City Media - Page 1548 of 1848 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1548

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा सुकमा के जनाब एस कसीमुद्दीन को 2 वर्षों के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

0

“ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन” छत्तीसगढ़ के मुस्लिमों के लिए जनकल्याणकारी बहुमुखी कार्यों के माध्यम से शिक्षा, साक्षरता, स्वास्थ्य, मानसिक, शारीरिक, सामाजिक, साहित्यिक, आर्थिक, वैवाहिक हर तरह से लोगों की मदद करने के लिए विभिन्न स्त्रोतों से कार्यक्रमों का संचालन कर रही है। संस्था द्वारा किया गए कार्यों को देखते हुए जन सहयोग भी बहुत अच्छा मिल रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

जनाब एस कसीमुद्दीन जो कि पूरी जिम्मेदारी से अच्छे कामों को अंजाम देते है अपनी नेक सोच के कारण समाज के प्रतिष्ठावान लोगों में आते है | उनकी निष्पक्षता व् समाज के प्रति उदारता को देखते हुए वसीम अहमद बस्तर संभाग संरक्षक एवं फ़िरोज़ नवाब अध्यक्ष बस्तर संभाग ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जनाब एस कसीमुद्दीन को 2 वर्षों के लिए जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

Corona Breaking – डौंडी ब्लाक के गाँवों में फिर कोरोना का कहर जारी

0

दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लाक के गाँवों में कोरोना का कहर लगातार जारी है | गाँवों में कोरोना के संक्रमितों की संख्या दिन ब दिन बढ़ते ही जा रही है | प्रशासन का पूरा ध्यान गाँवों की अपेक्षा शहरों की ओर अधिक होता है | किन्तु कुछ दिनों से गाँव में मिल रहे संक्रमितों को देख कर लगता है कोरोना के मामले में शहर को मात दे रहे है |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दारु के लालच मा हजारों मइनखे मन ह चुचवागे, पैसा ला ले के बाद शासन नहीं दिस दारु

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना महामारी को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है | एक ओर तो लॉकडाउन के कारण लोग वैसे ही आर्थिक समस्या से जूझ रहे है और भूखे मरने कि नौबत आ रही है वहीँ दूसरी ओर प्रदेश सरकार राजस्व कमाने के मोह में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी शुरू कर लोगों के पास बची पूंजी भी लूट लेने की फ़िराक में है | एक व्यक्ति ने तो यह बात यहाँ तक कह दी है कि हम शराब के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार को शराब के माध्यम से राजस्व दे रहे है | छत्तीसगढ़ सरकार के पास वैक्सीन खरीदने के लिए पैसे नहीं है इसलिए शराब की ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी है |छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना वैक्सीनेशन के नाम पर ढोंग कर रही है एक ओर तो वैक्सीन के लिए जागरूक किया जा रहा है वहीँ दूसरी ओर शराब की बिक्री शुरू कर दी है अब लोग वैक्सीन लगाने जायेंगे या घर पर बैठकर शराब पियेंगे | इसका सीधा मतलब है शराब की बिक्री शुरू कर वैक्सीन का पैसा बचा रही है और दूसरी ओर राजस्व भी कमा रही है | इसे कहते है एक तीर से दो निशाना |

“दारु के लालच में हजारों मइनखे मन ह चुचवागे, पैसा ला ले के बाद शासन नहीं दिस दारु”

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आज शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी है मदिराप्रेमी होम डिलीवरी का ऑफर मिलते ही शराब खरीदने टूट पड़े हैं। हुआ ये कि कुछ ही घंटों में इतने लोगों ने शराब का आर्डर दे दिया कि CSMCL (शराब की होम डिलेवरी) का सर्वर ही फेल हो गया। आज सुबह 9 बजे से शराब की होम डिलीवरी एप के माध्यम से  शुरू की गयी थी, लेकिन आर्डर इतने ज्यादा थे कि 12 बजे के आसपास सर्वर फेल हो गया। लोगों का पैसा तो कट गया पर दारु नहीं मिला |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-10.png

प्राप्त जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ने बताया कि बड़े शहरों रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से सबसे ज्यादा डिमांड आयी है। कुछ ही घंटे में उम्मीद से काफी ज्यादा लोगों ने एप का उपयोग किया, जिसकी वजह से सर्वर में दिक्कत आयी है। करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अब तक होम डिलेवरी का आर्डर किया है, लेकिन अब इन्हें डिलीवर कैसे किया जायेगा यह आबकारी विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बन गयी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

लॉकडाऊन के नियम कायदों की सीएएफ कार्यालय में उड़ी धज्जियां ? जंगल महकमे में चहेते को फायदा पहुंचाने खेला गया खेल

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूरी तरह लॉकडाऊन लगा है और बस्तर में भी इसके आदेश है उसके बावजूद बस्तर कंजरवेटर फारेस्ट कार्यालय में निविदा खोलने की प्रक्रिया किया जा रहा था जबकि शासकीय कार्यालयों को खोलने की अनुमति अभी जारी नहीं किया जा रहा है।

बस्तर संभाग मुख्यालय के जंगल महकमे के सीएफ कार्यालय में कई प्रकार के कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित किया गया था और इसमें बस्तर के साथ-साथ बाहरी ठेकेदारों को भी आमंत्रित किया गया था किंतु सबसे बड़ा सवाल यह है कि लॉकडाऊन के बीच में निविदा खोलने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहें हैं। क्योंकि जिला दंडाधिकारी द्वारा कार्यालय की अनुमति नहीं दी है फिर ऐसा प्रतीत होता है कि बस्तर सीसीएफ द्वारा जान बुझकर कोरोना प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन किया गया।

वहीं एक जानकारी सामने आई है कि ठेकेदारों के कोविड़ संक्रमित नहीं होने की जानकारी एकत्र कर रहें परिचारक द्वारा स्वयं ही कोविड़ टेस्ट नहीं कराया है और उल्टे ही वह दूसरे को नसीहत दे रहा है। इस निविदा प्रक्रिया के तहत् मशीनरी उपयोग के साथ-साथ कई कार्य कराने है किंतु यह सब सूबे के रसुखदारों के इशारों पर बाहरी व चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए आयोजित किया गया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

कोई जरूरतमंद भूखा ना सोए इसलिए लगातार एवं सब्जी बांट रहे हैं विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

आज भी आधा दर्जन ग्रामों में बांटा गया खाद्यान्न एवं सब्जी

इसी कड़ी में कोहकापाल एवं प्रवीर वार्ड के हर घर में पहुंच कर खाद्यान्न एवं सब्जी वितरण किया गया |

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरगीपाल,जाटम,कुलगांव,साडगुड,तुसेल,नियानार में बांटा गया खाद्यान्न एवं सब्जी

मलेरिया मुक्त बस्तर के लिए हर ग्राम पंचायत में बांट रहे हैं मछरदानी

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के निर्देश एवं राहुल गांधी जी की प्रेरणा से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के निर्देश पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन वर्तमान कोरोनावायरस संक्रमण काल की विषम परिस्थितियों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए दिन रात एक किए हुए हैं और वे लगातार क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न एवं सब्जी का वितरण कर रहे हैं इस कड़ी में आज विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों में खाद्यान्न का वितरण किया गया जिसमें सरगीपाल,नियानार,जाटम, कुलगांव,साडगुड, एवं तुसेल में वितरण किया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ग्रामीणों को कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए जारी गाईड लाईन का पालन करने मास्क पहनने,बार बार हाथ धोने एवं शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाइश दे रहे हैं ग्रामीणों को टीकाकरण के संबंध में भ्रांतियों को दूर कर अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए भी प्रोत्साहित कर रहे हैं |

सभी पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को मनरेगा के तहत स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार का सृजन कर रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही राशन दुकानों के संचालकाें को दो माह का राशन तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान किए |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा वरिष्ठ पत्रकार विकास दुग्गड अजय बिसाई अरुण गुप्ता ग्राम पंचायत कुलगांव के सरपंच सोनो कश्यप उप सरपंच बुरुन्दू बघेल,जनपद सदस्य कनकदई राई,साडगुड के सरपंच तरुनाथ,उप सरपंच रामचंद्र सेठिया, सचिव राधेश्याम देवांगन,सरगीपाल सरपंच श्रीमती चंपा नाग,उप सरपंच हीरो महेंद्र नाग, सचिव तुलाराम बघेल,तुसेल सरपंच लखमुराम नागेश,उप सरपंच सुरेन्द्र त्रिपाठी,जाटम सरपंच बसंती मंडावी उप सरपंच अमानू नेताम जगरनाथ सेठिया पंच टेकसिंह नाग,हरिराम मंडावी,रमेश ठाकुर,सुखदेव नेताम रमाकांत ठाकुर देवीसिंह ठाकुर अमानु नेताम सचिव जगरनाथ सेठिया,नियानार सरपंच चंपा कश्यप,उप सरपंच शिवेन्दू झा,सुशीला झा,शिव प्रजापति,दलपत, कुन्ती पटेल मणिराम नाग,लक्षिन्दर लखपति देहाती,जय कुमार जिराम,गुमस्ता नाग, सुन्दर लाल सेठिया,सुखधर नाग,आशाराम,सोनधर, सहित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों एवं पंच उपस्थित रहे |

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला कोर कमेटी की बैठक, कार्यालय प्रमुख अपने अधिनस्त कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें-कलेक्टर

0

वैक्सीनेशन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों का सहयोग लेने के निर्देश

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर 10 मई 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर साहू ने कोरोना वायरस के वर्तमान में पॉजिटिव पाये गये लोगों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि जिले में कोरोना के प्रकरणों में वृद्धि का एक बड़ा कारण वैवाहिक कार्यक्रमों में लोगों की बड़ी संख्या में शामिल होना है। उन्होंने शासन द्वारा जारी गाईड लाईन की जानकारी देते हुए बताया कि अब वैवाहिक कार्यक्रमों में सिर्फ 10 लोगों की अनुमति होगी। विवाह में शामिल होने वाले लोगों को कोविड-19 जांच कराना आवश्यक होगा, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव होगी उन्हें ही शामिल होने की अनुमति दी जायेगी। उन्हांेंने होम आईसालेशन में रहने वाले लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित किया जाये, लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर निधि साहू, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, डीएसपी नेहा वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर. गोटा, नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रविकांत धुर्व्रे, सिविज सर्जन डॉ एमके सूर्यवंशी डीपीएम प्रिया कंवर के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर साहू ने जिले में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली और उपलब्ध वैक्सीन, आक्सीजन, वंटीलेटर बैड, आईसीयू रूम आदि की के बारे में पूछा। कलेक्टर ने कहा कि जिले में शासकीय कार्यालयों में काम करने वाले सभी अधिकारी-कर्मचारियांे का वैक्सीनेशन किया जायेगा, सभी कार्यालय प्रमुख अपने अधिनस्त कर्मचारियों का वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें। उन्हांेने कहा कि पॉजिटिव पाये गये लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग का कार्य पूरी गंभीरता से किया जायेगा। आईसोलेशन में रहने वाले लोगों के घर के बाहर पोस्टर चस्पा किया जाये, ताकि इसकी जानकारी आसपास के लोगों का मिल सके। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निेर्दशित किया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं मितानिनों तक दवाईयां पहुंचायी जाये। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों को कोराना टीकाकरण हेतु बैठक कर लोगों को जागरूक करने कहा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिये। कांटेक्ट ट्रेसिंग के काम में ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों का सहयोग लेने के निर्देश दिये।

किसानों को चार क़िस्त में देने वाली राशि को बिना रकम काटे एक मुश्त दिया जाए- नरेन्द्र नाग

0

मनरेगा श्रमिकों को बकाया राशि के साथ वर्तमान राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए-शनि गावडे ब्लाक अध्यक्ष नारायणपुर

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर

आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसानों को चार क़िस्त में देने वाली राशि को बिना रकम काटे एक मुश्त दिया जाए, फसल की रकम को चार किस्तो में भुगतान जो किया जा रहा है जबकि चुनावी घोषणा पत्र में इस बात का उल्लेख नही किया गया था की समर्थन मूल्य की राशि को सरकार इस तरह से किस्तो में भुगतान करेगी प्रदेश के किसानों के साथ यह एक तरह का छल किया गया है आज वैश्विक महामारी के दौर में ग्रामीण अर्थव्यवस्था बिल्कुल चरमरा सी गयी है लोगो की रोजमर्रा की जरूरत के हिसाब से उनके पास पैसे नही है वे इस दौर में दर दर भटक रहे है आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि किसानों के फसल की राशि का भुगतान एक मुश्त करें व रवि फसल लेने वाले किसानों के ऊपर प्राकृतिक आपदा के रूप में ओला बारिश से जो नुकसान किसानों को हुआ है उसका आपदा प्रबंधन के रूप में सरकार मुआवजा राशि भुगतान करें ताकि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को बल मिले।

ब्लाक अध्यक्ष शनि गावडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 1 अप्रैल 2021 से प्रतिदिन 193 रूपए मजदूरी देना तय हुआ है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है। मनरेगा के तहत काम करने वाले अकुशल हस्त कर्मकारों हेतु छत्तीसगढ़ के लिए 193 रूपए प्रतिदिन की मजदूरी तय की गई है। यह नई दर 1 अप्रैल 2021 से प्रभावी हो चुकी है। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 190 रूपए मजदूरी दर निर्धारित थी। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए इसमें तीन रूपए की बढ़ोतरी की गई है।लेकिन छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अभी तक मनरेगा मजदूरों को नियमित रूप से मजदूरी का भुगतान नहीं हो रहा है और वे इसे पाने के लिए पंचायत अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर उन्हें चलता कर रहे हैं लेकिन सबसे दुख की बात यह है कि इन मजदूरों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे ऐसे में अपनी दैनिक जरूरतों के खर्चे पूरे कर सकें।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र नाग ने मांग की है किसानों के फसल व मनरेगा में कार्य किये हुए श्रमिकों को बकाया राशि के साथ वर्तमान राशि का भुगतान एक मुश्त किया जाए।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने ली समाज प्रमुखों की बैठक

0

वैक्सीन से संबंधित फैली अफवाहों पर ध्यान न दें – कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू

वैवाहिक कार्यक्रमों में सिर्फ 10 लोगों की मिलेगी अनुमति

सैय्यद वली आज़ाद – नारायणपुर, 10 मई 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने आज जिले के समाज प्रमुखों, एनजीओ के पदाधिकारियों, व्यापारी संघ और क्षेत्र के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में जिले में कोरोना के प्रकरण कम है, फिर भी इसे पूरी तरह खत्म करने में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। आप सभी की पहुंच जिले के अंदरूनी क्षेत्रों तक है, लोेग आपकी बात को समझते हैं और उस पर अमल भी करते हैं। कोरोना से लड़ने के लिए हमें होम आईसोलेशन में रहने वाले लोगों द्वारा नियमों का पालन पर निगरानी, लोग लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करें, कांटेक्ट ट्रेसिंग में सहयोग और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने में सहयोग की आवश्यकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, डिप्टी कलेक्टर गौरीशंकर नाग, वैभव क्षेत्रज्ञ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी, नगर पालिका अधिकारी मोबिन अली, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रविकांत ध्रुर्वे उपस्थित थे।

कलेक्टर साहू ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में आज तक किसी भी व्यक्ति की मृत्यु वैक्सीन लगवाने से नहीं हुई है। वैक्सीन से संबंधित फैली अफवाहों पर ध्यान न दें। स्वयं और अपने परिवार को वैक्सीन लगवायें, साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रोत्साहित करें। बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि जिले में कोरोना के प्रकरणों में वृद्धि का एक बड़ा कारण वैवाहिक कार्यक्रमों में लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी है। उन्होंने शासन द्वारा जारी गाईड लाईन की जानकारी देते हुए बताया कि अब वैवाहिक कार्यक्रमों में सिर्फ 10 लोगों की अनुमति होगी। विवाह में शामिल होने वाले लोगों को कोविड-19 जांच कराना आवश्यक होगा। उन्हांेंने कहा कि होम आईसालेशन में रहने वाले लोग नियमों का पूरी तरह से पालन करें, यदि कोई व्यक्ति होम आईसोलेशन में है, और वह नियमों का पालन नहीं कर रहा है, तो इसकी सूचना आप हमें दीजिए, उसके विरूद्ध उचित कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर साहू ने बताया कि शासन की गाईड लाईन अनुसार कोरोना काल में प्रशासन का सहयोग करने वाले सभी लोग, व्यापारी संघ, समाज प्रमुखों, एनजीओ आदि को फ्रंड लाईन वर्कर मानकर उनका वैक्सीनेशन किया जायेगा। इसके साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों एवं उनके परिजनों का भी वैक्सीनेशन किया जायेगा। कलेक्टर ने अधिकारियांे निर्देशित किया कि दूसरे राज्यों अथवा जिलों से आने वाले सभी लोगों का चेकपोस्ट बनाकर कोरोना जांच किया जाये, किसी भी स्थिति में बिना जांच किये व्यक्तियों को जिले में प्रवेश न दिया जाये। इसके लिए पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य अधिकारियों का एक दल गठित किया जाये। बैठक में उपस्थित जनों से लॉकडाउन के दौरान रियायत देने, होम आईसोलेशन में रहने वालों से नियमों का पालन करवाने, लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करवाने, कांटेक्ट ट्रेसिंग में सहयोग करने और टीकाकरण के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने पर सुझाव मांगे गये।

भाजपा जगदलपुर नगर मंडल द्वारा सभी 48 वार्डों में जरूरतमंद लोगों तक सब्जी पहुंचाने का लिया लक्ष्य

0

हरी सब्जी शहर के 48 वार्डों के जरूरतमंद परिवार तक पहुंचा रहा है भाजपा नगर मंडल

जगदलपुर नगर मंडल द्वारा अब तक 15 वार्डों में 700 पैकेट हरी सब्जी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया

जगदलपुर। भाजपा जगदलपुर नगर द्वारा सभी 48 वार्डों में जरूरतमंद लोगों को इस करोना काल में लॉकडाउन के समय हरी सब्जी पहुंचाने का लक्ष्य नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं समस्त पदाधिकारियों ले लिया है इस विषम परिस्थिति में भाजपा नगर मंडल द्वारा लोगों तक सब्जी पहुंचाने का काम अनुकरणीय है। 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सब्जी घर-घर में पहुंचाया जा रहा है और अपील भी किया जा रहा है कि मुंह में मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचें । सोमवार को नगर मंडल भाजपा द्वारा 700 पैकेट हरी सब्जी 15 वार्ड के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया गया है यह क्रम पूरे 48 वार्डों तक हरी सब्जी देने का काम जारी रहेगा। नगर पालिक निगम जगदलपुर के समस्त भाजपा पार्षद गण,भाजपा के समस्त जिला पदाधिकारीगण, नगर पदाधिकारी एवं समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता द्वारा भी लोगों तक जाकर इस कोरोना काल मे सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि 18 साल से ऊपर के समस्त सम्मानीय जनता को वैक्सीन जरूर लगाना चाहिए। भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव, योगेंद्र पांडेय, रामाश्रय सिंह,रजनीश पानीग्राही,नरसिंग राव,सुरेश गुप्ता,मनोहर दत्त

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

तिवारी,संग्राम सिंह राणा, कमल पटवा, शशि नाथ पाठक, प्रकाश झा, गणेश काले, संजय चंद्राकर, गीता नाग, कृष्णा राय, ममता सिंह राणा, रिंकू शर्मा, सुरेश कश्यप, सतीश बाजपेई, सूर्य भूषण सिंह, पृथ्वी सिंह, बंटू पांडे, हरि साहू, रुद्राक्ष तिवारी, दिव्यराज सिंह राणा, संगीता मंडल,जमुना सहित कार्यकर्ता कोरोना नियमो का पालन करते हुए लोगों तक राहत सामग्री लेकर पहुंच रहे हैं |

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

मसीह समाज द्वारा की गई कोरोना टीका लगाने की अपील

0

जगदलपुर।मसीह समाज से जुड़े प्रमुख सदस्यों द्वारा समाज के सदस्यों से कोरोना का टीका लगाने की अपील की गई है। समाज के संरक्षक जॉन डेनियल ने कहा कि वे स्वयं कई अन्य रोगों से पीड़ित हैं तथा कई लोगों ने इन रोगों को देखते हुए टीकाकरण न करने की सलाह दी थी, मगर उनका विश्वास शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए टीके पर था, इसलिए उन्होंने कोरोना रोधी यह टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि टीके के कारण उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई और अब वे पूरी तरह स्वस्थ अनुभव कर रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is JHA-3.jpg

उन्होंने कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए टीकाकरण को सबसे कारगर उपाय बताया। मसीह समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजामिन और पास्टर मधुसूदन कश्यप ने कहा कि कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिशें कर रहे हैं। इन अफवाहों की ओर बिल्कुल भी ध्यान देने की जरूरत नहीं है। कोरोना का टीका आपको आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इसलिए बेझिझक टीका लगवाना चाहिए।

This image has an empty alt attribute; its file name is MATH1-2.jpg

MOST POPULAR

HOT NEWS