हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप ने आज यहां नारायणपुर जिला मुख्यालय में न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु 26 नग आवास गृह निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामबती नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, संगठन पदाधिकारी रजनू नेताम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। जिला मुख्यालय पर न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु निर्मित होने वाले आवासों के लिए कुल 2 करोड़ 87 लाख 53 हजार रूपये की लागत आयेगी। इस राशि से विभिन्न प्रकार के कुल 26 नग आवास तैयार किये जायेंगे। इनमें 1 नग जी टाईप, 15 नग एच टाईप एवं 10 नग आई टाईप आवास गृहों का निर्माण किया जायेगा। इन आवासों के निर्माण पूर्ण होने पर न्यायालयीन कर्मचारियों को आवास की सुविधा उपलब्ध होगी।
दिल्ली में जनहित में जारी केजरीवाल मॉडल को अपनाए भूपेश सरकार
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने आज कहा कि कोरोना काल में महँगाई और बेरोजगारी से त्रस्त जनता के लिए केंद्र और राज्य सरकार से राहत पैकेज की मांग की है।उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले लॉक डाउन के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि दूसरा लॉक डाउन आ गया।महँगाई इस वक्त चरम पर है जीवन के लिए अति आवश्यक चीजों के दामों में 25 से 200प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है, ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों की क्रय शक्ति भी छीन ली है। एक सर्वे के अनुसार पिछले लॉक डाउन के बाद 15करोड़ लोग बेरोजगार हो गए थे।वर्तमान लॉक डाउन में यह आँकड़ा बढ़कर 26करोड़ हो गया है जबकि अब भी देश के बड़े हिस्से में लॉक डाउन चल रहा है।जो लोग रोजगार में हैं उनमें से 34प्रतिशत लोगों का कहना है कि उनकी आय काफी कम हो गई है।
किसान और मजदूर मनरेगा, किसान सम्मान निधि, न्याय योजना,PDS के राशन जैसे कार्यक्रमों के जरिए ऑक्सीजन पर जी रहे हैं पर रेहड़ी/पटरी पर व्यापार करने वाले, छोटे व्यापारी,निम्न और मध्य मध्यम वर्ग के लोग इन सबकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
अब यह किसी से भी छुपा नहीं रह गया है कि चिकित्सा व्यवस्था के माध्यम से कोरोना संक्रमण को रोकने में केंद्र और राज्य सरकारें बुरी तरह असफल रही हैं जिसकी वजह से अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त नुकसान पहुंचा है और इस नुकसान से जनता को बचाने की जिम्मेदारी केंद्र की भाजपा नित सरकार और राज्य की भूपेश बघेल सरकार दोनों की है।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने यह कारनामा कर दिखाया है।दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं पहले से ही उपलब्ध हैं इनके अलावा कोरोना काल में 72लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन,मजदूरों/ऑटो चालकों को 5000रु प्रतिमाह जैसे अनेक कदम उठाए हैं जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की जनता को बड़ी राहत पहुंची है।वहीँ छत्तीसगढ़ सरकार राहत पहुँचाना तो दूर की बात है मुआवजे से बचने के लिए कोरोना पॉजिटिव मरीज की मृत्यु होने पर मृत्यु प्रमाणपत्र में मौत का कारण कोरोना दर्ज करने से भी बच रही है।
आम आदमी पार्टी मोदी सरकार और भूपेश सरकार से कमजोर आर्थिक वर्ग के लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग करती है।इन वर्गों के लोगों के हाथों में पैसे आएंगे तो अर्थ व्यवस्था में गति आएगी और बेरोजगारी/महंगाई भी धीरे धीरे नियंत्रित होती चली जाएगी।
पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने पहुंचा तहसीलदार कार्यालय
सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर
नारायणपुर जिला के थाना क्षेत्र भरंडा के खड़कागांव का मामला है जहां पर गांव के कुछ दबंगों के द्वारा मंगतू दुग्गा के 20 वर्षो से अधिक समय तक खेती करने वाले भूमि पर जबरदस्ती कब्जा कर बोआई कर दिया है जिसकी शिकायत करने पीड़ित परिवार जब थाना भरंडा में पहुंचा थानेदार ने जमीन का मामला बताकर तहसीलदार को मामले की जानकारी देने को कहा जिसके बाद तहसीलदार को इसकी सूचना दिया गाय है मंगतू बताते है यह भूमि बंजर और पानी से कटकट कर बहने वाला था , जिसको लगभग 20 वर्षो में लाखों रुपए खर्च करके उक्त भूमि को खेती करने योग्य बनाकर खेती कर रहा था और परिवार का जीविका खेती से ही चलता है परंतु दिनांक 31.05.2021 दिन सोमवार को गांव के दबंग रामसाय दुग्गा, गागरू दुग्गा,फगनू दुग्गा,शंभूनाथ गावड़े,सिंगलू उसेंडी,सुक्कू दुग्गा और राजमन कुमेटी के द्वारा मंगतू दुग्गा के कई वर्षो से खेती करने वाले भूमि पर जबरदस्ती ट्रैक्टर लाकर बोआई कर दिया है , मंगतू दुग्गा से मिली जानकारी के अनुसार 30.05.2021 दिन रविवार को बोआई के तैयारी के लिए जेसीबी लगाकर कुछ समतल करने का काम भी करवाया था साथ ही गोबर खाद भी डाला था ,और मंगतू ने बताया कि इन दबंग व्यक्तियों के द्वारा पिछले 2 महीने से परेशान किया जा रहा है और इस बात की रिपोर्ट दर्ज कराने से और किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है जिसके कारण पीड़ित परिवार डरा हुआ है न्याय की गुहार लगाने थाने से लेकर तहसीलदार तक पहुंच चुका है जिसमें अब तक पीड़ित परिवार को केवल न्याय मिलने के आश्वासन प्राप्त हुआ है।
गुंडरदेही विधानसभा अंर्तगत देवरी ब्लॉक में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद सम्मिलित हुए। विधायक द्वारा पूजा अर्चना कर लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया जिसमें ग्राम- सुरेगांव में एटीएम लोकार्पण,ग्राम – भरदा ( ट) पुलिया निर्माण राशि 10लाख , ग्राम कसही ( ट) नाला पिचिंग कार्य राशि ₹10 लाख , ग्राम- गहिरा नवागांव पुल पुलिया निर्माण राशि ₹ 10 लाख, ग्राम – खैरा पुलिया निर्माण राशि ₹ 10 लाख के कार्य हैं।
इस अवसर पर चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद, जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, कोदूराम दिल्ली वार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी, जयश्री देशमुख संचालक जिला सहकारी संघ दुर्ग, राजेश बाफना जी विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत,टेमण देशमुख जनपद सदस्य जनपद पंचायत डौंडीलोहारा, विष्णु नेताम सरपंच, गोवर्धन देशमुख, कमल नारायण साहू,रामकिशुन ठाकुर ,इंदर मन देशमुख, भूपेश नायक, दीपिका देशलहरा जी,सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
नगर के पंडरदल्ली क्षेत्र में रहने वाले दीपक चंद्रिकापुरे कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम में एक गाना गा कर वीडियो डाला, गाना यू पी एस सी एस्पिरेंट्स नाम की एक वेब सीरीज का हिस्सा था जिसके ओरिजिनल गायक निलोतपल बोरा थे। गाने को देश भर की जनता ने बोहोत सराहा और पसंद किया। इसी को देखते हुए दीपक ने यह गाना अपने लय में गाया लोगो ने दीपक के गाने की भी सराहना की एवं पसंद किया और कमाल की बात तो यह है की गाने के ओरिजनल गायक निलोत्पल बोरा ने दीपक के वीडियो को पसंद किया एवं उनसे बात कर कर यह कहा की भविष्य में वह दीपक के साथ काम करने के लिए इच्छुक है और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। गाने का नाम है धागा। दीपक ने राज्य में बोहोत से कार्यक्रम में भाग लिया है एवं कईयों में विजेता भी रह चुके है धार्मिक अवसरों में दीपक ने अपने बैंड ग्रुप के साथ मिल कर कई बड़े कार्यक्रम किए है।
दीपक फिलहाल खैरागढ़ विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे है ।वह चुनाव के संबंधित लोगो को जागरूक करने के लिए यूट्यूब पर गाना भी बना चुके है, जिसको चुनाव के लोगो को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार में इस्तेमाल किया और उन्होंने ने पिछले साल कोरोना महामारी से लड़ रहे लोगो की हिम्मत बढ़ने के लिए जिद है ये देश की नाम से गाना बनाया था। ऐसे बोहोत से गाने बना कर दीपक हमारे नगर के नाम को रोशन कर रहे है, हम उम्मीद करते है को दीपक जल्द बॉलीवुड में गाना गा कर नगर के नाम को और ऊंचाई पर ले जायेंगे।
शहर के तीन अलग-अलग स्थानों में हुये चोरी को कोतवाली पुलिस द्वारा सुलझाने में हासिल की सफलता।
तीनो मामले में नगदी रकम लगभग 2,45,000/-रूपये की हुई थी चोरी।
आरोपी नशा करने का आदि होने से करता था चोरी।
आरोपी से एलईडी टी0व्ही0, साउंड सिस्टम व चांदी का चैन लाॅकेट एवं नगदी रकम 50,000/-रूपये कुल कीमती 1,30,000/-बरामद
नाम आरोपी-रूपेश कुमार उर्फ सुरज निषाद पिता मणीशंकर निषाद उम्र 23 साल नि0 प्रतापगंज पारा ए-टु-जेड के सामने जगदलपुर।
जगदलपुर शहर में तीन अलग-अलग स्थानों से हुये चोरी को सुलझाने में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों में शहर के धरमपुरा, प्रतापगंज पारा, फैंसी जनरल स्टोर से माह जनवरी व मई 2021 में नगदी रकम लगभग 2,45,000/-रूपये चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी जिस पर चोरी का अपराध दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा, अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में अपराध का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मामले के गंभीरता को देखते हुये शहर के सभी वार्ड पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में हुये चोरी के आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष रूप से हिदायत दिया जाकर शहर के सभी चैक-चैराहो में लगे सी0सी0टी0व्ही0 फुटजो के माध्यम से खोजबीन किया गया। लगातार खोजबीन के दौरान संदेही रूपेश कुमार उर्फ सुरज निषाद से संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुछताछ पर बताया कि वह नशा करने का आदि था जिस कारण उपरोक्त घटना स्थलो से रात्रि में घटना को कारित कर, चोरी के पैसों से पेनासोनिक कंपनी का एलईडी टी0व्ही0 व एक साउंड सिस्टम, एक चांदी का चैन लाॅकेट को खरीदना तथा नगदी रकम 50,000/- रूपये को अपने पास रखना व बाकी रकम को खर्च करना स्वीकार किया। मामले में आरोपी के कब्जे से कुल कीमती लगभग 1,30,000/-रूपये बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर 457,380 भादवि0 का अपराध कारित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।
जगदलपुर – मुख्य मार्ग की मरम्मत एवं जल निकासी की समस्या के मद्देनजर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर निराकरण करने की मांग की गई है अन्यथा वार्डवासियों द्वारा धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है |
धरना प्रदर्शन का कारण
धरमपुरा साईं मंदिर के सामने मुख्य सड़क से वार्ड को जोड़ने वाला मार्ग लगभग 200 मीटर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक ख़राब हो चूका है | शहर का गीदम सड़क निर्माण के चलते वार्ड इस मार्ग पर बाय पास के रूप में वाहन चलने से और अधिक ख़राब हो चूका है | पैदल व दुपहिया वाहन में सदैव दुर्घटना का भय बना रहता है | यह वह एकमात्र मार्ग है जो छत्रपति शिवाजी वार्ड के साथ दलपत सागर वार्ड का ब्रिज राजनगर, राजेंद्र नगर वार्ड एवं महाराणा प्रताप वार्ड को जोड़ता है | जिसके कारण आवागमन का अत्यधिक दबाव बना रहता है | इस सकरे मार्ग में जल निकासी की उचित प्रबंध भी नहीं किया गया है जिसके कारण बारिश में ड्रेनेज का गन्दा पानी सड़क पर आ जाता है जिस पर वार्ड वासियों को जाना पड़ता है और दूषित पानी से संक्रमण व बीमारी फैलने का डर बना रहता है |
समस्या का निराकरण न होने से वार्डवासियों में आक्रोश है जिसे लेकर 04 जून दिन शुक्रवार 11 बजे निगम कार्यालय के प्रांगण में सामूहिक धरना देने का निर्णय लिया है |
बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक की शिक्षिका नीलम शोरी को गुजरात के एडुटर एप में एडुवरीयर के रूप में स्थान मिला। कोरोना काल में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए इन्होंने पदस्थ गांव आंवराभाटा में पालकों से संपर्क स्थापित कर व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर ऐसे पालक,युवक-युवतियां जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल है उनको इस ग्रुप में जोड़ा। इस ग्रुप के माध्यम से ऑनलाइन क्लास लेने का प्रयास किया उनके द्वारा 17 ऑनलाइन क्लास लेकर कुल 74 बच्चों को लाभ दिया गया परन्तु ऑनलाइन क्लास में पालकों द्वारा रूचि नहीं दिखाई गई इन सब चुनौतियों के बाद हार ना मानते हुये उनके द्वारा विभिन्न प्रकार की नवाचारी गतिविधियां- शिक्षण संबंधित वीडियो, विज्ञान आधारित खिलौने की वीडियो, कार्टून वीडियो,स्वरचित कहानी को इस ग्रुप में साझा किया जाता है।
पढ़ाई को और रोचक बनाने हेतु पालकों की सहर्ष सहमति से नीलम जी ने गांव के मितानिन के घर एलईडी टीवी लगवाया,बच्चे अध्यापन से संबंधित समस्त गतिविधियां देखते एवं समझते हैं। गांव के युवक- युवतियों से समन्वय स्थापित कर उनसे डिजिटल शिक्षा के माध्यम से शिक्षा देने में सहयोग लिया।
विकासखंड स्तर पर अधिकारियों के मार्गदर्शन पर शिक्षिका ने खुद प्रेरित होकर हल्बी स्थानीय बोली पर बिग बुक का निर्माण किया। इस कारवां को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर रंग- बिरंगे खिलौने बनाये हैं। खिलौने चाहे वह कागज के चाहे मिट्टी के या कबाड़ के सामान के इसी माध्यम से वें बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने का प्रयास कर रही हैं।
तोकापाल के बीईओ बलीराम बघेल, बीआरसी अजय शर्मा,एबीईओ पूनम सलाम एवं बस्तर जिला के एपीसी गणेश तिवारी ने शिक्षिका के कार्यों की प्रसंशा की है।
डौंडी – डौंडी ब्लाक में हाथियों के प्रकोप से ग्रामीणों को अपने जीवन का खतरा हो गया है वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी एवं बदतमीजी के परिणाम स्वरूप कल शाम 6:00 बजे से डौंडी जिसमें कुआंगोंदी, ध्रुवाटोला, खुर्सिटीकुल, नरालगुडा, नर्राटोला, चिखली, लिम्हाटोला, कांडे, मगरदाह, मर्देल, किरो, मठेना आदि लगभग 30 गाँव में कल शाम से बिजली गुल रही जिसकी शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण बिजली ऑफिस पहुंचे थे पर बिजली विभाग के एई राधेश्याम करपाल द्वारा ग्रामीणों के साथ बदसलूकी एवं अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए | जबकि इन गावों के लोग हाथियों के कारण पहले से ही दहशत में है जिसकी
जानकारी एई राधेश्याम करपाल को दी गई जिसके बावजूद एई राधेश्याम करपाल द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई इसके बावजूद उन्होंने तुम्हारा गुलाम नही कहकर संबोधित किये, फिर वे डौंडी आफिस आकर उनसे इस संबंध में वार्ता किये तो यहां भी उन्होंने अकड़कर बात किया । तब इसकी शिकायत मंत्री से किये जाने की बात कहने पर एसडीओ करपाल ने कहा कि जिसको शिकायत करना है कर लीजिए उनका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता जैसे अभद्र शब्दों का उपयोग किया गया। इसी मुद्दे तथा आये दिन विद्युत कटौती से परेशान होकर कांग्रेस जनों को चक्काजाम करने बाध्य होना पड़ा। बारिश में भी कांग्रेसी डटे रहे और चक्काजाम की स्थिति 3-4 किमी तक निर्मित हो गई थी | काफी मशक्कत के बाद एसडीओ करपाल को हटाकर डौंडीलोहारा के साहू को कार्यभार दिए जाने लिखित में आश्वासन विभाग के अधिकारी से मिलने पर चक्काजाम समाप्त किया गया। रात बारह बजे से सुबह 10 बजे तक विधुत कार्यालय के सामने मुख्यमार्ग में चक्काजाम होने से मार्ग के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
मंत्री प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि डौंडी ब्लाक के बिजली उपभोक्ताओं को कार्य हेतु डौंडी छोड़कर चिखलाकसा जाना पड़ता है। क्षेत्र में बिजली सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई है व्यवस्था दुरुस्त करने ठोस उपाय किया जावे जिस पर विधुत विभाग बालोद जिला के डी ने जल्द समस्या निदान किये जाने की बात कही गई। वही मंत्री पर अभद्र टिपण्णी के संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ करपाल ने कहा कि आरोप निराधार है। उनके मुख से गुलाम शब्द जरूर निकल गया वे दिनभर से रात तक बंद बिजली फाल्ट ढूढ़ने व व्यवस्था सुधार में लगे थे। गौरतलब है कि कल 4 बजे से हुई बिजली गुल अभी भी डौंडी के आधा हिस्से सहित क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में नही आई है। जिससे लोगों में रोष भी देखा जा रहा है।
चक्का जाम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी के अध्यक्ष कोमेश कोर्राम मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी जनपद उपाध्यक्ष पुनीत सेन विवेक मसीह नगरपालिका दल्लीराजहरा के पूर्व अध्यक्ष काशी निषाद जिला पंचायत सदस्य करिश्मा सलामे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष अतीक कुरेशी शामिल थे |
सुन्दरराज पी, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, विनीत खन्ना, पुलिस उप महानिरीक्षक, कांकेर रेंज, उत्तर बस्तर कांकेर, मोहित गर्ग, पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर एवं अर्जुन कुर्रे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी छोटेडोंगर के निर्देशन में दिनांक 31.05.2021 को माओवादी नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम गोमागाल, उसेली, हसनार की ओर रवाना किया गया था। दिनांक-01.06.2021 को प्रातः डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल जंगल (थाना ओरछा) में माओवादी नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को जान सहित मारने एवं हथियार लूटने की नियत से अंधाधुन्ध फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया। फायरिंग करीबन आधा घण्टा तक चला।
मुठभेड़ पश्चात् पुलिस पार्टी को घेराबंदी कर घटनास्थल से 05 नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली है, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम- 1. बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी पिता स्व. गुलडी कवाची, 25 वर्ष , जाति-माडिया, निवासी डेंगलपुट्टीपारा, गोमागाल, थाना ओरछा ( कुतुल एरिया कमेटी सदस्य) 2. अड़मा कवाची पिता मुंगडू राम कवाची, 35 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी-डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) 3. मिरिया धु्रवा पिता स्व. पण्डरू धु्रवा उम्र-32 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी धुरबेड़ा, थाना ओरछा (धुरबेड़ा मिलिशिया सदस्य) 4. नाचू धु्रवा पिता कारू राम धु्रवा, 22 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) 5. पीसो कवाची पिता बोन्दू कवाची उम्र-44 वर्ष जाति-माड़िया, निवासी डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल, थाना ओरछा ( गोमागाल मिलिशिया सदस्य) बताये।
गिरफ्तार नक्सली बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी के विरूद्ध राज्य शासन द्वारा पद के अनुसार 05 लाख रू. का ईनाम घोषित है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से भरमार बंदूक-03 नग, पीट्ठू-01 नग, साॅल्डरिंग आॅयरन-04 नग, नक्सली साहित्य-02 नग, काॅपी-01 नग, डेटोनेटर-06 नग, बैटरी-01 नग, स्वीच-01 नग, कनेक्टर-01 नग बरामद किया गया।
पुलिस पार्टी द्वारा दिनांक-01.06.2021 को घटना की थाना ओरछा में अपराध क्रमांक-09/2021 धारा-307,147,148,149 भादवि, 25, 27 आम्र्स एक्ट 3, 4 विपअ कायम कर दिनांक-01.06.2021 को 05 नक्सलियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।