City Media - Page 514 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 514

कांग्रेस के गारंटी कार्ड से भाजपा में घबराहट: जैन

0
  • हार सुनिश्चित देख प्रलाप कर रहे हैं भाजपा नेता
  • महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की गारंटी से घबरा गई है भाजपा’

जगदलपुर पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा है कि कांग्रेस गारंटी कार्ड ने भाजपा नेताओं की नींद उड़ा दी है और घबराहट में वे उल जलूल बयान दे रहे हैं।

मीडिया को जारी बयान में पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि कांग्रेस गारंटी कार्ड में जिन पांच न्याय और 25 गारंटियों का जिक्र किया गया है, उससे भाजपा अपनी हार सुनिश्चित मान रही है। भाजपा के कुछ मैदानी नेता इतना अधिक भयभीत हैं कि वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस गारंटी कार्ड भरने से रोकने की चेष्टा कर रहे हैं। हालांकि स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों के दबाव में वे कार्ड भरने से उन्हें नहीं रोक पा रहे हैं। ज्ञात हो कि कांग्रेस ने पांच न्याय व 25 गारंटियां जनता के समक्ष रखी हैं। इसमें किसानों की कर्ज माफी, उनकी समस्त उपजों एवं वनोपजों की न्यूनतम खरीदी मूल्य निश्चित करने के साथ नारी न्याय के अंतर्गत हर गरीब परिवार की महिला को एक लाख रुपए हर साल देने की गारंटी दी गई है। इस लाख रुपए की गारंटी से भयभीत भाजपा के नेता अनाप शनाप हरकतें करने पर आमादा हो गए हैं और बेतुके बयानबाजी कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। जैन ने कहा है कि भाजपा के नेता चाहे कितना भी सिर पटक लें, अफवाहें फैला लें, मगर मातृशक्ति और आम मतदाता समझदार हैं और बहकावे में आने वाले नहीं हैं।कांग्रेस के गारंटी कार्ड में मनरेगा मजदूरों का पारिश्रमिक बढ़ाकर 400 रुपए प्रतिदिन करने की गारंटी को ऐतिहासिक कदम बताते हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि यह मजदूरों के पसीने और उनकी मेहनत का सम्मान करने वाली गारंटी साबित होगी। इससे मजदूरों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आएगा। जैन ने किसानों के लिए उनकी उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप देने की घोषणा कांग्रेस ने अपने गारंटी कार्ड में की है, जो किसानों को बड़ी राहत पहुंचाएगी। रेखचंद जैन ने कहा है कि कांग्रेस ने अपने गारंटी कार्ड में समाज के सभी तबकों के हितों का ध्यान रखा है और लोग उसे पर्याप्त महत्व दे रहे हैं। इससे भाजपा के नेता विचलित हो उठे हैं और अनर्गल प्रलाप करने पर उतर आए हैं।

मुन्ना भारती के परिजनों से मिले विधायक लखेश्वर

0

बकावंड बीजापुर में गत दिवस हुई घटना में मारे गए छोटे देवड़ा निवासी मुन्ना भारती के परिजनों से मिलने बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल पहुंचे। शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। लखेश्वर बघेल ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी से दूरभाष के जरिए जानकारी लेकर मृतक परिवार की मदद करने का भरोसा दिलाया, उनका सहयोग करने की बात कही। परिवार को सरकार से भी चर्चा कर न्याय दिलाने की मांग की।

गरीबों के चिर प्रतीक्षित सपनें को साकार करेगा भाजपा का संकल्प पत्र : विद्याशरण तिवारी

0
  •  भाजपा का संकल्प पत्र देश को सशक्त समृद्ध बनाने की नई दिशा गढ़ेगा 
    जगदलपुर सामान नागरिक संहिता, निवेश से नौकरी, गरीबी उन्मूलन, एक देश एक चुनाव और विकसित भारत भाजपा के संकल्प पत्र के समाहित बिन्दुओं में से हैं । पूर्व में चल रही जन कल्याणकारी और विकास योजनाओं को सतत चलाने के साथ देश को सशक्त, समृद्ध बनाने की दिशा में यह संकल्प पत्र मील का पत्थर साबित होगा। उक्ताशय के विचार भारतीय जनता पार्टी बस्तर लोकसभा क्षेत्र के जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र संयोजक विद्याशरण तिवारी ने व्यक्त किए।
    तिवारी ने कहा कि विगत दस वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रहे।आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनओं के सकारात्मक परिणाम देश को प्राप्त हुए। यह प्रतिबद्ध नेतृत्व की कार्य कुशलता और देश प्रथम की भावना से किए गए कार्यों को परिलक्षित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की सरकार ने भारतीयों के उन सपनों को साकार किया है, जिसकी प्रतीक्षा वह दशकों से कर रहे थे। श्री तिवारी ने कहा कि आज मोदी जी की गारंटी की विश्वसनीयता सबसे ऊपर इसलिए है कि भारत जैसे विशाल भू भाग में अपने 10 वर्षों के अल्प कार्यकाल में ही उन्होंने भारत को विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया, 25 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी रेखा से बाहर किया, आयुष्मान कार्ड से गरीबों के 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा मुहैया कराई, मेडिकल की सीटों और मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईटी, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, स्वच्छ भारत, शुद्ध पेयजल, रसोई गैस और जन धन खाता सहित अन्य जनहित की योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वयित किया। इसके साथ ही विश्व स्तरीय आधारभूत संरचना का विकास, हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन, उड़ान योजना, स्टार्ट अप, स्टैंड अप योजना, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत के कार्यों को द्रुत गति से ज़मीन पर उतार रहे हैं हमारे प्रधानमंत्री। जिसका लाभ आम जनमानस को प्राप्त हो रहा है। विद्याशरण तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने विगत दस वर्षों में राष्ट्र प्रथम की नीति पर कार्य किया। सही नीयत और पूर्ण संकल्पित होकर भारत को विश्व पटल पर मजबूत राष्ट्र के रूप में उभारने और भ्रष्टाचार रहित विकसित देश बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।तिवारी ने खोली कांग्रेस की पोल
    विद्याशरण तिवारी ने भाजपा के संकल्प पत्र को व्यवहारिक और भारत की समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप दूरगामी परिणाम मूलक करार देते हुए विपक्षी दलों की घोषणाओं पर प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों की चुनावी घोषणाओं को अव्यवहारिक और गुमराह करने वाला करार दिया है तिवारी ने विपक्ष की घोषणाओं पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सवाल किया कि क्यों राज्यों में चल रही उनकी सरकारों में उन योजनाओं को लागू नहीं किया गया है, जिनका जिक्र उन्होंने अपने घोषणा पत्र में किया है? साथ ही जितनी राशि की वे घोषणा कर रहे हैं, उसकी पूर्ति कहां से होगी साथ ही अन्य विकास योजनाओं का धन कहां से आएगा इस पर भी उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि इन दलों में प्रमुख पार्टी कांग्रेस ने लगभग 55 वर्षों तक इस देश में शासन किया तब यह योजनाएं कहां थी। अब भी उनकी कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में सरकारें है, वहां यह क्यों नहीं लागू हो रही हैं। विद्याशरण तिवारी ने कहा है कि कांग्रेस वोट हथियाने के लिए झूठी घोषणाएं कर रही है।

शक्तिकेंद्र चिखलाकसा में भाजपा कि महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई

0
  • छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर लिया गया विजय संकल्प

चिखलाकसा:–आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश आव्हान पर ,जिला आदेश अनुसार मंडल के मार्गदर्शन में शक्ति केंद्र चिखलाकसा में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई और छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर विजय संकल्प के साथ-साथ 400 पार के नारे लगाए गए। इस बैठक की अध्यक्षता शक्ति केंद्र चिखलाकसा प्रभारी भरतभाई पटेल ने की। इस दौरान नगर पंचायत चिखलाकसा अध्यक्ष श्रीमती भिखी मासिया ,उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद ,वरिष्ठ भाजपाई विजय डरसेना,विरेंद्र पासवान ,राजू रावटे, तुलसी सिन्हा, देवसिंग नगर पंचायत चिखलाकसा के पाषर्दगण विमला जैन,सुनीता गुप्ता संगीता साहू कुंती देवांगन,लीला डरसेना, शान्ति रावटे,तिहारू राम आर्य, ताराचंद पथोड़े,आशीष गुप्ता बृजमनी यादव,चेतन ठाकुर,जसमीत कौर सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भरत भाई पटेल ने बताया कि हमें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को घर-घर जाकर लोगों को बताना है और जो भी जरूरतमंद व्यक्ति इससे वंचित है उन्हें इस योजना का लाभ दिलवाना है। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भिखी मासिया ने कहा कि हमें कांकेर लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग को प्रचंड बहुमत से जीताना है और छत्तीसगढ़ की सभी की सभी 11 सीटों पर विजय के साथ-साथ देश में 400 पार के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है राज्य में विकास के कार्य डबल इंजन सरकार होने की वजह से तेज गति से हो रही है और आने वाले लोकसभा चुनाव में केंद्र में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही यह विकास के कार्यों में और भी वृद्धि होगी।

भाजपा का संकल्प पत्र में झलक रही है भाजपा की हताशा : दीपक बैज

0
  • भाजपा अबकी बार 150 भी पार नहीं कर पाएगी
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र से ही भाजपा की निराशा और हताशा झलक रही है। भाजपा अबकी बार 150 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। भाजपा में साहस नहीं है कि वह 2014 और 2019 के समान जनता से वादा कर सके। इसीलिए भाजपा अपने संकल्प पत्र में कोई वादा करते हुए नहीं दिखी है। वैसे भी भाजपा किस नैतिकता से वादा करेगी। 2014, 2019 के वादों को तो भाजपा ने 10 सालों में पूरा नहीं किया है।
    दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा के दस साल के शासन में न हर साल 2 करोड़ रोजगार मिले, न किसी के खाते में 15 लाख आए, न 2022 तक किसानों की आय दुगनी हुई, और न ही स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिला। न 100 दिन में महंगाई कम हुई, न बुलेट ट्रेन चली, न 100 स्मार्ट सिटी बन पाई, न ही 2022 तक भारत 5 ट्रिलियन इकोनामी बन पाई, न ही काले धन को लाने के लिए कोई टास्क फोर्स बन पाई। इतना जरूर हुआ कि देश पर ऋण 55 लाख करोड़ से 4 गुना बढ़कर 205 लाख करोड़ जरूर हो गया। नॉर्थ ईस्ट में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की बात भाजपा के घोषणापत्र में कही गई थी और आज मणिपुर जल रहा और प्रधानमंत्री इस बारे में एक शब्द नहीं कहना चाहते। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि एक ओर जहां कांग्रेस का घोषणा पत्र महिलाओं, युवाओं, कृषकों, मजदूरों, वंचित वर्गो को राहत देता है। वहीं भाजपा का घोषणा पत्र इस सब पर मौन है। युवाओं से वादा है कांग्रेस के घोषणा पत्र में 30 लाख भर्ती होगी और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। किसानों के एमएसपी में कांग्रेस के घोषणा पत्र में कानूनी गारंटी देने की बात है और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। महिलाओं के लिए लाई गई नारी न्याय योजना के माध्यम से कांग्रेस के घोषणा पत्र में महिलाओं को हर साल 1 लाख, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में महंगाई को नियंत्रित करने का वादा है जबकि भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मणिपुर में शांति स्थापित करने का वचन है और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनजातीय क्षेत्रों को संविधान के छठे शेड्यूल में शामिल करने का वादा है और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। स्वास्थ्य में कांग्रेस के घोषणा पत्र में 25 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस मिलेगा और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ करने की बात है और भाजपा के घोषणा पत्र में कोई जिक्र नहीं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जातिगत जनगणना कांग्रेस कराने का वचन है और भाजपा के घोषणा पत्र में इसका कोई जिक्र ही नहीं है।

आदिवासियों को साधने आए रायगढ़ के गोंड राजा देवेंद्र प्रताप सिंह

0
  • पांच दिनों तक लोकसभा क्षेत्र में किया तूफानी दौरा
  •  बीजेपी के स्टार प्रचारक ने जीता आदिवासियों का दिल
    -अर्जुन झा-
    जगदलपुर सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी भी अब पूरे फुलफॉर्म में है और अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव मैदान पर उतार रही है। इसी कड़ी में नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह को बस्तर में आदिवासी समाज को साधने की जिम्मेदारी दी गई है। 4 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच पांच दिनों तक बस्तर संभाग में धुंआधार बैठकें, जनसंपर्क और सभाएं कर राजा देवेंद्र प्रताप सिंह ने आदिवासियों का दिल जीत लिया। उन्होंने दंतेवाड़ा, कोंडागांव व जगदलपुर में आदिवासियों को लामबंद किया तथा कुछ स्थानों पर चुनावी सभा भी ली।
    राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के आव्हान, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के निर्देश पर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप को जिताने के लिए आदिवासियों को गोलबंद करने में कामयाब रहे। राजा देवेंद्र प्रताप सिंह मूलत: राज गोंड हैं और बस्तर गोंड बाहुल्य लोकसभा क्षेत्र है। सिंह को चुनाव मैदान में स्टार प्रचारक के रुप में उतारने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। राज्यसभा सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे स्टार प्रचारकों के साथ शामिल किए गए हैं। इसके कारण भारतीय जनता पार्टी में उनका कद एकाएक बढ़ गया है। गोंड राजा को चुनाव प्रचार में उतारने के पीछे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आदिवासियों को लामबंद करना है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र आदिवासियों की सर्वाधिक आबादी वाला क्षेत्र है और राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की चलती है तो कवासी लखमा का समीकरण बिगड़ जाएगा और उनकी राह कठिन हो सकती है। देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पहले चरण के बस्तर दौरे में इस लोकसभा क्षेत्र के अधिकतर गांवों को कवर किया। वे गोंड़ आदिवासियों के साथ ही हल्बा हल्बी, भतरा व अन्य आदिवासी समुदायों के बीच भी पहुंचे और अपनी चिर परिचित अपनत्व भरे अंदाज में इन सभी वर्गों को साध लिया। राजनीति के जानकारों का कहना है कि गोंड़ आदिवासी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को पहले राजयसभा सदस्य फिर स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मास्टर स्ट्रोक खेला है और छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, ज्ञात हो कि बस्तर जिले के नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, बालोद, सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, कोरिया, बलरामपुर, जशपुर, अंबिकापुर, चिरमिरी, धमतरी, कवर्धा, मानपुर, मोहला, चौकी आदि जिलों में भाजपा को आशातीत सफलता मिलेगी।

बनवासी ने सम्हाला मोर्चा
उधर बस्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता वनवासी मौर्य भी दमखम के साथ चुनावी समर में डटे हुए हैं। बनवासी मौर्य भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बस्तर संभाग के सह प्रभारी हैं। श्री मौर्य आदिवासियों को गोलबंद कर रहे हैं। बनवासी मौर्य को भी लोकसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वह साये की तरह राजा देवेंद्र प्रता सिंह के साथ कदमताल करते हुए लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप के लिए प्रचार कर रहे हैं। बनवासी मौर्य बस्तर जिले में जाने पहचाने नेता हैं। आदिवासी समुदाय के साथ ही अन्य जाति धर्मों के लोगों के बीच भी उनकी खासी लोकप्रियता है।. बनवासी मौर्य लोकसभा चुनाव में शुरू से पार्टी प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। वे लगातार क्षेत्र के गांवों का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देकर कांग्रेस के दुष्प्रचार का कड़ा जवाब दे रहे हैं।

बजरंगदल दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तकरार

0

जगदलपुर रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रामनवमी पर्व के पूर्व न्योता बाइक रैली निकाली। इस दौरान धरमपुरा के पास बाइक सवार कुछ कार्यकत्ताओं द्वारा तलवार लेकर चलने पर सीएसपी उदित पुष्कर ने आपत्ति जताई और तलवार थाने में जमा करने कहा। इससे कार्यकर्ता नाराज होकर धरने पर बैठ गए। वहीं देर शाम विरोध में दोबारा रैली निकाली गई। इस दौरान भी कार्यकर्ता तलवार लहराते नजर आए। रैली जोशीले नारों के साथ कोतवाली, एसपी दफ्तर के सामने से गुजरी।

मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं मोंगरापाल बोदागुड़ा के ग्रामीण

0
  •  बिजली, पानी, सड़क के मोहताज हैं ग्रामीण 
    बकावंड जनपद पंचायत मुख्यालय बकावंड से लगभग 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मोंगरापाल के बोदागुड़ा के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। बस्तर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोंगरापाल के बोदागुड़ा के ग्रामीण कई वर्षों से सीसी सड़क, पानी व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग करते आ रहे हैं।

लेकिन उनकी मांगों को लगातार अनसुना किया जा रहा है। ग्रामीण बकावंड पहुंचकर जनपद पंचायत सीईओ को भी समक्ष लिखित आवेदन दे दिए उसके पश्चात स्थानीय विधायक को भी आवेदन दे चुके हैं। जनप्रतिनिधि इसे लेकर गंभीर नहीं हैं।विभागीय अधिकारी नजरअंदाज किए बैठे हैं। बता दे कि सरपंच से लेकर जनपद पंचायत तक लिखित आवेदन और कई बार ग्रामसभा में भी सड़क पानी बिजली की मांग करने पर भी स्थानीय प्रतिनिधि, विधायक कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वैसे स्थिति को देखते हुए राज्य और केंद्र सरकार ने छोटी सड़कों को बड़ी सड़क से जोड़ने की योजना लागू की है, मगर इसका भी लाभ बोदागुड़ा को नहीं मिल पा रहा है। बोदागुड़ा के ग्रामीण को सरकारी दफ्तरों के सालों से चक्कर काटते आ रहे हैं।

सरजू टेकाम को तत्काल निशर्त रिहा किया जाए : माइंस श्रमिक संघ

0
  •  संघ ने एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन 
    दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ दल्ली राजहरा ने क्षेत्रीय आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को तत्काल निशर्त रिहा करने की मांग करते हुए एसडीएम डौंडी लोहारा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है।
    ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश एवं देश स्तर पर आदिवासियों की आवाज उठाने वाले आदिवासी नेताओं को दमनात्मक तरीके से दबाने का प्रयास लगातार जारी है। फर्जी मामलों में गिरफ्तार कर जेल में डाला जा रहा है। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण छत्तीसगढ़ के मोहला- मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के ग्राम कलवर निवासी सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष व बस्तर जन संघर्ष समन्वय समिति के संरक्षक आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को साजिश के तहत विस्फोटक सामग्री रखने के झूठे आरोप में गिरफ्तार किया जाना है। बस्तर में जल, जंगल, जमीन बचाने के मुद्दे पर चल रहे लोकतांत्रिक आंदोलनों और आदिवासी नेताओं पर फर्जी धारा लगाकर आंदोलन को कुचलने की साजिश है। नक्सली गतिविधियों से निपटनें के नाम पर शस्त्रीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है, और पूंजीवादी व्यवस्था व कार्पोरेट घरानों के के लूट के खिलाफ चल रहे लोकतांत्रिक तथा शांतिपूर्वक और अहिंसकात्मक धरना प्रदर्शनों के नेतृत्व करने वाले स्थानीय आदिवासी नेताओं की गिरफ्तारी का क्रम लगातार जारी है। पिछली भाजपा सरकार में सलवा जुडुम जैसे हिंसात्मक अभियान प्रायोजित कर बड़े पैमाने पर आदिवासियों के नागरिक अधिकारों और मानवाधिकारों का हनन करने का कुचक किया गया था। इस असंवैधानिक मुहिम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोक लग पाई थी।

पिछले वर्षों में आदिवासी नेताओं को पुलिस हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ एवं उन्हें मानसिक व शाररिक यातनाएं दी गई थीं। नक्सली और पुलिस मुठभेड़ की जितनी भी घटनाएं अभी तक सामने आई है lजिससे पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने राज्य सरकारें एवं केन्द्र सरकारों पर प्रश्न चिन्ह खड़े किए हैं। संघ ने मांग की है कि निर्दोष आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को तत्काल निशर्त रिहा किया जाए, आदिवासियों के दमन तथा फर्जी गिरफ्तारी पर तत्काल रोक लगाई जाए, सरकार द्वारा फर्जी तरीके से गिरफ्तार किए गए सभी निर्दोष आदिवासियों को तत्काल निःशर्त रिहा किया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष जिला किसान संघ, बालोद प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कांडे बौद्ध महासभा, जनक लाल ठाकुर आदि शामिल थे।

भाजपा के संकल्प पत्र को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया नहीं जुमला पत्र

0
  • भाजपा, संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करे : बैज
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र करार दिया है। श्री बैज ने कहा कि पिछले दो बार के चुनावों में अपने वादों को भूल जाने वाले भाजपा ने किस नैतिकता से नया संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा को जनता से नया वादा करने का भाजपा को कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा के लिये घोषणा पत्र केवल जनता को ठगने का एक हथियार है। जनता में भाजपा और मोदी दोनों की ही विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। भाजपा का संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2014 और 2019 के संकल्प पत्र के वादों के बारे में बात करने की भाजपाई हिम्मत नहीं करते। भाजपा बताए युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? एमएसपी की कानूनी गारंटी का क्या हुआ? किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य देने के वादे का क्या हुआ? हर व्यक्ति के बैंक अकाउंट में 15 लाख देने का क्या हुआ? भाजपा बताए एससी, एसटी, के अधिकारों को सुरक्षित करने के वादे का क्या हुआ? एससी व एसटी पर 46 प्रतशित व 48 प्रतिशत अपराध क्यों बढ़ा? महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ? 100 स्मार्ट सिटी का क्या हुआ? भाजपा के सांसदों द्वारा गोद लिए गए गांवो का क्या हुआ? 2020 तक गंगा सफ़ाई का क्या हुआ? 2022 तक हर परिवार के सर पर छत का क्या हुआ? 2022 तक सबको चौबीस घंटे बिजली देने का क्या हुआ? 2022 तक भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ? “लाल आंख“ और “मैं देश नहीं झुकने दूंगा” का क्या हुआ? हमारी जमीन पर चीन ने 2000 किलोमीटर तक कब्जा कैसे कर लिया? 2022 तक 40 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग का क्या हुआ? केंद्रीय विभागों में लाखों पद रिक्त होने के बावजूद भर्तियां क्यों बंद हुई? सेना में नियमित भर्ती बंद करके ठेके पर 4 साल के लिये अग्निवीर योजना का क्या औचित्य है? पहली बुलेट ट्रेन का क्या हुआ? मोदी और भाजपा के इन वादों का हिसाब जनता मांग रही है इस लोकसभा चुनाव में पूरा भारत जुमलेबाजों को हराएगी। दीपक बैज ने कहा कि 10 साल में वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी भाजपा में साहस नहीं कि वह कोई नया वादा जनता से कर पाए। इसीलिए भाजपा का घोषणा पत्र पूरी तरह सतही और चुनावी औपचारिकता दिख रहा है। भाजपा के घोषणा पत्र में भाजपा की हार की झलक साफ दिख रही है। इसीलिए भाजपाई नया वादा करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। ट्रेनों को बंद करने वाले वर्ल्ड क्लास स्टेशन बुलेट ट्रेन बनाने के लिए झूठे वादे कर रहे है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से चुराकर गिग वर्कस के बारे में भी वादा कर रहे हैं। जबकि 10 सालों के मोदी राज में सबसे ज्यादा शोषण गिग वर्कर और असंगठित क्षेत्र का हुआ है। भाजपा के घोषणा पत्र में सक्षम और स्वावलंबी भारत बनाने की दिशा में कुछ भी नहीं है।

MOST POPULAR

HOT NEWS