City Media - Page 1514 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1514

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दफ्तरों के चक्कर से मिली आज़ादी, कांग्रेस की भूपेश सरकार के मंशाअनुरूप लोगों को घर बैठे मिलेगी सुविधा. राजीव शर्मा

0

राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने किया इस नई व्यवस्था का शुभारंभ

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के ऊर्जावान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य होगा जहां ऐसी व्यवस्था लागू होने वाली है इस नई व्यवस्था का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया गया मौजूदा व्यवस्था में आम जनों को परिवहन कार्यालय आना पड़ता है अब नई व्यवस्था लागू होने से आवेदन कर्ताओंओं को अनावश्यक रूप से परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे दस्तावेज सीधे उनके पंजीकृत पते पर भेजने की व्यवस्था की गई है संबंधित प्रमाण पत्र घर मंगाने के लिए आवेदनकर्ता को www.parivahan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा नवीन व्यवस्था संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 75808 08030 पर कॉल कर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है परिवहन विभाग के मुताबिक अधिकारियों के द्वारा प्रमाणित करने के बाद ही स्पीड पोस्ट के माध्यम से 7 दिवस के भीतर आवेदन कर्ता के पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे इससे लोगों को परेशानियों से निजात मिलेगी तथा अनावश्यक खर्चा से भी बचा जा सकेगा शर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार की इस नई पहल ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदलने का जो प्रयास किया है वह स्वागतयोग्य है छत्तीसगढ़ सरकार की “तुंहर सरकार तुंहर द्वार” की परिकल्पना के अंतर्गत परिवहन विभाग नवीन व्यवस्था लागू करने जा रही है जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित 22 अन्य सेवाएं आयोजन आवेदनकर्ता के आधार से दस्तावेज लिंक किए जाएंगे अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा अब ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधित स्मार्ट कार्ड आपके घर पहुंचेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

पंड़रीपानी के नागरझोड़ी में संसदीय सचिव व जनपद अध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि-पूजन

0

मुख्यमंत्री के मंशानुरूप नये पंचायतों में बहने लगी विकास की बयारजैन

जगदलपुर। नगरीय निकाय व श्रम विभाग के संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम, सरपंच जयती मौर्य ने पंडरीपानी क्रं 2 के नागरझोड़ी पारा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत द्वितीय श्रेणी सड़क का भूमिपूजन श्रीफल फोड़कर किया। पंडरीपानी के नागरझोड़ी में द्वितीय श्रेणी सड़क, बाईपास सड़क नागरझोड़ी से रामदास घर तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण 10लाख 8हजार16 रुपए की लागत से होगा। इस सड़क के बनने से पंडरीपानी और कोरपाल के लोगों को चलने में सुविधा होगी। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सोच के अनुरूप बड़े पंचायतों को विखंडित कर छोटे-छोटे पंचायत बनाये गए। जगदलपुर जनपद पंचायत के साठ पंचायतों से बढ़कर 71 हो गई है। अब छोटे पंचायतों में भी विकास की बयार बह रही है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीनेशन कराये जाने की अपील किया। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्रामीणों के द्वारा बताए गए विधुत समस्या हेतु विधुत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता नवीन पोयाम से चर्चा करते हुए व्यवस्था सुधारने को कहा। मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की मांंग भी सामने आई। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने डीपीओ से चर्चा कर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनपद अध्यक्ष श्रीमती अनिता पोयाम ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जनता की मुलभुत समस्याओं का समाधान हो , क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन व सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा उन कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु बोरिंग खनन का कार्य किया और ग्रामीण विकास कार्यों हेतु कई कार्य किए जा रहे हैं। उपसरपंच चिगडु कश्यप ने गांव की समस्यायों की ओर ध्यान आकर्षित किया। सरपंच जयती मौर्य ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आईंटीसेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही ने मंच संचालन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

वैक्सीनेशन के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने वैश्विक महामारी कोविड़ -19 से निपटने वैक्सीनेशन कराये जाने हेतु अपील किया। संसदीय सचिव जैन ने कहा कि वैक्सीनेशन कराने से अपने साथ-साथ परिवार के लोग भी सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्वयं दो डोज वैक्सीनेशन करा लिए हैं और इसके साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों ने वैक्सीनेशन कराया,आप भी वैक्सीनेशन कराये, स्वयं के साथ परिवार को भी सुरक्षित रखें।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, पूर्व उपसरपंच कमलु मौर्य, पाकलु मौर्य, रुखनाथ यादव, मोतीराम कश्यप, गागरी कश्यप सचिव भीम ठाकूर, रोजगार सहायक चुमन मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मधुमक्खी के हमले से मृत महिला के परिजनों को संसदीय सचिव व विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने सौपा चार लाख राशि का चेक

0

जगदलपुर – 24 सितंबर को ग्राम पंचायत मावलीपदर की निवासरत महिला रानी बाई नाग को मधुमक्क्खियो ने हमला कर दिया जिससे उनकी मौत हो गयी. इसकी सूचना तत्काल ग्राम वासियों ने विधायक जैन को दी जिसपर उन्होंने तत्काल तहसीलदार को घटनास्थल में जाकर पंचनामा करने के निर्देश दिए जिसपर सभी कागजी कार्यवाही करने के बाद आज राज्य प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मृतक के पुत्र दुसीराय व पुत्री सोनी व गागरी को चार लाख रुपये की राशी का चेक ग्रामीणों के समक्ष प्रदान किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

विधायक ने दी ग्रामवासियों को पेयजल की सौगात

ग्राम पंचायत की ऐतिहसिक गुडी मावली माता मे पेयजल को लेकर काफी अरसे से समस्या थी जिसका निदान करते हुए श्री ने वहां बोरिंग उत्खनन कराया गया जहाँ से शुद्ध साफ पानी मिला जिससे वहां के स्थानीय सहित दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ मिलने लगा है. इस त्वरित कार्यवाही पर ग्रामीणो ने जैन का आभार माना |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस दौरान हेमू उपाध्याय, उपसरपंच मानसिंह ठाकुर, सोनारू नाग, बुलकु नाग, सहदेव कश्यप, रतन नाग सरपंच मावलीपदर,भूपति नाग, संतराम बघेल,बबलू कश्यप,सोमारू बघेल,धरमु नाग,घनश्याम कश्यप,केशव,पुजारी-बेलकु बेसर,कोटवार-तोमन सहित सहित तहसीलदार संतोष कुमार धुरवे एवं प्रशासनिक अमला मौजूद रहा

सिलगेर गोलीकांड की होगी जांच : भूपेश सरकार ने सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में बनाई 9 सदस्यीय जांच समिति

0

सिलगेर गोलीकांड मामले की जांच की जाएगी. भूपेश सरकार ने बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय जांच समिति बनाई है. जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की टीम सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा में स्थित सिलगेर ग्राम की घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों से उनका पक्ष सुनेगी और चर्चा कर तथ्य जुटाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह पहल की जा रही है.

ये हैं जांच समिति के सदस्य:-

बस्तर सांसद दीपक बैज की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की जांच समिति
◆ बस्तर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल
◆ केशकाल विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतराम नेताम
◆ दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा
◆ कांकेर विधायक एवं संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी
◆ अंतागढ़ विधायक अनूप नाग
◆ बीजापुर विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी
◆ चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम
◆ नारायणपुर विधायक और छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप शामिल है.

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि भी इस टीम में शामिल रहेंगे.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोविड हास्पिटल धरमपुरा के फार्मासिस्ट को महामारी सलाहकार द्वारा धमकाने का मामला सामने आया

0

जगदलपुर। संविदा कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख द्वारा कोरोना संक्रमण जैसे महामारी में शासन की ओर से विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त कर इसकी सेवा लेना इस बात की ओर इंगित करता है कि बस्तर जिला का स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से आम लोगों को निजात दिलाने कितना गंभीर है। छग प्रदेश स्वास्य कर्मचारी संघ के जिलाअध्यक्ष द्वारा पुन: कमीश्रर बस्तर संभाग को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को समझ सारे मामले की जांच कराने एवं दोषी पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग के मुखिया पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निवेदन किया है। संघ द्वारा लगातार शासन-प्रशासन के उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर दीपक पाणीग्राही एवं उनके हितैषी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख के द्वारा इस संक्रमण काल में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला एवं पुरूष कर्मचारियों के साथ इनके द्वारा लगातार प्रताडऩा दिए जाने का मामला सामने लाया जा रहा है। संघ द्वारा शासन के संज्ञान में आज कोविड आइसोलेशन सेंटर धरमपुरा के फार्मासिस्ट के साथ हुए दुव्र्यवहार और उसे धमकी देने का मामला सामने लाया गया। कोविड सेंटर धरमपुरा के फार्मासिस्ट नीलय राय के साथ महामारी सलाहकार दीपक पाणीग्राही द्वारा पिछले दिनों किसी मामले को लेकर सीधे-सीधे देखे लेने की धमकी एवं अपनी पहुंच का धौंस उक्त फार्मासिस्ट को दिया गया। जिससे उक्त फार्मासिस्ट के साथ धरमपुरा आइसोलेशन सेंटर में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों का भी मनोबल लगातार टूटता जा रहा है। एक जानकारी के अनुसार महामारी विशेषज्ञ संविदा कर्मचारी के दीपक पाणीग्राही के द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर कर्मचारियों को एक केन्द्र से दूसरे केन्द्र लगातार डयूटी बदलने जैसे कार्य एवं कर्मचारी द्वारा लगातार डयूटी बदलने से मना करने पर सीधे-सीधे कलेक्टर से तुम्हे नोटिस देकर नौकरी से निलंबन करवाने अथवा निकलवाने की धमकी दिया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

यहां गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व भी हाटकचोरा स्वास्थ्य केन्द्र के संयोजक के साथ इसी प्रकार महामारी विशेषज्ञ के द्वारा अनर्गल बाते कर उसकी शिकायत जिला कलेक्टर से कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के माध्यम से उन्हें निलंबित करा दिया गया था। इस मामले के बाद उक्त संविदा कर्मचारी के हौसले बुलंद है और अब उसमें कोविड धमरपुरा सेंटर के कर्मचारियों को अपने निशाने पर लेना प्रारंभ किया है। महामारी सलाहकार विशेषज्ञ के ऊपर बस्तर जिला स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा लगातार उसके द्वारा किए गए अनैतिक कार्य को आम लोगों के सामने लाने पर, इस संविदा कर्मचारी ने कुछ अपने पुराने सहयोगी जो ऐसे ही स्वास्थ्य विभाग में अर्नगल कार्य किए जाते हुए दोषी पाए गए थे अब उनके माध्यम से बयान बाजी कर अपने आप को पाक साफ साबित करने की कोशिश कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

फर्जी तहसीलदार की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के युथ ब्रिगेड ने भाजपाईयों को घेरा, गत दिवस चारसौबीसी के मामले में पुलिस ने भेजा जेल

0

जगदलपुर। बस्तर जिला युवा कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल कर भाजपाईयों को बेनकाब कर रहें हैं जिसमें कथित तौर पर एक युवक को चारसौबीसी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गत दिवस रक्षित नामक युवक को फ़र्जी तहसीलदार बनकर जनता से वसूली करते हुए कोतवाली पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस युवक को युवा कांग्रेसी भाजयुमो कार्यकर्ता बताकर भाजपा नेताओं के साथ जारी कुछ फोटोग्राफ के माध्यम से कटघरे में खड़ा किया है। इस युवक को भाजपा के पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,

पूर्व विधायक संतोष बाफना व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बैदुराम कश्यप , व संकल्प दूबे द्वारा मिठाई खिलाई जा रही है जिसमें कई प्रकार के टैग चलाकर भाजपाईयों को बेनकाब कर रहें हैं। इसी के साथ ही पूर्व मंत्री केदार कश्यप के साथ सिंगल फोटो को भी ज्यादा से ज्यादा वायरल किया जा रहा है।इसी तरह एक ग्रुप फोटो जारी किया गया है जिसमें कई बड़े चेहरे मौजूद हैं। ज्ञात हो कि रक्षित नामक युवक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एक कथित पत्रकार शाहबाज खान के साथ जनता से उगाही करने के मामले में गिरफ्तार कर कई मामलों में जेल भेज दिया है किंतु अब कांग्रेसी इसे मुद्दा बना रहें हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बिजली विभाग के अधिकारी से नाराज हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के समर्थन में कांग्रेसियों द्वारा चक्काजाम किया

0

डौंडी – डौंडी ब्लाक में हाथियों के प्रकोप से 12 ग्रामीणों को अपने जीवन का खतरा हो गया है वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी एवं बदतमीजी के परिणाम स्वरूप कल शाम 6:00 बजे से डौंडी जिसमें कुआंगोंदी, ध्रुवाटोला, खुर्सिटीकुल, नरालगुडा, नर्राटोला, चिखली, लिम्हाटोला, कांडे, मगरदाह, मर्देल, किरो, मठेना आदि लगभग 30 गाँव में कल शाम से बिजली गुल रही जिसकी शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण बिजली ऑफिस पहुंचे थे पर बिजली विभाग के एई राधेश्याम करपाल द्वारा

ग्रामीणों के साथ बदसलूकी एवं अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर दिए जबकि इन गावों के लोग हाथियों के कारण पहले से ही दहशत में है जिसकी जानकारी एई राधेश्याम करपाल को दी गई जिसके बावजूद एई राधेश्याम करपाल द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई और बत्तमीजी की गई जिसके कारण कल शाम से ही चक्काजाम कर दिया उनके समर्थन कांग्रेस के सभी बड़े नेता सामने आये और चक्काजाम में बैठ गए | जिसके फलस्वरूप मुख्य मार्ग में गाड़ियों के पहिये थमने शुरू हो गए | बारिश में भी ग्रामीण डटे रहे और चक्काजाम की स्थिति 3-4 किमी तक निर्मित हो गई है |

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडी  के अध्यक्ष  कोमेश कोर्राम मंत्री प्रतिनिधि पियूष सोनी जनपद उपाध्यक्ष पुनीत सेन विवेक मसीह नगरपालिका दल्लीराजहरा के पूर्व अध्यक्ष काशी निषाद जिला पंचायत सदस्य करिश्मा सलामे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष अतीक कुरेशी ने चक्का जाम कर दिया चक्का जाम रात्रि से सुबह तक नहीं हटाया जा सका है डौंडी लोहारा के अनुविभागीय दंडाधिकारी ऋषिकेश तिवारी भी मौके पर आंदोलनकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले

0

दल्लीराजहरा – आज डौंडी ब्लाक से कूल 06 संक्रमितों की पुष्टि हुई जिसमे दल्लीराजहरा से 04, चिखलाकसा से 02 संक्रमित मिले |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

Breaking – CBSE सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द, पीएम मोदी की बैठक में बड़ा फैसला

0

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते केंद्र सरकार ने मंगलवार को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को भी कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद ये फैसला लिया गया है.

पिछले कई दिनों से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी. वहीं छात्रों के परिजन भी लगातार परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे थे. जिसके बाद आखिरकार सरकार ने ये फैसला लिया है.

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

आपदा प्रबंधन से दी गई सहायता राशि

0

विगत दिनों ग्राम परसदा (मो) के युवराज साहू के घर आगजनी से घर जलकर खाक हो गया था,जिनको आज़ राज्य शासन के नियमानुसार तहसील कार्यालय गुंडरदेही में 82,100 ₹ की राशि एवं सूखा राशन किट आर्थिक सहायता अनुदान रूप मे प्रदान किया गया गुंडरदेही के तहसीलदार अश्वन पुषाम ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण जनधन की हानि होने पर राज्य शासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देश अनुसार पीड़ित को सहायता प्रदान की जाती है।उक्त अवसर पे छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद , तहसीलदार अश्वन पुषाम ,ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे उपस्थित रहे!

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS