City Media - Page 539 of 1854 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 539

किसान की खुदकुशी, कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी

0

जगदलपुर राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना अंतर्गत ग्राम कुर्सीटिकुल के एक युवा किसान की खुदकुशी के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कमेटी गठित की है। कमेटी के संयोजक डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, सदस्य खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने बताया है कि जांच कमेटी के संयोजक और सदस्यों को जल्द से जल्द कुर्सीटिकुल जाकर मृतक किसान के परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत होने और रिपोर्ट पीसीसी मुख्यालय में प्रेषित करने के लिए कहा गया है।

इस बार बनेगी 400 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार:–अब्दुल इब्राहिम सैयद

0
  • छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजय होंगे उम्मीदवार•

चिखलाकसा:–नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अब्दुल इब्राहिम सैयद ने आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्र में 400 से अधिक सीटों पर विजय होने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी कहा। अब्दुल इब्राहिम सैयद ने केंद्र सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि प्रमुख रूप से जनधन योजना, स्वच्छता अभियान, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण , महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पांच किलो मुफ्त चांवल शामिल हैं।

आज भारत विश्व गुरु बनने को अग्रसर हो चुका है प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय व्यक्ति बन चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में भारत लगातार विकास और विकसित देश बन रहा है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत के सभी वर्गों के लोगों का विकास कर रही है।

बायपास रोड, सेंट्रल स्कूल समेत कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी राकेश द्विवेदी ने

0
  •  मंडल भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बालोद जिला आगमन पर मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने खनिज नगरी दल्ली राजहरा की विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
राकेश द्विवेदी लगातार नगर के हित और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में युवा नेता राकेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनेक मांगें रखी हैं। राकेश द्विवेदी ने आगामी शिक्षा सत्र से दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग करते हुए जानकारी दी है कि भाजपा के पिछले शासन काल में केंद्रीय विद्यालय बीएसपी स्कूल में आरंभ करने की स्वीकृति दी जा चुकी है फिर भी कांग्रेस शासन में प्रारंभ नहीं किया गया। दल्ली राजहरा एवं मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घनाओं को देखते हुए वर्षों से लंबित बाइपास मार्ग का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग मंडल अध्यक्ष द्विवेदी ने की है। उन्होंने कहा है कि लगातार सड़क दुर्घनाओं में लोगों की जान जा रही है। बाईपास रोड के लिए सर्वे पूर्ण हो जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने कार्य प्रारंभ करने की स्वीकृति नहीं दी।
राकेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि दल्ली राजहरा में स्थायी 100 बिस्तर अस्पताल को फिलहाल 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में प्रारंभ किया गया है। वहां आपातकालीन चिकित्सा की सुविधा न होने से नागरिकों की अकाल मृत्यु हो रही है। अस्पताल को सौ बिस्तर अस्पताल के रूप में पूरी तरह विकसित करने तथा वर्तमान के आपात चिकित्सा सुविधा जल्द शुरू कराने की मांग मुख्यमंत्री साय से राकेश द्विवेदी ने की है। उन्होंने बताया है कि इसकी स्वीकृति मिल जाने के बाद भी काग्रेस शासन ने इस मसले को भी लटका कर रख दिया है।दल्ली राजहरा शहर में स्थानीय बेरोजगार युवकों को बीएसपी द्वारा संचालित माइंस में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलाने एवं ट्रांसपोर्टरो को माइंस में परिवहन का कार्य दिलाने की मांग राकेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से की है।


उठाया नपा में भ्रष्टाचार का मुद्दा
मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने दल्ली राजहरा नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जाये एवं विकास कार्यों के मामले में भाजपा पार्षदों के वार्डों के साथ हो रहे पक्षपात की ओर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ध्यान आकर्षित कराते हुए इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस शासन काल में दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष के कांग्रेसी होने के बावजूद नगर में विकास कार्य कराने पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है।द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि नगर पालिका क्षेत्र में समग्र विकास के लिए आवश्यक धन राशि उपलब्ध कराई जाए तथा कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने की व्यवस्था करने की मांग राकेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री  साय से की है।

जमीन का मिले मालिकाना हक
दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा नगरीय क्षेत्र में रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान करने की भी मांग राकेश द्विवेदी ने की है। दल्ली राजहरा क्षेत्र में 270 एकड़ हस्तांरित भूमि पर निवासरत नागरिकों को मालिकाना हक निशुल्क प्रदान करने की मांग मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व की काग्रेस सरकार द्वारा भूमि की रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रूपयों की राशि ली जा रही थी, जिसके कारण गरीब तबके के नागरिक जनता रजिस्ट्री नहीं कर सके। और इस वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी इन गरीबों को नहीं मिल पाया है। ज्ञात हो कि पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने और दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष के कांग्रेसी होने के बावजूद नगर में विकास के कार्य ठप रहे और नगर में खुलकर भ्रष्टाचार हुआ है। इस ओर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह मुख्यमंत्री साय से श्री द्विवेदी ने किया है।

नारायणपुर के धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के गांव मसपुर में खोला गया नया कैंप

0
  • कैंप खुलने से क्षेत्र के विकास और नक्सल उन्मूलन मुहिम में आएगी तेजी पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार भी रहे उपस्थित
    • जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में वहां के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बल ग्रामीणों की सुरक्षा और गांवों में विकास की धारा बहाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में 11 मार्च को नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र, ग्राम मसपुर में नया कैंप खोला गया।अबूझमाड़ क्षेत्र का ग्राम मसपुर ओरछा ब्लॉक एवं कोहकामेटा तहसील के अंतर्गत आता है थाना सोनपुर थाना क्षेत्र में स्थित है।
        • मसपुर में नया कैंप स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मसपुर में नया कैंप खुल जाने से आसपास के गांवों में बिजली, सड़क, पानी, पुल, पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा एवं नक्सल उन्मूलन अभियान में तेजी आएगी। सरकार की नियद नेल्ला नार योजना तथा केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्राथमिकता में आस पास के पांच गांवों तक पहुंचाया जाएगा। कैंप स्थापना के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया भी मौके पर उपस्थित थे। नवीन कैंप स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भाजपा जो कहती है वह करती है: जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद

0

बालोद जिले के किसानों को कृषक उन्नति योजना 2024 के तहत 1.44 लाख किसानों को 686 करोड रुपए जिला मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में आदान सहायता राशि वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय के मुख्य अतिथि अतिथि में संपन्न हुआ | जिसका स्वागत करते हुए जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में 3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया गया था जिसे छत्तीसगढ़ कि भाजपा सरकार ने पूर्ण किया है आज अंतरण राशि किसानों के खाते में हस्तांतरण कर भाजपा ने यहां साबित किया कि भाजपा जो कहती है वह करती है
कांग्रेस हमेशा से ही धान की बोनस राशि को लेकर मुद्दा बना रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना निर्णय देकर यह साबित कर दिया कि भाजपा ही किसा नो की हितैषी सरकार है
जिला किसान मोर्चा महामंत्री मनोहर सिंहा व हेमंत साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान के खातों में अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल आज हस्तांतरण हो गया है जो की स्वागत योग्य है उल्लेखनीय है कि की वर्तमान में धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल और 2203 रुपए प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित की गई है अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को प्राप्त हुआ है इस तरह समर्थन मूल्य व अंतर की राशि दोनों मिलकर 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को प्राप्त प्राप्त हुआ है\

किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी गन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव जी का आभार व्यक्त किया है आभार व्यक्त करने वालों में शालिक देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर सोमेश साहू संतोष गंगबेर विजय मोटवानी छगन देशमुख टो मन साहू रमेश सोनवानी मदन बठई लीला राम सोन बेर टीकाराम सांवरे संदीप बाजपेई धर्मेंद्र साहू मनोहर सिंह हेमंत साहू टुकेश्वर पांडेय शिवेंद्र देशमुख छगन साहू मितेंद्र वैष्णव सुरेश देशमुख पन्नालाल साहू चैतन्य निषाद टीकाराम निषाद गणेश साहू दिनेश साहू उमेश विश्वकर्मा कमलेश गौतम गौतम साहू मन्नू लाल छोरी भोलाराम सुवम साहू संतराम नेताम ध्रुव साहू मनीष गांधी मुरली सिंनहा टोकेश्वर साहू श्रवण देवांगन उधो राम सिंह खिलावन साहू कमलेश निषाद मृत्युंजय साहू रामस्वरूप यादव कमलेश गौतम आदित्य रोट शंभू साहू दयानंद निषाद आदि प्रमुख है प्रेषक जिला अध्यक्ष समूचा बालोद

विष्णुदेव साय की सरकार किसानों के सच्चे हितकारी, कीचड़ मिट्टी में एक होके किए किसानी काम का मिला सही इनाम: किसान श्री दुर्गाराम

0
  • मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन से किसान दुर्गाराम को मिली 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक की आदान सहायता राशि
  • मुख्यमंत्री साय के हाथों सहायता राशि का प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम हुआ गदगद
  • सहायता राशि से धर्म नगरी राजिम में बनाएंगे घर

बालोद 12 मार्च 2024 दशकों से खेती किसानी के काम करते आ रहे बालोद जिले के कोटगांव के किसान  दुर्गाराम देशमुख को कभी एहसास भी नहीं हुआ होगा कि उनको धान के आदान सहायता राशि के रूप में आज एक साथ 13 लाख 35 हजार रुपए से अधिक राशि प्राप्त हुई है। आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के हाथों इतनी बड़ी राशि का प्रमाण पत्र पाकर किसान दुर्गाराम खुशी के मारे फुले नहीं समाए। धान की आदान सहायता राशि पाकर किसान दुर्गा राम ने विष्णुदेव साय सरकार की खूब तारीफ की। साथ ही इस सरकार को किसानों के सच्चे हितकारी भी बताया। उन्होंने कहा कि किसानों के दुख दर्द को समझने वाले मुख्यमंत्री ने हमें धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल प्रदान किया, जो की पूरे देश में सर्वाधिक है। वास्तव में कीचड़ मिट्टी में मिल के किए किसानी कार्य और किसानों के सम्मान के लिए सही इनाम सरकार की ओर से मिला है। लगभग 70 एकड़ जमीन में खेती करने वाले किसान दुर्गाराम लगभग 46 सदस्यों के एक संयुक्त परिवार के मुखिया है। उनके 5 पुत्र कृषि कार्यों में संलग्न है। सभी मिल जुलकर खेती किसानी का कार्य करते है। लगभग 90 वर्षीय किसान  दुर्गा राम धार्मिक आस्था और भगवान  राम के सच्चे श्रद्धालु है। दुर्गाराम के पुत्र लोनसिंह देशमुख ने बताया की उनके पिताजी प्रत्येक वर्ष पौष पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में और माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ मेले के अवधि में 15 दिन तक राजिम में निवास करते है। उन्होंने बताया की धान की सहायता राशि से वह धर्म नगरी राजिम में एक पक्का मकान बनाएंगे। जिससे उन्हें भगवान  राजीव लोचन की नगरी में रहने में सहूलियत होगी।


उल्लेखनीय है कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के फलस्वरुप किसानों को उनके उपज का वाजिब दाम दिलाने छत्तीसगढ़ के किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य देने आज कृषक उन्नति योजना की शुरुआत हुई। इसके तहत किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा 917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से आदान सहायता राशि प्रदान की गई। इससे किसानों को समर्थन मूल्य मिलाकर प्रति क्विंटल 3100 रूपये धान की कीमत मिली। इससे छत्तीसगढ़ के किसानों का आत्मविश्वास खूब बढ़ेगा और खेती किसानी में भी तरक्की होगी। साथ ही आर्थिक रूप से भी छत्तीसगढ़ के किसान किसी से कम नहीं होंगे। किसान दुर्गा राम ने किसानों के हित के बारे में सोचने और उस बात को अमल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का खुले मन से तारीफ किया और आभार जताया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश द्रिवेदी ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी को सौपा ज्ञापन

0
  • राकेश द्विवेदी ने की मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात

दल्लीराजहरा:–छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के बालोद जिला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने विभिन्न मांगों को लेकर भेंट मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सोपा। राकेश द्विवेदी लगातार नगर के हित और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जी को सौंप गए मांग पत्र में प्रमुख मांगे निम्नलिखित है।

दल्लीराजहरा में केन्द्रीय विद्यालय की आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 से तत्काल प्रारम्भ किया जाये। भाजपा शासन में केन्द्रीय विद्यालय के लिये बीएसपी स्कूल की स्वीकृति प्राप्त होने के बाद भी कांग्रेस शासन में प्रारंभ नहीं किया गया है।

दल्लीराजहरा एवं मुख्य मार्ग में लगातार हो रही सडक दुर्घनाओं को देखते हुए लम्बे समय से लम्बित बाइपास मार्ग को तत्काल प्रारम्भ किया जाये। लगातार सड़क दुर्घनाए में लोगों की जान जा रही हैं। सर्वपूर्ण होने के बाद भी उसका कार्य प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान काग्रेस शासन में प्रारम्भ नहीं किया गया है।

दल्लीराजहरा में स्थायी 100 बिस्तर अस्पताल 50 बिस्तर के रूप में प्रारंभ किया गया है। जिसमे आपातकालीन चिकित्सा से वचित नागरिकों की मृत्यु को रोका जा सके। उक्त कार्य प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान होने के बाद भी काग्रेस शासन में प्रारम्भ नहीं किया गया है।

दल्लीराजहरा शहर में स्थानीय बेरोजगार युवकों को बीएसपी के द्वारा संचालित माइस में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाये एवं ट्रान्सपोर्टरो को माइस में परिवहनों का कार्य दिया जाये।

दल्लीराजहरा नगरपालिका परिषद में हो रहे भ्रष्ट्राचार को रोका जाये एवं भाजपा पार्षदो के वाडो में विकास कार्य में हो रहे पक्षपात को बन्द किया जाये।

दल्लीराजहरा एवं चिखलाकसा नगरीय क्षेत्र में रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान किया जाये।

दल्लीराजहरा क्षेत्र में 270 एकड हस्तारित भूमि में से निवासरत नागरिकों को निशुल्क मालिका हक प्रदान किया जाये। पूर्व की काग्रेस सरकार द्वारा उनका भूमि के रजिस्ट्री के नाम पर लाखो रूपये की राशि ली जा रही थी। जिसके कारण गरीब जनता द्वारा रजिस्ट्री नहीं कर सके। जिसके कारण प्रधानमंत्री आवास का कार्य प्रारम्भ नहीं हो पा रहा है।

ज्ञात हो कि पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस सरकार और दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष कांग्रेस के होने के बावजूद नगर में विकास के कार्य ढप रही और नगर में खुलकर भ्रष्टाचार हुई।

धोबेदंड पंचायत के आश्रित गांव दर्राटोला को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग

0
  •  1000 की आबादी वाला गांव सालों से राजस्व ग्राम का दर्जा पाने है बेचैन

दल्लीराजहरा बालोद जिले में एक गांव ऐसा भी है, जिसे डेढ़ सौ मकानों और एक हजार से भी ज्यादा की आबादी वाला होने के बावजूद आज तक राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिल पाया है। इस वजह से यह गांव बुनियादी सुविधाओं और शासन की योजनाओं का मोहताज हो गया है। परेशान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गुहार लगाई है।

बालोद जिले में स्थित ग्राम दर्राटोला को आज तक राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिल पाया है। दर्राटोला गांव ग्राम पंचायत धोबेदंड का आश्रित ग्राम है। दर्राटोला को राजस्व ग्राम घोषित करने के लिए ग्रामवासी सन 2000 के पूर्व से आवेदन निवेदन करते आ रहे हैं। वे जहां भी आवेदन देते हैं, वहां से पावती लेकर उसे सुरक्षित रखते आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य नहीं बनाया गया था उसके पहले से ही दर्राटोला के ग्रामीण अपने गांव को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन आज तक उनका गांव राजस्व ग्राम घोषित नहीं हो पाया है। हमा गांव में लगभग 150 पर है और गांव की जनसंख्या लगभग 1000 है। पहले वाला हमारे गांव का राजस्व फाईव से नक्शा कलेक्टर कार्यालय से गुम हो गया है। इसलिए वर्ष 2021 से पुनः फाईल व नक्शा तैयार कर हम अपने गांव को राजस्व गांव घोषित किये जाने की मांग करते आ रहे हैं। इस संबंध में कार्यालय का चक्कर काटते काटते हम ग्रामीणों का लाखों रूपये खर्च हो चुका है। हमारे द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के पश्चात भी फाइल बहुत दिनों से कलेक्टर कार्यालय बालोद में जमा है। आपसे अनुरोध है कि हमारे आवेदन पर सकारात्मक पहल करते हुए अविलम्ब ग्राम दर्राटोला को राजस्व गांव घोषित कराने की असीम कृपा करें।

 

यदि हमारे मांग पर सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो आने वाले लोकसभा चुनाव का हम समस्त ग्राम बासियों द्वारा बहिष्कार किया जायेगा तथा चुनाव के पश्चात हम सभी ग्रामवासियों द्वारा कलेक्टर कार्यालय बालोद के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त आवेदन हम समस्त ग्रामवासी अपने हस्ताक्षर युक्त पत्र आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहे है।

समस्त ग्रामवासियों ने आपसे पुनः अनुरोध करते हैं कि हमारे इस आवेदन पर सीधवाशीघ्र कार्रवाई करते हुए आश्रित ग्राम दर्राटोला को राजस्वग्राम घोषित करने की असीम कृपा करे

महेश ठाकुर बने विकलांग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

0

जगदलपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन पर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेश अनुसार महेश ठाकुर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महेश ठाकुर को अध्यक्ष बनाए जाने पर कोऑर्डिनेटर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी आईटी सेल, सोशल मीडिया सेल, सांसद सोशल मीडिया प्रतिनिधि बस्तर लोकसभा क्षेत्र अनुराग महतो ने शुभकामनाएं दी है।

हमारी मातृशक्ति रही है सदैव वंदनीय : विधायक किरण देव

0
  •  विधायक किरण देव का किया गया अभिनंदन
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं व मितानिनों का किया गया सम्मान

जगदलपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण देव द्वारा कराये जा रहे त्वरित विकास कार्यों के लिए मोतीलाल नेहरू वार्ड के निवासियों ने उनका अभिनंदन किया। स्थानीय पत्रकार भवन में आयोजित समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवीन आंगनबाड़ी निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर किरण देव ने वार्ड में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता- सहायिकाओं व मितानिनों का सम्मान किया व उनके सेवा कार्यों की सराहना की। पार्षद आलोक अवस्थी ने वार्ड विकास के लिये 1 करोड़ 66 लाख के कार्यों का मांग पत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव को सौंपा। देव ने नयापारा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कार्य अविलंब आरंभ कराने के निर्देश दिए।

अभिनंदन समारोह में मोतीलाल नेहरू वार्ड की महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव को तिलक लगाकर, फूलमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनके द्वारा निरंतर कराए जा रहे जनहित के व विकास से जुड़े कार्यों के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए उनका आभार माना। श्री देव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मातृशक्ति सदैव वंदनीय है। उनके आशीर्वाद के बिना कोई भी कार्य संपन्न नहीं हो सकता। भाजपा की प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी जी की गारंटी पूरी करते हुए सौ दिन के अंदर महतारी वंदन योजना को मूर्तरुप दिया। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख पात्र महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। माता, बहनों, बेटियों को प्रत्येक माह 1000 रुपए नियमित मिलेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि सौंपे गए मांग पत्र के अनुरूप जनहित के विकास काम पूरे होंगे। श्री देव ने नयापारा मुख्य मार्ग के 2.90 करोड़ की लागत से होने वाले चौड़ीकरण कार्य को यथाशीघ्र शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए व कार्य आरंभ की जानकारी देने के लिए भी कहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं ज्योति ठाकुर, वेदवती पात्र, मितानिन राजेश्वरी निर्मलकर, रेखा पाढी़, रमाप्रभु का शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ भेंटकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने किया। अभिनंदन समारोह में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मंडावी, श्रीनिवास राव मद्दी, विद्याशरण तिवारी, जिला प्रभारी जी वेंकट, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, श्रवण सिंह चौहान, अजय शंकर त्रिवेदी, राजकुमार जैन, संजय त्रिवेदी, खेमशंकर यादव, रतन व्यास, अनिता राज, भारती श्रीवास्तव, राजेश राय, पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, आशु आचार्य, रौशन झा, दिनेश केजी, श्रीपाल जैन, गोविंद ईनाणी, सरबजीत सिंह सूरी, कमल पटवा, हनीफ पटेल, राकेश तिवारी, पी सुरेश, विशाल दुबे, संजीव मिश्रा, शेखर शर्मा, परेश ताटी, विनय राजू, आलेख तिवारी, जसराज जैन, अच्युत सामंत, धीरेंद्र पात्र, माखन देवनाथ, मोहन समरथ, अनंत दुबे, ओमप्रकाश यादव, घनश्याम यादव आदि सहित वार्डवासी व कार्यकर्ता बडी़ संख्या में मौजूद थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS