दल्लीराजहरा – जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ ने आज 3 जून 2021 को मनाया शहीद दिवस जिसमें कई मजदूर साथी शामिल हुए 1977 के गोलीकांड में शहीद हुए 11 मजदूर को श्रद्धांजलि देने जन मुक्ति मोर्चा के ठेका श्रमिक शहीद स्मारक शाम 5:00 बजे श्रद्धांजलि देने पहुंचे जिसमें इंकलाब जिंदाबाद… जन मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद… शहादत दिवस अमर रहे.. के नारे लगाए गए।
कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंस फेस कवर या मास्क का उपयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला बालोद की अध्यक्ष दीपा साहू ने आज अपने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें बालोद शहर की बेटी और पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व को निभाने वाली लीला शर्मा को जिला महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया |
लीला शर्मा पूर्व में बालोद नगर पालिका की अध्यक्षा भी रही है और महिला मोर्चा के विभिन्न दायित्व को चाहे वह जिला का हो चाहे प्रदेश का हो निभाया है उनके अनुभव का लाभ पार्टी को सदैव मिलता रहा है जनता के बीच उनकी पकड़ और महिलाओं के बीच पैठ का लाभ उन्हें मिला |
लीला शर्मा पूर्व में बालोद नगर पालिका की अध्यक्षा भी रही है और महिला मोर्चा के विभिन्न दायित्व को चाहे वह जिला का हो चाहे प्रदेश का हो निभाया है उनके अनुभव का लाभ पार्टी को सदैव मिलता रहा है जनता के बीच उनकी पकड़ और महिलाओं के बीच पैठ का लाभ उन्हें मिला |
आज उनकी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री शाहिद खान,महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू,भाजपा नेता राजा दीवान,कुलदीप कत्याल,लक्ष्मी नुनीवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,भाजपा नेता कमलेश सोनी,अमित चोपड़ा,नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक,नरेंद्र सोनवानी,पंकज आहूजा,सरोजनी साहू,मोहन कलिहारी,राजू पटेल,लेखन साहिरो,गिरजेश गुप्ता, हितेश्वरी कौशिक, कमल पनपालिया,अंबिका यादव,सुनीता मनहर,नीतू सोनवानी,प्राची लालवाणी,प्रीतम यादव,प्रदीप कोसरिया,प्रभाकर जैन,समीर खान,अजय बाफना, कमलेश वाधवानी,मनीष माधवानी, बसंती साहिरो,मंजू साहू,नीता साहू,कांति साहू,भगवाती साहू व अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी |
खदान मजदूर संघ भिलाई के महामंत्री एम पी सिंग ने मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह भिलाई इस्पात संयंत्र को पुनः ज्ञापन सौंपकर (1) Award letter no CCNW HH/PO-4270009384/PRNO-1130016028/610,Dtd-29-02-2020 (2) Award letter no-CCNW/PO-4270007912/PRNO-1130013744/680 संदर्भित ठेके में हुए भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की पुनः मांग की है मैसर्स राजहरा इंजीनियरिंग वर्क्स सहकारी समिति मर्यादित (REWSS) के संचालक श्री अनिल यादव एवं राजहरा प्लांट के उप महाप्रबंधक श्री S.R.BASKI के द्वारा आपसी मिली भगत से भ्रष्टाचार की गई और वह प्रमाणित भी हो चुका है, जिसकी जानकारी ना केवल स्थानीय स्तर पर संबंधित अधिकारियों को दी गई बल्कि इसकी जानकारी प्रभारी डायरेक्टर भिलाई इस्पात संयंत्र एवं सेल चेयरमैन महोदया को भी दी गई( इस संदर्भ में संघ द्वारा अब तक की गई पत्रव्यवहार की प्रति लिपियां संलग्न है)। सेल कार्पोरेट कार्यालय के अधिकारियों से चर्चा भी की गई जिसमें कहा गया कि स्थानीय अधिकारियों को इस विषय में जांच कर समुचित विभागीय कार्रवाई करने हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर प्रबंधन की हर स्तर पर संघ ने चर्चा की जिसमें प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा यही आश्वासन दिया गया कि सेल में भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारी/कर्मचारी/ ठेकेदार के लिए कोई जगह नहीं है और इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार पर समुचित कार्रवाई की जाएगी। किंतु आज तक किसी तरह का कोई कारवाई ना होना यही दर्शाता है कि इस भ्रष्टाचार के खेल में संभवतः स्थानीय स्तर एवम उच्च स्तर के अधिकारियों का पूरा संरक्षण एवं सहयोग है और इसलिए अधिकारी किसी तरह की कोई करवाही नहीं कर रहे हैं। इस मुद्दे को संघ के द्वारा माननीय प्रभारी निदेशक बीएसपी के साथ हुई चर्चा में भी उठाया गया था । जिस पर प्रभारी निदेशक bsp ने शीघ्र ही समुचित कार्रवाई की बात कही थी किंतु स्थिति आज भी वही है और किसी तरह का कोई कर्यवाही प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया है जो कि कई प्रश्नों को जन्म देता है और अधिकारियों की भ्रष्टाचार में लिप्त होने की पुष्टि करता है। अतः इस पुनस्मरण ज्ञापन के माध्यम से संघ आपसे यह निवेदन करता है कि इस भ्रष्टाचार में लिप्त ठेकेदार एवं अधिकारी पर प्रबंधन द्वारा इस पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर दंडात्मक कार्यवाही की जाए और की गई करवाही से संघ को लिखित में सूचित की जावे। अगर प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो संघ न केवल इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध समुचित कानूनी कार्रवाई करने हेतु स्वतंत्र होगा बल्कि उक्त ठेकेदार द्वारा किए गए और किए जा रहे सभी ठेके कार्यों एवं सभी संबंधित अधिकारी /अधिकारियों के देखरेख में कराए गए एवं कराए जा रहे सभी ठेकाकार्यो की जांच की मांग करते हुए समुचित फोरम में बात दायर करने हेतु भी स्वतंत्र होगा।
लगातार शिकायत करने के बाद भी सोसायटी संचालक अनिल यादव के ऊपर भ्रष्टाचार प्रामाणित होने पर भी अधिकारीयों द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही का न करना अपने आप में कई तरह के शंकाओं को जन्म देता है। संघ को लगता है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से सोसायटी संचालक अनिल यादव भ्रष्टाचार करके गरीब मजदूरों के मेहनत की कमाई पर डाका डाल रहा है। लगभग 8 माह से अधिक समय बीतने के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही का न होना एक बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हैं। क्योंकि जब सिर्फ एक ठेके में अनिल यादव द्वारा जब लाखों का घोटाला किया गया है तो आज खदान में अधिकतम ठेके अनिल यादव की सोसायटी द्वारा संचालित किया जा रहा है इसलिए अनिल यादव द्वारा संचालित सोसायटी के सभी ठेकों की जांच होनी चाहिए, जिससे खदान में चल रहे भ्रष्टाचार का पता लगाया जा सके,संघ को पुरा विश्वास है कि ईनके सभी ठेकों में भ्रष्टाचार पाया जायेगा और वो भी करोड़ों का,मगर कुछ अधिकारी अपनी पोल खुलने के डर से ईस किसी प्रकार की कार्यवाही और ईसके ठेकों की जांच को रोक रहे हैं।आज कंपनी की स्थिति आर्थिक रूप से कमजोर हो रही है जिसका एक बड़ा कारण अनिल यादव जैसे ठेकेदार और ईनको संरक्षण देने वाले भ्रष्ट अधिकारि है।जो दीमक की तरह कंपनी को चूसने में लगे हैं जिसका सीधा नुकसान नियमित कर्मचारियों को हों रहा है,वेतन समझौता वर्षों से लंबित है,एक एक कर नियमित कर्मचारियों की सुवीधाओ में कंपनी कटौती करते जा रही है। इसलिए संघ अनिल यादव के सभी ठेकों की जांच की मांग करता है,मगर यहां तो स्थिति यह है किबिल्ली के गले में घंटी बांधेगा कौन, क्योंकि यहां के अधिकारियों में छोटे ठेकेदारों को बहुत नियम कानून बाताया जाता है मगर जब अनिल यादव की बात आती है तो सब मुंह छुपाने लगते हैं। अभी आप लोगों ने अखबार के माध्यम से पढ़ा होगा कि किस तरह भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर मेसर्स अर्पित एसोसिएट का वेंडर रजिस्ट्रेशन रद्द करने का आदेश सेल के विजलेंस विभाग ने जारी किया, क्या उसी तर्ज़ पर अनिल यादव की सोसायटी का भ्रष्टाचार प्रमाणित होने पर वेंडर रजिस्ट्रेशन रद्द नहीं किया जाना था?? जबकि अनिल यादव की सोसायटी के खिलाफ भ्रष्टाचार के पुरे प्रमाण प्रबंधन के पास है। उसके बाद भी किसी तरह की कोई कार्यवाही नही करना है। अधिकारियों की हठधर्मिता और मिलीभगत को दर्शाता है।
संघ प्रबंधन से ईस पर जल्द से जल्द दोषी ठेकेदार और भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करता है। संघ ने ईसकी प्रतिलिपि प्रभारी निदेशक भिलाई इस्पात संयंत्र,ई डी एम एंड आर,ई, डी, पी एंड ए,जी,एम, पर्सनल, जी,एम, पी, एम,एच,डी जी एम , पर्सनल राजहरा, जी एम ,आर,एम,एम, विजलेंस भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को सम्मिलित की है |
बस्तर विकासखंड लोहंडीगुड़ा की 102 की टीम ई एम टी सनुराम कश्यप एवं कैप्टन किशन बघेल ने दुर्गम इलाके में जाकर गर्भवती महिला के घर जाकर उनको एंबुलेंस तक लाने के लिए एक बांस की पालकी बनाकर उसे बिठा के लाया गया जिसमें अटेंडर अपने कंधे पर रखकर एंबुलेंस तक उठाकर लाए बड़ी मशक्कत के बाद गर्भवती महिला को एंबुलेंस तक पहुंचाया गया उस मोहल्ले में एंबुलेंस का पहुंचना ही मुश्किल था जिससे हमारे कैप्टन किशन बघेल ने एंबुलेंस को अपने ही अपने जिमें से वहां पहुंचाया मिचनार( गुमतुमड़ी )पारा निवासी झिमलोबाई पति दसमत 29 वर्ष को अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस में ही प्रसव करवाया गया जिसमें मां और बच्चा स्वस्थ हैं |
दिनांक 01.06.2021 को डौण्डी उपकेन्द्र में कांग्रेसियों के द्वारा सबस्टेशन में पहुचकर विभाग के लाईन व्यवस्था सुधार कार्य में अनावश्यक बाधा पहुंचाकर विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर लाईन बंद करने के लिए कनिष्ठ अभियंता राधेश्याम करपाल जो कि आदिवासी अधिकारी है उनके उपर दबाव बनाया गया है लाईन बंद नही करने पर अधिकारी कर्मचारियों को सब स्टेशन परिषर में ही बंधक बनाकर रखा गया और सड़क जाम कर दी गई।
विदित हो कि डौण्डी एवं वनांछिदत आदिवासी बहुल क्षेत्र है यहा पांचवी अनुसूची लागू है और वर्तमान में कोविड-19 के संक्रमण के प्रभाव को रोकने के लिये धारा 144 भी प्रभावी है और इन दिनों इस क्षेत्र में आए दिन हवा आंधी तुफान आकाशीय बिजली की गर्जना से जगह जगह झाड़ गिरने, बिजली के खंम्भे टूटने और आकाशीय बिजली से लाईन बंद होने की शिकायते आ रही है जो प्राकृतिक है। और इन्ही सब वजहों से डौण्डी क्षेत्र विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में प्रतिकुल प्रभाव भी पड़ रहा है इन परिस्थितियों में कुछ कांग्रेसी लोगो द्वारा विद्युत विभाग के लाईन सुधार संबंधी विभागीय कार्य में जान बूझकर अनावश्यक हस्तक्षेप कर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को उनके सबस्टेशन में ही बंधक बनाने बनाया गया और बिजली सुधार कार्य में बांधा पहुचाकर जनप्रतिनिधि होने की आड लेकर बिजली विभाग एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की छवि धूमिल करने वाले कतिपय लोगो को चिन्हाकिंत कर कार्यवाही करने की मांग विक्रम ध्रुवे भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष द्वारा और अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋषिकेश तिवारी से की गई | मांग करने वालों मे चिखलाकसा नगर पंचायत अध्यक्ष भीखी मसिया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम पार्षद संगीता साहू उपस्थित थे |
हितग्राहियों के लिए आवास योजना बनी जी का जंजाल, हालत दयनीय
नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दुर्दशा के बारे में आवाज उठाई है।
उन्होंने बताया कि पार्टी को प्रदेश भर से आवास योजना के हितग्राहियों की शिकायतें मिल रही हैं।ज्ञात हो कि पिछले दो वर्षों से आवास योजना के लिए चयनित हितग्राहियों के भवन निर्माण का कार्य भुगतान के संकट की वजह से अब तक पूर्ण नहीँ हो पाया है।जिन स्थानों पर लोग कच्चे आवासों में रहते थे उसे तोड़कर योजना अंतर्गत आवास उसी स्थान पर बनाया जा रहा है।जब तक भवन निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता तब तक हितग्राही अन्य स्थानों पर टेम्परेरी आवास बनाकर रहने मजबूर हैं।जहाँ उन्हें जीवनोपयोगी अनेक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।पिछले वर्ष की एक बारिश का कठिन समय लोग गुजार चुके हैं और अब दूसरी बारिश भी सर पर आ खड़ी है जबकि निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है।
ऐसे हितग्राही जिनका निर्माण कार्य लिंटल लेवल तक हो गया है वे ऊपर किसी तरह छाजन डालकर काम चला लेंगे पर बाकी लोगों को दूसरी बारिश में भी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा।अधूरे निर्माण की वजह से बची हुई निर्माण सामग्री पड़े पड़े खराब हो रही है, चोरी हो रही है यह एक अतिरिक्त नुकसान है जिसकी भरपाई कर पाना कमजोर आर्थिक तबके के लोगों के लिए कठिन काम है।बहुत से हितग्राहियों ने शासन की ओर से मिलने वाले पैसों की आस में कर्ज लेकर भी कुछ निर्माण कार्य आगे बढ़ाया था पर वे अब अपने आपको सूदखोरों के जाल में फंसा पा रहे हैं।
नरेन्द्र नाग ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार से मांग की कि यह शासन का योजनागत व्यय है इसलिए इसमें किसी लिहाज से भुगतान में देरी नहीँ होनी चाहिए, अस्तु शासन हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित राशि का भुगतान तत्काल करे।
जगदलपुर। एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप द्वारा मुलभुत सुविधाओं के लिए धरना प्रदर्शन करने की धमकी देने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है और बृजराज नगर में महापौर सहित निगम प्रशासन पहुंचा। बृजराज नगर में सड़क चौड़ीकरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर श्रीमती कश्यप 4जून को धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था जिसके बाद भाजपा सहित अन्य लोगों ने इस पर अपनी तिखि प्रतिक्रिया व्यक्त किया था। इस मामले में नगर निगम सरकार के कटघरे में खड़े होने के बाद एमआईसी सदस्य सुषमा कश्यप को मनाने बुझाने का काम जारी है। इसी तारतम्य में महापौर श्रीमती सफीरा साहू व नगर निगम के संकटमोचक व लोकनिर्माण विभाग सभापति यशवर्धन राव निगम के कार्यपालन अभियंता दत्ता को लेकर बृजराज नगर पहुंचे। निर्माण कार्यों को लेकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
जगदलपुर । बस्तर जिले के स्वास्थ्य महकमें में शायद पहला मामला होगा कि एक अनुबंधित कर्मचारी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के शह पर अपने से वरिष्ठ एवं नियमित कर्मचारी को विभिन्न मामले में उसे उलाहना देकर लगातार प्रताडि़त किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग नानगूर में पर्यवेक्षक के पद पर कार्य कर रहे टीआर ठाकुर उम्र 60 वर्ष जो मधुमेह एवं रक्तचाप से पीडि़त हैं। इन्हें संविदा कर्मचारी दीपक पाणीग्राही जो कथित रूप से उच्च अधिकारियों की कृपा से महामारी सलाहकार के पद पर पदस्थ हैं के द्वारा टीआर ठाकुर को उनके कार्य के प्रति जवाबदेही बताने के बहाने उनसे नाजायज कार्य करवाया जा रहा है। जबकि इन्ही के सहयोगी साथियों द्वारा यह कहा जा रहा है कि चूंकि हमारे वरिष्ठ साथ टीआर ठाकुर अब सेवानिवृत्ति के अंतिम चरण में हैं अत: हम लोग के द्वारा उन्हें सहयोग करते हुए उनसे मार्गदर्शन लिया जाता है। लेकिन दीपक पाणीग्राही महामारी सलाहकार ने जबसे कार्यभार संभाला है अपनी पहुंच का नाजायज फायदा उठाकर अपने से वरिष्ठ कर्मचारी को प्रताडि़त करना प्रारंभ कर दिया है। यहां विदित हो कि दीपक पाणीग्राही द्वारा इस कोरोना महामारी के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सांठगांठ कर स्वास्थ्य विभाग के लगभग सभी कर्मचारियों को प्रताडि़त किया जा रहा है।
लगभग 15 दिन पूर्व हाटकचोरा के स्वास्थ्य संयोजक रूपेन्द्र सिंह को बार-बार परेशान कर अंतत: उसे अपने साथी सहयोगी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से उसे निलंबित कराया गया। इसके पश्चात कोविड अस्पताल धरमपुरा के फार्मासिस्ट को पिछले दिनों प्रताडि़त कर तुमको भी निलंबित करा दूंगा कहा गया है। अब वर्तमान में वरिष्ठ नियमित कर्मचारी टीआर ठाकुर उम्र 60 वर्ष जो मधुमेह व रक्तचाप से पीडि़त हैं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नानगुर को विभिन्न मामलों में प्रताडि़त करने का सिलसिला जारी रखा है। छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष एवं उनसे जुड़े संघटन के सभी कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि शासन द्वारा अनुबंधित कर्मचारी दीपक पाणीग्राही जिसे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा महामारी सलाहकार जैसे पद पर नवाजा है अगर इसे तत्काल बर्खास्त नहीं किया जाता है तो छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अन्य सहयोगी साथी ऐसे कर्मचारी विरोधी अनुबंधित कर्मचारी के खिलाफ कठोर कदम उठाने मजबूर होगी।
यहां गौरतलब है कि अनुबंधित कर्मचारियों से केवल नियमित कर्मचारियों को सहयोग देने जैसे कार्य ही लिए जाते हैं क्योंकि वरिष्ठ एवं नियमित कर्मचारी स्वयं प्रशिक्षित होते हैं वे अपने अनुभव के आधार पर अपने से कनिष्ठ एवं अनुबंधित कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग कर उनके कार्य के प्रति जिम्मेदारी समझाते हैं। लेकिन बस्तर जिला स्वास्थ्य विभाग में लगातार हुए परिवर्तन के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर परिवर्तन होता रहा है। जिसके कारण कुछ योग्य अधिकारी इस महत्वपूर्ण पद पर नहीं बन पाये हैं। शायद इसी कारण ऐसे अनुबंधित महामारी विशेषज्ञ जिन्हें यह पता नहीं कि अपने से वरिष्ठ नियमित कर्मचारियों की इज्जत अथवा कार्य में सहयोग कैसे लिया जाता है, अपनी मनमानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के ही कई वरिष्ठ कर्मचारियों ने अपना नाम न छापने के शर्त पर बताया है कि बार-बार छग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा संभागायुक्त एवं जिलाधीश को इस बाबत पत्र लिखकर अनुबंधित कर्मचारी की मनमानी के बारे में बताया जा रहा है किंतु अबतक ऐसे अनुबंधित कर्मचारी पर कोई कार्यवाही नहीं किया जाना किसी गंभीर संदेह को जन्म देता है। अगर जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारी इस मामले पर अतिशीघ्र कोई निर्णय नहीं लेते हैं तो आगामी कुछ दिनों के भीतर स्वास्थ्य महकमें में अनुबंधित कर्मचारी के कारण नियमित कर्मचारियों के बीच गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है।
जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के आकाश नगर में बुधवार की सुबह एक किराने की दुकान से चोरी हुए मोबाइल को चंद घण्टों के अंदर ही ढूंढ निकाला है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल को उसके असली मालिक के सुपुर्द कर दिया है।
बोधघाट टीआई धनंजय सिन्हा ने बताया कि आकाश नगर निवासी राजू खत्री आज सुबह अपने किराने की दुकान खोलकर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक कोई अज्ञात व्यक्ति अचानक उसका मोबाइल लेकर चला गया। इसके बाद राजू ने तत्काल ही बोधघाट थाना पहुंचकर मौखिक रूप से घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मोबाइल और आरोपी की पतासाजी में जुट गई। पतासाजी के दौरान ही पुलिस ने दुकान के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने संदेही युवक से कड़ाई से पूछताछ शुरू की। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक कृष्णा विश्वकर्मा (19) के कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। बरामद करने के बाद पुलिस ने मोबाइल को उसके असली मालिक के सुपुर्द कर दिया। प्रार्थी द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज नही करवाने के बाद पुलिस ने पृथक रूप से आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
लाॅकडाउन में प्रभावित मेहनतकश स्ट्रीट वेंडरों को मिला दस-दस हजार का लोन
जगदलपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के कार्यकाल के सफलतम सात साल पूरे हो रहे हैं। देश की मजबूत नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास मूलमंत्र के साथ जनता के सेवार्थ निरंतर कार्य कर रही है और देश को उन्नति के शिखर पर पहुँचाने कटिबद्ध है।
भाजपा जिलाअध्यक्ष श्री मंडावी ने जारी बयान में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को स्वयं का घर बनाने के लिये महती प्रधानमंत्री आवास योजना आरंभ की। जिसके तहत जाति,धर्म से परे हर वर्ग के लाखों गरीब परिवारों का सिर पर घर की छत होने का सपना पूरा हुआ है।यह अलग बात है कि छत्तीसगढ़ में सीधे जनता के हित से जुडी़ यह अच्छी योजना पिछले दो साल से प्रभावित है।प्रदेश की कांग्रेस सरकार राजनीतिक पूर्वाग्रह रखते हुए निर्धारित राज्यांश नहीं दे रही है और राज्य के गरीब वर्ग को जानबूझ कर वंचित रख रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि उज्जवला गैस योजना में गैस चुल्हा व सिलेंडर का लाभ देश में लाखों गृहणियों को अब तक मिल चुका है और आगे भी लगातार जारी है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूवात कर शहर से गाँव तक शौचालय बनाने का बडा़ कार्य पूर्ण किया और देशवासियों को स्वच्छता का महत्व भी समझाया है।
मंडावी ने कहा कि कोरोना के संकट में आर्थिक मार से बेहाल गरीब परिवारों के जन धन योजना के तहत खोले गये बैंक खातों में सीधे रूपये जमा कर मोदी सरकार ने राहत पहुँचाने का कार्य किया।लाॅकडाउन में बंद रोजगार से बेहाल फुटकर व्यवसायियों के लिये स्ट्रीट वेंडर योजना में दस-दस हजा़र रुपये का लोन बिना गारंटी के बैंको से प्रदान किया,जिसमें ब्याज भी नाममात्र है।
रूपसिंह मंडावी ने कहा कि समूचा देश कोराना महामारी से लड़ रहा है,ऐसे कठिनतम् सयय में देश के लोगों को बचाने भारत में एक वर्ष के अंदर भारतीय वैज्ञानिकों ने अथक परिश्रम कर दो-दो वैक्सीन बनाने में सफलता पायी है,जो देश के प्रत्येक नागरिको की जान बचाने के लिये निःशुल्क लगाई जा रही है। मजबूत नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार कठिन समय में देशहित में कार्य करने की नई परिभाषा गढ़ रही है।