे संघटन में आकर वे अपना और अपने गांव का विकास कर सकते है, •सामूहिक कृषि कर केसे हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते हैं कृषि से जुड़ी नई नई तकनीक, कृषि यंत्र, अच्छे बीज, नियमित खाद , जेसी विभिन्न बातो को ध्यान में रखकर यदि किसान संगठन में आएगा तो निश्चित ही किसान और समाज उन्नति की और अग्रसर होंगे, वही किसान उत्पादक संघटन के दूसरे महत्वपूर्ण अंग पर भी बात हुई जो है प्रसंस्करण इकाई का लगाना, वृत्ति संस्था 12 गांव में ऐसे कई उधारणो को रख चुकी है जैसे की गांव में भंडारण कक्ष, कस्टम हाइरिंग सेंटर, राइस मिल, दाल मिल इत्यादि किसान की आय को 3 गुना करने हेतु यह संस्था की और से महत्वपूर्ण अंग होगा | मीटिंग मे मुख्य रूप से वृत्ति संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पेंद्र यादव एग्रीकल्चर विशेषज्ञ शाहनवाज मंसूरी प्रवीण बागड़े व समस्त विलेज कॉर्डिनेटर और किसान उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is tadap.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS