बिलासपुर निवासी मार्सल आर्ट्स के ग्राण्डमास्टर दिलीप कुमार एम. का 7th Degree Black Belt में प्रमोशन हुआ है। यह प्रमोशन All India Shaolin Kungfu Belt Grading Test में प्रदर्शन के आधार पर 25 अप्रैल 2021 को मिली है। उल्लेखनीय है कि श्री दिलीप कुमार ने हाल ही में मास्टर केशव कराटे अकादेमी, तेलंगाना द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2021 से 05 अप्रैल 2021 को हुए 1st इंटरनेशनल ऑनलाइन eKATA चैंपियनशिप 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हिये गोल्ड कैटेगरी में चैंपियनशिप प्राप्त किया है। दिलीप कुमार इस चेम्पियनशिप और 7th डाउन ब्लेक बेल्ट प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के ग्राण्डमास्टर ऑफ मार्सल आर्ट्स हैं। दिलीप कुमार छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे मार्सल आर्ट्स के ग्राण्ड मास्टर हैं जिन्होंने 7th डाउन ब्लेक बेल्ट हासिल किया है।
बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर क्षेत्र के कोरोना मरीजों के लिए दिखे एक्शन मूड में कोरोना मरीजों के निवेदन पर SDM को तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश
वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर में जहां लोग अपने घरों में रहकर अपनी तथा अपने परिजनों की सेहत की सलामती की कवायद में लगे हुए हैं ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी बस्तर से एक जनप्रतिनिधि ऐसा है जो लगातार कोविड-19 से जूझ रहे बस्तर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं #बस्तरसांसददीपकबैज की… जिनके लगातार किए जा रहे प्रयासों से बस्तर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के अलावा महारानी अस्पताल, कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा तथा संभाग के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों की व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त की जा रही है सांसद महोदय इन दिनों अपनी पूरी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों की सेवा कार्य में लगे हुए हैं संभवतः बस्तर सांसद बस्तर क्षेत्र के ऐसे पहले जनप्रतिनिधि होंगे जिन्होंने अपना और अपनी टीम का नंबर सार्वजनिक कर पूरे संभाग भर के होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है |

बस्तर सांसद के इन प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है तथा सांसद महोदय के पहल के बाद वैश्विक महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में कोविड-19 महामारी से जूझ रहे मरीजों के अंदर नव ऊर्जा का संचार हो रहा है तथा उनके अंदर अब इस महामारी से उभरने की उम्मीदें जाग उठी हैं सांसद महोदय ने एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आज ही कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा के मरीजों और उनके परिजनों की मांग पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी अधिकारी जी.आर. मरकाम को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने तथा किसी भी परिस्थिति में मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो ऐसा कहकर आवश्यक कार्रवाई करने दिशा-निर्देश दिए… बस्तर सांसद के इन प्रयासों की क्षेत्र में लगातार चर्चा हो रही है तथा ऐसे ओजस्वी जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास से क्षेत्र की जनता को पूर्ण विश्वास हो चला है कि बहुत जल्द ही बस्तर संभाग इस वैश्विक महामारी से उभर जाएगा।


महावीर मंदिर वार्ड क्र.08 के युवा पार्षद रोशन गोलछा के द्वारा पांचवा कन्यादान
सैय्यद वली आज़ाद
नारायणपुर जिले के नगरपालिका के महावीर मंदिर वार्ड क्र.08 के युवा पार्षद रोशन गोलछा ने अपना वादा पूरा करते हुए पांचवा कन्यादान स्वरूप अपने वार्ड की सौ. ममता नाग की शादी पर 11,000 रुपये का चेक, मास्क व सैनेटाईजर देकर वधु को दीर्घआयु एवं समृद्ध व खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले में लागू धारा 144 व लाॅकडाऊन को मद्देनजर रखते हुए परिजनों को समझाईश व कोरोना संक्रमण के प्रति एहतियात बरतने को कहा व शासन द्वारा प्राप्त शादी के आदेश का पालन करने का दिशा निर्देश भी दिया|
इस दौरान कन्या के परिवार के सभी लोगो ने युवा पार्षद की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया और निरन्तर वार्डवासियों के छोटी से छोटी समस्याओ को दूर करने की पहल करने की भी तारीफ करते हुए कहा कि आप ने चुनाव के दौरान जो वादे हम वार्डवासियों से किये वो वादे पार्षद बनने के बाद से करते आ रहे है जो कि सभी पार्षदों के लिये एक मिशाल है ।
पार्षद रोशन गोलछा का कहना है कि नगरपालिका वार्ड पार्षद के चुनावी जन घोषणा पत्र अनुसार महावीर मंदिर वार्ड के प्रत्येक घर की बेटियों की शादी पर कन्यादान स्वरूप Rs 11000 देने का वादा किया था । जो पार्षद बनने के बाद वार्ड की पुत्री सौ का.ममता के विवाह पर उनके घर जाकर देने का अवसर मिला और विवाह में शामिल होकर विवाहित जीवन की शुभकामनाएं दी साथ ही उपस्थित सभी परिजनों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ|
मैं अपने वार्ड के लिए हमेशा तत्पर रहकर कुछ अलग और नया करने का सोच के साथ ही कार्य कर रहा हूं इसमें सभी वार्ड वासियों का भी आशीर्वाद और सहयोग मिल रहा है और आगे भी कार्य करते रहूंगा । मैने जिस सोच के साथ वार्ड पार्षद बनने की सोची थी उसे धीरे धीरे पूर्ण करने का प्रयास कर रहा हु।
वार्ड नं 09 में कोरोना वैक्सीन के लिये 18 वर्ष से अधिक आयु वालों का सर्वे कार्य प्रारंभ
देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वालों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। अभी देश में 45 साल से अधिक उम्र को लोगों को वैक्सीन लग रही है। वार्ड नं 09 में कोरोना वैक्सीन के लिये 18 वर्ष से अधिक आयु वाले का सर्वे कार्य प्रारंभ किया गया । वार्ड पार्षद श्रुति यादव द्वारा सर्वे कार्य के साथ लोगों को 1 मई से वैक्सीन लगवाने के लिये प्रेरित किया गया । इस कार्य मे आंगनबाडी मैडम मनीषा पटेल ,सहायिका रेखा सोनटके उपस्थित थी ।



डौंडीलोहारा में कोरोनावायरस महामारी संक्रमण के बचाव के लिए शासन प्रशासन ने कसी कमर, जन मानस को किया प्रेरित व जागरूक – लोकेश्वरी गोपी साहू
आज नगर पंचायत डौंडीलोहारा में कोरोनावायरस का टीकाकरण अभियान के लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ऋषिकेश तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनिष गायकवाड़, नायब तहसीलदार राजश्री पाण्डेय , वार्ड 15 के पार्षद अनिता साहू उप अभियंता भानु प्रकाश घोष, वार्ड 2 शोभा राजपूत पार्षद झुमुकलाल कोस्मा, वार्ड नं 9 शुभद्रा टांडेकर वार्ड 10 और पिस्दा पटवारी एवं नगर पंचायत डौंडीलोहारा कर्मचारी पंकज चंद्राकर,भानु पटेल,अनुज सिंन्हा,रामगुलाल सिंन्हा, महेंद्र बघेल, नरेन्द्र ठाकुर सहित शासन प्रशासन कि संयुक्त टीम ने आम नागरिकों के बीच जाकर नगर के वार्ड क्रमांक 9,10,11,14,15 में कोरोनावायरस महमरी संकट से सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई और टीकाकरण वैक्सीन लगाने के लिए समझाते हुए जनमानस

प्रेरित करते हुए तत्काल शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडीलोहारा में कोरोनावायरस महमरी संक्रमण सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगाया गया जिसमें लोगों के व जनमानस में फैले अफवाहों को दूर कर जनता के बीच शासन प्रशासन के माध्यम से जागरूकता लाने का सफल प्रयास किया गया इसके लिए लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने प्रशासन को बधाई देते हुए कहा हमारे लिए आम नागरिकों का स्वास्थ्य हित सर्वोपरि है इसमें समझोता कि कोई गुंजाइश नहीं है जिसमें तमाम विभागों के अधिकारी कर्मचारी अपना जान जोखिम में डालकर निष्ठा पूर्वक कार्य का आम नागरिकों के स्वास्थ्य हित में काम कर रहे हैं ।इस लिए आम जनता से नगर पंचायत डौंडीलोहारा परिवार कि ओर से करती हूं अपील कि कोई भी गलत जानकारी व अफवाहों से बचने का प्रयास करें और लोगों को अच्छे संदेश देने के लिए एक दुसरे को प्रेरित करें।


शहीद अस्पताल में दान स्वरुप ऑक्सीजन प्लांट लगवाने वाले लोढ़ा परिवार का सामजिक संगठनों द्वारा सम्मान किया गया
दल्लीराजहरा – नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी लोढ़ा परिवार जिसमे दिलीप लोढ़ा, रेशमा लोढ़ा एवं वैभव लोढ़ा ने अपने माता-पिता की स्मृति में शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल जिनके द्वारा जन सेवा का कार्य कई वर्षों से किया जाता है उक्त अस्पताल में मरीजों कि संख्या भी अधिक रहती है कोरोना के समय में उक्त हॉस्पिटल सेवा कार्य में जुटा हुआ है एवं मरीजों को ऑक्सीजन की कमी न हो पाए इसके लिए लोढ़ा परिवार द्वारा अपने पिता मिश्रीलाल जी लोढ़ा के नाम से ऑक्सीजन प्लांट प्रारंभ करने में लगने वाली राशि देने की घोषणा की । इस नेक कार्य से शहर के नागरिक एवं जनता द्वारा लोढ़ा परिवार की इस सहरानीय पहल पर भूरी भूरी प्रशसा की ।

स्थानीय शहीद अस्पताल के चिकित्सा प्रमुख डॉ. शैवाल जाना ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट लगाने में लगभग 20 लाख का खर्च आता है। फंड की कमी के कारण अब तक ऑक्सीजन बाहर से मंगाया जाता था एवं कोरोना काल में मरीजों कि संख्या बढ़ने के कारण रोजाना 8 सिलेंडर कि खपत होती थी जिसकी व्यवस्था के लिए अस्पताल प्रबंधन को भिलाई और रायपुर पर आश्रित रहना पड़ता था | देश भर में ऑक्सीजन कि किल्लत को देखते हुए ऑक्सीजन कंपनियों ने भी रेट बढ़ा दिए थे चूँकि शहीद अस्पताल गरीब एवं श्रमिक वर्ग के लिए बनाया गया था जहाँ पर बहुत ही कम राशि पर मरीजों का इलाज किया जाता है | इस कारण प्लांट को लगाने के लिए इतनी बड़ी राशि नहीं इकठ्ठा हो पा रही थी | डॉ पीडी लालवानी ने इसकी चर्चा समाजसेवी व अपने मित्र दिलीप लोढ़ा से की। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने अस्पताल प्रबंधन को चेक के माध्यम से राशि प्रदान कर जनहित एवं अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार के लिए सेवा का कार्य किया और यह बताया कि मई के अंत तक प्लांट लग जाएगा।

डॉ.शैवाल जाना. डॉ. लालवानी, डॉ. दीपांकर सेन गुप्ता, डॉ. अमित बसु डॉ. कुंडू छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष गणेश राम चौधरी व छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष जनकलाल ठाकुर आदि ने दिलीप रेशमा लोढ़ा के प्रति आभार जताया है |

विभिन्न संगठनों द्वारा भी लोढ़ा परिवार के सम्मान किया जिसमे दल्लीराजहरा के मूर्तिपूजक संघ एवं गौरव संघ एवं महावीर सेवा समिति श्री मिश्रीलाल जी लोढा के सुपुत्र दिलीप जी लोढा एवं सुपौत्र वैभव जी लोढा द्वारा पिता श्री संघ महामना मिश्रीलाल जी मातु श्रीमति मुमोदेवी एवं पुत्र नीलम की स्मृति मे शहीद हास्पिटल मे आक्सीजन प्लांट लगाने हेतु 2000000 (बीस लाख) रुपये सहर्ष प्रदान किया | उनके सुकृत अनुमोदनार्थ श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक श्री संघके अध्यक्ष श्री प्रदीप लोढा सचिव नितिन बोथरा दल्लीराजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री शांतिलाल लोढा एवं वरिष्ठ सदस्य श्री निहाल बैद प्रकाश गोगड सुरेश कोचर प्रमोद कोचर द्वारा बहुमान किया गया एवं डौण्डी लोहारा जैन संघ के मैनेजिंग ट्रस्टी राजेन्द्र पारख द्वारा बधाई संदेश प्रेषित किया गया |

Breaking – दल्लीराजहरा में प्रशासन लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही
दल्लीराजहरा – डौंडी ब्लॉक में कोरोना का दूसरा चरण बहुत ज्यादा घातक साबित हो रहा है | लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के संक्रमण में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है |

डौंडी ब्लॉक में डौंडी एवं आसपास के क्षेत्र एवं दल्लीराजहरा में वार्डवार मिले संक्रमितों कि जानकारी इस प्रकार है –

|| विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध है कि सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें और फिर से कोविड को महामारी का रूप न लेने दे ||


पत्नी से पीटकर असहाय पति पहुंचा थाने
डौंडी – थाना डौंडी में एक मामला ऐसा आया है कि पहले पत्नी ने पति को पीट दिया जिसकी रिपोर्ट पति ने थाने में दर्ज कराई। बाद में पत्नी ने भी यही आरोप मढ़ते हुए अपने पति के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाई गई है। पुलिस द्वारा दोनों पक्ष पर अपराध दर्ज कर लिया है। मामला डौंडी विकासखंड के ग्राम पुसावड का है जहां शिक्षक आरपी बिहारी लाल खरे ने अपनी धर्मपत्नी व बेटे के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराते डौंडी पुलिस को बताया है कि वह रात्रि समय गांव के ही शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गया हुआ था रात्रि 11 बजे वह घर वापस लौट रहा था कि किसी का फोन आया तो उसे थोड़ी देर बाद फोन लगाने कहा,फिर बालकनी में बैठकर फोन का इंतजार किया । फोन नही आने पर अपने घर आकर बंद दरवाजा खटखटाया, दरवाजा उनकी बेटी बबली ने खोली अंदर प्रवेश होते ही पत्री सत्यभामा और बड़े बेटे मोहनीश कुमार एक राय होते हुए अश्लील गाली पुप्तार करते कॉलर पकड़कर हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे सिर, दाया कंधा, बाया कोहनी,दाहिना ऊंगली, बाया घुटना, कमर.होठ में चोट आया है. तथा उक्त फोन करने वाले को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना को उनकी बेटी ज्योत्सना

ने देखी व सुनी है। शिकायत के आधार पर आरपी बिहारीलाल की पत्नी व उनके बेटे के खिलाफ धारा 294,323, 506 व 34 तहत मामला थाने में दर्ज किया गया। वहीं शिक्षक के पत्री ने भी डोंडी थाना आकर पति के विरुद्ध रिपोर्ट लिखवाते पुलिस को बताई है कि वह उक्त दिवस 11 बजे अपने कमरे में सोयी हुई थी तभी उनका पति बाहर से आकर दरवाजा खटखटाने लगे आवाज सुनकर वह उठी और रोज देर रात आने की बात कहकर अपने बेटी को दरवाजा न खोलने कही, काफी देर तक दरवाजा खटखटाये जाने पर उनकी बेटी ने दरवाजा खोल दी। अंदर आते ही शिक्षक पति अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मरोड़ दिए व हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे जिससे उनका दाहिना हाथ में सूजन आ गया है। इस दौरान बीच बचाव करने आई बेटी बबली के दाहिने उंगली को उनके पति ने दांत से काट दिया तथा बेटे मोहनीश को भी मारपीट किया। घटना को उनके बेटे-बेटी ने देखा व सुना है, जिसकी रिपोर्ट लिखवाते अपने पति के खिलाफ कार्यवाही चाहती है। सत्याभामा खरे की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति आरपी बिहारीलाल खरे के विरुद्ध धारा 294, 323, 506 अपराध दर्ज कर दोनों मामले को विवेचना में ले लिया गया है।


बस्तर सांसद दीपक बैज बस्तर क्षेत्र के कोरोना मरीजों के लिए दिखे एक्शन मूड में… कोरोना मरीजों के निवेदन पर SDM को तत्काल कार्यवाही के दिए निर्देश…
जगदलपुर… वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर में जहां लोग अपने घरों में रहकर अपनी तथा अपने परिजनों की सेहत की सलामती की कवायद में लगे हुए हैं ऐसे चुनौतीपूर्ण दौर में भी बस्तर से एक जनप्रतिनिधि ऐसा है जो लगातार कोविड-19 से जूझ रहे बस्तर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहा है जी हां हम बात कर रहे हैं बस्तर सांसद दीपक बैज की… जिनके लगातार किए जा रहे प्रयासों से बस्तर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के अलावा महारानी अस्पताल, कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा तथा संभाग के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों की व्यवस्थाएं लगातार दुरुस्त की जा रही है सांसद इन दिनों अपनी पूरी टीम के साथ पूरी मुस्तैदी से अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 मरीजों की सेवा कार्य में लगे हुए हैं |
संभवतः बस्तर सांसद बस्तर क्षेत्र के ऐसे पहले जनप्रतिनिधि होंगे जिन्होंने अपना और अपनी टीम का नंबर सार्वजनिक कर पूरे संभाग भर के होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के अलावा अस्पतालों में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है बस्तर सांसद के इन प्रयासों की सर्वत्र सराहना हो रही है तथा सांसद के पहल के बाद वैश्विक महामारी के इस चुनौतीपूर्ण दौर में कोविड-19 महामारी से जूझ रहे मरीजों के अंदर नव ऊर्जा का संचार हो रहा है तथा उनके अंदर अब इस महामारी से उभरने की उम्मीदें

जाग उठी हैं सांसद ने एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आज ही कोविड-19 अस्पताल धरमपुरा के मरीजों और उनके परिजनों की मांग पर तत्काल कार्यवाही करते हुए प्रभारी अधिकारी जी.आर. मरकाम को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने तथा किसी भी परिस्थिति में मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो ऐसा कहकर आवश्यक कार्रवाई करने दिशा-निर्देश दिए… बस्तर सांसद के इन प्रयासों की क्षेत्र में लगातार चर्चा हो रही है तथा ऐसे जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास से क्षेत्र की जनता को पूर्ण विश्वास हो चला है कि बहुत जल्द ही बस्तर संभाग इस वैश्विक महामारी से उभर जाएगा |

कांग्रेस का भाजपा के खिलाफ गुलाब फूल देकर अनोखा प्रदर्शन, जब देश एक तो वेक्सीन की कीमत चार अलग अलग क्यों : कांग्रेस
नारायणपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने भाजपा जिला अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष जैक्की कश्यप के निवास जाकर उन्हें गुलाब फूल दे कर उन्हें उनके नेता नरेंद्र मोदी के द्वारा देश मे फैले संक्रमण महामारी मे विपरीत स्थिति होने पर भी व्यापार करने हेतु लानत मलामत के रूप मे गुलाब फूल भेट कर अनोखा प्रदर्शन किया! जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी ने कहा की ने जब देश एक तो कोरोना वेक्सीन की कीमत चार तारीके से अलग अलग 150-400-600-1200 रूपए क्यों, आज देश मे कोरोना संक्रमण विकारल रूप लेकर पूरे देश मे फ़ैल चूका है आम जनता का रोजी रोटी आय का साधन पूरा बंद हो चूका है फिर भी मोदी जी अपने चहते वेक्सीन कम्पनी को फायदा पहुंचाने का काम कर रहें और आम जनता पर वेक्सीन का दर अलग अलग कर आर्थिक बोझ बढ़ा दिए है आज देश भर मे मोदी के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश बढ़ गया है, देवनाथ उसेंडी ने आगे कहा की मै मोदी और उनकी केबिनेट को याद दिलता हु की पहले कांग्रेस सरकार ने पोलियो महामारी से कैसे जंग जीती और देश को सुरछित रखा उस समय पोलियो का टीका भी अलग अलग दर से होता तो आज देश की स्थिति कुछ और होती l ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन ने कहा की देश मे पहले भी ऐसी कई तरह की महामारी आयी है और पूर्वरती कांग्रेस सरकार ने समय समय पर टीकाकरण किया और टीकाकरण का दाम आम जनता को कभी चुकाना नहीं पड़ा l
मोदी सरकार आम जनता को वेक्सीन के सूरक्षा चक्र से क्यों वंचित रखना चाहती है, सत्ता के अहंकार मे डूबे नरेंद्र मोदी को मालूम होना चाहिए की इससे पहले भी कांग्रेस सरकार के समय कई तरह की बीमारियां आई है और टीकाकरण हुआ है तब कांग्रेस सरकार मे समय समय पर उचित निर्णय लेकर देश मे महामारी फैलने से बचाया है जिसका दाम आम जनता को कभी चुकाना नहीं पड़ा l गुलाब फूल देने के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार पाण्डेय, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महमूद, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, मिडिया प्रभारी मिथलेश ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे












