दल्लीराजहरा – बीएसपी के दल्ली खदान ने आयरन ओर का डिस्पैच कर नया रिकार्ड दर्ज करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। दल्ली खदान द्वारा कीर्तिमान रचते हुए उत्पादन के लागत नियंत्रण उपाय में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
दिसम्बर 2020 में दल्ली खदान के द्वारा 437000 से भी अधिक आयरन ओर का डिस्पैच किया गया। जो की पिछले दस सालों में सर्वश्रेष्ठ है।
इस कार्य में दल्ली खदान के लोडिंग एवं डिस्पैच विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, संयंत्र प्रबंधन ने लोडिंग एवं डिस्पैच विभाग के समस्त कर्मचारियों की प्रशंसा की है |
दल्लीराजहरा – पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशभर में ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की है | छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पी एल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहमति से जिलेवार ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है | इस सम्बन्ध में प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ल ने आदेश जारी किया है |
दल्लीराजहरा नगर से अशोक बाम्बेश्वर को ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया है |
बालोद – बालोद में रेल्वे में नौकरी करने वाले युवक द्वारा एक नाबालिग बालिका को जबदस्ती उठाकर अपने बाइक में अपरहण किये जाने का मामला है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 2 जनवरी रात्रि के 9 बजे की है मरार पारा बालोद निवासी परदेषी साहू पिता बुधारू राम साहू ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया कि आरोपी धरमदास महीपाल द्वारा नाबालिग (8 साल 6 माह) बच्ची को जबरदस्ती घर से उठाकर ले गया है | जिसकी शिकायत पर पुलिस द्वारा रात में ही 04 अलग-अलग विशेष टीम गठित कर किया गया रवाना कर रात भर दैहान जंगल, बालोद डेम आउटर और कई गांव में की गई |
जांच पड़ताल की गई और अन्य माध्यम से जानकारी प्राप्त कर आरोपी के सहयोगी, रिश्तेदारों के घर रात में दबिश दिया गया। आरोपी धरमदास महीपाल द्वारा अपने मोबाईल को बंद कर फरार हो गया था। टीम द्वारा लगातार प्रयास एवं मेहनत कर प्रकरण के आरोपी धरमदास महीपाल को प्रकरण में प्रयुक्त उसके मोटर सायकल समेत प्रातः गिरफ्तार कर उसके पास से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है कि उसने अपहरण क्यों किया ?
इस अपहरण के प्रकरण को सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक दिनेश सिन्हा के पर्यवेक्षण में डीएसपी प्रशांतसिंह पैकरा, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक गैंदसिंह ठाकुर, निरीक्षक कुमार गौरव साहू, निरीक्षक श्री रोहित मालेकर,
निरीक्षक पदमा जगत, उप निरीक्षक यामन देवांगन, उप निरीक्षक शिशिर पाण्डेय कांताराम, आत्माराम धनेलिया, सउनि बिजू डेनियल, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक पूरन देवंागन, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक संदीप यादव एवं थाना बालोद के आरक्षक कन्हैया कुंजाम व थाना आजाक के आरक्षक आकाष दुबे की सराहनीय भूमिका रही है।
भारतीय जनता पार्टी दरभा मण्डल अध्यक्ष फुलसिंह सेठिया ने मण्डल पदाधिकारीयों एवं कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी की अनुशंसा से की। जो सूची निम्नानुसार हैः-
बालोद– 2 जनवरी शनिवार को ग्राम टेंगना बरपारा में संजारी-बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा जी के मुख्य आतिथ्य व जिला पंचायत बालोद की सभापति ललिता पीमन साहू की अध्यक्षता में गौठान निर्माण कार्य का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ
गौठान निर्माण कार्य के भूमिपूजन के इस अवसर पर विशेष रूप से जिला कांग्रेस महामंत्री नौशाद कुरैशी, नगर पंचायत गुरूर के एल्डरमैन ओंकार महमल्ला, सरपंच पंवर सिंह यादव, भानुराम सिन्हा, भुवन नाथ योगी, नंद कुमार सिन्हा, ताम्रध्वज बंजारे, देनुराम नेताम, उपसरपंच, पंचगण सहित सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
गुरूर :- मॉ बहादुर कलारिन कला एवं विज्ञान महाविद्यालय गुरूर, जिला-बालोद (छ.ग.) में महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना व ब्लू बिग्रेड यूनीसेफ के माध्यम से श्रीमती मनीषा साहू आंगनबाडी कार्यकर्ता ग्राम पंचायत कोलिहामार गुरूर जिला बालोद (छ.ग.) के द्वारा स्तनपान और कुपोषण के संबंध में जानकारी दिया गया साथ रासेयो शिवरार्थियों के द्वारा दीवाल पर नारा लेखन, उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नाजमा बेगम, श्रीमती मनीषा साहू, प्रो. एम.एल. सिन्हा, श्रीमती अनिता साहू, श्री रामस्वरूप सिन्हा, श्री टीकम शहरे, श्री किरण कुमार यादव, श्री यश्वंत पटेल, श्री खेमप्रकाश कटेन्द्र, श्री नरेन्द्र कुमार खोब्रागडे, श्री हुमन गंजीर, श्री राकेश कुमार पारकर, नगर पंचायत गुरूर में साथ ही गुरूर थाना वरिष्ठ लोगों साथ ही रासेयो स्वयंसेवक कु. उपासना, अजय कुमार, प्रशांत कुमार ,हेमन्त कुमार, कु. गीतेश्वरी, कु.प्रियंका, कु.सुमन एवं महाविद्यालयीन छात्र/छात्राएं उक्त कार्यक्रम में इन सभी की उपस्थित रही।
डौंडीलोहारा – राहुद से एक ट्रेक्टर में सवार होकर पाटेश्वर धाम जा रहे थे लगभग 3 दर्जन लोग,रायगढ़ घाट के पास पलटा वाहन,27 घायल,13 गंभीर रूप से घायलो को राजनंदगाव रेफर किया गया |
शनिवार को ग्राम राहुद थाना रन चिरई से एक ट्रेक्टरमे सवार होकर डौंडीलोहारा विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम बड़ेजुगेरा के समीप धार्मिक पर्यटन स्थल पाटेश्वर धाम जा रहे एक ही परिवार के लगभग 30 लोग रायगढ़ घाट के पास ट्रैक्टर के पलट जाने व दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से बुरी तरह घायल हो गए ।जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है हालांकि मामले में अब तक किसी
जनहानि की जानकारी नही है लेकिन वाहन में बड़ी संख्या में महिलाओ व बच्चो के सवार होने से कईयों को गंभीर चोटे आयी है।स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग,संजीवनी 108 की मेडिकल टीम,डौंडीलोहारा नायब तहसीलदार राज श्री पांडे ने जैसे तैसे स्थिति सम्भाली,जिसके बाद बड़ी संख्या में 108वाहनों की मदद से गम्भीर रूप से घायलो को राजनान्दगाव अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
27 घायलों में से 13 को किया गया राजनंदगाव रेफर:-
मामले में जानकारी देते हुए डौंडीलोहारा थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि ट्रैक्टर में पीछे ट्रालि मे कुल 27 महिला व बच्चे सवार थे सभी एक ही परिवार के थे ।इसमें से 13 महिलाओ व बच्चो को जिन्हें गंभीर चोटें आई थी उन्हें संजीवनी 108 वाहनो व कुछ निजी वाहनों की सहायता से घटनास्थल से पहले डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर राजनंदगाव अस्पताल रेफर किया गया।
7 संजीवनी 108 वाहनो के माध्यम से पहुचाया गया अस्पताल:- मामले में जानकारी देते हुए संजीवनी 108 के डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट अविनाश पांडेय ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए बालोद ,देवरी व लोहारा के 7,108 वाहनों को काम पर लगाया गया जिसके बाद घायलों को पहले लोहारा ,फिर राजनंदगाव अस्पताल भेजा गया।घटना शाम साढ़े 5बजे की बताई जा रही है।जिसके बाद से देर रात तक मेडिकल टीम घायलों के उपचार में लगी रही।
ग्रामीणो व नागरिकों ने की मदद:- घटना का पता चलते ही रायगढ़ के आसपास के ग्रामीण व डौंडीलोहारा के बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आम जन लोगो की सहायता के लिए पहुचे ।कइयों ने अपने वाहनों से घायलों को अस्पताल भी पहुचाया।
नायब तहसीलदार,थाना प्रभारी, व बी एम ओ ने संभाली स्थिति:-
घटना के बाद से ही लोहारा सहित पूरे जिले में अफरातफरी का माहौल है।कुछ लोगो ने घायलो के परिजनों को फ़ोन कर जानकारी ली।वही नायब तहसीलदार राज श्री पांडेय,थाना प्रभारी मनीष शर्मा,बी एम ओ विनोद कुमार चौरका सहित मेडिकल ,संजीवनी 108 व देवरी व लोहारा थाना की टीम व्यवस्था बनाने व घायलो के इलाज में लगे रहे।
डौंडी – भारतीय जनता पार्टी डौंडी मंडल द्वारा अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के अंतर्गत दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण दिनांक 2 जनवरी एवं 3 जनवरी को सामुदायिक भवन डौंडी में आयोजित किया गया है जिसमें भाजपा डौंडी मंडल के अध्यक्ष मनीष झा के नेतृत्व में मतदान केंद्र से लेकर मंडल स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रमुख पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण शिविर के संयोजक अनिल खोबरागडे ने बताया कि आज दिनांक 2 जनवरी को प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस जिला भाजपा के महामंत्री किशोरी साहू पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल जिला पंचायत सदस्य
होरीलाल राव एवं मंडल अध्यक्ष मनीष झा महामंत्री रामनारायण धनकर भिषाम टंडन उपाध्यक्ष हिंसाराम साहू हितेश साहू कुंती देवांगन कोषाध्यक्ष अजय चौहान मंडल मंत्री योगेंद्र सिंह हेमंत कुमरे ने भाजपा ध्वज का ध्वजारोहण कर भाजपा के पित्र पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी सहित भारत माता के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया प्रशिक्षण शिविर के प्रारंभ में डौंडी मंडल के अध्यक्ष मनीष झा ने प्रशिक्षण वर्ग की उपादेयता विषय पर
अपने विचार व्यक्त किए इसके पश्चात उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री किशोरी साहू ने संबोधित करते हुए प्रशिक्षण वर्ग के साथ-साथ भाजपा संगठन पर विस्तार से विचार व्यक्त किए उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष आधार सिंह ठाकुर छगन यादव व पूर्व मंडल महामंत्री भरत भाई पटेल उपस्थित थे।
डौंडी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में 106 प्रशिक्षण परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण देते हुए विषय विशेषज्ञों ने अपने विचार व्यक्त किए प्रथम सत्र में पूर्व जिला महामंत्री देवेंद्र जसवाल ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में बदलाव भारतीय जनता पार्टी एवं हमारा दायित्व विषय पर द्वितीय सत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश साहू ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर प्रीति सत्र में सुरेश जयसवाल ने राज्य की राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं भाजपा की भूमिका विषय पर चतुर्थ सत्र में जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन ने आज के भारत के वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा विषय पर पंचम सत्र में अनिल खोबरागड़े ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं
को प्रशिक्षण दिया प्रथम दिवस के प्रशिक्षण शिविर का संचालन मंडल महामंत्री रामनारायण धनकर एवं आभार प्रदर्शन मंडल कोषाध्यक्ष अजय चौहान ने किया इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता दिनेश अग्रवालसांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुव नगर पंचायत अध्यक्ष सोमेश सोरी उपाध्यक्ष रुपेश नायक नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष भीखी मसीया उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश कौड़ो मीतेंद्र वैष्णव भुनेश्वर धनकर सांसद प्रतिनिधि विनय जयसवाल लालचंद जैन चितरंजन राठौर यदुनंदन देव हारी भागवत सोनी नंदू बघेल नितिन ठाकुर सुशील अमला गुंजन शांडिल्य ऋषभ सभरवाल आशीष अग्रवाल सहित नगर पंचायत डौंडी वह चिखला कसा के समस्त पार्षद गण पूर्व पार्षद गण जनपद सदस्य मंडल के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खदान मजदूर संघ भिलाई के राजहरा शाखा के सचिव लखन लाल चौधरी ने महाप्रबंधक महामाया माइंस को ज्ञापन सौंपकर Hiring of Bus for Employees of Mahamayi and Dulki Mines में कार्यरत ड्राइवरों को केन्द्र सरकार द्वारा तय वेतनमान दिलाने की मांग की है। लखन लाल चौधरी ने बताया कि उपरोक्त कार्य में कार्यरत ड्राइवरों से संघ को लिखित शिकायत मिली है कि ठेकेदार द्वारा उन्हे 3 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है और वेतन मांगने पर ठेकेदार का सुपरवाईजर उनके खाते में पैसे डालकर वापस मांगने की बात करता है।
श्रमिकों द्वारा सुपरवाईजर की वेतन वापस देने की बात नहीं मानने पर पिछले 3 माह से श्रमिकों को वेतन नहीं दिया गया है, जिससे इनके सामने आर्थिक परेशानी शूरू हो गई है। और साथ ही अपने परिवार का भरण पोषण करने की समस्या भी खड़ी हो गई है। अतएवं आपसे
अनुरोध है कि विषय की गम्भीरता को देखते हुए ठेकेदार को तत्काल वेतन भुगतान करने को कहा जाये या फिर विभागीय स्तर पर श्रमिकों का भुगतान करवाया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्य महाप्रबंधक खदान और उप महाप्रबंधक पर्सनल को भी दिया गया है और इस पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की है – लखन लाल चौधरी
आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपने आदिवासी नाट्य मंडली के साथ नृत्य करते हुए। मंत्री लखमा अपने सादगी पूर्ण रवैए से आमलोगों के बीच घुल मिल जाते है। उनकी यही सादगी लोगो में उनकी लोकप्रियता बढ़ती है |