अर्जुन्दा – दोस्तों ने साथ में बैठकर शराब पी फिर जिस दोस्त ने शराब पिलाई उसी को डरा धमका कर पेंट के जेब मे रखे 44,000/- लूट कर फरार हो गए |
घटना अर्जुन्दा थाना क्षेत्र 04.06.2021की है | प्रार्थी रमेश प्रसाद गौटिया स्व. श्री नन्हे लाल गौटिया उम्र 55 वर्ष ग्राम टिकरी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ0ग0) का निवासी है दिनांक 01/06/2021 को 10/30 बजे वेतन लेने स्टेट बैंक भरदाकला टिहलू राम देशमुख के साथ गया वहां से 46,500/- रूपये निकालकर टिहलू राम देशमुख के साथ टिकरी उनके घर गया घर पर बैंक पासबुक और चेकबुक रखकर टिहलू राम देशमुख के लडका उमेश देशमुख के साथ लगभग 12/00 बजे देशी शराब दूकान अर्जुन्दा गया और 500 रूपये की शराब लिया और हम दोनो पिये मैं अपने पेंट के जेब मे 45,000 रूपये रखा था तभी मेरे कुछ साथी और आ गये और मुझे शराब पिलाने के लिये बोले तब मै अपने पेंट के जेब मे रखे 45,000/- रुपये से 500-500 रूपये का दो नोट 1000/- रुपये निकालकर उन लोगो को दिया तभी मेरे हाथ से रूपये का बंडल नीचे गिर गया तभी रितेश गांधी उर्फ गोरिया तथा कृष्णा मेरे पैसे को देखे थे और 1000/- रूपये की शराब कृष्णा और गोरिया अपने तथा मेरे साथी के साथ शराब पिये उतने मे मै बोला उमेश दाऊ मुझे नशा हो रहा है चलना है कहने पर तभी कृष्णा और गोरिया बोले कि चाचा हम आपको घर छोड देंगे बोलकर रितेश गांधी उर्फ गोरिया तथा कृष्णा ने गोरिया के मो.सा. मे मुझे बीच मे बैठाकर घर ले जा रहे थे जो मुझे घर ना ले जाकर शीतला तालाब अर्जुन्दा के पार मे ले जाकर अपनी मोटरसाइकिल को रोककर मुझे डरा धमका कर मेरे पेंट के अंदर जेब मे रखे 44,000/- रूपये को जबरन लूट लिये और मुझे वहीं पर छोड़ दिये उसी समय करीबन 03/00 बजे मेरे लडका राजा गोटिया ने अपने मोबाईल से फोन किया तो मेरे मोबाईल से कृष्णा ने मेरे लडका को कहा कि तेरा पापा यहां तालाब पार मे सोया है आकर ले जा बोला और वहां से भाग गये तब मै अपने लडका के साथ वापस घर गया है।
रमेश प्रसाद गौटिया लूट का शिकार होने के बाद थाने जाकर आरोपियों रितेश गांधी उर्फ गोरिया तथा कृष्णा के खिलाफ लूट की शिकायत दर्ज कराइ जिस पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है |
दल्ली राजहरा – भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष के पद पर संजीव सिंह के बनाये जाने पर निर्मला सेक्टर दुर्गा उत्सव समिति निर्मला सेक्टर वार्ड क्र 23 द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी है समिति की और से प्रदेश एवं जिला के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ नेताओं का दिल से धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया है संजीव सिंह को बधाई देने वालो पर समिति के संरक्षक संतोष शर्मा (चिंटू ) अध्यक्ष पी. सुनील कुमार सचिव तोरण लाल साहू महिला समिति के अध्यक्ष कविता तिगोटे सचिव अंजू साहू कोषाध्यक्ष संतराम उइके जोई बिसई, एल गोटी, सी घनराज, प्रशांत सोनी, राहुल राज, मनीष सिंह, ओ. पी सिंह, जोहर लटिया, सोनू विभार, मुन्ना हरपाल, आज़ाद, कौशल दिवाकर, नील श्रीवास्तव, मनीष कुरेटी, राहुल सिंह, सौरभ यदु, ऍम अमन, दीपक हियाल, सीजन विश्वकर्मा, हरीश, नंदू, पियूष, संदीप कालू भाई, प्रकाश मसीह, राकेश यादव, राजेश राज एवं समिति के सक्रिय कार्यकर्ताओ ने बधाई व हर्ष व्यक्त किया है |
दुर्ग :गर्लफ्रेंड को इम्प्रेस करने और अय्याशी के इरादे से एक बिजनेसमैन की कार लुटने वाले आरोपीयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है | इस घटना को 04 लोगों ने अंजाम दिया था | गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपियों से कार ,मोबाईल एवं मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान जब्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 जून को रात्रि करीब 12.45 की है पंचशीलनगर चरोदा भिलाई निवासी के.ए.एस.शंकर राव 42 वर्ष पिता स्व.के.ईश्वर राव ब्रेज़ा सीजी 07 बी.डब्ल्यू 6438 में दुर्ग से वापस आते समय चरोदा के पास कार को रोक कर किसी से बात कर रहा था तभी 04 अज्ञात व्यक्ति दो मोटर सायकल में आये और गाली गलौज करते हुए उसे कार से बाहर निकाल एक आरोपी कार की ड्राईविंग सीट पर बैठकर कार लेकर भाग गया तथा बाकी 03 आरोपियों ने प्रार्थी से मारपीट कर मोबाइल,पर्स छीनकर मोटरसायकल से रायपुर की तरफ भाग गए ।
घटना की सुचना प्रार्थी द्वारा थाने में दी गई लूटी गई वाहन का इस्तेमाल किसी बड़े अपराध को करने की संभावना को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा पांच टीमों को लगाया गया था । जिस पर पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय धुव्र , नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में भिलाई 03 थाना एवं पेट्रोलिंग टीम के द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया एवं टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों के पता तलाश किया गया एवं मुखबीर को सक्रिय कर आरोपियों को चिन्हित कर घेराबंदी कर पकड कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने लूट की घटना कबुल कर लिया है।
वाहन का इस्तेमाल आरोपियों द्वारा अय्यासी एवं गर्लफ्रें ड को प्रभावित करने के लिए किया गया था।
आरोपियों के कब्जे से लूट की कार सीजी 07 बी.डब्ल्यू 6438 कीमती 10 लाख, 01 नग विवो कंपनी का मोबाइल कीमती 8000, प्रार्थी का पर्स, एटीएम, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पेन कार्ड, नगदी 1200 रु.एवं आरोपियों द्वारा घटना के प्रयुक्त 02 नग मोटर सायकल कीमती 80 हजार तथा 01 नग कटर नुमा चाकू दस लाख नब्बे हजार रूपये बरामद किया गया |
सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिला बल, छसबल, एसटीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी संगठन को छोड़कर समाज के मुख्यधारा में सम्मिलित होने 05 नक्सली सदस्यों ने नारायणपुर पुलिस के समक्ष आज दिनांक-04.06.2021 को बिना हथियार आत्म समर्पण किये है।
आत्मसर्पित करने वाले नक्सलियों की सक्रियता एवं कार्यक्षेत्र-
01- पायको मण्डावी पिता सुक्को मण्डावी जाति माड़िया उम्र 22 वर्ष निवासी पायवेर थाना ओरछा जिला नारायणपुर (कुतुल पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- नक्सली कमाण्डर सुखलाल (एसीएम) एवं कुतुल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष डूही ने वर्ष 2018-2019 में कुतुल पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप मे शामिल होकर सक्रिय कार्य कर रहा था।
02- गुड्डी ध्रुवा पिता विज्जा, जाति माड़िया, उम्र 20 वर्ष निवासी धुरबेड़ा थाना ओरछा जिला नारायणपुर (धुरबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- नक्सली कमाण्डर सुखलाल (एसीएम) एवं कुतुल पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष डूही ने वर्ष 2016-2017 में धुरबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप मे शामिल होकर सक्रिय कार्य कर रहा था।
03- भीमा कोवाची पिता सुकोराम उम्र 40 वर्ष जाति माड़िया निवासी डेंगलपुट्टी पारा गोमागाल थाना ओरछा जिला नारायणपुर (गोमागाल पंचायत मिलिशिया सदस्य):- माड़ डिवीजन के नेलनार एरिया कमेटी कमेटी अंतर्गत नक्सली कमाण्डर बुदरू, सोमडू एवं अरब ने वर्ष 2017-2018 में गोमागाल पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।
04- बुधू चेरका पिता स्व. बिलो उम्र 48 वर्ष जाति माड़िया निवासी उसेली थाना ओरछा जिला नारायणपुर (आलबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य)ः- माड़ डिवीजन के नेलनार एरिया कमेटी कमेटी अंतर्गत नक्सली कमाण्डर बुदरू, सोमडू एवं अरब ने वर्ष 2017-2018 में नक्सल आलबेड़ा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।
05- सोनू उसेण्डी पिता धोबाराम उम्र 35 वर्ष जाति माड़िया निवासी तोके कोंदोड़पारा थाना कोहकामेटा (तोके पंचायत मिलिशिया सदस्य):- नक्सली कमाण्डर सुखलाल एवं रीना ने वर्ष 2017-2018 में तोके पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय कार्य कर रहा था।
उक्त आत्मसर्पित नक्सली संगठन में कार्य करने के दौरान नक्सलियों के लिए भोजन की व्यवस्था करना, गांव मे अंजान व्यक्तियों के आने पर उनसे पूछताछ व उनकी निगरानी करना, नक्सली साहित्य एवं पोस्टर पाम्पलेट चिपकाना, ग्रामीणो को नक्सली मीटिंग में उपस्थित होने की सूचना देना, बाजारो से दैनिक उपयोग की सामग्री खरीद कर नक्सलियों तक पहुंचाना, नक्सलियोें के गांव में आने पर उनको सुरक्षा देना, क्षेत्र में पुलिस आने की सूचना देना, पुलिस पार्टी की रेकी करना, नक्सलियो के अस्थायी कैम्प मे संतरी डियूटी करना, गांव के चारो ओर दिन के समय पेट्रोलिंग करने जैसे कार्य कर संगठन में सक्रिय कार्य कर रहे थे। नक्सलियों की गलत नीतियों से असंतुष्ट होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर सामान्य जीवन यापन करने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किये है।
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने नवगठित ग्राम पंचायतों में नवीन राशन दुकान खुलवाने के लिए शासन स्तर पर प्रयासरत थे,अब उन क्षेत्रों में नई राशन दुकान अतिशिघ्र खुलेगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने पंडरीपानी क्रं 2, जमावाड़ा 2,,नागलसर,बदेबोदल में सरपंच व सचिवों को राशन दुकानों से संबंधित दस्तावेजों को सौंपा।
नवगठित पंचायतों में राशन दुकानों की स्वीकृति प्रदान करने पर सरपंच, पंचगण, सचिवगण व ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की सोच है कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए जिसके लिए पंचायतों का पुर्नगठन किया गया, अब सरकार द्वारा नये राशन दुकान खोलने की स्वीकृति प्रदान की जिससे जनता को समय पर राशन जल्द से जल्द मिलेगा।
विधायक ने ली कार्यकर्ताओ का जाना हाल
आज अपने जनसंपर्क के दौरान विधायक जैन ने कांग्रेस बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओ शे मुलाकात कर हालचाल जाना एवं वैश्विक महामारी कोरोना के वजह से लॉकडाउन मे उत्पन्न परिस्थिति मे जनता के लिये किये गये समाजिक कल्याण कार्यो के लिये सराहना की ।उन्होने ग्रामजमावाडा01-02, पण्डरीपानी-02,टोंडा पाल, बिरणपाल नागलसर कोलावडा नेतानार बड़े कवाली छोटे कबाली कवाली कला बोदल बड़े मुरमा के कार्यकर्ताओ को ग्रामीणो को वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित करने की बात भी कही। इसके अलावा कांग्रेस परिवार के सदस्य बि रन पाल एवं टोंडा पाल मे दुख होने की वजह से विधायक ने उनके निवास पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया |
विकास कार्यो का लिया जायजा
भूपेश सरकार लगातार ग्रामीणो के विकास के लिये मुख्य रूप से काम कर रहीं है़ जिसमे सभी गावो मे बिजली, साफ पानी तथा सड़क है़.जिसके लिये लगातार कार्य संपन्न हो रहे है़. आज कवाली कला मे सी सी सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया एवं गुणवता कार्य करने के निर्देश दिये |
थाना कोतवाली को जगदलपुर में चल रहे सट्टे पर कार्यवाही करने में सफलता हासिल की गई है! सूचना प्राप्त हुआ था कि कोई व्यक्ति दलपत सागर क्षेत्र में लोंगो से रूपया पैसा लेकर सट्टा पट्टी लिखकर, अवैध रूप से सट्टा खेलाकर अर्जित कर रहा है सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षक
में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था टीम के द्वारा दलपत सागर क्षेत्र में , एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर, उक्त स्थान में लोगों से रूपये पैसे लेकर सट्टा पट्टी लिख कर, जुआ खेलाना एवं अवैध तरीके से धन अर्जित कर रकम प्राप्त करना स्वीकार किया एवं अपना नाम मोहन दास पिता इंदर दास उम्र 32 साल निवासी नयामुण्डा तिंरगा चैक जगदलपुर का होना बताया।
जिसे मौके पर उक्त सटोरिया के कब्जे से नगदी रकम 13,000/-रूपये एवं 20,000 का सट्टा पट्टी पर्ची बरामद किया गया है, आरोपी के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकांरी कर्मचारी
निरीक्षक एमन साहू, प्रधान आरक्षक, चोवादास गेंदले, आर. रवि ठाकुर, प्रकाश नायक
दोषी लोगों के ऊपर हो एफआईआर, भाजपा नगर अध्यक्ष ने उठाई मांग,दोषी पर हो कार्यवाही
जगदलपुर–जगदलपुर पर स्थित क्वींस एनआरआई कोविड केयर सेंटर को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा क्वींस एनआरआई कोविड केयर सेंटर अपने नार्म्स से अलग हटकर केयर के नाम पर इलाज कर मोटी रकम वसूली जा रही है साथ ही रेमडिसिवर जैसे इंजक्शन लगाए जा रहे है क्या प्रशासन से इसकी अनुमति क्वींस एन आर आई केयर सेंटर ने ली है ? इसकी जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है।
कोविड पॉजीटिव मरीज की मेकाज में हुई मौत के बाद पनपे विवाद को लेकर नगर अध्यक्ष का बड़ा बयान आया है क्विन्स एनआरआई कोविड सेंटर से मामले बिगड़ने के बाद रेफर किए गए, मरीज की जांच को लेकर, जिला प्रशासन से मुलाकात कर दोषी व्यक्तियों के ऊपर कार्रवाई की मांग की है मीडिया से हुई जानकारी में अब तक 06 से 10 ऐसे प्रकरण सामने आ चुके हैं जिनमें मरीजों को अत्यंत गंभीर अवस्था में रेफर किए जाने की वजह से जान नहीं बचाई जा सकी है, इस कोविड केयर सेंटर में नार्मस से बाहर जाकर कोरोना मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, 30 मई को हुई मौत के मामले में क्विस एनआरआई की लापरवाही साफ दिख रही है एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि फेफड़ों में इन्फेक्शन और ऑक्सीजन लेवल 60 से कम हो जाने के बावजूद इलाज के नाम पर परिजनों को धोखा दिया जा रहा था बात हाथ से निकलती देख प्रबंधन ने ठीकरा मेंकाज पर फोड़ दिया, जो सरासर गलत है इसी कोविड सेंटर में रेमडेसीविर इंजेक्शन भी लगाई गई थी जो केवल मेकाज और एमपीएम हॉस्पिटल में उपलब्ध है इंजेक्शन कैसे लग गया ?
इंजक्शन का सीरियल नंबर भी सार्वजनिक हो जिससे इन्हें इंजक्शन कहाँ से उपलब्ध हो रहा है इसकी भी जांच होनी चाहिए ! इस पर भी प्रश्नवाचक चिन्ह लगता है ! मेरी मांग है कि प्रशासन को इस कोविड केयर सेंटर में इस तरह की गतिविधि पर कार्रवाई करनी चाहिए ! नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने इस मामले को लेकर दोषी लोगों पर कंनून संवत कठोर कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो,इस कोविड सेंटर का प्रशासन द्वारा दिये गए नार्मस भी सार्वजनिक होने चाहिए जिससे लोगो को यह मालूम हो कि यहाँ इलाज करने का दायरा क्या है?और क्या क्या इलाज यहां होता है जिससे इलाज के नाम पर बस्तर के जनता के जान के साथ और खिलवाड़ न हो सके ! क्विन्स एनआरआई केयर सेंटर के द्वारा बस्तर के लोगो से आपदा में अवसर खोजने का कार्य किया गया है इसकी पूरी जांच हो और इसपे कार्यवाही हो !इस अवसर पर संग्राम सिंह राणा एवम गणेश काले उपस्थित थे।
गुरूर – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा पलारी चौकी कंवर थाना गुरूर के ATM मशीन सेचोरी का प्रयास करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों को 12 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार , आरोपी उपेन्द्र यादव द्वारा पत्नि के ईलाज के लिये पैसा जमा करने एवं आरोपी अमित विश्वकर्मा द्वारा लोन का रकम चुकाने के लिए ATM लुटने का प्लान बनाया गया ।
दिनांक 02-03.06.2021 के दरम्यानी रात्रि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा पलारी (गुरूर) के ATM मशीन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसकर एटीएम मशीन का लॉक तोड़कर रकम चोरी करने का प्रयास किया गया है कि शाखा प्रबंधक मनोज कुमार सेन की लिखित रिपोर्ट पर थाना गुरूर मे अपराध धारा 457, 511, 34 भा0द0वि0 कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डी.आर. पोर्ते के निर्देशन में पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंच कर घटना स्थल का मौका निरीक्षण किया गया।
घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल स्लेण्डर क्रमांक सीजी-05 एजी-6646 के आधार पर मोटर सायकल वाहन स्वामी धमतरी निवासी कोमल यादव को पूछताछ किया जो बताये कि दिनांक 02.06.021 की रात्रि उपेन्द्र यादव उर्फ बंटी अपने रिश्तेदार को लाने जाने के बहाने मोटर सायकल को मांग कर ले गया था, कोमल यादव के साथ जाकर आरोपी उपेन्द्र यादव के निवास स्थान पर जाकर उसका पता किया गया जो अपने घर पर नहीं मिलने से कोमल यादव को साथ लेकर धमतरी क्षेत्र मे पता तलाश किया गया जो उपेन्द्र यादव अपने दोस्त अमित विश्वकर्मा के साथ संवा कुर्रा देशी शराब भट्ठी के पास मिला जिसे कोमल यादव द्वारा पहचान किया गया उन दोनो से घटना के बारे मे पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और बताये कि वे दोनो विगत पांच वर्षों से विद्याकुंज स्कूल लोहरसी के टाटा मैजिक (स्कूल वाहन) को चला रहे थे। उपेन्द्र यादव उर्फ बंटी को पत्नि के ईलाज के लिए पैसा खर्च हो रहे थे तथा अमित विश्वकर्मा अपने टाटा मैजिक गाडी का लोन नही चुका पाने के कारण बैंक वाले उसकी गाड़ी को खीचकर ले गये थे जिसके कारण दोनो को पैसे की आवश्यकता थी।
दिनांक 02. 06.21 को उपेन्द्र यादव कुछ काम करने की बातो को लेकर अपने पिता से वाद विवाद हुआ था जिससे वह अपने बैग मे पाना, पेंचिस, प्लास ,हथौडी एवं कुदाली लेकर घर से निकल गया और कोमल यादव को उसका मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 एजी 6646 को मांगकर अपने ड्रायवर दोस्त अमित विश्वकर्मा के साथ रात्रि 12.30 बजे जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा पलारी के एटीएम के शटर के ताला को उपेन्द्र यादव द्वारा पाना पेंचिस एवं हाथौडी के सहारे तोड़कर एटीएम से पैसा चोरी करने का प्रयास किये थे इस दौरान उसका दोस्त अमित बाहर मोटर सायकल मे इंतजार कर रहा था जो दोनो पुलिस गाड़ी की हार्न सुनकर मोटर सायकल को खेत के पास छोडकर भाग गये।
घटना में प्रयुक्त एक ‘नग मोटर सायकल क्रमांक सीजी-05 एजी-6646, एक हथौडी, एक कुदाली, एक काले रंग का बैग, पाना-पेंचिस, पेचकस को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही में उपनिरीक्षक खगेन्द्र पठारे, सउनि अनित राम यादव, प्र0आर0 298 राकेश साहू, आरक्षक 169 किशोर साहू, आरक्षक 85 सुनील बघेल, आरक्षक 296 राकेश सलाम,आरक्षक 388 जयप्रकाश चेलक का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी :- 01. उपेन्द्र यादव उर्फ बंटी पिता बलराम यादव उम्र 30 वर्ष आनंदपारा रूद्री थाना रूद्री जिला धमतरी (छ0ग0) 02. अमित विश्वकर्मा पिता जगत राम 33 वर्ष साकिन बाजार चौंक लोहरसी थाना अर्जुनी जिला धमतरी (छ0ग0) |
प्रदेश के हर अपराध के पीछे नेताओं का संरक्षण पुलिस की भूमिका मूकदर्शक क्यों ?
नैतिकता का भाषण देने वाले नेता क्या नैतिकता का परिचय देंगे?निगम का पूरे कार्यकाल में सिर्फ़ भ्रष्टाचार – नेता प्रतिपक्ष संजय पाण्डेय
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने प्रेस को संबोधित करते हुये कहा है कि दो तारीख़ की रात्रि कांग्रेसी पार्षद के द्वारा “थोथा चना बाजे घना “मुहावरे को चरितार्थ किया गया है ! नशे में धुत कांग्रेसी नेता जो कि निगम में महापौर परिषद का सदस्य है, छह साल का अनुभवी पार्षद है ,रात में अपने साथियों के साथ आपातकालीन कोविड केयर सेंटर धरमपूरा में जिस प्रकार से माँ बहन की भद्दी भद्दी गालियां दीहै,लैंगिक परिभाषित करने वाली अपमानित करने वाली गालियाँ,50 लौंडे बुलाऊंगा फटेहाल मारूँगा ,तेरी नौकरी खा जाऊँगा ,पार्षद नहीं सभापति हूँ ,शासन मेरा है कहते हुए निषिद्ध क्षेत्र में जाकर कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करते हुए डॉक्टर का मास्क निकालकर फेंक देना ,जबकि वहाँ पर महिलाएँ भी थी पुलिस वाले भी थे,बहुत अमर्यादित और अशोभनीय है , यह दृश्य आप सबने वायरल वीडियो में देखा है !
डॉक्टर योगेश शर्मा जो आयुर्वेदिक डॉक्टर है,कोविड सेंटर में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं और ऐसे कोरोना योद्धाओं को जो अपनी जान ख़तरे में डालकर दूसरों की जान बचाने में लगे हैं ! ऐसे योद्धाओं के सामने पार्षद की गुंडई को सभ्य समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा !!
संजय पांडे ने कहा है कि प्रदेश की जनता जहाँ वैश्विक महामारी से जूझ रही है , वहीं वह कांग्रेस का आम कार्यकर्ताओं ,छुटभैया नेता , नेता हो या बड़ा नेता हो उन सब के व्यवहार का भी दंश झेलने विवश है !आम आदमी कर्मचारी हो ,अधिकारी हो .व्यापारी हो या विपक्ष के नेता ही क्यों न हो सभी इस प्रकोप को झेलने विवश हैं !!ऐसी घटनाएँ प्रदेश भर में सैकड़ों की संख्या में हो रही है !
पांडे ने कहा कि रायपुर में कांग्रेस का पार्षद कामराज अंसारी ने किस प्रकार आदिवासी युवक को सरेराह दौड़ा दौड़ाकर पीटा,किस प्रकार से नवाँपारा राजिम में कांग्रेसी पार्षद ने एक महिला को बेदम होते तक मारा,राजनांदगांव के जिला अस्पताल में पार्षद रिषी शास्त्री ने डीन के ऑफ़िस का दरवाज़ा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी !दंतेवाड़ा में कांग्रेसी नेत्री के द्वारा जिला अस्पताल में डॉक्टर के चेंबर में घुसकर उसे पीटा गया इसी परिवार के अनुकंपा प्राप्त डिप्टी कलेक्टर ने भाजपा नेता मनीष सुराना के साथ गीदम में अमर्यादित व्यवहार कर गाली गलोज किया ! गीदम के कांग्रेसी नेता शकील ने सत्तामद में बेहद लापरवाही से कार चलाते हुए बीजापुर के निवासी के एक मात्र चिराग को रौंदकर मार डाला !गीदम में ही एकफ्लेक्स व्यापारी के साथ, सर्राफ़ा व्यापारी के साथ जिस प्रकार से उसके घर में CCTV तोड़कर मारपीट किया गया यह भी जनता ने देखा! सुकमा ज़िले में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता जो कि राशन दुकान चलाता है ,निरीक्षण करने पहुँचे तहसीलदार के साथ गाली गलोज करता है ,सरगुजा में दीपक मिश्रा और उसके 7 आठ साथी थाने में घुसकर सिपाहियों को मारते हैं ,अपराधी को वापस उठा ले जाते हैं ,कोंडागांव में PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम के सह पर कांग्रेसी नेता थाने में जाकर गाली गलौज करते हैं ,नेहा वर्मा को मारते हैं और अभी हाल में 1 आदिवासी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी गई थी ! उसी प्रकार नारायणपुर में एक बिजली कर्मचारी को जिस प्रकार से पीटा गया यह सब पब्लिक डोमेन में है !
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है आम आदमी को छोड़िए सुपर क्लास वन अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा के साथ मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दण्तेवाडा में जिस प्रकार दुर्व्यवहार किया गया और जगदलपुर एयरपोर्ट में जिस प्रकार से बदतमीज़ी की गई यह भी जनता के बीच में चर्चा का विषय रहा है !कांकेर में पत्रकार कमल शुक्ला को पालिका के उपाध्यक्ष मक़बूल ख़ान पार्षद मोनू शादाब गप्फार मैनन आदि ने जिस प्रकार सड़क में दौड़ा दौड़ाकर गिरा गिराकर मारा यह सभी पत्रकार बंधुओं को मालूम है!
प्रेस वार्ता में पांडे ने कहा अपने पद के अहंकार ,नशा और सत्ता का नशा,ऊपर से सरकार ,और उसके भी ऊपर बड़े नेताओं का संरक्षण ने इन नेताओं को नेता से गुंडा बना दिया है ! यह घटनाएँ कांग्रेस के चाल और चरित्र को भी उजागर करती है ! कांग्रेस का प्रत्येक नेता चाहे वह छुटभैया ही क्यों न हो अपने आपको मुख्यमंत्री ही समझता है,क्योंकि उसको सत्ता में बैठे बड़े बड़े नेताओं और आकाओं का संरक्षण प्राप्त होता है !!
सत्ता के दबाव में शासन प्रशासन पुलिस मूकदर्शक बन गई है !पांडे ने पूछा इनको किस का डर है क्यों यह अपराध की श्रेणी अनुसार धाराएँ नहीं लगाती है !
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने प्रेस वार्ता में कहा कि वे कांग्रेस के आला नेताओं से पूछना चाहते हैं क्या वे इस घटना पर कोई कार्रवाई करेंगे ? नैतिकता की बड़ी बड़ी शिक्षा भाषणों में देने वाले नेताओं से श्री संजय पांडे ने पूछा है की PCC चीफ़ ,शहर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष,सांसद दीपक बैज,विधायक रेखचंद जैन ,प्रथम महिला – महापौर शफीरा साहू कोई कार्रवाई करेगी या ऐसे नेताओं को प्रोत्साहन देकर आगे बढ़ाया जाएगा ??
महापौर के महापौर परिषद के सदस्य बेलगाम है ,कांग्रेसी पार्षद बेलगाम हैं कोई राशन की सप्लाई में लगा हुआ है तो कोई सरकारी सप्लाई में लगा, कोई सेनेटाइजर सप्लाई में जुगत लगा रहा ,तो कोई ठेकेदारी में लगा हुआ है ! महापौर बेबस है , MIC सदस्य श्रीमती सुषमा कश्यप धरना देने को तैयार हैं !निगम का पूरा कार्यकाल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हुआ है !!
जगदलपुर दशकों से अबुझ पहली बनी अबुझमाड़ के गांवों में अब छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है।दो दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने दंतेवाड़ा के नदी पार जाकर सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी मैदानी अमले द्वारा बेख़ौफ़ जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहें हैं। इनकी हौसला अफजाई को CityMediacgTeam सलाम करता है। जहां अन्य विभागों के पसीने छुट जाते हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के काकीलोड़ व बोड़गा में शिविर लगाकर और रात को कैंप कर जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहें हैं।