City Media - Page 1511 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1511

सिलगेर मामले में ग्रामीणों से सकारात्मक चर्चा की कोशिश सरकार की

0

बीजापुर । सिलगेर में चल रहे रैली में शामिल ग्रामीणों की मांग एवं घटना की जांच करने सांसद बस्तर संसदीय क्षेत्र दीपक बैज की अध्यक्षता में विधायकों की टीम द्वारा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके विभिन्न मांगो पर सकारात्मक चर्चा किया। जांच दल ने उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल करते हुए विकास के मुद्दे पर समिति बनाने की सहमति दी एवं ग्रामीणों द्वारा अन्य मांग रखे जाने पर पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक बस्तर एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक केशकाल संतराम नेताम, संसदीय सचिव चंदन कश्यप, विधायक चित्रकोट एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजमन बेंजाम, विधायक कांकेर शिशुपाल सोरी सहित बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़म, उपाध्यक्ष कमलेश कारम, बस्तर कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक पी सुंदरराज, डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह, कलेक्टर बीजापुर रितेश कुमार अग्रवाल, कलेक्टर सुकमा विनीत नंदनवार, एसपी बीजापुर कमलोचन कश्यप सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। ग्रामीणों से सकारात्मक चर्चा के हुई ऐसा सांसद दीपक बैज का कहना था।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

पांच चरणों पर बातचीत हुई ग्रामीणों से टीम के भरी बरसात में छतरी लेकर पहुंचे सारे ग्रामीण व सरकार की टीम सारे मामले पर पांच चरणों में आपसी बातचीत के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासी समाज के लोग उपस्थिति रहे बातचीत दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या से अवगत कराया सरकार की टीम को वहीं कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई जिस पर ग्रामीणों ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें कैंप नहीं चाहिए मारे गए तीन ग्रामीणों के लिए न्याय चाहिए जांच के लिए जो टीम गठित हो उस पर रिटायरमेंट जज की उपस्थिति व अन्य कई मामलों पर भी बातचीत हुई 24 घंटे के अंदर सरकारी टीम व ग्रामीण आपसी बैठक के बाद आगे की बातचीत जारी रहेगी ।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

सामाजिक कार्यकर्ता सोनी सोढ़ी सरकार की टीम से बातचीत हुई है ग्रामीणों की ग्रामीणों ने अपनी सारी समस्या रख दिया है और 24 घंटे के अंदर सारी बातें वह समस्या का समाधान करने की बात हुई है अगर समाधान होगा तो आदिवासी ग्रामीण अपने घर की ओर चल देगे वरना आंदोलन जारी रहेगा ।

सांसद बस्तर दीपक वैज मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने 9 सदस्य टीम गठित की और हम बीजापुर पहुंचे हैं । सिलगेर जा कर सारे मामले की जाँच होगी । आंदोलनरत आदिवासी ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुनेंगे वह जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।

यूनिवर्सल टीकाकरण के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, मोदी सरकार द्वारा तीन अलग-अलग कीमतें तय करना मुनाफाखोरी कमाने का नुस्खा – राजीव शर्मा

0

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में संसदीय सचिव/विधायक रेखचंद जैन, महापौर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू सहित अन्य कांग्रेसजनों की उपस्थिति में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए केंद्र सरकार से मुफ्त यूनिवर्सल टीकाकरण का महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधीश बस्तर को ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कोविड-19 ने लगभग हर भारतीय परिवार को अप्रत्याशित तबाही के साथ असीम पीड़ा दी है मोदी सरकार ने कोरोना से लड़ने की अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है केंद्र की भाजपा सरकार कोविड-19 के अपराधिक कुप्रबंधन की दोषी है शर्मा ने कहा कि जैसा आप सभी को ज्ञात है कि वैक्सीन लगाए जाने की धीमी गति और केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन की नीति में अलग-अलग कीमतों ने देश में गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है अन्य देशों के मुकाबले में भारत कोरोना वैक्सीन लगवा चुकी जनसंख्या के मामले में लगातार पिछड़ता जा रहा है इसके अलावा वैक्सीन के अलग-अलग कीमतों ने महामारी के बोझ तले पहले से ही दबी राज्य सरकारों के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ लाद दिया है कोविड-19 की तीसरी घातक लहर से बचाव के लिए हर उम्र के व्यक्ति को उसकी उम्र पर गौर किए बिना मुफ्त यूनिवर्सल टीकाकरण के जाने की आवश्यकता है मगर अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि केंद्र सरकार ने देश में मुफ्त यूनिवर्सल टीका सभी को लगाए जाने की अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया है जिसे अपनी जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्र नेतृत्व के निर्देश पर

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के अनुसार 21 मई 2021 तक केवल 21.31 करोड़ वैक्सीन ही लगाई गई लेकिन वैक्सीन की दोनों खुराक में केवल 4.45 करोड़ भारतीयों को ही मिली है जो भारत की आबादी का केवल 3.17 प्रतिशत है पिछले 134 दिनों में वैक्सीनेशन की औसत गति लगभग 16 लाख खुराक प्रतिदिन है इस गति से देश की पूरी वयस्क जनसंख्या को वैक्सीन लगाने में 3 साल से ज्यादा समय लग जाएगा यदि ऐसा ही चलता रहा तो हम देश के नागरिकों को कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बचा पाएंगे इस विक्राल महामारी के बीच हमारे देश के नागरिक कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं लेकिन मोदी सरकार वैक्सीन का निर्यात करने में व्यस्त है केंद्र की भाजपा सरकार आज तक वैक्सीन की 6.63 खुराक दूसरे देश को निर्यात कर चुकी है यह देश का सबसे बड़ा नुकसान है श्री शर्मा ने कहा की कोविड-19 महामारी के बीच वैक्सीनेशन ही एकमात्र सुरक्षा है लेकिन भाजपा सरकार ने वैक्सीनेशन की योजना बनाने का अपना कर्तव्य ही भूल गई भाजपा सरकार निंदनीय रूप से वैक्सीन की खरीद से बेखबर रही केंद्र सरकार ने जानबूझकर एक ऐसा “डिजिटल डिवाईड” पैदा की जिससे वैक्सीनेशन की प्रक्रिया धीमी हो गई केंद्र सरकार ने विभिन्न कीमतों के स्लैब बनाने में जानबूझकर मिलीभगत की यानी एक ही वैक्सीन के लिए अलग-अलग कीमतें तय की जिससे आम आदमी इस विषमपरिस्थितियों व आपदा की घड़ी में लूट का शिकार हो रहा है केंद्र की यह नीति और अलग-अलग कीमतें जनता की पीड़ा से मुनाफाखोरी का एक और बड़ा उदाहरण है हम देश के महामहिम राष्ट्रपति जी से निवेदन करते हैं कि आप मोदी सरकार को दिन में एक करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाए जाने एवं यूनिवर्सल मुफ्त वैक्सीन का निर्देश दें क्योंकि कोविड-19 महामारी से लड़ाई एवं हर भारतीय को कोरोना से जीत दिलाने का यही एकमात्र रास्ता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया का आज दल्ली राजहरा आगमन हुआ।

0

लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया डौंडी लोहारा विधानसभा व मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग का आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दल्ली राजहरा आगमन हुआ जहां उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेता या उनके परिजन,नगर के प्रतिष्ठित व्यक्ति, समाजसेवी जिनकी विगत दिनों मृत्यु हुई उनके परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

वे सर्व प्रथम कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता,समाज सेवी स्वर्गीय शिवदास कांबले जी के निवास पर जाकर छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व परिवार जनों से भेंट किया। मुस्लिम समाज के सदर स्व नईमुद्दींन खान जी के परिवार जनों से भेंट कर दुख संवेदना व्यक्त किया । न्यू मार्केट में स्व मदन जैन जी के परिवार से व स्व विनोद अग्रवाल जी के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

वार्ड नं 21 की पार्षद रुकसाना बेगम जी के छोटे भाई स्व असलम जी के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री मीना दास जी के घर जा कर उनसे मुलाकात कर शोक व्यक्त किया उनके पति का कुछ दिनों पहले निधन हुआ था । बडगुजर परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। एल्डरमेन महेन्द्रन अप्पू जी व उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया ज्ञात हो कि विगत माह पूर्व अप्पू जी के पुत्र का आकस्मिक निधन हुआ था।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अंत में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शिरोमणि माथुर जी के निवास में उनसे सौजन्य भेंट किया उनके परिवार वालों से मुलाकात की।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

इस अवसर पर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जिला उपाध्यक्ष संगीता नायर, जिला महामंत्री काशी राम निषाद व रतिराम कोसमा, जिला सचिव त्रेय के.ईशवर राव, रवि जायसवाल, युवराज साहू, एल्डरमेन प्रमोद तिवारी, प्रवीण शर्मा, नवीन कथूरिया, सुरेंद्र भेंडिया, चम्पा साहू, जेबा कुरैशी, प्रदीप बाघ, प्रदीप बबलू ,चंद्र प्रकाश सिन्हा, मुरली पटेल, नितेश बाम्बेश्वर, पप्पू पंजवानी, जिला युंका अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े, अजय छाजेड़, परितोष हंसपाल , जनक निषाद, डौंडी से विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष कोमेश कोर्राम, अतीक कुरैशी, अश्विन जायसवाल, शोएब खान , बिट्टू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

25 सौ रुपये में 5G स्मार्टफोन रिलायंस अपने ग्राहकों के लिए ला रहा है

0

Reliance Jio ने बीते वर्ष घोषणा की थी कि कंपनी ने भारत में सस्ते Jio 5G फोन लाने के लिए Google के साथ हाथ मिलाया है। आगामी Jio 5G फोन Android के लिए एक फोर्कड वर्जन पर काम करेगा। यह अब तक का देश का सबसे सस्ता 5G फोन कहलाएगा।रिलायंस जियो ने अपने 44वें एनुअल जनरल मीटिंग के तारीख की घोषणा कर दी है. इस साल Reliance AGM 2021 का आयोजन 24 जून दोपहर 2 बजे किया जाएगा जिसे यूट्यूब के जरिए लाइव-स्ट्रीमि किया जाएगा. इस एजीएम में कंपनी लो-कॉस्ट 5G स्मार्टफोन, Jio 5G के लॉन्चिंग के साथ और भी कई घोषणाएं कर सकती है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

भारतीय बाजार में सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपये है। जहां तक रिलायंस का इतिहास रहा है तो वह अब तक क्रान्ति लाया है तो ऐसे में वह Jio 5G को घर-घर तक पहुंचाने का प्लान बना रहा है। अगर यह सच हुआ तो 2,500 रुपये की कीमत वाला सस्ता 5G फोन देश में लाखों 2G फीचर फोन यूजर्स को 5G में ट्रांसफर होने में मदद करेगा। कंपनी ने पहले ही अपनी 5जी ट्रायल में 1Gbps से ज्यादा स्पीड को हासिल किया है। Jio ने शुरू से ही पूरा 5जी सॉल्यूशन तैयार किया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

पिछले साल कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर Jio 5G फोन लॉन्च करने की घोषणा की थी और अब यह उम्मीद की जा रही है कि इस साल एजीएम में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा | यह 5G फोन एंड्रॉयड के फोर्क्ड वर्जन पर काम करेगा देश में सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स में से एक होगा | वहीं अगर रिपोर्टस की मानें तो Jio 5G फोन की कीमत 2,500 रुपये से भी कम हो सकती है | अगर अभी भारत में मौजूद सबसे सस्ते 5G फोन की बात करें तो उसकी कीमत 13,999 रुपये है और जियो अब मात्र 2,500 रुपये में 5G फोन लाने की प्लानिंग कर रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे पहुंचाया जा सके और 2G नेटवर्क इस्तेमाल करने वालों को 5G का मजा दिया जा सके |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े जी के नेतृत्व में नगर में साइकिल रेस का आयोजन किया गया।

0

साइकिल रेस का शुभारंभ नगर के महाराष्ट्र मंडल चौक से नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी सहित गणमान्य नागरिकों ने झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके पश्चात नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए 8 किलोमीटर का गंतव्य तय करते हुए साइकिल रेस वापस महाराष्ट्र मंडल चौक पहुँचकर समापन किया गया।

साइकिल रेस में नगर के युवा साथी राहुल सिंह विजेता रहे जिसे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के करकमलों से 5100/- का नगद पुरस्कार प्रदान किया तथा उपस्थित अतिथियों के द्वारा रेस में शामिल हुए अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।

साइकिल रेस को सफल बनाने महेतु प्रीत पेट्रोल पंप के संचालक द्वारा 5100/- का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया और नगर के खेल प्रेमी शेषनाथ गुप्ता जी व जैकी खंडेलवाल जी का भी विशेष योगदान रहा।

नपा अध्यक्ष शीबू नायर जी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल चलाना हमारे सेहत के साथ साथ प्रकृति के लिये भी अनुकूल है इसलिए हमें व्यायाम के रूप में साइकिल चालन को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिये।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

उक्त आयोजन में एल्डरमैन प्रमोद तिवारी जी,सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय, शेषनाथ गुप्ता, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष विलियम भावरा, जिला महामंत्री काकू रंधावा, राम कुमार शर्मा, पप्पू पंजवानी , NSUI के विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन, पूर्व पार्षद रमेश भगत, अनिल कोम्बे, युवा नेता जोश कोशी, सी चंद्रहास, जावेद खान ,दिनेश यादव, आदिभ भगत, आदित्य रामटेके, चंदन ठाकुर सहित अन्य साथी विशेष रूप से मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ को डीएसपी रेंक से नवाजे छत्तीसगढ़ सरकार, माउंटेन गर्ल के नाम से विख्यात नैना धाकड़ ने रचा इतिहास

0

जगदलपुर।2017 में भागीरथी -2 फतह करने के बाद 2021 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली छत्तीसगढ़ राज्य की प्रथम महिला बनी, जिन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 m और माउंट लोत्से 8516 m पर्वत पर चढ़ाई पूरी की।छत्तीसगढ़ शासन ने 2017 में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के हाथों छत्तीसगढ़ खेल अलंकरण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।स्वर्गीय पूर्व राज्यपाल बलराम दास टंडन ने भी नैना को आशीर्वाद दिया था।

इसके पूर्व नैना सिंह धाकड़ ने 19 सितंबर 2017 में भागीरथी-2 पर्वत जो 6512 मीटर चढ़ने का कीर्तिमान अपने नाम किया था।इसके पूर्व बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा के मार्गदर्शन पर उस दौरान एसपी आरिफ शेख ने नैना को बस्तर पुलिस का झंडा सौंपा था। सहयोगी के रुप में संग्राम सिंह राणा उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

बस्तर के मान बढ़ाने वाली बस्तर की बेटी को 2021 में बस्तर कलेक्टर रजत बंशल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने नैना सिंह धाकड़ को एनएमडीसी के सहयोग से नगरनार इस्पात एवम लोह सयंत्र के अधिशाषी निदेशक प्रशांत दास की उपस्थिति में रवाना किया गया था, जो आज माउंट एवरेस्ट पर परचम लहराने में सफल हुई।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बस्तर पुलिस की ब्रांड एंबेसडर नैना सिंह धाकड़ ने 2021 में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह की एवं छत्तीसगढ़ की पहली महिला पर्वतारोही बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

रक्षित को मिठाई खिलाने में दूबे शामिल नहीं

0

रक्षित नामक युवक जोकि फर्जी तहसीलदार बनकर वसूलीबाजी कर रहा था जिसको पूर्व में भाजपाईयों द्वारा मिठाई खिलाई गई थी । विगत दिनों सीटी मीडिया ने बड़े नेताओं के साथ-साथ संकल्प दूबे का नाम शामिल किया गया था। फर्जी तहसीलदार प्रकरण में भाजपा नेताओं के साथ खड़े होने के कारण संकल्प दूबे के नाम का भी उल्लेख किया गया था जोकि युवक कांग्रेस नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया में फोटोग्राफ जारी किये जाने के कारण हुआ है। सिटी मीडिया का इस मामले में किसी के नाम का उल्लेख किया जाना किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं है। सिटी मीडिया ने इस मामले में समाचार किसी के अहित करने के उद्देश्य से जारी नहीं किया है यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो उसका खंडन करती है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

महिला सुरक्षा संबंधित धाराओं के तहत यातायात पुलिस एवं आर.टी.ओ.की संयुक्त कार्यवाही, आरोपियों का लायसेंस 05 वर्षों के लिए निरस्त किया गया।

0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय् दीपक कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ओ.पी.शर्मा के निर्देशन में छ.ग.शासन परिवहन विभाग मंत्रालय द्वारा आदेश तहत उप पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज ठाकुर द्वारा संपादित किया गया।

महिलाओं से संबंधित अपराधों में जैसे योन शोषण/छेड़छाड़/बलात्कार आदि में आरोपियों जिनके द्वारा वाहन प्रयुक्त किया गया। आरोपियों के यह कृत्य पर आदेशानुसार कार्यवाही की गई।

कार्यवाही अंतर्गत आरोपियों को मोटर यान अधिनियम 1988 के तहत आरोपियों को संयुक्त तत्वाधान में आरोपियों वाहन चालको के लायसेंस को 05 वर्षों के लिए निरर्हत/लायसेंस निरस्त किया गया,अर्थात आरोपियों का लायसेंस 5 वर्षों के लिए निरस्त किया गया इस 5 वर्ष में आरोपी लायसेंस धारक को वाहन चलाने कि पात्रता नही होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के महिला सुरक्षा हेतु विशेष अभियान चलाकर आरोपियों पर सक्त से सक्त दण्डात्मक कार्यवाही निर्देशित किया गया। इस सक्त कार्यवाही से महिलाओं कि सुरक्षा का विश्वास सकारत्मक रहा,तथा आरोपियों का लासयेंस 05 वर्ष के लिए निरस्त होने से मनोबल टुटा हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पुलिस वालों को दबाने की कोशिश करने वाले ट्रक और ट्रक ड्राइवर को 12 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ जगदलपुर कल रात 9:45 को एक ट्रक को पुलिस द्वारा चांदनी चौक में रोकने की कोशिश की गई थी मगर ट्रक वाले ने गाड़ी नहीं रोकी और पुलिस वालों को दबाने की कोशिश करते हुए स्टॉपर को ठोकर मारते हुए रफ्तार से भाग गया था सीसीटीवी की मदद से ट्रक का नंबर निकाला गया और 12 घंटे के अंदर ही सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया साथ ही ट्रक को भी जप्त किया ट्रक ड्राइवर के ऊपर कार्रवाई की जा रही है जगदलपुर सिटी कोतवाली एमन साहू लगातार कार्रवाई करते आ रहे हैं ट्रक ड्राइवर ने बताया कि कल वहां शराब के नशे में था पुलिस वालों ने गाड़ी रोकी तो वह डर गया था और रिवर्स गेयर में ही कई दूर तक गाड़ी चलाते ले गया गनीमत यह रही कि इस ट्रक के सामने कोई नहीं आया नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 07 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 03 एवं डौंडी व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से 04 संक्रमित मिले | दिनांक 02 जून को दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 14 से 01 संक्रमित मिला था |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS