बालोद जिला प्रशासन द्वारा घोषित किए गए लॉकडाउन अंतर्गत किसी तरह के थोकसब्जी मार्केट ,मंडी, व सब्जी पसरा प्रतिबंधित है फिर भी गुंडरदेही नगर पंचायत अंतर्गत प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे से सब्जी की मंडी लग जाता हैं। बड़ी संख्या में बाहर से व्यापारी आ रहे हैं साथ ही गांव गांव से सब्जी कोचिये नगर में प्रवेश कर रहे हैं ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही से सहाडा चौक होते हुए नदियापारा रोड तक भारी जाम लगा रहता है। जहां एक तरफ कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ कुछ एक सब्जी व्यापारी अपने स्वार्थ के चलते गुंडरदेही को खतरे की ओर धकेल रहे हैं।
संक्रमण को ना मापा जा सकता है ना देखा जा सकता है परंतु नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जिन क्षेत्रों में सब्जी मंडी लग रही उनमें अभी तक सिनैटाइजर छिड़काव का कार्य नहीं कराए गए हैं, जबकि इन वार्डो में नियमित सिनैटाइज़र छिड़काव करने की आवश्यकता है। गुंडरदेही की जनता पूर्ण रूप से भगवान भरोसे है। निद्रा से जागी प्रशासन द्वारा आज छुटपुट चालान की कार्रवाई सब्जी विक्रेताओं पर की गई।
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने आज प्राथमिकता और सामान्य राशन कार्ड धारियों को वार्ड में जाकर सौंपा राशन कार्ड इन राशन कार्ड धारियों को अब मिल सकेगा सोसाइटी से राशन पूर्व में हो रहे थे वांछित लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने सीएमओ नगर पंचायत डौंडीलोहारा को निर्देशित करते हुए 3 दिन पूर्व कहा था की वर्तमान स्थिति में जिन नागरिकों का राशन का राशन कार्ड नहीं बना है और प्रक्रिया में विचाराधीन है ऐसे सूची हमें उपलब्ध कराएं ताकि हम जिला खाद्य अधिकारी से बात कर वंचित हो रहे आम नागरिक का राशन कार्ड बना सके फिर हमने जिला खाद्य अधिकारी से नगर के आम नागरिकों जो कि कोरोना संक्रमण के चलते अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है ऐसा सूची आपके विभाग में लंबित है उसे तत्काल अपडेट कर नगर पंचायत को उपलब्ध कराएं ताकि हमारे डौंडीलोहारा नगर वासियों का राशन कार्ड नहीं बन पाया है उनको छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त राशन हमारे नागरिकों को उपलब्ध हो सके |
इस पर जिला खाद्य अधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए हमको 3 दिन में 12 लोगों की राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध कराई जिसे आज डौंडीलोहारा नगर के विभिन्न वार्डों में संबंधित राशन कार्ड धारियों को उपलब्ध कराया गया ताकि मई और जून माह का राशन सभी कार्ड धारियों को आसानी से मिल सके ऐसे राशन कार्ड धारी,,श्रीमती तुलसी बाई निषाद वार्ड क्रमांक 8, तामेशवरी यादव वार्ड क्रमांक 10, कान्तू राम वार्ड क्रमांक 6, कुमारी साहू वार्ड क्रमांक 4, रेखा बाई वार्ड क्रमांक 4, केसरबाई वार्ड क्रमांक 8, कुंती बाई वार्ड क्रमांक 11, पूर्णिमा बाई वार्ड क्रमांक 11, केसर वार्ड क्रमांक 2, आशोबाई वार्ड क्रमांक 5, वे प्राथमिकता कार्ड धारी और रोहणी बाई वार्ड क्रमांक 3 व जया प्रदीप यादव वार्ड क्रमांक 8 सामान्य राशन कार्ड धारी को संबंधित वार्ड में जाकर नगर पंचायत कर्मचारियों के उपस्थिति में हमारे द्वारा प्रदान किया गया और सभी लोगों से कोविड-19 के सुरक्षा के लिए स्वयं और अपने परिवार को जो 18 वर्षों से अधिक हैं उन्हें शासकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में जाकर कोविड-19 का वैक्सिंग टीकाकरण अवश्य कराएं क्योंकि हमारे लिए आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित सर्वोपरि है |
इसलिए आप लोग किसी भी प्रकार के अफवाहों में ध्यान ना देते हुए अपने आप को और पूरे परिवार को टीका लगाकर सुरक्षित रखें और शासन प्रशासन के निर्देशों का विधिवत पालन करते हुए घर में सुरक्षित रहे एवं अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले लेकिन बाहर निकलते समय सैनिटाइजर का उपयोग करें सोशल डिस्टेंस का पालन करें और अपने आप को सुरक्षित रखने का प्रयास करें इन्हीं में ही आम नागरिकों का हित है कहते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी और बालोद जिले के प्रभारी व खाद्य मंत्री माननीय अमरजीत भगत जी और स्थानीय क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट अनिला भेड़िया और पूरे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त
करते हुए कहा हमारी सरकार इस दौरान संकट की घड़ी में आम नागरिकों को खाद्य वितरण प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर सभी को 2 माह का राशन उपलब्ध करा रही है यह एक छत्तीसगढ़ शासन का महत्वपूर्ण सराहनीय कदम है इसके लिए पूरे छत्तीसगढ़ शासन को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार करते हुए समस्त डौंडीलोहारा नगर वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा पूरा नगर पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि आप लोगों के साथ इस संकट की घड़ी में साथ खड़ा है और इस कोरोनावायरस संक्रमण महामारी संकट का सामना हम सभी लोगों को मिलकर धैर्य पूर्वक करनी है इसलिए आप लोगों से विनम्र अपील है की आप लोग शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए हमें सहयोग प्रदान करें |
जगदलपुर / वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद लोगों में टीका लगवाने की होड़ मच गई है। जिसके चलते क्षेत्र में लगातार वैक्सीन केन्द्रो को खोले जाने की मांग बढ़ रही है इसी के मद्देनजर आज बीपीएल कार्ड धारकों के लिए एक और टीकाकरण केंद्र का प्रारंभ जगदलपुर विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ,महापौर सफीरा साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे द्वारा माहेश्वरी भवन मे किया गया। दूसरी ओर कल राज्य सरकार सरकार द्वारा पत्रकारों,वकीलो एवं अन्य वर्गो क़ो भी फ्रंटलाइन वारियर्स दर्जा दिया गया। उनके लिए आज विद्या ज्योति स्कूल को क़ो टीकाकरण केंद्र बनाया गया दोनों ही केन्द्रो की शुरुआत आज प्रातः जैन के द्वारा प्रारंभ की गई ।जैन ने बताया कि प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस महामारी की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखी गई है इसमें टीकाकरण का कार्य प्रमुखता से कराने की है इसी परिपेक्ष में आज दो और केंद्र खोले गए हैं जैसे-जैसे वैक्सीन की आपूर्ति होगी वैसे ही नये केंद्र खोले जाएंगे श्री जैन ने जनता से अपील की है कि वे जल्द से जल्द वे टीका लगवा ले |
उल्लेखनीय है कि संसदीय सचिव एवं विधायक जगदलपुर रेखचंद जैन ने टीकाकरण के लिए अपने विधायक निधि की राशि 2 करोड रुपए और 1 माह का वेतन भी वैक्सीनेशन के लिए दान में दे दी है। विधायक जैन ने प्रदेश के पत्रकारों’वकीलों एवं अन्य वर्गों को को फ्रंटलाइन बैरियर्स का दर्जा देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार माना है ।
आज शुभारंभ अवसर पर नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, शहरी टीकाकरण प्रभारी डी पी बस्तीहा सहित माहेश्वरी समाज के श्याम सोमानी,गजेंद्र चांडक, शिवनारायण चांडक, तेजमल राठी, जुगत मल चांडक,दीपक पनपालिया,वीरा राठी, सौरभ मोतीवाला , अनिल केला चंद्रेश राठी सहित प्रशासनिक एवं स्वास्थ अमला मौजूद रहा |
डौंडी – डौंडी के पास ट्रक अनियंत्रित होकर धोबनी नाला के पुलिया पर चढ़ जाने की घटना सामने आई है | प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक रमेश प्रसाद रायपुर से लौह अयस्क खाली कर डौंडी की ओर वापस लौट रहा था तभी एक दूसरी ट्रक तेज रफ़्तार से विपरीत दिशा में जा रही थी और चालक टक्कर होने से बचाने ट्रक का रुख दूसरी ओर कर लिया जिससे चालक ट्रक को काबू नहीं कर पाया और सीधे पुलिया पर चढ़ गई | इस प्रकार बड़ी दुर्घटना होने से बच गया और किसी प्रकार की ज्यादा चोट नहीं लगी किन्तु ट्रक पुलिया पर चढ़ जाने से सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है | ट्रक चालक के साथ और कोई नहीं था |
जगदलपुर। लाकडाऊन में जहां जनता आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैैं किंतु चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने बाज नहीं आ रहें हैं। बस्तर जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर चोरी की घटनाएं सामने आई है और पुलिस ने इसमें अपराध कायम किया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के आमागुड़ा दुर्गा मंदिर के पिछवाड़े प्रकाश बघेल के घर में घुसकर लगभग सवा लाख रुपए के जेवरात पार कर दिया। वहीं बोधघाट थाना क्षेत्र के हाऊसिंग बोर्ड निवासी दिलीप कुमेटी के निवास में बाबू राव नामक चोर घुस गया था जिसे तुरंत पकड़ा गया। वहीं ग्रामीण अंचलों में जगदलपुर विधानसभा के बिरनपाल व सितलावंड़ में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई है किंतु मोटरसाइकिल पुलिस बरामद नहीं कर पाई है।
जगदलपुर। आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री व जिलाध्यक्ष तरुणा सावे बेदरकर के खिलाफ कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार किसी वासू नारायण झा द्वारा कल दिनांक 9-5-2021 को अश्लील वीडियो वाट्स अप के माध्यम से वर्धमान कॉलोनी निवासी तरूणा सावे बेदरकर पति मनोज कुमार ने बोधघाट थाने में शिकायत दर्ज किया जिसके आधार पर बोधघाट थाना के उपनीरिक्षक सोलंकी ने आईपीसी की धारा 503ए व आईटी एक्ट की धारा 63के तहत् अपराध कायम किया है।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में कल रात हुए तेज बारिश और आंधी तूफ़ान से पुराना बाजार माँ भवानी मार्किट क्षेत्र में रहने वाले राणे के घर के आँगन में लगे नारियल के पेड़ में बिजली गिरने से आग लग गई | पेड़ में लगे आग को देख तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल कर
आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी
बुलाया गया और आग इतनी भयंकर थी कि पूरा पेड़ जल गया पर फायर ब्रिगेड के आने से जल्द ही आग फैलने के पहले ही काबू पा लिया गया | आग लगने से किसी प्रकार का जान माल का नुकसान नहीं हुआ | घटना के समय एम्बुलेंस भी मौके पर पहुँच गई थी |
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष व नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष जैकी कश्यप ने प्रदेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज प्रदेस के अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड, रेमेडेसीवीर जैसे जीवन रक्षक दवाइयों का अकाल पड़ा है प्रदेस की जनता वेक्सीन लगाने लंबी लंबी लाइनों में खड़ी है इस पर सरकार का ध्यान नही सरकार को ध्यान है तो सिर्फ शराब बेचने में। जैकी ने कहा जिस पार्टी के मुखिया हाथ मे गंगाजल लेकर प्रदेस में शराबबंदी की बात किये शराब बंदी तो दूर इन्होंने घर पहुच सेवा उपलब्ध करवा दी आज लोगो के घर राशन पानी जरूरी चीजों की कमी से वो ऐसी परेशान है उसपर कोई निर्णय नही ये साफ दर्शाता है कि आम जनता की कोई चिंता नही।प्रदेस सरकार सिर्फ अपना फायदा देख रही जनता त्रस्त है ये सरकार प्रदेस को डुबाने में मस्त है।
युवा मोर्चा आपसे मांग करती है कि आप अपने इस फैसले को तत्काल वापस ले कल हमने पूरे प्रदेश में एक सुझाव से भरा ज्ञापन आपको भेजवाया है उस पर विचार करे। मुख्यमंत्री जी थोड़ी जनता के हित मे विचार कीजिये भोली भाली जनता को कमजोर समझ के हिटलर साही शाशन मत कीजिये। आज प्रदेस में शराब से ज्यादा दवाइयों और अस्पतालों में अच्छी सुविधाओं की आवश्यकता है इस पर कार्य कीजिये, युवाओ को लगने वाली वेक्सीन गांव गांव तक पहुचे और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी इंजेक्शन लगे इस पर विचार करके रणनीति बनाइये जनता को किसी प्रकार की तकलिप हुई तो युवा मोर्चा प्रदेस स्तरीय लड़ाई लड़ने सड़क पर उतरेगी जिसमे प्रदेस की जनता भी कंधे से कंधा मिलाकर उसका साथ देगी आगे निर्णय आपका।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर ग्राम आमगांव निवासी कलिबाई उम्र 50 वर्ष, पति सोनवा राम, महिला की मौत पानी मे डूबने से हुई थी, जिसे संजीवनी 108 की मदद से जिला हॉस्पिटल मे पोस्टमार्टम करने हेतु लाया गया, जिला हॉस्पिटल मे नियुक्त डॉ. स्मृति देवांगन ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते संख्या को देखते हुए अपनी सूझबुझ से शव परिक्षण के पूर्व मृत महिला का कोरोना टेस्ट किया तो मृत महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गयी, यह जिला हॉस्पीटल का पहला मामला है जो मृत महिला का शव परिक्षण के पहले कोरोना टेस्ट किया गया और महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गयी!
कोरोना टेस्ट के बाद डॉ. स्मृति देवांगन और सहयोगी सुखदेव मंडावी ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप का ध्यान रखते हुए पीपीई किट पहन कर मृत महिला का शव परिक्षण किया l ऐसे मे आज जिला मुख्यालय के आमगांव मे कोरोना विस्फोट होने से बच गया अगर डॉ.स्मृति देवांगन के द्वारा कोरोना टेस्ट नहीं की होती तो ख़ुद भी कोरोना पॉजिटिव होती और इनके साथ गाँव मे मृत महिला के अंतिम संस्कार मे शामिल सभी ग्राम निवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गये होते l
प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सुझाव से भरा ज्ञापन उपजिलाधीश को सौपा, वही इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन ने कहा की covid 19 के गाईड लाईन का पालन करते हुये प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौपने आये है इस ज्ञापन मे निम्नलिखित बिन्दुओं के माध्यम से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को वैश्विक महामारी कोविड 19 के इस कठिन समय मे भेदभाव रहित टीकाकरण बाबत सुझाव दिया गया है जिससे कोरोना के इस काल मे भारत मे ही बने दोनो टिके फिलहाल हमारे लिये आशा की एकमात्र किरण है लेकिन प्रदेश मे टीकाकरण के संबंध मे हो रही राजनीति दुखद है इन्ही सब बिन्दुओं को ध्यान मे रखते हुये प्रदेश भाजपा कुछ सुझाव देते हुये आपसे ये उम्मीद करती है इसे लागू कर छतीसगढ को कोरोना मुक्त बनाने के लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ेंगे इस अवसर पर भाजपा जिलाकोषाध्यक्ष संदीप झा,भाजयूमो जिलाध्यक्ष जैकी कश्यप मौजूद थे ।