City Media - Page 1687 of 1843 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1687

फर्जी मार्कशीट बनाकर शासन से आर्थिक लाभ पाने के चक्कर में पहुंचा जेल

0

गुरुर – किसी अन्य व्यक्ति के कक्षा 12वीं की अंकसूची में छल कपट कर कूट रचना कर अपना नाम लिख कर नकली अंकसूची तैयार कर मनरेगा में मेट कार्य कर शासन से आर्थिक लाभ प्राप्त करना पाये जाने को लेकर जब जांच पड़ताल की गई तो पाया गया मार्कशीट में छेड़छाड़ करने और गलत तरीके से करीबन 12 वर्ष से ग्राम पंचायत कोचवाही आर्थिक लाभ पाने के

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

लिए परमेश्वर यादव पिता मंगलूराम उम्र 50 वर्ष को अपराध क्रमांक 495/20 धारा 420,467,468,471 गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट जारी  होने पर जेल दाखिल किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

Breaking तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता व पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घना राम साहू का निधन, मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया

0

रायपुर – तीन बार विधायक रहे भाजपा नेता व पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता घना राम साहू का रायपुर में निधन हो गया | पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। पहले उनका इलाज भिलाई में चल रहा था लेकिन 15 दिन पहले उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया था। जहां, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। भिलाइ के सेक्टर 9 अस्पताल में उनका निमोनिया का इलाज हुआ था, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ती चली गई फिर उन्हें रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया जहाँ अचानक तबियत बिगड़ने ने उनका निधन हो गया डॉक्टरों ने बताया कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ |

वे तीन बार गुंडरदेही क्षेत्र से विधायक रहे | उनका अंतिम संस्कार बालोद जिले के कलंगपुर गुंडरदेही में होगा | भूपेश बघेल ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। घनाराम साहू पहले कांग्रेस में थे और कांग्रेस की टिकट पर ही विधायक बने थे, लेकिन साल 2018 में प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर वो बीजेपी में शामिल हो गये थे उनके जाने से कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा था | वो 6 साल तक दुर्ग जिलाध्यक्ष रहे, लेकिन चुनाव के ठीक पहले टिकट न मिलने से नाराज होकर वो बीजेपी में चले गए थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

घनाराम साहू 3 बार विधायक रह चुके हैं। 1972 में वो निर्दलीय विधायक बने। 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11 हजार वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 9 हजार वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

सांकरा में सतनामी समाज ने मनाया घासीदास जयंती, जैतखाम की पूजा की, पंथी नृत्य का भी हुआ आयोजन

0

जैतखाम की पूजा करती हुई महिलाएं

बालोद – बालोद ब्लॉक के ग्राम सांकरा में शुक्रवार को गांव के सतनामी समाज द्वारा घासीदास जयंती पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह गांव के बाजार चौक में मिनीमाता प्रतिमा के पास पूजा अर्चना की गई। इसके बाद शाम को मोहल्ले में जैतखाम की पूजा की गई। इस दौरान घर से महिलाएं थाल सजाकर पहुंची। जैतखाम में अलग-अलग व्यंजनों सहित अन्य पूजन सामग्री का भोग चढ़ाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कमलकान्त खेवारे ने लोगों को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया। अध्यक्षता मोहन चतुर्वेदी जिला सतनामी समाज अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ बालोद ने की।विशेष अतिथि के रूप में वारुणी देशमुख सरपंच, शिवेन्द्र देशमुख, अरुण पटेल, कुन्देश्वरी चन्द्राकर, भुनेश्वर पटेल, पूर्णिमा चन्द्राकर, पत्रकार दीपक यादव रहे।

पंथी नृत्य करते हुए निपानी के कलाकार

कार्यक्रम का संचालन ख़िलानन्द गिलहरा ने किया।पंथी नृत्य की प्रस्तुति जय सतनाम पंथी पार्टी निपानी के कलाकारों ने दी। नृत्य व पंथी गीत के जरिए गुरू घांसी दास की महिमा का बखान किया गया। इस दौरान मेहतरु देशलहरे, ललित महेश्वरी, प्रशांत बघेल, जयलाल खुटेल, विजय बघेल, हेम बहादुर बघेल सहित अन्य सामाजिक व अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।

रेल्वे ने किया ट्रेनों के समय सारिणी में परिवर्तन

0

रायपुर – 01 दिसम्बर 2020 से नीचे दिए गए ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित कर दिया गया है | ट्रेनों में सफ़र करने से पहले भारतीय रेल्वे द्वारा जारी समय सारिणी या पूछताछ 139 में कॉल कर अपनी यात्रा निर्धारित करें |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

निर्धारित समय से पहले छूटने वाली गाड़ियों की सूची –

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

संजय और सूरेश की जोड़ी क्या तोड़ेगी रेखचंद-राजीव का तिलिस्म, सरकार के दो वर्ष पूरे होते ही खोला मोर्चा, जगदलपुर विधानसभा में क्या फतेह करेगी भाजपा

0

जगदलपुर। भाजपा जिला संगठन ने नगर मंडल अध्यक्ष के तौर पर सूरेश गुप्ता की नियुक्ति के बाद संगठनात्मक बैठक फिर भूपेश बघेल सरकार के दूसरे दिन से शहीद स्मारक का मुद्दा या फिर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर जिस प्रकार मुखर हुए और फिर नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे का साथ क्या यह जगदलपुर विधानसभा में कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी है। प्रशासनिक अकर्मण्यता के कारण कांग्रेस की किरकिरी हो रही है जिस प्रकार भाजपा शासनकाल में शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व विधायक रेखचंद जैन ने विरोध प्रदर्शन कर जो तिलस्म स्थापित किए गए थे प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब उसके दरकने के आसार दिख रहा है।


कांग्रेस पार्टी को संजीवनी जगदलपुर विधानसभा में पंद्रह वर्षों बाद संजीवनी मिला है,कितने संघर्ष से भाजपा से सत्यता हथियाया गया है। ज़ोगी सरकार में भाजपा के विधायक सुभाऊ कश्यप व संतोष बाफना काबिज रहे। सुभाऊ जगदलपुर विधानसभा अनारक्षित होने से बस्तर चले गए और उनकी जगह पर 2008 से 2018 तक संतोष ने जिम्मेदारी संभाली। 2014 में कांग्रेस के प्रदर्शन से बमुश्किल निगम में विजय श्री हासिल की जिसके दो वर्ष के भीतर प्रशासनिक अधिकारियों का नेताओं पर हावी होना भारतीय जनता पार्टी को बैठे बिठाए मुद्दों पर मुद्दों दे रहा है जिससे कांग्रेस पार्टी की छवि धुमिल हो रही है जिसके कारण अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि कहीं जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा राजीव व रेखचंद का करिश्माई तिलिस्म तोड़ सकता है। कांग्रेस पार्टी 2014 में निगम में कुर्सी संभालने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2018 के चुनाव में विधानसभा चुनाव चुनाव जीता।

2019 के लोकसभा में भी जगदलपुर विधानसभा के शहरी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन था तथा अप्रत्यक्ष चुनाव के तहत कांग्रेसी पार्षदों की भी बड़ी संख्या में विजय श्री हुई किंतु प्रशासनिक स्तर पर पकड़ नहीं होने से अब धीरे-धीरे कांग्रेश की छवि धूमिल हो रही है। दूसरी तरफ चौक चौराहों में यह चर्चा प्रारंभ हो गई है कि नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता एवं नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे की जोड़ी विधायक रेखचंद जैन व शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा के करिश्माई नेतृत्व से मिले जीत के तिलस्म को क्या तोड़ देगी।

छग प्रदेश मछुवा कांग्रेस द्वारा मत्स्य कृषको को शासन के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं विधायक गुंडरदेही का आगमन

0

बालोद – दिनांक 17 दिसंबर 2020 को जिला बालोद निषाद भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुवा कांग्रेस द्वारा मत्स्य कृषको को  शासन के 2 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में माननीय संसदीयसचिव एवं विधायक गुंडरदेही कुँवर  सिंह निषाद जी,माननीय एम आर निषाद जी अध्यक्ष, मछवा कल्याण बोर्ड छ ग,  चंद्रहाश देवांगन जी के कर कमलों से  बालोद जिले के विशिष्ठ मत्स्य कृषको को साल श्रीफल से सम्मनित

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

किया कार्यक्रम में उपस्थित मत्स्य कृषको की मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने  हेतु 09 कृषको को आइस बॉक्स,05 कृषको को प्रदर्शन इकाई का चयन कर उत्कृष्ठ मस्तय  उत्पादन हेतु परिपूरक मत्स्य आहार,03 समितियों को महाजाल,एवं 03 मत्स्य विक्रेताओं को विक्रय सुविधा हेतु मोटर साइकिल,के साथ आइस बॉक्स प्रदान किया गया,क्रायक्रम में राज्य स्तर के मछुवा कांग्रेस के विशेष पदाधिकारी गण एवं जिले के सम्मानित समितियों के अध्यक्ष उपस्थित रहे,एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

मोटर सायकल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, चोर द्वारा नंबर प्लेट बदलकर अपने पास रखा गया था

0

नारायणपुर – सैय्यद वली आज़ाद

मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोर द्वारा नंबर प्लेट बदलकर अपने पास रखा गया था | चोरी की घटना 08.12.2020 की है तरूण सरकार पिता प्रकाश सरकार उम्र 30 वर्ष दिनांक 08.12.2020 को इसकी मोटर सायकल बजाज पल्सर 220 सीसी कमांक -CG-21F-3207 जिसका इंजन नं0 DRYCK G96113 चेचिस नं0 MD2A13EY- 8KCG66300 को धुलवाने के लिये संजय मोटर गैरेज बस स्टैण्ड चौक धौडाई में छोडकर आया था, मोटर सायकल को धोकर गैरेज के सामने रखा था जिसे वापस लेकर नही लाया गया था को दिनांक 08.12.2020 के दरभ्यानी रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट लिखवाने पुलिस थाने गया और पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी |

एक दिन मुखबिर से सुचना मिली कि उक्त मोटर सायकल का नम्बर प्लैट बदलकर भागीधर उर्फ रवि राय पिता वरूण राय उम्र 21 वर्ष जाति नमोशुद्र साकिन मुंजमेटा ब्रेहबेडा नारायणपुर जिला नारायणपुर जो अपने पास रखा है |

जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय नारायणपुर,अतिo पुलिस अधीक्षक महो0 एवं पुलिस अनुविभागीय महोदय छोटेडोंगर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना धौडाई पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये दिनांक 18.12. 2020 को सूचना के आधार पर रवि राय उर्फ भागीधर राय उम्र 21 वर्ष निवासी मुंजमेटा ब्रेहबेड़ा नारायणपुर को दबिस देकर पड़ा गया जिससे पुछताछ पर भागीधर राय द्वारा अपने दोस्त मनोहर बघेल पिता स्व. मंगलराम बघेल उम्र 20 वर्ष निवासी माडिन चौक नारायणपुर के साथ घटना को अंजाम देना बताया तथा उक्त मोटर सायकल का नम्बर प्लैट बदलकर चलाना तथा चांदनी चौक स्थित जय मां ऑटो पार्टस एवं मोडीफाई गैरेज मे रखना बताने पर चोरी गई मोटर सायकल व नम्बर प्लैट बरामद किया गया एवं उक्त दोनों आरोपियों को दिनांक 18.12.2020 के 13:10 एवं 13:15 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। सम्पूर्ण घटना में थाना धौडाई के निरीक्षक नरेश देशमुख, सउनि रमेश मरकाम, प्र0आ0 गणेशराम मण्डावी, आर0 मनीष यादव, सुनील कुमार नाग, नंदगोपाल दिवाकर, राजेश मेडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दल्ली राजहरा में आबकारी विभाग सर्किल अधिकारी के संरक्षण में हो रही अवैध रूप से शराब बिकी पर तत्काल रोक लगाने हिन्द सेना द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन

0

दल्ली राजहरा नगर में आबकारी विभाग के सर्किल अधिकारी एस.आर. भांडेकर के संरक्षण में विगत कुछ समय से शराब कोचियों द्वारा बैखौफ व धडल्ले तरीके से अवैध रूप से नगर के हदय स्थलों व मुख्य चौक चौराहों में बड़ी ही आसानी से अवैध रूप से शराब की बिकी की जा रही है। जिससे नगर व समाज में अशांति व अप्रिय का माहौल उत्पन्न हो रहा है। नगर के मोहल्लों में शराब बिकने से स्थानीय युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कई बार नगर में अवैध शराब विकी के कारण दंगा, गाली गलौज व मारपीट की घटना होना आम बात हो गई है। अधिकांश वार्डो में अवैध रूप से शराब बेचने में कोचिये सक्रिय हैं, जिससे वार्ड की ही महिलाये पास की दुकानों में जाने से कतराती हैं। जो कि स्वयं बहुत ही निंदनीय है। इस संबंध । में अनेकों बार आबकारी विभाम को ज्ञापन के माध्यम से ध्यानकर्षण कराया गया है, किन्तु उनके द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जिससे क्षेत्र की जनता में काफी रोष व्याप्त है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-11.png

मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया गया कि नगर की इस सामाजिक गम्भीर समस्या से अवगत होकर इस धंधे से जुड़े आबकारी विभाग के अधिकारियों पर न्वरित कार्यवाही करें ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-8.png

नये बस स्टैंड में शाम ढ़लते ही असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा, चौकी बना शो-पीस, बोधघाट थाना रामभरोसे, चोरी-नकबजनी, शराबखोरी की घट रही वारदातें

0

जगदलपुर। बस्तर संभाग का सबसे बड़ा बस स्टैंड कुशाभाऊ ठाकरे बस स्टैंड में शाम ढ़लते ही असामाजिक तत्वों का जमावाड़ा हो जाता है जिससे इस क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में जमकर ईजाफा हो रहा है तो कई असामाजिक तत्व शराबखोरी कर नकबजनी से भी बाज नहीं आ रहें हैं जबकि अंतरराज्यीय बस स्टैंड में पुलिस चौकी है और यह बोधघाट थाने के अंतर्गत आता है और उसके नुमाइंदे भी कभी कभी गश्त करते हैं। चोरी व नकबजनी की घटनाएं इतनी बड़ी संख्या में हो रही है जिसके कारण जनता को भयाक्रांत है।


किसी भी नगर की पहचान उसके बस स्टैंड से होती है और उससे नगर की छवि देश-दुनिया में दिखाई देता है, सुनाई देती है तथा इसकी छवि बोलती है। छवि को बनाए रखने की जिम्मेदारी उस थाना या चौकी की रहती है किंतु बस स्टैंड चौकी व बोधघाट थाने की धमक कहीं दिखाई नहीं देता है।तरह -तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कि थाना प्रभारी के ढुलमुल रवैए के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है।


ज्ञात हो कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू व पुलिस महानिदेशक(डीजी) डीएम अवस्थी के पास भी कई प्रकार की शिकायतें बस स्टैंड क्षेत्र के व्यापारियों व जनमानस द्वारा किये जाने की शिकायतें सामने आ रही है किंतु उसके बावजूद भी बस स्टैंड क्षेत्र में व्यवस्था नहीं सुधर रही है। स्वयं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुलिस चौक-चौराहों पर नजर आना चाहिए किन्तु उसके बावजूद बोधघाट पुलिस चौक चौराहों पर दिखाई नहीं दे रही है।

कलेक्टर ने किया मेडिकल कालेज का निरीक्षण

0

जगदलपुर । कलेक्टर रजत बंसल शुक्रवार को डिमरापाल स्थित स्व. बलिराम कश्यप मेडिकल कालेज का निरीक्षण किए। मेडिकल कालेज के अस्पताल में मरीज़ों की सुविधा के लिए स्थापित होने वाले ट्रामा सेंटर और मेडिकल कालेज के ओडिटोरियम का विकास कार्यों का उन्होंने अवलोकन कर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर कालेज प्रबंधन के अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर सुश्री गीता रायस्त,पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS