City Media - Page 1536 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1536

पुल के नीचे गिरी कार, यातायात पुलिस व पेट्रोलिंग पार्टी ने समय पर पहुचकर घायल को पहुचाया अस्पताल

0

काँकेर :- सोमवार को मुख्यालय से सटे ग्राम आतुरगांव पुल मे अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।

अनियंत्रित कार की दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस प्रभारी सहित कोतवाली पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर आकर तत्काल कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया।जहाँ घायल सौरभ झा पिता दीपक झा उम्र 35 वर्ष का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।जहां डॉक्टरों के मुताबिक खतरे से बाहर बताया गया है।सौरभ झा पेशे से मेडिकल व्यवसाय चलाते है।मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के द्वारा तत्काल दुर्घटनाग्रस्त वाहन को निकालकर वाहन मालक के सुपुर्द किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

बेवजह बाहर घूमने वालो का हुआ कोविड परीक्षण, 97 लोगो मे 11 पॉजिटिव निकले

0

मेडिकल टीम पॉजिटिव लोंगो का कर रही उपचार

काँकेर :-शहर में लाकडाउन के बावजूद बेवजह बाहर घूमने वाले लाख समझाईश के बावजूद बाज नही आ रहे है।इधर जिला प्रशासन बेवजह बाहर घूमने वालो पर बिना सख्ती के कोरोना टेस्ट के ज़रिए लगाम लगाने में जुटी हुई है।कोरोना टेस्ट के ज़रिए जिला प्रशासन को इस कार्य मे सफलता ही हाथ आ रही है।प्रशासन द्वारा चौक चौरहो पर बाहर घूमने वालो का एंटीजन टेस्ट कर संक्रमण को रोकने में बड़ी मददगार साबित हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

सोमवार को तहसीलदार मनोज मरकाम के नेतृत्व में जिला प्रशासन यातायात पुलिस कोतवाली पुलिस की सयुंक्त टीम द्वारा कोतवाली कांकेर के पास चेक पोस्ट लगाकर समस्त छोटे बड़े वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान कोतवाली के पास ही कोरोना परीक्षण शिविर में स्वास्थ्य अमला के टीम के द्वारा कुल 97 लोगो का कोविड टेस्ट किया गया हैँ।जिसमे कुल 11 लोग पॉजिटिव आये हैँ।जिन्हे दवाई देकर जिला प्रशासन की टीम उचित सलाह दे रही हैँ।स्वास्थ्य अमला के अनुसार वर्तमान मे चेकिंग एवं कोविड टेस्ट जारी हैँ।कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रोशन कौशिक पटवारी प्रेम सिंह दर्रो के अलावा पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

नरहरदेव वैक्सीन सेंटर में वैक्सीन को लेकर हंगामा, आमजनो ने लगाया वैक्सीन सेंटर में अव्यवस्था का आरोप

0

पुलिस टीम के बीच बचाव के बाद मामला हुआ शांत

वैक्सीन लगाने घण्टो इंतज़ार किया जा रहा वैक्सिन टीम समय से नही पहुँचती

काँकेर :- कोविड 19 को रोकने जिला प्रशासन द्वारा शहर के ऐतिहासिक नरहरदेव हायर सेकंडरी स्कूल में 18+ वालो को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।कोरोना वैक्सीन लगाने शहर के लोग शासन के तय समय से पहले पहुचकर अपना स्थान बनाकर वैक्सीन लगाने का इंतजार करते है।लेकिन बीते कुछ दिनों से नरहरदेव में बनाए गए अस्थायी वैक्सीन सेंटर में कोविड टीम की अव्यवस्था से आमजनो में नाराज़गी साफ़ देखी जा सकती है।रोज़ाना कोविड टीम की आमजनो से बदतमीजी से आमजनो में ज़मकर आक्रोश पनप रहा था।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नरहरदेव स्कूल में वैक्सीन लगाने वाले आमजन अपने तय समय पर पहुंच चुके थे।इसी दौरान कोविड 19 वैक्सीन लगाने वाली टीम दो घण्टे बाद पहुँची।वैक्सीन लगाने घंटो इंतज़ार कर रहे आमजनो ने वैक्सीन वालो से तय समय पर आने की बात पर टीम भड़क उठी ।जिसके बाद घण्टो इंतज़ार में बैठे आमजनो का भी आपा खो गया ।जिसके बाद कोविड 19 वैक्सीन टीम के बीच जमकर हंगामा हो गया ।आमजनों व वैक्सिन टीम के बीच बचाव के लिए पुलिस टीम पहुँची ।जिसके बाद मामला शांत हुई फिर वैक्सिन लगाने की प्रक्रिया शुरू हो सकी ।

हालांकि वैक्सीन लगाने पहुँचे लोंगो की माने तो वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया जिले में बेहद सुस्त व धीमी चल रही है।जिसके कारण वैक्सिन लगाने वालों को वैक्सिन टीम का घण्टो इंतज़ार करना पड़ रहा है।वैक्सीन लगाने वाले अपने घरों से प्रशासन के तय समय पर वैक्सिन सेंटर पहुचकर वैक्सिन का इंतजार किया जाता है।कोविड 19 वैक्सीन सेंटर वाले अपने समय से करीब 2 से 3 घण्टे बाद पहुँचते है।उसके बावजूद लोग वैक्सीन लगाकर चुपचाप लौट जा रहे है।वैक्सीन सेंटर में अव्यवस्था का आलम है।वैक्सीन प्रभारी आमजनो से ठीक से बात नही करते है।किसी चीज की पूछताछ में भड़क कर जवाब देना आमजनो को पीड़ा पहुचाने का कार्य किया जा रहा है।प्रशासन को ज़िम्मेदार अधिकारी वैक्सीन सेंटर में रखकर व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किए जाने की मांग आमजनो ने की है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डॉक्टर ने पेश की मानवता की मिसाल, अपनी सैलरी से ऑक्सीजन, मेडिसिन, मास्क, सैनीटाईजर, राशन सामान देकर लोगों की कर रहे मदद

0

कोविड मरीज को निःशुल्क परामर्श : माँ से मिली प्रेरणा

जगदलपुर/रायपुर – दुर्ग आज हम आपको ऐसे कारोना योद्धा के बारे में बताने जा रहे है, जिन्होंने ने अपने स्तर और अपने ही सैलरी से इस करोनाकाल में आमजनो की सहायता कर रहे है. डॉ. मनीष यादव जो कि दुर्ग जिला चिकित्सालय में कार्यरत है और अपने कार्य के साथ दिन-रात लोगो की सहायता में लगे हुए है , जिस प्रकार की सहायता के लिए उनके पास कॉल आ जाये, चाहे हो ऑक्सिजन सिलेन्डर, वेंटिलेटर बैड की व्यवस्था, दवाइया और तो और राशन की भी सहायता के लिए उनके पास कॉल आ जाये तो उन्होंने इसे मना नहीं किया, उनके पास पूरे प्रदेश भर से कॉल आते है परामर्श के लिए, कोई मरीज़ किसी भी हॉस्टिपल में भर्ती हो, इन्होंने उस मरीज को भी चिकित्सकीय परामर्श किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

डॉ. मनीष जी से बात करते हुए हमने उनसे पूछा कि आप अपने कार्यक्षेत्र में इतना व्यस्त होने के बावजूद भी इस तरह से समाज हित हेतु अपना योगदान दिन रात दे रहे है इसके लिए आपको प्रेणा कहा से मिली, तो उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने माँ को दिया, ये उन्ही के संस्कार है जो आज हमे डॉ मनीष जैसे चिकित्सक समाज सेवी के रूप में मिला जिन्होंने ने अपने कार्यक्षेत से भी ऊपर उठ कर आज जरूरतमंद लोगों को सहायता कर रहे है, हम हमारे पाठको के लिए उनका नंबर साझा कर रहे है, अगर आपको किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए रहेगा तो आप इनको कॉल कर सकते है. इनके सहयोगियों दुआरा मानवता करके भी पूरे देश भर में व्हाट्सएप ग्रुप बना कर हजारो लोगो को जिस रूप में आप भी जुड़ सकते है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – जाने ! आज कितने कोरोना संक्रमित मिले और साथ ही टीकाकरण पंजीयन के लिए लिंक पर क्लिक करें

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है | कोरोना के मामले सावधानी ही सबसे बड़ा हथियार है | थोड़ी सी लापरवाही संक्रमण का कारण बन सकता है |

टीकाकरण पंजीयन के लिए लिंक पर क्लिक करें

http://cgteeka.cgstate.gov.in/user-registration

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

महामाया हत्या मामले का पुलिस द्वारा किया गया खुलासा

0

दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा सिटी मीडिया न्यूज़ चैनल द्वारा कल ही प्राथमिकता के आधार पर इस न्यूज़ को प्रसारित किया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बालोद जिला कलेक्टर ने लॉकडाउन के सम्बन्ध में जाने क्या दो संशोधन के आदेश जारी किये

0

बालोद – बालोद जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा लॉकडाउन 31-मई-2021 तक बढाया गया है किन्तु आज दो संशोधन किया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

संशोधन क्र – 01

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

संशोधन क्र – 02

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

हमारे बच्चों के हिस्से की वैक्सीन मोदी जी ने निर्यात क्यों की?- नरेन्द्र नाग, आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया के माध्यम से किया वर्चुअल प्रदर्शन

0

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने वैक्सीन के अन्य देशों को निर्यात के मसले पर केंद्र की मोदी सरकार को जमकर घेरा।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने देश की मात्र दो कम्पनियां वैक्सीन का निर्माण कर रही हैं जिनकी उत्पादन क्षमता देश की वैक्सीन की जरूरत के मुताबिक फिलहाल काफी सीमित है।इसके बावजूद संसार भर के 93देशों को वैक्सीन के 6.5करोड़ डोज़ का निर्यात किया गया। जिनमें अमेरिका और जापान जैसे ऐसे देश भी शामिल हैं जो आर्थिक,वैज्ञानिक दृष्टि से सम्पन्न देश हैं।इन देशों में मोदी जी की फोटो के साथ धन्यवाद ज्ञापित करने वाले बड़े बड़े होर्डिंग भी लगे।

वैक्सीन का निर्यात इसी वर्ष के मार्च, अप्रैल महीने में किया गया।ये वही दौर था जब देश भर को पता चल गया था कि कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो चुकि है और इस बार का डबल म्यूटेंट कोरोना वायरस पहले के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है और कई गुणा ज्यादा घातक है फिर भी केंद्र सरकार ने वैक्सीन का निर्यात जारी रखा।

जब निर्यात के मसले पर सवाल खड़े होने लगे तो मोदी सरकार ने देश की जनता को आश्वस्त किया था कि हमने वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है और देश की सम्पूर्ण आबादी का टीकाकरण मुफ्त में किया जाएगा।
आज जब देश में कोरोना महामारी सारे संसार के मुकाबले सर्वाधिक विकराल रूप में सामने है तब देश में कोरोना के टीकाकरण की यह स्थित है कि वैक्सीनेशन सेंटरों में वैक्सीन के लिए मारामारी मची हुई है।

45वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग जिन्हें वैक्सीन का पहला डोज़ लग चुका है उन्हें दूसरे डोज़ का वैक्सीन भी केंद्र सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है बार बार दूसरे डोज़ की समयावधि भी बढ़ाई जा रही है, 4हफ्ते बाद की समयावधि बढ़ते बढ़ते 12-16 हफ्ते बाद तक पहुंच गया है।

18वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए वैक्सीन ही उपलब्ध नहीं है, थोड़ा बहुत जितना भी उपलब्ध हो पाता है कुछ ही घंटों में समाप्त हो जाता है और हर वैक्सीनेशन सेंटर से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में निराश लोग बिना वैक्सीन लगवाए घर लौट रहे हैं।
सँसार के हर देश जो वैक्सीन का निर्माण कर रहे हैं अपने देश की जरूरतों को पूरा करने के बाद निर्यात कर रहे हैं पर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महज विश्व बिरादरी के बीच अपना चेहरा चमकाने के चक्कर में जानते बूझते हुए भी हमारे बच्चों के हिस्से की वैक्सीन का निर्यात कर दिया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

आज जब देश की जनता मात्र तीन महीनों में अपने लाखों परिजनों/इष्टमित्रों को खो चुकि है,आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा करती है।आज पार्टी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से वर्चुअल विरोध प्रदर्शन किया गया और केंद्र सरकार से माँग की गई कि हमारे बच्चों को केंद्र सरकार तत्काल वैक्सीन उपलब्ध कराए।

सुकमा – छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार को फोर्स के ज्वाइंट कैंप पर हमला कर दिया।

0

बीजापुर: मुठभेड़ पर बस्तर आईजी पी सुंदर राज का बयान

एकाएक हमला देख इस पर जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। इस गोलीबारी की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई।

यहां ग्रामीण पिछले तीन दिन से कैंप के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।

मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने करते हुए उन्होंने बताया कि फायरिंग में मारे गए लोगों की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती इलाके सिलेगर में सुरक्षाबलों का ज्वाइंट कैंप शुरू हो रहा है। इसमें CRPF, STF और DRG के जवान रहेंगे। दोनों जिलों के 15 गांव के ग्रामीण 14 मई से वहां एकत्र हैं और कैंप का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने मारपीट और नक्सली मामलों में फंसाने का पुलिस पर आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान अचानक से नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

IG बस्तर सुंदरराज पी. ने बताया कि मारे गए तीन पुरुषों के शव बरामद किए हैं, अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर और फोर्स भेजी गई है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

अभी ऑपरेशन चल रहा है, इसके रुकने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

शहर में पाईंट डियुटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के साथ अश्लील गाली गलौच, मारने की कोशिश कर दुव्र्यवार करने वाले दो युवको को कोतवाली पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार किया गया

0

आज दिनांक 17.05.2021 को पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थिया महिला सैनिक लांस नायक खिरबती धुव्र ने थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 16.05.2021 को प्रार्थिया कि डियुटी जिला बस्तर में संपूर्ण लाॅकडाउन के चलते गुरूगोविंद सिंह चैक जगदलपुर में अन्य स्टाफ के साथ शाम 05 से 10 बजे तक लगी थी तभी डियुटी दौरान स्कुटी होण्डा एक्टीवा क्रमांक- CG17KM 6841 में सवार दो लड़के और अपने स्कुटी को लहराते हुये व चिल्लाते हुये संजय मार्केट की ओर चले गये जो कुछ दुर जाकर तुरंत वापस आये। तब स्टाफ आरक्षक राजकुमार पटेल द्वारा उन्हे समझाते हुये बार-बार क्यों आना-जाना कर रहे हो कहने पर दोनो लड़को ने हाथ मुक्का दिखाकर मारने के लिये अपना हाथ लहराये जिससे हम लोग अपने आप को बचाते हुये पीछे झुक गये व गंदी गंदी अश्लील गाली देते हुये तेजी से भाग गये। दोनो लड़कों के द्वारा इस तरह मारपीट करने की कोशिश व अश्लील गाली गलौच सुनकर मुझे व मेरे साथ उपस्थित स्टाफ को अपमानित महसूस किये व खराब लगा है कि रिपोर्ट पर थाना में उक्त दोनों लड़को के खिलाफ अपराध क्रमांक-134/2021 धारा 294,186,353,34 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जिस पर श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाष शर्मा के मार्गदर्षन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली के हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक संजय वट्टी, आरक्षक प्रकाश नायक,बबलु ठाकुर, गायत्री प्रसाद तारम व दीपक कुमार सायबर सेल के टीम द्वारा प्रथम सुचना पत्र दर्ज होने उपरांत तत्काल आरोपियों को पता तलाश कर से आरोपी विरेन्द्र यदु पिता आर0के0 यदु निवासी धरमपुरा नंबर 01 बालाजी नगर जगदलपुर 2. यश खपर्डे पिता राकेश खपर्डे निवासी महावीर नगर धरमपुरा नं0 02 जगदलपुर को पता तलाष कर पकड़ा गया। जिससे पुछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार किये। आरोपियों द्वारा अपराध धारा 294,186,353,34 भादवि0 का घटित करना पाये जाने से आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS